सोमवार, 25 मार्च 2013

अलीगढ़ : साई मंदिर में मनी होली


साई मंदिर में मनी होली

(गजाला अमीन)

अलीगढ़ (साई)। होलाष्टक शुरू होते ही रंग-गुलाल उड़ने लगे। गुरुवार को सारसौल स्थित साईं मंदिर में होली उत्सव मनाया गया। पीत वस्त्र पहने साई भक्तों ने माथे पर चंदन लगाया और जमकर नृत्य किया। इस दौरान पुष्पवर्षा की गई। श्री शिरडी साई भजन मंडल के अशोक सक्सेना व उनके सहयोगियों ने गणेश वंदना के बाद भजनों की सुर गंगा बहा दी। अरे मैं होली कैसे खेलूं री, जा बाबा जी के संग।, होली खेल रहे साई बाबा सारसौल की गलियों में पर। भजन पर भक्त जमकर झूमे।
संस्थापक अध्यक्ष धर्म प्रकाश अग्रवाल और सचिव राजकुमार गुप्ता ने बताया कि इस दौरान मानव उपकार संस्था के सदस्य व साई श्रद्धा समिति पनिहावर के सुधीर कुमार सिंह व सहयोगियों को सम्मानित किया गया। आयोजन में रमेश चंद्र अग्रवाल, राजा राजानी, रमन गोयल, कुलसुमन गोयल, प्रदीप बालजीवन, पंकज धीरज, विष्णु कुमार बंटी, ओमेन्द्र, माहेश्वरी, सुनील गोविल, रवि राठी, कमल गुप्ता, जगदीश सिंह ने सहयोग किया।
स्वर्णजयंती नगर में घर-मंदिर भजन माला संस्था ने होली उत्सव मनाया। कान्हा के रूप में बच्चे सजे। होली गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। चंचल, लता जिंदल ने उपहार बांटे। इस मौके पर पूजा सोमानी, लता गुप्ता, रश्मि सिंह, सुशीला सिंह, स्वीटी, अर्चना, श्रद्धा, शुभा, मंजू वर्मा, भारती, मोनिका, अल्का, रत्नेश शाह, गीता सिंह, कल्पना, हेमा, पूनम, मंगला थीं।

छतरपुर : रेत माफिया हैं शिव पर भारी


रेत माफिया हैं शिव पर भारी

(रवि गुप्ता)

छतरपुर (साई)। मध्यप्रदेश बुन्देलखण्ड के छतरपुर जिले में हुई रेत खदानों की नीलामी में यूपी के माफियाओं के द्वारा करोडों रूपये मार्जिनमनी के रूप में जमा की थी। जैसे ही आयकर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू किया वैसे ही खनिज विभाग ने यूपी के माफियाओं का रूपया चौक से नहीं कैश वापिस करना शुरू कर दिया है। जबकि आयकर अधिकारी इस तरीके को अबैध मानते हैं। आयकर सूत्र कहते हैं कि खनिज विभाग को जमा मार्जिनमनी पहले सरकारी खजाने में जमा करना चाहिये थी और उस खजाने की चौक से संबंधित को चौक से मार्जिनमनी का रूपया वापिस करना चाहिये था ताकि उस वापिस मार्जिनमनी का रूपया नम्बर एक में आ सके और संबंधित के खाते की जांच करने में आसानी हो सके। सूत्र बतलाते हैं कि कैश वापिस मार्जिनमनी होने से यूपी के माफियाओं पर एमपी का आयकर विभाग कोई भी कार्रवाई नहीं कर सकता है। अगर कार्रवाई करना चाहे भी तो यूपी में ऐसे लोगों को ढूंढना भी मुश्किल हो जायेगा जिसका अता पता भी ठीक तरीके से ज्ञात ना हो सके। हालांकि आयकर सूत्रों ने यह भी बताया कि चूंकि हमारा इंकमटैक्स इंवेस्टीकेशन विभाग ने चारों तरफ से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है और अगर इसमें खनिज विभाग ने लापरवाही जरा सी बरती वैसे ही खनिज अधिकारी को नौकरी करना मुश्किल पड सकता है। आयकर सूत्र के अनुसार सिर्फ 31 मार्च तक मंगाई गई जानकारी का इंतजार विभाग कर रहा है उसके बाद आयकर का काम तेजी के साथ होगा।
वहीं खनिज विभाग के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि मार्जिनमनी के रूप में जमा राशि पांच पांच सौ नोटों की गड्डियों में जमा हुये थे। ये नोट असली थे या नकली थे, ये नोट नम्बर एक के थे या कालाधन था। इसके बारे में हम लोगों को कुछ भी पता नहीं था। इस कारण हमारे अधिकारी ने निर्णय लिया है कि मार्जिनमनी के रूप में जमा राशि जैसे ली गई थी वैसे ही वापिस कर आने वाली आफत को टाला है। हालांकि यूपी के ठेकेदारों ने अपनी अपनी मार्जिनमनी को वापिस करोडों में लेकर अपने अपने वाहनों में रखकर उसे ले गये है जबकि खनिज विभाग को आयकर अधिकारी को इस बावत सूचना देनी चाहिये थी कि हमारा विभाग मार्जिनमनी वापिस कर रहा है, परन्तु माफियाओं की मिली भगत से ऐसा नहीं किया गया है। इससे अगर यही कहा जाये कि नौकरशाह देश की आर्थिक सुरक्षा व्यवस्था के प्रति गम्भीर नहीं है तो अतिश्योक्ति पूर्ण बात नहीं होगी। मीडिया के द्वारा प्रकाशित समाचारों में इस बात का उल्लेख किया था कि रेत व पत्थर माफियाओं के द्वारा नीलामी में लगभग सौ करोड रूपया मार्जिन मनी का कैश जमा किया था जो कि कालाधन प्रतीत होता है।

इस बार की होली फिल्मी आइटम बालाओं के साथ


इस बार की होली फिल्मी आइटम बालाओं के साथ

(भूपेंद्र सिंह गर्गवंशी)

नई दिल्ली (साई)। ब्रज और अवध की पारम्परिक होली के अलावा मुम्बई के बॉलीवुड की होली का भी अपना अलग ही महत्व है। मैं बॉलीवुड की होली का आनन्द उठाने के दृष्टिगत इस बार ट्रेन द्वारा मुम्बई आ गया। मुम्बई पहुँचने पर ट्रेन से उतरते ही मैंने अपने कुर्ते की जेब में रखा अबीर, गुलाल की पॉलिथीन थैली निकाल लिया, वह इसलिए कि जहाँ और जिस हालत में कोई युवती मिले उसी पर इन पारंपरिक होली सामग्रियों का इस्तेमाल करूँ। मैंने सुन रखा था कि मुम्बई की लड़कियाँ बिन्दास होती हैं। मेरे होली के किसी भी कृत्य को बुरा नहीं मानेंगी, उल्टे वह ‘एप्रीसियेट’ करेंगी। इसी सोच का सपना लिए मैं मुम्बई की सड़कों पर गिद्ध दृष्टि से मायानगरी की युवतियों की तलाश करने लगा।
तलाश के इसी क्रम में मैंने कुछ आइटम गर्ल्स के साथ होली खेलने का मूड बना डाला और पहला निशाना बनाकर चुलबुल पाण्डेय की भौजाई मलाइका अरोड़ा खान के बंगले पर पहुँच गया। मुझे वहाँ के सुरक्षा गार्ड ने रोका, उसने कहा डियर फ्रेन्ड यदि तुम अपने शरीर का भूगोल बरकरार रखना चाहते हो तो मेम साहिबा से मिलने की लालसा त्याग दो। मैंने पूंछा क्यों भइया? तो वह बोला आजकल दबंग पाण्डे अपनी भौजाई के इर्द-गिर्द ही रहकर उनके बाडी के गार्ड बने हुए हैं और वह तुम्हें देखते ही तुम्हारा हुलिया बिगाड़ देंगे। मैं मलाइका अरोड़ा खान से मिलकर होली खेलना चाहता था। गार्ड की बात सुनकर पहले से रखी हुई भाँग की गोली बगैर पानी के सटक लिया। कुछ देर बाद जब शंकर बूटी का असर हुआ तो मेरे मुँह से ‘‘लौंडा बदनाम हुआ नसीबन तेरे लिए, मैं झण्डू बाम हुआ मलाइका तेरे लिए।’’
इस गीत को सुनते ही अन्दर से आवाज आई गार्ड गाने वाले को अन्दर ले आवो। मैं खुश हुआ। गार्ड मुझे बंगले के अन्दर ले गया। जहाँ चुलबुल पाण्डे (सलमान खान) पहले से ही मौजूद थे। वह अपने आपे में नहीं थे। मुझे देखकर मलाइका ने पुकार कर किसी से होली की ठण्डई लाने को कहा। फिर जब होश आया तो मैंने अपने आपको कट्रीना कैफ के घर के पास पाया। वहाँ भीड़ लगी थी। लोग मुझ पर मल-मूत्र युक्त पानी डालकर मुझे होश में लाने का प्रयास कर रहे थे और सफल भी हो गए। मेरे होश में आते ही भीड़ के लोग वहाँ से नदारद हो गए। मैं उठा और माय नेम इज शीला, शीला की जवानी।।। गाने लगा।
कट्रीना के फ्लैट के बाहर खड़ा सेक्यूरिटी गार्ड मेरे पास आया और बोला हे मित्र यह गाना मत गाओ, वर्ना मेरा मूड और भी फोर्स में आ जाएगा तब मैं ऐसी हरकत कर बैठूँगा जिसकी कल्पना कट्रीना मेम साहिबा ने नहीं किया होगा। मैंने गाना बन्द कर दिया। किसी तरह मुझे कट्रीना कैफ से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हो गया। वह कुछ खिलाती-पिलाती इसके पहले उनसे मैंने आग्रह किया कि वह एक संक्षिप्त इन्टरव्यू दे दें। वह बोली डियर मीडिया परसन होली के रंगीन अवसर पर इन्टरव्यू कैसा? छोड़ो और मस्ती भरे माहौल में होली खेला जाए। मैं अपनी जिद पर अड़ गया और पूंछ बैठा।।। तो क्या आपने अपना मूड बदल लिया है और अब प्रचार के लिए (फिल्मी सीन में) कपड़े उतारेंगी? मेरे प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा अपना कान इधर लावो मैंने वैसा ही किया तो वह बोली इस बात को तुम विस्तार से छाप देना कि मैंने अब बोल्ड हाट सीन देने का फैसला कर लिया है। तुम पहले भाग्यशाली मीडिया परसन हो जिससे मैं इसे शेयर कर रही हूँ।
इसी बीच वहाँ शक्ति कपूर आ धमके और ‘चिकनी चमेली बिल्कुल अकेली पौव्वा चढ़ा के आई, शीला की जवानी’ गाते हुए ठुमके लगाना शुरू कर दिया। मैं वहाँ से धीरे से खिसक लेता हुँ। अब मेरा अगला पड़ाव जलेबी बाई यानि मल्लिका शहरावत के फ्लैट की ओर था। उनके आवास पर कब और कैसे पहुँचा मुझे पता ही नहीं चला। वहाँ भी गार्ड ने मुझको रोका तो मैने गाना शुरू कर दिया बीड़ी जलइले जिगर से पिया, जिगर मा बड़ी आग है, आग है, आग है।।।।। मेरे मुँह से इतना सुनना था कि गार्ड ने बीड़ी जलाकर धुआँ उड़ाना शुरू कर दिया। मैंने देखा कि उनके बंगले में अपेक्षाकृत भीड़ कुछ अधिक थी। मैं थकान महसूस कर रहा था इसलिए उनसे होली खेलने के उपरान्त उनको धन्यवाद दिया और फ्लैट से बाहर निकल पड़ा। मुझे छोड़कर वहाँ मौजूद लोग अब भी कमर मटकाव, लात चलाव डान्स कर रहे थे।
मैं शंकर बूटी के मादक प्रभाव से न चाहते हुए भी ‘फेवीकॉल गर्ल’ यानि करीना खान के घर पहुँच गया। वहाँ बहुत ही कम लोग मौजूद थे। गार्ड ने भी रोकना मुनासिब नहीं समझा था। सैफ अली खान ने मेरा गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। मैंने उनके घर पर शीतल पेय लिया और इजाजत लेकर निकल पड़ा। मेरे मुँह से ‘‘मेरी फोटो को सीने से यार चिपका ले सइँया फेवीकॉल से और सेकेण्ड हैण्ड जवानी के मुखड़े-अन्तरे निकल रहे थे। इसी बीच मुझे नींद आ गई और मैं गहरी निद्रा में सो गया था, और देखा कि मैं भोजवुड की आइटम बाला सीमा सिंह के घर पहुँचा हूँ, जहाँ मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, पवन सिंह, संजय पाण्डेय आदि पहले से ही मौजूद होकर सीमा सिंह के साथ होली खेल रहे थे। मुझे देखते ही वे सभी मुझ पर टूट पड़े और बोले बहुत दिनों बाद मिले हो, और इसी के साथ उन सभी ने मुझे जबरिया भांग मिली ठण्डई पिलाकर ऐसा रंग पोता कि मेरी नींद खुल गई। उस समय मुझे रंग बरसे भीगे चुनर वाली।।।जैसे रंगो के पर्व पर गाये जाने वाले कर्ण प्रिय गीत ही सुनाई पड़ रहे थे। 

मुजफ्फरनगर : दो जिलों की 11 चीनी मिलों पर 8 अरब 22 करोड 1 लाख 21 हजार रूपया बकाया


दो जिलों की 11 चीनी मिलों पर 8 अरब 22 करोड 1 लाख 21 हजार रूपया बकाया

(सचिन धीमान)

मुजफ्फरनगर (साई)। दो जिले के किसानों का 11 चीनी मिलों पर 8 अरब 22 करोड 1 लाख 21 हजार रूपया बकाया है। बकाया भुगतान में देरी किये जाने से किसान संगठनों में उबाल है। राष्ट्रीयच किसान मजदूर संगठन पिछले 26 फरवरी से बकाया गन्ना भुगतान तथा ब्याज व 14 दिन के अंदर गन्ना भुगतान की मांग को लेकर मेरठ कमीशनरी पर धरने दिये हुए है लेकिन बावजूद इसके सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरनगर व शामली में 11 चीनी मिले है। मुजफ्फरनगर जिले में आठ चीनी मिलों में खतौली, तितावी, मंसूरपुर, रोहाना, मोरना, टिकौला, भैसाना, खाईखेडी चीनी मिले है तथा शामली जिले में तीन चीनी मिले में शामली, ऊन व थानाभवन चीनी मिले शामिल है। दोनों जिलों की चीनी मिले अब तक 7 करोड 7 लाख 99 हजार कुन्तल गन्ने की पैराई कर चुकी है। दोनों जिलों की 11 चीनी मिलों में अब तक 62 लाख 37 हजार कुन्तल चीनी का उत्पादन हो चुका है। किसान चीनी मिलों में 19 अरब 70 करोड 56 लाख 14 हजार रूपये का गन्ना डाल चुके है। चीनी मिलों ने अब तक केवल 11 अरब 48 करोड 54 लाख 93 हजार रूपये का भुगतान ही किया है। कानून के प्रावधान के अनुसार देखा जाये तो चीनी मिलों को 14 दिन के अंदर भुगतान किये जाने का निर्देश है। किसानों का 14 दिन पूर्व का भी 5 अरब 69 करोड 91 लाख 13 हजार रूपया बकाया है।
गौरतलब है कि जिलों मेें लगभग ढाई लाख हैक्टेयर भूमि पर खेती होती है जिसमें एक लाख 94 हजार 771 हैक्टेयर भूमि में इस वर्ष गन्ने का उत्पादन हुआ है। किसानों की मुख्य फसल यहां गन्ना ही है। भुगतान में देरी होने से दोनों जिलों के किसान बेहद परेशान है। वहीं दूसरी ओर मेरठ कमीशनरी स्थित चौ। चरण सिंह पार्क में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय संयोजक सरदार वीएम सिंह एवं विकास बालियान के नेतृत्व में किसान बकाया गन्ना मूल्य के पाने एवं देरी से हुए भुगतान का ब्याज व 14 दिन के अंदर गन्ने का तोलने के बाद भुगतान किये जाने सहित की मांग को लेकर धरना दिये हुए है। धरने के 27 दिन होने के बाद भी किसानों की मांग को मानने के लिए हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद भी मिल मालिक किसानों का वाजिब गन्ना भुगतान करने को तैयार नहीं है। जिस कारण मजबूर होकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन को धरने पर बैठना पडा। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की माने तो किसानों के धरने से सरकार बौखला गयी है और जल्द ही किसानांे के अडिग हौंसले के आदेश सरकार को झुकना पडेगा और हाई कोर्ट के आदेश को लागू कराकर मिल मालिकों से किसानों के गन्ना रूपये को उनके खातों में भिजवाया जायेगा।

मेरठ : आजादी के परवानो की कुर्बानी पर आज की व्यवस्था कंलक बन गई


आजादी के परवानो की कुर्बानी पर आज की व्यवस्था कंलक बन गई

(एस.के.धीमान)

मेरठ (साई)। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मेरठ कमिश्नरी स्थित चौ0 चरण सिंह पार्क में  आज धरने के 26 वे दिन जहॉं प्रातः यज्ञ कर अमर शहीद आजादी के परवाने भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू को श्रद्धाजंलि दी गई वही शाम को धरना स्थल पर ही कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
यज्ञ के दौरान भारी संख्या में किसान मौजूद रहे सर्वप्रथम शहीदों के चित्रों पर पुप्षपाजलि अर्पित कि गई तत्तपश्चात आचार्य रवि शास्त्री ने यज्ञ विधि विधान से सम्मपन कराया यज्ञ के ब्रहाा सरदार वी0एम0 सिंह रहे। यज्ञ के बाद समस्त किसानों को लड्डुओं और खीर का प्रसाद वितरित किया गया यज्ञ के आयोजन में अमरिश त्यागी, नेहा त्यागी, विरेन्द्र बढला, जितेन्द्र सिंह बाहदरपुर का विशेष योगदान रहा। यज्ञ के दौरान ही मेरठ कॉलिज से सैकडो छात्र नेता नारे बाजी करते हुये अमर बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित करने आये साथ ही सरदार वी0एम0 सिंह के नेतृत्व में लडी जा रही किसानो कि लडायी के प्रति अपना कुल सर्मथन जता गये।
अधिकार धरने के 26 वे दिन भी भारी संख्या में आये  किसानो  को सम्बोधित करते हुये वी0एम0 सिंह ने अमर बलिदानियों को याद करते हुए कहॉ कि आजादी के उन महान परवानो कि कुर्बानी पर आज कि व्यवस्था ने कंलक लगाने का काम किया है। भगत सिंह का ये कहना  और आशंका जताना सही था कि कही गौरी चमडी वाले अग्रेजों के बाद काली चमड़ी वाले देशी अग्रेज हुकुमत में न आ जाये भगत कि बाते सही साबित हो रही है। हमें यह व्यवस्था बदलकर अमर सेनानियों के सपनों को साकार करना है। यही हमारी सच्ची श्रद्धाजलि देश के प्रति जान लुटाने वाले आजादी के परवानो के लिये होगी।
वी0एम0 सिंह ने कहा कि उन्होने हवा के साथ बदल जाना नही सीखा, वी0एम0 हवा का रूख बदलना जानता है। एक ही रस्ते पर चलना उनकी फितरत रही है। जो रास्ता बीस साल पहले पकडा था वही रास्ता आज भी है। किसानों को उनकी फसल का वाजिब मूल्य दिलाना और उनके अधिकारों की अदालत के माध्यम से दिलाना। वह जब अकेले थे तब नही बदले अब उनके साथ लाखों किसान है अब उन्हें कोई क्या बदल पायेंगा। अब तो नेता बदलेगा, व्यवस्था बदलेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें आज यहां कोई सुझाव नहीं चाहिये आर्शिवाद चाहिये, ताकत चाहिये, निष्ठा चाहिये ताकि वह इस व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई को मजबूती से लड़ किसानों को उनका हक दिलाने के साथ ही उनके पैरांे पर खड़ा कर पाये। उन्हें मुद्दों की संख्या नहीं बढ़ानी जो मुद्दा सामने हैं उसे सुलझाना है।
उन्होंने कहा कि किसानों की अगवाई करने वाले बीके हुये हैं। मिलों के दलाल लोग किसानों को भरमाने और मुद्दों से भटकाने का काम कर रहे हैं। वह यह लड़ाई जीत चुके हैं। खातों में ब्याज आना शुरू हो गया है उनका सोचना यह है कि ब्याज अदालत के आदेशानुसार पहले दिन से किसानों के खाते में आये। इस वर्ष मिल जितना भी गन्ना भुगतान करने में विलम्ब करेंगी उतना ही उन्हें किसानों को 15 प्रतिशत की दर से भुगतान अधिक करना होगा। उन्होंने कहा कि चीनी मिलों के घाटे में जाने की बात पूरी बकवास है। दो मिलों से इस व्यवसाय में आने वाली बजाज चीनी मिलों की संख्या आज -17 हो चुकी और 8 नई चीनी मिलों के लिये वो लाईसेंस की मांग कर रहे है। 600 करोड़ रूपये का उनका रिजर्व पैसा अब बढ़कर 3000 करोड़ हो गया है और अगर घाटे में भी है तो भी किसान को उससे कोई फर्क नहीं पड़ता उसे अपनी फसल का भुगतान समय से चाहिये। किसान अगर घाटे में है या बर्बाद हो गया तब भी सरकार उसके विरूद्ध किसी प्रकार का आर0सी0 या अन्य वसूली कभी नहीं रोकती।
वी0एम0 सिंह ने कहा कि पिछले साल 5400 करोड़ रूपये पर ब्याज वसूला जाने लगा है। इस बार चालू वर्ष का विलम्ब से हो रहा भुगतान 5500 करोड़ रूपये से अधिक हो गया है। इस पर भी किसानों को ब्याज मिलेगा।
वी0एम0 सिंह ने कहा कि धरने पर बैठने के दौरान लगातार रात भर मच्छर उनका खून चूस रहे हैं। उन्हंे इसकी कोई परवाह नहीं है। उनकी इच्छा यही है कि ये मिल मालिक किसानों का खून न चूसने पायें।
आज धरने को सम्बोधित करते हुये पूर्व राज्य सभा सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि वह वी0एम0 सिंह और इस धरने पर सहयोग दे रहे किसानों के साहस और लड़ने की क्षमता की भूरी-भूरी प्रसंसा करते हैं। उन्होंने कहा कि आज शहीद दिवस पर शहीदों को कोटि-कोटि नमन् करता हँू लेकिन अफसोस के साथ कहता हँू कि देश का किसान अभी तक आजादी का अनुभाव नहीं कर पाया है। अब जाकर वी0एम0 सिंह किसानांे को न्यायपालिका के माध्यम से हक दिलाने मंे कामयाब हो पायें हैं। व्यवस्था ऐसी होनी चाहिये कि किसानों को उनका हक और अधिकार लेने और पाने के लिये सड़क अदालतों के चक्कर ना काटने पड़ंे।
कुतुबपुर से आये पूर्व प्रमुख विरेन्द्र सिंह ने कहा कि आज बहुत से संगठन सक्रिय हो गये है और वो किसानों भ्रमाकर मुद्दो से भटकाने के लिए पूरा प्रयास कर रहे है। उन्होने कहा कि दिनांक 24 मार्च की महापंचायत मंे भगत सिंह के भतीजे करनजीत सिंह धरने को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर आ रहे हैं।
आज धरने पर मुजफ्फरनगर से भारी संख्या में किसान आये। चौ0 उधम सिंह के नेतृत्व में ढोल बजाते हुये कई किसान जय-जयकार करते हुये आये।
सभा की अध्यक्षता चौ0 तेजराम राठी सोंटा और संचालन राजवीर सिंह मुंडेट ने किया।
मुख्य वक्ताओं मंे विकास बालियान, डा0 मेजर हिमांशु, विपूल , कांग्रेस नेता सलीम मलिक, गुफरान काजमी, मास्टर गजेन्द्र पाल सिंह, अमित राठी, पंकज राठी, इसरार सैफी साहब, वेद प्रकाश त्यागी, बाबा खुर्शीद, चौ0 मुनेश बरबाला, परीक्षितगढ़ चेयरमेन अमित मोहन गुप्ता, चौ0 उधम सिंह, राजेश्वर आर्य, रनधीर सिंह, जन सेवक, चौ0 बुद्धसिंह पहलवान, राजवीर सिंह विदरोही, चौ0 रिषीपाल, चौ0 धर्मवीर राठी, चौ0 रामवीर सिंह मण्डल प्रभारी, इं0 राजवीर सिंह, सुविश त्यागी एडवोकेट आदि थे। 
आज भी बढ़ला, भामौरी, झिटकरी, बहादरपुर, नया गांव आदि गावों से खाना एवं खीर हलवा आदि भेजा गया।
भामौरी गांव का सन् 1942 की ऐतिहासिक क्रान्ति से उल्लेखनीय योगदान रहा है। आज इस गांव से सैकड़ांे ग्रामीण ट्रेक्टर ट्रोलियांे में धरना स्थल पर आये और शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। उल्लेखनीय है कि सन् 1942 की क्रान्ति के दौरान कई किसान अंग्रेजी हुकुमत के सिपाहीयों की सीधी गोली का शिकार हुये थे और जंगे आजादी में शहीद हुए लोगों में अपना नाम लिखवा गये थे।
आज राष्ट्रीय किसान एकता मंच ने भी धरने को आपना समर्थन दिया।
धरना स्थल पर हुऐ कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कवि ईश्वर चन्द गम्भीर ने की और संचालन विरेन्द्र अबोध ने किया, कविगणों अमरनाथ मधुर, ब्रजपाल ब्रज, मुनेश त्यागी, हसरत मेरठी, राजेश्वर त्यागी घायल, विजय प्रेमी, वेद प्रकाश त्यागी, जयवीर यादव, सुमरेश सुमन, सी0पी0 सिंह सार्थी, ओमदत्त सत्यार्थी, क्षीतिज ढिल्लन, धर्मवीर सिंह कटोच, आदि थे। 

कमलेश तिवारी की गिरफ्तारी के विरोध में हिन्घ्दू महासभा उत्तर भारत में 4 अप्रैल को काला दिवस मनायेगी


कमलेश तिवारी की गिरफ्तारी के विरोध में हिन्घ्दू महासभा उत्तर भारत में 4 अप्रैल को काला दिवस मनायेगी

(शैलेंद्र शुक्ला)

लखनऊ (साई)। अखिल भारत हिन्घ्दू महासभा उत्घ्तर भारत के प्रभारी एवं फैजाबाद लोकसभा के उम्घ्मीदवार रविन्घ्द्र द्विवेदी ने हिन्घ्दू महासभा नेता कमलेश तिवारी की गिरफ्तारी का कड़ा विरोध किया है। उन्घ्होंने कहा कि कमलेश तिवारी को लखनऊ  के थाना हजरतगंज में एन0डी0टी0वी0 के कमल खान द्वारा दर्ज करायी गयी एफआईआर के आधार पर 30 मार्च को गिरफ्तार किया गया।
रविन्घ्द्र द्विवेदी ने कहा कि भारतीय संसद पर आतंकवादी हमला के मास्घ्टर माइंड अफजल गुरू को फांसी देने के बाद अफजल से सहानुभूति दर्शाते एनडीटीवी पर प्रसारित बहस का कमलेश तिवारी ने विरोध किया था व प्रसारण को बंद करने की मांग की थी। एनडीटीवी लखनऊ कार्यालय के कमल खान ने इस मांग को आधार बनाकर कमलेश तिवारी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवायी। यह कमलखान की आतंकवादियों के समर्थन की मानसिकता को दर्शाता है।
कमलेश तिवारी की गिरफ्तारी के बाद उत्घ्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है और जगह-जगह पर आक्रोश प्रदर्शन एवं कमल खान का पुतला दहन हो रहा है। दिल्घ्ली प्रदेश हिन्घ्दू महासभा के कार्यकारी अध्घ्यक्ष अधिवक्घ्ता सुशील मिश्र ने लखनऊ के वरिष्घ्ठ पुलिस अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर कमलेश तिवारी को तत्घ्काल रिहा करने और उनके खिलाफ एफआईआर वापस लेने की अपील की। उन्घ्होने वरिष्घ्ठ पुलिस अधिकारियों से कहा कि  उ0 प्र0 की अखिलेश यादव सरकार प्रदेश में हिन्घ्दू नेताओं का लगातार उत्घ्पीड़न कर रही है। कमलेश तिवारी का मामला हिन्घ्दू नेताओं के उत्घ्पीड़न की ताजा कड़ी है।
रविन्घ्द्र द्विवेदी ने कहा कि कमलेश तिवारी के विरोध में 4 अप्रैल को पूरे उत्घ्तर भारत में काला दिवस मनाया जायेगा। जिला स्घ्तर पर हिन्घ्दू महासभा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर डी0 एम0 को ज्ञापन सौपेंगे।  

तिवारी भी नहीं चाह रहे वर्मा का उदय!


ये है दिल्ली मेरी जान

(लिमटी खरे)

तिवारी भी नहीं चाह रहे वर्मा का उदय!
सूचना प्रसारण मंत्रालय में जमकर घमासान मचा हुआ है। इसका कारण एमपी काडर के वरिष्ठ आईएएस आई एण्ड बी सेकेरेटरी उदय वर्मा का रवैया है। दिल्ली के हृदय स्थल में अवस्थित शास्त्री भवन में मंत्रालय का माहौल इस समय खिंचा खिंचा सा नजर आ रहा है। दरअसल, उदय वर्मा वैसे तो मिलनसार और गहरी सोच समझ वाले हैं पर उनके इर्द गिर्द रहने वालों ने उनकी छवि कुछ तानाशाह सी बना रखी है। पिछले दिनों प्रगति मैदान में ब्राडकास्टिंग इंजीनियर्स सोसायटी के पुरूस्कार वितरण समारोह में लगभग दो हजार केबल आपरेटर्स ने उदय वर्मा हाय हाय के नारे लगाए थे, तबसे विभागीय मंत्री मनीष तिवारी की नजरें भी उदय वर्मा की ओर तिरछी हो गईं हैं। आईएण्डबी मिनिस्ट्री में अफसरों के स्थानांतरण की नई नीति से भी विभागीय अफसर भी उदय वर्मा से बुरी तरह खफा हैं। अब मनीष तिवारी भी उदय वर्मा की बातें सुनने तैयार नहीं दिख रहे हैं।

दिग्गी राजा की बैटरी से चमक रहा बेनी बाबू का लट्टू!
उत्तर प्रदेश की सियासत में अब जमीनी स्तर पर चलने वाली लहरें विकराल रूप धारण कर सतह पर घुमड़ने लगी हैं। इन लहरों के शोर और आवेग के झंझावत में केंद्र सरकार के नए समीकरण अमृत मंथन के रूप में सामने आने की उम्मीद लग रही है। 2014 के आम चुनावों में उत्तर प्रदेश एक निर्णायक की भूमिका में होगा इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। यूपी से सियासत करने वाले केंद्रीय मंत्री बेनी वर्मा ने पहले नेताजी यानी मुलायम यादव को गुंडा कहा। फिर बासी कढ़ी में उबाल आया, बाद में सब कुछ सामान्य। एक बार फिर बेनी वर्मा ने अपनी खुन्नस को सार्वजनिक किया है। अब बेनी ने नेताजी पर जनता के बजाए परिवार का भला करने के आरोप मढ़े हैं। केंद्र सरकार इस समय डीएमके के साथ पतली डोर से बंधी है, तब मुलायम की आक्सीजन पर वह जिंदा है, इन परिस्थितियों में नेताजी को नाराज करना यानी स्वाईडल अटेम्पट। कहा जा रहा है कि इक्कसवीं सदी में कांग्रेस के चाणक्य राजा दिग्विजय सिंह बेनी बाबू के कंधे का इस्तेमाल कर अपना हित साध रहे हैं।

10 जनपथ के बजाए 12 तुगलक लेन!
कांग्रेस में अब सत्ता का हस्तांतरण अघोषित तौर पर हो चुका है। कांग्रेस के अंदर सत्ता की धुरी अब राहुल गांधी के आसपास आकर सिमट चुकी है। कांग्रेस की सत्ता और शक्ति के शीर्ष केंद्र 10 जनपथ (सोनिया गांधी का सरकारी आवास) के बजाए अब 12 तुगलक लेन (राहुल गांधी का सरकारी आवास) बन गया है। सोनिया के करीबी सूत्रों का कहना है कि अब उनसे मिलने जाने वाले नए पुराने कांग्रेसियों को सोनिया गांधी ने हिदायत देना आरंभ कर दिया है कि जो भी बात कहना हो अब सीधे राहुल गांधी से कही जाए। सोनिया के करीबी या उनसे मिलने वाले उन कांग्रेसियों की बुरी गत हो रही है जिनका राहुल गांधी से कोई वास्ता ही नहीं रहा है। अब उन्हें नए सिरे से गोटियां बिठाकर राहुल गांधी से मिलने मशक्कत करना पड़ रहा है। वैसे सोनिया गांधी के इर्दगिर्द फैले चाटुकारों के चेहरों पर पसीना साफ झलक रहा है क्योंकि उनकी तूती बोलना बंद जो हो गया है।

इसलिए नाथ ने साधा चिदम्बरम को!
दो केंद्रीय मंत्रियों के बीच रार किसी से छिपी नहीं है। एक हैं पलनिअप्पम चिदम्बरम दूसरे हैं कमल नाथ। कुछ माह पहले दोनों की आपस में जुगलबंदी की खबरें आम हुंई तो सियासी हल्कों में इसके मायने खोजे जाने लगे। कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर कहा कि दरअसल, सोनिया के मनमोहन सिंह अब आगे ज्यादा चल नहीं पाएंगे। राहुल गांधी को पीएम बनने में अभी काफी समय है। इस बीच के अंतराल में राहुल के मनमोहन बनेंगे चिदम्बरम। अब चिदम्बरम जब पीएम बनेंगे तो उन्हें पहले से ही साध लिया जाए तो बेहतर है। दुनिया के चौधरी अमरीका से प्रकाशित एक किताब में भी चिदम्बरम को पीएम इन वेटिंग बताया गया था। यह मनगढंत या प्लांटेड स्टोरी नहीं थी। बाकायदा इसके लिए चिदम्बरम द्वारा यूएस में लाबिंग भी की गई बताई जा रही है। कहते तो यहां तक हैं कि देश में मंत्री और उनका विभाग दिल्ली में नहीं वरन् अमरीका के व्हाईट हाउस में तय होता है!

खूनी होली की फिराक में आतंकी!
पचहत्तर में आई सुपर डुपर हिट फिल्म शोले का डायलाग आज प्रासंगिक होता दिख रहा है जिसमें डाकुओं का सरदार गब्बर कहता है होली कब है कब है होली। देश में अब डाकू तो नहीं बचे पर उनका स्थान आतंकवादियों ने ले लिया है। पुलिस की स्पेशल सेल के सूत्रों का दावा है कि होली के मौके पर खून की नदियां बहाने की फिराक में नजर आ रहे हैं आतंकी। दिल्ली में जामा मस्जिद के पास सीसीटीवी केमरे में कुछ संदिग्ध कार और बाईक नजर आए हैं जिनसे हथियारों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया गया हो। पुलिस ने तलाशी तेज कर दी है। उधर, मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एटीएस द्वारा पांच संदिग्ध लोगों को धरा है। इनके पास से सवा सौ से ज्यादा जिंदा बम और हथियार मिले हैं। हो सकता है सिवनी के तार दिल्ली से भी जुड़ जाएं। सूत्रों की मानें तो दिल्ली के एक गेस्ट हाउस में 20 मार्च को चार बजकर एक मिनिट पर एक आतंकी एक बैग के साथ अंदर घुसा था। सूत्रों की मानें तो हिजबुल मुजाहिद्दीन के सैयद लियाकत शाह के पास पाक अधिकृत कश्मीर की एक मोबाईल सिम भी मिली है।

प्रणव मुखर्जी को हल्के में लेने लगे कांग्रेसी!
भारत में पहला नागरिक का दर्जा है रायसीना हिल्स स्थित महामहिम राष्ट्रपति के आवास में रहने वाले को। वर्तमान में यह प्रणव मुखर्जी का आशियाना बना हुआ है। प्रणव मुखर्जी जब तक कांग्रेस के ट्रबल शूटर रहे तब तक कांग्रेसी उनके आगे मिमियाते देखे गए, पर जबसे वे रायसीना हिल्स गए हैं कांग्रेसियों ने उन्हें हल्के में लेना आरंभ कर दिया है। प्रणव मुखर्जी भले ही भारत गणराज्य के संवैधानिक प्रमुख हों, पर कांग्रेसनीत संप्रग सरकार के लिए वे महत्वपूर्ण नहीं हैं। संसद सत्र के पूर्व उनके अभिभाषण को जब कैबनेट में मंजूरी देने की बारी आई तो अनेक मंत्री नदारत ही थे। शरद पवार दिल्ली में नहीं थे, कुमारी शैलजा और श्रीप्रकाश जायस्वाल क्षेत्र में थे, किशोर चंद देव उड़ीसा दौरे पर थे, और अनेक मंत्री कैबनेट में नहीं थे। क्या यह संभव है कि इन मंत्रियों को यह ना बताया गया हो कि फलां तारीख को अभिभाषण को मंजूरी का एजेंडा कैबनेट में रखा जाएगा!

पहला पत्थर वो मारे जिसने पाप ना किया हो . . .
राजेश खन्ना मुमताज अभिनीत एक फिल्म का गाना था कि पहला पत्थर वो मारे जिसने पाप ना किया हो जो पापी ना हो। कांग्रेस द्वारा बच्चों के कुपोषण के मामले में गुजरात पर घेरा कसा जा रहा है। इसका आधार संसद में रखी एक रिपोर्ट को बनाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि गुजरात में बच्चों के कुपोषण की तादाद सबसे ज्यादा है। गुजरात के निजाम नरेंद्र मोदी हैं, जिनके पास दिमाग और संसाधन वाले लोगों की कमी नहीं है। मोदी ने तत्काल इसकी काट निकलवाई और कांग्रेस को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। अब इस आरोप का जवाब आ रहा है कि देश की नेशनल केपीटल दिल्ली में ही पचास फीसदी बच्चे कुपोषित हैं। गौरतलब है कि देश की राजनैतिक राजधानी होने के कारण दिल्ली को केंद्र सरकार द्वारा आधारभूत विकास और हर मद में अतिरिक्त आवंटन दिया जाता है। बावजूद इसके दिल्ली में अगर पचास फीसदी बच्चे कुपोषित हैं तो यह कांग्रेस और शीला दीक्षित के लिए शर्म कही ही बात है।

मठों को साढ़े चार सौ करोड़ का चढ़ावा!
सरकारी धन की होली किस तरह खेली जाती है और राजनैतिक दल के नुमाईंदे किस तरह अपने निहित स्वार्थ सधते ही खामोशी अख्तियार कर लेते हैं इस बात को देखना है तो आप कर्नाटक जाईए और वहां देखिए नजारा। भारत के महालेखा परीक्षक यानी सीएजी के प्रतिवेदन से साफ हो जाता है कि 2008 के बाद कर्नाटक में जबसे भाजपा का शासन आया है, तबसे वहां सरकार ने जनता के धन से संचित धन की जमकर होली खेली है। अब तक लगभग साढ़े चार सौ करोड़ रूपए की होली खेली जा चुकी है। यह धन विभिन्न मठों को दिया है सरकार ने। इसमें सबसे ज्यादा पैसा येदियुरप्पा और जगदीश शेट्टर वाले समुदाय यानी लिंगायत समुदाय के मठ को सबसे अधिक चंदा सरकार ने दिया है। मजे की बात तो यह है कि राज्य में निजी तौर पर संचालित मठ मंदिरों को सरकार ने वर्ष 2010 - 2011 में 52 करोड़ रूपए का चंदा दिया है।

पसीना आ रहा है सिंह को टीम राजनाथ बनाने में!
राजनाथ सिंह को अपनी टीम बनाने में पसीना आ रहा है। इसका कारण यह है कि टीम राजनाथ के सिर पर ही अगला आम चुनाव होगा। इसके लिए क्षेत्रीय संतुलन के साथ ही साथ बड़े नेताओं का समन्वय भी बनाना आवश्यक है। राहुल गांधी को कांग्रेस ने उपाध्यक्ष बना दिया है तो अब वरूण गांधी को महत्वपूर्ण स्थान देने दबाव बढ़ा है। राजनाथ को मीडिया अनुभाग में भी दमदार व्यक्त्वि को लाना मजबूरी होगा। राजनाथ के सामने मध्य प्रदेश सबसे बड़ा संकट पैदा कर रहा है। देश के हृदय प्रदेश से पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और अनुसूचित जाति से थांवर चंद गहलोत दावेदारी पेश कर रहे हैं। टीम राजनाथ भले ही बन जाए पर जब तक इसे एल.के.आड़वाणी, सुषमा स्वराज, अरूण जेतली, एम.एम.जोशी, नरेंद्र मोदी, वेंकैया नायडू, अनंत कुमार जैसे दिग्गज पास ना कर दें तब तक राजनाथ सिंह इसे घोषित नहीं कर सकते हैं।

क्या लोगों को मारने के लिए पैदा हो रही बिजली!
देश भर में बिजली की कमी दूर करने पावर प्लांट्स की स्थापना करवाई जा रही है। वहीं  पर्यावरण मामलों की जानी-मानी संस्था ग्रीनपीस और अर्बन इमिशंस द्वारा मुंबई के कंजर्वेशन एक्शन ट्रस्ट की अगुवाई में की गई एक स्टडी से अनेक चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश मे डले पावर प्लांट्स से उत्सर्जित उर्जा, विकिरण, धुआं, राख आदि तमाम कारणों से अकेले 2011-12 में ही करीब एक लाख लोग अकाल मौत के शिकार हो गए। इसके अलावा लाखों अन्य लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में हैं और इनके इलाज पर हर साल आम जनता का करीब 23 हजार करोड़ रुपया खर्च हो रहा है। कोयला आधारित पावर प्लांट्स के कारण होने वाली मौतों और बीमारियों के बारे में यह देश की पहली व्यापक स्टडी है। इसमें 111 पावर प्लांट्स से जुड़े आंकड़ों को शामिल किया गया है।

पुच्छल तारा
देश में महात्मा गांधी को सभी आदर से देखते हैं। बापू की सादगी और साफगोई पर सभी मर मिटे थे। आधी लंगोटी वाले बापू ने गोरे ब्रितानियों को देश से खदेड़ दिया था। आज बापू नहीं है, पर उनकी यादें अवश्य ही हमारे बीच हैं। सोशल नेटवर्किंग वेब साईट पर एक चुटकुला गुदगुदाने पर मजबूर कर रहा है। इसमें लिखा था -
एक बार एक व्यक्ति खून के इल्जाम में पकड़ा गया। उसने बापू से कहा कि वह बेगुनाह है उसे बचाया जाए। बापू ने उसका केस लड़ा और वह बईज्जत बरी हो गया। वह खुशी से फूला नहीं समाया और बोला -‘बापू आज तो आपने मुझे बचा लिया, पर कल जब आप नहीं होंगे तब बेगुनाहों को कौन बचाएगा?
बापू मुस्कुराए और बोले चिंता मत करो। आने वाले समय में जिस कांग्रेस को मैने भंग करने की सिफारिश की थी उसी कांग्रेस के नेता नोट पर मेरी मुस्कुराती फोटो लगाएंगे, और तब किसी को भी बचाने के लिए मेरी मुस्कुराते हुए नोट वाली फोटो ही काम आने वाली है।