शुक्रवार, 1 मार्च 2013

जमशेदपुर : जर्नी विद साई का शुभारम्भ


जर्नी विद साई का शुभारम्भ

(एस.के.शर्मा)

जमशेदपुर (साई)। श्री सत्य साई सेवा आर्गनाइजेशन के तत्वावधान में तुलसी भवन बिष्टुपुर में श्री सत्य साई की जीवनी, उनके संदेशों और उनके द्वारा जनकल्याण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों-योजनाओं की प्रदर्शनी जर्नी विद साई का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री सुधीर महतो ने किया। उन्होंने आर्गनाइजेशन के द्वारा किए जा रहे सेवा कार्याे की जमकर तारीफ की। विशिष्ट अतिथि के रूप में झामुमो नेता मोहन कर्मकार, राजू गिरि व शिरडी साई संस्थान के अनूप रंजन आदि मौजूद थे।
प्रदर्शनी में श्री सत्य साई की जीवनी, उनके संदोशों के साथ ही अर्गनाइजेशन द्वारा आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्ती व बेंग्लोर चलाए जा रहे अस्पताल की सेवाएं, स्कूल-कॉलेजों में दी जा रही निश्शुल्क शिक्षा और आंध्र प्रदेश के ही आनंदपुर जिले में 700 करोड़ रुपये की लागत से संचालित वाटर प्रोजेक्ट, जिससे लगभग 700 गांवों को पानी की आपूर्ति की जा रही है, को विस्तार से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी 27 व 28 फरवरी को सुबह 10 से रात नौ बजे तक आम जनमानस के लिए खुली रहेगी। 28 फरवरी को रात नौ बजे इसका समापन होगा। उद्घाटन समारोह में अर्गनाइजेशन के बिहार-झारखंड के अध्यक्ष अनिल मारवाह, सुजीत झा, कृष्ण मोहन व जिलाध्यक्ष सरोज कुमार चौधरी आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: