शनिवार, 9 जून 2012

सीरिया के हालात चिंताजनक


सीरिया के हालात चिंताजनक
(अंकिता रायजादा)
न्यूयार्क (साई)। भारत ने सीरिया के घटनाक्रम पर चिंता व्यक्त की है और कहा है कि सीरिया में बघ्ते सैन्यकरण से इस क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर स्थिति पैदा हो जाएगी। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि हरदीप सिंह पूरी ने चेतावनी दी है कि सीरिया में १५ महीने से जारी संकट में सैन्य हस्तक्षेप से साम्प्रदायिक गृहयुद्ध भघ्क सकता है। श्री पूरी सीरिया की स्थिति पर कल संयुक्त राष्ट्र महासचिव की अनौपचारिक पूर्ण बैठक को संबोधित कर रहे हैं।
शंघाई सहयोग संगठन ने भी सैन्य हस्तक्षेप या पश्चिम एशिया में बल पूर्वक सत्ता परिवर्तन का विरोध किया है। पेईचिंग में दो दिन के सम्मेलन के समापन पर संयुक्त घोषणा में शंघाई सहयोग संगठन के नेताओं ने विश्व समुदाय से अपील की कि इस क्षेत्र में लोगों के स्वतंत्र विकल्प का आदर किया जाए।
उधर, संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने चेतावनी दी है कि सीरिया गृहयुद्ध की कगार पर पहुंच गया है और क्षेत्र के लिए इसकी प्रतिक्रिया विध्वंसक हो सकती है। श्री बान की मून ने सीरिया में जनसंहार को मानवता के विरूद्ध अपराध बताया।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा है कि सीरिया में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं और अब वहां गृहयुद्ध का खतरा बिल्कुल सामने है, जबकि संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत कोफी अन्नान ने सीरिया सरकार पर दबाव बघने और उसे आगह करने को कहा कि शांति योजना को पूरी तरह नहीं लागू करने के क्या अंजाम हो सकते हैं।
दोनों नेताओं के बयान हमा प्रांत के अल कुबैर में हुए नरसंहार के रिपोर्टों के बीच आए हैं। जिनमें कहा गया था कि ७८ लोग मारे गए हैं। जिनमें कई महिलाएं और बच्चे भी हैं। घटना स्थल पर गए संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षकों पर भी गोलियां चलाई गई मगर कोई नुकसान नहीं हुआ। इस बीच, सीरिया सरकार ने कहा है कि अल कुबैर में हथियारबंद आतंकियों के हमले में नौ लोग मारे गए हैं।

फ्रैंच ओपन में भारत का परचम लहराया


फ्रैंच ओपन में भारत का परचम लहराया
(विश्वनाथन)
बैंकाक (साई)। फ्रैंच ओपन के १२वें दिन भारत को आखिकार खिताबी जीत मिल ही गई मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में। महेश भूपति और सानिया मिर्ज़ा जोघ्ी ने कल देर शाम मैक्सिको के सेन्टियागो गोंजालिस और पोलैंड की क्लॉडिया जेन्स इग्नाचिक ७-६, ६-१ से हराकर २००४ के ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद मिक्स्ड डबल्स का अपना दूसरा डेनिफलेम खिताब जीता।
इससे पहले विमन सिंगल्स सेमीफाइनल में इटली की सारा इरानी ने ऑस्ट्रेलिया के सामांथा स्टोसर ७-५, १-६, ६-३ से हराया। अब इनका सामना फाइनल में सैकेंड ...मारिया शारापोवा से होगा जिन्होंने एक रिपब्लिक ....को ६७७ मिनट में ६-३, ६-३ से सिकश्त दी। बैडमिंटन कोर्ट से खबर यह है कि सायना नेहवाल ने बैंकाक में थाईलैंड ओपन बैडमिन्टन टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
प्रीक्वार्टर फाइनल में सायना ने चीन की ली हान को २१-१७, २१-१३ से हराया और अब फाइनल में सायना का सामना थाइलैंड के सैपसिरी ताएरात्तानाचाई से होना है। समूह आस्लैंड से खबर यह है कि कोमनवेल्थ से वेटलिफ्टिंग चौंपियनशिप में भारतीय दल ने कल दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दस स्वर्ण पदक सहित कुल सोलह पदक जीते।
भारत के पदकों की संख्या अब ३१ हो गई है। जिसमें की स्वर्ण पदक शामिल हैं। उधर, शतरंज में उजबेकिस्तान में भारत के अंतर्राष्ट्रीय मास्टर एन. श्रीनाथ लघ्कों का और महिला फिडे मास्टर मारिया फुर्ता दाव ने लडकियों की एशियाई जूनियर शतरंज प्रतियोगिता जीत ली है। आज ही से दुनिया के बेहतरीन फुटबॉल टूर्नामेंट में से एक यूरो कप की शुरूआत हो रही है। इस बार यूएस और हॉलैंड और यूक्रेन को पहली बार मेजबानी का मौका मिला है।

सीआरपीएफ कैंप पर नक्सली हमला!


सीआरपीएफ कैंप पर नक्सली हमला!
(अभय नायक)
रायपुर (साई)। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में स्थित कुरूसवार सीआरपीएफ कैंप पर बुधवार की रात 8.45 बजे अचानक नक्सलियों ने हमला कर दिया। सीआरपीएफ के जवानों ने तत्काल मोर्चा संभाला। रात 10.30 तक दोनों ओर से गोलीबारी होती रही। हालांकि, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
नारायणपुर पुलिस अधीक्षक मयंक श्रीवास्तव ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने नारायणपुर-कोंडागांव मार्ग पर पेड़ गिराकर रास्ता जाम कर दिया था। नक्सली वहां पर बसों से यात्रियों को उतार रहे थे और श्भारतीय सेना वापस जाओश् के नारे लगा रहे थे। मालूम हो गुरुवार को नक्सलियों का दंडकारण्य बंद है। वे बंद की पूर्व संध्या पर ऐसी घटनाओं के जरिये दहशत फैलाना चाहते हैं।

मध्यप्रदेश में 6,060 करोड़ का फॉरेन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट हुआ


मध्यप्रदेश में 6,060 करोड़ का फॉरेन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट हुआ
(श्रृति)
भोपाल (साई)। मध्यप्रदेश में बीते सात साल में उद्योग के क्षेत्र में 6,060 करोड़ रुपए का फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (एफडीआई) हुआ। इस पूँजी निवेश से 38 उद्योग की स्थापना विभिन्न चरणों में है। एफडीआई के रूप में इतना बड़ा पूँजी निवेश मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उद्योगपतियों तथा निवेशकों को मध्यप्रदेश की ओर आकर्षित करने के लिए की गयी विदेश यात्राओं तथा प्रदेश में हुई इन्वेस्टर्स मीट्स का सुफल है।
सीएमआईई केपेक्स सर्विसेज के अनुसार, इस पूँजी निवेश से 26 प्रोजेक्ट्स का काम पूरा हो चुका है और शेष का काम चल रहा है। जिन प्रोजेक्ट्स का काम पूरा हो चुका है, उनमें ए.सी.सी. के कैमूर एक्जोनोबल इंडिया लिमिटेड, अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड के दो स्टील रेडियल टायर, केडबरी इंडिया लिमिटेड के चॉकलेट कन्फेक्शनरी तथा कन्फेक्शनरी प्रोजेक्ट, कम्प्यूटर साइंस कार्पाेरेशन, जियो मैसूर, केपारो इंजीनियरिंग इंडिया लिमिटेड का कोल्ड रोल्ड मेटल शीट्स और देवास स्टील ट्यूब्स मॉर्डनाइजेशन एण्ड एक्सपेन्शन, कम्प्यूटर साइंसेज कॉर्पाेरेशन इंडिया प्रायवेट लिमिटेड का कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट तथा एवरेस्ट इण्डस्ट्रीज लिमिटेड का सीमेन्ट शीट्स प्रोजेक्ट शामिल हैं।
इसके अलावा, डॉड्सन-लिण्डब्लोम हाइड्रो पॉवर प्रायवेट लिमिटेड का बीरसिंहपुर हाइडल प्रोजेक्ट, एवरेस्ट इण्डस्ट्रीज का सीमेन्ट शीट्स, फॉर्च्यून पार्क होटल्स का इंदौर होटल प्रोजेक्ट, आई.टी.सी. का चौपाल सागर रूरल मॉल प्रोजेक्ट, इण्डोरामा सिन्थेटिक्स (इंडिया) लिमिटेड के दो कॉटन स्पिनिंग मिल प्रोजेक्ट, कोडक इंडिया प्रायवेट लिमिटेड के फोटो केमिकल्स प्रोजेक्ट, नर्मदा जिलेटिन्स लिमिटेड का जिलेटिन प्रोजेक्ट, जबलपुर जिलेटिन और जी.एल.एस. फिलामेन्ट प्रोजेक्ट, पेनासोनिक एनर्जी इंडिया कोआपरेटिव्ह. लिमिटेड का ड्राइ सेल बेटरी प्रोजेक्ट, प्राक्टर एण्ड गेम्बल, अडेटिव्स टेक्नालॉजी, रियो टिन्टो के दो बंदर डायमंड माइनिंग प्रोजेक्ट तथा वार्टसिला इंडिया लिमिटेड का मालनपुर केप्टिव पॉवर प्रोजेक्ट भी पूरा हो गया है।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा पूँजी निवेश आकर्षित करने के लिये चलाए जा रहे इनवेस्टमेंट ड्राइव कार्यक्रम में देश-विदेश में इनवेस्टर्स मीट की जा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश के प्रतिनिधि-मंडल ने विभिन्न देशों की यात्रा कर वहाँ रोड-शो किये हैं। दिसम्बर, 2006 में सिंगापुर और क्वालालम्पुर में, मई 2007 में यू.एस., लॉस एंजिल्स, सेंट लुइस, सेंट जोन्स, न्यूयॉर्क, सेंट फ्रांसिस्को, सेंट हूजे, यू.के. लंदन में जून 2010 में जर्मनी, नीदरलैण्ड और इटली तथा दिसम्बर 2011 में चीन के डालियान, बीजिंग और शिंघाई में ये आयोजन किये गये थे।

रमेशचन्द्र अग्रवाल को महाराजा अग्रसेन राष्ट्रीय सम्मान


रमेशचन्द्र अग्रवाल को महाराजा अग्रसेन राष्ट्रीय सम्मान
(नन्द किशोर)
भोपाल (साई)। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित महाराजा अग्रसेन राष्ट्रीय सम्मान 2011-12 से प्रख्यात समाजसेवी श्री रमेशचन्द्र अग्रवाल को सम्मानित किया जायेगा।
संस्कृति मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने महाराजा अग्रसेन राष्ट्रीय सम्मान की घोषणा करते हुए बताया कि विगत दिनों भोपाल में श्री बाबूलाल जैन, श्री कामतानाथ वैशम्पायन, श्री सच्चिदानंद जोशी, श्री त्रिभुवननाथ शुक्ल एवं श्री सुनील बंसल की चयन समिति की बैठक में सर्व-सम्मति से सामाजिक सद्भाव एवं सामाजिक समरसता, श्रेष्ठतम उपलब्धियों व सेवा के क्षेत्र में अप्रतिम योगदान एवं समाजोत्थान, पीड़ित-निराश्रित-निर्धनजन की सहायता और विशेष कार्यों के लिए महाराजा अग्रसेन राष्ट्रीय सम्मान 2011-12 से श्री रमेशचन्द्र अग्रवाल को अलंकृत किये जाने का निर्णय लिया गया है। महाराजा अग्रसेन राष्ट्रीय सम्मान में 2 लाख रुपये की सम्मान-निधि, प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान-पट्टिका प्रदान की जाती है।
भारतीय पत्रकारिता जगत में समाचार पत्र प्रकाशन के क्षेत्र में लब्ध प्रतिष्ठित श्री रमेशचन्द्र अग्रवाल मानवीय सेवा के उच्च आदर्शों की प्रतिष्ठा, अनेक निर्धन और निराश्रित लोगों को प्रोत्साहित कर रोजगारोन्मुख गतिविधियों के लिए मदद, बच्चों के लिए शिक्षा का मंच उपलब्ध कराना, आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लड़के-लड़कियों का विवाह, जल-संग्रहण एवं बचाव के लिए समाज को जागरूक करने जैसे सामाजिक कार्यों में निरंतर सक्रिय हैं।
श्री अग्रवाल के अप्रतिम प्रयासों से छह राज्य के 26 शहरों से समाचार-पत्र के प्रकाशन, अनेक पत्र-पत्रिकाओं तथा प्रेरणास्पद प्रकाशनों के माध्यम से देश व समाज को जोड़ने के अनुष्ठान से देश-विदेश में अनेक लोग लाभान्वित हुए हैं। अनेक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित श्री अग्रवाल बीसवीं सदी में मल्टी मीडिया क्षेत्र में पदार्पण कर रेडियो, टेलीविजन, फिल्म स्टूडियो, पब्लिशिंग हाउस के कार्यों में व्यस्त होकर समाजोत्थान जैसे कार्यों के लिए दृढ़-संकल्पित हैं।

बालिका के दुराचार की जांच आईजी को


बालिका के दुराचार की जांच आईजी को
(दीपांकर श्रीवास्तव)
लखनऊ (साई)। उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि वह महोबा के चरखारी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका से दुराचार की जांच आईजी स्तर के अधिकारी से कराएगी। सरकार ने यह आश्वासन विधान परिषद में दिया। शून्यकाल के दौरान नेता विरोधी दल नसीमुद्दीन ने यह मामला उठाया और कार्य स्थगन की मांग की।
उन्होंने कहा कि उक्त बालिका को इलाके के ही दो दबंग उठाकर जंगल में ले गए और दुराचार किया। छह मई की इस घटना की एफआईआर पुलिस ने 18 मई को दर्ज की। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में अभियुक्तों को संरक्षण दे रही है। अभी तक एक भी आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है। अभियुक्तों की ओर से भुक्तभोगी को लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
नेता सदन अहमद हसन ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने बालिका का हलफनामा दिया था कि उसके साथ दुराचार नहीं हुआ लेकिन धारा 164 के तहत बयान में उसने दुराचार की बात स्वीकार की है। इसके आधार पर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की भूमिका जांच दूसरे जोन में तैनात आईजी स्तर के किसी अफसर से कराई जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।