मंगलवार, 24 अप्रैल 2012

देवीय आपदा की राशि डेढ़ गुना बढ़ी


देवीय आपदा की राशि डेढ़ गुना बढ़ी
(दीपांकर श्रीवास्तव)
लखनऊ (साई)। प्रदेश सरकार ने दैवीय आपदाओं से प्रभावित लोगों को दी जाने वाली सहायता राशि में डेढ़ गुने की वृद्धि कर दी है। प्रदेश के राहत आयुक्त अशोक कुमार ने बताया है कि बढ़ी हुई दरे तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गयी हैं। उन्होंने बताया कि दैवीय आपदा से पूर्णरूप से क्षतिगग्रस्त पक्के मकानों के लिए दी जाने वाली सहायता राशि पच्चीस हजार से बढ़ाकर पैतीस हजार कर दी गयी हैं।
इसी तरह कच्चे मकानों की राशि एक हजार रूपये से बढ़ाकर डेढ़ हजार किया गया है। उन्होने बताया है कि हथकरघा और हस्तशिल्प के दस्तकारों के औजारो की मरम्मत और क्षतिपूर्ति के साथ-साथ कच्चे माल के नश्ट होने पर दी जाने वाली सहायता राशि बढ़ा दी गयी है।
इसके तहत औजारो और संयत्रों को बदलने के लिए तीन हजार प्रति दस्तकार देय होगा और इसी तरह कच्चे माल के लिए अनुग्रह राशि दो हजार रूपये से बढ़ाकर तीन हजार रूपये कर दिया गया है।

भुखमरी से मौत पर सरकार सख्त


भुखमरी से मौत पर सरकार सख्त
(दीपाली सिन्हा)
लखनऊ (साई)। प्रदेश सरकार ने कहा है कि भुखमरी और कर्ज के कारण किसी किसान की मृत्यु होने पर सम्बन्धित ग्राम प्रधान, खण्डविकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी और जिलाधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। प्रदेश के मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने सभी मण्डलायुक्तों और जिलाधिकारियों को भेजे गये अपने निर्देश में कहा है कि भुखमरी से मृत्यु और गरीबी, बेराजगारी या कर्ज से तंग आकर किसानों द्वारा आत्म हत्या की घटनाओं को प्रभावी तरीके से रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि कुपोशण या भुखमरी से प्रभावित परिवारों को समय रहते समुचित सहायता उपलब्ध करायी जाय।

इधर बचाव पर चर्चा उधर, धधक रहे थे जंगल


इधर बचाव पर चर्चा उधर, धधक रहे थे जंगल
(अर्जुन कुमार)
देहरादून (साई)। पृथ्वी दिवस के अवसर पर रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में जहां एक ओर पृथ्वी को बचाने पर गोष्ठी आदि कार्यक्रम चल रहे हैं, वहीं इन जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में जंगल आग से धधक रहे थे। रुद्रप्रयाग में पर्यावरण को पॉलीथीन प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया, लेकिन पृथ्वी को बचाने के लिए वनाग्नि पर कोई चिंतन नहीं किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक लगभग पच्चीस हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में जंगल आग की चपेट में आए हैं, जिससे वन सम्पदा तो नष्ट हुई है, साथ ही वन्य जन्तुओं का अस्तित्व भी संकट में है। उधर, चमोली जिले में इन दिनों जंगलों में जगह-जगह आग लगी हुई है, जिससे करोड़ो रुपए की वन सम्पदा नष्ट हो रही है। हालांकि वन विभाग आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है, पर प्रयास सफल होते दिखाई नहीं पड़ रहे हैं। आग लगने से घाटी में धंुध भी भर गई है, जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

नहीं हट पाई केदारनाथ मार्ग की बरफ


नहीं हट पाई केदारनाथ मार्ग की बरफ
(दिशा कुमारी)
ऋषिकेश (साई)। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने को अब मात्र पांच दिन शेष रह गए हैं, लेकिन अभी तक केदारनाथ पैदल मार्ग पर जमी बर्फ पूरी तरह नहीं हट पाई है। हालांकि, इस मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन इस बार
भारी बर्फबारी के कारण बर्फ हटाने में कई दिक्कतें आ रहीं हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अब लगभग एक किलोमीटर केदारनाथ को जाने वाले पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य शेष रह गया है। उधर, जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल ने इस क्षेत्र का भ्रमण कर आगामी बुधवार तक सभी व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन स्थिति को देखते हुए यह सम्भव नजर नहीं आ रहा है।
वहीं, गौरीकुण्ड से केदारनाथ तक स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य भी अभी नहीं हो पाया है। केदारनाथ जी की उत्सव डोली आगामी बुधवार को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारनाथ के लिए प्रस्थान कर, सत्ताई अपै्रल की शाम केदारनाथ पहुंचेगी। केदारनाथ धाम के कपाट अठाईस अपै्रल को खुलेंगे।
उधर, दूसरी ओर चार धाम यात्रा को लेकर हरिद्वार में टैªवल एजेंसियों पर सरकारी शिंकजा कसने से टैªवल व्यवसायी सड़कों पर उतर आए हैं। नई नीति के अनुसार सरकार ने आदेश लागू कर दिया है कि सभी टैªवल एजेंसियां अपना पंजीकरण करवाएं और गैर पंजीकृत एजेंसियों को टैªवल व्यवसाय करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सरकारी आदेश से आक्रोशित टैªवल एजेसियों ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना देकर सरकार पर उनके शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यदि आदेश को वापस नहीं लिया जाता तो वे लम्बी हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे।

लाज बचाई एमपी के खिलाडियों ने


लाज बचाई एमपी के खिलाडियों ने
(विक्की आनंद)
पटियाला (साई)। सोलहवीं फेडरेशन कप राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स स्पर्धा में मध्यप्रदेश के खिलड़ियों ने एक स्वर्ण, एक रजत एवं 2 कांस्य पदक हासिल किये। 5 हजार मीटर दौड़ में प्रदेश के संदीपकुमार ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं अनुराधा सिंह ने अपने वर्ग में रजत पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता में रंजना गुप्ता और मणिराम ने कांस्य पदक हासिल किया है। पटियाला में खेली गई इस स्पर्धा में प्रदेश की रंजना गुप्ता ने 20 किलोमीटर पैदल चाल में कांस्य पदक जीता। इसी इवेंट के पुरूष वर्ग में प्रदेश के मनीराम पटेल ने ये दूरी एक घंटे, 22 मिनिट 40 सेकण्ड में पूरी कर तीसरे स्थान हासिल किया।