सोमवार, 25 जून 2012

दो वर्ष में विद्युत उत्पादन क्षमता में 4742 मेगावॉट की वृद्धि होगी


दो वर्ष में विद्युत उत्पादन क्षमता में 4742 मेगावॉट की वृद्धि होगी

(प्रदीप आर्य)

भोपाल (साई)। प्रदेश में विद्युत की बढ़ती हुई माँग को देखते हुए विद्युत उत्पादन की स्थापित क्षमता बढ़ाने के लिये ठोस प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य सरकार ने इसके लिये एक समग्र योजना बनाई है। इस पर क्रियान्वयन शुरू हो चुका है। आगामी 2 वर्ष में करीब 4742 मेगावॉट क्षमता वृद्धि का कार्यक्रम है।
मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कम्पनी की परियोजनाओं, केन्द्रीय क्षेत्र तथा अन्य परियोजनाओं से इस वर्ष 2012-13 में करीब 1859 मेगावॉट क्षमता की वृद्धि होगी। वर्ष 2013-14 में लगभग 2883 मेगावॉट की विद्युत उत्पादन क्षमता वृद्धि किया जाना शामिल है।
प्रदेश में विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण से अलग-अलग चरणों में बिजली उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। क्षमता वृद्धि की योजना के तहत खण्डवा जिले में 1200 मेगावॉट क्षमता की श्रीसिंगाजी ताप विद्युत परियोजना की एक इकाई मार्च, 2013 में क्रियाशील हो जायेगी। इससे 600 मेगावॉट बिजली मिलने लगेगी।
इसी तरह 250 मेगावॉट सतपुड़ा ताप विद्युत विस्तार परियोजना की 250 मेगावॉट की इकाई क्रमांक-10, दिसम्बर 2012 में क्रियाशील हो जायेगी। इससे 250 मेगावॉट बिजली मिलेगी। मे. एनटीपीसी की सीपत ताप विद्युत परियोजना की प्रथम चरण 3 × 660 की दूसरी इकाई मई, 2012 में क्रियाशील की गई। तीसरी इकाई अगस्त, 2012 में क्रियाशील हो जायेगी। प्रदेश को दूसरी इकाई से 94 मेगावॉट और तीसरी इकाई से 95 मेगावॉट विद्युत प्राप्त होगी।
मे.एनटीपीसी की 1000 मेगावॉट की मोडा नागपुर परियोजना की पहली इकाई मई 2012 में क्रियाशील की गई। दूसरी इकाई सितम्बर, 2012 में शुरू हो जायेगी। इससे 71.5-71.5 मेगावॉट बिजली मिलेगी। डीबीसी दुर्गापुर की यूनिट-1 और 2 क्रमशरू जून तथा दिसम्बर 2012 माह तक शुरू हो जायेगी। इनसे 50-50 मेगावॉट बिजली मिलेगी।
निजी क्षेत्र की मेसर्स जयप्रकाश बीना परियोजना की पहली इकाई जुलाई तथा दूसरी इकाई दिसम्बर, 2012 में क्रियाशील हो जायेगी। इनसे 2012-13 में 175-175 मेगावॉट बिजली मिलने लगेगी। मेसर्स बीएलए पॉवर कम्पनी की 45 मेगावॉट की दूसरी इकाई दिसम्बर, 2012 में क्रियाशील होगी। इससे 16 मेगावॉट विद्युत राज्य को प्राप्त होगी। इसके अलावा अपारंपरिक ऊर्जा स्रोतों से भी 120 मेगावॉट विद्युत राज्य को मिलेगी।

बनेगी 120 किलोमीटर सड़क


बनेगी 120 किलोमीटर सड़क

(दीप्ति)

भोपाल (साई)। प्रदेश के विभिन्न संभागों में सड़क निर्माण संबंधी 23 कार्य के लिए 73 करोड़ 36 लाख 34 हजार की राशि मंजूर की है। इस राशि से 120.915 किलोमीटर सड़क का निर्माण करवाया जायेगा। हाल ही में सम्पन्न लोक निर्माण विभाग की स्थायी वित्त समिति की बैठक में इन कामों की स्वीकृति जारी करने की अनुशंसा हुई। इन सड़कों के अलावा दो पुल के निर्माण की भी अनुशंसा की गई है।
स्वीकृत कार्यों में भोपाल संभाग के भोपाल, होशंगाबाद और विदिशा जिले में 7 सड़क निर्माण कार्य के लिये 23 करोड़ 32 लाख 75 हजार रुपये और इंदौर संभाग के इंदौर, धार, खरगोन और खण्डवा जिले में 9 सड़क निर्माण कार्य पर 29 करोड़ 24 लाख 91 हजार रुपये व्यय होंगे। इसके अलावा मुरैना जिले में 2 सड़कों का 4 करोड़ 5 लाख 92 हजार रुपये तथा सागर संभाग के दमोह जिले में 2 सड़कों का निर्माण 6 करोड़ 58 लाख 11 हजार रुपये के व्यय से किया जायेगा। ग्वालियर एवं रीवा जिले में एक-एक सड़क का निर्माण होना शामिल है, जिन पर क्रमशरू 3 करोड़ 62 लाख 76 हजार एवं 2 करोड़ 87 लाख 6 हजार रुपये खर्च होंगे। इसी प्रकार जबलपुर संभाग के छिन्दवाड़ा जिले में 3 करोड़ 64 लाख 83 हजार की लागत की एक सड़क के निर्माण की अनुशंसा की गई है।
भोपाल जिले में बनने वाली सड़कों में पिपलानी बी सेक्टर से खजूरीकलाँ गाँव बायपास तक 3.62 किलोमीटर सड़क 436.73 लाख, रापड़िया से बंगरसिया मार्ग 2.05 किलोमीटर सड़क 140.99 लाख और दीपड़ी ग्राम से समरधा कलियासोत तक 4.46 किलोमीटर सड़क 318.55 लाख रुपये के व्यय से बनेगी। होशंगाबाद शहर में सतरस्ता से नेहरू पार्क पानी की टंकी तक फोर-लेन मार्ग की 0.86 किलोमीटर सड़क 187.30 लाख तथा विदिशा में पड़रिया-रंगई व्हाया करहईया से विघन मार्ग की 8.60 किलोमीटर लम्बाई की सड़क 563.16 लाख, दासीपुर गुंजारी से हैदरगढ़ मार्ग की 4.54 किलोमीटर लम्बी सड़क 290.16 लाख और अटारी खेजड़ा से दिघोरा-मनोरा मार्ग की 6.88 किलोमीटर लम्बी सड़क पर 395.86 लाख रुपये में बनेगी।
इंदौर संभाग में इंदौर जिले में अनुशंसित सड़कों में जानापाव मंदिर पहुँच मार्ग की 2 किलोमीटर सड़क 231.46 लाख, गोवर्धन गोशाला से हींगोनिया जंक्शन मार्ग (नाबार्ड योजना) की 5.50 किलोमीटर लम्बी सड़क 215.79 लाख, बेका से रसकुण्डिया-कुलथाना मार्ग की 9.50 किलोमीटर लम्बाई की सड़क पर 686.24 लाख और कोलानी से शेरपुर मार्ग की 3 किलोमीटर लम्बी सड़क के निर्माण पर 216.99 लाख रुपये की राशि व्यय होगी।
धार जिले की कांबरवा से गंधवानी मार्ग की 4.86 किलोमीटर सड़क पर 288.36 लाख और गंधवानी से चिकली मार्ग की 8.55 किलोमीटर सड़क पर 463.88 लाख राशि का व्यय होगा। खरगोन जिले की सत्राटी से भोईन्दा मार्ग की 8.80 किलोमीटर लम्बाई की सड़क के निर्माण पर 414.98 लाख और कोठाबुजुर्ग से कोठाखुर्द मार्ग की 2.60 किलोमीटर की सड़क पर 114.70 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं खण्डवा की नाबार्ड योजना की भकराड़ा से बमनगाँव खेड़ीकित्ता मार्ग की 6.42 किलोमीटर सड़क के निर्माण पर 292.51 लाख रुपये व्यय होंगे।
मुरैना जिले में बनने वाले दो मार्ग में रजोरा से साठो व्हाया नगेला मार्ग की 6 किलोमीटर सड़क पर 224.85 लाख और तरैनी से दुर्गादास की गढ़ी व्हाया धोत कीरत की गढ़ी-मारन की गढ़ी मार्ग की 4.60 किलोमीटर सड़क को बनाने पर 181.08 लाख रुपये व्यय होंगे। दमोह जिले के दो मार्ग में काईखेड़ा से हरिजनटोला तिगरा मार्ग की 7.10 किलोमीटर सड़क पर 450.59 लाख और झागरी (वैसली) करैया राख-लक्ष्मणकुटी से मुख्य मार्ग तक की 4 किलोमीटर लम्बी सड़क पर 207.52 लाख की राशि खर्च होगी।
वहीं ग्वालियर जिले में ग्वालियर की न्यू कलेक्ट्रेट सिटी सेंटर से सिरोल तिराहा फोरलेन मार्ग की 1.725 किलोमीटर सड़क पर 362.76 लाख, रीवा जिले में मझियार पथरी पड़री सिरमौर मार्ग की 7.05 किलोमीटर सड़क पर 287.06 लाख और छिन्दवाड़ा की पगारा जामुनबर्रा लोनापठार मार्ग की 8.20 किलोमीटर सड़क को बनाने पर 364.83 लाख रुपये खर्च होंगे।

सीएम को भी ठेंगा दिखाता है जनसंपर्क

सीएम को भी ठेंगा दिखाता है जनसंपर्क

(नन्द किशोर)

भोपाल (साई)। मध्यप्रदेश में जनसंपर्क संचालनालय में जमकर घमासान मचा हुआ है। जबसे सारी शक्तियां अतिरिक्त संचालक लाजपत आहूजा के इर्दगिर्द आकर समटी हैं, तबसे जनसंपर्क संचालनालय में मनहूसियत छाने लगी है। वरिष्ठ अधिकारियों के बीच अब वर्चस्व की अघोषित जंग तेज हो गई है। इसका सीधा असर भारतीय जनता पार्टी की शिवराज सिंह सरकार पर पड़ता दिख रहा है।
हाल ही में न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस पर मध्य प्रदेश को सम्मानित किया गया। इसकी खबर जनसंपर्क संचालनालय द्वारा जारी ही नहीं की गई जबकि यह मध्य प्रदेश विशेषकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए बहुत गौरव की बात थी। चर्चाओं को सही मानें तो सरकार की छवि चमकाने के लिए पाबंद एमपी पब्लिसिटी डिपार्टमेंट की कमान सत्ता के बजाए संगठन के हाथों में चली गई है जिसके चलते अब विभाग का ध्यान सत्ता के बजाए संगठन की छवि चमकाने में लग गया है। आरोपित है कि इसके पहले दिल्ली स्थित विभाग के कार्यालय द्वारा भी इसी तरह की कवायद की गई थी।
उधर न्यूयार्क में शिवराज सिंह चौहान प्रदेश का डंका पीट रहे थे तो इधर जनसंपर्क गाफिल हो अपने में ही मस्त दिखाई दे रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा के प्रभाव से प्रदेश के जनसंपर्क की कमान थामने आये लाजपत आहूजा सीएम से ज्यादा प्रभात झा से अपना रिश्ता ठीक रखना चाहते हैं क्योंकि वे यह जानते हैं कि अगर प्रभात झा का हाथ उनके सिर पर रहेगा तो सीएम भी उनका कुछ बिगाड़ नहीं सकते।
वैसे भी भोपाल के राजनीतिक गलियारों में अक्सर अफवाहें तो उड़ती ही रहती हैं कि अगले चुनाव में सीएम पद पर दावेदारी करने के लिए प्रभात झा अभी से गोटियां बिछा रहे हैं और पहला कब्जा उन्होंने मध्य प्रदेश जनसंपर्क पर किया है ताकि अपनो को उपकृत करने के साथ ही अपनी छवि को चमका सकें। ऐसे में जनसंपर्क अगर सीएम को भी ठेंगा दिखा देता है तो इसमें हर्ज क्या है?

