मंगलवार, 12 फ़रवरी 2013

सिवनी : लगातार नाकामियों का आखिरी नतीजा कर्फ्यू


लगातार नाकामियों का आखिरी नतीजा कर्फ्यू

(हिमांशु कौशल)

सिवनी (साई)। छपारा मे घटित एक अप्रिय घटना से जुड़ी अफवाहों की आग ने जिला मुख्यालय को अप्रिय घटनाओं के दावानल में झुलसा दिया। लगातार फैल रही इन अप्रिय घटनाओं को प्रशासन धारा 144 और बाहर से फोर्स बुलाकर रोकने मे नाकाम रहा। इसके बाद प्रशासन ने शुक्रवारी मे लाठी चार्ज करने के आदेश दिये लेकिन इस आदेश ने एक ओर बाहरी पुलिस फोर्स को प्रताड़ित करने की शक्ति दे दी थी, वहीं दूसरी ओर घरों से बाहर जो लोग थे उन्हें लाचार और असुुरक्षित बना दिया था।  इसके बाद प्रशासन ने आनन फानन मे कर्फ्यू लगा दिया। कर्फ्यू और पुलिस के बीच फंसे लाचार लोगों  की जब प्रशासन को याद आई तो उसने घर लौटने के लिये मात्र 10 मिनिट का समय देकर अपनी गलती सुधारने की कोशिश की और अनिश्चितकाल के लिये सख्त कर्फ्यू लगा दिया। अगर समय रहते सटीक प्रशासनिक निर्णय लेकर इनका कठोरता से पालन किया जाता तो स्थिति कर्फ्यू तक नहीं पहुँचती।
ज्ञातव्य है कि छपारा में हुई घटना के विरोध स्वरूप विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा 06 फरवरी को सिवनी बंद का आव्हान किया गया था। रैली का उद्देश्य जानते हुए पुलिस ने इसकी सुरक्षा व्यवस्था की। पुलिस के साथ ये रैली छोटी मस्जिद चौंक पहुँची थी इसके बाद स्थिति बिगड़ गयी, बिगड़ती स्थिति हर तरह से काबू पाने योग्य थी, पर प्रशासन  मात्र थोड़े से असमाजिक तत्वों पर काबू नहीं पा पाया जिसके कारणजिला कलेक्टर को दोपहर 03 बजे पूरे जिले मे धारा 144 लगानी पड़ी। इस समय तक बाहर से फोर्स आ चुकी थी।     
प्रशासन से अपेक्षा थी कि दोपहर को आ चुकी बाहर की फोर्स से फ्लेग मार्च कराया जायेगा किन्तु पता नहीं क्यों फ्लेग मार्च नहीं कराया गया। धारा 144 का उल्लंघनभी लोग लगातार कर रहे थे, लोग समूह मे बातें कर रहे थे पर किसी पर कोई कार्यवाही की ही नहीं गयी। रात मेभी प्रशासन ने कोई सख्ती नहीं दिखायी आधी रात 12 बजे से लेकर देर रात 03 बजे तक थाने के बाजू स्थित बस स्टैंड मे लोगों का हुजूम जमा था। इन लोगों पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही थी। नतीजन मुस्तैदी के आ ाव में रात लग ग 03 बजे किसी को अच्छी न लगने वाली दूसरी संवेदनशील घटना हुई।
जिस किसी कोभी रात की घटना के बारे मे पता चला वह सोचते रह गया कि जब 07 तारीख की दोपहर 03 बजे विहिप के  आंदोलन के बाद ही धारा 144 लगा दी गयी थी और बाहर की फोर्सभी आ चुकी थी तो 12 घंटे बाद दूसरी संवेदनशील घटना कैसे हो गयी। और अगर घटना हुई तो इसका जिम्मेदार अकेले असमाजिक तत्वों को क्यों माना जाये? आखिर धारा 144 मे बाहर की फोर्स आने के बादभी जारी शिथिलता के कारण घटना घटित हुई थी।
देर रात हुई उक्त संवेदनशील घटना के बादभी प्रशासन नहीं जागा। बताया जाता है कि इस घटना के बाद जिम्मेदार लोगों ने प्रशासन से कहा गया था कि अब धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिये। प्रशासन अगर सभी धार्मिक स्थलों की समिति के सदस्यों को अपने अपने स्थलों की सुरक्षा हेतु कड़ी हिदायत दे देता तो आगे कोईभी अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं होती और न कर्फ्यू लगता न ही मीडिया पर अघोषित सेंसरशिप।
देर रात हुई घटना के बादभी 07 फरवरी की सुबहभी कोई फ्लेग मार्च नहीं कराया गया जबकि बाहर की फोर्स 18 घंटे पहले आ चुकी थी। 07 फरवरी की सुबह 10-11 बजे  सड़को मेभीड़ जमा थी। लग ही नहीं रहा था कि किसीभी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिये प्रशासन तैयार है। इसके बाद अचानक पूरा बुधवारी, नेहरू रोड और शुक्रवारी बंद हो गया और मीडिया वालों के कानो तक यह बात पहुँची कि छोटी मस्जिद चौंक मे लोग इकट्ठा हो रहे हैं।  मौके पर पहुँचकर देखा गया तो वाकई ऐसा हो रहा था और हैरान कर देने वाली बात यह थी कि प्रशासन धारा 144 के बादभी कोई एक्शन नहीं ले रहा था। इसके बाद छोटी मस्जिद चौक मे इकट्ठा हुए लोगों को समझा बुझाकर एडवोकेट जकी अनवर खान, नपा उपाध्यक्ष राजिक अकील, असलम ाई, इमरान पटेल, शोएब राजा, पार्षद इब्राहिम ाई आदि ने दोपहर लग ग 01 बजे के बाद थाने मे आईजी से मुलाकात कर कहा कि साहब हमने तो सब शांत करा दिया है पर हर समाज मे ऐसे लोग होते हैं जो न अपने मॉ बाप की सुनते हैं, न ही समाज की। अतः धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिये। इस नेक सलाह पर प्रशासन ने कितना ध्यान दिया ये किसी से छुपा नहीं है।
इसके बाद 07 फरवरी की शाम को ही 07 बजे पुनः चित्रगुप्त मंदिर के बाजू स्थित हनुमान मंदिर मे पुनः अप्रिय घटना हो गयी। ये घटना बीती रात 03 बजे हुई पहली अप्रिय घटना के 15 घंटे बाद हुई थी। दो अप्रिय घटनाओं के बीच का अंतराल 15 घंटे था और इन 15 घंटों मे प्रशासन ने बाहर की फोर्स आने के बादभी कुछ नहीं किया, फ्लेग मार्च तक नहीं निकाला, असमाजिक तत्वों, विद्वेष फैलाने वालों को हिरासत मेभी नहीं लिया, समाज के लोगो से मिल उन्हें शांति बनाये रखनेभी नहीं कहा, ऐसा एक?भी कदम नहीं उठाया जो ऐसी परिस्थितियों में उठाया जाना आवश्यक समझा जाता है।
शाम 07 बजे जैसे ही चित्रगुप्त मंदिर के बाजू स्थित हनुमान मंदिर मे हुई घटना की खबर फैली। टी।आई पहुँच गये तब तक वहाँभीड़ जमा नहीं हो पायी थी किन्तु प्रशासनभीड़ जमा होने से ना रोक सका। एक-एक कर बजरंग दल,विहिप और इनकी आड़ मे असमाजिक तत्व वहाँ पहुँचने लगे। धारा 144 मे पुलिस इनसे निवेदन करती रही कि हमे जप्ती बनाने दो पर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंदिर मे ताला लगा दिया गया। पुलिस जप्ती नहीं पायी। मौके परभीड़ बढ़ते गयी। प्रशासन न जप्ती बना पा रहा था न हीभीड़ लगने से रोक पा रहा था। कलेक्टर एसपी इतनी संवेदनशील स्थिति के बादभी मौके पर नहीं आये और न ही मौके पर मौजूद पुलिस को इतने पर्याप्त निर्देश दिये कि वो स्थिति को सं ाल पाये। हाँ, एसडीएम शहर, नायब तहसीलदार आदि मौके पर थे और अपने स्तर पर हर सं व प्रयास कर रहे थे।
इस दौरान मौके पर सीए अखिलेश शुक्ल डुल्लू, लिमटी खरे, संजय तिवारी, हिमांशु कौशल, अजय बाबा पांडे, महाकौशल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेश दिवाकर, सुजीत जैन और मोहल्ले पड़ोस के बहुत सारे लोग उपस्थित थे जो कोशिश कर रहे थे कि पुलिस को अपनी कार्यवाही पूरी करने मिल जाये पर मंदिर बंद कर खड़े असमाजिक तत्व किसी की सुन ही नहीं रहे थे और पुलिसभी उनके सामने लाचार थी। प्रेस, प्रतिष्ठित लोग और जनप्रतिनिधि लगातार मौके पर उपस्थित अधिकारियों से बात कर रहे थे।
फिर अचानक रात 09 बजे के कुछ पहले पाइंट जारी हुआ कि लाठी चार्ज कर दिया जाये और शुक्रवारी मे एसएएफ ने लाठी चार्ज कर दी। लाठी चार्ज करने से गदड़ मच गयी और पुलिस ने शुक्रवारी, नेहरू रोड, कटंगी रोड घेर लिया। अब असमाजिक तत्वों के साथ अच्छे लोगभी घिर गये, असमाजिक तत्वों मे से जो किसी के घर घुस गये वो तो ठीक है पर बाकियों पर पुलिस ने लाठी ांजी। इसके बाद सन्नाटा छा गया पूरी शुक्रवारी छावनी बना दी गयी और फिर सख्त कर्फ्यू लागू किया गया।
कर्फ्यु लागू होने की सूचना आसपास के ग्रामीण इलाको मे अच्छी तरह नहीं फैल पायी थी क्योंकि कर्फ्यू रात को लगा था। सुबह अखबारों पर अघोषित सेंसरशिप लगा दी गयी थी। अखबारों का वितरण न होने से आस पास के गाँवों मे लोगों को कर्फ्यू की खबर नहीं पहुँच पायी जिसके कारण हुआ ये कि स्कूली बच्चे बढ़िया तैयार होकर और दूध वाले व कुछ अन्य लोगभी नगर सीमा मे आ गये। इनमे से अनेक पुलिस की लाठी का शिकार बने। बाद मे पुनः पाइंट जारी किया गया कि ऐसा न किया जाये पर तब तक पुनः पुलिस अपना रूप दिखा चुकी थी। इसके बाद नल नहीं खुलने दिया गया लोग दूध के साथ साथ पानी को तरस गये। जो पहले से बीमार थे या बीती रात पुलिस से घायल हुए थे वे इलाज को तरस गये।

धार : भोजशाला: प्रशासन ने की 15 की तैयारी मुस्तैदी के साथ


भोजशाला: प्रशासन ने की 15 की तैयारी मुस्तैदी के साथ

(सुजीत कुमार)

धार (साई)। मध्य प्रदेश के धार जिले में भोजशाला विवाद के मद्देनजर जिला प्रशासन 15 फरवरी के लिए तमाम एहतियाती इंतजाम कर रहा है। 15 फरवरी को वसंत पंचमी है और उसी दिन जुमा भी है। भोजशाला कैंपस में सरस्वती मंदिर और कमाल मौला मस्जिद भी है। जिसे लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है।
धार जिला प्रशासन के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि प्रशासन ने एहतियाती इंतजाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जिला प्रशासन ने उम्मीद जताई है भोजशाला में मंगलवार और शुक्रवार शांतिपूर्वक गुजर जाएंगे। भोजशाला कैंपस में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पिछले काफी दिनों से भोजशाला पर मालिकाना हक को लेकर दो समुदायों में कोई न कोई विवाद खड़ा होता रहता है। 

अधिक यात्री आने से मची भगदड़: बंसल


अधिक यात्री आने से मची भगदड़: बंसल

(निधि श्रीवास्तव)

इलहाबाद (साई)। रेलमंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा है कि मौनी अमावस्या के दिन इलाहाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पैदल पुल के रास्ते सिविल लाइंस की तरफ से बहुत अधिक यात्रियों के आने से भगदड़ मची। इस भगदड़ में ३६ तीर्थयात्रियों की मौत हुई और ३९ घायल हैं। रेल मंत्री ने कल इलाहाबाद में कहा कि रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सचिव ट्रैफिक की अध्यक्षता में तीन सदस्यों की समिति इलाहाबाद में जांच करेगी।
वहीं, दूसरी ओर तीर्थयात्रियों पर पुलिस लाठीचार्ज के आरोपों से इनकार करते हुए रेलवे मंत्री ने कहा है कि इलाहाबाद रेलवे जंक्शन स्टेशन पर दोनों तरफ से तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ आ जाने से भगदड़ की घटना हुई है। उन्होंने कहा है कि भीड़ को नियंत्रित करने की अपेक्षा रेलवे से नहीं की जानी चाहिए। रेल मंत्री का कहना है कि तीर्थ यात्रियों को लाने और ले जाने के लिए नियमित गाड़ियों के अलावा कई विशेष गाड़ियां चलाई जा रही है।
रेलमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री और रेलवे ने पीड़ितों के लिए अलग-अलग वित्तीय सहायता की घोषणा की है। प्रधानमंत्री राहत कोष से प्रत्येक मृतक के निकट संबंधी को दो लाख रूपये और हर घायल को पचास हजार रूपये दिये जाएंगे। इसके अलावा रेल मंत्रालय भी प्रत्येक मृतक के निकट संबंधी को एक लाख रूपये, गंभीर रूप से घायलों को पचास हजार रूपये और मामूली रूप से घायल तीर्थयात्रियों को २५ हजार रूपये देगा। उधर उत्तर प्रदेश सरकार ने इस भगदड़ की न्यायिक जांच कराने से इंकार कर दिया है।
राज्य के मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने इलाहाबाद में कहा कि राजस्व बोर्ड के अध्यक्ष से एक महीने के भीतर जांच पूरी करने को कहा गया है। पुलिस महानिदेशक ए सी शर्मा ने बताया है कि मेला क्षेत्र में दो तीर्थयात्री की मृत्यु की जांच अलग से राज्य के वरिष्ठ अधिकारी से कराई जाएगी। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने मृतकों के निकट संबंधियों के लिए सहायता राशि पांच लाख रूपये से बढ़ाकर सात लाख रूपये कर दी है। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री स्थिति का जायजा लेने आज इलाहाबाद पहुंच रहे हैं।

मुद्रास्फीति में कमी आरबीआई के मुताबिक नहीं: राव


मुद्रास्फीति में कमी आरबीआई के मुताबिक नहीं: राव

(निधि गुप्ता)

मुंबई (साई)। भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू खाते में बढ़ते घाटे और मुद्रास्फीति पर फिर चिंता व्यक्त की है। रिजर्व बैंक के गवर्नर डी. सुब्बाराव ने कल मुम्बई में इंदिरा गांधी विकास अनुसंधान संस्थान के दीक्षांत समारोह में कहा कि हालांकि मुद्रास्फीति में काफी कमी आई है, फिर भी यह रिजर्व बैंक की उम्मीद के मुताबिक नहीं है।
श्री सुब्बाराव ने इस बात को माना कि रिजर्व बैंक को घटती वृद्धि दर और एक स्तर पर ठहरी मुद्रास्फीति के बीच संतुलन की दुविधा का लगातार सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर सुब्बाराव ने कहा कि इस वित्त वर्ष के लिए सिर्फ पांच प्रतिशत सकल घरेलू उत्पाद दर भी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि वृद्धि दर कम है क्योंकि खपत गिरी है, विशुद्ध निर्यात गिरा है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि निवेश में भी कमी आई है।
वहीं दूसरी ओर रिजर्व बैंक ने बैंकों को इस बात की छूट दे दी है कि वे बंगलादेश के नागरिकों के अनिवासी साधारण रूपया खाते बिना उसकी पूर्व अनुमति लिए खोल सकते हैं। मुंबई में जारी अधिसूचना में रिर्जव बैंक ने स्पष्ट किया है कि बैंकों को ऐसा खाता खोलने से पहले स्वयं इस बात से संतुष्ट होना चाहिए कि खाता खुलवाने वाले व्यक्ति के पास वैध वीजा और वैध आवासीय परमिट हो। रिजर्व बैंक ने यह भी कहा है कि बैंकों को ऐसे खाते खुलवाने वाले बंगलादेश के नागरिकों को पूरा रिकॉर्ड रखना चाहिए और तत्संबंधी ब्यौरा तिमाही आधार पर अपने मुख्यालय को भेजना चाहिए।

त्रिपुरा में आज शांत होंगे ढोल मंजीरे


त्रिपुरा में आज शांत होंगे ढोल मंजीरे

(राम खन्ना)

अगरतला (साई)। त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता अपने उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि साठ सदस्यों वाली विधानसभा के लिए इस महीने की १४ तारीख को मतदान होगा।
राज्य में आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को रिझाने के लिए आखिरी प्रयास करेंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने चुनाव प्रचार के दूसरे दिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के लिए जनसभाओं को संबोधित करेंगे। केंद्रीय वित्तमंत्री पी चिदंबरम भी आज चुनावी सभाओं में शामिल होंगे। दूसरी ओर वाम मार्चाे और भाजपा नेता भी आज अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में सभाओं को संबोधित करेंगे। इन चुनावों में प्रदेश के तेईस लाख से ज्यादा मतदाता २४९ उम्मीदवारों के राजनैतिक भविष्य का निर्णय करेंगे।
उधर, नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव के लिये भी प्रचार जोरो पर है। दोनों राज्यों में इस महीने की २३ तारीख को वोट डाले जाएंगे। तीनों राज्यों में मतगणना २८ फरवरी को होगी।

रेप में फंसा सकती है सरकार: रामदेव


रेप में फंसा सकती है सरकार: रामदेव

(शरद)

नई दिल्ली (साई)। काली मिर्च और बादाम से स्वाइन फ्लू के इलाज का नुस्खा बताने के बहाने बाबा रामदेव ने जमकर पॉलिटिकल अटैक किए। वह यहां सोमवार को स्वाइन फ्लू पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए थे। रामदेव ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार उन्हें मर्डर और रेप के केस में फंसा कर जेल भेजना चाहती है। उन्हें पहले ही सौ से ज्यादा नोटिस भेजे जा चुके हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि उनकी अगली प्रेस कॉन्फ्रेंस जेल जाने से पहले ही होगी।
अफजल गुरु की फांसी पर जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला के बयान पर उन्होंने कहा कि उमर को अनुलोम-विलोम करने की जरूरत है। वह आतंकवादियों की साइड ले रहे हैं और देश भक्तों पर सवाल उठा रहे हैं। रामदेव ने कहा कि जिन लोगों की वजह से कुंभ में भगदड़ मची है, उन्होंने पाप किया है। सरकार को एक्शन लेते हुए जिम्मेदार अफसरों को सस्पेंड करना चाहिए। लोग पुण्य कमाने के लिए कुंभ के मेले में जाते हैं, लेकिन कुछ लोगों की गलतियों की वजह से उन्हें जान गंवानी पड़ रही है। ऐसे मामलों में एक्शन लेने में देरी नहीं होनी चाहिए।
अपने गुरु की गुमशुदगी की सीबीआई जांच पर रामदेव ने कहा कि इस देश में साधु-संत अज्ञातवास पर भी जाते रहे हैं। क्या पता वे भी अज्ञातवास पर हों। उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझ कर बालाकृष्णन को फर्जी पासपोर्ट केस में फंसा रही है। रामदेव ने सवाल उठाया कि अगर पासपोर्ट फर्जी है तो सरकार इसे कैंसल क्यों नहीं करती। उन्होंने आरोप लगाया कि बालाकृष्णन को जेल में मारने और इस आरोप में मुझे फंसाने की प्लानिंग थी। उन्होंने कहा, जब तक मैं सरकार के खिलाफ नहीं बोलता था, मुझे बहुत पसंद किया जाता था। प्रधानमंत्री या राहुल गांधी से मिलने पर मेरी सेक्युरिटी चेकिंग तक नहीं होती थी। लेकिन अब मुझे जबरदस्ती फंसाने की कोशिश की जा रही है।
रामदेव ने अगले चुनावों में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार पर चल रही डिबेट पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पीएम चाहे युवा बने या बुजुर्ग, लेकिन वह काम करने वाला होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कन्फ्यूज हैं और कोई नहीं जानता कि किस इशू पर उनकी क्या राय है। इसी तरह मनमोहन सिंह को सारी दुनिया अंडर अचीवर कहती है। रामदेव ने कहा कि केंद्र और गुजरात में यही फर्क है कि गुजरात में किसी को काम करने से रोका नहीं जाता है। हालांकि उन्होंने नरेंद्र मोदी की पीएम पद के लिए उम्मीदवारी पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

12 लाख टेक्सचोर चिन्हित किए आयकर विभाग ने


12 लाख टेक्सचोर चिन्हित किए आयकर विभाग ने

(प्रदीप चौहान)

नई दिल्ली (साई)। आयकर मंत्रालय ने सोमवार को कहा है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ऐसे 12 लाख से ज्यादा लोगों की पहचान की है, जो टैक्स नहीं चुका रहे हैं। 4.7 करोड़ इन्फॉर्मेशन रिकॉर्ड के आधार पर इनकी पहचान की गई है। आयकर मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, कि फॉलो-अप और मॉनिटरिंग के लिए हाई प्रायरिटी केसेज की पहचान के वास्ते रूल्स बेस्ड एल्गोरिद्म का इस्तेमाल किया गया।
मिनिस्ट्री ने कहा कि डायरेक्टोरेट ऑफ इंटेलिजेंस और क्रिमिनल इनवेस्टिगेशन की ओर से पैन रखने वाले 35,170 लोगों को लेटर्स भेजे जा रहे हैं। मिनिस्ट्री ने रिस्पॉन्स हासिल करने और आगे की कार्रवाई के लिए नोडल सेंटर भी बनाया है। स्टेटमेंट में कहा गया है, कि यह लेटर्स का पहला बैच है।
पैन कार्ड होल्डर्स को भेजे गए लेटर में फाइनैशल ट्रांजैक्शन की जानकारी के साथ ही कस्टमाइज्ड रिस्पॉन्स शीट भी शामिल है। लेटर में पूछा गया है कि क्या व्यक्ति अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया है? स्टेटमेंट में कहा गया है,  कि टारगेट सेगमेंट की रिटर्न फाइलिंग और टैक्स पेमेंट को ट्रैक करने और आगे की कार्रवाई के लिए ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम होगा।
सरकार ने सभी टैक्सपेयर्स से सही इनकम बताने और टैक्स जमा करने की अपील की है। आयकर मंत्रालय ने कहा, कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के डायरेक्टोरेट ऑफ सिस्टम्स ने वैसे परमानेंट अकाउंट नंबर (पैन) होल्डर्स की पहचान करने के लिए एक बिजनेस इंटेलिजेंस प्रॉजेक्ट शुरू किया है, जिन्होंने इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरा है और जिनके बारे में खास जानकारी उपलब्ध है।
इससे पहले रेवेन्यू सेक्रेटरी सुमित बोस ने कहा था कि सही इनकम छिपाने या इनकम टैक्स देने से बचने का कोई फायदा नहीं है, क्योंकि देर-सवेर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट अपने पास मौजूद इन्फॉर्मेशन के आधार पर ऐसे लोगों तक पहुंच जाएगा। फाइनेंस मिनिस्टर पी चिदंबरम ने भी कहा है कि टैक्सपेयर्स अपना रिटर्न भर सकें और सही टैक्स जमा कर सकें, इसके लिए नॉन-इंट्रूसिव टैक्स ऐडमिनिस्ट्रेशन की जरूरत है।

भाजपा कार्यालय मनायी गयी पं.दीनदयाल की पुण्य तिथी


भाजपा कार्यालय मनायी गयी पं.दीनदयाल की पुण्य तिथी 

(अभिषेक दुबे)

सिवनी (साई)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय महामानव थे।उन्होंने अपना सारा जीवन सादगी के साथ व्यतीत किया। वे राष्ट्र व समाज के साथ-साथ व्यक्ति के विकास की भी चिन्ता करते थे। उनके एकात्म मानव बाद का यही सारा है। उक्ताशय के विचार भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश दिवाकर ने आज जिला भाजपा कार्यालय में नगर मण्डल द्वारा आयोजित पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथी के अवसर पर व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं श्याम प्रसाद मुखर्जी के कठिन परिश्रम के बाद भाजपा का यह वट वृक्ष खड़ा हुआ है। पं। दीनदयाल ने हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की चिन्ता की है उनके पद चिन्हों पर चलते हुये मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतिम छोड़ के व्यक्ति के विकास के लिये अनेक योजनायें लागू की है जिसका सीधा लाभ व्यक्ति को मिल रहा है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है यहां कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही पार्टी चलती है। उन्होंने भाजपा द्वारा चलाये जा रहे समर्पण कार्यक्रम की जानकारी देते हुये कहा कि जिले के पूरे मण्डलों में पं।दीनदयाल की पुण्यतिथी  समर्पण दिवस के रूप में मनायी जा रही है इसमें कार्यकर्ता समर्पण भाव से आजीवन सहयोग निधी प्रदान करते है जिससे पार्टी की गतिविधियां संचालित होती है।
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुदर्शन बाझल ने कहा कि पं।दीनदयाल ने अपना सारा जीवन सादगी के साथ बिताया है। भाजपा को खड़ा करने के लिये उन्हें कठिन परिश्रम एवं मेहनत करनी पड़ी है लेकिन उन्होंने अपना जीवन ही पार्टी के लिये समर्पित कर दिया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे पं।दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिखाये गये मार्गाे पर चलते हुये पार्टी को मजबूत बनाने में सहयोग प्रदान करे। भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का आज जो दिव्य स्वरूप दिखायी दे रहा है वह  पं।दीनदयाल की सोच का नतीजा है ।यह पार्टी पं।दीनदयाल उपाध्याय एवं श्याम प्रसाद मुखर्जी के त्याग व मेहनत का प्रतिफल है।उन्होंने मीसा बंदी का जिक्र करते हुये बताया कि मीसा के दौरान अनेक भाजपा नेताओं को  तरह-तरह की कठिनाईयों से गुजरना पड़ा है लेकिन उन्होंने हार नही मानी और पार्टी के लिये काम करते रहे आज भाजपा का दिव्य स्वरूप  भाजपा के प्रेरणा स्त्रोत पं।दीनदयाल उपाध्याय,श्याम प्रसाद मुखर्जी जैसे अनेक नेताओं के त्याग व बलिदान का प्रतिफल है।
नगर पालिका के अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी ने पं।दीनदयाल उपाध्याय का पुण्य स्मरण करते हुये कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है इसमें कार्यकर्ता को कही न कही महत्व जरूर मिलता है। उन्होंने नगर भाजपा के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनायें देते हुये कहा कि भाजपा को मजबूत बनाने के लिये कार्यकर्ता जुट जायें ।नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रदेश के मुखिया शिवराज ङ्क्षसह चौहान द्वारा नगर विकास के लिये दिये जा रहे योगदान के लिये आभार व्यक्त किया साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से एक जुटता से साथ काम करते हुये पार्टी को मजबूत बनाने का आग्रह किया।भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ज्ञान चंद सनोडिया ने कहा कि किसी भी संगठन या पार्टी को खड़ा करने के लिये कठिन परिश्रम करना पड़ता है पं।श्याम प्रसाद मुखर्जी एवं पं।दीनदयाल उपाध्याय ने अपने समर्पण से पार्टी को इस स्थिति में लाकर खड़ा किया है पार्टी ओर मजबूत बने इसके लिये उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सेवाभाव से कार्य करने का आग्रह किया।इस कार्यक्रम में नगर भाजपा अध्यक्ष प्रेम तिवारी ने सभी नगर मण्डल के पदाधिकारी एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया साथ ही जानकारी दी कि नगर मंडल का समर्पण दिवस कार्यक्रम संगठन मंत्री द्वारा निर्धारित तिथी में आयोजित किया जायेगा।

नवोदय विद्यालय में कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना


नवोदय विद्यालय में कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना

(राजकुमार अग्रवाल)

कैथल (साई)। जवाहर नवोदय विद्यालय तितरम के कर्मचारियों द्वारा चल रही देश व्यापी हड़ताल के समर्थन में सोमवार को पुनरू धरना देकर रोष प्रकट किया गया। रोषस्वरूप कर्मचारियों ने विद्यालय की छुट्टी कर दी और सभी छात्र छात्राओं को अपने घर भेज दिया। नवोदय विद्यालय के यूनिट अध्यक्ष मदनपाल ने बताया कि उनका यह धरना अब विद्यालय में अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा यह कदम देश के 595 नवोदय विद्यालयों में सी।सी।एस। पेंशन स्कीम (1972) सरकार से लागू करवाने तथा अशैक्षणिक कर्मचारियों के लिए 10 प्रतिशत विशेष भत्ता की मांग, छात्रों के लिए वार्डन पदों की नियुक्तियां, कार्य के घंटों एवं स्वरूप को स्पष्ट करने, सदन प्रभारियों का भत्ता बढ़ाने एवं अन्य मांगों को लेकर चल रही देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में उठाया गया। धरने में विद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उनके द्वारा नारेबाजी कर रोष प्रकट किया गया। विदित रहे कि इससे पूर्व विद्यालय के कर्मचारियों द्वारा विद्यालय परिसर में बीते शनिवार को भी सांकेतिक धरना देकर रोष प्रकट किया गय था। 

पुलिस हिरासत से फरार हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया


पुलिस हिरासत से फरार हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

(ब्यूरो कार्यालय)

कैथल (साई)। सीआईए पुलिस ने उल्लेखनीय कामयाबी हासिल करते हुए पुलिस हिरासत से फरार हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को आज अदालत में पेश कर दिया गया, जहां से एक आरोपी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में तथा दुसरे को ज्वैलरी दुकान से सेंधमारी के मामले में 1 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए पुलिस के एएसआई अजीत राय ने 30 जनवरी की रात पाडला के पास से लुट की योजना बना रहे 3 आरोपी गिरफ्तार किए थे, जिनसे अवैध पिस्तौल व अन्य हथियार बरामद किए गये। आरोपी गुरजीत वासी शिवकलोनी, सन्नी वासी पानीपत तथा अनिल वासी कारखाना जिला जींद रात्री समय थाना सदर में पुलिस हिरासत से फरार होने में कामयाब हो गये थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया इंस्पेक्टर राजकुमार की अगुवाई में सीआईए पुलिस के एएसआई अजीत राय की टीम नें बस स्टैंड नरवाना जिला जींद से आरोपी गुरजीत उर्फ लम्बु वासी शिवकलोनी कैथल को गिरफ्तार कर लिया। दुसरे आरोपी सन्नी को एएसआई अजीत राय ने तत्परता व मुस्तैदी का परिचय देते हुए आज सुबह पानीपत से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गुरजीत ने पुछताछ उपरांत कबुला कि उन्होनें 5 जनवरी की रात अपने साथियों सहित कांगथली में एक ज्वैलरी दुकान का शटर तोड़कर सोना-चांदी जेवरात चोरी किए थे। गौरतलब है कि बस अड्डा कांगथली के पास डोहर वासी जयङ्क्षसह की करीब 11 वर्ष से सोना चांदी जेवर की दुकान है, जहां से अज्ञात व्यक्ति लाखों रुपये की संपत्ती चुरा ले गये। सेंधमारी मामले में व्यापक जांच हेतु आरोपी गुरजीत का न्यायालय से 1 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
वहीं  थाना राजौंद पुलिस ने चोरी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार किए है, जिनके कब्जा से 25 हजार रुपये मुल्य की चोरीशुदा झोटा से चलने वाली बुग्गी बरामद कर ली गई। दोनों को आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जहां से एक बाल अपराधी को जमानत पर रिहा व दुसरे को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया नंदकरण माजरा वासी किसान जयभगवान अपनी झोटा बुग्गी को रात के समय मकान के नजदीक खड़ी करता था। 27 जनवरी की रात अज्ञात व्यक्ति 25 हजार रुपये मुल्य की बुग्गी चुरा ले गये। प्रवक्ता ने बताया मामले की जांच एएसआई राजकुमार ने करते हुए आरोपी कर्ण ङ्क्षसह व महीपाल वासीयान करोड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जा से चोरीशुदा संपत्ती बरामद कर ली गई है।
ताश से जुआ खेलने के 2 मामलों में पुलिस ने 9 आरोपी गिरफ्तार कर उनके कब्जा से हजारों रुपये नगदी व ताश गड्डीयां बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया शहर पुलिस के एएसआई दलबीर ङ्क्षसह ने सांयकालीन गस्त दौरान एक गुप्त सुचना पर लोहार मार्किट रेलवे रोड़ पर रेड मारते हुए 4 आरोपी काबु किए है। आजाद नगर वासी राकेश, डोगरा गेट वासी मनोहर, शक्ति नगर वासी हंसराज तथा चंदाना वासी सुनील को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जा से 1350 रुपये जुआ राशी ताश गड्डी बरामद की गई। एक अन्य मामले में राजौंद पुलिस के हेडकांस्टेबल रोहताश कुमार ने अनाज मंडी सेरधा में रेड मारते हुए ताश से जुआ खेल रहे 2 आरोपी रिशीपाल व रणधीर वासी सेरधा को व बाद में आज मौका से फरार हुए आरोपी कर्मङ्क्षसह, प्रवीन तथा दिलबाग वासी सेरधा को गिरफ्तार कर लिया है।

साई प्रतिमा स्थापना दिवस मना


साई प्रतिमा स्थापना दिवस मना

(शंटी आणंद)

बठिंडा (साई)। सनातन धर्म सभा मंदिर में स्थापित साई जी की प्रतिमा का 11वां स्थापना दिवस श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। धार्मिक कार्यक्रम की कड़ी में शनिवार को दूसरे दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं ने साई जी के जयकारे लगाए। सुबह सात बजे मंदिर प्रधान सुरेश बांसल ने गणेश पूजन कराया। मंत्रोच्चारण के बीच श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान प्रमोद, सचिव रमेश कुमार गोयल, सुरेश बांसल व इंजीनियर जेपी गोयल ने साई जी का सवा दो क्विंटल दूध से अभिषेक किया। मैनेजर सुरेंद्र मित्तल एवं सभा के अन्य सदस्यों ने पाद पूजा की रस्म अदा की। तदोपरांत सभी ने मिलकर साई जी की आरती की।
मंदिर प्रांगण में शाम को साई संध्या का आयोजन किया गया। सभा प्रधान प्रमोद मित्तल ने ज्योति प्रज्जवलित की। साई भक्तों ने भजनों से बाबा की महिमा का गुणगान किया। शाम छह से देर रात नौ बजे तक श्रद्धालु साई की भक्ति में झूमते रहे। अंत में भंडारे में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

साई भजनों पर झूमे श्रृद्धालू


साई भजनों पर झूमे श्रृद्धालू

(दिशा कुमारी)

विकासनगर (साई)। साई भक्त समिति की ओर से पहाड़ी गली में जागरण व भजन संध्या का आयोजन किया गया। जागरण में देहरादून से आई भजन मंडली ने साई भजन गाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। जागरण में देहरादून से आई समीर एंड पार्टी के गायकों ने भजनों की प्रस्तुति से पांडाल में उपस्थित भक्तों को भाव विभोर कर दिया। भजन मंडली द्वारा गाए श्मेला साई का आता है हर बारश् भजन पर भक्त खुद को झूमने से नहीं रोक पाए। भजन मंडली ने इसके अलावा श्पालकी में सवार चले साई भक्तों के द्वारश्, श्मेरे दर के आगे साई तेरा मंदिर बन जाए आदि भक्तिपूर्ण प्रस्तुतियों से माहौल को पूरी तरह साईमय कर दिया। इस अवसर पर प्रोमिला, ज्ञानेश्वर, राकेश, गौरव जैन, शुभम जैन, राहुल अनुराग जैन, डब्बू जैन, वैभव जैन, मन्नू अग्रवाल, पूनम, नितिन जैन आदि मौजूद थे।

स्वाईन फ्लू (एच 1 एन 1) के नियंत्रण एवं उपचार के संबंध में स्वास्थ्य के निर्देश जारी


स्वाईन फ्लू (एच 1 एन 1) के नियंत्रण एवं उपचार के संबंध में स्वास्थ्य के निर्देश जारी

(महेंद्र देशमुख)

बालाघाट (साई)। मध्यप्रदेश में स्वाईन फ्लू (इनफ्लूएजा एच 1 एन 1) के प्रकरणों पर सतर्कता एवं सजगता बनाये रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी सीएमओ से कहा गया है कि वे अपने जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक तत्काल बुलाये। इन बैठकों में सिविल सर्जन एवं प्रायवेट अस्पतालों के प्रतिनिधियों को आवश्यक रूप से बुलाया जाये।
स्वाईन फ्लू की रोकथाम और उपचार के लिए केन्द्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के पालन को भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। ए श्रेणी के रोगी जो सामान्य सर्दी-जुकाम के लक्षण वाले हैं, उन्हें तकलीफ के अनुसार दवाइयाँ उपलब्ध करवाकर घर पर आराम करने की सलाह देने को कहा गया है। बी श्रेणी के ऐसे रोगी जिनको तेज बुखार (100 डिग्री) व हाथ-पाँव, सिरदर्द की शिकायत है, उन्हें दवाई (टेमीफ्लू) उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है।
सी श्रेणी के ऐसे मरीज जिन्हें अस्पताल में भर्ती कर स्वाईन फ्लू का उपचार किया जाना जरूरी है, उनकी जाँच के नमूने लेबोरेटरी में भेजकर रिपोर्ट का विश्लेषण करने को कहा गया है। सभी जिलों में जिला चिकित्सालयों में एक स्वाईन फ्लू स्क्रीनिंग कक्ष बनाने एवं उसे 24 घंटे कार्यरत किए जाने के लिए भी कहा गया है।

पंचायत कर्मी नियुक्ति हेतु दावे आपत्ति आमंत्रित


पंचायत कर्मी नियुक्ति हेतु दावे आपत्ति आमंत्रित

(सिद्धार्थ वर्मा)

टीकमगढ़ (साई)। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पी.एल.सोलंकी ने बताया है कि ग्राम पंचायत स्यावनी, जनपद पंचायत पलेरा में नियुक्त पंचायतकर्मी श्री द्रगपाल सिंह आत्मज श्री मानसिंह की नियुक्ति मेरिट के आधार पर न होने के कारण कलेक्टर टीकमगढ़ द्वारा उनकी नियुक्ति 28 जनवरी 2013 को निरस्त कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर तैयार ग्राम पंचायत स्यावनी की मेरिट सूची से पंचायतकर्मी की नियुक्ति प्रक्रिया की जाना है। इस मेरिट सूची का जिला पंचायत कार्यालय टीकमगढ़ में 11 फरवरी 2013 तक अवलोकन किया जा सकता है एवं किसी आवेदक को कोई आपत्ति हो तो 12 फरवरी 2013 को कार्यालय जिला पंचायत टीकमगढ़ में कार्यालयीन समय में दाबे आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। 

मध्यप्रदेश के स्पर्श अभियान को मिला ई-गवर्नेंस का गोल्ड अवार्ड


मध्यप्रदेश के स्पर्श अभियान को मिला ई-गवर्नेंस का गोल्ड अवार्ड

(शैलेन्द्र)

जयपुर (साई)। मध्यप्रदेश को मिले राष्ट्रीय पुरस्कारों की श्रंखला में आज एक और प्रतिष्ठित पुरस्कार जुड़ गया। यह नेशनल ई-गवर्नेंस गोल्ड अवार्ड मध्यप्रदेश को निःशक्तजन की बेहतरी के लिए चलाये गये स्पर्श अभियान के लिए मिला है। आयुक्त निःशक्तजन कल्याण श्री वी.के. बाथम और एन.आई.सी. के डायरेक्टर विनायक राव ने आज जयपुर में 16वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन में प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री कार्यालय में मंत्री श्री वी. नारायण सामी और राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत विशेष रूप से उपस्थित थे।
मध्यप्रदेश को यह प्रतिष्ठित अवार्ड ‘‘स्पर्श अभियान’’ के लिए दिया गया। स्पर्श अभियान निःशक्तजन, वृद्धजन और बेसहारा लोगों की सहायता, पुनर्वास और सशक्तिकरण का विशेष कार्यक्रम है। मध्यप्रदेश के अपने ढंग के इस अनूठे कार्यक्रम को सामाजिक क्षेत्र के कार्यक्रमों की ‘फोकस सेक्टर श्रेणी’ में गोल्ड अवार्ड दिया गया। अवार्ड मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय संचालनालय और नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेन्टर, मध्यप्रदेश को संयुक्त रूप से दिया गया।

सोमवार, 11 फ़रवरी 2013

कैग पहरेदार या बाबू!

कैग पहरेदार या बाबू!

(लिमटी खरे)

भारत के लेखा महानियंत्रक अर्थात कैग और सरकार के बीच रार छिड़ी दिख रही है। कांग्रेसनीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार को कटघरे में खड़ा करने पर कांग्रेस की बयानवीर तोपें एकाएक गरजने लगी हैं। सरकार मौन है पर संगठन द्वारा कैग को निशाने पर लिया जा रहा है। कैग की स्थापना भारत गणराज्य में क्यों और किसलिए की गई थी? क्या कैग का काम क्लर्की और मुनीमी तक ही सीमित है? क्या भारत गणराज्य में कैग को इसीलिए बनाया गया कि वह सरकारी खर्चों का लेखा जोखा ही रखे? दरअसल, हमारे संविधान में कैग की स्थापना सही गलत के अंकेक्षण और सरकार को लगातार चेताने के लिए किया गया है कि सरकार के कोष में जनता के गाढ़े पसीने की कमाई से संचित धन का उपयोग सही किया जा रहा है या उसमें गफलत हो रही है? सरकारी कोष में जमा धन सार्वजनिक होता है उसका दुरूपयोग रोकना कैग की महती जवाबदेही है।

भारत के लेखा महानियंत्रक विनोद राय का कहना एकदम सही और सटीक है कि कैग का काम सिर्फ सरकारी खर्च में हुई अनियमितताओं का प्रतिवेदन बनाकर सरकार को देना भर नहीं है। इतने भर से कैग की जवाबदेही पूरी नहीं हो जाती है। विनोद राय भारत के लेखा महानियंत्रक की जिम्मेदार आसनी पर विराजमान हैं, उन्होंने जो कुछ कहा वह निश्चित तौर पर पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता से कहा होगा। विनोद राय को कैग के अधिकार, उसकी कार्यप्रणाली, सीमाएं आदि के बारे में निश्चित तौर पर कांग्रेस के भोंपूओं से ज्यादा माहिती होगी।
भारत के संविधान का गहराई से अध्ययन करने पर पता चलता है कि कैग को मुनीमी या क्लर्की के लिए सृजित नहीं किया गया था। कैग के हवाले अनेक जिम्मेदारियां जिम्मेवारियां हैं। कैग को भारत गणराज्य की लोकतांत्रिक प्रणाली के अधीन ही संवैधानिक तौर पर सृजित किया गया वह पद है जो सरकार को हर कदम पर यह चेतावनी देता रहे कि सार्वजनिक धन का सदुपयोग हो और उसका दुरूपयोग हर स्तर पर रोका जाए।
कैग विनोद राय के वक्तव्यों का विरोध कर उसे गलत दिशा में ले जाने वाले कांग्रेस के भोंपू भी संसद के सदस्य रहे हैं। वे इस बात को भली भांति जानते होंगे कि कैग की सिफारिशों को लोकसभा में पेश किया जाता है, इसके उपरांत संसद की जिम्मेदार लोक लेखा समिति इसका अध्ययन कर इसकी समीक्षा के उपरांत इस पर कार्यवाही की सिफारिश भी करती है। इसकी सिफारिशों से ही देश में भ्रष्टाचार के खात्मे के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं।
भारत गणराज्य ने जिस तरह की लोकतांत्रिक संसदीय प्रणाली अपनाई है उसकी रीढ़ यही है कि सरकारी खजाने में आने वाले सार्वजनिक धन को सही तरीके से खर्च किया जाए और उसमें भ्रष्टाचार ना हो सके। इस धन में बंदरबांट और भ्रष्टाचार रोकने के लिए कैग को पहरेदार की भूमिका में खड़ा किया गया है। इस लिहाज से कैग को इस बात का पूरा अधिकार है कि वह हर मद में खर्च किए गए सरकारी धन के सदुपयोग और दुरूपयोग की समीक्षा कर इस बात को सरकार के संज्ञान में अवश्य लाए कि गफलत आखिर कहां हुई है।
निश्चित तौर पर आजादी के समय भारत देश में परिदृश्य चाहे सामाजिक हो, राजनैतिक हो या आर्थिक, हर दृष्टिकोण से आज से बहुत भिन्न था। जिस वक्त कैग की स्थापना हुई उस समय के परिदृश्य और आज के परिदृश्य में जमीन आसमान का अंतर है। शुरूआती दौर में सरकार द्वारा अपने ही स्तर पर सार्वजनिक कंपनियों को खड़ा किया जा रहा था, पर आज उन कंपनियों को बेचा जा रहा है। सरकार अपनी ही कंपनियों को बेचकर खजाने को भर रही है।
हमें यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि पिछले लगभग दो दशकों से कथित तौर पर महिमा मण्डित किए गए महान अर्थशास्त्री डॉ.मनमोहन सिंह और पलनिअप्पम चिदम्बर का ही अर्थशास्त्र और आर्थिक नीतियों पर चल रहा है भारत गणराज्य फिर भी मंहगाई का ग्राफ सुरसा के मुंह की तरह ही बढ़ता जा रहा है।
कैग को पूरा अधिकार है कि वह सार्वजनिक धन में हुई गफलत की जानकारी भारत गणराज्य के महामहिम राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री और सांसदों को बताए कि आखिर जनता के धन में किसने कहां लूट मचाई है। भारत में होने वाले घपले घोटालों के साथ ही साथ सांसदों को दी जाने वाली सांसद निधि के उपयोग की भी जांच सुनिश्चित होना अनिवार्य है। वहीं सरकार के साथ विपक्ष का होना इसलिए भी आवश्यक होता है क्योंकि सरकार निरंकुश ना हो जाए।
विडम्बना ही कही जाएगी कि आज सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ही मिलकर जनता जनार्दन को बेवकूफ बनाने पर तुले हुए हैं। कामन वेल्थ घोटाले से लेकर अब तक ना जाने कितने घपले घोटाले सामने आ चुके हैं पर विपक्ष थोड़ा बहुत विरोध कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री ही करता नजर आता है। देश में मंहगाई बढ़ रही है, हर पग पर भ्रष्टाचार हो रहा है पर विपक्ष को इसकी चिंता नजर नहीं आती है। इसका कारण यह है कि सांसदों के वेतन भत्ते और सुविधाएं ही देख लें तो आम आदमी बेहोश हो जाए।
कैग के बयान के बाद कांग्रेस के बयानवीरों को लगी मिर्ची समझ से परे है। नेता अब कह रहे हैं कि कैग क्या पीएम बनना चाह रहे हैं। अरे आप जिम्मेदार नेता हैं कम से कम बयान तो जिम्मेदारी के साथ दें। कैग ने क्या गलत कहा यह तो पहले बताया जाए? विपक्ष भी मौन रहकर तमाशाई बना हुआ है। कैग के बारे में कोई भी बयान देने के पहले नेताओं को कम से कम भारत के संविधान में कैग की भूमिका, उसके अधिकार, कर्तव्य, सीमाओं के बारे में जानना आवश्यक है, विडम्बना है कि कोई भी इसके बारे में जाने समझे बिना ही दनादन बयान दे रहा है। भारत के लेखा महानियंत्रक को सार्वजनिक धन का पहरेदार कहा जा सकता है। उसे बाबू या क्लर्क तो कतई नहीं समझा जाना चाहिए। (साई फीचर्स)

एंटी करप्शन मूवमेंट विद वाईन!

एंटी करप्शन मूवमेंट विद वाईन!

(महेश)

नई दिल्ली (साई)। देशवासियों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले अन्ना हजारे की टीम के कई लोगों की नैतिकता पर ही सवाल उठने लगे हैं। भले ही अन्ना हजारे शराब को खराब मानते हैं, लेकिन उनकी टीम की एक अहम सदस्य किरन बेदी का एनजीओ लोगों को डिस्काउंट में शराब पीने का ऑफर दे रहा है।
देश में करप्शन खत्म करने के लिए टीम अन्ना पिछले 2 सालों से जबर्दस्त आंदोलन कर रही है। अन्ना करप्शन को खत्म करने के लिए लोगों के नैतिक उत्थान पर भी जोर देते हैं। पूरे देश में शराब पर पाबंदी की मांग करते हैं। रिटायर्ड आईपीएस किरन बेदी अन्ना की टीम की अहम सदस्य हैं। कुछ लोग उन्हें श्लेडी अन्नाश् भी कहते हैं। लेकिन, उन्होंने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि न सिर्फ अन्ना, बल्कि आप भी शर्मसार हो जाएंगे।
अन्ना हजारे शराब के सख्त विरोधी हैं। अन्ना ने महाराष्ट्र के कई गांवों में शराबियों को पेड़ से बांध कर पीटा है। लोगों से शराब छुड़वाई है। वहीं, किरन बेदी का एनजीओ (नवज्योति फाउंडेशन) खुलेआम शराब का प्रमोशन कर रहा है। 31 दिसंबर 2012 को नवज्योति फाउंडेशन की 25वीं सालगिरह पर किरन बेदी ने नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस शुभकामना पत्र में दिल्ली के के हैवंस बार का निमंत्रण पत्र भी संलग्न था। इस निमंत्रण पत्र में नवज्योति का लोगो लगा हुआ था और शराब सहित खाने-पीने की सभी चीजों पर डिस्काउंट की पेशकश की गई थी। सबसे शर्मनाक बात है कि नवज्योति फाउंडेशन नशा और शराब की लत छुड़वाने के लिए काम करता है और इसी का लोगो शराब के डिस्काउंट के लिए इस्तेमाल किया गया।

संचार क्रांति में पिछड़ा जनसंपर्क विभाग

लाजपत ने लूट लिया जनसंपर्क ------------------ 51

संचार क्रांति में पिछड़ा जनसंपर्क विभाग

(अखिलेश दुबे)

सिवनी (साई)। देश भर में पेपरलेस काम के लिए संचार साधनों का इस्तेमाल तेजी से किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश में जनसंपर्क विभाग के जिला स्तरीय कार्यालय में लाईन आर्डर की स्थिति में भी संचार साधनों के बजाए बाबा आदम के जमाने के हस्त लिखित कागजों की फोटोकापी का प्रयोग किया जाना आश्चर्यजनक ही माना जा रहा है। वैसे तो जनसंपर्क विभाग सिवनी द्वारा उसके जिला कार्यालय में एनरोल्ड मीडिया को ईमेल कर खबरों का आदान प्रदान किया जाता है, पर रविवार को एसा नहीं किया गया।
गौरतलब है कि 07 फरवरी की रात्रि में सिवनी शहर में तनाव बढ़ने के चलते प्रशासन द्वारा यहां कर्फ्यू लगा दिया गया था। इसके उपरांत जब जन जीवन पटरी पर आया तो रविवार को स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने ढील कुछ और बढ़ाने का निर्णय लिया। बताया जाता है कि रविवार को दोपहर में जिला प्रशासन ने निर्णय लिया कि सोमवार को सुबह से शाम तक इसमें ढील दी जाए और सोमवार को शिक्षण संस्थाएं, सरकारी कार्यालय, बैंक आदि पूर्ववत सुचारू तौर पर संचालित हों।
जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा अपरान्ह दो बजे एक मेल भेजकर बताया कि कर्फ्यू में कितने बजे से कितने बजे तक ढील दी जाएगी। इसके उपरांत यह संशय बरकरार रहा कि सोमवार को शिक्षण संस्थान खुलेंगे अथवा नहीं। इस संबंध में जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा ईमेल पर कोई सूचना नहीं जारी की गई। बताया जाता है कि कुछ मीडिया संस्थानों में अवश्य हस्त लिखित विज्ञप्ति जिसमें इस बात का उल्लेख था कि सोमवार को शिक्षण संस्थाएं, सरकारी कार्यालय, बैंक आदि पूर्ववत सुचारू तौर पर संचालित होंगे का वितरण किया गया।
उधर, जिला जनसंपर्क कार्यालय के सूत्रों का कहना है कि चूंकि टाईपिस्ट चला गया था अतः इसे टाईप कर इसको ईमेल करना संभव नहीं था इसलिए हाथ से ही लिखकर इसे बांटा गया। यहां यह उल्लेखनीय होगा कि जिला जनसंपर्क विभाग के प्रमुख को वैसे तो नेट फ्रेंडली होना चाहिए पर शायद उन्हें भी टाईपिंग या इंटरनेट का उपयोग नहीं आता है तभी ईमेल के बजाए हस्तलिखित विज्ञप्ति बांटने की नौबत आई।
वहीं, मीडिया में इस तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं कि अगर कर्फ्यू के दौरान जिला जनसंपर्क अधिकारी द्वारा पास की बंदरबांट ना की गई होती तो निश्चित तौर पर किसी ना किसी मीडिया वाले ने इस विज्ञप्ति को टाईप कर पीआरओ को भेज दिया गया होता, जहां से इसे ईमेल द्वारा वितरित कर दिया जाता, वस्तुतः एसा हुआ नहीं। मजे की बात तो यह है कि जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा इस विज्ञप्ति का ईमेल जनसंपर्क संचालनालय को किया गया है अथवा नहीं इस बारे में भी कुहासा बना हुआ ही है।
वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि कर्फ्यू के दौरान जनसंपर्क विभाग की सेवाएं भी अत्यावश्यक सेवाओं में शामिल हो जाती हैं, क्योंकि संवेदनशील मामलों में मीडिया के साथ तालमेल का अभाव अर्थ का अनर्थ भी कर सकता है इन परिस्थितियों में अगर जिला जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय द्वारा इस तरह की कोताही बरती गई है तो इसकी जांच अवश्य ही होना चाहिए। वैसे भी पत्रकारों ने पास वितरण में काफी हद तक गड़बडी के आरोप भी लगाए हैं। इस संबंध में सिवनी से प्रकाशित समाचार पत्रों सहित जबलपुर से प्रकाशित समाचार पत्रों ने भी काफी तल्ख टिप्पणियां की हैं।

रेल्वे स्टेशन पर भगदड़ तीन दर्जन से ज्यादा मरे


रेल्वे स्टेशन पर भगदड़ तीन दर्जन से ज्यादा मरे

(निधि श्रीवास्तव)

इलहाबाद (साई)। इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर कल रात मची भगदड़ में २८ महिलाओं सहित ३६ लोगों की मौत हो गई और २५ घायल हैं। ये लोग उन हजारों श्रद्धालुओं में शामिल थे जो महाकुंभ का स्नान करके लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि यह घटना उस समय हुई जब तीर्थयात्रियों का भारी समूह फुटऑवर-ब्रिज से प्रस्थाव नं ६ पर पहुंचने का प्रयास कर रहा था कि अचानक उन्हें रोक लिया गया।
कुछ लोगों का यह भी आरोप है कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया, पर पुलिस अधिकारी इससे इंकार कर रहे हैं। भगदड़ से प्रभावित अधिकांश लोग उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र राज्यों के निवासी हैं। जिनकी पहचान नहीं हो सकी है उनके शव इलाहाबाद मेडिकल कॉलेज में रखे गए हैं। क्रू मेला क्षेत्र के सेक्टर १२ में हुई भगदड़ की एक अन्य घटना में एक महिला सहित दो तीर्थयात्रियों के मारे जाने की खबर है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और रेल मंत्रालय को सभी संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है। डॉ. सिंह ने केंद सरकार के विभागों को भी निर्देश दिया है कि राहत और बचाव कार्यों में उत्तर प्रदेश सरकार को हर संभव सहायता दें। रेलमंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि दिल्ली और उत्तरप्रदेश में विशेष हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है।
तीन जगह तो दिल्ली में हमारे न्यू डेली, ऑल्ड डेली और निजामुद्दीन और लखनऊ और कानपुर, इलाहाबाद तो हैं ही हैं। वहां हेल्पलाइन सेटअप की गई हैं। २४ घंटे चलेंगी, लोग उनपर अपनी खबर ले सकते हैं। इलाहाबाद का हेल्पलाइन नंबर है-०५३२१०७२, ०५३२-२४०८१४९ और ०५३२२४०८१२८, झांसी का हेल्पलाइन नंबर है-०५१०१०७२, बांदा का -०५१९२२२७५४३ और ०५१९२२२७५४३, आगरा का -०५६२१०७२ और ०५६२२४२१०४१ और कानपुर का नंबर है-०५१२१०७२ और ०५१२२३२३०१५ ।
उत्तर प्रदेश सरकार ने भगदड़ की घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं और रेलवे से श्रद्धालुओं की सुचारू आवाजाही के उचित प्रबंध करने को कहा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजस्व बोर्ड के अध्यक्ष से घटना की जांच करने को कहा है। राज्य सरकार ने इस घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को ५ लाख रूपए की अनुग्रह राशि देने की मंजूरी दी है। इलाहाबाद मे कल मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ में स्नान के लिए तीन करोड़ से ज्यादा लोग जमा थे।
वहीं दूसरी ओर, इलाहाबाद में हुए हादसे में यूपी सरकार पर संवेदनहीनता के आरोप भी लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये दुर्घटना हुई, उस समय सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दल-बल के साथ सैफई में मौजूद थे। मुलायम सिंह के गांव सैफई में रविवार रात उनके भाई के बेटे की शादी थी। इस शादी में मुलायम सिंह पार्टी के तमाम बड़े नेताओं के साथ शामिल थे।
हादसे के घंटों बीतने के बाद भी यूपी सरकार की तरफ़ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। काफी वक्त बीत जाने बाद राज्यमंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति सामने आए तो उन्होंने रटा रटाया जवाब दिया कि जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।