शनिवार, 24 सितंबर 2011

औंधे मुंह गिरा राहुल का मिशन यूपी


औंधे मुंह गिरा राहुल का मिशन यूपी

सर्वेक्षण में चौथी पायदान पर है कांग्रेस

मुलायम पर जम रहा लोगों का भरोसा

माया मेम साहिब रहेंगी दूसरे नंबर पर

(लिमटी खरे)

नई दिल्ली। लगता है घपले, घोटाले, भ्रष्टाचार अनाचार आदि का काला साया कांग्रेस का साथ नहीं छोड़ पा रहा है। इसी के चलते कांग्रेस के पीएम इन वेटिंग राहुल गांधी का मिशन यूपीटॉय टॉय फिस्स ही होता दिख रहा है। एक सर्वेक्षण में यह बात उभरकर सामने आई है कि उत्तर प्रदेश के चुनावों में वर्तमान हालातों में समाजवादी पार्टी सबसे आगे है। इसके बाद बहुजन समाज पार्टी फिर भाजपा के बाद चौथे नंबर पर कांग्रेस का स्थान है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों का कहना है कि इंटेलीजेंस ब्यूरो के द्वारा कराए गए हालिया सर्वे में यह बात उभरकर सामने आई है। इस सर्वेक्षण में मुलायम सिंह के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी को 140 से 150 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। इसके बाद वर्तमान निजाम मायावती की बसपा को 100 से कम सीटें मिल सकती है। कभी भाजपा का गढ़ रहा उत्तर प्रदेश अब भाजपा के हाथों से फिसल चुका है। भाजपा को यहां 70 से अस्सी सीटों में ही संतोष करना पड़ सकता है।

देश को उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री देने वाली कांग्रेस की हालत उत्तर प्रदेश में खासी पतली दिख रही है। यूपी में कांग्रेस का नामलेवा ही नहीं बचा है। दूसरी पार्टियों से छोड़ छोड़ कर आए कांग्रेस का दामन संभालने वाले नेताओं को उपकृत करने से कांग्रेस में असंतोष जमकर व्याप्त है। सूबे के कांग्रेसी नेताओं का आरोप है कि राज्य मे कांग्रेस अपनी पहचान के स्थान पर अब समाजवादी परिदृश्य के लिए पहचानी जाने लगी है। समाजवादी पार्टी का दामन छोड़कर कांग्रेस में आई रीता बहुगुणा को सूबे में कांग्रेस की लगाम सौंप दी गई।

इतना ही नहीं रीता बहुगुणा के अलावा सपा से आए बेनी प्रसाद वर्मा को भी मनमोहन सरकार में मंत्री बना दिया गया है। सिने अभिनेता और सपा के ही राजबब्बर को न केवल सांसद की टिकिट मिली वरन् वे अब कांग्रेस कार्यसमिति का अहम हिस्सा हैं। यही कारण है कि सूबे में कांग्रेसियों का रोष और असंतोष उफान पर है। सर्वेक्षण में कांग्रेस को सूबे में महज चालीस से पचास सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है।

2 टिप्‍पणियां:

बेनामी ने कहा…

kamino pichhli bar bhi 100 he bata rahe the dekhte h tumhari kitni beijati hoti h sharam aani cahiye tumko

बेनामी ने कहा…

kamino pichhli bar bhi 100 he bata rahe the dekhte h tumhari kitni beijati hoti h sharam aani cahiye tumko