शुक्रवार, 4 मार्च 2011

कांग्रेस को अमरिकी अदालत के समन से खलबली


कांग्रेस को अमरिकी अदालत के समन से खलबली
 
(लिमटी खरे)
 
नई दिल्ली। नवंबर 1984 में हिन्दुस्तान में हुए सिख्खों पर हमले की बात लगता है कांग्रेस का पीछा ही नहीं छोड़ रही है। पहले शहरी विकास मंत्री कमल नाथ को अमरिकी समन का सामना करना पड़ा और अब दुनिया के चैधरी अमरिका की एक अदालत ने कांग्रेस पार्टी के नाम से ही समन जारी कर खलबली मचा दी है।
कांग्रेस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार यद्यपि अभी तक कांग्रेस पार्टी को इस समन की प्रति नहीं मिल सकी है किन्तु इंटरनेट के माध्यम से कांग्रेस के पदाधिकारियों को इस बारे में पता चल गया है। कांग्रेस के पदाधिकारी इस मामले में अपनी जुबान खोलने से पूरी तरह बच ही रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरिका की एक अदालत में सिख्स फाॅर जस्टिस संगठन द्वारा दायर याचिका मंे कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों के बारे में अदालत ने कांग्रेस से अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा है। इस संगठन में 1984 के दंगों में बचे अनेक सिख्ख सदस्य हैं।
याचिका में आरोप लगाया कि नवंबर 1984 में कांग्रेस पार्टी केंद्र में सत्ता में थी, उस दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा देश भर में सिख्खों पर हमले की साजिश रची थी। इतना ही नहीं हमलों में मदद दी और लोगों को हमला करने के लिए उकसाया। सिख्खों पर हमला भी उन्हीं राज्यों में हुआ था जहां कांग्रेस सत्ता में थी।

कोई टिप्पणी नहीं: