शुक्रवार, 2 नवंबर 2012

पूर्व केंद्रीय मंत्री येरन्नायडू का निधन


पूर्व केंद्रीय मंत्री येरन्नायडू का निधन

(ऋतु सक्सेना)

हैदराबाद (साई)। तेलुगूदेशम पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री किंजारप्पू येरन्नायडू का आज तड़के एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। दुर्घटना आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में रणस्थलम मंडल के दंदानपेटा में हुई। उनका अंतिम संस्कार आज श्रीकाकुलम जिले के उनके पैतृक गांव निम्माडा में किया जाएगा।
ज्ञातव्य है कि श्री येरननायडू ने १९५७ में श्रीकाकुलम के निम्मडा में एक मध्यवर्गीय परिवार में जन्म लिया था। १९८३ में जब फिल्म स्टार एन टी रामाराव ने तेलगुदेशम पार्टी बनाई तब लॉ ग्रेजुएट येरननायडू राजनीति में आए। वे वर्ष-२००४ तक लगातार तीन बार श्रीकाकुलम संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीते और केंद्र में ग्रामीण विकास और रोजगार मंत्री भी रहे। वे हरीशचंद्र पुरम से पांच बार राज्य विधानसभा के लिए चुने गए। वर्ष २००९ में चुनाव हारने के बाद वे पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं: