गुरुवार, 4 अप्रैल 2013

स्थापना दिवस मनेगा विकास पर्व के रूप में


स्थापना दिवस मनेगा विकास पर्व के रूप में

(अभिषेक दुबे)

सिवनी (साई)। भाजपा द्वारा 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस विकास पर्व के रूप में मनाया जायेगा। इस हेतु जिला भाजपा द्वारा व्यापक तैयारिया प्रारंभ कर दी गई है इस तारतम्य में गुरूवार 4 अप्रैल को भाजपा के सभी 24 मण्डलों में पार्टी कार्यकर्ताओं की वृहद बैठके आयोजित की जा रही है इन बैठक में जिले की ओर से नियुक्त प्रभारी, कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देने हेतु पहुंचगें।
मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर एवं जिले की सभी ग्राम पंचायतों में एवं नगर पालिका एवं नगर पंचायत के प्रत्येक वाडों में विकास पर्व के रूप में कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही आज जनों को भी आमंतित्र किया जायेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: