शुक्रवार, 14 मार्च 2014

गुजरात में एक सीट से किस्मत आजमाएंगे मोदी: भाजपा


गुजरात में एक सीट से किस्मत आजमाएंगे मोदी: भाजपा

(जलपन पटेल)

अहमदाबाद (साई)। भाजपा की गुजरात इकाई ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य की एक सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की, वहीं उत्तर प्रदेश में किसी दूसरी लोकसभा सीट से उनके मैदान में उतरने की संभावना को खारिज नहीं किया।
प्रदेश भाजपा महासचिव विजय रूपानी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि मोदीजी गुजरात की एक सीट से चुनाव लड़ेंगे। रूपानी ने कहा कि राज्य के चार प्रमुख शहरों-अहमदाबाद, राजकोट, वड़ोदरा और सूरत में से किसी लोकसभा क्षेत्र में नरेंद्र मोदी को चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित करने की पुरजोर मांग है। हमारे पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि उन्हें गुजरात से लड़ना चाहिए।
उन्होंने कहा, पिछले चार दिन में हमारे रूराज्य भाजपा केरू संसदीय बोर्ड की बैठकें हुई हैं जिसमें यह तय किया गया कि मोदी गुजरात की एक सीट से मैदान में उतरेंगे। रूपानी ने कहा कि इस बारे में अभी निर्णय नहीं लिया गया है कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। जब पूछा गया कि क्या मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी से किस्मत आजमाएंगे तो भाजपा नेता ने कहा कि मुझे सीट के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन हमारा केंद्रीय संसदीय बोर्ड इस बारे में फैसला लेगा।

चुनाव से पहले वास्तुशास्त्र की शरण में गए लालू

(नीलिमा सिंह)

पटना (साई)। बिहार की राजनीति के शिखर पर कभी रहने वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अपने परिवार की खुशहाली और अगले चुनाव में अनुकूल परिणाम पाने के लिए वास्तुशास्त्र  की शरण ली है.
अटकलें लगाई जा रही हैं कि इसी के तहत पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित सरकारी आवास पर वर्षों पूर्व निर्मित तालाब में मिट्टी डालकर उसे भरवाया जा रहा है. बिहार में 15 वर्षों तक राज करने वाले लालू के भाग्य के सितारे इन दिनों गर्दिश में देखे जा रहे हैं. कुछ दिनों पूर्व चारा घोटाले मामले में लालू को जेल जाना पड़ा था. जमानत मिलने के बाद वे बाहर तो आ गए परंतु अपनी पार्टी को संभाल नहीं पाए. बिहार में राजद के 13 विधायक पार्टी से अलग हो गए, हालांकि बाद में नौ विधायक वापस फिर पार्टी में लौट आए.
इधर, लोकसभा चुनाव के ठीक पहले उनके पूर्व भरोसेमंद और करीबी साथी पार्टी छोड़कर जा चुके हैं. वैसे तालाब के भरे जाने के मसले पर लालू प्रसाद का परिवार खुलकर नहीं बोल रहा है. लालू प्रसाद की पुत्री और पाटलिपुत्र क्षेत्र से उम्मीदवार मीसा भारती कहती हैं कि उनको वास्तुशास्त्र पर विश्वास नहीं है, लेकिन लालू के पुत्र तेजस्वी यादव इस बात को स्वीकार करते हैं कि वास्तुशास्त्र के कारण इस तालाब को भरवाया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि जल्द ही एक नया तालाब दूसरी तरफ बनवाया जाएगा. पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित ‘राबड़ी आवास‘ में राबड़ी देवी के छठ करने के लिए वर्ष 2006 में एक तालाब का निर्माण करवाया गया था जहां छठ पर्व पर लालू का पूरा परिवार एकत्र होता था और राबड़ी सूर्य भगवान को अर्ध्यव देती थीं. इधर, राजद की एक नेता की मानें तो एक वास्तुशास्त्री के अनुसार तालाब के गलत दिशा में होने के कारण नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा था, जिससे परिवार में बाधाएं आ रही थी.

सहारा समूह प्रमुख सुब्रत राय सहारा की याचिका रद्द


सहारा समूह प्रमुख सुब्रत राय सहारा की याचिका रद्द

(एडविन अमान)

नई दिल्ली (साई)। सर्वाेच्च न्यायालय ने गुरुवार को सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय की याचिका रद्द कर दी। राय ने अदालत में इस आशय की याचिका दाखिल की थी कि वह देश से बाहर नहीं जाने का एक निजी बांड भर सकते हैं और इस बांड पर उन्हें जेल से रिहा किया जाए।
न्यायमूर्ति केएस राधाकृष्णन और न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर की पीठ ने वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी से पूछा कि क्या निवेशकों के पैसे वापस करने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास बकाया 19,000 करोड़ रुपये जमा करने का वह कोई प्रस्ताव लाए हैं।
जेठमलानी ने जब कहा कि बकाया राशि के भुगतान के एक हिस्से के तौर पर राय 2,500 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए तैयार हैं, तो अदालत ने यह पेशकश ठुकरा दी। सहारा समूह ने पहले भी इस प्रकार का प्रस्ताव रखा था और अदालत ने अस्वीकार्य बताते हुए उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।

बंद कमरे में केजरीवाल भी बोले, ‘नमो-नमो‘


बंद कमरे में केजरीवाल भी बोले, ‘नमो-नमो‘

(मोदस्सिर कादरी)

नई दिल्ली (साई)। बंद कमरे में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी अब नरेंद्र मोदी को ही बेहतर प्रधानमंत्री के रूप में देखने लगे हैं। मुंबई में उद्योगपतियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि ‘अगर मेरे ऊपर बंदूक तानकर पूछेंगे तो मैं मोदी को ही चुनूंगा।‘ उनसे पूछा गया था कि वे मायावती और मोदी में से एक को प्रधानमंत्री चुनना हो तो किसे चुनेंगे? हालांकि, इस बात का खुलासा होने के बाद अब वे इससे साफ इन्कार कर रहे हैं।
नरेंद्र मोदी के बेहतर प्रधानमंत्री होने की केजरीवाल की स्वीकारोक्ति बुधवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में उद्यमियों के साथ बातचीत के दौरान आई। एक आर्थिक समाचारपत्र के साथ बातचीत में अंबुजा सीमेंट के पूर्व प्रबंध निदेशक अनिल सिंघवी ने बताया कि बैठक के दौरान केजरीवाल बार-बार कह रहे थे कि इस चुनाव में किसी को बहुमत नहीं मिलेगा। ऐसे में उनसे पूछा गया कि अगर मोदी और मायावती में किसी एक को प्रधानमंत्री चुनना हो तो वे किसे चुनेंगे?
पहले तो बोले, इनमें से किसी को नहीं चुनेंगे। लेकिन जब बार-बार इस सवाल पर जोर दिया गया और कहा गया कि आखिरकार देश को एक प्रधानमंत्री तो चाहिए होगा, तब उन्होंने मोदी का नाम लिया। लेकिन यह बातचीत सार्वजनिक होने के बाद केजरीवाल ने इससे साफ इन्कार कर दिया। उन्होंने ट्वीट कर उल्टा मीडिया पर ही इल्जाम लगा दिया। उन्होंने कहा, ‘कुछ चौनल मोदी के पक्ष में जाने वाली खबरों के लिए इतने व्याकुल क्यों हैं? मोदी के पक्ष में काल्पनिक कहानियां गढ़ी जा रही हैं। ऐसा तो मोदी को वोट नहीं मिलने वाला।‘ इसी तरह उन्होंने कहा कि ‘टीवी चैनलों पर चल रहा है कि मोदी और मायावती के बीच मैं मोदी को पसंद करूंगा। मैंने ऐसा कभी नहीं कहा।‘

केजरीवाल व समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज


केजरीवाल व समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

(निधि गुप्ता)

मुंबई (साई)। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविन्द केजरीवाल ने अपने मुंबई दौरे के समय हुई अफरा-तफरी एवं तोड़फोड़ को लेकर मुंबई में एफआईआर दर्ज किया गया है. केजरीवाल पर हुड़दंग और अव्यवस्था फैलाने के लिए एफआईआर दर्ज हुआ है.
अरविंद केजरीवाल के महाराष्ट्र में लोकसभा अभियान शुरु करने के एक दिन बाद, मुंबई पुलिस ने आज आप नेता और उनके समर्थकों के खिलाफ यहां घरेलू हवाई अड्डे के बाहर गैरकानूनी जमावड़ा करने के आरोप में मामला दर्ज किया.
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘केजरीवाल के दिल्ली से आने के बाद वह और उनके समर्थक हवाई अड्डे के बाहर एकत्रित हुए थे. यह जमावड़ा पुलिस द्वारा जारी किये गये इस आदेश का उल्लंघन है कि पुलिस की अनुमति के बगैर किसी स्थान पर पांच से अधिक लोग एकत्रित नहीं हो सकते.‘ पुलिस ने कहा कि केजरीवाल और उनके समर्थकों पर भादंसं की धारा 188 रूलोक सेवक के आदेश की अवहेलनारू और धारा 143 (गैरकानूनी जमावड़ा) के अलावा बंबई पुलिस अधिनियम तथा मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.पुलिस सूत्रों ने यह भी कहा कि दर्ज किये गये इस मामले पर एक रिपोर्ट चुनाव आयोग के कार्यालय में भेजी जाएगी क्योंकि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए आचार संहिता लागू है.
बडी संख्या में आप कार्यकर्ताओं ने कल दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के हवाई अडडे से बाहर आते वक्त और आटोरिक्शा से उपनगर अंधेरी जाते वक्त उनका स्वागत किया था.  केजरीवाल अंधेरी से चर्चगेट स्टेशन तक लोकल ट्रेन में सवार होकर गये जिससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा.

दिल्ली गैंगरेप मामला: हाई कोर्ट ने बरकरार रखी चारों आरोपियों की मौत की सजा


दिल्ली गैंगरेप मामला: हाई कोर्ट ने बरकरार रखी चारों आरोपियों की मौत की सजा

(सोनाली खरे)

नई दिल्ली (साई)। 16 दिसंबर 2012 को दिल्लीर में हुए दामिनी गैंगरेप मामले में दिल्लीु हाई कोर्ट ने चारों दोषियों की फांसी की सजा बरकरार रखी है। दोषियों पवन, अक्षय, मुकेश सिंह और विनय शर्मा ने निचली अदालत के फैसले के खिलाफ दिल्लीय हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, जिसे गुरुवार को खारिज कर दिया गया।
दूसरी तरफ, कोर्ट के इस फैसले के बाद दोषियों के वकील ने कहा कि अब वह इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। बचाव पक्ष के वकील एपी सिंह ने कहा, ‘हम हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। हाई कोर्ट ने दबाव में यह फैसला दिया है। जब निचली अदालत में फैसला आया था तब भी विधानसभा चुनाव होने थे और अब लोकसभा चुनाव होने हैं।‘
उधर, हाई कोर्ट के फैसले पर पीड़िता की मां ने संतोष जताया और कहा कि उन्हें  हाई कोर्ट से इसी फैसले की उम्मीद थी। उन्होंीने कहा, मेरी बेटी को पूरा न्याय तभी मिलेगा, जब दोषियों को फांसी पर लटकाया जाएगा। वहीं, पीड़िता के पिता ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि हाई कोर्ट ने मौत की सजा को बरकरार रखा है। आशा है कि यह फैसला इस तरह के अपराध को अंजाम देने वालों के बीच डर पैदा करने का काम करेगा।

राज बब्बर गाजियाबाद, नगमा को मेरठ से कांग्रेस प्रत्याशी


राज बब्बर गाजियाबाद, नगमा को मेरठ से कांग्रेस प्रत्याशी

(मणिका सोनल)

नई दिल्ली (साई)। कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इस सूची में 71 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है. रेलगेट मामले की जद में आने के बाद भी पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल का चंडीगढ़ से टिकट बरकरार रखा गया है. ‘रेलगेट‘ की वजह से ही पवन बंसल को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था.
इन 71 उम्मीदवारों में से 11 महिलाएं हैं. उत्तर प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी लखनऊ से चुनाव लड़ेंगी. वहीं फिरोजाबाद से सांसद और बॉलीवुड एक्टर राज बब्बर को गाजियाबाद से उतारकर पार्टी ने बड़ा प्रयोग किया है. हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस नगमा को पार्टी ने मेरठ से चुनाव मैदान में उतारा है. गौतम बुद्ध नगर से रमेश चंद्र तोमर चुनाव लड़ेंगे.
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, भ्रष्टाचार विरोधी माहौल में पार्टी ने कॉमनवेल्थ घोटाले के आरोपी सुरेश कलमाड़ी का टिकट काट दिया है. तिरुअनंतपुरम से शशि थरूर को टिकट मिलने की खबर है. मुरादाबाद से सांसद अजहरुद्दीन को निराशा हाथ लगी है. उनका टिकट काट लिया गया है. पार्टी ने उनकी जगह बेगम नूरबानो को उम्मीदवार बनाया है. बेगम नूरबानो रामपुर से बीजेपी के मुख्तार अब्बास नकवी को हराकर सांसद रही हैं. उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से मुकेश श्रीवास्तव को प्रत्याशी बनाया गया है. राजस्थान के झुंझुनू से शीशराम ओला की पत्नी राजबाला ओला को टिकट मिल गया है. ओडिशा के मयूरभंज से श्याम सुंदर, झारखंड के कोडरमा से नजरूल हसन हाशमी और गिरिडीह से उमेश चंद्र मेहता को टिकट मिला है.

नीलेकणी ने दिया यूआईएआई से त्यागपत्र
हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए नंदन नीलेकणी ने गुरुवार को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईएआई) के अध्युक्ष पद से इस्तीपफा दे दिया। नीलेकणी को कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्टई में बंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट से उम्मीपदवार बनाया था। कांग्रेस की सीट पर उम्मीएदवार बनाए जाने के अगले दिन वे औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए थे।  

चुनाव व्यय की निगरानी के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग आज


चुनाव व्यय की निगरानी के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग आज

(राजेश शर्मा)

भोपाल (साई)। प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए चुनाव व्यय पर निगरानी रखने और उम्मीदवारों के बैंक खाते के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग 14 मार्च को प्रातः 10.30 बजे रखी गई है।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव व्यय निगरानी को लेकर दिये गये निर्देशों से जिलों को अवगत कराया जायेगा। बैठक में बैंक और पोस्ट ऑफिस में उम्मीदवार द्वारा खाता खोलने और उनके संचालन, उम्मीदवारों को चेक बुक प्रदान किये जाने पर चर्चा की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने संदेहास्पद ट्रांजेक्शन्स की सूची उपलब्ध करवाये जाने के निर्देश भी दिये हैं।
लीड बैंक मैनेजर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया डी.के. श्रीवास्तव को बैंकों से संबंधित कार्यों के लिए राज्य स्तरीय नोडल ऑफिसर बनाया गया है। बैंक मैनेजर श्रीवास्तव चुनाव के दौरान बैंक अधिकारियों द्वारा बरती जाने वाली सावधानी एवं प्रक्रिया के बारे में भी बैठक में जानकारी देंगे। न� & � #� �� धार से भोपाल आ जायेंगे।
दूसरी टीम 14 मार्च को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में अवर सचिव संदीप सक्सेना के नेतृत्व में विदिशा, रायसेन और सीहोर का दौरा करेगी। इस टीम में योजना आयोग में शोध अधिकारी सुश्री अनुराधा बटाना तथा डी.ए.सी. के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. एम.एन.सिंह शामिल होंगे। टीम 14 मार्च को सुबह 7.30 बजे हेलीकाप्टर से भोपाल से विदिशा रवाना होगी। टीम रात्रि विश्राम भोपाल में करेगी। टीम के सदस्य 15 मार्च को भोपाल से छिन्दवाड़ा जायेंगे। वे अपरान्ह में भोपाल लौट आयेंगे।
तीसरी टीम ग्रामीण विकास मंत्रालय में मनरेगा डायरेक्टर सत्यप्रकाश वशिष्ठ के नेतृत्व में 14 मार्च को टीकमगढ़ और छतरपुर का दौरा करेंगी। टीम में सी.डब्ल्यू.सी. डायरेक्टर मनोज तिवारी और व्यय विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर बी.एल. मीणा भी शामिल होंगे। टीम 14 मार्च को सुबह 7.30 बजे हेलीकाप्टर से भोपाल से टीकमगढ़ जायेगी। वहाँ से टीम के सदस्य छतरपुर जायेंगे। वे रात्रि विश्राम छतरपुर में करेंगे। दल के सदस्य 15 मार्च को छतरपुर से अशोकनगर जायेंगे। वे अपरान्ह में भोपाल लौट आयेंगे।

सिवनी से परहेज करेगा अध्ययन दल!


सिवनी से परहेज करेगा अध्ययन दल!

आज केंद्रीय अध्ययन दल आएगा छिंदवाड़ा

(सोनल सूर्यवंशी)

भोपाल (साई)।  प्रदेश में ओला वृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने नौ सदस्यीय केन्द्रीय अध्ययन दल आज भोपाल आया। दल के सदस्यों ने आज मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। दल द्वारा 15 मार्च को मुख्य सचिव अन्टोनी डिसा से चर्चा की जाएगी। यह दल महाकौशल में सिर्फ छिंदवाड़ा जिले का दौरा कर लौट जाएगा।
दल की तीन टीम 14 और 15 मार्च को जिलों का दौरा कर वहाँ फसलों को हुए नुकसान का आकलन करेंगी। पहली टीम भारत शासन में संयुक्त सचिव संजय लोहिया के नेतृत्व में 14 मार्च को आगर-मालवा, उज्जैन और इंदौर का दौरा करेगी। इस दल में पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन के िडप्टी कमिश्नर डॉ. आर.जी. बम्बल और पेयजल तथा स्वच्छता मंत्रालय में सहायक सलाहकार सलीम हैदर भी होंगे। टीम सुबह 7.30 बजे हेलीकाप्टर से भोपाल से देवास रवाना होगी। दल के सदस्य रात्रि विश्राम इंदौर में करेंगे। दूसरे दिन 15 मार्च को यह टीम सुबह 7.30 बजे इंदौर से धार जायेगी। दल के सदस्य अपरान्ह में धार से भोपाल आ जायेंगे।
दूसरी टीम 14 मार्च को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में अवर सचिव संदीप सक्सेना के नेतृत्व में विदिशा, रायसेन और सीहोर का दौरा करेगी। इस टीम में योजना आयोग में शोध अधिकारी सुश्री अनुराधा बटाना तथा डी.ए.सी. के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. एम.एन.सिंह शामिल होंगे। टीम 14 मार्च को सुबह 7.30 बजे हेलीकाप्टर से भोपाल से विदिशा रवाना होगी। टीम रात्रि विश्राम भोपाल में करेगी। टीम के सदस्य 15 मार्च को भोपाल से छिन्दवाड़ा जायेंगे। वे अपरान्ह में भोपाल लौट आयेंगे।
तीसरी टीम ग्रामीण विकास मंत्रालय में मनरेगा डायरेक्टर सत्यप्रकाश वशिष्ठ के नेतृत्व में 14 मार्च को टीकमगढ़ और छतरपुर का दौरा करेंगी। टीम में सी.डब्ल्यू.सी. डायरेक्टर मनोज तिवारी और व्यय विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर बी.एल. मीणा भी शामिल होंगे। टीम 14 मार्च को सुबह 7.30 बजे हेलीकाप्टर से भोपाल से टीकमगढ़ जायेगी। वहाँ से टीम के सदस्य छतरपुर जायेंगे। वे रात्रि विश्राम छतरपुर में करेंगे। दल के सदस्य 15 मार्च को छतरपुर से अशोकनगर जायेंगे। वे अपरान्ह में भोपाल लौट आयेंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों में नियुक्ति के भ्रामक विज्ञापन से सावधान


ग्रामीण क्षेत्रों में नियुक्ति के भ्रामक विज्ञापन से सावधान

(नन्द किशोर)

भोपाल (साई)। एक समाचार-पत्र के भोपाल संस्करण में 26 फरवरी को पृष्ठ क्रमांक 6 कॉलम 6 पर ग्रामीण विकास संस्थान भारत सरकार के नाम से विभिन्न पदों पर नियुक्ति संबंधी विज्ञापन का प्रकाशन हुआ है। भारत सरकार द्वारा डी.ए.व्ही.पी. के माध्यम से ही रिक्त पदों की भर्ती संबंधी विज्ञापन प्रकाशित किये जाते हैं, जबकि यह विज्ञापन ग्रामीण विकास संस्थान (रूरल डेव्हलपमेंट आर्गेनाइजेशन) के नाम से निजी तौर पर प्रकाशित हुआ है।
नियुक्तियों संबंधी उक्त भ्रामक विज्ञापन से प्रथम दृष्ट्या यह परिलक्षित होता है कि भारत सरकार द्वारा मध्यप्रदेश में ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिये विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जा रही है। इस विज्ञापन में लेखा सहायक के 231 पद, ग्रामीण आवास सहायक के 330 पद, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 450 पद और पंचायत रोजगार सेवक के 2250 पद की भर्ती किया जाना दर्शाया गया है। विज्ञापन में सामान्य तथा पिछड़ा वर्ग के आवेदकों से 380 रुपये और अनुसूचित-जाति, अनुसूचित-जनजाति, महिलाओं तथा निरूशक्तजन से आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये का बैंक ड्राफ्ट रूरल डेव्हलपमेंट आर्गनाइजेशन के फेवर में देय होगा चाहा गया है। यह बैंक ड्राफ्ट 32 बी-लेक टेम्पल रोड, कोलकाता 700029 के पते पर भेजने को कहा गया है।
सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इच्छुक आवेदकों को चाहिये कि वे इस भ्रामक विज्ञापन के संबंध में सभी तथ्यों की समुचित जाँच-पड़ताल के पश्चात ही आवेदन करें।

मनमाना कार्य चल रहा पेंच पार्क में!


मनमाना कार्य चल रहा पेंच पार्क में!

देर रात तक पार्क में विचरण करते हैं वनकर्मियों के परिजन

(अखिलेश दुबे)

सिवनी (साई)। पेंच नेशनल पार्क में अनियमितताओं और नियम विरूद्ध कार्य होने की खबरें प्रकाश में आ रही हैं। बताया जाता है कि न तो निर्माण कार्य में रेत ही सलीके की उपयोग हो रही है, न ही पुताई और बिजली के सामानों का ही भुगतान किया गया है, और तो और पार्क के नियमों को बलाए ताक पर रखकर वन कर्मियों के परिजन और उनके परिचित, शाम ढलने के बाद देर रात तक पार्क के अंदर भ्रमण करते रहते हैं।
पेंच नेशनल पार्क के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि पेंच नेशनल पार्क और वन विभाग में पदस्थ कर्मियों के परिजन, अपने परिचित मित्रों के साथ निषिद्ध समय में भी पार्क के अंदर भ्रमण करते रहते हैं। इन लोगों पर कार्यवाही इसलिए नहीं हो पाती है क्योंकि ‘सैंया भए कोतवाल, अब डर काहे का‘ की तर्ज पर ये भ्रमण करते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के रिश्तेदारों पर कार्यवाही करे तो करे कौन?
सूत्रों ने आगे बताया कि पार्क के अंदर हुए निर्माण कार्य में पुताई और विद्युत कार्य के देयकों पर भी जनवरी में हस्ताक्षर होने के बाद अब तक भुगतान नहीं किया गया है। माल सप्लाई करने वाले और पुताई करने वाले, आज भी चक्कर ही काट रहे हैं। सूत्रों ने आगे कहा कि इन निर्माण कार्यों में रेत को रेत खदान से न लेकर पार्क के अंदर ही अवैध रूप से उत्खनित करवाया गया है।
सूत्रों ने साई न्यूज को बताया कि पार्क के अंदर होने वाले निर्माण कार्य हेतु पार्क के अंदर ही निवासरत मजदूरों से कार्य करवाए जाने के बजाए, जेसीबी मशीन से तालाब और सड़क निर्माण का कार्य करवाया गया है।

बुधवार, 12 मार्च 2014

सिवनी के लिए अनजाना चेहरा हैं हिना कांवरे

सिवनी के लिए अनजाना चेहरा हैं हिना कांवरे

(पीयूष भार्गव)

सिवनी (साई)। प्रदेश शासन के वन एवं परिवहन मंत्री रहे स्व.लिखीराम कांवरे की पुत्री हिना कांवरे को कांग्रेस द्वारा बालाघाट क्षेत्र के लिए कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है, किन्तु हिना कांवरे को सिवनी के लिए अनजाना चेहरा ही माना जा रहा है।
ज्ञातव्य है कि रविवार को जारी कांग्रेस की सूची में बालाघाट संसदीय क्षेत्र के लिए कांग्रेस की ओर से विधायक हिना कांवरे को उम्मीदवार बनाया गया है। हिना कांवरे के पिता स्व.लिखीराम कांवरे, बालाघाट के किरनापुर विधानसभा सीट से 1990, 1993, 1998 में और उनकी माता श्रीमति पुष्पलता कांवरे भी 2000, 2004 में विधायक रहीं और २०१३ के विधानसभा चुनाव में उनकी पुत्री हिना कांवरे भी 31,000 से अधिक वोटों से चुनाव जीत कर विधायक बनीं।
हिना कांवरे पहली ही बार विधायक बनीं हैं। इसके पहले वे सिवनी की सियासी फिजां से अनजान ही मानी जा सकती हैं, क्योंकि सिवनी जिले में न तो उनका दौरा ही कभी हुआ है और न ही वे सार्वजनिक मंच पर ही कभी दिखाई दी हैं। कांग्रेस के प्रदेश और राष्ट्रीय क्षत्रपों के सिवनी आगमन पर भी उन्होंने मंच साझा नहीं किया है। इस लिहाज से सिवनी जिला उनसे अनजान ही माना जा सकता है।
उल्लेखनीय होगा कि परिसीमन में सिवनी लोकसभा के अवसान के उपरांत जिले में पांच में से चार विधानसभाएं ही बची हैं। इनमें से सिवनी और बरघाट विधान सभा को बालाघाट संसदीय क्षेत्र और लखनादौन तथा केवलारी विधानसभा को मण्डला संसदीय क्षेत्र में शामिल कर दिया गया है।

पिछली बार बालाघाट संसदीय क्षेत्र से बालाघाट के निवासी के.डी.देशमुख ने बालाघाट संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। पिछली लोकसभा में सिवनी जिले की समस्याओं के बजाए बालाघाट की समस्याओं को के.डी.देशमुख द्वारा अपेक्षाकृत वजनदारी से उठाया गया था। इस लिहाज से समझा जा रहा था कि इस बार कांग्रेस या भाजपा द्वारा सिवनी के ही निवासी को इस सीट से मैदान में उतारा जाएगा। वस्तुतः ऐसा हुआ नहीं।

त्यागपत्र ‘स्वैच्छिक‘ या ‘दबाव के चलते‘!

0 क्यों दिया प्रतीक मेहतो ने त्यागपत्र!

त्यागपत्र ‘स्वैच्छिक‘ या ‘दबाव के चलते‘!

(अय्यूब कुरैशी)


सिवनी (साई)। जिला पंचायत कार्यालय में बी.आर.जी.एफ. योजना में पदस्थ सहायक परियोजना अधिकारी प्रतीक मेहतो के स्वैच्छिक त्यागपत्र को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्मा गया है। कोई प्रतीक मेहतो के द्वारा वित्त्ीय अनियमितता की बात कह रहा है तो कोई जिला पंचायत को बदनामी से बचाने के लिए इसे मांगा गया बता रहा है।
ज्ञातव्य है कि जिला पंचायत के मीडिया अधिकारी राहुल सक्सेना द्वारा जारी पत्र विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रतीक मेहतो के द्वारा स्वेच्छा से संविदा सेवा से त्याग पत्र देने के उपरांत दस अप्रैल के पूर्वान्ह से संविदा सेवा समाप्त की जाकर कार्यमुक्त कर दिया गया है। प्रतीक मेहतो, सहा.परि.अधिकारी, (संविदा) बी.आर.जी.एफ. जिला पंचायत सिवनी का प्रभार ओमेगा पाल इफ्राईम, परियोजना अधिकारी, जिला पंचायत को सौंपा गया है।
कहा जा रहा है कि बीआरजीएफ योजना के अंतर्गत एपीओ के पद पर प्रतीक मेहतो लगभग तीन सालों से पदस्थ थे। प्रतीक मेहतो पर अनेंक गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप भी बताए जा रहे हैं। जिला पंचायत के सूत्रों का दावा है कि जब वित्तीय अनियमितताएं सीईओ श्रीमति प्रियंका दास के संज्ञान में आईं तो उन्होंने प्रतीक मेहतो को ताकीद किया।
सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि प्रतीक मेहतो द्वारा स्वेच्छा से नौकरी नहीं छोड़ी गई है। उनसे बलात ही ‘स्वैच्छिक‘ त्यागपत्र लिया गया है। सूत्रों ने आगे बताया कि जब मामला सिर के ऊपर पहुंचा तब प्रतीक मेहतो को जिला पंचायत के आला अधिकारियों ने बुला भेजा।

सूत्रों की मानें तो जिला पंचायत में इस तरह की गंभीर वित्तीय अनियमितताएं और भ्रष्टाचार की खबरों पर एक एपीओ को निलंबित किए जाने से अच्छा संदेश नहीं जाएगा। इसी बात के मद्देनजर प्रतीक मेहतो से स्वैच्छिक त्यागपत्र लिखवाया गया है। इस मामले में अनेक अनछुए पहलुओं का भी खुलासा होने की उम्मीद की जा रही है।

नहीं मिले सहायक यंत्री मर्सकोले

नहीं मिले सहायक यंत्री मर्सकोले

पहले रूपेश कोहरू बाद में फिरोज पंडित को शामिल करने हुई कवायद

(अखिलेश दुबे)

सिवनी (साई)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बनाई गई मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मीडिया मानीटरिंग कमेटी में शामिल दूरसंचार विभाग के सहायक यंत्री पी.एल.मर्सकोले का पता नहीं चल सका है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से इस समिति में एक सदस्य के लिए जाने की बात भी प्रकाश में आ रही है।
जिला जनसंपर्क कार्यालय के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि दूरसंचार विभाग के कथित सहायक यंत्री पी.एल.मर्सकोले का नाम एमसीएमसी के लिए किसने सुझाया है, यह पता नहीं चल सका है। इसके उपरांत इसमें इनका नाम विलोपित कर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से नाम समावेश किए जाने की कवायद की गई।

सूत्रों के अनुसार एमसीएमसी कमेटी में पी.एल.मर्सकोले के नाम पर विवाद खड़ा होते ही प्रशासन हरकत में आया और उसने आनन-फानन इसमें सुधार की पहल आरंभ कर दी। इसमें सबसे पहले तो ईटीवी के रूपेश कोहरू के नाम पर सहमति बन गई थी। सूत्रों की मानें तो उनके नाम पर उच्चाधिकारियों ने मुहर भी लगा दी थी। बाद में पता नहीं कैसे उनका नाम हटाकर इसमें फिरोज पंडित के नाम पर अंतिम मोहर लगा दी गई है। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक इस समिति में सुधार कर आदेश जारी नहीं किए गए थे।

भागवत बोले, नमो-नमो करना हमारा काम नहीं

भागवत बोले, नमो-नमो करना हमारा काम नहीं

(मोदस्सिर कादरी)

नई दिल्ली (साई)। भारतीय जनता पार्टी के नेता भले ही इन दिनों नमो-नमो का जाप कर रहे हों, लेकिन आरएसएस यानी संघ नहीं चाहता कि उसके स्वयंसेवक नमो-नमो करते रहें। संघ प्रमुख सर संघसंचालक मोहन भागवत ने रविवार को बेंगलुरू में हुए संघ के प्रतिनिधि सभा में अपना संदेश साफ कर दिया। स्वंयसेवकों को बेहद साफ लफ्जों में उन्होंने संदेश दे दिया।
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक मोहन भागवत ने कहा कि हम राजनीति में नहीं हैं। हमारा काम नमो-नमो करना नहीं है। हमें अपने लक्ष्य के लिए काम करना है। अखबार के मुताबिक भागवत ने स्वयंसेवकों से कहा कि बीजेपी के लिए काम करते वक्त स्वयंसेवकों को अपनी मर्यादा नहीं लांघनी चाहिए।

यही नहीं, भागवत ने यहां तक कहा कि उन्हें किसी शख्सियत को ध्यान में रखकर अभियान चलाने से दूर रहना चाहिए। एक स्वयंसेवक ने जब भागवत को ये सलाह दी कि संघ और बीजेपी की भूमिका चाणक्य और चंद्रगुप्त की तरह होनी चाहिए तो भागवत का जवाब था कि हमारी अपनी मर्यादा है। हमें मर्यादा नहीं तोड़नी है। बेंगलुरू में हुई इस प्रतिनिधि सभा में बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह और आरएसएस की तरफ से बीजेपी के महासचिव बनाए गए प्रचारक रामलाल भी मौजूद थे।

मतदान के लिए मिलेंगे नौ के बजाय दस घंटे

मतदान के लिए मिलेंगे नौ के बजाय दस घंटे

(मणिका सोनल)

नई दिल्ली (साई)। लोकसभा चुनाव-2014 के लिए होने वाले मतदान में मतदाताओं को नौ के बजाय दस घंटे मिलेंगे। चुनाव आयोग हालिया चुनावों में बड़ी संख्या में पोलिंग स्टेशन तक पहुंचे मतदताओं को ध्यान में रखते हुए मतदान के घंटे बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है।
फिलहाल मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक ही होता है, जबकि पूर्वाेत्तर और पहाड़ी इलाकों में मतदान 7 बजे शुरू हो जाता है। मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत और चुनाव आयुक्त एचएस ब्रह्मा व नसीम जैदी के पूर्ण आयोग ने शीर्ष चुनाव अधिकारियों से मतदान के घंटे बढ़ाने के मसले पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि पूर्ण आयोग ने योजना पर आगे बढ़ने को लेकर हरी झंडी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक इस मुद्दे पर एक-दो दिन में फैसला ले लिया जाएगा।

तिरंगे पर आयोग ने किया आगाह
आयोग के मुताबिक, चूंकि इस बार गर्मियों में मतदान होने हैं। लिहाजा, ज्यादातर मतदाता शाम को मतदान केंद्र पहुंचेंगे। इससे बूथों पर लंबी-लंबी कतारें लग जाएंगी। उम्मीद की जा रही है कि इस बार 81.4 करोड़ मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए घरों से निकलेंगे।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों का हमला, 15 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों का हमला, 15 जवान शहीद


(अभय नायक)

रायपुर (साई)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने पुलिस दल पर घात लगाकर हमला कर दिया है। हमले में 15 पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं तथा एक ग्रामीण भी मारा गया है। हमले में तीन जवान घायल हुए हैं।
राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले के तोंगपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत तकबाड़ा गांव के करीब नक्सलियों ने पुलिस दल पर घात लगाकर हमला कर दिया है, जिसमें 15 पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। शहीदों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 80 वीं बटालियन के 11 जवान और चार छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान शामिल हैं। वहीं इस दौरान एक ग्रामीण की भी मृत्यु हो गई है।
हालांकि राज्य के नक्सल मामलों के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आर के विज ने पहले स्थानीय अधिकारियों के हवाले से 20 पुलिसकर्मियों के शहीद होने की सूचना दी थी। लेकिन बाद में मिली पुष्ट सूचना के अनुसार शहीदों की संख्या 15 बतायी जा रही है।
उन्होंने बताया कि जिले के तोंगपाल और झीरम गांव के करीब सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। सड़क की सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला बल के लगभग 50 जवानों को वहां तैनात किया गया था। जवान जब सड़क की सुरक्षा कर रहे थे, तब 150 से ज्यादा नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों की गोलीबारी के बाद सुरक्षा बल ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि घटना में कुछ पुलिस कर्मियों के घायल होने की भी खबर है, जिन्हें वहां से बाहर निकालने के लिए जगदलपुर और रायपुर से कोबरा बटालियन और सीआरपीएफ के जवानों को लेकर दो हेलीकॉप्टर घटनास्थल के लिए रवाना किए गए हैं। यह इलाका नक्सल गतिविधियों के लिए जाना जाता है। यह ‘जीरम घाटी‘ के निकट है, जहां पिछले साल मई में माओवादियों ने कांग्रेस के कई नेताओं का सफाया कर दिया था।

गौरतलब है कि यह वारदात उसी जगह हुई, जहां नक्सलियों ने अप्रैल 2010 में 76 पुलिसकर्मियों की हत्या की थी। सीआरपीएफ के 30 कर्मियों और राज्य पुलिस के 14 कर्मियों सहित कुल 44 सुरक्षा जवानों का दस्ता अभियान पर जा रहा था कि नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट किया और उसके बाद अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

बिग बी हुए अस्वस्थ्य, आराम की सलाह

बिग बी हुए अस्वस्थ्य, आराम की सलाह

(निधि गुप्ता)

मुंबई (साई)। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की तबीयत अचानक खराब हो गई है. अमिताभ ने ट्वीट किया कि मेरा सीटी स्कैन कराया गया, जिसमें कुछ नहीं निकला है लेकिन काफी दर्द है.
बिग बी को डॉक्टरों ने आराम करने की हिदायत दी है. उन्होंने बताया कि वो पल-पल की जानकारी ट्विटर के जरिए देते रहेंगे. बालीवुड डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी का किरदार निभाती नजर आएंगी. बालीवुड जाने माने निर्देशक शुजीत सरकार ष्पीकुष् नामक एक फिल्म बनाने जा रहे है.

फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन, इरफान खान का चयन किया गया है. पहले इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की बेटी के किरदार के लिए परिणीती चोपड़ा का चयन किया गया था लेकिन डेट्स प्रॉब्लम के कारण उन्होंने अब फिल्म में काम करने से मना कर दिया है. चर्चा है कि दीपिका पादुकोण अब अमिताभ की बेटी का किरदार निभाती नजर आएंगी. बताया जाता है कि पीकू पिता और पुत्री के बीच संबंध पर आधारित फिल्म होगी. इस फिल्म की शूटिंग जुलाई से शुरू हो सकती है. उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व प्रकाश झा की फिल्म आरक्षण में भी दीपिका ने अमिताभ की बेटी का किरदार निभाया था.

आपदा से लाट साहेब द्रवित, नहीं मनाएंगे होली


आपदा से लाट साहेब द्रवित, नहीं मनाएंगे होली

(नन्द किशोर)

भोपाल (साई)। राज्यपाल राम नरेश यादव ने प्रदेश में ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से किसानों को पहुँचे नुक्सान को दृष्टिगत रखते हुए इस बार होली का त्यौहार नहीं मनाने का निर्णय लिया है।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष राजभवन में मनाया जाने वाला होली और रंगपंचमी मिलन समारोह रद्द कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल यादव ने प्रदेश में ओलावृष्टि और अतिवृष्टि की घटनाओं का समाचार मिलते ही मुख्यमंत्री सहायता कोष में अपना एक महीने का वेतन दिया था।
राज्यपाल श्री यादव ने कहा है कि आपदा की इस घड़ी में पूरा प्रदेश किसानों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को संकट की घड़ी में हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है। वे हौसला रखें, प्रदेश की जनता उनकी हर संभव मदद करने के लिए भागीदार रहेगी।
राज्यपाल श्री यादव ने प्रदेश में ओलावृष्टि और अतिवृष्टि पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में सोयाबीन,गेहूँ तथा चना की खेती को भारी नुकसान हुआ है। बड़ी संख्या में मवेशी भी मारे गये हैं। राज्यपाल ने कहा कि किसानों को पहुँचे भारी नुकसान और पीड़ा की इस घड़ी में वे उनके साथ हैं। इसी कारण राजभवन में इस बार होली और रंगपंचमी मिलन समारोह नहीं मनाया जायेगा।
श्री यादव ने व्यापारियों, उद्योगपतियों, समाज के संपन्न लोगों और प्रदेश की जनता से किसानों को राहत पहुँचाने के लिए मुक्त्त हस्त से आर्थिक मदद करने की अपील की है।

प्रचार सामग्री के प्रकाशन के संबंध में मुद्रक बरतें सावधानी


प्रचार सामग्री के प्रकाशन के संबंध में मुद्रक बरतें सावधानी
(सोनल सूर्यवंशी)
भोपाल (साई)। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार सामग्री के मुद्रण के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आज एक बैठक में प्रिंटिंग प्रेस मालिकों को आवश्यक निर्देश दिये गये।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जयदीप गोविंद ने प्रिंटिंग प्रेस मालिकों से कहा कि वे प्रचार सामग्री के मुद्रण के दौरान सावधानी बरतें। उन्होंने बताया कि प्रचार-प्रसार की सामग्री के प्रकाशन के दौरान लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127-क के अनुसार कार्रवाई की जाना होती है। उन्होंने बैठक में कॉपी राईट कानून की भी जानकारी दी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि प्रचार सामग्री के प्रकाशन के दौरान प्रिंट लाईन में मुद्रक और प्रकाशक के नाम एवं पते स्पष्ट प्रकाशित किये जाना चाहिये। सामग्री के प्रकाशन के बाद तीन दिन के भीतर सामग्री की चार प्रतियाँ और प्रकाशक का घोषणा पत्र निर्वाचन अधिकारी को जमा करवाया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति प्रचार सामग्री मुद्रण के लिये आता है उसके द्वारा वचन-पत्र के साथ 2 व्यक्तियों के नाम, पते एवं उनके परिचय-पत्र की प्रति भी ली जाना चाहिये। मुद्रण सामग्री में प्रसार की संख्या का अनिवार्य रूप से उल्लेख किया जाना चाहिये।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एस.एस.बंसल ने चुनाव आयोग के निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने प्लास्टिक प्रसार सामग्री को प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने कहा कि कोई प्रिंटिंग प्रेस मालिक लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 धारा 127 का उल्लंघन करता है तो उसके विरूध्द 6 माह के कारावास एवं 2 हजार रूपये तक का अर्थदंड किया जा सकता है।
प्रिंटिंग प्रेस मालिकों की बैठक में यह बताया गया कि चुनाव प्रचार सामग्री के मुद्रण से संबंधित कार्य सीईओ ऑफिस में उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी इच्छित गढ़पाले द्वारा किया जा रहा है। इस संबंध में अन्य जानकारी उनके मोबाईल नम्बर 9826071047 एवं उनके सहायक जावेद जमील से उनके मोबाईल नम्बर 9424446505 पर भी प्राप्त की जा सकती है। प्रिंटिंग प्रेस मालिकों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई आदर्श आचरण संहिता के बारे में भी जानकारी दी गई।