पुणे ही भा रहा है महामहिम को!

पुणे ही भा रहा है महामहिम को!

(विनीता विश्वकर्मा)

पुणे (साई)। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की सेवानिवृति के बाद सरकार ने उनके लिए पुणे में आवास तय किया है। इससे पहले प्रतिभा पाटिल ने एक विवाद के बाद वहीं एक अन्य आवास छोड दिया था। अधिकारियों ने यहां बताया कि शहरी विकास मंत्री ने जो स्थान उनके लिए तय किया है वह पुणे के पशान रोड इलाके में है।
उधर, दिल्ली में शहरी विकास सचिव सुधीर कृष्ण ने कहा, ‘‘पुणे में उनके आवास का प्रस्ताव है और यह महाराष्ट्र सरकार के अधीन है। इस संबंध में हमने उसे लिखा है और अब उसके जवाब का इंतजार है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने स्थानीय और राज्य के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श के बाद पुणे में पशान रोड पर एक भूखंड की पहचान की है। हमने अब राज्य सरकार से अनुरोध किया है और औपचारिक पेशकश पत्र की उम्मीद है।’’
कृष्ण ने कहा चूंकि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के पास पुणे में वांछित मापदंड पर कोई उपयुक्त निवास नहीं है, अतएव मंत्रलय को वैकल्पिक आवास देखना पडा। कृष्णा ने कहा कि शहरी विकास मंत्रलय के संपदा निदेशालय को यह आवास मिल जाने के बाद लोक निर्माण विभाग उसे सुसज्जित करेगा।
उन्होंने कहा कि कई पूर्व राष्ट्रपतियों ने सेवानिवृति के बाद नई दिल्ली में ठहरना पसंद किया जबकि कई ने अपने गृहराज्यों में आवास की व्यवस्था का अनुरोध किया। कृष्णा ने कहा, ‘‘पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी को उनके गृहराज्य आंध्रप्रदेश में राज्य सरकार की मदद से आवास उपलब्ध कराया गया था।’’ इसी तर्ज पर प्रतिभा देवी पाटिल को आवास उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जा रही है।
सियासी गलियारों मे ंचल रही चर्चाओं के अनुसार प्रतिभा देवी सिंह पाटिल का कार्यकाल बहुत ज्यादा प्रभावशाली नहीं रहा है जिसके चलते कांग्रेस ने भी उनसे पल्ला झाड़ ही लिया हैै। सूबे के एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया से चर्चा के दौरान कहा कि प्रतिभा देवी के कार्यकाल में महामहिम आवास की गरिमा तार तार हुई है जिससे कांग्रेस के अनेक नेता खफा हैं।

माही प्रकरण की होगी न्यायिक जांच

माही प्रकरण की होगी न्यायिक जांच

(महेश रावलानी)

नई दिल्ली (साई)। गुड़गांव के पास बोरवेल में फंसी 5 साल की माही जिंदगी की जंग हार गई। उसे 86 घंटे की मशक्कत के बाद सेना के जवानों ने बोरवेल से बाहर निकाला। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। माही की मौत की खबर के बाद पूरा देश दुखी है। बॉलिवुड भी इस खबर से गमगीन हैं। मेगा स्टार अमिताभ बच्चन को भी माही की मौत से काफी दुख पहुंचा है। उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, श्काश! यह खबर गलत होती। यह बहुत दुखद और निराशाजनक है। हम सफलतापूर्वक मिसाइल तो दाग सकते हैं, लेकिन बोरवेल में गिरी एक बच्ची को नहीं बचा सकते हैं।
उधर, हरियाणा सरकार ने घोषणा की कि चार साल की माही के एक बोरवेल में गिर जाने से मौत के मामले की मैजिस्ट्रेटी जांच करायी जाए। गुडगांव के जिला मजिस्ट्रेट पी सी मीना ने कहा, इस मामले में एक मजिस्ट्रेटीय जांच के लिये आदेश दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि बोरवेल खोदने वाले जमीन के मालिक रोहताश तयाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। तयाल फरार है और राज्य पुलिस ने उसे पकडने के लिये दो टीमें भेजी हैं। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर हुड्डा ने माही की मौत पर दुख जताया है और कहा कि उसके परिवार को पर्याप्त मुआवजा दिया जायेगा।
ज्ञातव्य है कि माही को 86 घंटे की मशक्कत के बाद सेना के जवानों ने बोरवेल से बाहर निकाला। बोरवेल से निकालते ही माही को आर्मी की देख-रेख में मानेसर के ईएसआई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके स्वास्थ्य की जांच के बाद उसकी मौत की पुष्टि की। इस खबर के बाद पूरा देश दुखी है। मगर, इस पूरे मामले में सरकारी तंत्र के एक हिस्से की लापरवाही का भी गंभीर मामला सामने आया है। खबर है कि माही जब गड्ढे के अंदर थी, तभी माही के पिता से डीजल के पैसे भी मांगे जा रहे थे।
86 घंटे से माही जिंदगी और मौत के बीच झूल रही थी। और पूरा देश सांसे थामे इंतजार कर रहा था। रविवार को जब 1 बजकर 38 मिनिट पर माही को बोरवेल से निकाला गया, तो लोगों को उसके जिंदा होने की उम्मीदें जग गईं। लेकिन, जैसे ही माही की मौत की खबर आई, उसके परिवार के साथ-साथ पूरा देश दुखी हो गया। उसकी मां तो यह खबर सुनते बेहोश हो गई।
समाचार एजेंसी ऑॅफ इंडिया को मिली जानकारी के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार बुधवार रात करीब 11 बजे बोरवेल में गिरने के 2 घंटे बाद ही माही की मौत हो गई थी। उसकी मौत दम घुटने के कारण हुई। रविवार शाम डॉक्टरों की 2 सदस्यीय टीम ने बच्ची का पोस्टमॉर्टम किया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद माही के शव को उसके पिता व नानी के हवाले कर दिया। रविवार दोपहर करीब ढाई बजे माही के शव को आर्मी की एंबुलेंस से सिविल हॉस्पिटल के शव गृह लाया गया। पोस्टमॉर्टम के लिए कार्यकारी पीएमओ डॉ। बी। बी। अग्रवाल व डॉ। दीपक माथुर की एक टीम बनाई गई। डॉ। दीपक माथुर ने बताया कि बोरवेल में गिरने के 2 घंटे बाद ही माही की मौत हो गई थी। उसकी मौत दम घुटने से हुई है। शव काफी गली सड़ी हालत में था। शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे।
माही बुधवार रात 11 बजे खेलते-खेलते बोरवेल के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गई थी। तब से वह उसी गड्ढे में फंसी हुई थी। बोरवेल के बगल में दूसरा गड्ढा खोदकर माही तक पहुंचने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन शुक्रवार की रात सुरंग के रास्ते में पत्थर आने की वजह से माही तक पहुंचने की तमाम कोशिशें नाकाम साबित हो रही थीं।
गुरुवार शाम करीब 5रू30 बजे रैपिड मेट्रो की ड्रिल मशीन से बोरवेल के गड्ढे से 12 फुट की दूरी पर ड्रिल करने का काम शुरू किया गया। गुरुवार देर रात तक रैपिड मेट्रो की ड्रिल मशीन से बोरवेल के समानांतर 4 फुट चौड़ा व 75 फुट गहरा गड्ढा खोद दिया गया। सेना के जवानों ने गुरुवार देर रात ही इस गड्ढे से बोरवेल तक पहुंचने के लिए 12 फुट लंबी सुरंग बनाने का काम शुरू कर दिया था। ड्रिल मशीन सेना के जवान को गड्ढे में नीचे पहुंचाती और सेना के जवान मैनुअल तरीके से सुरंग बनाने का काम शुरू करता। हालांकि जमीन के नीचे अधिक नमी होने के कारण 10-15 मिनट में ही जवान को परेशानी होने लगती, जिसके कारण उसे ऊपर आना पड़ता और दूसरा जवान तैयार होकर नीचे गड्ढे में जाकर सुरंग बनाने का काम शुरू कर देता। गुरुवार की पूरी रात यह सिलसिला चलता रहा।
माही की मौत से दुखी उसके पिता से जब मीडियाकर्मियों ने पूछा कि वह इसके लिए किसे जिम्मेदार मानते हैं तो उन्होंने पुलिस और प्रशासन के ढीले-ढाले रवैये को दोष दिया। उन्होंने बताया कि माही के बोरवेल में गिरने के 5 मिनट के अंदर पुलिस को सूचना दे दी गई थी, लेकिन पुलिस डेढ़ घंटे बाद पहुंची और वह भी खाली हाथ। पुलिस टीम के पास टॉर्च भी नहीं था। उन्होंने बताया कि ड्रिलिंग के लिए जो मशीनें मंगवाई गईं वे भी एक-डेढ़ घंटे बाद बंद हो गईं। वे माही के पिता से डीजल का पैसा मांग रहे थे। उनका कहना था कि जो लोग भी इस मामले में लापरवाही के दोषी हों, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह भगवान से यही प्रार्थना करते हैं कि जो कुछ उनकी बच्ची के साथ हुआ वह किसी के बच्चे के साथ न हो।

नयी ऊंचाई छूने के बाद टूटा सोना, चांदी भी नरम

नयी ऊंचाई छूने के बाद टूटा सोना, चांदी भी नरम

(मणिका सोनल)

नई दिल्ली (साई)। शदी विवाह के चलते सोने में आया उछाल नए कीर्तिमान स्थापित कर ही गया। मौजूदा शादी- विवाह सीजन के मद्देनजर स्टाकिस्टों और फुटकर ग्राहकों की लिवाली के चलते समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव 30,750 रुपये प्रति दस ग्राम की नयी ऊंचाई को छू गये।
हालांकि बाद में कमजोर वैश्विक रुख के बची मौजूदा उच्चस्तर पर मुनाफावसूली की बिकवाली के चलते यह अपना उच्चतस्तर कायम नही रख सके और अंत में साधारण हानि के साथ बंद हुए। न्यूयार्क में सोने के भाव सप्ताह में 3.8 प्रशित की हानि के साथ 1566.90 डालर और चांदी के भाव सात प्रतिशत गिरकर 26.57 डालर प्रति औंस रह गये।
घरेलू बाजार मंे सोना 99.9 शुद्ध और 99.5 के भाव मौजूदा शादी- विवाह वालों की लिवाली के चलते क्रमशः 30,750 रुपये और 30,550 रुपये प्रति दस ग्राम की रिकार्ड ऊंचाई को छू गये। बाद में यह गिरकर सप्ताहांत में 50 रुपये की हानि के साथ क्रमशः 30,450 रुपये ओर 30,250 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव 50 रुपये सुधार कर सप्ताहांत में 24450 रुपये प्रति आठ ग्राम बंद हुए।
चांदी तैयार के भाव 55,000 रुपये प्रति किलो मजबुत खुले ओर लिवाली समर्थन के चलते 55,800 रुपये किलो तक चढने के बाद बिकवाली दवाब के चलते यह लुढक कर सप्ताहांत में 2025 रुपये की गिरावट के साथ 52,975 रुपये किलो बंद हुए। इसी प्रकार चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 53,100 रुपये तक लुढकने के बाद सप्ताहांत में 730 रुपये की हानि के साथ 53,800 रुपये किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव 3000 रुपये की गिरावट के साथ सप्हाहांत में 62000- 63000 रुपये प्रति सैकंडा बंद हुए।

शनिवार, 23 जून 2012

प्रणव के लिए लाबिंग कर रहा त्रिफला!


प्रणव के लिए लाबिंग कर रहा त्रिफला!

नया समीकरण उभरा है कांग्रेस में शीर्ष स्तर पर

(लिमटी खरे)

नई दिल्ली (साई)। सवा सौ साल पुरानी और देश पर आधी सदी से ज्यादा राज करने वाली अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में नया समीकरण उभरकर सामने आ रहा है। इस नए समीकरण में सत्ता की धुरी अब पिछले दरवाजे यानी राज्य सभा से संसदीय सौंध पहुंचने वाले दो महारथियों के साथ एक उद्योगपति के इर्दगिर्द घूमती दिख रही है। देश की आर्थिक नीतियां उद्योगपतियों के दबाव में बनाने के आरोप तो पहले से ही लगते रहे हैं पर अब राजनीति, पत्रकारिता की जुगलबंदी में अर्थजगत का तड़का लगने से देश नए पथ पर अग्रसर हो सकता है, जिसका अंत अंधेरी सुरंग का मुहाना होगा या प्रकाश पुंज, कहा नहीं जा सकता है।
कांग्रेस के संकट मोचक समझे जाने वाले वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी के महामहिम राष्ट्रपति के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित होते ही कांग्रेस के अंदर यह खदबदाहट तेज हो गई थी कि अब प्रणव का स्थान कौन लेगा। संकट काल में कांग्रेस की नैया को कौन किनारे लगाएगा? साथ ही साथ प्रणव मुखर्जी के लिए जादुई आंकड़ा कौन जुटाने में सक्षम होगा?
कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि प्रणव मुखर्जी के परिदृश्य से हटते ही कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गांधी के राजनैतिक सचिव अहमद पटेल एकाएक तेजी से ताकतवर होकर उभरे हैं। इस मामले में उन्होंने अपने सारे घोड़े एक साथ छोड़ दिए, और प्रणव मुखर्जी के लिए समर्थन जुटाना आरंभ कर दिया।
सूत्रों का कहना है कि अहमद पटेल ने अपने सहयोग के लिए मूलतः पत्रकार रहे केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला का साथ लिया। शुक्ल और पटेल ने मिलकर ममता मुलायम की जुगलबंदी पर विराम लगाने की जुगत लगाई। इसके लिए मुलायम के करीबी रहे अंबानी बंधुओं को सबसे पहले साधा गया। अंबानी बंधुओं के मार्फत ही सारा खेल बदल डाला गया।
सूत्रों के अनुसार अहमद पटेल और राजीव शुक्ला के कहने पर अनिल अंबानी ने मुलायम सिंह के घर जाकर उनसे संपर्क किया और ममता का साथ छोड़कर कांग्रेस के पक्ष में आने का माहौल बनाया। अनिल पर आंख बंदकर विश्वास करने वाले मुलायम सिंह यादव ने ममता को छोड़कर यू टर्न लिया और प्रणव के पक्ष में आकर खड़े हो गए। अनिल और मुलायम के विमर्श के उपरांत पटेल शुक्ल की जोड़ी ने बाकी संभावनाओं पर विमर्श करना आरंभ किया।
सूत्रां का कहना है कि इसके बाद मुकेश अंबानी को सिद्ध किया गया। मुकेश ने ना नुकुर के बाद कांग्रेस के पाले में आना स्वीाकर किया। मुकेश के सहारे पटेल शुक्ल ने मुंबई में ही शिवसेना सुप्रीमो बाला साहेब ठाकरे को अपने पक्ष में करने में सफलता पा ली। शिवसेना का दादा को समर्थन मिलते ही राजीव शुक्ला और अहमद पटेल एक बार फिर सक्रिय बताए जा रहे हैं।
अब दोनों के निशाने पर राजग था। राजग में भी दो फाड़ करवाकर इन्होंने अपनी उपयोगिता को कांग्रेस की राजमाता श्रीमति सोनिया गांधी के समक्ष सिद्ध कर दी है। उधर, राकांपा से मिलकर पी.ए.संगमा को भी बाहर का रास्ता दिखाकर राकांपा को संप्रग का मजबूत घटक फिलहाल तो साबित करवा ही दिया है दोनों सियासी जानकारों नें।
सियासी गलियारों में कांग्रेस के नए त्रिफला की चर्चाएं अब होने लगी हैं। राजनीति (अहमद पटेल), मीडिया (राजीव शुक्ला) के साथ अब अर्थ जगत (अंबानी बंधुओं) का त्रिफला कांग्रेस के लिए नई ताकत बनकर उभर रहा है। माना जा रहा है कि यही त्रिफला आने वाले समय में देश का सियासी हाजमा ठीक करने में कारगर होकर कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी के 7, रेसकोर्स रोड़ (भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री का सरकारी आवास) जाने के मार्ग प्रशस्त करने वाला है।

देश के पास अगला वित्त मंत्री नहीं होगा!


देश के पास अगला वित्त मंत्री नहीं होगा!

पीएम के साथ एफएम भी होंगे मन

अर्थशास्त्री का मन रीझ रहा वित्त मंत्रालय के लिए

(शरद खरे)

नई दिल्ली (साई)। मीडिया में अनेक बार इस तरह की खबरें साार्वजनिक हुईं कि भारत गणराज्य के वज़ीरे आज़म डॉ.मनमोहन सिंह अपने आप को देश का प्रधानमंत्री से ज्यादा वित्त मंत्री ही मानते हैं, यही कारण है कि वे वित्त को छोड़कर अन्य मामलों में कसावट करने में अपने आपको पूरी तरह अक्षम ही पाते हैं, यह अलहदा बात है कि वे देश की अर्थव्यवस्था को भी सुधार पाने में स़क्षम नहीं हो पाए हैं। प्रणव मुखर्जी के वित्त मंत्री पद से त्यागपत्र के उपरांत वित्त मंत्रालय अपने पास रखना मनमोहन सिंह की पहली प्रथमिकता हो सकती है।
प्रणव मुखर्जी की उम्मीदवारी के साथ ही यह साफ हो गया था कि प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह देश के अगले राष्ट्रपति नहीं होंगे, वे कुछ समय तक और प्रधानमंत्री आवास का लुत्फ उठाएंगे। प्रणव मुखर्जी के त्यागपत्र के उपरांत रिक्त होने वाले केंद्रीय वित्त मंत्रालय के प्रभार को प्रधानमंत्री अपने ही पास रख सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि अब देश के पास अगला वित्त मंत्री नहीं होगा कहने का तात्पर्य यह कि प्रधानमंत्री ही अपने दायित्वों के साथ अगले वित्त मंत्री हो सकते हैं।
इसके पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गांधी द्वारा मनमोहन सिंह को अल्टीमेटम दिया गया है कि वे बेहतर अर्थशास्त्री होने की बात को प्रमाणित करें और जल्द ही देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाएं। इसके लिए मनमोहन सिंह को वित्त मामलों में फ्री हेण्ड मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
पीएमओ के सूत्रों का कहना है कि चूंकि प्रणव मुखर्जी का संसदीय जीवन बेहद लंबा था और मनमोहन सिंह पहले प्रणव मुखर्जी के मातहत रह चुके हैं अतः नार्थ ब्लाक में प्रणव मुखर्जी के रहते मनमोहन सिंह के द्वारा अर्थ व्यवस्था को पटरी पर लाना दुष्कर ही साबित हो रहा था। कांग्रेस के अंदर भी देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था को लेकर जमकर तलवारें पज रही हैं।
सूत्रों का कहना है कि अनेक बार कैबनेट और कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में अर्थव्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस के सदस्यों का कहना था कि वे देश की पटरी पर से उतरी अर्थव्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन ंिसह या वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी में से किसे जिम्मेवार समझें?