सोमवार, 30 अप्रैल 2012

सेशल्स से जुड़ेंगे व्यापारिक रिश्ते


सेशल्स से जुड़ेंगे व्यापारिक रिश्ते
विक्टोरिया (साई)। भारत ने कहा है कि वो सेशल्स के आर्थिक सहायता और क्षमता निर्माण में मदद देकर उसके विकास में सम्पूर्ण और बराबर का साझीदार बनने को तैयार है। सेशल्स की राजधानी विक्टोरिया में कल भारत-सेशल्स व्यापार फोरम में राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटील ने कहा कि सेशल्स में तेरह लाख वर्ग किलोमीटर के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र के तहत निवेश और व्यापार की अपार संभावनाएं हैं।
श्रीमती पाटिल ने भारतीय निवेशकों और व्यापारियों से कहा कि वे दोनों देशों के फायदे के लिए इस बाजार का इस्तेमाल करें। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत-अफ्रीका मंच की शिखर बैठकों के माध्यम से दोनों पक्षों के संबंधों को नई दिशा मिली है। राष्ट्रपति सेशेल्स और दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर हैं।
इससे पहले, सेशल्स जाते समय विमान में राष्ट्रपति ने अपनी विदेश यात्राओं की आलोचनाओं को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ये यात्राएं अपनी इच्छा से नहीं बल्कि सरकार के अनुरोध पर की गई। अपनी २२ विदेश यात्राओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उच्चस्तरीय यात्राएं आपसी संबंधों को बढ़ाने और उनकी मजबूती के लिए आवश्यक हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: