सोमवार, 24 सितंबर 2012

प्रंदह हजार डालर का व्यापार लक्ष्य पा लेगा भारत

प्रंदह हजार डालर का व्यापार लक्ष्य पा लेगा भारत

(साई इंटरनेशनल डेस्क)

जोहंसबर्ग (साई)। भारत और दक्षिण अफ्रीका ने विश्वास व्यक्त किया है कि पन्द्रह अरब डॉलर लागत का द्विपक्षीय व्यापार का २०१४ का लक्ष्य इसी साल प्राप्त कर लिया जाएगा।  वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा की दो दिन की दक्षिण अफ्रीका यात्रा के दौरान वहां के वाणिज्य और उद्योग मंत्री रॉब डेविस के साथ बैठक के बाद यह घोषणा की गई।
दोनों मंत्रियों ने तरजीह व्यापार समझौते के बारे में भारत दक्षिण अफ्रीका सीमा शुल्क यूनियन वार्ताओं की भी समीक्षा की। भारतीय कंपनियां दक्षिण अफ्रीका में आठ अरब अमरीकी डॉलर से अधिक का पूंजी निवेश कर चुकी हैं। श्री आनन्द शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा से भी भेंट कर अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय घटनाक्रम तथा द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा की।

कोई टिप्पणी नहीं: