मंगलवार, 21 दिसंबर 2010

भारत पहुंचे रूस के राष्ट्रपति दमित्रि मेदवेदेव

(लिमटी खरे)

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति दमित्रि मेदवेदेव भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर देर रात नई दिल्ली पहुंच गए। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच असैन्य परमाणु सहयोग के विस्तार सहित एक दर्जन से अधिक समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और मेदवेदेव के बीच द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत होगीए जिसमें असैन्य परमाणु सहयोग के विस्तार सहित द्विपक्षीय आर्थिक मुद्दे भी शामिल होंगे। इसके अलावा वैश्विक आतंकवाद और अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक संकट पर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा होगी।

दोनों देशों के बीच 15 से अधिक समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। इन समझौतों में प्रमुख तौर पर पांचवी पीढ़ी के जेट लड़ाकू विमानों का संयुक्त रूप से निर्माण भी शामिल है। मॉस्को की योजना भारत में और परमाणु रिएक्टर लगाने की है। मेदवेदेव बुधवार को आगरा और मुंबई जाएंगे। मुंबई में वह ताज महल पैलेस और टावर होटल में रुकेंगे और 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देंगे। मेदवेदेव मुंबई फिल्म सिटी का भी दौरा करेंगे जहां वह बॉलिवुड की नामचीन हस्तियों से मुलाकात करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: