शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2011

ठाकुर लाबी को गोलबंद कर रहे हैं दिग्विजय सिंह


बजट तक शायद चलें मनमोहन . . . 11

ठाकुर लाबी को गोलबंद कर रहे हैं दिग्विजय सिंह

मन से मन नहीं बैठ पा रहा है दिग्गी राजा का

(लिमटी खरे)

नई दिल्ली। वजीरे आजम डॉ.मनमोहन सिंह और कुंवर अर्जुन सिंह के उपरांत कांग्रेस की राजनीति के अघोषित चाणक्य राजा दिग्विजय सिंह के बीच सब कुछ ठीक ठाक नहीं है। दिग्विजय सिंह के कदमों को देखकर लोग भले ही उन्हें भस्मासुर की संज्ञा दे रहे हों किन्तु मनमोहन को रास्ते से हटाने के लिए उनके कदमों को समझ रहे हैं अनेक रणनीतिकार।

कांग्रेस की सत्ता और शक्ति के शीर्ष केंद्र 10, जनपथ (श्रीमति सोनिया गांधी का सरकारी आवास) के सूत्रों का कहना है कि दरअसल दिग्विजय सिंह द्वारा मनमोहन की मुश्किलें बढ़ाने का काम कर रहे हैं। विश्व के खतरनाक आतंकवादी ओसामा बिन लादेन के शव को समुद्र में दफनाने का विरोध कर दिग्गी राजा ने मनमोहन को संकट में डाल दिया था। साथ ही ओसामा को ओसामा जी कहकर उन्होंने जो चाल चली उससे मनमोहन सिंह को अमेरिका के सामने जवाब देना मुश्किल कर दिया।

इसके अलावा क्षत्रिय नेता राजा दिग्विजय सिंह द्वारा ठाकुर नेताओं को एक छत के नीचे लाने की चाल चली जा रही है। पूर्व सांसद विश्वजीत सिंह, एआईसीसी सचिव जितेंद्र सिंह, अमर सिंह जैसे नेताओं के माध्यम से दिग्विजय सिंह लाबिंग का प्रयास कर रहे हैं। माना जा रहा है कि ठाकुर लाबी के दबाव में मनमोहन सिंह के तख्ता पलट की तैयारियां आरंभ हो चुकी हैं।

(क्रमशः जारी)

बल्ले बल्ले हैं अनंत कुमार


उत्तराधिकारी हेतु रथ यात्रा . . . 5

बल्ले बल्ले हैं अनंत कुमार

येदियुरप्पा समर्थक फटक भी न पाएंगे रथ यात्रा में

(लिमटी खरे)

नई दिल्ली। अपनी पुत्री प्रतिभा को महिमा मण्डित करने के लिए हो रही एल.के.आड़वाणी की रथ यात्रा से अनंत कुमार काफी पुलकित नजर आ रहे हैं। अनंत कुमार के घुर विरोधी कर्नाटक के निर्वतमान मुख्यमंत्री येदियुरप्पा और उनके समर्थकों को रथ के आसपास न फटकने के पुख्ता इंतजाम भी कर दिए गए हैं।

इस रथ यात्रा में आड़वाणी की पुत्री प्रतिभा के साथ ही साथ रथ के सारथी अनंत कुमार भी पूरे देश में अपने आप को लगे हाथ स्थापित करने की जुगत में हैं। अनंत कुमार वैसे तो भाजपा में जाना पहचाना चेहरा है, पर फिर भी हालात देखकर एसा प्रतीत हो रहा है मानो वे खुद को स्थापित करना चाह रहे हैं।

गौरतलबह है कि आड़वाणी की रथ यात्रा 31 अक्टूबर को कर्नाटक में प्रवेश करने वाली है। अनंत कुमार के करीबी सूत्रों का कहना है कि कर्नाटक भाजपा के चीफ ई.एस.ईश्वरप्पा ने अनंत कुमार से मंत्रणा कर यह तय कर लिया कि न तो येदियुरप्पा और न ही उनके लग्गू भग्गूओं को रथ के आसपास फटकने दिया जाएगा।

समस्या यह आ रही थी कि अगर मीडिया ने पूछा कि येदियुरप्पा के समर्थक नजर नहीं आ रहे हैं तब यह जवाब दे दिया जाएगा कि यह तो पार्टी की कोर कमेटी को तय करना है कि किसे रथ यात्रा में बुलाया जाए और किसे नहीं।

(क्रमशः जारी)

सिम का गोरखधंधा चल रहा है आईडिया में


एक आईडिया जो बदल दे आपकी दुनिया . . .  7

सिम का गोरखधंधा चल रहा है आईडिया में

आकर्षक लुभावने प्रलोभनों से घेरा जा रहा है उपभोक्ताओं को

(लिमटी खरे)

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र की सेवा प्रदाता कंपनी आदित्य बिरला सेल्यूलर की आईडिया द्वारा उपभोक्ताओं को लुभाने तरह तरह के लुभावने आकर्षक प्रलोभनों का सहारा लिया जा रहा है। इसमें सबसे अधिक आपत्तिजनक तथ्य यह उभरकर सामने आ रहा है कि सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा इन सिम की वेधानिक जांच के बिना ही कनेक्शन प्रदाय किए जा रहे हैं, जिससे असमाजिक तत्व और जरायमपेशा लोगों द्वारा इसके दुरूपयोग की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोबाईल सेवा प्रदाता कंपनी आईडिया द्वारा कस्टमर आईडेंटीफिकेशन फार्म में औपचारिकताएं देखे बिना और पर्याप्त दस्तावेज के बिना ही कस्टमर की सिम एक्टीवेट कर दी जाती है। भले ही औपचारिकताओं के अभाव में दो तीन दिन के उपरांत सिम बंद हो जाए पर पहले तीन दिन तो सिम का भरपूर उपयोग उपभोक्ता द्वारा किया जा सकता है।

आरोप तो यहां तक लग रहे हैं कि आईडिया के आउट लेट्स में जब उपभोक्ताओं द्वारा अपने दस्तावेज की छाया प्रति जमा करवाई जाती है तो उनके दस्तावेज की और छाया प्रति कर उनके नाम से छद्म कनेक्शन प्रदाय किए जा रहे हैं। देश भर में आईडिया कंपनी की वेध सिम से ज्यादा अवैध सिम प्रचलन में होना बताया जा रहा है।

(क्रमशः जारी)

चित्रगुप्त जयंती


चित्रगुप्त जयंती


इसके अलावा कायस्थ समाज में इसी दिन अपने आराध्य देव चित्रगुप्त की पूजा की जाती है। कायस्थ लोग स्वर्ग में धर्मराज का लेखा-जोखा रखने वाले चित्रगुप्त का पूजन सामूहिक रूप से तस्वीरों अथवा मूर्तियों के माध्यम से करते हैं। वे इस दिन कारोबारी बहीखातों की पूजा भी करते हैं। उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में इसी दिन 'गोधन' नामक पर्व मनाया जाता है जो भाईदूज की तरह होता है।


यमद्वितीया पर्व की मान्‍यता






पर्व की मान्यता

भारतीय में जितने भी पर्व त्यौहार होते हैं वे कहीं न कहीं लोकमान्यताओं एवं कथाओं से जुड़ी होती हैं। इस त्यौहार की भी एक पौराणिक कथा है। कथा के अनुसार। यमी यमराज की बहन हैं जिनसे यमराज काफी प्रेम व स्नेह रखते हैं। कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को एक बार जब यमराज यमी के पास पहुंचे तो यमी ने अपने भाई यमराज की खूब सेवा सत्कार की। बहन के सत्कार से यमराज काफी प्रसन्न हुए और उनसे कहा कि बोलो बहन क्या वरदान चाहिए। भाई के ऐसा कहने पर यमी बोली की जो प्राणी यमुना नदी के जल में स्नान करे वह यमपुरी न जाए। यमी की मांग को सुनकर यमराज चिंतित हो गये। यमी भाई की मनोदशा को समझकर यमराज से बोली अगर आप इस वरदान को देने में सक्षम नहीं हैं तो यह वरदान दीजिए कि आज के दिन जो भाई बहन के घर भोजन करे और मथुरा के विश्राम घट पर यमुना के जल में स्नान करे उस व्यक्ति को यमलोक नहीं जाना पड़े। इस पौराणिक कथा के अनुसार आज भी परम्परागत तौर पर भाई बहन के घर जाकर उनके हाथों से बनाया भोजन करते हैं ताकि उनकी आयु बढ़े और यमलोक नहीं जाना पड़े। भाई भी अपने प्रेम व स्नेह को प्रकट करते हुए बहन को आशीर्वाद देते है और उन्हें वस्त्र, आभूषण एवं अन्य उपहार देकर प्रसन्न करते हैं।


अथ चित्रगुप्‍त कथा


भाई दूज (भातृद्वितीया ) की मान्‍यता

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाए जाने वाला हिन्दू धर्म का पर्व है जिसे यम द्वितीया भी कहते हैं। भाईदूज में हर बहन रोली एवं अक्षत से अपने भाई का तिलक कर उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीष देती हैं। भाई अपनी बहन को कुछ उपहार या दक्षिणा देता है। भाईदूज दिवाली के दो दिन बाद आने वाला ऐसा पर्व है, जो भाई के प्रति बहन के स्नेह को अभिव्यक्त करता है एवं बहनें अपने भाई की खुशहाली के लिए कामना करती हैं। इस त्योहार के पीछे एक किंवदंती यह है कि यम देवता ने अपनी बहन यमी (यमुना) को इसी दिन दर्शन दिया था, जो बहुत समय से उससे मिलने के लिए व्याकुल थी। अपने घर में भाई यम के आगमन पर यमुना ने प्रफुल्लित मन से उसकी आवभगत की। यम ने प्रसन्न होकर उसे वरदान दिया कि इस दिन यदि भाई-बहन दोनों एक साथ यमुना नदी में स्नान करेंगे तो उनकी मुक्ति हो जाएगी। इसी कारण इस दिन यमुना नदी में भाई-बहन के एक साथ स्नान करने का बड़ा महत्व है। इसके अलावा यमी ने अपने भाई से यह भी वचन लिया कि जिस प्रकार आज के दिन उसका भाई यम उसके घर आया है, हर भाई अपनी बहन के घर जाए। तभी से भाईदूज मनाने की प्रथा चली आ रही है। जिनकी बहनें दूर रहती हैं, वे भाई अपनी बहनों से मिलने भाईदूज पर अवश्य जाते हैं और उनसे टीका कराकर उपहार आदि देते हैं। बहनें पीढियों पर चावल के घोल से चौक बनाती हैं। इस चौक पर भाई को बैठा कर बहनें उनके हाथों की पूजा करती हैं।

गुरुवार, 27 अक्टूबर 2011

जुलानिया की दबंगई 05


नव दुनिया भोपाल फास्‍ट के प्रथम पेज पर सिवनी में किसान पुत्र

 शिवराज चौहान की सरकार के जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव 

राधे श्‍याम जुलानिया द्वारा की गई दबंगई के फोटो प्रकाशित हुए हैं 

भाग 4

जुलानिया की दबंगई 04



नव दुनिया भोपाल फास्‍ट के प्रथम पेज पर सिवनी में किसान पुत्र शिवराज चौहान की सरकार के जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव राधे श्‍याम जुलानिया द्वारा की गई दबंगई के फोटो प्रकाशित हुए हैं भाग 4

जलानिया की दबंगई 03



नव दुनिया भोपाल फास्‍ट के प्रथम पेज पर सिवनी में किसान पुत्र शिवराज चौहान की सरकार के जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव राधे श्‍याम जुलानिया द्वारा की गई दबंगई के फोटो प्रकाशित हुए हैं भाग 3

जुलानिया की दबंगई 02



नव दुनिया भोपाल फास्‍ट के प्रथम पेज पर सिवनी में किसान पुत्र शिवराज चौहान की सरकार के जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव राधे श्‍याम जुलानिया द्वारा की गई दबंगई के फोटो प्रकाशित हुए हैं भाग 2

जुलानिया की दबंगई 01

नव दुनिया भोपाल फास्‍ट के प्रथम पेज पर सिवनी में किसान पुत्र शिवराज चौहान की सरकार के जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव राधे श्‍याम जुलानिया द्वारा की गई दबंगई के फोटो प्रकाशित हुए हैं भाग 1

मंगलवार, 25 अक्टूबर 2011

चिदम्‍बरम से नाराज हैं राहुल


जुलानिया की दबंगई

http://limtykhare.blogspot.com
मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मातहत जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव राधेश्‍याम जुलानिया द्वारा शनिवार को भगवान शिव की नगरी सिवनी में पीडित किसानों के साथ किया था दुर्व्‍यवहार

सोमवार, 24 अक्टूबर 2011

आईएएस जुलानिया की तथा कथा


सत्‍ता के मद में चूर जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव राधे श्‍याम जुलानिया कुछ इस तरह से किसानों से सिवनी में 22 अक्‍टूबर को हुए रूबरू


ब्रितानी हुकूमत की याद दिलाते शिवराज सरकार में जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव राधे श्‍याम जुलानिया


जनता के सेवक नहीं शासक की भूमिका में दिख रहे मध्‍य प्रदेश के जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव राधे श्‍याम जुलानिया


और मीडिया से ही उलझ गए जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव राधे श्‍याम जुलानिया


हम कुछ नहीं सुनना चाहते शायद यही कहना चाह रहे हैं जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव राधे श्‍याम जुलानिया,  पूर्व मंत्री डॉ ढाल सिंह बिसेन से


केवलारी विधायक हरवं‍श सिंह के साथ मंत्रणा में मशगूल जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव राधेश्‍याम जुलानिया

ब्रितानी हुकूमत का दिया बुझ चुका है जुलानिया साहेब


ब्रितानी हुकूमत का दिया बुझ चुका है जुलानिया साहेब

(लिमटी खरे)
  
मध्य प्रदेश सरकार के जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव राधेश्याम जुलानिया के द्वारा शनिवार को भगवान शिव की नगरी सिवनी में जो कुछ किया उससे लगने लगा है कि मध्य प्रदेश के सरकारी नुमाईंदे अर्थात लोकसेवक अपने आप को शासक समझने लगे हैं। पेंच परियोजना के बारे में भ्रम को दूर करने जब सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व में किसान जुलानिया से मिलने विश्राम भवन पहुंचे तो वहां वे कांग्रेस विधायक के साथ चर्चा में मशगूल थे, बाहर आने पर सीनियर आईएएस जुलानिया ने ग्रामीणों के साथ जो बर्ताव किया वह किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं माना जा सकता है। इसके बाद अपने अधीनस्थ कर्मचारी पर दबाव डालकर इसकी प्राथमिकी भी पुलिस में दर्ज करवा दी गई। जुलानिया शायद भूल गए कि वे नौकर हैं मालिक नहीं, और जो पगार वे पा रहे हैं वह इसी जनता के गाढ़े पसीने की कमाई से दिए गए कर से एकत्र राजस्व से उन्हें मिल रही है। जुलानिया के बर्ताव से ब्रितानी हुकूमत के आला अफसरान की याद ताजा हो गई। इशारों ही इशारों में पता नहीं किसके कहने पर जुलानिया ने कमल नाथ का नाम लिए बिना ही उन पर निशाना साध दिया।

शनिवार 22 अक्टूबर का दिन भगवान शिव की नगरी सिवनी के इतिहास का काला दिन ही कहा जाएगा। इस दिन स्थानीय सर्किट हाउस में प्रमुख सचिव स्तर के एक सरकारी कर्मचारी ने ग्रामीणों के साथ जो बर्ताव किया वह किसी भी दृष्टि से क्षम्य की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता है। भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में इस तरह की घटना निश्चित तौर पर सूबे के निजाम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व पर प्रश्न चिन्ह लगाने के लिए पर्याप्त कही जा सकती है। विपक्ष में बैठी कांग्रेस को मानो सांप सूंघ गया है। इतना बेहतरीन मुद्दा होने के बाद भी वह किसानों के मामले में परहेज ही करती नजर आ रही है।

गौरतलब है कि सिवनी और छिंदवाड़ा जिले की महात्वाकांक्षी पेंच सिंचाई परियोजना 1984 में तैयार करवाई गई थी, जिस पर आज तक काम आरंभ नहीं करवाया जा सका है। चुनावी वायदों की फेहरिस्त में अव्वल रहने वाली इस परियोजना के बारे में तरह तरह की बातें सामने आने से सिवनी के किसान भ्रमित थे। इसी बीच यह बात सामने आई कि राधे श्याम जुलानिया ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस परियोजना को बंद करने के निर्देश दे दिए। सिवनी के किसान इस बात से आक्रोशित हो गए।

इसी बीच सरकारी दौरे पर सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव राधे श्याम जुलानिया सिवनी पहुंचे। जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में वे एक बैठक ले रहे थे। अचानक ही उनके पास सिवनी की केवलारी विधानसभा के विधायक हरवंश सिंह ठाकुर का संदेश पहुंचा। जुलानिया बीच बैठक से उठकर चल दिए। उधर किसानों को जब जुलानिया के आगमन की जानकारी मिली तो वे इनसे मिलने सर्किट हाउस जा पहुंचे।

सर्किट हाउस में जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव राधे श्याम जुलानिया और कांग्रेस के विधायक हरवंश सिंह के बीच लंबी गुप्त मंत्रणा चल रही थी। किसी के भी अंदर जाने की सख्त मनाही थी। लंबा समय बीतने पर किसानों के सब्र का बांध टूटने लगा। किसानों के साथ कुछ भाजपा के नेता भी थे। लोगों में चर्चा चलने लगी कि आखिर कांग्रेस के विधायक और जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव राधे श्याम जुलानिया के बीच क्या चल रहा है कि जुलानिया अपनी महत्वपूर्ण बैठक छोड़कर चले आए।

जब जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव राधे श्याम जुलानिया मंत्रणा कर बाहर निकले तो उन्होंने किसानों से चर्चा से इंकार कर दिया। ग्रामीणों ने जब जुलानिया को रोककर उन्हें ज्ञापन सौंपना चाहा तो वे बुरी तरह भड़क उठे। जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव राधे श्याम जुलानिया का भड़कना किसी भी स्तर पर जायज नहीं कहा जा सकता है। वे सरकार के नौकर हैं, पर वे खुद को सरकार का निजाम समझने की भूल कर रहे थे।

सारा मामला देखकर लग रहा था कि मानो ब्रितानी हुकूमत वापस आ गई हो। जिस तरह अंग्रेज गोरे वायसराय किसी भी सर्किट हाउस में जाकर रूकते थे तो उसके आसपास किसी को आने जाने की अनुमति नहीं दी जाती थी। उनके आराम में कोई खलल डाले यह उन्हें पसंद नहीं था। गांव के लोग अपनी मांग भी उनके सामने रखने की जुर्रत नहीं कर सकते थे। अगर कोई एसा करता पाया जाता तो उसकी कोड़ों से पिटाई हो जाती थी। वायसराय सिर्फ अपनी बराबरी वालों से ही मिला करते थे। बाकी रियाया उनके लिए कीड़े मकोड़ों के मानिंद ही हुआ करती थी।

जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव राधे श्याम जुलानिया ने सिवनी की जनता को मूर्ख, बदतमीज का खिताब देकर कहा कि वे उनसे क्यों बात करें, क्या सिवनी की जनता तोप है? अरे जुलानिया साहेब सिवनी जिला भगवान शिव के नाम पर जाना जाता है। शिव की नगरी सिवनी के लोक बेहद सोम्य, शांत, सहिष्णु दयालु हैं। हमारी सहिष्णुता को नपुंसकता समझने की भूल मत करना। इस तरह की भाषा लोकसेवक को शोभा नहीं देती है। जनता के दुख दर्द का ध्यान रखने की जवाबदारी आहूत होती है लोकसेवक पर।

बड़े बूढ़े बताते हैं कि गोरे ब्रितानी जब भी जनता से बात किया करते थे तो कमोबेश इसी तर्ज पर बात किया करते थे। लगता है कि जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव राधे श्याम जुलानिया सामंतवादी मानसिकता के पोषक हैं, यही कारण है कि उन्होंने दुखी हताश किसानों की बात सुनने की बजाए उन्हें बदतमीज कह दिया। जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव राधे श्याम जुलानिया की जली कटी बातों से किसानों के रिसते घावों पर मरहम तो नहीं लगा बल्कि घाव हरे हो गए।

यक्ष प्रश्न यह बना हुआ है कि भोपाल में अपना अधिकतर समय बिताने वाले कांग्रेस के विधायक हरवंश सिंह ठाकुर द्वारा जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव राधे श्याम जुलानिया को बीच बैठक से बुलाकर क्या मंत्रणा करना चाहा था? या फिर इसका क्या संदेश वे भाजपा को देना चाह रहे थे? क्या भोपाल में उनके और जुलानिया के बीच चर्चा संभव नहीं हो पा रही थी? अगर किसान जुलानिया से मिलना चाह रहे थे तो हरवंश सिंह ने इसका प्रयास क्यों नहीं किया? भाजपा के शासन काल में आखिर वह कौन सी वजह या अज्ञात शक्ति थी जो जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव राधे श्याम जुलानिया को भाजपा के पूर्व त्रिविभागीय मंत्री डॉ.ढाल सिंह बिसेन के बजाए कांग्रेस विधायक हरवंश सिंह ठाकुर को ज्यादा तवज्जो देने को बाध्य कर रही थी।

इशारों ही इशारों में जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव राधे श्याम जुलानिया ने केंद्रीय मंत्री कमल नाथ को भी शक के दायरे में ला दिया। जुलानिया ने कहा कि छिंदवाड़ा के कुछ लोग नहीं चाहते कि यह परियोजना बने। हरवंश सिंह ठाकुर के साथ घंटों चर्चा के बाद कमल नाथ पर परोक्ष तौर पर आरोप लगाने का निहितार्थ भी सियासी गलियारों में खोजे जा रहे हैं।

समरथ को नहीं दोष गोसाईं की तर्ज पर पुलिस ने जल संसाधन विभाग के एक कारिंदे की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली किन्तु भाजपा के एक मण्डल अध्यक्ष की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने के बजाए उसे जांच के लिए रख लिया। किसानों के हितों की चिंता करने का दावा करने वाली कांग्रेस और भाजपा दोनों ही इस मसले पर मूक दर्शक बन बैठ गई है। चुनावों के आते ही एक बार फिर दोनों ही सियासी दल किसानों की चिंता करने का दिखावा करेंगे और वोट मिलते ही किसानों को उन्ही के हाल पर ही छोड़ दिया जाएगा।

जबर्दस्त चिंता में हैं वामदल


जबर्दस्त चिंता में हैं वामदल

भाकपा को तलाश है नए मुखिया की

(लिमटी खरे)

नई दिल्ली। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छिनने से वाम दलों के नेताओं की नींद में खलल पड़ गया है। आराम के आदी हो चुके नेता अब गहन मंथन में जुट गए हैं। वाम दलों के सुरक्षित गढ़ पश्चिम बंगाल के हाथ से जाने के बाद वाम दलों की नींद टूटी है। अब भाकपा के साथ ही साथ मार्कस्वादी कम्युनिस्ट पार्टी में भी आत्म मंथन का दौर आरंभ हो गया है।

माकपा और भाकपा के आला नेता अब एक दूसरे को कोसते नजर आ रहे हैं। पार्टी की दुर्दशा के लिए एक दूसरे को जिम्मेवार ठहराया जा रहा है। दोनों ही दलों के अंदर गहन मंत्रणाओं के कई दौर हो चुके हैं। भाकपा द्वारा विजन डाक्यूमेंट तैयार करवा लिया गया है। पार्टी ने अगले साल मार्च के दूसरे पखवाड़े में संभवतः तीसरे सप्ताह में पटना में पार्टी की जनरल काउंसिल की बैठक बुलाई है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि इसमें पार्टी द्वारा अपना नया महासचिव चुना जाएगा। इस जनरल कांउसिल की बैठक में पार्टी में अनेक निर्णय लिए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है जिसमें नीतिगत निर्णयों की संख्या सबसे अधिक होगी। पार्टी अब अपने पुराने ढर्रे से बाहर निकलकर नया खोल ओढ़ सकती है। कहा जा रहा है कि वर्तमान उप सचिव सुदावरम सुधाकर ही पार्टी के नए मुखिया हो सकते हैं।

स्वामी से नजदीकी खा जाएगी मन को


बजट तक शायद चलें मनमोहन . . . 10

स्वामी से नजदीकी खा जाएगी मन को

सोनिया के घुर विरोधी हैं सुब्रम्हणयम स्वामी

(लिमटी खरे)

नई दिल्ली। नेहरू गांधी परिवार (महात्मा गांधी नहीं) के घुर विरोधी सुब्रम्हणयम स्वामी से वजीरे आजम डॉ.मनमोहन सिंह की नजदीकी कांग्रेस आलाकमान को बुरी तरह खल रही है। पीएम जब भी स्वामी से मिलते हैं बहुत ही गर्मजोशी और प्यार से मिलते हैं। दो अक्टूबर के एक प्रोग्राम में प्रधानमंत्री ने जब स्वामी को सोनिया गांधी के बाजू में बिठाने की हिमाकत की तो सोनिया का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया था।

गांधी जयंती पर आहूत एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के बाजू में सोनिया गांधी फिर उनके बाजू में प्रोफेसर रामगोपाल यादव बैठे थे। जब स्वामी वहां पहुंचे तो वजीरे आजम डॉ.सिंह ने अपने शागिर्द को इशारा कर उन्हें रामगोपाल यादव के बाजू में आसन देने को कहा। सोनिया चुपचाप सब कुछ देख रहीं थीं। सोनिया की भाव भंगिमाएं बता रहीं थीं कि उन्हें मनमोहन का यह काम पसंद नहीं आया।

सोनिया के करीबी सूत्रों का कहना है कि सोनिया के भाजपाई उच्च पदस्थ कनेक्शन्स ने उन्हें सूचना दी है कि स्वामी को भाजपा में भी मान सम्मान मिल रहा है। इसका कारण स्वामी का सोनिया और उनके परिवार पर सीधा निशाना साधना है। सूत्रों की मानें तो सोनिया को यह भी बताया गया है कि भाजपाध्यक्ष नितिन गड़करी के आवास पर स्वामी घंटों बिताते हैं। वहीं भाजपा के थिंक टेंक्स के द्वारा स्वामी के तरकश को सोनिया और उनके परिवार विरोधी तीरों से भरा जाता है। यह जानकारी मिलते ही सोनिया ने इसका और मनमोहन का स्वामी को तवज्जो देने के समीकरणों को जोड़कर देखा जाने लगा है।

(क्रमशः जारी)

शिंदे या मीरा हो सकती हैं मन की सक्सेसर


ये है दिल्ली मेरी जान

(लिमटी खरे)

शिंदे या मीरा हो सकती हैं मन की सक्सेसर
सियासी गलियारों में प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह की बिदाई की उल्टी गिनती आरंभ हो चुकी है। अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि सोनिया गांधी के लिए मनमोहन के स्थान पर कौन सा चेहरा मुफीद होगा। एक तीर से कई शिकार करने के आदी कांग्रेस के रणनीतिकार अब मनमोहन के सक्सेसर के तौर पर लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार एवं बिजली मंत्री सुशील कुमार शिंदे के नामों से उपजने वाली स्थितियों का अध्ययन कर रहे हैं। दरअसल कांग्रेस चाह रही है कि प्रधानमंत्री बदलकर वह एक ओर तो घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार की अपनी छवि से पीछा छुड़ा लेगी और दूसरी ओर दलित कार्ड खेलकर इसका लाभ उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में उठा लेगी। यूपी इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि राहुल और सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र भी इसी सूबे में है, अगर वहां कांग्रेस अपनी नाक नहीं बचा पाई तो भद्द तो आखिर राजमाता और युवराज की ही पिटनी है।

वास्तु के फेर में अण्णा!
हिन्दुस्तान मूल का वास्तु जब पश्चिमी सभ्यता की सील लगाकर वापस आया है तबसे यह लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है। क्या उद्योगपति, क्या लोकसेवक, क्या जनसेवक हर कोई वास्तुविदों की मंहगी फीस का भोगमान भोगकर अपने अपने घरों दुकानों का वास्तु दोष दूर करवा रहे हैं। इसी साल अगस्त के बाद चर्चाओं में आए अण्णा हजारे को भी वास्तुविदों ने घेर लिया और फिर क्या था अण्णा के घर का वास्तु ठीक करवाने में जुट गए वास्तुविद। दिल्ली से लौटे अण्णा को वास्तु दोष ठीक होने तक मजबूरी में पद्यावती मंदिर के गेस्ट हाउस को अपना आशियाना बनाकर रहना पड़ा। एक सप्ताह से अण्णा मौन व्रत धारण किए हुए अण्णा का जब पुराना आवास ठीक हुआ तब जाकर वे अब अपने यादव माता मंदिर वाले आवास में चले गए हैं।

मनमोहन और प्रणव का हनीमून समाप्त
कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गांधी का केम्प छोड़कर प्रधानमंत्री के तारणहार बने वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी अब वजीरे आजम से खफा खफा नजर आ रहे हैं। मंत्रीमण्डल विस्तार के एन पहले इस तरह की चर्चाएं सियासी फिजां में छा गईं थीं कि मुखर्जी ने सोनिया का दामन छोड़ अब मन से मन मिला लिया है। कहा जा रहा है कि मनमोहन सिंह ने उन्हें उप प्रधानमंत्री बनाने का वायदा भी किया था जो गृह मंत्री पलनिअप्पम चिदम्बरम के त्यागपत्र की धमकी के कारण सपना ही रह गया। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा एक चिट्ठी को मीडिया में लीक किए जाने से प्रणव दा बुरी तरह आहत हुए और उन्होंने सोनिया गांधी से मिलकर सारी की सारी शिकायतें एक ही सांस में कह डाली। घपले, घोटाले, भ्रष्टाचार, बाबा रामदेव, अण्णा हजारे पर गूंगी गुड़िया बनीं सोनिया गांधी इसी इंतजार में थीं। उन्होंने प्रणव की बातें सुनकर मनमोहन को अल्टीमेटम देने का मन बना ही लिया है।

पेंच का पेंच फंसा जुलानिया के गले में
मध्य प्रदेश और केंद्र सरकार के बीच ग्यारह साल से झूला झूल रही मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और सिवनी जिले की महात्वाकांक्षी पेंच परियोजना वैसे तो पच्चीस साल से अधिक उमर की हो चुकी है। चुनावों के दौरान राजनैतिक दल इसे उछालकर अपना मतलब साध लिया करते हैं बाद में मामला ठंडे बस्ते के हवाले ही कर दिया जाता है। हाल ही में भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी राधेश्याम जुलानिया जो एमपी में ईरीगेशन के पीएस भी हैं का सार्वजनिक अभिनंदन होते होते बचा सिवनी में। दिल्ली में डीओपीटी यानी कार्मिक विभाग के एक अधिकारी कक्ष में चल रही चर्चा के अनुसार एमपी विधानसभा के उपाध्यक्ष हरवंश सिंह जो कि कांग्रेसी नेता हैं से चर्चा में मशगूल जुलानिया द्वारा सूबे की सत्ताधारी भाजपा के नेताओं को अंडर एस्टीमेट कर दिया। फिर क्या था जनता उग्र हो गई। किसी तरह जुलानिया वहां से अपनी इज्जत बचाकर भागे।

नायर को राजभवन के लिए सोनिया की हरी झंडी
सोनिया गांधी पीएमओ में सबसे ज्यादा किसी से खफा थीं तो वह थे प्रमुख सचिव टी.के.नायर से। उनकी सेवानिवृति के उपरांत उन्हें पीएम ने अपना सलाहकार बना लिया। इससे सोनिया का गुस्सा सातवें आसमान पर आ गया। वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने जब सोनिया को बताया कि उनके और चिदम्बरम के बीच रार को भड़काने में नायर की भूमिका अच्छी खासी रही है तो सोनिया ने आनन फानन उन्हें वहां से हटाने का निर्देश दे दिया। अब समस्या यह है कि नायर को आखिर भेजा कहां जाए। अमूमन बड़े नौकरशाह सेवा निवृति के बाद भी सारी सुविधाएं चाहते हैं। इसलिए सोनिया को कहा गया कि नायर को राज्यपाल बना दिया जाए तो उचित होगा। पहले तो सोनिया इसके लिए तैयार नहीं हुईं बाद में राजस्थान राजभवन के लिए उन्होंने नायर के नाम पर अपनी सहमति दे ही दी।

दादा की लाड़ली होंगी अब उत्तराधिकारी
दादा यानी राजग के पीएम इन वेटिंग रहे एल.के.आड़वाणी की लाड़ली यानी प्रतिभा उनके साथ अब राजनैतिक तौर पर सक्रिय हो चुकी हैं। वे दादा की संभावित अंतिम रथ यात्रा में उनका कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। प्रत्यक्षतः तो वे दादा का ख्याल रखने उनके साथ चल रही हैं किन्तु इसके कई अनेक मायने और हैं। दादा के साफ निर्देश हैं कि रथ यात्रा में अभिवादन वे और उनकी लाड़ली ही स्वीकार करेंगी। देश भर में दादा की रथ यात्रा के बहाने प्रतिभा भी सर्व स्वीकार्य ही हो जाएं एसी चाहत है दादा की। सालों साल राजनीति करने वाले तिरासी बसंत देख चुके एल.के.आड़वाणी की सेहत अब जवाब देने लगी है। वे समय रहते अपना राजनैतिक उत्तराधिकारी नियुक्त करना चाह रहे हैं। उनके पुत्र की दिलचस्पी राजनीति में ज्यादा नहीं है, सो बिटिया ही दादा का नाम रोशन करेंगीं।

. . . तो क्यों दौड़े गए थे दिल्ली
अगस्त 2011 से देश में चर्चा का केंद्र बन चुके गांधी वादी समाजसेवी अण्णा हजारे और उनके गांव रालेगण सिद्धि पर अब समूचे विश्व की नजर है। अगस्त में लोग अण्णा में गांधी की छवि देख रहे थे। उसके बाद टीम अण्णा की हरकतों के कारण वे विवादित होते गए। अण्णा के गांव के सरपंच सुरेश पठारे को पता नहीं क्या सूझी कि वे अपने साथियों के साथ दिल्ली कूच कर गए और जाते जाते मीडिया को स्कूप दे गए कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी के बुलावे पर वे दिल्ली जा रहे हैं। सरपंच दिल्ली आए और बेआबरू होकर वापस लौट गए। राहुल गांधी ने उनसे मिलने की जहमत नहीं उठाई। कहा जा रहा है कि सांसद पी.टी.थामस ने यह मुलाकात अरेंज करवाई थी। राहुल के करीबियों का कहना था कि मिलना था तो मीडिया को मिलने के बाद बताना था, पहले से हल्ला कर मिलने का क्या मतलब!

क्या चिटनिस पर होगी कार्यवाही!
मध्य प्रदेश की शिक्षा मंत्री अर्चना चिटनिस सरकारी दौरे पर दिल्ली आईं और कोहराम मचाकर चली गईं। चिटनिस ने शिक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में भारतीय मूल की शिक्षा पद्यति को जमकर सराहा और उसे अपनाने की बातें कहकर देशप्रेम जताया। वहीं चौबीस घंटे भी नहीं बीते और अर्चना चिटनिस एक ब्रितानी संस्था के प्रोग्राम की चीफ गेस्ट की आसंदी पर जा बैठीं। ब्रिटिश काउंसिल द्वारा शिक्षकों और शालाओं को पुरूस्कार दिए जाने वाले इस प्रोग्राम में उनके सूबे का एक भी शाला या शिक्षक स्थान नहीं पा सका। देश के हृदय प्रदेश की शिक्षा मंत्री के चोबीस घंटे में ही दो चेहरे देखकर दिल्लीवासी हतप्रभ हैं। सियासी गलियारों में यह बात जमकर उछल रही है कि क्या शिक्षा मंत्री इस तरह से दो चेहरे जनता को दिखाएंगी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही साथ संगठन क्या यह सब महाराज ध्रतराष्ट्र के मानिंद देखकर मौन रहेंगे।

ये रहे एलआईसी के दो चेहरे!
जीवन के साथ भी जीवन के बाद भी का नारा बुलंद करने वाले भारतीय जीवन बीमा निगम के दो चेहरे अब जनता के सामने आए हैं। लोगों का जीवन बचाने के लिए उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने वाली सरकारी कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम ने तीन मार्च तक तीन सिगरेट कंपनियों में 3561 करोड़ रूपए का निवेश किया है। एलआईसी ने इंडियन टुबेको कंपनी, गुटखा कंपनी धर्मपाल लिमिटेड और एक अन्य को आर्थिक इमदाद दी है। जनकल्याणकारी संस्था एलआईसी का मौखटा उतारने पर पता चलता है कि वह लोगों को कैंसर के मुंह में ढकेल रही है इसके लिए उसने आईटीसी में अपना निवेश दुगना कर दिया है। सरकारी कंपनी ने अपने निवेशकों को बताए बिना ही पैसा जनसंहार के हथियार में लगा दिया है।

राज्यसभा की फिराक में निशंक
उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री की हाट सीट से उतरने के बाद रमेश पोखरियाल निशंक के तेवर कुछ तल्ख समझ में आ रहे हैं। निशंक के करीबी आला कमान पर दबाव बना रहे हैं कि उन्हें राज्यसभा के रास्ते केंद्रीय राजनीति में भेजा जाए। उधर आला कमान निशंक का उपयोग राज्य में दुबारा सत्ता पाने के लिए करना चाह रहा है। निशंक नुकसान न पहुंचाएं और उनका उपयोग भी हो जाए इसलिए पार्टी चाह रही है कि निशंक को विधानसभा अध्यक्ष बना दिया जाए। अगर निशंक स्पीकर बनते हैं तो स्पीकर को खण्डूरी मंत्रीमण्डल में कबीना मंत्री बना दिया जाएगा। दरअसल पार्टी की नेशनल लेबल की दूसरी लाईन को नेताओं को भय है कि निशंक अगर केंद्र में आए तो उनकी लाईन छोटी हो सकती है।

आईएएस देंगे तिहाड़ के आधा दर्जन कैदी!
सत्तर के दशक के उत्तरार्ध मोरारजी देसाई के प्रधानमंत्रित्वकाल में जब इंदिरा गांधी को तिहाड़ जेल भेजा गया था तबसे जबर्दस्त चर्चाओं में आया तिहाड़। इस जेल में राजनेताओं के साथ ही साथ एक से एक जरायमपेशा लोग बंद रहे हैं। तिहाड़ की जेल नंबर तीन में हत्या अपहरण, लूट, धोखाधड़ी की सजा काट रहे छः कैदियों द्वारा नया इतिहास लिखने की तैयारी की जा रही है। जेल प्रशासन भी इन कैदियों के जज़़्बे को सलाम करता नजर आ रहा है। जेल प्रशासन द्वारा भी इन कैदियों के लिए परीक्षा की तैयारियों के लिए जरूरी पाठ्य सामग्री मुहैया करवाई जा रही है। 2009 में बलात्कार के मामले में सजा काटने वाले एक कैदी को सिविल सेवा की परीक्षा पास करने पर रिहा भी किया गया था। सरकारी प्रचार के लिए जिम्मेदार पीआईबी या राज्यों के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों का नेता प्रेम बड़ा कारण है कि जेल का यह दूसरा चेहरा कम ही लोगों के सामने आ पाता है।

इतनी गत तो मत करिए फ्रीडम फाईटर्स की!
देश को गोरे ब्रितानियों के हाथों मुक्त करवाने वाले आजादी के परवाने दीवाने स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों की तादाद आज मुट्ठी भर भी नहीं बची है। इनको सम्मान देने के बजाए भारतीय रेल अपने उपर एक बोझ स्वरूप ही इन्हें महसूस कर रहा है। स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को मानार्थ रेल्वे पास जारी किए जाते हैं जिसके आधार पर वे निशुल्क यात्रा के अधिकारी हो जाते हैं। केंद्र सरकार के रेल मंत्री खुद लोकसभा में इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि अंडमान के राजनैतिक कैदियों को छोड़कर शेष स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के पास राजधानी, शताब्दी और दुरन्तो गाडियों में वैध नहीं हैं। जनसेवकों के लिए अब इन मुट्ठी भर सैनानियों के वोट भी मायने नहीं रखते। कम से कम सवा सौ साल पुरानी कांग्रेस तो इनके बलिदान और जज़्बे को सलाम कर इस दिशा में कुछ प्रयास करती।

पुच्छल तारा
मैं भी अण्णा तू भी अण्णा, अगस्त में अण्णा हजारे के पक्ष में चली बयार अब लोग गुनगुनाते नजर आते हैं। यवतमाल से राहुल तेलरांधे ने ईमेल भेजकर रोचक सच्ची जानकारी भेजी है। राहुल लिखते हैं कि जनसेवक और लोकसेवकों का हवाईजहाज और हेलीकाप्टर का लोभ समझ में आता है, पर गांधीवादी अण्णा हजारे आखिर किस लोभ में पुष्पक विमान की सवारी गांठ रहे हैं। अब तो अण्णा भी चार्टर्ड प्लेन और हेलीकाप्टर का लोभ नहीं छोड़ पा रहे हैं। पिछले दिनों अण्णा की सेवा में एक राजनेता के करीबी के स्वामित्व वाली निजी एविएशन कंपनी का चार्टर्ड प्लेन अण्णा की चाकरी में लगा था। अण्णा भी मजे से मुस्कुराते हुए इस हवाई जहाज की सवारी गांठकर हवा हवाई हो गए।

रविवार, 23 अक्टूबर 2011

भूटान नरेश ने शादी में नहीं बुलाया सोनिया को


भूटान नरेश ने शादी में नहीं बुलाया सोनिया को

युवा तुर्क राहुल और दुष्यंत को किया निजी तौर पर आमंत्रित

(लिमटी खरे)

नई दिल्ली। भूटान नरेश ने अपनी शादी में भारत की सत्ता और शक्ति की केंद्र श्रीमति सोनिया गांधी को आमंत्रित नहीं किया जिसके मायने राजनैतिक वीथिकाओं में खोजे जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को निजी तौर पर विवाह का निमंत्रण भेजा गया था। वजीरे आजम डॉ.मनमोहन सिंह भी विवाह का न्योता नहीं पा सके।

विदेश के मामलों में जानकारी रखने की इच्छा रखने वाले लोग इन दिनों इस नए समीकरण के निहितार्थ खोज रहे हैं कि देश के प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह और कांग्रेस सुप्रीमो श्रीमति सोनिया गांधी की अनदेखी कर सोनिया पुत्र राहुल और वसुंधरा पुत्र दुष्यंत को आमंत्रित करने के पीछे कया वजह हो सकती है। देखा जाए तो भारत और चीन से सटे भूटान के राजघराने के विवाह में पीएम और सोनिया को विवाह का न्योता अवश्य ही मिलना चाहिए था।

चीन के करीब होने के कारण इस देश में दुनिया के चौधरी अमेरिका की खासी दिलचस्पी है। जानकारों की मानें तो अमेरिका भूटान में अपना एक बेस तैयार करना चाह रहा है जहां से वह चीन पर नियंत्रण का ताना बाना बुन सके। वैसे भी भूटान राजघराने के नार्वे, डेनमार्क और ग्रेट ब्रिटेन के राजघरानों से अच्छे ताल्लुकात किसी से छिपे नहीं हैं। अमेरिका को अगर भूटान से सीधी दखल नहीं मिल पाई तो वह इन राजघरानों के माध्यम से वहां प्रवेश करने की कोशिश कर सकता है।

भारत इस समय उहापोह की स्थिति में है। अगर भारत इस मामले में लचीला रूख अपनाता है और अमेरिका भूटान में घुसकर चीन को नियंत्रित करने का प्रयास करता है तो इसके दुष्प्रभाव भारत को ही भोगने होंगे क्योंकि उन परिस्थितियों में चीन भारत पर दबाव बनाना आरंभ कर देगा। अगर भूटान अमेरिका की सेना का बेस बनता है तो फिर भारत को चीन और अमेरिका दोनों ही से जूझना पड़ सकता है।

विकास की दौड़ में पिछड़ा एमपी सीजी


विकास की दौड़ में पिछड़ा एमपी सीजी

एमपी में 75 फीसदी घरों में नहीं हैं शौचालय

(लिमटी खरे)

नई दिल्ली। शिवराज सिंह चौहान और डॉ.रमन सिंह चाहे कितने भी दावें करें किन्तु विकास की दौड़ में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पिछड़ चुके हें। दोनों ही सूबों में विपक्ष में विपक्ष में बैठी कांग्रेस इसके खिलाफ आवाज बुलंद करने में असफल ही रही है, जिससे उस पर भाजपा से मैनेज होने के आरोपों को बल मिल रहा है। भाजपा शासित राज्य विकास की दौड़ में पिछड़ रहे हैं। इस बात का खुलासा योजना आयोग के उपाध्यक्ष एम.एस.अहलूवालिया द्वारा जारी मानव विकास प्रतिवेदन में किया गया है।

देश में मानव विकास सूचकांक में 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि स्वास्थ्य, पोषण तथा स्वच्छता का मुद्दा भारत के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लायड मैनपावर रिसर्च द्वारा तैयार मानव विकास सूचकांक रिपोर्ट 2011 में यह निष्कर्ष निकाला गया है। इसमें सूचकांक में उच्चतम साक्षरता दर, गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवा तथा लोगों के उपभोग खर्च के आधार पर केरल को शीर्ष पर रखा गया है। इसके बाद दिल्ली को दूसरे, हिमाचल को दूसरे तथा गोवा को तीसरे स्थन पर रखा गया है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि देश के दो तिहाई परिवार पक्के घरों में रहते हैं जबकि तीन चौथाई परिवारों को घरेलू इस्तेमाल के लिए बिजली मिल रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के मानव विकास सूचकांक में बीते दशक में प्रभावी सुधार हुआ है। सूचकांक 2007-08 में 21 प्रतिशत बढ़कर 0.467 हो गया है जो 1999-2000 में 0.387 था। साथ ही इसमें रेखांकित किया गया है कि मानव विकास सूचकांक के मानकों पर छत्तीसगढ़, उड़ीसा, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, झारखंड, राजस्थान व असम अब भी पिछड़े हैं और ये 0.467 के राष्ट्रीय औसत से नीचे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्य के क्षेत्र में राजस्थान छत्तीसगढ़, उड़ीसा और बिहार जैसे राज्यों के साथ काफी कमजोर स्थिति में है और इसका प्रदर्शन मानव विकास के राष्ट्रीय औसत से भी नीचे है। इतना ही नहीं खाद्य और पोषण के मामले में भी स्थिति खासी खराब है। आधारभूत विकास के मामले में प्रदेशों का प्रदर्शन खासा खराब रहा है। रिपोर्ट में इस बात का भी हवाला दिया गया है कि मध्यप्रदेश, बिहार और झारखंड की तरह राजस्थान के भी 75 फीसदी घरों में आज भी शौचालय तक नहीं हैं।

सबसे बेहतर प्रदर्शन करनेवाले राज्य

केरल, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, गोवा, पंजाब।

ख़राब प्रदर्शन करनेवाले राज्य

छत्तीसगढ, उड़ीसा, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान।