सोमवार, 1 अक्टूबर 2012

घरेलू सिलेंडर से गैस निकालकर बेचते धराए हाकर


घरेलू सिलेंडर से गैस निकालकर बेचते धराए हाकर

(अमित कौशल)

नई दिल्ली (साई)। वेस्ट अर्जुन नगर निवासी अशोक कुमार (53) ने रसोई गैस बुक कराई थी। डिलीवरी मैन सिलेंडर उनके घर पर लेकर पहुंचा। शक होने पर जब उन्होंने सिलेंडर पास के आटा चक्की पर ले जाकर तोला तो उसमें पांच किलोग्राम गैस कम थी। अशोक ने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी। जगतपुरी पुलिस ने आरोपी डिलीवरी मैन को दबोच लिया। जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के पास से गैस निकालने वाला पाइप, ऑयल कंपनी की सील और 29 सिलेंडर बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, शंकर जगतपुरी इलाके में रशीद मार्केट की एक गैस एजेंसी पर काफी समय से काम कर रहा था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गोदाम से भरा हुआ सिलेंडर ले जाने के बाद रास्ते में हर सिलेंडर से दो से पांच किलोग्राम तक गैस निकाल लेता था। उसके बाद बड़ी सफाई से उन सिलेंडर पर ऑयल कंपनी की सील लगा दी जाती थी।
निकाली गई गैस को दूसरे सिलेंडर में डालकर उसे ब्लैक में महंगे दामों में बेचा जाता था। जिन सिलेंडर से गैस निकाली जाती थी वह ऐसे लोगों के यहां सप्लाई किया जाता था जो कभी सिलेंडर लेते समय तोलते नहीं या कोई ऐतराज नहीं करते थे। ऐसे में किसी को शक भी नहीं होता था। पुलिस शंकर के साथी सतीश और विजय की भी तलाश कर रही है।
इस तरह के मामले समूची दिल्ली में प्रकाश में आ रहे हैं। पांच किलो वाले छोटे सिलंडर्स में एक सौ पच्चीस से डेढ़ सौ रूपए प्रतिकिलो के हिसाब से गैस भरने का कारोबार रिहाईशी इलाकों में चल रहा है। कई बार गैस भरते समय दुर्घटनाएं भी घटी हैं। बावजूद इसके ना तो स्थानीय पुलिस और ना ही प्रशासन ने कोई कदम उठाया है।
गैस एजेंसी के सूत्रों का कहना है कि ग्राहकों को चाहिए कि एलपीजी सिलेंडर हमेशा तोलकर ही लें। इसके साथ ही साथ सिलेंडर पर लगी सील को अच्छी तरह चेक करें। और अगर सिलेंडर का वजन कम हो तो वापस कर दें। इतना ही नहंी गैस कम होने की सूचना अपनी गैस एजेंसी को दें। अगर वहां से बात न बनें तो एरिया अधिकारी को सूचित करें। एरिया अधिकारी का नंबर गैस एजेंसी के नोटिस बोर्ड पर लिखा होता है। उसके बाद भी बात न बने तो मामले की सूचना पुलिस को दें।

मुसीबत बना रिफ्रेशर कोर्स


मुसीबत बना रिफ्रेशर कोर्स

(अर्जुन कुमार)

देहरादून (साई)। वाहन चालकों के लिए रिफ्रेशर कोर्स करना मुसीबत बन गया है। झाझरा ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में जाने वाले वाहन चालकों के लिए खाना खाने से लेकर पार्किंग तक की समस्या हो रही है। लेकिन इसको लेकर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने आंखें बंद कर रखी है। 380 रुपये के शासनादेश के बावजूद वाहन चालकों से 750 रुपये रिफ्रेशर कोर्स के लिए वसूल किया जा रहा है।
एक माह पहले ही शासन की ओर से रिफ्रेशर कोर्स का शुल्क 750 रुपये से कम करके 380 रुपये कर दिया गया था। इसमें खाने की व्यवस्था वैकल्पिक की गई थी। अगर कोई चालक अपने साथ खाना लेकर आना चाहता है तो वह ला सकता है, लेकिन इस शासनादेश का अनुपालन नहीं किया जा रहा है।
10 दिन पहले ही रिफ्रेशर कोर्स करने वाले एक चालक का कहना है कि झाझरा ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में खाने का शुल्क जबरन वसूल किया जा रहा है। अगर कोई चालक अपने साथ खाना लेकर जाता है तो उसे अंदर नहीं जाने दिया जाता है। दुपहिया वाहनों की पार्किंग तक की व्यवस्था नहीं है। एक सूचना लगा दी गई है कि वाहन की सुरक्षा की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं होगी।
ज्ञातव्य है कि रोजाना 70 से 80 वाहन चालकों को यहां पर रिफ्रेशर कोर्स कराया जाता है। उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, हरिद्वार सहित पूरे गढ़वाल से यहां पर चालक आते हैं। दूसरी ओर संभागीय परिवहन अधिकारी सुधांशु गर्ग का कहना है कि वाहन चालकों की परेशानी के संबंध में उन्हें अवगत नहीं कराया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

श्रीराम ने किया ताड़कासुर का वध


श्रीराम ने किया ताड़कासुर का वध

(एस.के.त्रिवेदी)

वाराणसी (साई)। व्यास काशी (रामनगर) में चल रही रामलीला के तीसरे दिन रविवार की शाम वाजिदपुर मोहल्ले के मुसलिम घरों की खिड़कियों और छतों से हिंदू महिलाओं ने रामलीला का दीदार किया। रामनगर दुर्ग के निकट अयोध्या का दर्जा रखने वाले विशाल मैदान में विश्वामित्र-दशरथ संवाद समाप्त होते ही लोगों का हुजूम वाजिदपुर मोहल्ले की ओर रवाना हो गया।
विशुद्ध रूप से मुसलिम बस्ती के हर घर की खिड़कियों, बरामदों और छतों पर महिलाओं और लड़कियों का हुजूम उमड़ा था। इस मैदान में ताड़कासुर वध की लीला होने से पहले जिधर भी नजर जाती सिर्फ लीला प्रेमी ही दिखाई पड़ते। मुख्य लीलास्थल पर पुरुषों की भीड़ रंगबिरंगी पगड़ियों में दिख रही थी तो लीला स्थल के आसपास मौजूद भवनों पर आधी आबादी का आधिपत्य था।
जोरदार धमाके के साथ लीला शुरू हुई। ताड़कासुर के विशाल पुतले को मैदान के दोनों छोर तक ले जाया गया। भगवान श्रीराम का एक तीर लगते ही ताड़कासुर का विशाल पुतला पीठ के बल गिर पड़ा। पांच मिनट के लीला प्रसंग का दीदार करने के लिए दो-दो घंटे पहले से ही हिंदू महिलाएं मुसलिम घरों में अपनी-अपनी जगह ले चुकी थीं।

आमेर-जयगढ़ की ऐतिहासिक सुरंग खुली


आमेर-जयगढ़ की ऐतिहासिक सुरंग खुली

(राहुल अग्रवाल)

जयपुर (साई)। गुलाबी शहर जयपुर के करीब स्थित आमेर के किले की एतिहासिक सुरंग अब पर्यटक देख सकेंगे। खजाने के लिए चर्चा में रहे जयगढ़ दुर्ग से आमेर महल के बीच तत्कालीन जयपुर रियासत के शासकों द्वारा 18वीं शताब्दी में बनवाई गयी संपर्क सुरंग रविवार से पर्यटकों के लिए खोल दी गई।
राजस्थान की पर्यटन मंत्री बीना काक ने इस सुरंग का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सिटी पैलेस से नाहरगढ़ और आमेर महल आदि अन्य सुरंगों के बारे में भी पता लगाया जायेगा। कहा जाता है कि आमेर महल पर किसी भी प्रकार के आक्रमण की स्थिति में जयपुर राजघराने के लोग इस सुरंग के रास्ते आमेर महल से जयगढ़ दुर्ग में चले जाते थे।
करीब 325 मीटर लंबी सुरंग में पर्यटकों की सुविधा के लिए गणेश पोल से अवानी गेट तक बैटरी चालित गोल्फ कार्ट भी चलाई जायेगी। सुरंग में प्रवेश निशुल्क रहेगा।

स्वाईन फ्लू मामले में रेड अलर्ट पर एमपी!


स्वाईन फ्लू मामले में रेड अलर्ट पर एमपी!

(सुरेंद्र जायस्वाल)

जबलपुर (साई)। मध्यप्रदेश में स्वाइन फ्लू का प्रकोप रुकने का नाम नहीं ले रहा है। स्वाइन फ्लू के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्वाइन फ्लू रोग को देखते हुए जबलपुर संभाग के आयुक्त दीपक खांडेकर ने जबलपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाडा और नरसिंहपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग के अमले को स्वाइन फ्लू की रोकथाम, उपचार और इससे निपटने के लिए निरंतर सतर्कता एवं सजगता बरतने के निर्देश दिए हैं।
खांडेकर ने स्वाइन फ्लू की रोकथाम की समीक्षा बैठक में कहा कि इस रोग से निपटने के लिए निरंतर सतर्कता एवं सजगता बरतने की जरूरत है। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्घ्टर एस. चौहान ने बताया कि आसपास के जिलों से आए 110 मरीजों में से 28 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
संभागायुक्त दीपक खांडेकर की इन चेतावनियों का संभाग में शामिल नरसिंहपुर, जबलपुर, बालाघाट, मण्डला, सिवनी, छिंदवाड़ा जिलों में कोई असर नहीं दिख रहा है। इन जिलों में प्रशासन द्वारा एहतायतन कोई कदम उठाए हों एसा कुछ भी प्रकाश में नहीं आया है।

पाक पर भारत की आसान जीत


पाक पर भारत की आसान जीत

(टी.विश्वनाथन)

कोलंबो (साई)। श्रीलंका में कोलंबो में ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्वकप में कल सुपर-८ के महत्वपूर्ण मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा कर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रखी है। हमारे संवाददाता ने बताया कि भारतीय गेंदबाजों ने इस जीत की बुनियाद रखी।
पाकिस्तान से टॉस जीतकर जब बल्लेबाजी शुरू की तो ऐसा लग रहा था कि वो एक बड़ा स्कोर बनाने की मंशा से मैदान में उतरा है। पहले दो ओवरों में २६ रन पिटने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने अपनी पकड़ मजबूत की और जहीर, बालाजी और युवराज ने न केवल रन नहीं बनने दिए बल्कि विकेट भी झटके।
बालाजी ने अफरीदी और युवराज ने कामरान अकमल और जमशेद को सस्ते में निबटा दिया। शोयब मलिक और उमर अकमल ने पारी को संभालने की कोशिश की पर अश्विन ने दोनों को पवैलियन भेज पारी की कमर तोड़ दी। पाकिस्तान की पूरी पारी १२८ रन पर सिमट गई।
भारत की शुरूआत अच्छी नहीं रही और गंभीर बिना रन बनाए आउट हो गए। इसके बाद सहवाग और कोहली अच्छा खेले और जब सहवाग २९ के निजी स्कोर पर आउट हुए मैच पूरी तरह भारत के पाले में आ चुका था। कोहली ने नाबाद ७८ बनाकर १७वें ओवर में भारत को जीत दिलाई और मैन ऑफ द मैच रहे।
कल एक अन्य मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हरा दिया।आज न्यूजीलैंड का मुकाबला वेस्टइंडीज$ से होगा, जबकि मेजबान श्रीलंका की भिड़ंत मौजूदा चौम्पियन इंग्लैंड से होगी।

ढाका में दंगाइयों ने बौद्ध मंदिरों को जलाया

ढाका में दंगाइयों ने बौद्ध मंदिरों को जलाया

(गौरव वर्मा)

ढाका (साई)। दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश में फेसबुक के एक पोस्ट से उत्तेजित हजारों प्रदर्शनकारियों ने बौद्ध मंदिरों को जला डाला और आस पड़ोस के इलाकों में लूटपाट की। दंगाइयों ने पोस्ट को इस्लाम का अपमान करने वाला बताया।
चटगांव के करीब दक्षिण पूर्व के रामू शहर में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों को अर्धसैनिक बलों को बुलाना पड़ा जहां मुस्लिम प्रदर्शनकारियों ने 11 बौद्ध मंदिरों को जला डाला और दो अन्य को क्षतिग्रस्त कर दिया। हमलावरों में से कुछ ने आरोप लगाया कि बौद्ध धर्म को मानने वाले किसी व्यक्ति ने फेसबुक पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें इस्लाम का अपमान किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों और अधिकारियों ने बताया कि मध्य रात्रि के बाद हजारों की संख्या में मुस्लिम सड़कों पर उतर आए और मंदिरों और पड़ोस के बौद्ध इलाकों पर हमला किया। डर की वजह से निवासी अपने-अपने घरों में छिप गए। पूरी घटना के प्रत्यक्षदर्शी बने एक स्थानीय पत्रकार ने बताया, ‘घंटो चले हमले में उन्होंने 11 बौद्ध मंदिरों को जला डाला और दो अन्य को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने कम से कम 30 बौद्ध घरों में लूटपाट की।’

पौरूषत्व के लिए लाभकारी है गुडहल


हर्बल खजाना ----------------- 25

पौरूषत्व के लिए लाभकारी है गुडहल

(डॉ दीपक आचार्य)

अहमदाबाद (साई)। घरों, उद्यानों और सडकों के किनारे गुडहल को आमतौर पर लगाया जाता है। इसके सुंदर फ़ूल भगवान की भेंट भी चढाए जाते है। गुडहल का वानस्पतिक नाम हिबिस्कुस रोज़ा- सायनेंसिस है। इसके फ़ूलों को जूतों पर रगडने से जूते चमक उठते है।
इसके फ़ूल कामोद्दीपक होते है और अनियमित माहवारी, यौन रोगों, ब्रोन्कियल नज़ला, खांसी जैसे रोगों के निवारण के लिए उपयोग में लाए जाते है। गुडहल के फ़ूल को चबाया जाए तो यह स्फ़ूर्तिदायक होता है और माना जाता है कि यह पौरूषत्व को बढावा देता है।
फ़ूलों के तिल के तेल में गर्म करके लगाने से बालों का झडना बंद हो जाता है और आदिवासी मानते है कि यह बालों का रंग भी काला कर देता है। डाँग- गुजरात में आदिवासी महिलाएं गुडहल की पत्तियों और फ़ूल को पानी में कुचल लेती है और जिससे झागनुमा एक पेस्ट तैयार हो जाता है। इस पेस्ट का उपयोग शैम्पू और कंडीशनर की तरह किया जाता है।
इसी झागनुमा पेस्ट को कैंसर से बनी गाँठों पर भी लेपित किया जाता है। गर्भवती महिलाओं को इसके फ़ूल का सेवन नहीं करना चाहिए, दरअसल इसमें गर्भपात करने का गुण होता है। पत्तियाँ विरेचक गुण की होती अतः अत्यधिक अपचन या पेट की गडबडी हो जाने पर कम मात्रा में इसका सेवन किया जा सकता है। इसके फ़ूलों की चाय बनाकर पी जाए तो यह वजन घटाने में समर्थ होती है। (साई फीचर्स)

(लेखक हर्बल मामलों के जाने माने विशेषज्ञ हैं)

उसी से ठंडा उसी से गरम का आईडिया


एक आईडिया जो बदल दे आपकी दुनिया . . .  25

उसी से ठंडा उसी से गरम का आईडिया

एक आईडी फर्जी तो दूसरी सही कैसे

(नन्द किशोर)

भोपाल (साई) आदित्य बिरला के स्वामित्व वाले आईडिया सेल्यूलर द्वारा धोखाधड़ी के कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं। एक उपभोक्ता अपने परिचय पत्र की एक जैसी दो छाया प्रति जमा कर दो कनेक्शन लेता है। उसका एक कनेक्शन तो चालू हो जाता है पर दूसरा आईडी प्रूफ गलत होने से बंद हो जाता है। है न यह उपभोक्ता के साथ छल करने का नायाब आईडिया। यह कोई और नहीं वरन् आईडिया कंपनी के कारिंदों का खोजा गया आईडिया है।
एक उपभोक्ता ने बताया कि उसने आईडिया कम्पनी के दो सिम अपने नाम से ख़रीदे थे दोनों के लिए एक ही आई. डी. प्रूफ की एक जैसी दो फोटो कॉपी दी थी तीन चार महीने तक सिम चालू थी लेकिन बाद में एक नं 9694008009 की इन्कोमिंग काल्स बंद हो गई लेकिन एक नं 9694411414 चालू था उसके ठीक 18 दिन बाद उस नं (9694008009) पर जो इन्कोमिंग कॉल बंद होने का मैसेज आता था वो भी बंद हो गया कम्पनी में फ़ोन करने पर बताया की आपका आई. डी. प्रूफ सही जमा नहीं होने की वजह से आपका नं बंद कर दिया गया है आप अपना आई. डी. प्रूफ दुबारा देंगे तो आपका नंबर चालू हो जायेगा।
उपभोक्ता के अनुसार ठीक उसके एक दिन बाद आईडिया के उसने ऑफिस में जाकर उनको बताया गया तो उन्होंने बताया की आपका नंबर एक महीने बंद रहा था इसलिए आपका नंबर बंद कर दिया गया है और यह आपको नहीं मिलेगा उपभोक्ता ने वही ऑफिस से ही दुबारा कस्टमर केयर पर बात की तो उन्होंने आई. डी. प्रूफ नहीं होने की बात बताई और 50 रूपये देने पर आपका नंबर चालू हो जायेगा।
उन्होंने बताया कि इसके बारे में कम्पनी ऑफिस में बताया और कस्टमर केयर पर उसी समय उनको अपने मोबाइल से बात करने को कहा तो ऑफिस वालो ने मन कर दिया और चले जाने को कहा मैंने ये बात कस्टमर केयर पे सी समय कही तो उन्होंने कहा की ऑफिस वाले ऐसा क्यों कह रहे है ये गलत कह रहे है।
कम्पनी के कर्मचारी एक ही समय दो बाते कह रहे है की इस नं की आई. डी. प्रूफ सही नहीं है और दूसरा ये की ये नं एक महीने बंद होने के कारन बंद कर दिया गया है जो की सही नहीं है ऐसा कंही पर भी लिखित में नहीं है बाकि सभी कम्पनी जब तक सिम की वेलिडिटी ख़तम नहीं होतो जब तक नं बंद नहीं कर सकती वो भी इन्कोमिंग काल्स बंद होने के तीन महीने बाद ही बंद कर सकती है।
उपभोक्ता ने आरोप लगाया कि उसका नंबर एक महीने में ही बंद कार दिया जो की सरसर धोखा है उसका जो नंबर बंद हुआ वह उसके वव्यसाय के लिए लिया था और वो नंबर पूरे मार्केट में दिया हुआ है अब वो किसी और को दिया हुआ है जो कम्पनी की गलती है जिसका भोगमान उपभोक्ता को ही भोगना पड़ रहा है उसका काम में काफी नुक्सान हो रहा है। उसने कहा कि उसके पास आईडिया कम्पनी में कस्टमर केयर में जो बातचीत हुई है वो रिकॉर्ड है अतः उसे 9694008009 वापस दिलाये ताकि उसके नुक्सान की भरपाई हो सके.

(क्रमशः जारी)

जल व पिंडदान का विशेष महत्त्व हें श्राद्ध पक्ष में


जल व पिंडदान का विशेष महत्त्व हें श्राद्ध पक्ष में

(पंडित दयानन्द शास्त्री)

नई दिल्ली (साई)। भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म में पितृ ऋण से मुक्त होने के लिए अपने माता-पिता व परिवार के मृतकों के नियमित श्राद्ध करने की अनिवार्यता प्रतिपादित की गई है। श्राद्ध कर्म को पितृकर्म भी कहा गया है व पितृकर्म से तात्पर्य पितृपूजा भी है।
अपने पूर्वजों के प्रति स्नेह, विनम्रता, आदर व श्रद्धा भाव से किया जाने वाला कर्म ही श्राद्ध है। यह पितृ ऋण से मुक्ति पाने का सरल उपाय भी है। इसे पितृयज्ञ भी कहा गया है। हर साल भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन (कुंवार) माह की अमावस्या तक के यह सोलह दिन श्राद्धकर्म के होते हैं।
इस वर्ष श्राद्ध पक्ष की शुरुआत 30  सितंबर,2012 (रविवार) से होकर उसका समापन 15 अक्तूबर,2012 (सोमवार) को सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या को होगा। महर्षि पाराशर के अनुसार देश, काल तथा पात्र में हविष्यादि विधि से जो कर्म यव (तिल) व दर्भ (कुशा) के साथ मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धापूर्वक किया जाता है वह श्राद्ध होता है।
भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म में पितृ ऋण से मुक्त होने के लिए अपने माता-पिता व परिवार के मृतकों के नियमित श्राद्ध करने की अनिवार्यता प्रतिपादित की गई है। श्राद्ध कर्म को पितृकर्म भी कहा गया है व पितृकर्म से तात्पर्य पितृपूजा भी है।
आश्विन कृष्ण प्रतिपदा से लेकर अमावस्या तक ऊपर की रश्मि तथा रश्मि के साथ पितृप्राण पृथ्वी पर व्याप्त रहता है। श्राद्घ की मूलभूत परिभाषा यह है कि प्रेत और पित्तर के निमित्त, उनकी आत्मा की तृप्ति के लिए श्रद्घापूर्वक जो अर्पित किया जाए वह श्राद्घ है। मृत्यु के बाद दशगात्र और षोडशी-सपिण्डन तक मृत व्यक्ति की प्रेत संज्ञा रहती है। सपिण्डन के बाद वह पितरों में सम्मिलित हो जाता है।
पितृपक्ष भर में जो तर्पण किया जाता है उससे वह पितृप्राण स्वयं आप्यापित होता है। पुत्र या उसके नाम से उसका परिवार जो यव तथा चावल का पिण्ड देता है, उसमें से रेत का अंश लेकर वह चंद्रलोक में अम्भप्राण का ऋण चुका देता है।
ठीक आश्विन कृष्ण प्रतिपदा से वह चक्र ऊपर की ओर होने लगता है। 15 दिन अपना-अपना भाग लेकर शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से उसी रश्मि के साथ रवाना हो जाता है। इसलिए इसको पितृपक्ष कहते हैं और इसी पक्ष में श्राद्घ करने से वह पित्तरों को प्राप्त होता
धर्मशास्त्रों अनुसार पितरों का निवास चंद्रमा के उर्ध्वभाग में माना गया है। यह आत्माएं मृत्यु के बाद एक वर्ष से लेकर सौ वर्ष तक मृत्यु और पुनर्जन्म की मध्य की स्थिति में रहते हैं। पितृलोक के श्रेष्ठ पितरों को न्यायदात्री समिति का सदस्य माना जाता है।
अन्न से शरीर तृप्त होता है। अग्नि को दान किए गए अन्न से सूक्ष्म शरीर और मन तृप्त होता है। इसी अग्निहोत्र से आकाश मंडल के समस्त पक्षी भी तृप्त होते हैं। पक्षियों के लोक को भी पितृलोक कहा जाता है। (साई फीचर्स)

अन्ना हजारे और मुन्ना बेचारे


अन्ना हजारे और मुन्ना बेचारे

(संजय तिवारी)

नई दिल्ली (साई)। बिना मुन्ना के अन्ना से मिलना न जाने क्यों अधूरा सा लगता है। दिल्ली में चली वॉलन्टियर मीट के बाद अन्ना हजारे हिन्दी भवन के सभागार में उन्हीं वॉलन्टियर्स के सामने प्रबोधनकार बने बैठे थे। वे ऐसा कुछ नहीं बोल रहे थे जो उन्होंने पिछले दो साल में न बोला हो लेकिन उन्हें सुनने आये वे लोग उनको सुन रहे थे, जो अब आंदोलनकारी से आगे बढ़कर कार्यकर्ता हो चले हैं। बिना अनशन या उपवाश के भी अन्ना की आवाज धीमी है। अन्ना के संबोधन के बाद जब सवाल जवाब शुरू हुआ तो ऐसी अफरा तफरी मची कि अन्ना ने वहां से उठकर जाना ही बेहतर समझा। अन्ना उठे और चले गये।
पिछले करीब एक महीने से अन्ना और अरविन्द के बीच चल रही तनातनी के बीच अन्ना हजारे की इस तरह की यह पहली कोशिश है। जड़ जमाने की कोशिश। अगस्त में जंतर मंतर पर आखिरी अनशन टूटने के बाद से ही अरविन्द केजरीवाल दिल्ली और दिल्ली के बाहर लगातार वालन्टियर मीट कर रहे हैं। अभी आखिरी वालन्टियर मीट 29 सितंबर को दिल्ली में हुई जिसमें राजनीतिक दल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। कम से कम दिल्ली में जितनी वॉलन्टियर मीट हुई है उसमें नौजवानों की मौजूदगी दिखती है। इन वालन्टियर मीट से अन्ना के आंदोलन से उपजे वे समर्थक नदारद थे जो टीम अन्ना में अरविन्द विरोधी हैं। हो सकता है इन वालन्टियर मीट की सफलता की शिकायत अन्ना हजारे को की गई हो और अन्ना ने दिल्ली आकर अरविन्द से अपने अलग होने की घोषणा कर दी। अगर इसमें सच्चाई नहीं होती तो भला खुद अन्ना हजारे रालेगढ़ से चलकर दिल्ली वालन्टियर मीट करने क्यों आते?
निश्चित रूप से वे अरविन्द की बढ़ती ताकत को हर संभव तरीके से रोकना चाहते हैं। एक तरफ वे सार्वजनिक रूप से अरविन्द केजरीवाल से अपनी दूरी बता रहे हैं और अपना नाम तथा फोटो तक इस्लेमाल करने से रोक रहे हैं तो दूसरी ओर जन धन को संभालने के लिए उन्हीं तरीकों का इस्तेमाल भी कर रहे हैं जिसका प्रयोग अरविन्द केजरीवाल पहले ही कर चुके हैं। रविवार को दिल्ली में जो अन्ना ने दिनभर की जो वालन्टियर मीट ली उसकी पूरी उधेड़बुन में कुछ निकलकर सामने आया नहीं। अन्ना हजारे बोलने के लिए कुछ भी बोलें लेकिन अनशन का दौर खत्म हो जाने के साथ ही उनका रोडमैप भी समाप्त हो गया है। मसलन रविवार को जब वे अपने समर्थकों के सामने बोल रहे थे तो उन्होंने साफ कहा कि श्श्2014 हमारा आखिरी लक्ष्य नहीं है। हमें बहुत लंबे जाना है।श्श् यह श्लंबेश् कहां तक जाता है यह न तो अन्ना हजारे को पता है और न ही उनके उन समर्थकों को जो टीम अरविन्द के इतर अन्ना आंदोलन की धारा में बह रहे थे।
अन्ना दिल्ली आये थे अरविन्द केजरीवाल के उस आंदोलन का समर्थन करने जो अरविन्द केजरीवाल भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू करना चाहते थे। उन्होंने बिना किसी बैनर के भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान की शुरूआत की थी और इसमें अन्ना हजारे तथा बाबा रामदेव को मुखौटे के रूप में इस्तेमाल किया था। लेकिन दिल्ली आने के बाद अरविन्द का आंदोलन अन्ना का आंदोलन बन गया। अरविन्द के मुकाबले अन्ना हजारे देश को ज्यादा अपील करते थे। उन्होंने अपील किया भी। और देखते ही देखते देश में अन्ना आंदोलन खड़ा हो गया। यह आंदोलन जैसे जैसे बढ़ता गया अपने आप एक एक टीम अन्ना पैदा हो गई। इस टीम अन्ना में वही लोग थे जिन्हें अरविन्द केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष शुरू करने के लिए अपने साथ लिया था। अन्ना आंदोलन के बाद भले ही एनजीओ बिरादरी में अरविन्द केजरीवाल विलेन बन गये हों लेकिन उसके पहले एनजीओ बिरादरी के बीच अरविन्द केजरीवाल प्यारे गुड़्डे के तौर पर पहचाने जाते थे। अपनी इसी छवि का इस्तेमाल करके अरविन्द केजरीवाल ने कई दर्जन संस्थाओं और एनजीओ बिरादरी के बड़े नामों को भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम में शामिल कर लिया था। एनजीओ बिरादरी के इन्हीं नामों का समुच्चय आगे टीम अन्ना बन गई।
लेकिन जैसे ही भ्रष्टाचार के खिलाफ अरविन्द की मुहिम अन्ना का आंदोलन बनी और मीडिया में पूछताछ बढ़ी तो प्रचार के भूखे एनजीओ बिरादरी के इन भेड़ियों ने अपनी अपनी खाल उतार दी। अब वे अपने असली रूप में सामने आ गये। सौ पचास की संख्या को ष्देशव्यापी आंदोलनष् बता देनेवाली इस एनजीओ बिरादरी के लिए अन्ना का आंदोलन बड़ी सफलता थी। इस आंदोलन से जो जन धन हासिल हुआ था उस पर अरविन्द केजरीवाल भी अपना दावा कर रहे थे और एनजीओ बिरादरी भी। हालांकि दोनों के दावों की पृष्ठभूमि अलग अलग थी। एनजीओ बिरादरी की सोच यह थी कि जनता उसके साथ जाएगी जिसके साथ अन्ना हजारे होंगे लेकिन अरविन्द केजरीवाल का दुस्साहस इसके विपरीत था। अरविन्द केजरीवाल सोचते हैं कि अन्ना उसके साथ जाएंगे जिसके साथ जनता होगी। हो सकता है, अरविन्द केजरीवाल सही सोचते हों क्योंकि एनजीओ बिरादरी तब अन्ना के करीब आई जब अन्ना ब्राण्ड हजारे बन चुके थे जबकि अरविन्द केजरीवाल अन्ना हजारे के पास तब गये जब वे रालेगढ़ में महाराष्ट्र मार्का आंदोलनकारी थे।
लेकिन आंदोलन का यह महाराष्ट्र मार्क जब नेशनल ब्राण्ड बना तो दावों की झड़ी लग गई। एनजीओ बिरादरी ने ही अन्ना हजारे पर दावा नहीं किया। राजनीतिक दलों में दूसरे सबसे बड़े दल ने भी किसी न किसी तरह अन्ना की मुहिम को कांग्रेस विरोधी मुहिम साबित करने की कोशिश भी की। अरविन्द केजरीवाल के किनारे होने के बाद अन्ना हजारे के पास जो लोग बच गये हैं उसमें दो ही तरह के लोग ज्यादा हैं। एक वे जो एनजीओ बिरादरी से नाता रखते हैं और दूसरे वे जो राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाना चाहते हैं। इन दो तरह के लोगों में एनजीओ बिरादरी हावी है। एनजीओ बिरादरी के वे लोग जो अरविन्द केजरीवाल के प्रभाव में दब गये थे, उभरकर सामने आ गये हैं और एक बार फिर अन्ना को आगे ले जाना चाहते हैं। यही वह एनजीओ बिरादरी है जिसने अब दिल्ली में अन्ना का सारथी बनने का दावा किया है। अन्ना और अरविन्द केजरीवाल के बीच शुरू हुई सिविल वार में वही सिविल सोयासटी है जो प्रभाव के स्तर पर भले ही नगण्य हो लेकिन नेतृत्व के स्तर पर एनजीओ बिरादरी तो बन ही गई है।
इसी एनजीओ बिरादरी ने टेलीवीजन मीडिया का साथ मिल जाने पर जो तमाशा खड़ा किया वह तमाशा अब एक नौटंकी में तब्दील हो चुका है। कुछ नौजवान जो कभी अरविन्द की वालन्टियर मीट का हिस्सा बनते हैं तो कभी अन्ना की मीटिंग में पहुंच जाते हैं, वे आगे बढ़ने का पता पूछ रहे हैं। दोनों ही खेमों में पता बताने की जद्दोजहद चल रही है। अरविन्द का खेमा राजनीतिक विकल्प को रास्ता बता रहा है तो अन्ना की एनजीओ बिरादरी अभी भी अपने वैकल्पिक रास्तों पर ही चलने की सलाह दे रही है। ऐसा करते हुए अन्ना और अरविन्द दोनों ही अपनी अपनी फितरत का बखूबी इस्तेमाल कर रहे हैं। अन्ना और अरविन्द दोनों की फितरत यही रही है कि उन्होंने अपने अपने फायदे के लिए काम नाम और धाम का इस्तेमाल किया है और आगे बढ़ गये हैं। इसलिए दोनों ओर से सिविल सोसायटी के इस सिविल वॉर में आखिरकार विजेता कौन होगा, यह इस पर निर्भर करेगा कि बहुमत की जनता को कौन अपने साथ बांधकर रख पाता है। अन्ना हजारे रह जाएंगे या फिर मुन्ना बेचारे हो जाएंगे यह भी इस पर निर्भर करेगा कि सिविल सोसायटी की शातिर चालों में आखिरी बाजी किसके हाथ लगती है।
अन्ना हजारे के पास अपने नाम के ब्राण्ड का ब्रह्माण्ड है लेकिन अरविन्द केजरीवाल जैसा सक्रिय दूसरा आदमी नहीं है तो अरविन्द केजरीवाल के पास अब अन्ना जैसा दूसरा ब्राण्ड खड़ा कर लेने की कूब्बत नहीं है। इसलिए इतना तो तय है कि अन्ना और अरविन्द के बीच चल रही इस सिविल वार में अगर सुलह समझौता नहीं होता तो ज्यादा दिन नहीं लगेगा जब दोनों का सूरज डूब जाएगा। और साथ में उनकी उम्मीद का तारा भी टूट जाएगा जो कभी भागकर अरविन्द केजरीवाल की वालन्टियर मीट का हिस्सा बनता है तो कभी अन्ना हजारे से आगे की योजना को लेकर सवाल जवाब करता है।
(लेखक विस्फोट डॉट काम के संपादक हैं)

पाक जमीन पर कायम हुआ शहीद-ए-आजम का निशान


पाक जमीन पर कायम हुआ शहीद-ए-आजम का निशान

(विस्फोट डॉट काम)

नई दिल्ली (साई)। आज के पाकिस्तान की सरजमीं पर पैदा होनेवाले शहीद-ए-आजम का नामों निशान लगभग मिट ही चुका था लेकिन अब एक बार फिर पाकिस्तान की सरजमीं पर शहीद-ए-आजम का नामोनिशान कायम हुआ है. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने फैसला किया है कि वह उस शादमान चौक का नाम शहीद-ए-आजम के नाम पर भगत सिंह चौक रखेगी जिस जगह पर भगत सिंह को फांसी दी गई थी. इसी जगह पर पहले लाहौर जेल का फांसीघर था.
अब से इस जगह को भगतसिंह चौक के नाम से जाना जाएगा। पाकिस्तान के प्रगतिशील और मज़दूर आंदोलनों व साथ साथ करोड़ों भारतवासीयों के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलिब्ध है। पाकिस्तान के विभिन्न संगठन व पार्टी खासतौर पर लेबर पार्टी पिछले कई वर्षाे से इस मांग को उठाते रहे हैं। क्योंकि उनका मानना है कि भगतसिंह पाकिस्तान का सबसे बड़े शहीद हैं। भगतसिंह लाहौर शहर में ही पले-बढ़े व उन्होंने अपना राजनैतिक संघर्ष वहीं शुरू किया व उसी शहर में ही उनकी शहादत हुई। वे इस पूरे उपमहाद्वीप के साझी विरासत के प्रतीक है जिसे दोनों ही मुल्क हिन्दुस्तान व पाकिस्तान काफी शिद्दत से मानते हैं।
ज्ञातव्य रहे कि इस वर्ष मई में राष्ट्रीय वनजन श्रमजीवी मंच के राष्ट्रीय सम्मेलन में पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल आया था उन्होंने तय किया था कि लाहौर में शादमान चौक पर भगतसिंह के जन्मदिन पर इस चौक को भगतसिंह के नाम से बनाने के लिए दोनों देशों के लोगों द्वारा एक मुहिम शुरू की जाएगी। इस मुहिम की शुरूआत लेबर पार्टी द्वारा शुरू की गई। इसी मांग को पूरा करने के लिए 28 सितम्बर 2012 को लाहौर के सर दयाल सिंह लाईब्रेरी हाल में भगतसिंह का जन्मदिन बनाने का व्यापक कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसका आयोजन वहां के 40 संगठनों द्वारा किया गया था। उसी समारोह में भारत से भी 32 लोगों को शिष्टमंडल जाना था लेकिन पाकिस्तान की केन्द्रीय सरकार ने वीज़ा नहीं दिया। इसके कारण यह शिष्टमंडल वहां नहीं पहुंच पाया। वीज़ा न दिए जाने पर दोनों देशों के जनसंगठनों में काफी रोष था।
भारत से इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शिष्टमंडल तो नहीं पहुंच पाया लेकिन लाहौर में कार्यक्रम भी हुआ और शहीद-ए-आज़म भगतसिंह चौक की घोषणा भी की गई। इस कार्यक्रम को पाकिस्तान के प्रगतिशील संगठनों ने सफल कार्यक्रम बनाया व भगत सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक भी काटा गया। इस कार्यक्रम का पाकिस्तान की मीडिया ने भी सराहना की, द डॉन ने शादमान चौक को शहीदे आज़म भगतसिंह चौक के नाम की घोषणा को प्रमुखता से प्रकाशित किया है।

रविवार, 30 सितंबर 2012

कर्नाटक ने तमिलनाडू के लिए छोड़ा पानी


कर्नाटक ने तमिलनाडू के लिए छोड़ा पानी

(श्वेता यादव)

बंग्लुरू (साई)। कर्नाटक ने उच्चतम न्यायालय के निर्देश का पालन करते हुए आज तमिलनाडु के लिए कावेरी नदी का पानी छोघ्ना शुरू कर दिया है। सरकारी सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया है कि इसके विरोध में मांडिया ज़िले में व्यापक प्रदर्शन हो रहे हैं और यातायात बाधित हुआ है।
कावेरी की संरचना समिति के अध्यक्ष जी मादेगोघ ने आज राज्य सरकार के खिलाफ कठिन शब्दों से आलोचना की। उन्होंने आज मुख्यमंत्री और राज्य के सांसदों का इस्तीफा मांगा। विधानसभा में विरोध पार्टी के नेता सिद्धारमैया ने भी राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि वे सुप्रीम कोर्ट में राज्य के हित में मुकदमा लघ्ने में विफल सिद्ध हुई है। राज्य के जलाश्य से पानी छोने की वजह से राज्य के किसान और कन्नघ रक्षा संगठन क्रोधित हो चुके हैं और अपनी हताशा नाराजगी का प्रदर्शन दे रहे हैं।
ईरीगेशन के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि सिंचाई विभाग ने बताया कि बीती रात से कृष्णराज सागर बांध और काबिनी जलाशय से लगभग पांच हजार क्यूसिक पानी छोघ जा रहा है। सूत्रों के अनुसार कर्नाटक, तमिलनाडु के लिए नौ हजार क्यूसिक पानी छोघ्ना सुनिश्चित करेगा। यह फैसला कल कर्नाटक विधानसभा में विभिन्न दलों के नेताओं की बैठक के बाद किया गया है।
बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि प्रधानमंत्री से आग्रह किया जाएगा कि वे प्राधिकारण के निर्देश पर फिर से विचार करें। प्रधानमंत्री इस प्राधिकरण के अध्यक्ष भी हैं। शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय ने कर्नाटक सरकार को कावेरी नदी प्राधिकरण के फैसले का पालन करने का निर्देश दिया था।  न्यायालय ने प्राधिकरण के निर्देश का पालन नहीं करने के लिए कर्नाटक सरकार को फटकार लगाई थी। न्यायालय ने यह भी चेतावनी दी थी कि अगर कर्नाटक ऐसा नहीं करता तो उसे इस बारे में समुचित आदेश जारी करना पघ्ेगा।

तमिलनाडू में जलसंरक्षण को प्राथमिकता


तमिलनाडू में जलसंरक्षण को प्राथमिकता

(प्रीति सक्सेना)

चेन्नई (साई)। तमिलनाडु में जल संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। हमारी संवाददाता ने बताया है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना-मनरेगा के तहत तिरूचिरापल्ली में जल संरक्षण योजना सफलता से चलाई जा रही है। त्रिची में महात्मा गांधी नरेगाा पानी के भंडारण और ग्रामीण इलाकें में सकों के लिए सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है।
कावेरी से ४० किलोमीटर दूर कल्लिपट्टी को पानी के लिए टैंकों और कुओं का ही सहारा है। कन्नुदयामवहटी गांव के सरपंच का कहना है कि मनरेगा से करीब ५०० परिवारों को फायदा पहुॅंचा है। इससे पहले उन्हें केवल ३० रूपए प्रति दिन की मजदूरी मिलती थी। लेकिन अब वो सौ रूपये प्रतिदिन से ज्यादा की मजदूरी पा रहे हैं। वुंगानूर, एव्वूर और गुणासीलम सहित सभी गांवों में सघ्कों की मरम्मत का काम भी किया जा रहा है। अब तक ३ लाख २२ हजार रोजगार कार्ड जारी किए गए हैं। इसमें से लगभग ८५ प्रतिशत महिलाओं के लिए हैं।

एसी में यात्रा हो जाएगी कल से मंहगी


एसी में यात्रा हो जाएगी कल से मंहगी

(शरद खरे)

नई दिल्ली (साई)। सभी रेलगाडियों में वातानूकुलित श्रेणियों के रेल किराये में कल से तीन प्रतिशत की बढोतरी लागू हो जाएगी। सरकारी अधिसूचना के अनुसार ए सी प्रथम श्रेणी, एग्जिक्यूटिव क्लास, ए सी टू टीयर, ए सी थ्री टीयर और एसी चेयर कार के भाघ्े के साथ नया सेवा कर लगाया जाएगा।
ए सी टू और ए सी वन में यात्रा करने वाले रेलयात्रियों को सेवा कर का अतिरिक्त भार वहन करना होगा क्योंकि इस वर्ष अप्रैल में इन श्रेणियों के किराये में २० प्रतिशत की बघेतरी की जा चुकी है। इसके अलावा केटरिंग और स्टेशनों पर पार्किंग के लिए भी सेवा कर वसूला जाएगा। इस नए फैसले से सरकार को करीब तीन हजार करोघ् रूपये का राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है।

हिन्दी सिनेमा के बायकाट पर नेपाल सरकार ने दिया आश्वासन


हिन्दी सिनेमा के बायकाट पर नेपाल सरकार ने दिया आश्वासन

(वैभव वर्मा)

काठमांडू (साई)। नेपाल में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-सीपीएन माओवादियों द्वारा भारतीय रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों और हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन पर पाबंदी लगाने की मांग की खबरों के मद्देनजर नेपाल सरकार ने भारत को आश्वासन दिया है कि वह ऐसी किसी भी कार्रवाई का समर्थन नहीं करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि ऐसी कोई पाबंदी लागू न हो।
विदेश मंत्री एस एम कृष्णा ने नेपाल के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री नारायण काजी श्रेष्ठ के साथ न्यूयॉर्क में कल बैठक के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा की। बैठक के बाद सूत्रों ने बताया कि श्री कृष्णा ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच इस बारे में आपसी सहमति है कि वे अपने यहां से एक दूसरे के खिलाफ किसी भी दुष्प्रचार की अनुमति नहीं देंगे। श्री श्रेष्ठा ने श्री कृष्णा को आश्वासन दिया कि नेपाल में भारत विरोधी कोई गतिविधि नहीं चलने दी जाएगी।

फिर लुटे 51 लाख!


फिर लुटे 51 लाख!

(महेश रावलानी)

नई दिल्ली (साई)। डिफेंस कॉलोनी में सवा पांच करोड़ रुपये की लूट के करीब पांच घंटे बाद ही राजधानी में एक और कैशवैन से 51 लाख रुपये लूटे गए थे। फर्क सिर्फ इतना था उस कैशवैन से रुपये उसी का ड्राइवर लूटकर भागा। आरोपी ड्राइवर का अभी तक कुछ सुराग नहीं लग सका है। वारदात को लेकर नॉर्थ और नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के पुलिस अधिकारियों में शनिवार दोपहर तक संशय की स्थिति रही कि यह वारदात किसके इलाके में आती है। बाद में नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के महेंद्र पार्क पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
इन दोनों वारदातों के अलावा शुक्रवार रात करीब 1 बजे इंद्रलोक में भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में चोरी की कोशिश की गई। यानी करीब 12 घंटे में ही इस तरह की तीन वारदातें हुई। डीसीपी पी. करुणाकरण के मुताबिक, झंडेवालान में लॉजिक कैश कंपनी है। यह कंपनी चार बैंकों के एटीएम में रुपये लोड करने का काम करती है। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे एक सामान्य कैशवैन में 81 लाख रुपये भरकर उन्हें एटीएम में लोड करने के लिए ले जाया गया। कैशवेन को ओमपाल सिंह चला रहा था। उसमें गनमैन ब्रिजेश के अलावा हेमंत और मुकेश भी बैठे थे।
इसी बीच पुलिस सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि कैशवैन से सब्जी मंडी, कमला नगर, किशनगंज और किरोड़ीमल कॉलेज के एटीएम में 30 लाख रुपये लोड किए गए। किरोड़ीमल कॉलेज के पास ही ड्राइवर ओमपाल ने अन्य तीनों को खाने और पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक और कुछ सामान दिया।
आरोप है कि उसमें कुछ नशीला पदार्थ मिलाया गया था। तुरंत तो वह तीनों बेहोश नहीं हुए, मगर कुछ देर बाद तीनों वैन में ही बेहोश हो गए। इसके बाद ओमपाल पर आरोप है कि उसने तीनों में से एक की जेब से उस बख्शे की चाबी निकाली जिसमें कैश रखा था। इसके बाद उसे खोलकर उसमें रखे 51 लाख रुपये लूटे लिए। गार्ड की गन भी ले ली गई थी, मगर बाद में वह मिल गई। इस मामले में शुक्रवार रात करीब 1रू30 बजे एक्सिडेंट की कॉल हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि यह सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि कैश लूट का मामला है।

पंप मालिक नहीं करेंगे हड़ताल का समर्थन


पंप मालिक नहीं करेंगे हड़ताल का समर्थन

(मणिका सोनल)

नई दिल्ली (साई)। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया पेट्रोलियम ट्रेडर्स (एफएआईपीटी) ने कहा है कि उसका हड़ताल पर जाने का इरादा नहीं है, क्योंकि सरकार डीलरों का कमिशन बढ़ाने पर विचार कर रही है। फेडरेशन का दावा है कि देश भर में 42,000 पेट्रोल पंप ऑपरेटर उसके सदस्य हैं।
एफएआईपीटी ने कहा कि इस बात में कोई सचाई नहीं है कि 1 और 2 अक्टूबर को पेट्रोल पंप ईंधन नहीं खरीदेंगे। फेडरेशन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 1 और 2 अक्टूबर को सभी पेट्रोल पंप सामान्य तरीके से कामकाज करेंगे। इसमें कहा गया है कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पहले ही सभी तेल मार्केटिंग कंपनियों को लिखा है कि वे 15 दिन के भीतर इस मुद्दे को सुलझाएं और डीलरों की मांग को पूरा करें। ऐसे में एफएआईपीटी के सदस्यों का किसी प्रकार का आंदोलनकारी रुख अपनाने का इरादा नहीं है।
कुछ माह पहले कनफेडरेशन ऑफ इंडियन पेट्रोलियम डीलर्स ने अशोक बधवार की अध्यक्षता वाले एफएआईपीटी से नाता तोड़ने की घोषणा की थी। कनफेडरेशन ने पिछले सप्ताह कहा था कि डीलर गंभीर वित्तीय संकट में हैं और परिचालन की लागत बढ़ने की वजह से उनके पास अपने परिचालन में कटौती करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
एफएआईपीटी ने कहा है कि अखिल भारतीय स्तर पर किए गए विश्लेषण के हिसाब से डीलरों का कमिशन पेट्रोल पर मौजूदा 1.49 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 2.16 और डीजल पर 91 पैसे प्रति लीटर से 1.32 रुपये प्रति लीटर करने की जरूरत है।

भारतीय राजनीति को कोसा अण्णा ने


भारतीय राजनीति को कोसा अण्णा ने

(महेंद्र देशमुख)

नई दिल्ली (साई)। गांधीवादी समाजसेवी अन्ना हजारे ने राजनीति में नहीं आने के अपने पुराने रुख को रविवार को फिर दोहराते हुए कहा कि यह राजनीति गंदगी से भरपूर है। अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा- राजनीति से नहीं बल्कि बड़े आंदोलन के जरिए देश को भविष्य मिलेगा।
उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने राजनीतिक विकल्प के बारे में जो सवाल उठाए थे, उसके बारे में अरविन्द केजरीवाल गुट की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है। अन्ना रविवार सुबह ही राजधानी पहुंचे, जहां उन्हें गैर-राजनीतिक भ्रष्टाचार विरोध आंदोलन के आगे के कदम के बारे में कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श करना है। उन्होंने कहा, श्राजनीति पवित्र नहीं है और गंदगी से भरपूर है।श् उन्होंने कहा कि आंदोलन का मार्ग पवित्र है।
उन्होंने कहा, श्मैंने कोई विकल्प नहीं दिया। जब मुझे यह बताया गया कि कोई विकल्प देना होगा, तो मैंने कहा कि यह एक अच्छा विचार है लेकिन मैंने उनसे कहा कि वे मेरे 5-6 सवालों के जवाब दें। लेकिन मुझे कोई जवाब नहीं मिला।श् हजारे विकल्प से जुड़े सवालों के बारे में चर्चा कर रहे थे। इनमें नये राजनीतिक दल के लिए सदस्यों के चयन, धन कहां से आएगा, चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन कैसे किया जायेगा, जैसे सवाल शामिल थे।