बुधवार, 24 अक्तूबर 2012

वरिष्ठ पत्रकार राजनारायण मिश्र नहीं रहे

वरिष्ठ पत्रकार राजनारायण मिश्र नहीं रहे

(आंचल झा)

रायपुर (साई)। देशबन्धु समूह से लंबे समय तक जुड़े रहे वरिष्ठ पत्रकार राजनारायण मिश्र अब हमारे बीच नहीं रहे। मंगलवार 23 अक्टूबर को उन्होंने अंतिम सांस ली। आज प्रातः 11 बजे उनके गीतानगर, चौबे कॉलोनी निवास से मारवाड़ी शमशानघाट तक की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोगों ने उन्हें अंतिम बिदाई दी।
रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष बृजेश चौबे, महासचिव विनय शर्मा, उपाध्यक्ष के.के. शर्मा, संयुक्त सचिव कमलेश गोगिया, विकास शर्मा कोषाध्यक्ष सुकांत राजपूत सहित सभी सदस्यों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। पत्रकारों के बीच श्री मिश्र दाके नाम से मशहूर थे। समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया राजनारायण मिश्र के निधन पर उन्हें श्रृद्धांजली अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करती है।
एक परिचय - राजनारायण मिश्र
नाम - राजनारायण मिश्र
पिता - स्व. रामसुख मिश्र
जन्म - 1932, उत्तरप्रदेश प्रतापगढ़ जिले के एक छोटे से गांव नवाबाद जहां आज भी बिजली नहीं है
शिक्षा - इंटरमिडीएट एवं साहित्य रत्न
कर्म:-
- दामोदर हाईस्कूल नागपुर में शिक्षक
- नागपुर से दलित वर्ग संघ के मुख्य पत्र मुक्ति के संपादक
- 1959 में दैनिक पत्र नई दुनिया (अब देशबन्धु) में सहसंपादक
- 1988 में देशन्धु से त्याग पत्र
- दैनिक समाचार पत्र रौद्रमुखी रायपुर
- अमर किरण दुर्ग
- विगत 14 वर्षों से साप्ताहिक संघर्ष के स्वर का संपादन
पुरस्कार:-
- आंग्ल दैनिक स्टेटमैन कोलकाता का अखिल भारतीय ग्रामीण रिर्पाेटिंग का प्रथम पुरस्कार
- मध्यप्रदेश शासन का पत्रकारिता पुरस्कार
- प्रणवानंद पत्रकारिता पुरस्कार
उल्लेखनीय उपलब्धि:-
- ग्रामीण पत्रकारिता का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार
- दल्लीराजहरा एवं बैलाडीला गोलीकांड का आंखों देखा वर्णन
- मोहल्ला पुराण के अंतर्गत समुचे रायपुर शहर का साक्षात्कार

कोई टिप्पणी नहीं: