शुक्रवार, 2 नवंबर 2012

चाचा से बैर खत्म किया अखिलेश ने!


चाचा से बैर खत्म किया अखिलेश ने!

(दीपांकर श्रीवास्तव)

लखनऊ (साई)। अमर सिंह और सपा चीफ मुलायम सिंह यादव के बीच भले ही कड़वाहट समाप्त ना हुई हो पर यूपी के निजाम अखिलेश यादव ने अपने चाचा अमर सिंह पर दरियादिली दिखानी आरंभ कर दी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने अमर सिंह के खिलाफ चल रहे हवाला कारोबार के सभी मामले वापस ले लिए हैं।
2009 में बसपा की सरकार के वक्त अमर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। उस समय अमर सिंह सपा के महासचिव थे। सूत्रों के मुताबिक अमर सिंह फिर से सपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इसके खिलाफ हैं। अमर सिंह को पार्टी से निकाल दिया गया था।
उस वक्त अमर सिंह ने मुलायम और उनके परिवार को खूब भला बुरा कहा था। बाद में अमर सिंह ने नई पार्टी बना दी थी। उनकी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार भी खड़े किए लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। अमर सिंह ने सिर्फ एक एजेंडे पर चुनाव लड़ा था कि सपा सत्ता में न आ पाएं। सपा इस बात को अभी भूली नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं: