बुधवार, 4 जुलाई 2012

अब डीजल की डिबिया 800


अब डीजल की डिबिया 800

(यशवंत श्रीवास्तव)

नई दिल्ली (साई)। माचिस की डिबिया कहलाने वाली मारूति 800 के उत्पादन बंद होने से निराश उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है कि जल्द ही 800 का डीजल माडल बाजार में आने वाला है। कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी जल्द ही डीजल इंजन वाली कार लाने का मन बना रही है। मारुति डीजल 800 के आने से पुराने दिनों की यादे ताजा होंगी।
यह नया डीजल इंजन 40 हॉर्सपावर शक्ति का होगा और इससे एक लीटर में 25-30 किलोमीटर तक की माइलेज मिल सकेगी। 2015 में यह कार देश में बाजार में उतारने की स्थिति में आ जाएगी। सूत्रों के मुताबिक अभी यह कार बनने की शुरुआती चरण में है, अभी इसपर कड़ी मेहनत करनी है।

मेनिंगोकाकल मेनिंजाईटिस से मरने वालों का आंकड़ा ढाई सौ पार


मेनिंगोकाकल मेनिंजाईटिस से मरने वालों का आंकड़ा ढाई सौ पार

(प्रतिभा सिंह)

पटना (साई)। गर्मी और बारिश की आंखमिचौली के बीच बिहार में मेनिंगोकाकल मैनिंजाईटिस यानी मस्तिष्क ज्वर का कहर जारी है। बिहार में गर्मी की तपिश जारी रहने के कारण मस्तिष्क ज्वर से बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है और मई से अब तक राज्य के विभिन्न हिस्सों के मृतक बच्चों की संख्या बढकर 251 हो गयी।
स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव आरपी ओझा ने आज संवाददाताओं से कहा, ‘मस्तिष्क ज्वर के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों के मृतक बच्चों की संख्या बढकर 251 हो गयी है। राज्य में दिमागी बुखार के अब तक 662 मामले सामने आये हैं।’ पटना मेडिकल कालेज अस्पताल और नालंदा मेडिकल कालेज अस्पताल, मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेमोरियल कालेज एवं अस्पताल तथा केजरीवाल चौरिटेबल अस्पताल और गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज अस्पताल में राज्य के सबसे अधिक मरीज आये हैं।
उन्होंने बताया कि पटना में मस्तिष्क ज्वर के 178 मामले आये, जिसमें से 63 की मौत हो गयी। मुजफ्फरपुर में 455 मामले आये, जिसमें से 172 बच्चों की मौत हो गयी। गया में मस्तिष्क ज्वर के 22 मामलों में 11 बच्चों की मस्तिष्क ज्वर के कारण मौत हो गयी, जबकि वैशाली में पांच बच्चों की जान गयी। चिकित्सकों ने अनुमान लगाया था कि गर्मी कम होने से मामलों की संख्या में कमी आयेगी, लेकिन बारिश नहीं होने के कारण राज्य में तपिश में कमी नहीं आयी है। मृतक बच्चों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।

15 अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान

15 अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान

(संतोष पारदसानी)

भोपाल (साई)। राज्य शासन द्वारा श्री एस.के. खरे अवर सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय, श्री अनिल तिवारी संयुक्त कलेक्टर रायसेन, श्री राधेश्याम अगस्थी संयुक्त कलेक्टर बुरहानपुर, श्री प्रमोद कुमार श्रीवास्तव संयुक्त कलेक्टर श्योपुर, श्री चन्द्रशेखर वालिम्बे संयुक्त कलेक्टर छतरपुर, श्री शीलेन्द्र सिंह संयुक्त कलेक्टर इंदौर, श्री संजीव श्रीवास्तव अवर सचिव मंत्रालय, श्री रवीन्द्र कुमार चौधरी संयुक्त कलेक्टर गुना, श्री संजय कुमार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायसेन, श्री मनोज पुष्प अपर आयुक्त नगर निगम इंदौर, श्री उमाशंकर भार्गव संयुक्त कलेक्टर भोपाल, श्री गौतम सिंह संयुक्त कलेक्टर इंदौर, श्रीमती प्रीति जैन प्राचार्य राज्य-स्तरीय प्रशिक्षण शाला इंदौर, श्रीमती उषा परमार अवर सचिव मंत्रालय और श्री हरिसिंह मीणा संयुक्त कलेक्टर बड़वानी को राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रवर श्रेणी वेतनमान स्वीकृत किये गये हैं।

अतिक्रमण पर रोक लगाने म्युनिसिपल मजिस्ट्रेट नियमित भ्रमण करें


अतिक्रमण पर रोक लगाने म्युनिसिपल मजिस्ट्रेट नियमित भ्रमण करें

(दीप्ती श्रीवास्तव)

भोपाल (साई)। अतिक्रमणों पर रोक लगाने प्रदेश के बड़े शहरों में म्युनिसिपल मजिस्ट्रेट का नियमित भ्रमण आवश्यक है। भानपुर से आदमपुर में खंती स्थानांतरण की कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ की जाए। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री बाबूलाल गौर ने यह निर्देश आज यहाँ नगर की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा में अधिकारियों को दिए। बैठक में महापौर श्रीमती कृष्णा गौर, नगरीय प्रशासन एवं विकास के प्रमुख सचिव श्री एस.पी.एस. परिहार, आयुक्त श्री संजय शुक्ला के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मंत्री श्री गौर ने निर्देशित किया कि बी.आर.टी.एस. कॉरीडोर में प्रस्तावित आर.ओ.बी. एवं फ्लाई ओवर के निर्माण में गति लाई जाए। दुर्गानगर झुग्गी बस्ती के पात्र लोगों को आवासों का आवंटन किया जाए। उन्होंने न्यू मार्केट का नया जोनल प्लॉन तैयार करने, वन विहार के समीप से फायरिंग रेंज का स्थानांतरण अन्यत्र करने और नर्मदा पेयजल योजना की बकाया राशि का भुगतान संबंधित निर्माण एजेंसी को करने के निर्देश भी दिए। श्री गौर ने कहा कि शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए नगर निगम, भोपाल द्वारा किए जाने वाले स्पॉट-फाइन की कार्रवाई के सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं।
बैठक में जानकारी दी गयी कि आदमपुर छावनी में खंती के स्थानांतरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा भूमि का आवंटन कर दिया गया है। इस क्षेत्र से विस्थापित होने वाले परिवारों को भू-खण्ड के अलावा आवश्यक सुविधाएँ नगर निगम उपलब्ध करवाएगा। मोबाइल टॉवर लगाने के नियम शासन तैयार कर रहा है।

शाटगन बीमार: अस्पताल में भर्ती


शाटगन बीमार: अस्पताल में भर्ती

(अतुल खरे)

मुंबई (साई)। बॉलीवुड अभिनेता और पटना साहिब (बिहार) से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गई। 66 साल के सिन्हा को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। तब उन्घ्हें यहां कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉ. राम नारायण ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि सांसद सिन्हा को सोमवार दोपहर में भर्ती किया गया है। उनके घर में पुताई हो रही थी, जिससे उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। अब उनकी तबीयत ठीक है। लेकिन सिन्हा को सोमवार को अस्घ्पताल से छुट्टी नहीं मिली। डॉ. नारायण के मुताबिक इस बारे में मंगलवार को फैसला लिया जाएगा।
वरिष्ठ फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को सांस लेने में तकलीफ के बाद सोमवार को दोपहर बाद यहां के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। अस्पताल के सूत्रों ने साई न्यूज को बताया कि उनका समुचित उपचार शुरू कर दिया है और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।
उनकी हालत अब स्थिर है, वह रातभर यहां रहेंगे। चिकित्सक हालांकि यह नहीं बता पाए कि सिन्हा को अस्पताल से कब छुट्टी दी जाएगी। शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा और उनके दोनों बेटे लव और कुश अस्पताल में उनके साथ हैं। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के 66 वर्षीय पिता शत्रुघ्न 1970 के दशक से ही भारतीय फिल्म उद्योग से जुड़े हुए हैं।