शनिवार, 16 जून 2012

दुर्घटनाओं में चार दर्जन काल कलवित

दुर्घटनाओं में चार दर्जन काल कलवित

(महेश रावलानी)

नई दिल्ली (साई)। देश भर में दुर्घटनाओं में लगभग चार दर्जन लोगों के काल कलवित होने की खबर है। देश भर से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के संवाददाताओं से प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क दुर्धटनाओं में 45 लोगों की मौत हुई है। इन दुर्घटनाओं में घायलों को इलाज हेतु निकटस्थ अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है।
महाराष्ट्र के समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया, साई संवाददाता दीपक अग्रवाल के अनुसार राज्य में उस्मानाबाद जिले में कल रात एक सड़क दुर्घटना में कम से कम ३२ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और १६ घायल हो गये। यह दुर्घटना उस समय हुई जब तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस नदी में जा गिरी। दुर्घटनाग्रस्त बस हैदराबाद से शिरडी जा रही थी। घायलों को उस्मानाबाद और शोलापुर के सरकारी अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी यात्री आंध्र प्रदेश के थे।
उधर, राजस्थान के साई ब्यूरो से शैलेंद्र ने खबर दी है कि राज्य में में दो अलग-अलग सड़क हादसों में २३ लोगों की मृत्यु हो गई। जालौर जिले में सांचोड़ के पास कल एक सड़क दुर्घटना में १९ लोगों की मौत हो गई और ४० घायल हो गये। साई संवाददाता ने खबर दी है कि घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुखद हादसा साचौड़ से बाड़मेर जा रही एक बस के सिबाड़ा गांव के पास ट्रक से टकरा जाने के कारण हुआ। इस भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। बस के पिछले हिस्से में आग की लपटें उठने और टक्कर के कारण दरवाजा जाम हो गया जिससे यात्री अपने आप को बचा नहीं सके और एक के बाद एक लपटों की चपेट में आने लगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से पीड़ित लोगों को पूरी मदद करने की हिदायत दी है।
राज्य में ही बीकानेर में कल तड़के हुई एक अन्य दुर्घटना में एक बारात ले जा रही बस के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई और २३ घायल हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं: