शुक्रवार, 22 मार्च 2013

वोडफोन ने की रोमिंग फ्री


वोडफोन ने की रोमिंग फ्री

(प्रदीप चौहान)

नई दिल्ली (साई)। मोबाईल सेवा प्रदाता दूरसंचार कंपनी वीडियोकान मोबाइल सर्विसेज ने आज कहा कि उसके उपभोक्ताओं से इनकमिंग काल्स पर रोमिंग शुल्क नहीं वसूला जाएगा। वीडियोकान मोबाइल सर्विसेज के सीईओ अरविंद बाली ने कहा, कि वे एक राष्ट्र मुफ्त रोमिंग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। उन्होंने कहा कि उनके उपभोक्ताओं को वीडियोकान नेटवर्क पर रोमिंग के दौरान निःशुल्क इनकमिंग काल्स की सुविधा मिलेगी।
ज्ञातव्य है कि वीडियोकान चार सर्किलों पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात में मोबाईल सेवा का परिचालन करती है, जबकि इसके पास सात सर्किलों में परिचालन का लाइसेंस है। कंपनी बाकी सर्किलों अर्थात बिहार, उत्तर प्रदेश पूर्व एवं उत्तर प्रदेश पश्चिम में परिचालन शुरु करने की योजना को अंतिम रुप दे रही है।

सिवनी : युवतियों में फैशन बना नकाब


युवतियों में फैशन बना नकाब

(शिवेश नामदेव)

सिवनी (साई)। गर्मी आते ही शहर के युवक युवती अपना चेहरा ढक कर चलते हैं, परंतु यह नकाब गर्मी के बचाव के साथ साथ उनकी पहचान छुपाने में मदद करता है। वैसे तो यह नकाब युवतियों द्वारा रात्री के समय भी पहने हुए देखा जा सकता है। गर्मी के बचने में मदद करने वाला नकाब अपने बायफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के साथ घुमने-फिरने में काफी मददगार साबित हो रहा है। इस नकाब की मदद से युवक-युवतियां बेखौफ अपने प्रेम की पीगे उड़ाते असानी देखे जा सकते हैं। लकड़े भी इस नकाब की आड़ में लकड़ियों को छेड़ना आदि  कार्य बड़ी असानी से पूरा कर लेते हैं। नकाबपोशों में युवक युवतियों की संख्या ज्यादा है जिनमें महाविद्यालीन शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी अधिक हैं। दूसरी ओर गौर फरमाया जाए तो युवक-युवतियां नकाब की आड़ में अश्लील हरकतें करते नजर आते हैं जिन्हें पहचनना मुश्किल हो जाता है। इससे अधिकांश युवक युवतियों स्थानीय बस स्थानक, धार्मिक स्थलों उद्यानों में पहुंच कर घंटों बतियाते रहते है, साथ ही अश्लील हरकतें भी करते हैं, जो समाजिक दृष्टि से अनुचित है। यदि इन पर पाबंदी नहीं लगायी तो युवतियों को यौन शोषण से नहीं बचाया जा सकता। दुप्पटे से अपने चहरे ढकने के कारण जेब काटने, उठाईगिरी जैसी अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं।
दुप्पटे से चहरे ढकने का प्रचलन पहले बड़े महानगरों मेें अधिक होता था जो अब धीरे धीरे छोटे शहरों से होता हुआ ग्रामीण परिवेश में जा पहुंचा है, इस तरह दुप्पटे से चेहरा ढकने के कारण युवक अपराध को अंजाम देते हैं। कालेजों में झगड़े के दौरान यह युवक नकाब लगा कर मार-पीट कर बेखौफ साफ निकल जाते हैं और कहते हैं कि हमे किसी ने नहीं पहचाना। इस बातों को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह से चेहरे को ढकने पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए चाहे वह युवक हो युवतियां सब पर यह प्रतिबंध लागू किया जाना चाहिए।
ज्ञात हो कि इसके पूर्व केवल ग्रीष्मऋतु में चेहरे को धूप से बचाने के लिये नकाब आदि का उपयोग होता था किंतु अब ये फैशन का रूप ले चुका है। इसके पूर्व के वर्ष में गृह मंत्री के द्वारा आदेश दिया गया था कि कोई भी व्यक्ति नकाब लगाकर या चेहरा ढक कर आवागमन नही करेगा। किंतु शायद ही इस आदेश का आदेश देने के पश्चात कोई पालन हुआ हो आज आवश्यकता है कडाई से उन नियमों का पालन करने की जो सरकार उठाती है इस कार्य में शासकीय अमला भी ढीला दिखाई पडता है  क्योंकि सरकार के आदेशों का क्रियान्वयन करना भी शासकीय अमले की जिम्मेदारी है। देखना यह होगा कि इस वर्ष गर्मी में नकाब लगाना वैधानिक होगा या अवैधानिक। 

चौहान ने की लंबित सिंचाई परियोजनाओं पर रावत से चर्चा


चौहान ने की लंबित सिंचाई परियोजनाओं पर रावत से चर्चा

(मणिका सोनल)

नई दिल्ली (साई)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री श्री हरीश रावत से मुलाकात कर प्रदेश से जुड़ी केन्द्र में लंबित विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं को शीघ्र चालू वित्त वर्ष में पारित करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012-13 में ए.आई.बी.पी. के अंतर्गत लगभग 700 करोड़ रूपये के 13 प्रस्ताव नर्मदा विकास प्राधिकरण की अनुशंसा उपरान्त केन्द्रीय जल संसाधन मंत्रालय को स्वीकृति के लिए भेजे जा चुके हैं। श्री चौहान ने बताया कि नर्मदा जल ट्रिब्यूनल अवार्ड के अनुसार मध्यप्रदेश मंे सिंचाई विकास का कार्यक्रम नर्मदा बेसिन पर कर रहा है। इस अवार्ड के अनुसार वर्ष 2024 तक नर्मदा से  18.25 एमएएफ पानी  का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करना है। इस कार्यक्रम की सफलता ए.आई.बी.पी. की मदद के बगैर संभव नहीं है।
श्री चौहान ने आग्रह किया कि प्रस्तावित सिंचाई परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है और विभिन्न एजेंसियों को इसका कार्य दिया जा चुका है। इन परियोजनाओं में मुख्यतः इंदिरा सागर परियोजना, आंेकारेश्वर परियोजना, मान सिंचाई परियोजना, जोबट सिंचाई परियोजना, बरगी डाइवर्जन परियोजना, पुनासा लिफ्ट सिंचाई परियोजना आदि राज्य सरकार अपने संसाधनों से प्रस्तावित परियोजनाओं को पूरा नहीं कर सकती है इसके लिए केन्द्रीय सहायता अनिवार्य है। श्री चौहान ने अनुरोध किया कि चालू वित्त वर्ष में ही इन परियोजनाओं की स्वीकृति शीघ्र ही दी जाय।
केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री श्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को आश्वस्त किया कि राज्य की विभिन्न लंबित सिंचाई परियोजनाओं को चालू वित्त वर्ष में पारित करवाने का हर संभव प्रयास किया जायेगा। 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री की केन्द्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री की केन्द्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात

(रश्मि सिन्हा)

नई दिल्ली (साई)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शरद पवार से मुलाकात कर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से फसल को हुए भारी नुकसान की स्थिति से अवगत कराया और महाराष्ट्र की तर्ज पर 500 करोड़ रुपये के  विशेष पैकेज की मांग की। उन्होंने बताया कि जनवरी माह मंे पाले के कारण लगभग 20 जिलों की फसल बरबाद हो गयी है और भारी बारिश और अंधड़ से लगभग अबतक 40 जिलों की फसल खराब हो गयी है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार लगभग साढ़े 7 हजार हेक्टेयर भूमि की फसल तबाह हो गयी है। इससे प्रदेश के 40 जिलों के लगभग साढ़े 13 हजार गांव प्रभावित हुए हैं। इससे अभी तक 29 लोगों की जानें गयी हैं और तकरीबन 300 मवेशी मारे गये हैं। श्री चौहान ने आग्रह किया कि यह विशेष पैकेज एस.डी.आर.एफ. के अंतर्गत दी जाने वाली सामान्य राशि से अतिरिक्त हो। जिससे कम से कम किसानों बीज और खाद उपलब्ध करायी जा सके।
श्री चौहान ने केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शरद पवार को बताया कि राज्य सरकार ने तबाही से निपटने के लिए राज्य स्तर पर कई ठोस कदम उठाये गये हैं। इसके अंतर्गत प्रभावित क्षेत्र में किसानों को बी.पी.एल. की दरों से अगले छह महीने तक खाद्यान्न उपलब्ध करायेगी, साथ ही किसानों द्वारा लिये गये ऋणों की वसूली को स्थगित किया गया है, छोटी अवधि के ऋण को मध्यम अवधि में परिवर्तित करना तथा उन किसानों जिनका नुकसान 25 से 50 प्रतिशत है उनके ऋण को लम्बी अवधि में परिवर्तित करने की मांग की। इसके लिए उन्होंने केन्द्रीय कृषि मंत्री से आग्रह किया कि वे संबधित बैंकों और सहकारी समितियों को इस संबंध में उचित निर्देश दें। श्री चौहान ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा राहत निर्धारण के नियमों के अनुसार उन किसानों को ही पात्रता होती है जिनकी फसल का नुकसान 50 प्रतिशत से अधिक हो लेकिन 25 से 50 प्रतिशत तक फसलों को हुए नुकसान को केन्द्र द्वारा किसी भी प्रकार की राहत राशि अथवा मुआवजा नहीं दिया जाता है। श्री चौहान ने इस तरह के नियमों को बदलने का आग्रह किया और
किसानों को राहत दिये जाने की परिधि में 25 से 50 प्रतिशत तक के नुकसान को भी शामिल किये जाने की वकालत की। साथ ही उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के मापदंडों के अनुसार किसानों को नष्ट हुई फसल का मुल्यांकन वर्तमान बाजार मूल्यों के आधार पर नहीं किया जाता है। उन्होंने आग्रह किया कि केन्द्र सरकार को स्थापित मापदंडों को अधिक व्यवहारिक बनाने की जरूरत है।
श्री चौहान ने श्री पवार को ए.आई.बी.पी. के अंतर्गत नई शर्तें जोड़ने के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि इन शर्तों से नई परियोजनाओं को केन्द्रीय अनुदान के लिए राज्य सरकारांे को अंतिम प्राथमिकता देना, राज्य सरकार परियोजना लागत का 50 प्रतिशत व्यय करने, निर्माण कार्य 50 प्रतिशत पूर्ण होने तथा केन्द्रीय अनुदान के प्रतिशत को कम करने की शर्तें प्रमुख हैं। उन्होंने चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिवर्तन लागू होने से सिंचाई क्षमता को बढ़ाने की पूरी जिम्मेदारी राज्यों पर आ जायेगी और सीमित संसाधनों के चलते राज्य सरकारें सिंचाई क्षेत्र में समुचित वृद्धि नहीं कर पायंेगी। ऐसे परिवेश में देश के खाद्यान्न सुरक्षा पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। श्री चौहान ने ए.आई.बी.पी. के अंतर्गत होने वाले 50ः50 के अनुपात को पूर्वत में 90ः10 के अनुपात में केन्द्रीय सहायता को बहाल रखने की मांग की। 

रायपुर : किसानों और उद्योग जगत को सराहा रमन सिंह ने


किसानों और उद्योग जगत को सराहा रमन सिंह ने

(एन.के.श्रीवास्तव)

रायपुर (साई)। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने यहां अपने निवास पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों द्वारा आयोजित अभिनन्दन समारोह में  कहा कि प्रदेश के विकास और जनता की सुख-समृद्धि के लिए किसानों तथा उद्योग और व्यापार जगत की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्य में किसानों की मेहनत से कृषि उत्पादन बढ़ा है। प्रदेश सरकार द्वारा की गई धान खरीदी की सर्वाेत्तम व्यवस्था से उन्हें इस वर्ष लगभग नौ हजार करोड़ रूपए का समर्थन मूल्य मिला है और लगभग 1900 करोड़ रूपए का बोनस भी मिलने जा रहा है। इससे कृषि आधारित हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिला है। इसका सकारात्मक प्रभार प्रदेश के व्यापार जगत मंे भी देखा जा रहा है। राज्य सरकार प्रदेश के आर्थिक विकास के लिए उद्यमियों और व्यापारियों को भी हर संभव सहयोग दे रही है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों ने राज्य शासन के सरकार के आगामी वित्तीय वर्ष 2013-14 के बजट में उपभोक्ताओं, छोटे व्यापारियों और स्थानीय उद्योगों को टैक्स में राहत देने के लिए किए गए प्रावधानों पर  प्रसन्नता व्यक्त की और इसके लिए मुख्यमंत्री के निवास पर आकर उन्हें धन्यवाद देते हुए उनका अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री निवास परिसर में चेम्बर के तत्वावधान में बड़ी संख्या में व्यापारियों और छोटे उद्यमियों ने अभिनन्दन समारोह आयोजित कर डॉ. रमन सिंह को परम्परागत साफा पहनाया और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। चेम्बर के प्रतिनिधियों का कहना था कि नये बजट में टैक्स रियायतों से जहां आम जनता को काफी राहत मिलेगी, वहीं राज्य शासन का यह कदम छत्तीसगढ़ में उद्योग-व्यापार जगत के लिए भी संजीवनी का काम करेगा। चेम्बर के अध्यक्ष श्री श्रीचन्द सुन्दरानी ने मुख्यमंत्री के अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में उद्योग व्यापार के क्षेत्र में विगत लगभग नौ वर्ष में अच्छा वातावरण बना है। राष्ट्रव्यापी आर्थिक मंदी के दौर में भी छत्तीसगढ़ सरकार की उद्योग हितैषी और जनहितकारी आर्थिक नीतियों की वजह से प्रदेश के राजस्व में भी वृद्धि हो रही है।
इस अवसर पर सचिव श्री जितेन्द्र बरलोटा, संरक्षक श्री जगदेव सिंह गरचा और श्री रमेश मोदी सहित राज्य गौ सेवा आयोग के सदस्य श्री पुरूषोत्तम गांधी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और उद्योगपति उपस्थित थे। चेम्बर के प्रतिनिधि मण्डल ने बजट में राज्य शासन द्वारा श्रीखण्ड, पनीर और क्रीम, मार्बल, ग्रेनाईट, धौलपुर पत्थर, कोटा स्टोन, मिनरल वाटर, सील्ड कन्टेनर वाटर में मूल्य संवर्धित कर (वेट) की प्रचलित दरों को 14 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करने, रोलिंग मिलों में निर्मित स्टील बार तथा स्टील स्ट्रक्चरल पर वेट की दर पांच प्रतिशत से घटाकर तीन प्रतिशत करने, छोटे व्यापारियों के लिए कम्पोजिशन सुविधा हेतु वार्षिक टर्न ओव्हर की सीमा 50 लाख से बढ़ाकर 60 लाख रूपए करने, स्टील ट्यूब पर प्रवेश कर की दर 1.5 प्रतिशत से घटाकर 0.50 प्रतिशत करने और कम्पोजिशन फीस की प्रचलित दर 0.50 प्रतिशत से घटाकर 0.25 प्रतिशत करने जैसे फैसलों के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को चेम्बर द्वारा आगामी 21 अपै्रल को रायपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय व्यापारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का न्यौता दिया।

रायपुर : नहर विस्तार के सर्वे का आश्वासन दिया सीएम ने


नहर विस्तार के सर्वे का आश्वासन दिया सीएम ने

(अभय नायक)

रायपुर (साई)। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में विधायक श्रीमती लक्ष्मी बघेल के नेतृत्व में बलौदाबाजार जिले के सिमगा विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों से आए किसानों के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री से भाटापारा शाखा नहर से कुम्हारी जलाशय को नहर द्वारा जोड़ने और कुम्हारी जलाशय से सुहेला क्षेत्र में सिंचाई नहर का विस्तार कराने का आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि इससे कुम्हारी जलाशय की जल भराव बढ़ेगा और क्षेत्र के लगभग पन्द्रह गांवों के किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में जल संसाधन विभाग के माध्यम से सर्वे कराने का आश्वासन दिया।

रायपुर : बैगा आदिवासी बच्चों ने देखी विधानसभा


बैगा आदिवासी बच्चों ने देखी विधानसभा

(आंचल झा)

रायपुर (साई)। कबीरधाम जिले के पण्डरिया विकासखण्ड स्थित ग्राम तेलियापानी लेदरा स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के बैगा आदिवासी छात्र-छात्राओं ने अपने शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आज यहां विधानसभा का दौरा किया और विधानसभा की कार्रवाई का अवलोकन किया। पहली बार अपने गांव से बाहर निकले इन बच्चों ने बड़ी ही उत्सुकता और जिज्ञासा के साथ विधानसभा देखी। इस दौरान इन बच्चों ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक से विधानसभा परिसर में मुलाकात की। मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने इन बच्चों से उनकी पढ़ाई-लिखाई और शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने इन बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

डीपी चतुर्वेदी कालेज में स्नेह सम्मेलन में विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न


स्नेह सम्मेलन में विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न

(के.के.हेडाउ)

सिवनी (साई)। स्थानीय डी.पी. चतुर्वेदी महाविद्यालय सिवनी ने अपना वार्षिक स्नेह सम्मेलन 2012-13 बड़ी ही धूमधान के साथ संपन्न हुआ। इसमें प्रतिभागियों में विजयी विद्यार्थियों का चयन हो गया है। रंगोली प्रतियोगिता में निकीता बाच्छानी, डाली व परीधि बारापात्रे, आयुषी, मोहर (मोनिका जैसवानी) को पुरूस्कार दिया जाएगा।
इसके अलावा मेंहदी में पायल चौरसिया, शालू अग्रवाल, प्रियांषी पोतदार, दुल्हन श्रृंगार में षीबा खालिक-नेहा पाण्डे, गायत्री सहारे-हिमांषी राहंगडाले, भावना सोनवाने-पूर्वा अवधिया, पायल अग्रवाल-अंजली राजपूत, सलाद सज्जा में ऋचा शर्मा - प्रथम, पायल अग्रवाल- द्वितीय, एवं पूजा प्रेमचंदानी-तृतीय रहीं हैं।
चित्रकला में आलोक पटले-प्रथम, षिखा भलावी-द्वितीय, योगेष ठाकुर-तृतीय रहे, निबंध  में रिंकू राहंगडाले-प्रथम, आलोक पटले-द्वितीय, एवं मोनिका शर्मा- तृतीय रहे। फैन्सी ड्रेस में स्वालेहा, निकिता-प्रथम, षिरीन खान-द्वितीय, वाद-विवाद में सुबोध दुबे, राहुल खरे, प्रश्न मंच  में राकेष बिसेन, विक्रम सिंह बघेल, गीष्मा, अर्पणा पटले, रिंकू राहंगडाले, अमृता त्रिवेदी अग्रणी रहे।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अमिता चतुर्वेदी, प्रबंधन से श्री आर.के. चतुर्वेदी, प्रो. डॉ. सी.डी. शर्मा, डॉ. राजीव कौषल, प्रो. जे.एल. सनोड़िया, प्रो. सुनील चौधरी, प्रो. राखी सिंग, प्रो. दिनेष गौतम, प्रो. अवधेष बघेल, प्रो. दीपा झारिया, प्रो. श्वेता हेडाऊ, प्रो. सविता नामदेव, प्रो. योगिता साहू, प्रो. निधि पवार, प्रो. अषोक डोंगरे, प्रो. प्रद्युम्न यादव, प्रो. कविता बेले एवं श्री गणेष सेन, श्री श्याम बघेल, श्री उमेष बरमैया, श्री सतीष विष्वकर्मा, श्री कृपाषंकर राय, श्री देवेन्द्र , श्री देवीसिंग बघेल, श्री अंकरलाल रजक, श्री रमेष मंगोरे, श्री श्रीवास का सहयोग रहा।

इंदौर : लाजवाब रही एक शाम स्टेट बैंक कलाकारो के नाम


लाजवाब रही एक शाम स्टेट बैंक कलाकारो के नाम

(विजय सिंह राजपूत)

इंदौर (साई)। मालवा की शब अपनी कुदरती खूबसूरती रखती है। फिर ऐसे में दिन भर की तपिश के बाद शाम को मालवा की सुहानी शब मे गीत - संगीत की महफिल सजना तो लाजमी है। बीती शाम यशवंत निवास रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ऑडिटोरियम में खूबसूरत गीत - संगीत की महफिल सजी तो सुरों की बारिश सी हो गई। जिसमें बैंक परिवार के सदस्यो ने खूबसूरत प्रस्तुति देकर सुनने वालो का दिल जीत लिया। तकरीबन 120 मीनट तक गजल, गीत, भजन, नृत्य, नाटक, बांसूरी की लाजवाब पेशकश से रूबरू होने का सिलसिला चलता रहा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अवार्ड स्टॉफ यूनियन के जोनल अध्यक्ष ए.एल.मधुराज ने बताया कि, इस सांस्कृति संध्या में बैंक कर्मचारी व अधिकारी अपनी दिलकश प्रस्तुति लेकर हाजिर हुए। खास मेहमान स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के डी.जी.एम. अनुकूल भट्नागर, जी.एम.अभय चौधरी और उपमहाप्रबंधक सी.एस. शेट्टी थे। विशेष अतिथि के रूप मे महासचिव अरूण भगौलीवाल, ए.जी.एम महेश कोचर भोपाल मंडल कल्याण समिति के सचिव रजत मोहन वर्मा, ललीत माहेश्वरी एवं श्री दीक्षित ने शिरकत की। इस अवसर पर रिलेशनशिप मैनेजर संजय कोटिया, अब्दुल रफीक खान, कमल जोशी, मांगीलाल दुबेपुरिया भी मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियो ने दीप प्रज्जवलन से किया। प्रारंभ मे स्वागत भाषण महासचिव दीपक शकरगायन ने दिया। कार्यक्रम के सूत्रधार श्री सुनील लाला और श्री बरडिया थे। सांस्कृतिक संध्या का सफल संचालन करते हुए जितेन्द्र मालू और नीलमाधव भुसारी ने अल्फाज को मोती की तरह पिरोते हुए श्रोताओ को पूरे समय बांधा रखा। गीत - संगीत की महफिल की शुरूआत मोहन वालवेकर ने - ‘‘केसरिया बालम पधारो म्हारा देस‘‘ गीत सुनाकर शुरू से माहौल बांध दिया। इसके बाद मिलिंद लोंढे ने बांसुरी पर ‘‘आ जा रे परदेसी मै तो‘‘ सुनाकर खूब तालिया बटौरी। चित्रा रानाढ़े ने ‘‘जरा सी आहट‘‘ को बहुत खूबसूरत तरीके से सुनाया। गिरीश देशपान्डे भी कमतर नही रहे, उन्होने माउथ आर्गन पर ‘‘लाखो है निगाह में‘‘ सुनाकर महफिल का रंग जमाये रखा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अवार्ड स्टॉफ यूनियन के जोनल अध्यक्ष ए.एल.मधुराज ने मशहूर शायर खुमार बाराबंकवी की गजल सुनाकर महफिल में चार चॉद लगा दिये, ए.एल.मधुराज ने सुनाया -
हाल-ए-दिल उनको सुनाते जाइए, शर्त ये है कि मुस्कुराते जाइए
आपको जाते ना देखा जायेगा, शमा को पहले बुझाते जाइए
इसके बाद प्रमोद बोरगांवकर ने माइक संभाला, उन्होने सुनाया - ‘‘मुझे दर्दे दिल का पता न था‘‘।
सुशील शर्मा ने भी माउथ आर्गन पर ‘‘कांकरिया मारके जगाया बालमा‘‘ की प्रस्तुति दी। संजीव रानाढे ने ‘‘जिया ले गयो जी मोरा सांवरिया‘‘ ने सुनाया जो बहुत पसंद आया। प्रदीप कौरी, उजेरअली और फायजा अली ने मिलकर -‘‘राधाकृष्ण का सावन गीत‘‘ की लाजवाब प्रस्तुति दी। प्रकाश घोडगांवकर का अंदाजे बयां भी पसंद आया उन्होने ‘‘जाने कहा गये वो दिन‘‘ को बहुत अच्छे ढंग से पेश किया। महफिल में श्रीमती विष्णुप्रिया मूर्ति ने फिल्म ‘‘वो कौन थी‘‘ का नगमा लता जी की आवाज मे सुनाकर सबको तालिया बजाने के लिए मजबूर कर दिया। विष्णुप्रिया मूर्ति ने -‘‘लग जा गले कि फिर ये हंसी रात हो ना हो, शायद फिर इस जनम मे मुलाकात हो ना हो‘‘ सुनाकर महफिल की रौनक बढाई। इसके बाद पल्लवी सिंह ‘‘जाइये आप कहां जाऐंगे‘‘ गीत लेकर हाजिर हुई। सुप्रिया सिंह ने ‘‘कत्थक‘‘ की अद्भुत प्रस्तुति से महफिल को नया रंग दिया। संजय कोटिया ने माऊथ आर्गन पर ‘‘हे दिल अपना तो आवारा‘‘ पेश किया। विनय चौहान ने ‘‘चला जाता हूं किसी की धुन मे‘‘ सुनाकर शाम केा और हसीन बना दिया। विजय शर्मा ने ‘‘निकलो ना बेनकाब जमाना खराब है, और उसपे ये शबाब जमाना खराब है‘‘ सुनाकर माहोल को रूमानी कर दिया। रेखा देशपांडे एवं श्रीकांत गोगले ने लघु नाटिका की प्रस्तुति देकर थियेटर को जिंदा किया। कैलाश सुबेदार ने ‘‘तेरी आंखो के सिवा‘‘ गीत सुनाया। विजय सुपेकर ने ‘‘बाजे रे मुरलिया‘‘ भजन सुनाकर भक्तिमय माहौल कर दिया। संजीव धर्मा ने ‘‘झुकी - झुकी सी नजर‘‘ गजल सुनाकर शब-ए-मालवा को और खुशनुुमा बना दिया। राजेन्द्र जोशी इस माहौल को और ऊचाईयो की तरफ ले गये, उन्होने ‘‘मेंहदी हसन की सूफियाना गजल‘‘-लागी लगन दिल ही दिल में, दीप जले सुर के सागर में, जब मे गीत सुनाऊ, सरगम छेडू, बरखा बरसे, जलती आग बुझाऊ रे‘‘ सुनाकर खूब तारीफ बटोरी। शांता पांचाल ने ‘‘मदर इण्डिया‘‘ फिल्म का गीत ‘‘होली आई रे‘‘ सुनाया तो सब झूमने लगे, उन्होने उत्सवपूर्ण माहौल कर दिया। अंत में प्रदीप कोरी ने ‘‘छापतिलक‘‘ का अमीर खुसरो द्वारा लिखा गया सूफी गीत सुनाया तो लोग गहराई में डूब गये और रूहानी सुकून महसूस करने लगे। कार्यक्रम मे जलज म्यूजिक ग्रप के गायक सचिन दवे और गायिका शिवांगी मिश्रा ने भी खूबसूरत तरीके से गीत पेश किये। संगत कलाकार मे तबले पर संजय चोघले, महावर ने अच्छा साथ दिया। की बोर्ड पर विजय राठौर, पेड पर अमित शर्मा, गिटार पर विकास जैन, ढोलक पर लक्ष्मीचंद विश्वा, हारमोनियम पर विजय सुपेकर, ऑक्टोपेड पर प्रकाश घोडगांवकर और बांसुरी पर मिलिन लोंढे ने लाजवाब संगत दी। अंत मे आभार ए.एल.मधुराज ने माना।

मेरठ : टिकैत के सामने कुछ भी नहीं: सिंह


टिकैत के सामने कुछ भी नहीं: सिंह

(एस.के.धीमान)

मेरठ (साई)। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मेरठ कमिश्नरी स्थित चौ0 चरण सिंह पार्क में चल रहे अधिकार धरने के 24 वें दिन आज हुई पंचायत में किसानों को सम्बोधित करते हुए वी0एम0 सिंह ने कहा की चीनी मिले अब कहीं कहीं पिछले बकायें पर ब्याज देने लगी हैं मगर उनकी बेई मानी की आदत नहीं गयी और पूरा ब्याज नहीं दे रही हैं। जितना देर से भुगतान किया उसका पूरा ब्याज किसान वसूल करेगा जिस दिन उनके पास लिखित में पूरा ब्यौरा आ जायेगा उसी दिन हम यह धरना समाप्त कर चले जायेंगे। हमें तो हक लेने की परम्परा डालनी हैं मांगने की नहीं। यह धरना किसानों को जगाने के लिये किया गया था और किसान अब अपना हक जान गया है और खड़ा होना सीख रहा है।
उन्होंने कहा कि कुछ समाचार पत्र उनकी तुलना चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत के साथ करते हैं, जो गलत है। टिकैत साहब बड़े आदमी थे उन्होंने किसानों को पहचान दी और लड़ना सिखाया। उन्हें पूरा भारत जानता व मानता है। वी0एम0 सिंह को तो अभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश किसान भी अच्छे से नहीं पहचान पाये। इस धरने से ये तो फायदा हुआ कि वह किसानों के बीच एक रिश्ता बनाने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि चौ0 महेन्द्र सिंह टिकैत और चौ0 चरण सिंह जैसे बड़े किसान नेता ने जो एक रास्ता किसानों के लिये दिखाया था वह भी उसी रास्ते पर चल रहे हैं और उनका लक्ष्य किसानों को तरक्की की रहा पर ले जाना भर है। आज कौन संगठन चला रहा है और कौन दुकान उन्हें इससे कोई मतलब नहीं इसका फैसला किसान खुद करेगा उनका लक्ष्य तो किसानों के घरों में चूल्हें की आग ने इजाफा करना है।
वी0एम0 सिंह ने कहा कि मालिक ने चाहा तो सरकार को सदबुद्धि आयेगी और किसानों को अर्न्तमूल्य भुगतान और मिलने वाले ब्याज का पूर्ण ब्यौरा शीघ्र ही उन्हें सौप दिया जायेगा ताकि यह धरना समाप्त हो। उन्होंने कहा कि दिनांक 24.03.2013 को किसानों की बड़ी महा पंचायत धरना स्थल पर ही होगी।
वी0एम0 सिंह ने आज प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव उनके मंत्री मण्डल, और साथ में मुलायम सिंह यादव को न्योता देते हुए कहा कि 27 तारीख को वह सभी लोग मेरठ के इस चौ0 चरणसिंह पार्क में किसानों के बीच होली खेलने आयें। किसान यहां उनसे बिल्कुल भी पैसा नहीं मांगेगा बल्कि बिना पैसे के भी किसान अपने त्यौहार को कितनी खुशियां और उमंग के साथ मनाता है यह दिखायेंगा। उन्होंने कहा कि धरती पुत्र बाद में प्रधानमंत्री बन गये तो शायद फिर वह किसानों के बीच में ना आयें।
उन्होंने कहा कि 1996 में उनके द्वारा उच्च न्यायालय से लिये गये आदेश में स्पष्ट है कि जब तक किसानों के खेत में गन्ना खड़ा है तब तक चीनी मिले बन्द नहीं होगी। अगर मिल बन्द होती है तो किसान की खड़ी गन्ने की फसल का भुगतान करना होगा। यह बात आज डिप्टी गन्ना आयुक्त ने भी बता दी है।
धरने के दौरान सहारनपुर से आये एक अन्य संगठन से जुड़े नेता द्वारा गलत जानकारी दिये जाने से वी0एम0 सिंह खासे नाराज हुए और मंच से ही उन्होंने उस नेता को जमकर हड़काते हुऐ कहा कि किसानों के बीच में झूठ मत बोलो खुद को बड़ा साबित करने के फेर में गलत जानकारी मत दो। वी0एम0 सिंह सच की लड़ाई लड़ता है और सच के साथ ही खड़ा होता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गलत जानकारी और ब्यौरे अक्सर अदालत में कुछ संगठन देते हैं ताकि किसानों की लड़ाई कमजोर हो और मिल मालिकों का पक्ष मजबूत हो। ऐसे लोगों से ही किसानों को जागरूक रहने की आवश्यकता है। उन्होने शुगर एक्ट की किताब मंगाकर उक्त नेता की सभी बातें झूठी साबित की। उन्होंने कहा वह किसी की चापलूसी नहीं करते। इसलिये आज तक किसी भी सरकारी गैर सरकारी समिति में उन्हें नामित नहीं किया जाता क्योंकि वह किसानों के साथ है। 
धरने को सम्बोधित करते हुए विकास बालियान ने कहा कि  23 मार्च को स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीदों की याद में प्रातः 9ः00 बजे धरना स्थल पर ही यज्ञ का आयोजन किया जायेगा तथा शाम को शहीदों की याद में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। 24 मार्च को महा पंचायत आयोजित की जायेगी जिसकी तैयारी जोरो शोरे से की जा रही है। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के भतीजे करण जीत सिंह भी महा पंचायत में हिस्से लेंगे।
आज जनहित फाण्डेशन से श्रीमती अनिता राणा ने अपना समर्थन दिया वहीं भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से त्रिलोक सिरोही, बलजोर सिंह, मौ0 युसुफ शाह आदि ने समर्थन किया और आगे की लड़ाई मिलकर लड़ने का एलान किया।
आज धरने की अध्यक्षता चौ0 इकबाल सिंह और संचालन विकास बालियान और राजवीर सिंह मुन्डेट ने संयुक्त रूप से किया।
मुख्य वक्ताओं मंे विकास बालियान, धर्मवीर कटोच, नानक चन्द्र शर्मा हापुड, इंजीनियर राजवीर सिंह, ईश्वर मलिक, राजवीर सिंह सम्भल, सरदार बोग सिंह, पप्पू उर्फ अमरजित शाहजांपुर, संजय दुधधारी ख्ेाडी, निखिल राणा, मदन गुज्जर, विरेन्द्र बरला, चौधरी रामवीर सिंह मण्डल प्रभारी, चौ0 जगत सिंह जंगेठी, चौ0 बेधड़क मादपुर, हरेन्द्र प्रधान जैनपुर, अमित मिश्रा-रामपुर, कल्लू खा-पूरनपुर, मनोहर सिंह पलीया, अवतार सिंह पलीया, शेर सिंह शेखों पलीया, अरविन्द कुंज पलीया, चौ0 महक सिंह सहारनपुर, डा0 सीमा मलिक मु0नगर, चौ0 रामपाल मडी, चौ0 योगेश दहीया, अध्यक्ष फामर्स फोरम, पदम राज धन्जू, बुद्ध सिंह पहलवान, चौ0 चन्दन सिंह आदि रहे। आज भी बढला, धंजु, शाहपुर जेनपुर, ततिना, दुलैरा, बिराना, कुतुबपुर, दौराला, कुलिंजर आदि गावों से भोजन आया।

कैथल : बुजुर्ग महिलाओं से हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में पूरा किराया वसूला गया


बुजुर्ग महिलाओं से हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में पूरा किराया वसूला गया

(राजकुमार अग्रवाल)

कैथल (साई)। प्रदेश की जनता के लिए चलाई गई सुविधाओं का फायदा सरकार की ही लापरवाही के कारण जनता नहीं उठा सकती। इसका पता उस समय चला जब क्षेत्र की बुजुर्ग महिलाओं से हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में पूरा किराया वसूला गया, जबकि सरकार द्वारा 60 साल या अधिक की उमर की महिलाओं से आधा किराया वसूलने की थोथी घोषणाएं कर रही है। ग्रामीण महिला दर्शना देवी, भतेरी, विद्या, बोहती, महेंद्रो आदि ने बताया कि उनकी उम्र 60 साल से भी बहुत अधिक है। परन्तु जब वे बसों में यात्रा करती है तो उनसे पूरा किराया वसूला जाता है। उन्होंने बताया कि उधर तो सरकार दिन रात घोषणा कर रही है कि महिलाओं को आधा किराये पर यात्रा करने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। परन्तु ये सुविधा की घोषणा मात्र थोथी सिद्ध हुई है। क्या ऐसी घोषणाओं की मुनियादी पिटा कर सरकार वोट बटोरना चाहती है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार महिलाओं को यह सुविधा उपलब्ध करवाती है तो सरकार को चाहिए कि इन घोषणाओं को पूरी तरह अमल में जा जाएं। उन्होंने यह भी बताया कि जब वे बसों में परिचालकों को राशन कार्ड या फिर वोट कार्ड दिखाती है तो वे उनके साथ बहुदी हरकत करते है। उन्होंने कहा कि वे कहते है कि सरकार द्वारा दिए गए इन राशन कार्डों व वोट कार्डों तथा आधार कार्डों की कोई कीमत नहीं। अगर तुम्हें इस सुविधा का फायदा उठाना है तो तुमकों सिनियर सिटीजन का कार्ड बनवाना होगा। अब ग्रामीण महिलाएं क्या जाने कि  यह सिनियर सिटीजन क्या होता है। उधर ग्रामीण सत्यवान, राजेश, रमेश आदि ने यह भी बताया कि जब वे महिलाओं का यह कार्ड बनवाने के लिए जिला समाज कल्याण कार्यालय में जाते है तो उनको कहा जाता है कि यह कार्ड तभी बनेगा जब महिला की उम्र का यानि की दसवीं का प्रमाण पत्र लाना होगा। अब बेचारी गरीब महिलाएं जो ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है लगभग अनपढ़ ही होती है। तो फिर ये बेचारी अपनी उम्र का यह प्रमाण पत्र कहां से लाएं। महिलाओं ने मांग की है कि जब सरकार द्वारा राशन कार्ड, वोट कार्ड व आधार कार्ड बनाए जा रहे है जिसमें महिलाओं की उम्र साफ लिखी होती है तो फिर राज्य परिवहन वाले इस उम्र को क्यों नहीं मानते और समाज कल्याण अधिकारी को भी इन्हीं कार्डों के आधार पर महिलाओं के सिनियर सिटीजन के कार्ड भी बनाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जब देश के सबसे बड़े कानून के तहत वे इस के आधार पर वोट डाल सकते है व अन्य कार्य कर सकते है तो फिर यात्रा क्यों नहीं। हरियाणा सरकार द्वारा इन कार्डों पर भी यह सुविधा उपलब्ध करवाई जानी चाहिए।

सिर्फ सिनियर सिटीजन कार्ड पर ही मिलती है सुविधा : जीएम
इस बारे में रोडवेज जीएम कैथल रामकुमार ने बताया कि बेशक से सरकार द्वारा राशन कार्ड, वोट कार्ड व आधार कार्ड आदि बनाए गए है परन्तु उनके नियमों के तहत बसों में इन कार्डों में दर्शाई गई उम्र मान्य नहीं है। महिलाओं को सिनियर सिटीजन कार्ड बनवाकर ही इस सुविधा का फायदा उठाना चाहिए।

इस बारे में लगाएंगे पतारू परिवहन निदेशक
इस बारे में फोन पर चंडीगढ़ मुख्यालय पर स्थित परिवहन निदेशक अरूण कुमार ने बताया कि वे जल्दी ही यह पता लगाएंगे कि क्या महिलाएं वोट कार्ड, राशन कार्ड व आधार कार्ड पर भी इस सुविधा का फायदा उठा सकती है। यदि ऐसा है तो सभी जिलों के जीएम को आदेश भेज दिए जाएंगे।

इस बारे में मुझे भी नहीं है पता : जडौला
इस बारे में परिवहन विभाग के संसदीय सचिव सुलतान सिंह जडौला ने बताया कि उन्हें यह तो पता है कि 60 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए आधी टिकट पर हरियाणा परिवहन की बसों में यात्रा करने की सुविधा दी हुई है। परन्तु इस बारे में उनको नहीं पता है कि यह यात्रा सिनियर सिटीजन कार्ड पर है या फिर राशन कार्ड, वोट कार्ड व आधार कार्ड पर। वे इस बारे में मुख्यमंत्री से विचार विमर्श करेंगे।

बिना प्रमाण पत्र के नहीं बनाए जा सकते सिनियर सिटीजन कार्ड : ढिल्लो
इस बारे में जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिल्लो ने बताया कि सिनियर सिटीजन कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड, वोट कार्ड तथा दसवीं का प्रमाण पत्र फार्म के साथ लगाना अनिवार्य है। जिला समाज कल्याण विभाग राशन कार्ड व वोट कार्ड आदि में दर्शाई गई उम्र के हिसाब से ये कार्ड नहीं बनाती। यदि किसी के पास यह प्रमाण पत्र नहीं है तो उनको चाहिए कि वे सरकारी डाक्टर से अपनी उम्र तसदीक करवाकर अपना कार्ड बनवाएं। 

बोकारो : साई महोत्सव आयोजित


साई महोत्सव आयोजित

(एन.के.बक्शी)

बोकारो (साई)। इस्पात नगर के सेक्टर छह सेंटर मार्केट परिसर में साई महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रातरूकाल श्रद्धालुओं ने साई बाबा की शोभा यात्रा निकाली, जो सेक्टर छह सेंटर मार्केट से निकल कर सेक्टर छह ए, छह बी, छह सी, छह डी होती हुई साई मंदिर पहुंची। यहां लोगों ने साई बाबा की आराधना की। इसके बाद श्रद्धालु सेक्टर छह सेंटर मार्केट पहुंचे। पुरोहित ने कहा कि साईबाबा भक्तों का कष्ट दूर करते हैं। उनकी आराधना से मन को शांति मिलती है। संध्या काल में कलाकारों ने भजन के माध्यम से साई बाबा की महिमा का बखान किया। मौके पर श्याम प्रकाश सिंह, रमेश सिंह, संजय मिश्रा, भोला शर्मा, राजू मिश्रा, मनीष चौधरी आदि सक्रिय रहे।