रविवार, 13 फ़रवरी 2011

धरने की राजनीति

धरने की राजनीति


    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 13 फरवरी से भोपाल में धरने पर बैठ रहे हैं। कारण प्रदेश में पाला पड़ने और ओला वृष्टि से फसल को हुए नुकसान की भरपाई  के लिए केन्द्र सरकार से 2442 करोड़ रु0 के विशेष पैकेज की मांग पर समय पर कोई कार्यवाही न होना। श्री चौहान ने इस विषय पर प्रधानमंत्री और केन्द्रीय कृषि मंत्री से मिल कर एक ज्ञापन भी सौंपा था और उसी समय ऐलान भी कर दिया था कि केन्द्र सरकार द्वारा इस विषय पर समय रहते कोई कार्यवाही न होने की स्थिति में वह उपवास पर बैठेंगे। अब यह तो समय ही बताएगा कि शिवराज जी के धरने का क्या हर्ष होगा। हमारी सद्भावनाएं उनके साथ हैं।
    अगर हम एक आम नागरिक की भांति इस पूरे प्रकरण को देखे मामला शीशे की तरह साफ दिखता है कि पाला पड़ने और ओला वृष्टि से हुए प्रदेश के 50 जिलों में से 46 जिलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार केन्द्र सरकार से विशेष पैकेज की मांग कर रही है। पर मामला इतना सीधा और साफ नहीं है। धरने की राजनीति देश में अपनाया जाने वाला पुराना हथकंडा है जो विभिन्न पार्टी के नेता समय-समय पर अपनी जरूरत के हिसाब से अपनाते हैं। इस हथकंडे को विभिन्न श्रमिक संगठन और सरकारी संगठन कर्मचारियों के नियमितिकरण का मामला हो या फिर डी.ए. की किश्त जारी करने का मामला हो, सब संगठन पूरी राजनीति करते हैं और इसका भरपूर लाभ उठाते हैं।
    यह बात अलग है कि मध्य प्रदेश में पिछले कुछ महीनों से किसान द्वारा आत्महत्या करने के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है, यह एक चिन्ता का विषय है और इसको गंभीरता से लेना चाहिए। इन आत्महत्या के मूल कारणों में जाने की जरूरत है। इसके पीछे आर्थिक और सामाजिक परिवेश में समझने की जरूरत है ताकि किसानों से जुड़ी समस्याओं का निराकरण समय रहते किया जा सके।

    इस पूरे विषय पर किसानों के हमदर्द बनने के लिए मानो कोई होड़ सी लगी है, जिसमें सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष भी इससे अछूता नहीं है। विपक्षीय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी पीछे नहीं हटते, वे भी उपवास पर बैठ जाते हैं, किसानों को न्याय दिलाने के लिए। वहीं केन्द्र सरकार भी इस ओछी राजनीति से अछूती नहीं है, वह भी जो राशि सामान्यतः स्वीकृत हो कर राज्य को दी जानी चाहिए, को प्रदेश अध्यक्ष जी के अनशन को समाप्त कराकर, दो केन्द्रीय नेताओं की मौजूदगी में सहायता राशि का ऐलान किया जाता है जिससे इसका श्रेय अनशन पर बैठे प्रदेश अध्यक्ष को देती है। ऐसा लगता है कि यह नाटक का पूर्व नियोजित था।
    वहीं दूसरी तरफ एक सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनशन को एक मेगा शो बनाने की तैयारी कर रही है। अनशन को कांग्रेस के विरूद्ध हथियार बनाने के मकसद से पार्टी हर दिन अलग-अलग इलाकों से एक से दो हजार कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का साथ देंगे, उम्मीद है कि दिल्ली से पार्टी के बड़े नेता भी आएंगे। यह बात अलग है कि मध्यप्रदेश सरकार केन्द्र द्वारा आपदा राहत कोष से दी गई राशि को अभी तक पूरी तरह खर्च ही नहीं कर पाई और प्रदेश के कृषि मंत्री किसानों की आत्महत्याओं को उनके पूर्व जन्म के कर्मों से जोड़ रहे हैं। इससे सरकार की मंशा पूरी तरह से साफ हो जाती है कि सरकार किसानों की कितनी बड़ी हितेषी है।
    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का 13 फरवरी को अनशन पर बैठने पर भी राजनीति है। प्रदेश में 14 फरवरी को दो उप-चुनाव में मतदान की तारीख है और सत्तारूढ़ पार्टी इसका पूरा फायदा उठाना चाहती है। पिछली बार दोनों सीटों पर कांग्रेस काबिज थी। भाजपा के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष किसी भी प्रकार से इन सीटों पर विजयी होना चाहते हैं, जिससे जीत का सेहरा प्रदेश अध्यक्ष को जाए। प्रदेश अध्यक्ष पद पर काबिज होने के बाद प्रदेश में यह पहला उपचुनाव है।

    कुल मिलाकर देखा जाए तो किसानों की समस्या एक तरफ और सिर्फ राजनीति ही राजनीति है, पार्टी कोई भी हो। किसानों द्वारा की गई आत्महत्याएं हों या किसानों से जुड़ी अन्य समस्याएं हों, इससे किसी को भी कोई मतलब नहीं, सिर्फ विषय उठाकर राजनैतिक रोटियां सेंकना ही मकसद रह गया है। कोई नहीं सोंचता है कि धरने पर बैठने से क्या उनकी मूल समस्याओं का निवारण हो सकेगा। उनकी समस्याएं तो वही कि वही रहेंगी। क्यों नहीं कोई इस विषय पर पार्टी लाइन से हटकर ठोस निर्णय नहीं लेता और अपनी संकीर्ण सोच से परे हटकर किसानों के हित के लिए दीर्घकालीन योजना बनाते जिससे कि किसानों का उद्धार हो, इन्हीं के उद्धार होने से हमारा देश प्रगति के अग्रसर होकर सफलता की नई उचाईयां छुएगा। किसान कोई राजनीति का मोहरा नहीं है, वह हमारे देश के विकास की आधारशिला है।

sanjayadrishti9@gmail.com



मेरे देष का न्याय

मेरे देष का न्याय


अभी कुछ दिन पूर्व एक प्रतिप्ठित अखबार में प्रकाषित खबर ‘जांजगीर छत्तीसगढ में एक व्यक्ति ने जज के सामने पैसा रख कर जल्दी फैसला सुनाने की गुहार लगाई, जिसे जज साहब की षिकायत पर पुलिस व्दारा गिरफ्तार कर लिया गया ’
 
इस घटना में माननीय जज साहब ने ईमानदारी का आदर्ष पेष कर उस गरीब दुखुराम को पुलिस के हवाले कर दिया ।
पहली नजर में यह लगता है कि यह क्या हुआ ? और इसका पटाक्षेप ऐसा ही होना था, पर दुबारा सोचने पर उस पीडित की मनःस्थिति पर ध्यान जरुर जाता है जो जमीन के एक टुकडे के लिए पिछले 6 साल से कोर्ट के चक्कर काट रहा था ।
क्या वजह थी कि उसके केस का निर्णय नहीं हो पा रहा था ?
 
कारण - सरकारी तंत्र की परिभापा में हजारों होंगे । कोई भी व्यक्ति खासकर ग्रामीण और गरीब जब सब जगह से थक हार जाता है तभी कोर्ट कचहरी की तरफ रुख करता है, जहॉं पर उसे अभिनेता सनी देवल के प्रसिध्द डॉयलाग ‘‘ तारीख पर तारीख, तारीख पर तारीख’’ ही मिलती है बनिस्बत न्याय के । यह प्रक्रिया इतनी लंबी और दुखदायी होती है कि न्याय तत्काल मिल भी जाता तो आज वर्पों बाद मिले न्याय से सस्ता ही होता ।
दुखुराम का कृत्य न्यायालीन प्रक्रिया पर करारा तमाचा इस संदर्भ में है कि पहला तो वह इस उम्मीद भरी लंबी होती न्याय से बेजार हो चुका है एवं दूसरा इसलिए कि कहीं न कहीं वर्तमान में न्याययलीन कार्यवाहियों के बारे में आमजन और विषिप्टजनों में भी यह बात घर कर गई कि न्याय बिकाउ होता जा रहा है। मुमकिन है कि किसी षुभचिंतक  ने या न्यायतंत्र के ही किसी सहायक व्दारा दुखुराम को यह बताया गया हो कि भई, बार बार क्यूॅं परेषान हो रहे हो, कुछ दे-दुआ कर जल्दी निपट लो । दोनों ही स्थिति में यह न्याय की ही हार है । न्यायालीन व्यवस्था में जिन दो बातों पर सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है  पहला- सौ गुनाहगार छूट जायें पर एक बेगुनाह को सजा न मिल जावे, दूसरा- देर से मिला न्याय, न्याय ही नहीं है । दोनों ही बातों में श् हर बार सौ गुनाहगार छूट जा रहे हैं और बेगुनाह घनचक्कर बन रहा है और जब तक सत्य को न्याय मिलता है तब तक वह न्याय से इतना बेजार हो चुका होता है कि सत्य को न्याय की जरुरत ही नहीं रह जाती । लाखों निरीह लोग जिनका उस जुर्म से कोई लेना देना ही नहीं है, जिसकी उन्हें सजा मिली है और तत्काल बेगुनाह या गुनाहगार होने पर जो सजा मिलती उससे ज्यादा सजा काट रहे हैं क्योंकि उनका कोई वकील नहीं, जमानतदार नहीं और उनके माथे पर अदृष्य काली स्याही से गुनाहगार लिख दिया गया है क्योंकि न्यायालय ने उन्हें बेगुनाह घोपित नहीं किया है । अभी हाल ही में एक सेवानिवृत्त श्री श्रीवास्तव जी ने अपने पेंषन की दो लाख की राषि जमानत के तौर पर जमा कर कुछ बेगुनाहों को जमानत दिलाकर उस नर्क से बाहर निकाला । क्या यह वाक्या कार्यपालिका और न्यायपालिका को कुछ यथार्थवादी प्रक्रिया अपनाने की बात नहीं बतलाता । वहीं सक्षम एवं कुछ विष्प्टि लोग  सार्वजनिक स्थलों पर भी क्रूरतम एवं भ्रप्टतम कृत्य कर, सैकडों सबूतों और गवाहों के बावजूद कुछ ही घंटों में किसी भी स्तर के न्यायालीन व्यवस्था में जमानत पा लेते हैं । आखिर  ऐसा क्यूॅं ? क्या दुखुराम पागल था ? क्या अब उसका न्याय का पथ दोराहे पर नहीं खडा हो गया है जहॉं उसे प्राथमिक स्तर पर तो न्याय मिला ही नहीं उल्टा वह दुसरे जुर्म में फॅंस गया ? क्या श्री श्रीवास्मव जी बुध्दिहीन हैं कि अपने वर्पों की नौकरी के पष्चात प्राप्त पैसे को दूसरों की जमानत पर खर्च कर रहे हैं ?
 इन दोनों ही घटनाओं को न्याय पथ के बेहद महत्वपूर्ण मोंड मानते हुए न्यायपालिका एवं कार्यपालिका में बदलाव लाना चाहिए अन्यथा चारों तरफ दुष्मन देषों से घिरे हम अपने ही घर में दुष्मन पैदा करते रहेंगे और नक्सलवाद व उग्रवाद को ही पोपित करेंगे  जिसकी जिम्मेवारी हम सभी की होगी और हम ही उसको भोगेंगे ।  ‘ सत्यमेव जयत ’े बहुत ही सुन्दर और सुखद एहसास दिलाता है पर प्रष्न है ‘‘ कब ’’ । इसका जवाब कौन देगा ?
यह ‘‘कब ’’ क्या ‘‘ कब्र ’’ ही नहीं बनता जा रहा है । एक छोटा सा
‘‘ र ’’ का फर्क है पर इस देष में जहॉं एक व्यक्ति अरबों रुपयों के आवास में रहता है और करोडों व्यक्तियों के सिर पर छत ही नहीं है,जो कुछ भी उनके  सिर पर घास-पूस, पेड- पत्ते है उसे भी उन्हीं करोडों -अरबों के आषियाने वालों को ही न्योता देकर उससे भी बेदखल किया जा रहा है ।  हमारे अन्नदाताओं-किसानों  की उपजाउ जमीनों को उद्योगों के लिए छिना जा रहा है । सीमेंट प्लॉंट , पॅावर प्लॉंट ,लौह प्लॉंट इत्यादि लगाये जा रहे हैं कि इनसे रोजगार बढेंगे । किसे चाहिए सीमेंट , पॉवर , लोहा ? जिसके पास झोंपडी तक नहीं है उसको ? अपनी ही जमीन पर लगे कारखानों में आज हमारे लाखों किसान , आदिवासी दिहाडी के मजदूर हैं । न तो उनके पास आज जमीन है, न ही इज्जत , जितनी रोटी आज खा रहा है उससे ज्यादा पहले उसे मिलती थी । सरकारें  कभी बॉंध के नाम पर तो कभी कारखानों के नाम पर , कभी विलुप्त जंगली जानवरों को बसाने के नाम पर सैकडों सालों से बसे सैकडों गावों को खाली करवाया जा रहा है । जोर जबरदस्ती और नियम- कायदे, देष के लिए सोचना , देष के लिए कुर्बानियॉं , क्या ये मात्र गरीबों पर ही लागू होती हैं क्या कभी किसी उद्योगपति या उसके परिवार के सदस्य ने इन चीजों के लिए सोचा भी है या दायित्व निभया है ? क्या सरकार कभी ऐसी नीति बनाऐगी कि बडे उद्योगपति या घराना किसी राप्टीय जरुरतों जैसे स्वास्थ्य, षिक्षा, कृपि,खाद्य,परिवहन की जिम्मेवारी बिना किसी फायदे नुकसान के उठाये ? जिस देष में 12 महिने में से 12 महिनें ही सूर्य निकलता हो वहॉं सौर्य उर्जा पर ध्यान न देकर उन स्रोतों जैसे कोयला, जल, जंगल पर जो सीमित है, महंगे हैं , जिसके कारण पर्यावरण बर्बाद होगा, लाखों गॉंव, करोडों नागरिक व्यस्थापित होंगे पर ही ध्यान क्यों केंद्रित करती रहती है ? क्या सिर्फ इसलिए कि उन उद्योगपतियों से ज्यादा लाभ दिखता है, उन्हें ‘ सस्ते लेबर ’ उपलब्ध हों ।  क्या कभी किसी भी स्थिति में किसी भी तरह मुंबई गेट वे ऑफ इंडिया के सामने स्थित तॉज होटल से टाटा को व्यस्थापित कर देष हित में नौसेना का मुख्यालय बना सकती है ?  नहीं, कभी नहीं , फिर हमारा गरीब, किसान और आदिवासी ही क्यूॅं ?
 हममें से कोई नहीं चाहता कि उसका आषियाना उजडे, न ही कोई यह चाहता है कि उद्योगपति सरकार सम्हालें, उसकी व्यवस्था सम्हालें और उन पर उनके
कार्याें को छोडकर कोई और जिम्मेवारी लादी जावे पर यह तो सरासर अन्याय है कि किसान की उपजाउ जमीन चाहिए तो चाहिए क्योंकि सरकार की रजामंदी से वहॉं पर कारखाना लगना है । दिल्ली मुंबई में एक बडा व्यक्ति मर जाये तो सरकारे हिलनें लगतीं हैं ,राप्टीय समाचार बन जाता है पर लाखों किसान आत्महत्या करते हैं, हजारों आदिवासी नक्सली हमलों में मारे जाते हैं, गॉंव का गॉंव किसी अनजानी बीमारी से तबाह हो जाता है , सरकार के कान में जॅंू नहीं रेंगती, खबर बनना तो दूर जिक्र करना भी प्राईम टाईम बौर अखबार के पन्नों की बर्बादी लगती है । इस पूरी व्यवस्था से दो वर्ग तैयार हो रहा है और उनके बीच की दूरी लगातार बढती ही जा रही हैे - हैव्स संचित  और हैव नॉट्स वंचित जो आने वाले समय में गृह युध्द की पदचाप भी सुना रही है । इसलिए लोकतंत्र के सभी स्तंभों को अभी से अपनी चतुर्य को, पक्षपातपूर्ण रवैये और मात्र मुठ्ठी भर लोगों की भलाई को छोडकर ज्यादा से ज्यादा लोगों की भलाई ,तरक्की और खुषहाली के लिए सोचना चाहिए वर्ना कितने भी ज्यादा सितारा सुविधाऐं ,हवाओं में सफर , विष्व के अमीरों में गिनती , स्वीस बैंक में जमा पॅंूजी किसी भी तरह से सुरक्षा की गारंटी नहीं है न होगी ।




व्दारा:
     डॉ. पी.डी. महंत
      पीपुल्स मेडिकल कॉलेज, भोपाल
      9300956877

धरने में शिव देख रहे हैं अपना प्रभात

धरने में शिव देख रहे हैं अपना प्रभात
किसान तो बहाना है असल मकसद उपचुनाव जिताना है
केंद्र द्वारा मिली इमदाद को पूरा खर्च भी नहीं कर पाए हैं शिवराज
(लिमटी खरे)
नई दिल्ली। रविवार 13 फरवरी को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठने वाले शिवराज सिंह चौहान द्वारा पाला पड़ने से खराब हुई किसानों की फसलों के एवज में राज्य सरकार द्वारा मांगे गए विशेष पैकेज की मांग पर समय पर कोई कार्यवाही न होने से धरने पर बैठा जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा मध्य प्रदेश को दिए गए दो सौ करोड़ रूपए के पैकेज को अभी राज्य सरकार ने पूरा खर्च भी नहीं किया है, इसके साथ ही साथ मध्य प्रदेश के उपचुनावों से भी इस धरने को जोड़कर देखा जा रहा है।
ज्ञातव्य है कि मध्य प्रदेश के 50 में से 46 जिलों में फसलों को हुए नुकसान के चलते राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार से 2442 करोड़ रूपयों का विशेष पैकेज मांगा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंतरिक सुरक्षा के मसले पर हुई मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा था कि राज्य सरकार ने छः सौ करोड़ रूपए तत्काल इस मद में जारी कर दिए हैं। उधर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेश पचौरी के उपवास के उपरांत कांग्रेसनीत केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश को दो सौ करोड़ रूपए की मदद जारी की थी।
गौरतलब होगा कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ किसानों को हर सियासी दल ने छला ही है। किसानों पर राजनीति करने से न तो कांग्रेस चूकती है और न ही भारतीय जनता पार्टी। किसान पुत्र शिवराज के कार्यकाल में किसानों द्वारा की गई आत्महत्याओं ने रिकार्ड बना दिया है। भारतीय जनता पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि शिवराज सिंह के इस धरने को ‘मेगा शो‘ में तब्दील करने के लिए भाजपा के बड़े नेताओं की भी इसमें शिरकत करने की तैयारी है।
उधर कांग्रेस के रणनीतिकार इस धरने को 14 फरवरी को कुक्षी और सोनकच्छ उपचुनावों से जोड़कर देख रहे हैं। प्रभात झा के मध्य प्रदेश भाजपाध्यक्ष बनने के उपरांत यह पहला उपचुनाव है, जिस पर भाजपा के आला नेताओं की नजरें गड़ी हुईं हैं। दोनों ही सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जाती हैं। कांग्रेस का मानना है कि राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए छः सौ करोड़ एवं केंद्र सरकार द्वारा दिए गए दो सौ करोड़ से अधिक की राशि अभी शिवराज सिंह द्वारा खर्च नहीं की गई है, फिर वे दो हजार करोड़ से अधिक की मांग कर रहे हैं, पहले यह राशि व्यय कर दी जाए फिर केंद्र से आगे राशि की मांग की जानी चाहिए।

भू-माफिया को बचाने मुख्यमंत्री के विरूद्ध षडय़ंत्र?

भू-माफिया को बचाने मुख्यमंत्री के विरूद्ध षडय़ंत्र?


सिवनी सिवनी जिले के नेता भले ही जिले के विकास में अपनी ईमानदारी से भूमिका का निर्वाहन न कर सके परन्तु षडय़ंत्र करने के मामले में पीछे नहीं है। षडय़ंत्रों  के माध्यम से राजनैतिक ऊचांईयां प्राप्त करने की मृग तृष्णा के कारण सिवनी जिले के एक राजनैतिक संपन्नता प्राप्त व्यक्ति द्वारा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को कटघरे में खड़े करने का बड़ा जबरदस्त प्लान तैयार किया जा रहा है। इस प्रकार के प्लान में सत्ता धारी दल के ही व्यक्तियों के शामिल होने की बात कही जा रही है। अपनी राजनैतिक स्वार्थ पूर्ति के लिए सत्ताधारी भाजपा के एक कद्दावर नेता द्वारा इस प्रकार के षडय़ंत्र को एक अन्य राजनैतिक दल के माध्यम से सिरे चढ़ाने की कोशिश की जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिवनी जिले के कुछ भू-माफियाओं को बचाने के लिए प्रारंभिक प्रयास सफल न होने के बाद मुख्यमंत्री के परिजनों को भू-माफिया के तौर पर प्रचारित कर इस प्रकार का दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि अपनी राजनैतिक प्रभुता के चलते एक भू-माफिया जिसे पिछले दिनों गिरफ्तार किया गया है उसे जेल में न रखकर चिकित्सकीय उपचार हेतु जबलपुर मेडिकल में भर्ती कराकर जेल की चारदिवारी से बाहर रखकर सारी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उस पूरे चार सौ बीसी के प्रकरण को कमजोर करने और आरोपी को बचाने के लिए मुख्यमंत्री पर जबरदस्त दबाव बनाने की रणनीति तैयार कर ली गई है । एक क्षेत्रीय राजनैतिक दल के माध्यम से मुख्यमंत्री के भतीजे द्वारा भोपाल में कथित तौर पर खरीदी गई करोड़ो रूपये की जमीन के मामले को प्रचारित कर सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के भतीजे द्वारा एक किसान के ऊपर अत्याचार करने और उसकी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने का कोई मामला शपथ पत्र सहित तैयार किया गया है। जिले के कुछ क्षेत्रों में भाजपा के विरूद्ध उक्त राजनैतिक दल द्वारा आंदोलन किये जायेंगे और तत्पश्चात राजधानी मुख्यालय भोपाल में आंदोलन और एफ.. आई. आर. करने की योजना तैयार की गई है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के विरूद्ध छिडऩे वाले इस आंदोलन के पीछे कोई बड़ी राजनैतिक हस्ती होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। कथित तौर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के भतीजे द्वारा क्रय की गई या जबरन छुड़ाई गई जमीन के फोटोग्राफ और फार्महाऊस में जे.सी.बी. चलते हुए फोटोग्राफ भी बड़े-बड़े बैनरों में तैयार किये गये हैं। हालांकि जिस जमीन के सम्बन्ध में बात की जा रही है उसका वास्तविक रकबा लगभग २ एकड़ है परंतु भोपाल के पास होने के कारण इसकी कीमत करोड़ों में बताई गई है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी सेे सम्बद्ध जिले के कुछ नेताओं को भी भू-माफिया के तौर पर प्रचारित करने का विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया गया है। सम्भावना तो यह भी है कि जिले के भाजपा नेताओं जिन्हें भू-माफिया के तौर पर प्रचारित किया जाना है, उनके विरूद्ध एफ.आई.आर. भी दर्ज करायी जायेंगी। षडय़ंत्र कारियों के खेमे से मिली जानकारी के अनुसार जिले के एक भू-माफिया को बचाने के लिए बड़ी योजना तैयार की गई है। एक छोटे राजनैतिक दल के ही कुछ कार्यकर्ता इस प्रकार के षडय़ंत्र को समझ गये हैं और उन्हीं के मध्य विवाद पूर्ण स्थिति भी निर्मित हुई है, जिसे निपटाने की कोशिश की जा रही है।

मैकाले से छुटकारा आवश्यक

मैकाले से छुटकारा आवश्यक

* सभी धर्मों के मूल तत्वों को शिक्षा में शामिल करना आवश्यक
सिवनी सैकड़ों वर्ष तक भारत गुलाम रहा और इस गुलामी के दौरान हजारो, लाखों स्वतंत्रता पे्रमिया ेंने अपना गर्म लहू, बहा दिया प्राणों की आहूति दे दी, इनके मनों में स्वतंत्रत भारत की क्या तस्वीर रही होगी इसकी न तो कभी किसी ने चिन्ता की है और न कभी चिन्ता करने की कोशिश की जाती है। जयंती और पुण्यतिथियों पर मात्र कुछ महापुरूषों का स्मरण राजनैतिक या शासकीय तौर पर मात्र करने की परम्परा बन गई है। स्वतंत्र और अखण्ड भारत की कल्पना संजोकर भारत को स्वाधीन कराने वाले अमर शहीद चाहे वे क्रान्तिकारी रहे हो  या अहिंसा मार्गी कम से कम उनके मन में यही कल्पना रही होगी कि भारत सुशिक्षित, सुसंस्कृत, सुविधा सम्पन्न बनकर विश्व शिखर पर अपनी योग्यता और क्षमता का प्रदर्शन करते हुए एक गौरवशाली राष्ट्र के रूप में विकसित हो कम से कम आज जो पाश्चात्य संस्कृति और मैकाले शिक्षा के आवरण से हम जैसा ढके हुए हैं उसी से मुक्ति के लिए उनका सारा संघर्ष रहा है। परंतु हम ६० वर्ष पूर्व भले ही स्वाधीन हो गये हों मैकाले की शिक्षा पद्धति और पाश्चात्य संस्कार हमारा पीछा नहीं छोड़ रहे हैं जिसके चलते आज भौतिक सुखों की मृग तृष्णा निरंतर भारतीय समाज को खोखला कर रही हैं। जिस भारतीय संस्कृति के वेद पुरणों के आध्यात्म को हजारों पूर्व  वश्वि ने ग्रहण कर अपने देशों में प्रचारित किया और उनके बल पर शान्ति और मोक्ष की कामना की है। उन्हे उस आध्यात्म से अपार शान्ति का अनुभव हुआ उसी संस्कृति पर पाश्चात्य संस्कृति का दुषप्रभाव इतना अधिक बढ़ गया है कि भौतिक सुख सुविधाएं जुटाने के लिए भारत के ही लोग मानवीय धर्म भूलने लगें हैं। स्त्री जिन्हें भारतीय समाज में अत्यधिक पूज्यनीय माना जाता है, वे भी मृग तृष्णा की रोगी हो गई हैं। भ्रष्टाचार के जो बड़े-बड़े मामले सामने आ रहे हैं, योग गुरू रामदेव बाबा दावा कर रहे हैं कि भारत वर्ष के कई वर्षो के बजट के बराबर की राशि विदेशी बैंकों में जमा है।  निश्चित तौर पर विदेशी बैंकों में जमा करने वाले लोगों की  संख्या कम होगी परंतु उनकी राशि चाहे बैंकों में जितनी भी जमा हो उसके कारण देश बड़ी -बड़ी उपलब्धियां पीछे छोड़ते जा रहा है। निश्चित तौर पर  जमा राशि अनेक जनकल्याण की योजनाओं पर डाका डालकर जमा की गई होगी। जिन वर्गो के कल्याण के लिए बजटों में स्वीकृति प्राप्त होती है। उनमें बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हो रहा होगा। नेता और अफसर मिलकर इस प्रकार की राशियों को लील रहे हैं। जिससे सरकार की कल्पनाएं पूर्ण नहीं हो पाती, निरंतर इस प्रकार के बढ़़ते क्रम में मामले सामने आ रहे हैं। संसद मैं बैठे हुए व्यक्ति भी भ्रष्टाचार के विरूद्ध कड़े कानून बनाने में संभव है संकोच करते हों। उन्हे भी इस बात का भय रहता होगाकि वे भी ईमानदार नहीं है परंतु यह स्थिति कब तक रहेगी। इस पर कोई न कोई ठोस निर्णय लेना ही होगा पूरे देश में जब तक इस प्रकार कावातावरण नहीं बनेगा, कानून के लचीले पन के कारण आजाद देश के ६० वर्ष में जो भ्रष्टाचार बढ़ा है उसकी रफ्तार बढ़ते ही जायेगी। आम जनता जहां  मूल भूत सुविधाओं को तरसते रहेगी और चंद नेताओ कि तिजोरियां भरते रहेंगी। चिन्ता जनक बात हैं ६० वर्ष में जो देश अपनी रियाया को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं करा सका  जिस देश की जनता पीने का पानी सहंी न मिलने के कारण हजारों की संख्या में मर रही है। ९० प्रतिशत बीमारियां पानी की अशुद्धियों के  कारण होती  है यह देश के लिए शर्म की बात है यह और बात है कि सस्ती लोकप्रियता की राजनीति करने वाले और स्वार्थी राजनैतिक शराब से एक मौत हो जाने पर संसद चलना मुश्किल कर दे और सारे देश में हंगामा खड़ा कर दे परंतु देश में आम आदमी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कभी कोई सार्थक पहल नहीं की गई है। शिक्षा स्वास्थ्य, रोटी, कपड़ा मकान, जो गरीब आदमी की आवश्यकता हैं। उनके  नाम पर बड़ी-बड़ी योजनाएं बनाकर डकार रहे हैं। ऐसे भ्रष्ट व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानून बनाये बिना समस्या का कोई समाधान नहीं होगा साथ ही भौतिक सुखों की मृग तृष्णा से उबारने के लिए अध्यात्मिक शिक्षा को  और हर संभव सभी धर्माे के मूल तत्वों का प्राथमिक स्तर की शिक्षा में ही शामिल करना होगा। तभी संस्कारित भारत का निर्माण संभव है। सांप्रादायिकता का जामा पहनाकर शिक्षा के मूल आधार को नकार कर  जो वर्तमान परिदृश्य है, उससे छुटकारा नहीं मिल सकता.........
* सभी धर्मों के मूल तत्वों को शिक्षा में शामिल करना आवश्यक
सिवनी यशो-: सैकड़ों वर्ष तक भारत गुलाम रहा और इस गुलामी के दौरान हजारो, लाखों स्वतंत्रता पे्रमिया ेंने अपना गर्म लहू, बहा दिया प्राणों की आहूति दे दी, इनके मनों में स्वतंत्रत भारत की क्या तस्वीर रही होगी इसकी न तो कभी किसी ने चिन्ता की है और न कभी चिन्ता करने की कोशिश की जाती है। जयंती और पुण्यतिथियों पर मात्र कुछ महापुरूषों का स्मरण राजनैतिक या शासकीय तौर पर मात्र करने की परम्परा बन गई है। स्वतंत्र और अखण्ड भारत की कल्पना संजोकर भारत को स्वाधीन कराने वाले अमर शहीद चाहे वे क्रान्तिकारी रहे हो  या अहिंसा मार्गी कम से कम उनके मन में यही कल्पना रही होगी कि भारत सुशिक्षित, सुसंस्कृत, सुविधा सम्पन्न बनकर विश्व शिखर पर अपनी योग्यता और क्षमता का प्रदर्शन करते हुए एक गौरवशाली राष्ट्र के रूप में विकसित हो कम से कम आज जो पाश्चात्य संस्कृति और मैकाले शिक्षा के आवरण से हम जैसा ढके हुए हैं उसी से मुक्ति के लिए उनका सारा संघर्ष रहा है। परंतु हम ६० वर्ष पूर्व भले ही स्वाधीन हो गये हों मैकाले की शिक्षा पद्धति और पाश्चात्य संस्कार हमारा पीछा नहीं छोड़ रहे हैं जिसके चलते आज भौतिक सुखों की मृग तृष्णा निरंतर भारतीय समाज को खोखला कर रही हैं। जिस भारतीय संस्कृति के वेद पुरणों के आध्यात्म को हजारों पूर्व  वश्वि ने ग्रहण कर अपने देशों में प्रचारित किया और उनके बल पर शान्ति और मोक्ष की कामना की है। उन्हे उस आध्यात्म से अपार शान्ति का अनुभव हुआ उसी संस्कृति पर पाश्चात्य संस्कृति का दुषप्रभाव इतना अधिक बढ़ गया है कि भौतिक सुख सुविधाएं जुटाने के लिए भारत के ही लोग मानवीय धर्म भूलने लगें हैं। स्त्री जिन्हें भारतीय समाज में अत्यधिक पूज्यनीय माना जाता है, वे भी मृग तृष्णा की रोगी हो गई हैं। भ्रष्टाचार के जो बड़े-बड़े मामले सामने आ रहे हैं, योग गुरू रामदेव बाबा दावा कर रहे हैं कि भारत वर्ष के कई वर्षो के बजट के बराबर की राशि विदेशी बैंकों में जमा है।  निश्चित तौर पर विदेशी बैंकों में जमा करने वाले लोगों की  संख्या कम होगी परंतु उनकी राशि चाहे बैंकों में जितनी भी जमा हो उसके कारण देश बड़ी -बड़ी उपलब्धियां पीछे छोड़ते जा रहा है। निश्चित तौर पर  जमा राशि अनेक जनकल्याण की योजनाओं पर डाका डालकर जमा की गई होगी। जिन वर्गो के कल्याण के लिए बजटों में स्वीकृति प्राप्त होती है। उनमें बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हो रहा होगा। नेता और अफसर मिलकर इस प्रकार की राशियों को लील रहे हैं। जिससे सरकार की कल्पनाएं पूर्ण नहीं हो पाती, निरंतर इस प्रकार के बढ़़ते क्रम में मामले सामने आ रहे हैं। संसद मैं बैठे हुए व्यक्ति भी भ्रष्टाचार के विरूद्ध कड़े कानून बनाने में संभव है संकोच करते हों। उन्हे भी इस बात का भय रहता होगाकि वे भी ईमानदार नहीं है परंतु यह स्थिति कब तक रहेगी। इस पर कोई न कोई ठोस निर्णय लेना ही होगा पूरे देश में जब तक इस प्रकार कावातावरण नहीं बनेगा, कानून के लचीले पन के कारण आजाद देश के ६० वर्ष में जो भ्रष्टाचार बढ़ा है उसकी रफ्तार बढ़ते ही जायेगी। आम जनता जहां  मूल भूत सुविधाओं को तरसते रहेगी और चंद नेताओ कि तिजोरियां भरते रहेंगी। चिन्ता जनक बात हैं ६० वर्ष में जो देश अपनी रियाया को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं करा सका  जिस देश की जनता पीने का पानी सहंी न मिलने के कारण हजारों की संख्या में मर रही है। ९० प्रतिशत बीमारियां पानी की अशुद्धियों के  कारण होती  है यह देश के लिए शर्म की बात है यह और बात है कि सस्ती लोकप्रियता की राजनीति करने वाले और स्वार्थी राजनैतिक शराब से एक मौत हो जाने पर संसद चलना मुश्किल कर दे और सारे देश में हंगामा खड़ा कर दे परंतु देश में आम आदमी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कभी कोई सार्थक पहल नहीं की गई है। शिक्षा स्वास्थ्य, रोटी, कपड़ा मकान, जो गरीब आदमी की आवश्यकता हैं। उनके  नाम पर बड़ी-बड़ी योजनाएं बनाकर डकार रहे हैं। ऐसे भ्रष्ट व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानून बनाये बिना समस्या का कोई समाधान नहीं होगा साथ ही भौतिक सुखों की मृग तृष्णा से उबारने के लिए अध्यात्मिक शिक्षा को  और हर संभव सभी धर्माे के मूल तत्वों का प्राथमिक स्तर की शिक्षा में ही शामिल करना होगा। तभी संस्कारित भारत का निर्माण संभव है। सांप्रादायिकता का जामा पहनाकर शिक्षा के मूल आधार को नकार कर  जो वर्तमान परिदृश्य है, उससे छुटकारा नहीं मिल सकता.........

शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2011

भारत की उन्‍नति के विचारक हिन्‍दू - भागवत

हमारे पूर्वजों का सम्मान करने वाले और भारत की उन्नति के विचार वाले सभी व्यक्ति हिंदु है-भागवत

मनोज मर्दन त्र्िवेदी 
 हर वह व्यक्ति  जो हमारे ऋषि मुनियों पूर्वजों द्वारा दिये गये संस्कारों का सम्मान करते है  और भारत की उन्न्ति करने में अपना योगदान देता है भारत माता की सेवा का संकल्प लेता है और इस राष्ट्र  के संस्कारित विकास की भावना रखता है वह हमारा भाई है और वहीं हिंदु है इस प्रकार की स्पष्ट बात राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत ने मंडला समाजिक कुंभ के उदघाटन अवसर पर कही और उन्होंने कहा कि हम जो काम कर रहे है वह पवित्र काम है काम करने में संकोच नहीं होना चाहिये हमें संस्कार सहित विकास चाहिये जो भारत वर्ष के सनातन विचारों से यह संभव है, सर्वधर्म संभाव पर बोलते हुये उन्होंने कहा कि जब सब धर्म समान है तो हमारा धर्म बुरा क्यों ? हमें अपने धर्म के प्रति क्रियाषील होना पड़ेगा आचरण और संकल्प लेना पड़ेगा तभी समाजिक एकता और सामाजिक समरसता का विकास होगा उन्होंने इस बात का आहवान किया कि समाज के जिस वर्ग और व्यक्ति के पास जो भी विषिश्टतांए है उनका देष हित में अधिक से अधिक उपयोग किया जाये और पूरी संकल्प ष्षक्ति के साथ राष्ट्र के विकास के लिये संकल्पित हो समाज को जागृत करने की आवष्यकता है जो लाभ प्रलोभन के चलते अन्य धर्मों के प्रति आकृषित हो गये है उन्हें विष्वास पूर्वक उनके मूल संस्कारों की ओर लौटने  पर हमें कोई आपत्ति नहीं और विधर्मयों द्वारा धर्मातंरण से समाज को जाग्रत कर उनके प्रयासों को रोकने के सकारात्मक प्रयास होने चाहिये हमारे दीनहीन बंधुओं में हमें विष्वास जगाना होगा कि पूरा समाज उनके साथ खड़ा हुआ है  स्वास्थ्य षिक्षा के क्षेत्र में हमें तेजी से कार्यों को बढ़ाना है और यह कार्य समाज को ही करना पड़ेगा उन्होंने कहा हमारे पास जो षक्ति बुद्धि और जो ज्ञान है उसका विनियोग समाज के विकास में करना चाहिये । नर्मदा सामाजिक कुंभ उदघाटन अवसर पर हरिद्धार स्थित भारत माता के संस्थापक निवृत्त गुरू ष्षंकराचार्य स्वाामी श्री सत्य मित्रा नंद जी महाराज ने कहा कि मां नर्मदा में की गई साधना सिद्धि दिलाती है उन्होंने कहा कि भारत ही ऐसा पवित्र ऋषि मुनी का देष है जहां चरित्र व्यक्ति की पहचान बनता है संस्कारों को अधिक महत्व दिया जाता है उन्होंने कुंभ में आये व्यक्तियों से आहवान किया कि जहां अपने व्यसनों को त्याग कर व्यस्न मुक्त समाज और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने की बात कहीं उपस्थित श्रृद्धालुओ को विष्व हिन्दु परिशद से राष्ट्रीय यमहामंत्री प्रवीण तोगड़िया ने भी संबोधित किया और कहा कि हमारी जाति भाषा भिन्न है और विधिताओ बावजूद भी हमारे संस्कार और राश्ट्रीय चेतना के स्वर एक है हम सभी भारत माता के पूजक है और हम सभी हिंदु है आज हिंदु समाज जाति में बंटा है और ऐसी कमजाोरी के चलते विधर्मी धर्मांतरण का कुचक्र चला रहे है श्री तोगड़िया ने धर्मांतरण पर आरक्षण का फायदा देने का विरोध किया और इसे अनैतिक और असंवेधानिक बताया उन्होंने इसके विरूद्ध कड़ा कानून बनाने की बात भी कहीं उन्होंने धर्मांतरित व्यक्तियों को अनुसूचित जाति में षामिल  नहीं करने की बात कहीं उन्होंने समाज से आहवान किया कि जिस क्षेत्र में धर्मांतरण का प्रभाव है या जहां धर्मातंरण करने वाली मिषनरियां सक्रिय है या ऐसी ष्संभावना है वहां षिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधायें प्रदान करने में समाज को हिस्सेदारी करना चाहिये और हमारे ऐसे प्रयासों से धर्मांतरण रूकेगा संघ के कार्यवाहक सुरेष सेानी ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि सभी व्यक्तियों के अंदर ईष्वर का अंष है जिसका सीधा संबंध आत्मा से है हम सभी को व्यवहार में परिवर्तन लाकर कंुभ से लौटने के बाद समाज में आत्मीयता का बोध लाना होगा इसके अलावा कुंभ उदघाटन अवसर पर पूज्य संत स्वामी ष्ष्याम दास जी महाराज, परम पूज्य हरिहर महाराज, रामजीवन दास जी, सांसद नंदकुमार सहाय आदि ने भी संबोधित किया इस दौरान हम हिंदु है पुस्तक का विमोचन जगदेव राम जी द्वारा किया गया लाखों की संख्या में उपस्थित जनसभा को गोविंद देव जी गिरी जी महाराज, नागेन्द्र जी षिवेष गिरी जी महाराज , अखिलेषावरानंद जी महाराज, रामायण तथा वाचक अतुल श्रीकृष्ण जी महाराज ने भी संसबसंधोधित किया , उरांव जी महाराज, ष्ष्याम दास जी महाराज आदि संतों द्वारा भी सभा को संबोधित किया गया इस अवसर पर देष के विविध प्रांतों से आये कलाकारों ने धर्म सभा के पूर्व अपनी सुदर प्रस्तुतियां दी ।

सीएम बोले हर साल होगा मंडला में कुंभ

मंडला में हर साल नर्मदा जयंति पर होगा भव्य आयोजन-मुख्यमंत्री

मनोज मर्दन त्र्िवेदी
 
पवित्र नर्मदा तट मंडला में जो समाजिक कुंभ आयोजित किया गया है निष्चित रूप से इससे अमृत निकलकर आयेगा । इस समाजिक समारोह के आयोजन से केंद्र सरकार को भारी परेषानी हो रही है उन्होंने देष की सारी समस्याओं को दरकिनार कर केवल इसी पर ध्यान केंद्रित कर दिया है उन्हें मैंने जवाब दे दिया है कि यहां कि चिंता मैं कर रहा हूं आप देषा की अन्य गंभीर समस्याओं की चिंता करें । इस प्रकार के उदगार मध्य प्रदेष के मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने मंडला में आयोजित सामाजिक कुंभ के उदघाटन अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय संबोंधित करते हुये कहीं उन्होंने मंडला जिले के गौरवषाली इतिहास का उल्लेख करते हुये कहा कि देष की आजादी अंग्रेजो ने तस्तरी पर परोस कर नहीं दी थी, इसके लिये हजारों व्यक्तियों ने अपना गर्म लहु बहाया है और इस आजादी की लड़ाई में मंडला जिले का योगदान भी और आदिवासी समाज का योगदान हमारे लिये प्रेरणा प्रदान करने वाला गौरवषाली ेइतिहास मंडला जिले के आदिवासी राजाओं ने कभी भी मुगलों और अंग्रेजों की अधीनता स्वीकार नहीं की है जिन आदिवासी वीरों ने देष की स्वाधीनता के लिये अपने प्राणों आहूतियां दी है उनकी स्मृति में अनेक स्मारक बन गये है या बनाये जाने का क्रम जारी है मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने कहा कि गांधी जी का अहिंसक आंदोलन निःसंदेह प्रातः स्मरणीय है मैं स्वयं उनका समर्थक हूं परंतु जिन वीरों ने अपने प्राणों कीआहूतियां दी है उनके प्रति श्रद्धा से हमारा सिर झुकना ही चाहिये मंडला के गौरव षंकर षाह रघुनाथ ष्षाह वीरांगना रानी दुर्गावती संपूर्ण समाज के लिये प्रेरणादायी है मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने कहा कि नर्मदा समाजिक कुंभ समाजिक समरसता के लिये आवष्यक है और अच्छी पहल है इस यज्ञ में प्रदेष सरकार की भूमिका यज्ञ में गिलहरी की तरह होने का हमें गर्व है षिवराज सिंह चैहान ने नर्मदा नदी के चारो और परिक्रमा पथ का निर्माण के साथ विंघ्याचल हिमाचल के दोनों के पर्वतों को हरा भरा करने तथा समाज और सरकार के सहयोग से नर्मदा के चारो और वृक्षारोपण करने की बात कहीं उन्होंने मंडला में हर साल नर्मदा जयंति पर भव्य आयोाजन की घोशणा की है । मुख्यमंत्री श्री चैहान ने मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रृद्धालुओं का आधा खर्च सरकारी खजाने से देने की बात भी कहीं है ।

गुरुवार, 10 फ़रवरी 2011

कुंभ के माध्यम से राजनीति क्या बुरी है?

कुंभ के माध्यम से राजनीति क्या बुरी है?
  मंडला में आयोजित नर्मदा सामाजिक कुंभ को लेकर प्रदेश की सत्ताधारी सरकार के विरूद्ध विपक्षी पार्टी के नेताओं ने जहर उगलना चालू कर दिया है। राजनैतिक दल के साथ ही कुंभ आयोजक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विरूद्ध भी मनमाने बयान जारी किये जा रहे हैं। बयान जारी करने वाले नेताओं की बुद्धि पर तरस आता है कि इन्होने धर्म के नाम पर राजनीति करने को इतना अधिक घिनौना कृत्य जैसा बना दिया है कि धर्म और राजनीति का कोई जैसे बड़ा अशोभनीय संबंध है। जबकि धार्मिक,सामाजिक आयोजनों के माध्यम और पवित्र कार्य के माध्यम से यदि राजनीति करता है तो उसका स्वागत किया जाना चाहिये। विरोध इस बात का होना चाहिये कि राजनैतिक सत्ता का उपयोग करते हुए बड़े-बड़े अपराधियों को बचाने के  जो प्रयास होते हैं,सारा विश्व अफजल गुरू और कसाब को फांसी पर लटका हुआ देखना चाहता है। उन्हे चंद लोगों की नाराजगी के चलते फांसी के फंदे से बचाने का घटिया प्रयास गंदी राजनीति का हिस्सा है। निंदा इसकी होना चाहिये। भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नर्मदा सामाजिक कुंभ जैसे आयोजनों के माध्यम से यदि राजनीति करती है तो इसमें बुरा मानने जैसा कोई कारण नहीं है। ऐंसे धार्मिक आयोजन और कुंभ स्थल पर किसी भी पार्टी के  पहुंचने पर कोई मनाही नहीं है और न ही कोई प्रतिबंध। हर राजनैतिक दल इस आयोजन में शामिल हो सकता है और पवित्र कार्य है सभी को बढ-चढ कर हिस्सा लेना चाहिये। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को नर्मदा कुंभ के आयोजन से आपत्ति है और उन्होने इसे राजनैतिक कुंभ भी कहा है। प्रदेश सरकार नर्मदा के धार्मिक और मंडला के ऐतिहासिक तथा यहां के सामाजिक गौरव को महिमा मंडित करने का जो प्रयास कर रही है उसे स्वागतयोग्य पहल माना जाना चाहिये और ऐंसी पहल के माध्यम से यदि भारतीय जनता पार्टी राजनीति करती है तो यह भी कोई बुरा नहीं है। सफल राजनैतिक व्यक्तियों को ऐंसे ही आयोजनों के माध्यम से अपनी राजनैतिक जमीन तैयार करना चाहिये। मंडला के स्थानीयजन बहुत बहुत सौहर्दपूर्ण हैं,वहां मुस्लिम समाज भी नर्मदा कुंभ में पहुंचने वालों का स्वागत कर रहा है और खबर यह भी है कि युवक कांगे्रस द्वारा भी कुंभ में पहुंचने वालों का स्वागत किया जा रहा है। निश्चित तौर पर ऐंसे युवा कांगे्रसियों की प्रशंसा की जानी चाहिये। मध्यप्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष को भी कुंभ में राजनैतिक लाभ की बू आ रही है जिसे उन्होने बू कहा है,यदि उन्हे सुगंधित खुश्बू अच्छी नहीं लग रही है तो ऐंसे दुर्भाग्य पर क्या कहा जा सकता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भारत को सबल बनाने के  लिए जिस तरह के कार्य संपूर्ण भारत में किये जा रहे हैं उसकी कोई मिशाल नहीं है। जिन्हे केवल सत्ता का दुरूपयोग कर अपनी तिजोरियां भरने से फु र्सत न हो वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे पवित्र संगठन के बारे में विषवमन कर अपने पापों पर पर्दा डालते हैं। कोरी भाषणबाजी कम से कम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में दिखायी नहीं देती,उसके लाखों प्रकल्प ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आमजनता के बीच विश्वास बनकर बोल रहे हैं। स्वार्थ की राजनीति करने वालों की सत्ता हिलने का भय उनके  अनर्गल प्रलाप का कारण हैं। नर्मदा सामाजिक कुंभ पवित्र भावना और सामाजिक जागृति के साथ राष्ट्रीय एकता के उद्देश्य से आयोजित है। सामाजिक समरसता,राष्ट्रीय एकता जैसे उद्देश्यों के आयोजन माध्यम से राजनीति करना सर्वथा उपयुक्त है। भौंडे आयोजन और गुण्डों को संरक्षण समाज को तोडऩे वाले प्रयास निंदनीय हो सकते हैं,जो इस आयोजन में कहीं दिखायी नहीं देता। जो कांगे्रसी और अन्य इस आयोजन पर विषवमन कर रहे हैं उन्हे समाज भली भांति जानता है और उनके विषवमन के कारण को भी।

सोमवार, 7 फ़रवरी 2011

प्रधानमंत्री की बेबसी के मायने


बेबस मनमोहन और शर्मसार देश 
मिस्त्र से सीख लें मनमोहन
 
खुद को निरीह असहाय बताकर जिम्मेदारी से बच नहीं सकते वजीरे आजम
 
(लिमटी खरे)
 
सुप्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर की मशहूर कविता की पंक्तियां हैं ‘‘जब नास मनुस का छाता है, तब विवेक मर जाता है।‘‘ इसी तर्ज पर भारत गणराज्य की कांग्रेसनीत केंद्र सरकार चल रही है। कामन वेल्थ गेम्स में हजारों करोड़ रूपयों की होली खेली गई, प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह ने इसे राष्ट्रीय पर्व के तहत मनाने का आव्हान किया। टूजी स्पेक्ट्रम घोटाले पर चिल्लपों मची। संचार मंत्री आदिमत्थु राजा को हटाकर मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल को नया संचार मंत्री बनाया गया। संचार मंत्री ने कैग की कार्यप्रणाली पर ही प्रश्न चिन्ह लगा दिया। देश के साथ ही साथ केंद्र और प्रधानमंत्री मूकदर्शक बने सब कुछ देखते सुनते रहे। इतना ही नहीं विश्व की ताकतवर महिलाओं की फेहरिस्त में शामिल कांग्रेस की राजमाता श्रीमति सोनिया गांधी और युवराज राहुल गांधी ने इस मामले में अपने अपने मुंह सिल रखे हैं। आखिर वे देश वासियों को क्या संदेश देना चाह रहे है? क्या यह कि उनके राज में भ्रष्टाचारियों के लिए सारे दरवाजे खुले हुए हैं?
 
कांग्रेसनीत संप्रग सरकार के दूसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह अपने आप को बेहद बेबस, निरीह, असहाय प्रदर्शित करने पर तुले हुए हैं। देखा जाए तो भारत गणराज्य में सबसे ताकतवर पद है प्रधानमंत्री का और उस पद पर वे छः साल से अधिक समय से काबिज हैं। डॉ.सिंह के पिछले कार्यकाल, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा को देखकर देश की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताकर दूसरी बार उन्हें प्रधानमंत्री बनाया है। विडम्बना है कि इस बार मनमोहन किसी का भी मन नहीं मोह सके हैं।
 
यक्ष प्रश्न तो यह है कि आखिर वजीरे आजम चाहते क्या हैं? देश के हर राजनेता के मन में प्रधानमंत्री बनने की महात्वाकांक्षा कुलबुलाती रहती है। मन मोहन सिंह तो दूसरी बार प्रधानमंत्री बन चुके हैं। कांग्रेस में नेहरू गांधी परिवार के प्रधानमंत्री बनने के मिथक को भी वे तोड़ चुके हैं। अब संभवतः उनके मन में और कोई अभिलाषा या महात्वाकांक्षा शेष नहीं रही होगी। इन परिस्थितियों में मनमोहन सिंह अपनी मण्डली या मंत्रीमण्डल पर लगाम कसने से क्यों कतरा रहे हैं? डॉ.मनमोहन सिंह आजाद भारत के प्रधानमंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर आसीन हैं, देश की निगाहें उन पर टिकी हुई हैं, अपने आप को असहाय बताकर वे अपनी जिम्मेदारियों से वे कतई नहीं भाग सकते हैं।
 
अस्सी के दशक में कांग्रेस में इक्कीसवीं सदी के स्वप्न दृष्टा के तौर पर स्थापित हो गए थे, तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी, आज इटली मूल की निवासी उनकी अर्धाग्नीं श्रीमति सोनिया गांधी के हाथों है कांग्रेस की कमान वह भी पिछले बारह सालों से। इन बारह सालों में छः साल से अधिक समय से केंद्र में कांग्रेसनीत संयुक्त प्रगतिशील गठबध्ंान की सरकार काबिज है। इसी दौरान भ्रष्टाचार, घपले घोटालों का महाकुंभ आयोजित होता रहा और देश पर आधी सदी से ज्यादा राज करने वाली गरीबों की हिमायती होने का ढोंग करने वाली कांग्रेस चुपचाप सब कुछ देखती, सुनती, सहती रही।
 
प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह कहते हैं कि भ्रष्टाचार के चलते अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि धूमिल हुई है, सरकार को शर्मिंदा होना पड़ा है। क्या प्रधानमंत्री यह नहीं जानते कि देश की छवि पर कालिख किसने लगाकर देश को शर्मसार होने पर मजबूर किया है। देश को सरकार चला रही है, और सरकार के मुखिया हैं डॉ.मनमोहन सिंह।
 
जिस तरह किसी घर में घर का कोई सदस्य अगर अनाचार करे तो मुखिया यह कहकर अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकता कि वह काबू से बाहर हो गया है, हमें शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है उसके कारण। मुखिया अगर यह देखे की घर का कोई सदस्य गलत व्यवहार कर रहा है, या उसके खिलाफ शिकायतें आ ही हैं, तो सबसे पहले वह उस सदस्य को समझाईश देता है, फिर भी अगर आचरण न सुधरे तो दण्ड देता है, फिर भी अगर नहीं सुधरा तो उसे घर से बाहर निकाल दिया जाता है, ताकि सामाजिक व्यवस्थाओं के अनुरूप एक परिवार को चलाया जा सके।
 
इस तरह का कोई भी कदम प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह द्वारा अब तक नहीं उठाया गया है। केंद्र सरकार के बेलगाम मंत्री दिल खोलकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। सरेआम अनाचार, दुराचार, भ्रष्टाचार का नंगा नाच नाचा जा रहा है। कानून और व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सरकारी कार्यालयों में जनता के पैसे की होली खेली जा रही है। जमाखोर और कालाबाजारियों की मौज है, मंहगाई पुराने सारे रिकार्ड ध्वस्त करती जा रही है। जनता की कमर टूटी पड़ी है। देश में किसान आत्महत्या पर मजबूर हैं। यह सब हो रहा है और कांग्रेसनीत संप्रग सरकार के मुखिया डॉ.मनमोहन सिंह और सत्ता की चाबी अपने पास रखने वाली कांग्रेस की राजमाता श्रीमति सोनिया गांधी दोनों ही नीरो के मानिंद चैन की बंसी बजा रहे हैं।
 
आज के वर्तमान हालातों को देखकर कांग्रेस महासचिव गठबंधन की मजबूर राजनीति को मंहगाई का कारण बता रहे हैं। ये वही राहुल गांधी हैं, जिनके हवाले कांग्रेस आने वाले समय में देश को सौंपने का सपना देख रही है। राहुल गांधी परोक्ष तौर पर नारा बुलंद कर रहे हैं कि ‘‘गठबंधन की मजबूरी है महंगाई बहुत जरूरी है।‘‘ राहुल गांधी सांसद हैं, वैसे भी पूर्व प्रधानमंत्रियों के परिवार के वंशज होने के कारण उन्हेें मंहगाई छू भी नहीं पा सकी है, वे आम आदमी की रोज की जरूरतों से वाकिफ कतई नहीं माने जा सकते हैं। हमें यह कहने में कोई संकोच नहीं कि आजादी के उपरांत कांग्रेस ने देशवासियों के सीने पर जो मूंग दली है उसके मंगौड़े तल रहे हैं आज के समय में कांग्रेस के सरमायादार।
 
हमारी नितांत निजी राय में अगर प्रधानमंत्री खुद को बेबस, असहाय, शर्मसार महसूस कर रहे हैं तो बेहतर होगा कि वे अपनी पुरानी छवि को बरकरार रखने के लिए नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए त्यागपत्र देकर एक नजीर पेश करें। निचले स्तर पर भ्रष्टाचार की खबरें आम हो चुकी हैं, किन्तु अब तो शीर्ष पर ही भ्रष्टाचार ने अपने आप को बेहतर तरीके से स्थापित कर लिया है। देश के अंतिम आदमी की पेशानी पर परेशानी और बेबस होने की लकीरें साफ दिखाई पड़ने लगी हैं। हालात किस कदर बिगड़ गए हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब देश में भी मिस्त्र जैसी बगावत और क्रांति की चेतावनियां दी जाने लगी हैं। वहां के शासकों के तानाशाह बनने के कारण लोग सड़कों पर उतर आए हैं। हिन्दुस्तान की हुकूमत भी तानाशाहों सा ही बर्ताव करने पर आमदा है। मंहगाई पर नियंत्रण का जिम्मा आखिर किसका है? जाहिर है केंद्र सरकार का। वजीरे आजम या वित्त मंत्री खुद के हाथ में जादू की छड़ी न होने की बात कहकर अपनी जिम्मेदारी से बचना चाह रहे हैं।
 
देश में सुबह उठने से रात को सोने तक के दौरान आम आदमी पर हुए करारोपण से इकठ्ठे किए गए राजस्व को नौकरशाहों, जनसेवकों और व्यवसाईयों ने जमकर लूटा है। इसी लूट के धन को उन्होंने विदेशों में जमा कर दिया है। सरकार को पता है कि वे कौन कौन सी सफेद कालर हैं, जिन पर हाथ डालने से देश की अर्थव्यवस्था दुरूस्त की जा सकती है, किन्तु क्या करें हमाम में सब नंगे हैं, की तर्ज पर उनमें से कुछ कालर सरकार में भी शामिल हैं। लोकतंत्र की सबसे बड़ी अनवरत लूट का हिस्सा विदेशों के बैंक में जमा है, जिससे वहां की अर्थव्यवस्था सुदृढ हो रही है, किन्तु हिन्दुस्तान में अर्थव्यवस्था को घुन चट कर गया है।
 
आज देश जय प्रकाश नारायण की तलाश कर रहा है। युवाओं को एक नेतृत्व की आवश्यक्ता है। इक्कीसवीं सदी के स्वयंभू योग गुरू बाबा रामदेव ने देश के प्रदूषित राजनैतिक वातावरण को शुद्ध करने के लिए एक विशेष महायज्ञ करने का आगाज किया है। जन जागरण अभियान के माध्यम से बाबा रामदेव ने इसे आरंभ किया है। बाबा रामदेव के राजनैतिक मंसूबे तो वे ही जाने किन्तु वर्तमान में उनके कदम ताल को देखकर उनका स्वागत किया जाना चाहिए। बाबा रामदेव के इस यज्ञ में हर देश वासी को समिधा डालना होगा, तभी भ्रष्टाचार, घपले, घोटाले, अनाचार, बलात्कार, योनाचार, कदाचार जैसे राक्षसों को देवताओं की इस भारत भूमि से बाहर खदेड़ा जा सकता है।

कुल मिलाकर प्रधानमंत्री जैसे जिम्मेदार ओहदे पर बैठे किसी भी शख्स को शर्मसार होने की बात कहना कहीं से भी न्यायसंगत नहीं माना जा सकता है। अगर प्रधानमंत्री ही बेबस है तो देश किस रास्ते पर चल चुका है, इस बात का अंदाजा लगाकर ही रीढ़ की हड्डी में सिहरन पैदा हो जाती है। सिर्फ नाम के लिए पदों पर चिपके रहने की बजाए शासकों को चाहिए कि वे सत्ता की मलाई का मोह त्याग दें, वरना हालात बेकाबू होते देर नहीं लगेगी और आने वाले समय में भावी पीढ़ी इन नेताओं का नाम बहुत आदर के साथ तो कतई नहीं लेने वाली।

एमपी उपचुनावों के उपरांत बदले जाएंगे संगठन मंत्री


संघ फेंट सकता है संगठन मंत्रियों के पत्ते
(लिमटी खरे)
 
नई दिल्ली। सत्ता की मलाई चखने के आदी हो चुके राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संगठन मंत्रियोें के पर जल्द ही कतरे जा सकते हैं। अनेक संगठन मंत्रियों को भाजपा से संघ में वापस बुलाए जाने पर संघ ने गंभीर विचार विमर्श आरंभ कर दिया है। मध्य प्रदेश के संगठन मंत्री माखन सिंह की भी संघ में वापसी के मार्ग प्रशस्त होने की खबरें हैं।
गौरतलब है कि संघ के द्वारा भाजपा में भेजे गए संगठन मंत्रियों का प्रमुख दायित्व संघ और भाजपा के बीच तालमेल बनाने का है। भाजपा शासित राज्यों में संगठन मंत्रियों द्वारा सरकार पर अनावश्यक दबाव बनाए जाने की शिकायतों के उपरांत संघ ने कुरूक्षेत्र के बाद विजयवाड़ा में संगठन मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की थी। वहीं दूसरी और राज्यों में संभाग और जिलों में तैनात संगठन मंत्रियों की मनमानी के चलते भाजपा में धड़ेबाजी सतह पर आ गई है, जिससे संघ नेतृत्व बुरी तरह खफा नजर आ रहा है।
संघ के झंडेवालान स्थित मुख्यालय ‘केशव कुंज‘ के सूत्रों का कहना है कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली में संगठन मंत्रियों की तैनाती नए सिरे से की जानी प्रस्तावित है। मध्य प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पसंद बन चुके अरविंद मेनन को माखन सिंह के स्थान पर भेजा जा सकता है। एमपी में यह बदलाव कुक्षी और सोनकच्छ उपचुनाव के एन बाद में किए जाने की आशा है।
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में विजय शर्मा की कार्यप्रणाली से संघ और भाजपा दोनांे ही में असंतोष है। शर्मा के स्थान पर नए नाम को खोजने का काम जारी है। भाजपाध्यक्ष नितिन गड़करी के गृह राज्य महाराष्ट्र में रघुनाथ का चाल चलन गड़करी को नहीं भा रहा है। सूत्रों का कहना है कि रघुनाथ को पृथक कर कुछ दिनों तक सूबा संगठन मंत्री विहीन रखकर ही चलाया जाएगा।

सीबीएसई आरंभ करेगा चार नए कोर्स


मीडिया के गुर सीखेंगे छात्र! 
शालाओं को 5 मार्च तक भेजना होगा सहमति
पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर आरंभ की योजना
 
नई दिल्ली (ब्यूरो)। देश में इंटरमीडिएट छात्र अब मीडिया प्रोडक्शन के गुर भी अपने पाठ्यक्रम के साथ सीख पाएंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इस साल अप्रेल से आरंभ होने वाले वोकेशनल कोर्स के शैक्षणिक सत्र में चार नए कोर्स आरंभ करने जा रहा है, जिनमें मास मीडिया स्टडीज, मीडिया प्रोडक्शन कोर्स के साथ ही साथ फूड प्रोडक्शन, फूड बेवरेज सर्विसेज और जियोस्पेतियल टेक्नोलॉजी शामिल हैं।
गौरतलब होगा कि पिछले साल सीबीएसई ने पायलट प्रोजेक्ट के बतौर इस योजना को आरंभ किया था। इस साल बोर्ड अनेक कंपनियों के साथ मिलकर इसके प्रमाणपत्र भी जारी करेगा। बताया जाता है कि बोर्ड ने अपने संबद्ध स्कूलों को इन नए पाठ्यक्रम आरंभ करने के लिए निर्धारित प्रपत्र भेज दिया है, जिन शालाओं को इस तरह के कोर्स आरंभ कराने में रूचि होगी वे पांच मार्च तक इस प्रपत्र को भरकर बोर्ड को भेज देंगे।
जियोस्पेतियल टेक्नालाजी का कोर्स, मुंबई की रोल्टा इंडिया लिमिटेड, फूड प्रोडक्शन जिसमें हॉस्पिटेलिटी और पर्यटन शामिल है को कोर्स नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एण्ड केटरिंग, विसलिंग वुड्स इंटरनेशनल के सहयोग से मास कम्यूनिकेशन के कोर्स करवाए जाएंगे।

बाबा की हुंकार से सहमे माननीय

ये है दिल्ली मेरी जान
लिमटी खरे

बाबा की हुंकार से सहमे माननीय
इक्कीसवीं सदी के स्वयंभू योग गुरू बाबा रामदेव ने विदेशों में जमा काले धन के बारे में दो सालों से अभियान छेड़ रखा है। बाबा की बातों को पहले देश के माननीय जनसेवकों ने बेहद हल्के में लिया। मामला धीरे धीरे सुलगता गया और अब जब मामला चरम पर है तब बाबा रामदेव ने केंद्र सरकार पर तीखे प्रहार करना आरंभ कर दिया है। बाबा की एक एक सभा में पचासियों हजार लोगों की भीड़ जुड़ना आम बात है। बाबा की बातें लोगों के दिलो दिमाग पर घर कर रही हैं। बाबा का कहना है कि मिस्त्र में हिंसक क्रांति हो सकती है तो गांधी के देश में अहिंसक क्रांति की जाएगी। सरकार के खिलाफ जनता जनार्दन को खड़ा किया जाएगा। बाबा रामदेव के इन तल्ख तेवरों से केंद्र सरकार सहित विपक्ष में बैठे माननीय जनसेवकों को मानो सांप सूंघ गया है। हसन अली पर पचास हजार करोड़ का कर बकाया होने पर उसे गिरफ्तार न करने के पीछे बाबा का तर्क है कि देश के बेईमान, गद्दार, भ्रष्ट, देशद्रोही लोगों का पैसा हसन के पास है इसलिए उसे पकड़ा नहीं जा सका है। उधर आड़वाणी का कहना है कि उन्होंने प्रधानमंत्री को 2008 में ही अनेक नाम दे दिए थे, जिनका काला धन विदेशों में जमा था। लगने लगा है कि बाबा रामदेव के इस अभिनव जनजागरण अभियान को जनता का अभूतपूर्व, अकल्पीनय समर्थन मिलने ही वाला है। अब देश के माननीयों को सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि समय आ चुका है, जनता जाग चुकी है, जनता पर करारोपण कर अर्जित राजस्व में आग लगाने वालों को देशनिकाला दे ही दिया जाना चाहिए।

गरीब गुरबों की सोचो मेरे आका
भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह ने मंहगाई के लिए जनता को ही जिम्मेवार ठहरा दिया है। उधर देश के वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी भी वजीरे आजम की भाषा बोल रहे हैं। प्रणव दा का कहना है कि उनके पास कोई अलादीन का चिराग नहीं है, उन्होंने मंहगाई पर काबू करने के अनेक उपाय किए, पर असफल रहे। प्रणव दा ने यह नहीं बताया कि उनके प्रयास क्या रहे? देश की सबसे बड़ी पंचायत में बैठने वाले पंच अर्थात सांसद क्या जाने कि गरीब गुरबों पर क्या बीत रही है, कैसे एक गरीब अपना और परिवार का पेट पाल रहा है। सांसदों को मिलने वाली मोटी पगार और सारी सुविधाएं माले मुफ्त पाने वाला क्या जाने जमीनी हकीकत। अगर धोके से वह सांसद केंटीन में चला जाए तो उसे वहां महज बीस रूपए में ही भरपेट खाना मिल जाता है, तो वह सोचेगा ही न कि देश में कितना सस्ता है, खाना फिर भी जनता नाहक ही मंहगाई का रोना रो रही है। अरे मान्यवर पार्लयामेंट की केंटीन में मिलने वाला खाना सब्सीडाईज्ड होता है, जिसका बाकी भोगमान जनता के पैसे से अर्जित राजस्व से ही भुगता जाता है। आप तो रेल में निशुल्क यात्रा कर लेते हैं, गरीब को जब कड़े कड़े नोट देने पड़ते हैं यात्रा के लिए तब उसे आती है याद नानी। मंहगाई कम नहीं कर सकते तो कम से कम इस तरह के बयान देकर जनता के जनोदश का अपमान तो न ही किया जाए।

नियम तोड़ने में अव्वल हैं शीला
दिल्ली की कुर्सी पर तीसरी बार काबिज होने वाली कांग्रेस की मुख्यमंत्री श्रीमति शीला दीक्षित को नियम कायदों की परवाह बचपन से ही नहीं रही है। इतना ही नहीं उनका रूतबा इतना जबर्दस्त है कि दिल्ली सरकार के विभाग भी उन पर जुर्माना ठोंकने का दुस्साहस नहीं कर पा रहे हैं। दिल्ली में आनालाईन ड्राईविंग लाईसेंस बनवाने की प्रक्रिया का श्रीगणेश करते समय शीला दीक्षित ने एक राज उजागर किया कि उन्होंने नियम कायदों को धता बताते हुए महज बारह साल की उमर में ही अपना ड्राईविंग लाईसेंस बनवा लिया था। अब अंदाजा लगाईए कि शीला दीक्षित बचपन से ही कितनी हुनरमंद रही हैं। यह तो हुई उनकी राम कहानी। इसके बाद परिवहन विभाग का चमत्कार देखिए शीला दीक्षित का लाईसेंस साल दर साल नवीनीकृत भी किया जाता रहा वह भी निर्विध्न। अब जबकि शीला दीक्षित ने खुद ही अपने मुंह से नियम तोड़ने की बात कह दी है, तब भी दिल्ली का परिवहन विभाग खामोश है। होना यह चाहिए कि परिवहन विभाग को श्रीमति शीला दीक्षित के उस अवैध और बार बार नवीनीकृत लाईसेंस को रद्द कर उसे नवीनीकृत करने वाले अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच आहूत कर श्रीमति शीला दीक्षित का नया लाईसेंस बनाना चाहिए, पर क्या करें, दिल्ली परिवहन विभाग के आला अधिकारियों में इतना साहस नहीं है, आखिर बिल्ली के गले में घंटी कौन बांधे।

देश की अस्मत से खेलती बाबूशाही
विदेशी घुसपैठिए देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बने हुए हैं, प्रधानमंत्री भले ही सूबों के निजामों को बुलाकर भले ही अपनी चिंता जाहिर करते रहें, किन्तु देश में पैसे के पीछे भागती बाबूशाही को इसकी कतई परवाह नहीं है। देश के मूल बाशिंदों को भले ही भारत का नागरिक होने के लिए मशक्कत करनी पड़े पर ‘‘सुविधा शुल्क‘‘ के रास्ते विदेशी यह प्रमाणपत्र आसानी से हासिल कर लेते हैं। हाल ही में राजस्थान की राजधानी जयपुर में नेपाली नागरिक सुमित, सुनील थापा और कृष्ण कुमार द्वारा भारतीय मूल का प्रमाण पत्र प्राप्त होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। कलेक्ट्रेट ने नेपाली नागरिकों को यह प्रमाणपत्र जारी कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय इससे पूरी तरह अनजान ही हैं मजे की बात तो यह है कि इस मामले में प्रमाणपत्र जारी करने के पूर्व कलेक्टर ने गृह विभाग से दिशा निर्देश चाहे थे। मार्गदर्शन तो नहीं मिला किन्तु उक्त युवक ने पैसों के बल पर एकल खिड़की के माध्यम से प्रमाणपत्र अवश्य ही प्राप्त कर लिया। यह पहला और अनोखा मामला नहीं है। देश के हर सूबे में अगर मूल निवास प्रमाण पत्र की बारीकी से जांच कराई जाए तो हैरत अंगेज परिणाम सामने आ सकते हैं।

तमिलनाडू की नब्ज टटोल रहे हैं युवराज
घपला किंग पूर्व संचार मंत्री आदिमुत्थु राजा की गिरफ्तारी के उपरांत तमिलनाडू के सियासी समीकरणों पर कांग्रेस की नजर में भविष्य के प्रधानमंत्री राहुल गांधी बारीक नजर रखे हुए हैं। कांग्रेस महासचिव अपनी कोर कमेटी के साथ राजा की गिरफ्तारी के पहले और उसके बाद के राजनैतिक समीकरणों और घटनाक्रमों के साथ ही साथ सूबे में डीएमके के साथ रिश्तों की समीक्षा कर रहे हैं। डीएमके के नाराज होने पर पीएमके के साथ नई संभावनाओं को भी टटोल रहे हैं युवराज। राहुल के करीबी सूत्रों का कहना है कि राजा की गिरफ्तारी के पहले डीएमके चीफ करूणानिधी की सोनिया गांधी से भेंट और चर्चा के दौरान राहुल गांधी वहां मौजूद थे। इसके उपरांत राहुल ने पीएमके नेता अंबुमणि रामदोस से गुफ्तगूं भी की। तमिलनाडू के मसले में राहुल गांधी द्वारा तमिल मूल के जी.के.वासन और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नवी आजाद के साथ मिलकर रणनीति तैयार की जा रही है कि चुनावों में गठबंधन किसके साथ ज्यादा उपयुक्त होगा। भले ही कांग्रेस राजा मामले में यह कह रही हो कि इससे उसके और डीएमके के रिश्तों में कोई असर नहीं पड़ने वाला, पर कांग्रेस द्वारा तमिलनाडू में डीएमके के अलावा उपयुक्त दल के साथ गठबंधन की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं।

राजा की सवारी को अलविदा कहा हृदय प्रदेश ने
केंद्र हो या राज्य हर जगह मंत्रियों की पहचान बन चुकी लाल हरी बत्ती लगी एम्बेसेडर कार को देश के हृदय प्रदेश ने अपने कान्वाय से हटाने का मन बना लिया है। कल तक सफेद लकझक एम्बेसेडर कार पर कलगी की जगह जगमगाती लाल बत्ती देखकर ही आम जनता समझ जाती थी कि मंत्री जी आन पधारे हैं। इतना ही नहीं संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक भी इस कार पर शान से बैठकर विचरण किया करते थे। मध्य प्रदेश के अनेक जिलों मंे जिला कलेक्टर्स की पहली पसंद बन चुकी है टाटा सफारी। कलेक्टर मंहगी सफारी में और मंत्री बाबा आदम के जमाने की एम्बेसेडर में। मंत्रियों की खास फरमाईश पर मध्य प्रदेश के किसान पुत्र मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने जनता के करों से एकत्र राशि में से ही राज्य सरकार के वाहन बेड़े मंे 24 टाटा सफारी खरीद लीं हैं, जो स्टेट गैराज की शोभा बढ़ाती नजर आ रही हैं। जनता का पैसा जनता के लिए जनता द्वारा का सिद्धांत भी अब पुराना जो पड़ चुका है।

किसके हाथ होगी सैंसर की कैंची!
सैंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सेंसर बोर्ड) को अब नए मुखिया की तलाश है। निर्वतमान अध्यक्ष शर्मिला टैगोर का कार्यकाल जनवरी में समाप्त हो चुका है। दो कार्यकाल पूरा कर चुकीं शर्मिला के उत्तराधिकारी की खोज महीनों से की जा रही है किन्तु सूचना एवं पर्यावरण मंत्रालय को उपयुक्त शक्सियत मिल ही नहीं सकी है। आई एण्ड बी मिनिस्ट्री के सूत्रों का कहना है कि मंत्रालय ने इस मामले मंे गुलजार, मनोज कुमार, शबाना आजमी, मृणाल सेन, वहीदा रहमान, तनूजा, सायरा बानो आदि से संपर्क किया था। गुलजार ने अपनी व्यस्तता के चलते साफ इंकार कर दिया है। बाकी ने ढलती उमर को ढाल बनाते हुए सम्मानजनक तरीके से अपनी ना कह दी है। सूचना प्रसारण मंत्रालय पशोपेश में है कि अब क्या किया जाए? क्योंकि सेंसर बोर्ड की कमान जिसके हाथों सौंपी जाए वह कम से कम फिल्मों में सक्रिय न हो। लिहाजा शर्मिला टैगौर को ही तीसरी बार मनाने की जुगत लगाई जा रही है।

सोनिया को आईना दिखाया वैंकटस्वामी ने
आंध्र प्रदेश के उमर दराज 82 वर्षीय वरिष्ठ नेता जी.वैंकटस्वामी ने कांग्रेस की राजमाता को आखिरकार आईना दिखा ही दिया। 12 साल से लगातार कांग्रेस पर राज करने वाली सोनिया गांधी से उन्होंने कुर्सी छोड़कर किसी नए व्यक्ति को मौका देने को कहा है। वैंकटस्वामी ने कांग्रेस को रसातल में ले जाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गांधी को ही पूरी तरह जिम्मेवार ठहराया है। इतना ही नहीं उन्होंने सोनिया गांधी के विदेशी मूल के होने का मुद्दा भी उठा सबको चौंका दिया है। वैसे भी आंध्र प्रदेश में र्पू मुख्यमंत्री वाईएसआर रेड्डी के पुत्र और कांग्रेस से नाता तोड़ चुके जगन मोहन रेड्डी के कारण आंध्र में कांग्रेस संकट में ही है। वैंकटस्वामी के बयान के बाद कांग्रेस के अंदरखाने में बासी कढी मंे उबाल आने लगा है। लोगों का कहना है कि स्वामी ने सही कहा है कि नए चेहरे को तवज्जो देना चाहिए। इसका तात्पर्य इस बात से भी लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में सोनिया अपनी राजनैतिक विरासत को अपने पुत्र राहुल गांधी के बजाए किसी नए चेहरे को सौंपे।

मुश्किल में ग्रामीण
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा 19 जनवरी को एक तुगलकी फरमान जारी कर दिल्ली राज्य के ग्रामीणों के साथ ही साथ नगर निगम के अधिकारियों को असमंजस में डाल दिया है। मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दिल्ली के गांवों में किसी भी प्रकार के भवन निर्माण के लिए नक्शा पास करवाना अनिवार्य कर दिया है। नक्शे को दिल्ली नगर निगम द्वारा पास किया जाना प्र्रस्तावित किया गया है। ग्रामीणों और निगम के सामने सबसे बड़ी दुश्वारी यह है कि गांवों के ले आउट प्लान के बिना आखिर नक्शा कैसे पास हो पाएगा। गौरतलब होगा कि दिल्ली में लगभग सात सौ गांव हैं, जिनकी आबादी तीस लाख के करीब है। वैसे भी दिल्ली की 567 अनाधिकृत कालोनियों में से महज चार दर्जन के ही लेआउट प्लान तैयार हो सके हैं। अब समस्या यह है कि गांव सहित इन सभी के लेआउट प्लान तैयार करने में सालों लग जाएंगे, तब यहां होने वाले निर्माण को अपने आप ही अवैध करार दे दिया जाएगा।

आदर्श घोटाले की आंच में शिंदे!
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को अपनी आगोश में ले चुके मुंबई के आदर्श हाउसिंग सोसायटी घोटाले की आंच अब केंद्रीय उर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे को अपनी जद में लेती दिख रही है। मुंबई उच्च न्यायालय ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को निर्देशित किया है कि इस घोटाले में सुशील कुमार शिंदे की भूमिका को भी जांच के दायरे में लाया जाए। कोर्ट का मानना है कि शिंदे ने भी मुख्यमंत्री रहते हुए फर्जी दस्तावेजों के जरिए इस इमारत की नींव बुलंद की थी। याचिकाकर्ता वाई.पी.सिंह का कहना है कि इस मामले की प्राथमिकी में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलास राव देशमुख, पूर्व मुख्य सचिव डी.शंकरन सहित अनेक लोगों के नाम जोड़े जाने चाहिए। कारगिल के शहीदों की विधवाओं के नाम पर बनी इस सोसायटी में सेना से हटकर अन्य लोगों के नाम शामिल करने के उपरांत इसके निर्माण के मार्ग प्रशस्त हो सके थे। छः मंजिला प्रस्तावित यह इमारत बाद में 31 मंजिल तक पहुंच गई थी। अदालत के ताजा आदेश के बाद राजनेताओं और नौकरशाहों मंे हडकम्प मचना स्वाभावकि ही है।

मुर्गा छोड़ो, मर्द बनो!
आदमियों को अगर अपने बाल और पोरूषत्व को कायम रखना है तो उन्हें फार्म वाले चिकन के मांस को तजना आवश्यक है। यह हमारा नहीं वोलीविया के महामहिम राष्ट्रपति ईवो मोरेल्स का कहना है। एक पर्यावरण सम्मेलन में मोरेल्स ने उक्ताशय की बात कही है। उनका कहना है कि मुर्गी पालन के काम में लगे लोगों द्वारा चिकन में मादा हार्मोंस वाले इंजेक्शन का प्रयोग अधिक किया जाता है, जिससे इसका सेवन करने वाले पुरूषों के पुरूषत्व में दिक्कत आती है। इतना ही नहीं फार्म के चिकन का लंबे समय तक सेवन करने वाले गंजे भी हो सकते हैं। पहले ही बर्ड फ्लू की दहशत के चलते मुर्गी फार्म वाले हाथ पर हाथ रखे बैठे हैं, फिर अगर मोरेल्स ने इस तरह की अपील कर दी तो बस निकल पड़ी मुर्गी फार्म वालों की।

पुच्छल तारा
देश में एक समय था जब भ्रष्टाचार करना सामाजिक बुराई माना जाता था, लोग भ्रष्टाचार करने से डरा करते थे। अब तो नौकरशाहों और जनसेवकों का प्रिय शगल बन चुका है भ्रष्टाचार। टीकमगढ़ मध्य प्रदेश से अनुराग वर्मा ने एक ईमेल के माध्यम से इसे रेखांकित किया है। अनुराग लिखते हैं कि जेल में दो नए कैदी बतिया रहे थे।
पहला -‘‘तुम यहां क्यों आए?‘‘
दूसरा -‘‘किसी से मारपीट हो गई थी, बस। और तुम यहां कैसे आए?‘‘
पहला -‘‘मैने लोगों को जमकर धोखा दिया। करोड़ों की हेराफेरी की। नियम कायदों को जेब में रखा।. . . .।‘‘
दूसरा -‘‘ओह, माफ कीजिएगा, क्या आप नेता हैं?।‘‘

नर्मदा कुंभ में आएंगे देश भर से लाखों श्रद्धालु

नर्मदा कुंभ में आएंगे देश भर से लाखों श्रद्धालु
 
(मनोज मर्दन त्रिवेदी)
 
सिवनी -: जिस अभूतपूर्व आयोजन के लिए पिछले छ: माह से युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही है वह क्षण अब निकट आ गया है। और आगामी १०,११ एवं १२ फरवरी को  आयोजित होने वाला नर्मदा सामाजिक कुम्भ के पूर्व विभिन्न धार्मिक आयोजन प्रारंभ हो गये हैं, ३ फरवरी को विशाल और ऐतिहासिक अद्भुत नजारा मण्डला में दिखाई दिया और इसी कि साथ नर्मदा सामाजिक कुम्भ का आगाज हुआ है निमित्त कुम्भ स्थल पर वृंदावन से पधारे अतुलकृष्ण भारद्वाज महाराज द्वारा रामकथा की रस धार प्रवाहित की जा रही है तथा रात्रि के समय श्री कृष्णलीला पर आधारित रास लीला का नैनाभिराम चित्रण किया जा रहा है। कुम्भ स्थल पर ९ फरवरी से वंशावली लेखकों को भी आमंत्रित किया गया है। जिनका सम्मेलन ९फरवरी को होगा। नर्मदा कुम्भ आयोजन धार्मिक महत्व बढ़ाने के साथ ही राष्ट्रीय एकता और समरसता जैसे पवित्र उद्देश्य को लेकर आयोजित किया गया है नर्मदा सामाजिक कुम्भ में शामिल होने वाले लगभग ३० लाख श्रद्धालुओं की अनुमानित संख्या को दृष्टिगत रखते हुए  व्यवस्थाएं की गई हैं।
स्नानार्थियों के लिए सुरक्षा:-
लगभग ३० लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की अनुमानित संख्या को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सहित स्नान करने के लिए घाटों का निर्माण किया गया है। प्रत्येक घाट में लगभग ५० श्रद्धालु प्रति मिनिट स्नान करेंगे। इसके साथ रपटा स्थित घाटों में हजारों श्रद्धालु एक साथ स्नान कर सकते हैं कुम्भ की दृष्टि से नर्मदा का जल स्तर बढ़ाने के लिए एनिकट का निर्माण किया गया है, जिससे नर्मदा का जल स्तर बढ़ा हैं। किसी भी प्रकार की दुर्घटना घटित न हो इसके लिए स्थानीय ६० गोताखोर तैनात किये गये हैं। इसके साथ ही चप्पे - चप्पे पर कड़ी पुलिस व्यवस्था, कुम्भ में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए तैनात की गई है।
इसके पूर्व भी आयोजित हुए  हैं ऐसे कुम्भ:-
धर्म ग्रन्थों के आधार पर आयोजित होने वाले कुम्भों के अतिरिक्त पवित्र तीर्थ स्थलों पर अनेक उद्देश्यों को लेकर कुम्भ आयोजित किये गये हैं। राजिम मथुरा एवं पांच साल पूर्व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा सन् २००६ में गुजराज के ढांड़ जिले में साबरी कुम्भ का आयोजन किया जा चुका है जिसमें १० लाख श्रद्धालु शामिल हुए थे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के निर्देशन में यह दूसरा कुम्भ मण्डला मेंं आयोजित हो रहा है।
व्यापक व्यवस्था:-
कुम्भ के लिए ३५०० एकड़ जमीन पर रानीदुर्गावती पूरम बसाया गया है, इसके साथ ही ठहरने के लिए ५० नगर बसाये गये है, हर नगर की क्षमता ५००० नागरिकों के लिए रहेगा लगभग २.५० लाख श्रद्धालु  यहां हर दिन रूकेंगे ऐसा अनुमान लगाया है शेष श्रद्धालु रात्रि के समय घर लौट जायेंगे भोजन के लिए राजस्थान से विशेष रसोयें बुलाये गये हैं जो लाखों श्रद्धालुओं को सीमित समय में भोजन पकाकर खिलाने की महारत रखते हैं। १५ लाख व्यक्ति यहां भोजन करेगा इसके लिए ८ कम्यूनिटि किचिन बनाये गये हैं प्रत्येक किचिन में २ लाख व्यक्तियों को लिए खाना पकाया जायेगा। सुरक्षा के इंतेजामों का जायजा पुलिस महानिदेशक संतोष राउत ने भी पिछले दिनों लिया है। कुम्भ के दौरान मंडला में व्यापक सुरक्षा व्यवथा रहेगी और क्षेत्र में पुलिस जवान तैनात किये गये हैं।
पहुंचने वाले अतिथि:-
कुम्भ शुभारम्भ के साथ ही अनेक अतिथि और वक्ता कुम्भ में पहुंचेंगे संघ संचालक मोहन भागवत आचार्य गोविंद देव गिरी, अशोक सिंघल, विजय कौशल जी महाराज,महामण्डलेश्वर हरानंद जी बालक दास जी महाराज, परम पूज्य शंकराचार्य, वासुदेवानंद जी महाराज, संत बालक दास जी महाराज, सत्यमित्रानंद जी महाराज, आचार्य किशोर दिलीपसिंह जूदेव, साध्वी ऋतम्भरा, प्रवीण तागोडिय़ा, इंद्रेश पूर्व संघ चालक, कुप्पी सुदर्शन, विष्णु कोकजे, सुरेश सोनी, लक्ष्मीकांत चावला, सहित भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री एवं अन्य राजनैतिक हस्तियां कार्यक्रम में शामिल होंगी।
 
यातायात व्यवस्था:-
 
कुम्भ के दौरान म.प्र. के पड़ोसी राज्यों से श्रद्धालुओं के लिए विशेष यातायाव व्यवस्थाएं  की गई हैं। मण्डला के पड़ोसी जिलों से कुम्भ मेें पहुंचने वालों के लिए यात्री किराये में भी छूट वाहन संचालकों द्वारा प्रदान की जा रही है। कुम्भ को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।