मंगलवार, 24 अप्रैल 2012

दिल्ली को मैट्रिक उपरांत छात्रवृत्ति संबंधी केंद्रीय धनराशि जारी


दिल्ली को मैट्रिक उपरांत छात्रवृत्ति संबंधी केंद्रीय धनराशि जारी
(यशवंत श्रीवास्तव)
नई दिल्ली (साई)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने दिल्घ्ली सरकार को नौ करोड् 70 लाख 40 हजार रूपये की धनराशि जारी की है। यह धनराशि अनुसूचित जाति के छात्रों को मैट्रिक उपरांत छात्रवृत्ति के संदर्भ में मौजूदा वित्त वर्ष 2011-12 के लिए केंद्र द्वारा प्रायोजित योजना के तहत जारी की गई है।
अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए मैट्रिक उपरांत छात्रवृत्ति भारत सरकार की सबसे बड़ी योजना है, जो 1944 से चल रही है। इसके तहत देश भर के अनुसूचित जाति के छात्रों को वित्घ्तीय सहायता प्रदान की जाती है। एक अनुमान के अनुसार 2011-12 में लगभग 48 लाख छात्रों को जिसके दायरे में लाया जाएगा।
सरकार ने 31 दिसंबर 2010 को योजना की समीक्षा की। समीक्षा के तहत पैतृक आय सीमा एक लाख प्रति वर्ष से बढ़ाकर दो लाख प्रतिवर्ष कर दी गई है। इसके अलावा पाठ्यक्रमों को दोबारा निर्धारित किया गया है और रख-रखाव तथा अन्घ्य भत्घ्तों की दरों में सुधार किया गया है। रख-रखाव एवं अन्घ्य भत्तों की दरों में 60 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इस समय 23 राज्यों में समीघ्क्षित योजना लागू कर दी गई है और अन्घ्य राज्घ्यों में इसे लागू किया जा रहा है।

जानकारी से ही जागरूकता बढेगी- प्रेमचन्द गुडडू

जानकारी से ही जागरूकता बढेगी- प्रेमचन्द गुडडू

(शिवेश नामदेव)

उज्जैन (साई)। उज्जैन में आयोजित भारत निर्माण एवं राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का शुभारम्भ फीता काटकर क्षे़त्रीय सांसद प्रेमचन्द गुडडू ने किया। यह प्रदर्शनी भारत सरकार के विज्ञापन एवं दृश्य प्रचार निदेशालय भोपाल द्वारा लगाई गई है।
प्रदर्शनी का अवलोकन कर सांसद श्री गुड्डू ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा समाज केे सभी वर्गो के कल्याण के किए जो योजनाए चलाई जा रही है उनसे निश्चित तौर पर देश का विकास हो रहा है। उन्होने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के बारेे जितनी अधिक जानकारी आमजन को होगी वह उतना ही अधिक जागरूक होकर लाभ ले सकेगा।
श्री गुडडू ने कहा कि चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को योजनाओं के बारे में बेहतर जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने अधिक से अघिक लोगों से  प्रदर्शनी देखने का आह्वान किया है। शुभारम्भ अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रविन्द्र सिंह, नगर निगम आयुक्त निलय सतभैया क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय उज्जैन के प्रचार अधिकारी दिलिप सिंह परमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
इस अवसर पर मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय उज्जैन द्वारा एलसीडी प्रोजैक्टर पर भारत निर्माण कार्यक्रामेां से संबंधी फल्मों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की रोचकता बढाने के लिए गीत एवं नाटक प्रभाग के कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियॉ दी गई। प्रदर्शनी के बारे में क्षे़त्रीय प्रदर्शनी अधिकारी भोपाल समीर वर्मा अतिथियों को विस्तार से जानकारी दी।
प्रदर्शनी अधिकारी समीर वर्मा ने बताया कि आकर्षक साज सज्जा के साथ लगायी गयी प्रदर्शनी में विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ के बारे में विस्तार से बताया गया है । प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन पर आधारित योजनाओं को विशेष रूप से चि़त्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
प्रदर्शनी में यूपीए सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम भारत निमार्ण के तहत आने वाले सभी घटकों के साथ अन्य कार्यक्रमों और योजनाओं के तहत चल रहे कार्यो को चित्रों और आँकड़ो के साथ दर्षाया गया है। प्रदर्शनी में सर्व शिक्षा अभियान, महिला सषक्तिकरण, मानव विकास, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिषन, बाल अधिकार, कमजोर वर्गों का सशक्तिकरण अल्पसंख्यकों के लिए समावेषी कार्यक्रम, वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल, ग्रामीण रोजगार, सिंचाई, बिजली, कृषि खाद्य सुरक्षा, पंचायती राज, महात्मागांधी राष्टीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, शहरों के कायाकल्प पर आधारित जवाहरलाल नेहरू शहरी नवीनीकरण मिषन, शहरी गरीबों के लिए आवास, परिवहन संबंधी बुनियादी ढांचा, के अलावा विज्ञान और प्रोद्योगिकी, अंतरिक्ष कार्यक्रम, सीमा सुरक्षा, रक्षा एवं विशेष विकास जरूरतों पर ध्यान इत्यादि विषयों पर देश में हुए विकास कार्यों और चल रहे कामकाज को दुर्लभ छाया चित्रों के साथ बताया गया है।
क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी समीर वर्मा ने बताया कि केन्द्र की सभी कल्याणकारी योजनाओं को एक ही स्थान पर चित्रों के माध्यम से और सरल शब्दों में जानने के लिए प्रदर्शनी बेहद महत्वपूर्ण है। स्थानीय नगर पालिक निगम परिसर में लगी यह प्रदर्शनी आमजन 28 अप्रेल 2012 तक चलेगी इस दौरान रोजाना शाम 04 बजे रात 08 बजे तक सांस्कृतिक एवं प्रश्नमंच कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

बालाघाट अस्पताल हुआ शहीद भगत सिंह चिकित्सालय


बालाघाट अस्पताल हुआ शहीद भगत सिंह चिकित्सालय
(महेंद्र देशमुख)
बालाघाट (साई)। बालाघाट जिला चिकित्सालय का नामकरण शहीद भगत सिंह किया गया है। इस संबंध में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। सहकारिता मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन एवं अन्य जन-प्रतिनिधियों ने जन-भावना के अनुरूप जिला चिकित्सालय का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था।

यूका मामले की सुनवाई अब 11 जुलाई को


यूका मामले की सुनवाई अब 11 जुलाई को 

(धीरेंद्र श्रीवास्तव)
जबलपुर (साई)। यूनियन कार्बाइड के रासायनिक कचरे के निपटान संबंधी मामले में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में दाखिल याचिका की सुनवाई 11 जुलाई तक के लिये बढ़ा दी गई है। न्यायाधीश के. के. लाहोटी तथा न्यायाधीश एम.एम. सिद्दीकी की युगल पीठ ने भोपाल के आलोक प्रतापसिंह की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए कल ये फैसला दिया।
याचिका में कहा गया है कि यूनियन कार्बाइड से भोपाल में विश्व की भीषणतम औद्योगिक त्रासदी हुई है। उसके बाद से बंद पड़े संयंत्र में विषैला रासायनिक कचरा अभी भी फैला हुआ है, जिसे हटाना जरूरी है। सोमवार को याचिका की सुनवाई के दौरान अदालत को अवगत कराया गया कि न्यायालय ने पिछली सुनवाई में आदेश दिये थे कि केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण सचिव 9 अप्रैल को उच्च न्यायालय में उपस्थित हों। इसके चलते केन्द्र सरकार सर्वोच्च न्यायालय चली गई थी।
सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि विषैले कचरे के नमूने का परीक्षण इन्दौर के पास पीथमपुर में कराया जाए और परीक्षण रिपोर्ट 4 जुलाई तक पेश की जाए। अब चूंकि सर्वोच्च न्यायालय में आगामी 4 जुलाई को सुनवाई होनी है इसलिये उच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई को बढ़ाते हुए 11 जुलाई की तिथि निर्धारित की है।

मनरेगा का क्रियान्वयन प्रभावी है एमपी में


मनरेगा का क्रियान्वयन प्रभावी है एमपी में
खण्डवा (साई)। केन्द्र सरकार द्वारा प्रवर्तित महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना का मध्यप्रदेश में प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना से जहां एक ओर ग्रामीणों की आर्थिक दशा में सुधार हुआ है। वहीं दूसरी ओर पलायन पर भी प्रभावी अंकुश लगा है।
खण्डवा जिले में नर्मदा के तट पर बसी ग्राम पंचायत मोटक्का में मनरेगा योजना अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण किया गया है। कबीर सूची विरान पहाड़ियों का दर्द झेलने वाली इस पंचायत मंे मनरेगा योजना के तहत वृक्षारोपण कर सूखी पहाड़ियों को हरा भरा कर दिया गया है।
इन ग्राम पंचायत की करीब 6 एकड़ बंजर जमीन पर अतिक्रमण था। ग्राम पंचायत ने जिला प्रशासन के सहयोग से मुक्त कर वृक्षारोपण किया है। वर्तमान में मोटक्का की पहाड़ियों पर लहलहाते हुए पौधे हरियाली बिखेर रहे हैं।