सोमवार, 25 मार्च 2013

मुजफ्फरनगर : दो जिलों की 11 चीनी मिलों पर 8 अरब 22 करोड 1 लाख 21 हजार रूपया बकाया


दो जिलों की 11 चीनी मिलों पर 8 अरब 22 करोड 1 लाख 21 हजार रूपया बकाया

(सचिन धीमान)

मुजफ्फरनगर (साई)। दो जिले के किसानों का 11 चीनी मिलों पर 8 अरब 22 करोड 1 लाख 21 हजार रूपया बकाया है। बकाया भुगतान में देरी किये जाने से किसान संगठनों में उबाल है। राष्ट्रीयच किसान मजदूर संगठन पिछले 26 फरवरी से बकाया गन्ना भुगतान तथा ब्याज व 14 दिन के अंदर गन्ना भुगतान की मांग को लेकर मेरठ कमीशनरी पर धरने दिये हुए है लेकिन बावजूद इसके सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरनगर व शामली में 11 चीनी मिले है। मुजफ्फरनगर जिले में आठ चीनी मिलों में खतौली, तितावी, मंसूरपुर, रोहाना, मोरना, टिकौला, भैसाना, खाईखेडी चीनी मिले है तथा शामली जिले में तीन चीनी मिले में शामली, ऊन व थानाभवन चीनी मिले शामिल है। दोनों जिलों की चीनी मिले अब तक 7 करोड 7 लाख 99 हजार कुन्तल गन्ने की पैराई कर चुकी है। दोनों जिलों की 11 चीनी मिलों में अब तक 62 लाख 37 हजार कुन्तल चीनी का उत्पादन हो चुका है। किसान चीनी मिलों में 19 अरब 70 करोड 56 लाख 14 हजार रूपये का गन्ना डाल चुके है। चीनी मिलों ने अब तक केवल 11 अरब 48 करोड 54 लाख 93 हजार रूपये का भुगतान ही किया है। कानून के प्रावधान के अनुसार देखा जाये तो चीनी मिलों को 14 दिन के अंदर भुगतान किये जाने का निर्देश है। किसानों का 14 दिन पूर्व का भी 5 अरब 69 करोड 91 लाख 13 हजार रूपया बकाया है।
गौरतलब है कि जिलों मेें लगभग ढाई लाख हैक्टेयर भूमि पर खेती होती है जिसमें एक लाख 94 हजार 771 हैक्टेयर भूमि में इस वर्ष गन्ने का उत्पादन हुआ है। किसानों की मुख्य फसल यहां गन्ना ही है। भुगतान में देरी होने से दोनों जिलों के किसान बेहद परेशान है। वहीं दूसरी ओर मेरठ कमीशनरी स्थित चौ। चरण सिंह पार्क में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय संयोजक सरदार वीएम सिंह एवं विकास बालियान के नेतृत्व में किसान बकाया गन्ना मूल्य के पाने एवं देरी से हुए भुगतान का ब्याज व 14 दिन के अंदर गन्ने का तोलने के बाद भुगतान किये जाने सहित की मांग को लेकर धरना दिये हुए है। धरने के 27 दिन होने के बाद भी किसानों की मांग को मानने के लिए हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद भी मिल मालिक किसानों का वाजिब गन्ना भुगतान करने को तैयार नहीं है। जिस कारण मजबूर होकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन को धरने पर बैठना पडा। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की माने तो किसानों के धरने से सरकार बौखला गयी है और जल्द ही किसानांे के अडिग हौंसले के आदेश सरकार को झुकना पडेगा और हाई कोर्ट के आदेश को लागू कराकर मिल मालिकों से किसानों के गन्ना रूपये को उनके खातों में भिजवाया जायेगा।

मेरठ : आजादी के परवानो की कुर्बानी पर आज की व्यवस्था कंलक बन गई


आजादी के परवानो की कुर्बानी पर आज की व्यवस्था कंलक बन गई

(एस.के.धीमान)

मेरठ (साई)। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मेरठ कमिश्नरी स्थित चौ0 चरण सिंह पार्क में  आज धरने के 26 वे दिन जहॉं प्रातः यज्ञ कर अमर शहीद आजादी के परवाने भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू को श्रद्धाजंलि दी गई वही शाम को धरना स्थल पर ही कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
यज्ञ के दौरान भारी संख्या में किसान मौजूद रहे सर्वप्रथम शहीदों के चित्रों पर पुप्षपाजलि अर्पित कि गई तत्तपश्चात आचार्य रवि शास्त्री ने यज्ञ विधि विधान से सम्मपन कराया यज्ञ के ब्रहाा सरदार वी0एम0 सिंह रहे। यज्ञ के बाद समस्त किसानों को लड्डुओं और खीर का प्रसाद वितरित किया गया यज्ञ के आयोजन में अमरिश त्यागी, नेहा त्यागी, विरेन्द्र बढला, जितेन्द्र सिंह बाहदरपुर का विशेष योगदान रहा। यज्ञ के दौरान ही मेरठ कॉलिज से सैकडो छात्र नेता नारे बाजी करते हुये अमर बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित करने आये साथ ही सरदार वी0एम0 सिंह के नेतृत्व में लडी जा रही किसानो कि लडायी के प्रति अपना कुल सर्मथन जता गये।
अधिकार धरने के 26 वे दिन भी भारी संख्या में आये  किसानो  को सम्बोधित करते हुये वी0एम0 सिंह ने अमर बलिदानियों को याद करते हुए कहॉ कि आजादी के उन महान परवानो कि कुर्बानी पर आज कि व्यवस्था ने कंलक लगाने का काम किया है। भगत सिंह का ये कहना  और आशंका जताना सही था कि कही गौरी चमडी वाले अग्रेजों के बाद काली चमड़ी वाले देशी अग्रेज हुकुमत में न आ जाये भगत कि बाते सही साबित हो रही है। हमें यह व्यवस्था बदलकर अमर सेनानियों के सपनों को साकार करना है। यही हमारी सच्ची श्रद्धाजलि देश के प्रति जान लुटाने वाले आजादी के परवानो के लिये होगी।
वी0एम0 सिंह ने कहा कि उन्होने हवा के साथ बदल जाना नही सीखा, वी0एम0 हवा का रूख बदलना जानता है। एक ही रस्ते पर चलना उनकी फितरत रही है। जो रास्ता बीस साल पहले पकडा था वही रास्ता आज भी है। किसानों को उनकी फसल का वाजिब मूल्य दिलाना और उनके अधिकारों की अदालत के माध्यम से दिलाना। वह जब अकेले थे तब नही बदले अब उनके साथ लाखों किसान है अब उन्हें कोई क्या बदल पायेंगा। अब तो नेता बदलेगा, व्यवस्था बदलेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें आज यहां कोई सुझाव नहीं चाहिये आर्शिवाद चाहिये, ताकत चाहिये, निष्ठा चाहिये ताकि वह इस व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई को मजबूती से लड़ किसानों को उनका हक दिलाने के साथ ही उनके पैरांे पर खड़ा कर पाये। उन्हें मुद्दों की संख्या नहीं बढ़ानी जो मुद्दा सामने हैं उसे सुलझाना है।
उन्होंने कहा कि किसानों की अगवाई करने वाले बीके हुये हैं। मिलों के दलाल लोग किसानों को भरमाने और मुद्दों से भटकाने का काम कर रहे हैं। वह यह लड़ाई जीत चुके हैं। खातों में ब्याज आना शुरू हो गया है उनका सोचना यह है कि ब्याज अदालत के आदेशानुसार पहले दिन से किसानों के खाते में आये। इस वर्ष मिल जितना भी गन्ना भुगतान करने में विलम्ब करेंगी उतना ही उन्हें किसानों को 15 प्रतिशत की दर से भुगतान अधिक करना होगा। उन्होंने कहा कि चीनी मिलों के घाटे में जाने की बात पूरी बकवास है। दो मिलों से इस व्यवसाय में आने वाली बजाज चीनी मिलों की संख्या आज -17 हो चुकी और 8 नई चीनी मिलों के लिये वो लाईसेंस की मांग कर रहे है। 600 करोड़ रूपये का उनका रिजर्व पैसा अब बढ़कर 3000 करोड़ हो गया है और अगर घाटे में भी है तो भी किसान को उससे कोई फर्क नहीं पड़ता उसे अपनी फसल का भुगतान समय से चाहिये। किसान अगर घाटे में है या बर्बाद हो गया तब भी सरकार उसके विरूद्ध किसी प्रकार का आर0सी0 या अन्य वसूली कभी नहीं रोकती।
वी0एम0 सिंह ने कहा कि पिछले साल 5400 करोड़ रूपये पर ब्याज वसूला जाने लगा है। इस बार चालू वर्ष का विलम्ब से हो रहा भुगतान 5500 करोड़ रूपये से अधिक हो गया है। इस पर भी किसानों को ब्याज मिलेगा।
वी0एम0 सिंह ने कहा कि धरने पर बैठने के दौरान लगातार रात भर मच्छर उनका खून चूस रहे हैं। उन्हंे इसकी कोई परवाह नहीं है। उनकी इच्छा यही है कि ये मिल मालिक किसानों का खून न चूसने पायें।
आज धरने को सम्बोधित करते हुये पूर्व राज्य सभा सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि वह वी0एम0 सिंह और इस धरने पर सहयोग दे रहे किसानों के साहस और लड़ने की क्षमता की भूरी-भूरी प्रसंसा करते हैं। उन्होंने कहा कि आज शहीद दिवस पर शहीदों को कोटि-कोटि नमन् करता हँू लेकिन अफसोस के साथ कहता हँू कि देश का किसान अभी तक आजादी का अनुभाव नहीं कर पाया है। अब जाकर वी0एम0 सिंह किसानांे को न्यायपालिका के माध्यम से हक दिलाने मंे कामयाब हो पायें हैं। व्यवस्था ऐसी होनी चाहिये कि किसानों को उनका हक और अधिकार लेने और पाने के लिये सड़क अदालतों के चक्कर ना काटने पड़ंे।
कुतुबपुर से आये पूर्व प्रमुख विरेन्द्र सिंह ने कहा कि आज बहुत से संगठन सक्रिय हो गये है और वो किसानों भ्रमाकर मुद्दो से भटकाने के लिए पूरा प्रयास कर रहे है। उन्होने कहा कि दिनांक 24 मार्च की महापंचायत मंे भगत सिंह के भतीजे करनजीत सिंह धरने को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर आ रहे हैं।
आज धरने पर मुजफ्फरनगर से भारी संख्या में किसान आये। चौ0 उधम सिंह के नेतृत्व में ढोल बजाते हुये कई किसान जय-जयकार करते हुये आये।
सभा की अध्यक्षता चौ0 तेजराम राठी सोंटा और संचालन राजवीर सिंह मुंडेट ने किया।
मुख्य वक्ताओं मंे विकास बालियान, डा0 मेजर हिमांशु, विपूल , कांग्रेस नेता सलीम मलिक, गुफरान काजमी, मास्टर गजेन्द्र पाल सिंह, अमित राठी, पंकज राठी, इसरार सैफी साहब, वेद प्रकाश त्यागी, बाबा खुर्शीद, चौ0 मुनेश बरबाला, परीक्षितगढ़ चेयरमेन अमित मोहन गुप्ता, चौ0 उधम सिंह, राजेश्वर आर्य, रनधीर सिंह, जन सेवक, चौ0 बुद्धसिंह पहलवान, राजवीर सिंह विदरोही, चौ0 रिषीपाल, चौ0 धर्मवीर राठी, चौ0 रामवीर सिंह मण्डल प्रभारी, इं0 राजवीर सिंह, सुविश त्यागी एडवोकेट आदि थे। 
आज भी बढ़ला, भामौरी, झिटकरी, बहादरपुर, नया गांव आदि गावों से खाना एवं खीर हलवा आदि भेजा गया।
भामौरी गांव का सन् 1942 की ऐतिहासिक क्रान्ति से उल्लेखनीय योगदान रहा है। आज इस गांव से सैकड़ांे ग्रामीण ट्रेक्टर ट्रोलियांे में धरना स्थल पर आये और शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। उल्लेखनीय है कि सन् 1942 की क्रान्ति के दौरान कई किसान अंग्रेजी हुकुमत के सिपाहीयों की सीधी गोली का शिकार हुये थे और जंगे आजादी में शहीद हुए लोगों में अपना नाम लिखवा गये थे।
आज राष्ट्रीय किसान एकता मंच ने भी धरने को आपना समर्थन दिया।
धरना स्थल पर हुऐ कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कवि ईश्वर चन्द गम्भीर ने की और संचालन विरेन्द्र अबोध ने किया, कविगणों अमरनाथ मधुर, ब्रजपाल ब्रज, मुनेश त्यागी, हसरत मेरठी, राजेश्वर त्यागी घायल, विजय प्रेमी, वेद प्रकाश त्यागी, जयवीर यादव, सुमरेश सुमन, सी0पी0 सिंह सार्थी, ओमदत्त सत्यार्थी, क्षीतिज ढिल्लन, धर्मवीर सिंह कटोच, आदि थे। 

कमलेश तिवारी की गिरफ्तारी के विरोध में हिन्घ्दू महासभा उत्तर भारत में 4 अप्रैल को काला दिवस मनायेगी


कमलेश तिवारी की गिरफ्तारी के विरोध में हिन्घ्दू महासभा उत्तर भारत में 4 अप्रैल को काला दिवस मनायेगी

(शैलेंद्र शुक्ला)

लखनऊ (साई)। अखिल भारत हिन्घ्दू महासभा उत्घ्तर भारत के प्रभारी एवं फैजाबाद लोकसभा के उम्घ्मीदवार रविन्घ्द्र द्विवेदी ने हिन्घ्दू महासभा नेता कमलेश तिवारी की गिरफ्तारी का कड़ा विरोध किया है। उन्घ्होंने कहा कि कमलेश तिवारी को लखनऊ  के थाना हजरतगंज में एन0डी0टी0वी0 के कमल खान द्वारा दर्ज करायी गयी एफआईआर के आधार पर 30 मार्च को गिरफ्तार किया गया।
रविन्घ्द्र द्विवेदी ने कहा कि भारतीय संसद पर आतंकवादी हमला के मास्घ्टर माइंड अफजल गुरू को फांसी देने के बाद अफजल से सहानुभूति दर्शाते एनडीटीवी पर प्रसारित बहस का कमलेश तिवारी ने विरोध किया था व प्रसारण को बंद करने की मांग की थी। एनडीटीवी लखनऊ कार्यालय के कमल खान ने इस मांग को आधार बनाकर कमलेश तिवारी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवायी। यह कमलखान की आतंकवादियों के समर्थन की मानसिकता को दर्शाता है।
कमलेश तिवारी की गिरफ्तारी के बाद उत्घ्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है और जगह-जगह पर आक्रोश प्रदर्शन एवं कमल खान का पुतला दहन हो रहा है। दिल्घ्ली प्रदेश हिन्घ्दू महासभा के कार्यकारी अध्घ्यक्ष अधिवक्घ्ता सुशील मिश्र ने लखनऊ के वरिष्घ्ठ पुलिस अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर कमलेश तिवारी को तत्घ्काल रिहा करने और उनके खिलाफ एफआईआर वापस लेने की अपील की। उन्घ्होने वरिष्घ्ठ पुलिस अधिकारियों से कहा कि  उ0 प्र0 की अखिलेश यादव सरकार प्रदेश में हिन्घ्दू नेताओं का लगातार उत्घ्पीड़न कर रही है। कमलेश तिवारी का मामला हिन्घ्दू नेताओं के उत्घ्पीड़न की ताजा कड़ी है।
रविन्घ्द्र द्विवेदी ने कहा कि कमलेश तिवारी के विरोध में 4 अप्रैल को पूरे उत्घ्तर भारत में काला दिवस मनाया जायेगा। जिला स्घ्तर पर हिन्घ्दू महासभा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर डी0 एम0 को ज्ञापन सौपेंगे।  

तिवारी भी नहीं चाह रहे वर्मा का उदय!


ये है दिल्ली मेरी जान

(लिमटी खरे)

तिवारी भी नहीं चाह रहे वर्मा का उदय!
सूचना प्रसारण मंत्रालय में जमकर घमासान मचा हुआ है। इसका कारण एमपी काडर के वरिष्ठ आईएएस आई एण्ड बी सेकेरेटरी उदय वर्मा का रवैया है। दिल्ली के हृदय स्थल में अवस्थित शास्त्री भवन में मंत्रालय का माहौल इस समय खिंचा खिंचा सा नजर आ रहा है। दरअसल, उदय वर्मा वैसे तो मिलनसार और गहरी सोच समझ वाले हैं पर उनके इर्द गिर्द रहने वालों ने उनकी छवि कुछ तानाशाह सी बना रखी है। पिछले दिनों प्रगति मैदान में ब्राडकास्टिंग इंजीनियर्स सोसायटी के पुरूस्कार वितरण समारोह में लगभग दो हजार केबल आपरेटर्स ने उदय वर्मा हाय हाय के नारे लगाए थे, तबसे विभागीय मंत्री मनीष तिवारी की नजरें भी उदय वर्मा की ओर तिरछी हो गईं हैं। आईएण्डबी मिनिस्ट्री में अफसरों के स्थानांतरण की नई नीति से भी विभागीय अफसर भी उदय वर्मा से बुरी तरह खफा हैं। अब मनीष तिवारी भी उदय वर्मा की बातें सुनने तैयार नहीं दिख रहे हैं।

दिग्गी राजा की बैटरी से चमक रहा बेनी बाबू का लट्टू!
उत्तर प्रदेश की सियासत में अब जमीनी स्तर पर चलने वाली लहरें विकराल रूप धारण कर सतह पर घुमड़ने लगी हैं। इन लहरों के शोर और आवेग के झंझावत में केंद्र सरकार के नए समीकरण अमृत मंथन के रूप में सामने आने की उम्मीद लग रही है। 2014 के आम चुनावों में उत्तर प्रदेश एक निर्णायक की भूमिका में होगा इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। यूपी से सियासत करने वाले केंद्रीय मंत्री बेनी वर्मा ने पहले नेताजी यानी मुलायम यादव को गुंडा कहा। फिर बासी कढ़ी में उबाल आया, बाद में सब कुछ सामान्य। एक बार फिर बेनी वर्मा ने अपनी खुन्नस को सार्वजनिक किया है। अब बेनी ने नेताजी पर जनता के बजाए परिवार का भला करने के आरोप मढ़े हैं। केंद्र सरकार इस समय डीएमके के साथ पतली डोर से बंधी है, तब मुलायम की आक्सीजन पर वह जिंदा है, इन परिस्थितियों में नेताजी को नाराज करना यानी स्वाईडल अटेम्पट। कहा जा रहा है कि इक्कसवीं सदी में कांग्रेस के चाणक्य राजा दिग्विजय सिंह बेनी बाबू के कंधे का इस्तेमाल कर अपना हित साध रहे हैं।

10 जनपथ के बजाए 12 तुगलक लेन!
कांग्रेस में अब सत्ता का हस्तांतरण अघोषित तौर पर हो चुका है। कांग्रेस के अंदर सत्ता की धुरी अब राहुल गांधी के आसपास आकर सिमट चुकी है। कांग्रेस की सत्ता और शक्ति के शीर्ष केंद्र 10 जनपथ (सोनिया गांधी का सरकारी आवास) के बजाए अब 12 तुगलक लेन (राहुल गांधी का सरकारी आवास) बन गया है। सोनिया के करीबी सूत्रों का कहना है कि अब उनसे मिलने जाने वाले नए पुराने कांग्रेसियों को सोनिया गांधी ने हिदायत देना आरंभ कर दिया है कि जो भी बात कहना हो अब सीधे राहुल गांधी से कही जाए। सोनिया के करीबी या उनसे मिलने वाले उन कांग्रेसियों की बुरी गत हो रही है जिनका राहुल गांधी से कोई वास्ता ही नहीं रहा है। अब उन्हें नए सिरे से गोटियां बिठाकर राहुल गांधी से मिलने मशक्कत करना पड़ रहा है। वैसे सोनिया गांधी के इर्दगिर्द फैले चाटुकारों के चेहरों पर पसीना साफ झलक रहा है क्योंकि उनकी तूती बोलना बंद जो हो गया है।

इसलिए नाथ ने साधा चिदम्बरम को!
दो केंद्रीय मंत्रियों के बीच रार किसी से छिपी नहीं है। एक हैं पलनिअप्पम चिदम्बरम दूसरे हैं कमल नाथ। कुछ माह पहले दोनों की आपस में जुगलबंदी की खबरें आम हुंई तो सियासी हल्कों में इसके मायने खोजे जाने लगे। कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर कहा कि दरअसल, सोनिया के मनमोहन सिंह अब आगे ज्यादा चल नहीं पाएंगे। राहुल गांधी को पीएम बनने में अभी काफी समय है। इस बीच के अंतराल में राहुल के मनमोहन बनेंगे चिदम्बरम। अब चिदम्बरम जब पीएम बनेंगे तो उन्हें पहले से ही साध लिया जाए तो बेहतर है। दुनिया के चौधरी अमरीका से प्रकाशित एक किताब में भी चिदम्बरम को पीएम इन वेटिंग बताया गया था। यह मनगढंत या प्लांटेड स्टोरी नहीं थी। बाकायदा इसके लिए चिदम्बरम द्वारा यूएस में लाबिंग भी की गई बताई जा रही है। कहते तो यहां तक हैं कि देश में मंत्री और उनका विभाग दिल्ली में नहीं वरन् अमरीका के व्हाईट हाउस में तय होता है!

खूनी होली की फिराक में आतंकी!
पचहत्तर में आई सुपर डुपर हिट फिल्म शोले का डायलाग आज प्रासंगिक होता दिख रहा है जिसमें डाकुओं का सरदार गब्बर कहता है होली कब है कब है होली। देश में अब डाकू तो नहीं बचे पर उनका स्थान आतंकवादियों ने ले लिया है। पुलिस की स्पेशल सेल के सूत्रों का दावा है कि होली के मौके पर खून की नदियां बहाने की फिराक में नजर आ रहे हैं आतंकी। दिल्ली में जामा मस्जिद के पास सीसीटीवी केमरे में कुछ संदिग्ध कार और बाईक नजर आए हैं जिनसे हथियारों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया गया हो। पुलिस ने तलाशी तेज कर दी है। उधर, मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एटीएस द्वारा पांच संदिग्ध लोगों को धरा है। इनके पास से सवा सौ से ज्यादा जिंदा बम और हथियार मिले हैं। हो सकता है सिवनी के तार दिल्ली से भी जुड़ जाएं। सूत्रों की मानें तो दिल्ली के एक गेस्ट हाउस में 20 मार्च को चार बजकर एक मिनिट पर एक आतंकी एक बैग के साथ अंदर घुसा था। सूत्रों की मानें तो हिजबुल मुजाहिद्दीन के सैयद लियाकत शाह के पास पाक अधिकृत कश्मीर की एक मोबाईल सिम भी मिली है।

प्रणव मुखर्जी को हल्के में लेने लगे कांग्रेसी!
भारत में पहला नागरिक का दर्जा है रायसीना हिल्स स्थित महामहिम राष्ट्रपति के आवास में रहने वाले को। वर्तमान में यह प्रणव मुखर्जी का आशियाना बना हुआ है। प्रणव मुखर्जी जब तक कांग्रेस के ट्रबल शूटर रहे तब तक कांग्रेसी उनके आगे मिमियाते देखे गए, पर जबसे वे रायसीना हिल्स गए हैं कांग्रेसियों ने उन्हें हल्के में लेना आरंभ कर दिया है। प्रणव मुखर्जी भले ही भारत गणराज्य के संवैधानिक प्रमुख हों, पर कांग्रेसनीत संप्रग सरकार के लिए वे महत्वपूर्ण नहीं हैं। संसद सत्र के पूर्व उनके अभिभाषण को जब कैबनेट में मंजूरी देने की बारी आई तो अनेक मंत्री नदारत ही थे। शरद पवार दिल्ली में नहीं थे, कुमारी शैलजा और श्रीप्रकाश जायस्वाल क्षेत्र में थे, किशोर चंद देव उड़ीसा दौरे पर थे, और अनेक मंत्री कैबनेट में नहीं थे। क्या यह संभव है कि इन मंत्रियों को यह ना बताया गया हो कि फलां तारीख को अभिभाषण को मंजूरी का एजेंडा कैबनेट में रखा जाएगा!

पहला पत्थर वो मारे जिसने पाप ना किया हो . . .
राजेश खन्ना मुमताज अभिनीत एक फिल्म का गाना था कि पहला पत्थर वो मारे जिसने पाप ना किया हो जो पापी ना हो। कांग्रेस द्वारा बच्चों के कुपोषण के मामले में गुजरात पर घेरा कसा जा रहा है। इसका आधार संसद में रखी एक रिपोर्ट को बनाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि गुजरात में बच्चों के कुपोषण की तादाद सबसे ज्यादा है। गुजरात के निजाम नरेंद्र मोदी हैं, जिनके पास दिमाग और संसाधन वाले लोगों की कमी नहीं है। मोदी ने तत्काल इसकी काट निकलवाई और कांग्रेस को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। अब इस आरोप का जवाब आ रहा है कि देश की नेशनल केपीटल दिल्ली में ही पचास फीसदी बच्चे कुपोषित हैं। गौरतलब है कि देश की राजनैतिक राजधानी होने के कारण दिल्ली को केंद्र सरकार द्वारा आधारभूत विकास और हर मद में अतिरिक्त आवंटन दिया जाता है। बावजूद इसके दिल्ली में अगर पचास फीसदी बच्चे कुपोषित हैं तो यह कांग्रेस और शीला दीक्षित के लिए शर्म कही ही बात है।

मठों को साढ़े चार सौ करोड़ का चढ़ावा!
सरकारी धन की होली किस तरह खेली जाती है और राजनैतिक दल के नुमाईंदे किस तरह अपने निहित स्वार्थ सधते ही खामोशी अख्तियार कर लेते हैं इस बात को देखना है तो आप कर्नाटक जाईए और वहां देखिए नजारा। भारत के महालेखा परीक्षक यानी सीएजी के प्रतिवेदन से साफ हो जाता है कि 2008 के बाद कर्नाटक में जबसे भाजपा का शासन आया है, तबसे वहां सरकार ने जनता के धन से संचित धन की जमकर होली खेली है। अब तक लगभग साढ़े चार सौ करोड़ रूपए की होली खेली जा चुकी है। यह धन विभिन्न मठों को दिया है सरकार ने। इसमें सबसे ज्यादा पैसा येदियुरप्पा और जगदीश शेट्टर वाले समुदाय यानी लिंगायत समुदाय के मठ को सबसे अधिक चंदा सरकार ने दिया है। मजे की बात तो यह है कि राज्य में निजी तौर पर संचालित मठ मंदिरों को सरकार ने वर्ष 2010 - 2011 में 52 करोड़ रूपए का चंदा दिया है।

पसीना आ रहा है सिंह को टीम राजनाथ बनाने में!
राजनाथ सिंह को अपनी टीम बनाने में पसीना आ रहा है। इसका कारण यह है कि टीम राजनाथ के सिर पर ही अगला आम चुनाव होगा। इसके लिए क्षेत्रीय संतुलन के साथ ही साथ बड़े नेताओं का समन्वय भी बनाना आवश्यक है। राहुल गांधी को कांग्रेस ने उपाध्यक्ष बना दिया है तो अब वरूण गांधी को महत्वपूर्ण स्थान देने दबाव बढ़ा है। राजनाथ को मीडिया अनुभाग में भी दमदार व्यक्त्वि को लाना मजबूरी होगा। राजनाथ के सामने मध्य प्रदेश सबसे बड़ा संकट पैदा कर रहा है। देश के हृदय प्रदेश से पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और अनुसूचित जाति से थांवर चंद गहलोत दावेदारी पेश कर रहे हैं। टीम राजनाथ भले ही बन जाए पर जब तक इसे एल.के.आड़वाणी, सुषमा स्वराज, अरूण जेतली, एम.एम.जोशी, नरेंद्र मोदी, वेंकैया नायडू, अनंत कुमार जैसे दिग्गज पास ना कर दें तब तक राजनाथ सिंह इसे घोषित नहीं कर सकते हैं।

क्या लोगों को मारने के लिए पैदा हो रही बिजली!
देश भर में बिजली की कमी दूर करने पावर प्लांट्स की स्थापना करवाई जा रही है। वहीं  पर्यावरण मामलों की जानी-मानी संस्था ग्रीनपीस और अर्बन इमिशंस द्वारा मुंबई के कंजर्वेशन एक्शन ट्रस्ट की अगुवाई में की गई एक स्टडी से अनेक चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश मे डले पावर प्लांट्स से उत्सर्जित उर्जा, विकिरण, धुआं, राख आदि तमाम कारणों से अकेले 2011-12 में ही करीब एक लाख लोग अकाल मौत के शिकार हो गए। इसके अलावा लाखों अन्य लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में हैं और इनके इलाज पर हर साल आम जनता का करीब 23 हजार करोड़ रुपया खर्च हो रहा है। कोयला आधारित पावर प्लांट्स के कारण होने वाली मौतों और बीमारियों के बारे में यह देश की पहली व्यापक स्टडी है। इसमें 111 पावर प्लांट्स से जुड़े आंकड़ों को शामिल किया गया है।

पुच्छल तारा
देश में महात्मा गांधी को सभी आदर से देखते हैं। बापू की सादगी और साफगोई पर सभी मर मिटे थे। आधी लंगोटी वाले बापू ने गोरे ब्रितानियों को देश से खदेड़ दिया था। आज बापू नहीं है, पर उनकी यादें अवश्य ही हमारे बीच हैं। सोशल नेटवर्किंग वेब साईट पर एक चुटकुला गुदगुदाने पर मजबूर कर रहा है। इसमें लिखा था -
एक बार एक व्यक्ति खून के इल्जाम में पकड़ा गया। उसने बापू से कहा कि वह बेगुनाह है उसे बचाया जाए। बापू ने उसका केस लड़ा और वह बईज्जत बरी हो गया। वह खुशी से फूला नहीं समाया और बोला -‘बापू आज तो आपने मुझे बचा लिया, पर कल जब आप नहीं होंगे तब बेगुनाहों को कौन बचाएगा?
बापू मुस्कुराए और बोले चिंता मत करो। आने वाले समय में जिस कांग्रेस को मैने भंग करने की सिफारिश की थी उसी कांग्रेस के नेता नोट पर मेरी मुस्कुराती फोटो लगाएंगे, और तब किसी को भी बचाने के लिए मेरी मुस्कुराते हुए नोट वाली फोटो ही काम आने वाली है।

रविवार, 24 मार्च 2013

पंजाब हरियाणा में तेज हवाएं


पंजाब हरियाणा में तेज हवाएं

(विक्की आनंद)

चंडीगढ़ (साई)। पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में कल रात और आज तड़के तेज हवाएं चली और गरज के साथ छींटे पड़े। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी खबर है। कई स्थानों पर अब भी बादल छाए हैं और वर्षा होने की संभावना है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि तेज हवाओं के कारण गेंहू की फसल को नुकसान पहुंचा है, क्योंकि उसकी कटाई नजदीक है। कृषि विशेषज्ञों का मनाना है कि बिना मौसम की बरसात से रबी की फसल पर बुरा असर पड़ सकता है।
देखा जाए तो इस बेमौसमी बरसात ने पंजाब हरियाणा के किसानों को परेशानी में डाल दिया है। रात की तेज हवाओं और कहीं-कहीं हुई ओलावृष्टि से फसल को नुकसान हुआ है। तेज हवाओं के कारण गेंहू की फसल गिर गई है और जिससे फसल के उत्पादन में कमी आ सकती है। फसल का नुकसान होने से राष्ट्रीय स्तर पर उत्पादन में भी कमी होने का डर रहता है। क्योंकि गेंहू भंडारण में सबसे अधिक गेंहू पंजाब व हरियाणा से ही की जाती है।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में होगा संशोधन


भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में होगा संशोधन

(शरद)

नई दिल्ली (साई)। सरकार रिश्वत देने वालों को दंडित करने के लिए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में संशोधन करेगी। फिलहाल, इस कानून में केवल रिश्वत लेने वालों के लिए सजा का प्रावधान है। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री वी. नारायणसामी ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय संपादक सम्मेलन में कहा कि उनके मंत्रालय ने कर्मचारियों पर मुकदमा चलाने की मंजूरी के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि ईमानदार कर्मचारियों को संरक्षण देने की जरूरत है। श्री नारायणसामी ने कहा कि भ्रष्टाचार रोकने के लिए सरकार अब, सरकारी कर्मचारियों में नैतिक मूल्यों पर बल दे रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र ने आरोपित कर्मचारियों की जांच के निपटारे की समय-सीमा भी कम कर दी है।
श्री नारायणसामी ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों की जांच अब एक निश्चित समय-सीमा के भीतर ही की जाती है। उन्होंने कहा कि केन्द्र, सरकारी कर्मचारियों के काम-काज का मूल्यांकन करेगा और जिनका काम-काज संतोषजनक नहीं पाया जाएगा, उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
श्री नारायणसामी ने कहा कि भ्रष्टाचार की शुरुआत लोक सेवा प्रदायगी व्यवस्था से होती है और लोक सेवा प्रदायगी विधेयक संसद में पारित होते ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सेवाएं एक निश्चित समय-सीमा के भीतर उपलब्ध हों। ई-गवर्नेन्स कार्यक्रम के बारे में श्री नारायणसामी ने कहा कि सरकार अपने कार्यालयों को पूरी तरह कम्प्यूटर चालित बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार इस कार्यक्रम के लाभ से अवगत कराने के लिए संगोष्ठियों और सम्मेलनों का आयोजन कर रही है।
श्री नारायणसामी ने देश में एक हजार से ज्यादा सिविल सेवा अधिकारियों की कमी का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के ७० प्रतिशत से अधिक अधिकारियों की तैनाती राज्यों की सेवा के लिए हुई है। उन्होंने प्रशासन में पारर्शिता को बढ़ावा देने के लिए अच्छे अधिकारियों की आवश्यकता पर बल दिया। 

पीएम कल जाएंगे डरबन


पीएम कल जाएंगे डरबन

(महेश)

नई दिल्ली (साई)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कल दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो रहे हैं जहां वे इस महीने की २६ और २७ तारीख को डरबन में होने वाले पांचवें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। डॉ. सिंह की यह यात्रा दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब ज$ुमा के आमंत्रण पर हो रही है।
डॉ. सिंह डरबन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति षी चिन फिंग और ब्राजील के राष्ट्रपति दिलमा राऊसेफ से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री इसी सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका को ब्रिक्स की अध्यक्षता भी सौपेंगे।
प्रधानमंत्री के साथ वित्तमंत्री पी चिदम्बरम, वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन सहित एक उच्च स्तरीय व्यापारिक शिष्टमंडल भी डर्बन जा रहा है। चार दिन की इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री विभिन्न अफ्रीकी देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ आपसी मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे। 

कांजीरंगा में गैडों की जनगणना


कांजीरंगा में गैडों की जनगणना

(पुरबाली हजारिका)

गुवहाटी (साई)। असम में काजीरंगा नेशनल पार्क में गैंडो की गणना की जा रही है। दो दिन के इस अभियान में वन्य जीव विशेषज्ञ और कुछ गैर सरकारी संगठन शामिल हैं। गणना के दौरान पार्क को आगन्तुकों के लिए बंद कर दिया गया है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि काजीरंगा पार्क में यह ११वीं गणना है।
सरकारी सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि काजीरंगा के विभिन्न इलाको में गणना दल के सदस्यों को तैनात किया गया हैं। जो अपनी अपनी जगहों से रिर्पाट देंगे। १९६६ में यहां गेंदो की गिनती का काम पहली बार किया गया था। पिछली बार की गणना में यहा दो हजार दो सौ नब्बे गैंडे पाए गए थे। सारे सरकारी प्रयासो के बावजूद पिछले साल से अब तक यहा पच्चीस गैंडों को तश्करियों ने मारा है। जबकि अठाइस गैंडे बाढ़ की वजह से मारे गए है। काजीरंगा राष्ट्रीय उधान गेंदो की गिनती के दौरान आज और कल लोगो के लिए बंद रहेगा।

शनिवार, 23 मार्च 2013

सुनवाई के पहले ही दे दिया फैसला!


सुनवाई के पहले ही दे दिया फैसला!

(लिमटी खरे)

कब तक वैश्विक संबंधों की दुहाई देकर भारत सरकार द्वारा भारत गणराज्य की संप्रभुता को गिरवी रखा जाएगा। दो इतालवी सैनिकों को भारत बुलाने और देश में उन पर मुकदमा चलाने के मामले में अभी न्यायालयीन प्रक्रिया जब शैशवकाल में ही है तब भारत सरकार ने अपना फैसला दे दिया है कि इतालवी सैनिकों को ना तो जेल में रखा जाएगा ना ही मौत की सजा सुनाई जाएगी। अगर उन्हें कारावास की सजा भी सुनाई जाती है तो वे अपनी सजा इटली की जेल में काट सकते हैं। भारत गणराज्य का यह कैसा कानून है? क्या कूटनीतिक तरीके से इन दो सैनिकों की भारत वापसी हुई है? अगर एसा है तो दाउद के मामले में भारत सरकार की कूटनीति ढेर क्यों हो जाती है?

भारत गणराज्य के वजीरे आज़म डॉ.मनमोहन सिंह अपनी पीठ खुद ही थपथपा रहे हैं कि तय सीमा में वे दो इतालवी सैनिकों की भारत वापसी के मार्ग प्रशस्त कर सके हैं। सैनिकों की वापसी के लिए भारत सरकार ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार की अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गांधी इटली मूल की हैं के पीहर के साथ क्या समझौते किए हैं इस बारे में सरकार स्थिति स्पष्ट करने के बजाए गोल मोल बातों में ही जनता को उलझा रही है।
केरल तट के पास दो भारतीय मछुआरों की हत्या के अभियुक्त इटली के दो नौसैनिक भारत लौट आए हैं। मैसिमिलियानो लातोर और सैलवातोर गिरोन कल शाम नई दिल्ली पहुंचे। उनकी वापसी के लिए उच्चतम न्यायालय की समय सीमा का कल अन्तिम दिन था। उच्चतम न्यायालय ने पिछले महीने मतदान के लिए उन्हें स्वदेश जाने की अनुमति दी थी लेकिन इटली ने उन्हें वापस भेजने से इंकार कर दिया था। इससे दोनों देशों के बीच राजनयिक गतिरोध पैदा हो गया था।
प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने इटली के इस फैसले का स्वागत करते हुए अपनी खुद की पीठ थपथपाते हुए कहा कि इटली ने भारतीय न्यायिक प्रक्रिया की वैधता और गरिमा बनाए रखी है। नौसैनिकों को भारत भेजने की घोषणा के कुछ घंटे बाद संसद के दोनों सदनों में बयान में विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि इटली ने मौत की सजा और अन्य मुद्दों के बारे में स्पष्टीकरण मांगे थे।
भारत गणराज्य के विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद भले ही कहें कि इन दोनों नौसैनिकों की वापसी को लेकर इटली सरकार से किसी तरह का समझौता नहीं हुआ है। इस पर विपक्षी नेताओं ने खासा एतराज जताया। बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, अगर सब कुछ वह कूटनीति से ही हासिल कर रहे हैं तो दाऊद इब्राहीम अब तक बाहर क्यों है? उसे भी मंगवा लें कूटनीति से। विपक्षी दलों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के सख्त रवैये ने इस मामले को हल करने में काफी मदद की।
गौरतलब है कि देश की सर्वोच्च अदालत ने चेतावनी दी थी कि यदि 22 मार्च तक दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी नौसैनिकों को कोर्ट में पेश नहीं किया गया तो कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। कोर्ट के इस रवैये से शुरू में इटली बहुत नाराज हुआ था। यहां तक कि यूरोपीयन यूनियन ने भारत को एक तरह से धमकी तक दे डाली थी। लेकिन भारत में भी मांग उठी थी कि इटली को लेकर सख्त कदम उठाए जाएं। पर अब इटली ने स्थिति की गंभीरता को समझ लिया और अपनी जिद छोड़ दी। शायद उसे इस बात का अहसास हो गया है कि इस नई विश्व-व्यवस्था में हर देश अपने सामाजिक-आथिर्क विकास के लिए एक-दूसरे पर निर्भर है और अगर एक-दूसरे के सिस्टम का सम्मान नहीं किया गया तो मिलकर चलना संभव नहीं हो सकेगा।
दिल्ली की सियासी फिजां में चर्चा है कि भारत सरकार ने कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गांधी के पीहर इटली को इस बात का भरोसा दिलाया है कि इन दोनों सैनिकों को मौत की सजा नहीं सुनाई जाएगी। अगर न्यायालय ने उन्हें दोषी मानकर कारावास की सजा भी दी तो वे अपनी सजा इटली के कारावास में काट सकते हैं। इतना ही नहीं सुनवाई के दौरान दोनों इतालवी सैनिक भारत गणराज्य की जेल के स्थान पर इतालवी दूतावास में रहेंगे।
वहीं इटली के सहायक विदेश मंत्री मिस्तुरा ने कहा, कि उन्हें भारत सरकार से इस बात की आधिकारिक तौर पर लिखित गारंटी मिली कि इन दोनों को मौत की सजा नहीं दी जाएगी और साथ ही उनके भारत छोड़ने के दौरान की स्थिति को ही उनके भारत पहुंचने पर भी बरकरार रखा जाएगा। यह आईने की तरह साफ है कि इन नौसैनिकों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। इन्हें इटली के राजदूत की निगरानी में रखा जाएगा।
भारत गणराज्य का यह दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि यहां के विदेश मंत्री लोकसभा में बयान देते हैं कि भारत गणराज्य ने इटली को लिखित में यह भरोसा दिलाया है कि अगर ये दोनों नौसेनिक सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा तय समय में भारत लौट आते हैं तो उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। साथ ही उन पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा 18 जनवरी को दिया गया आदेश लागू होगा। लगता है कानून बनाने वाली पंचायत के सदस्यों ने कानून का अनुपालन कराने वाली अदालतो से अपने आप को उपर समझ लिया है।
संसद का काम कानून बनाने का है। कानून का पालन किस तरह सुनिश्चित होगा, उस पर परिस्थितिजन्य स्थितियों को देखकर कितनी सजा कैसी दी जानी है यह काम माननीय न्यायालय का है। अभी जबकि यह मामला शैशवकाल में ही है तब भारत गणराज्य के विदेश मंत्री सलाम खुर्शीद कौन होते हैं जो इस बात का भरोसा लिखित में इतालवी सरकार को देते हैं कि उनके सैनिकों को पकड़ा नहीं जाएगा?
भारत गणराज्य के कानून को अंधा कानून कहा जाता है अर्थात यह अमीर गरीब या ताकतवर, कमजोर, स्वदेशी विदेशी को नहीं पहचानता, यह काम करता है तो बस सबूतों के आधार पर और सबूतों के हिसाब से सभी बराबर हैं। क्या भारत का कानून दो तरह की नजरें रखता है। एक तरफ संजय दत्त को एक मामले में जेल की सजा सुनाई जाती है वह भी वहीं दूसरी ओर मछुआरों के हत्यारों को देश आने की कीमत पर तश्तरी में परोसकर सारी चीजें रख दी जाती हैं।
क्या यह सब कुछ महज इसलिए कि सवा सौ साल पुरानी कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गांधी के पीहर से जुड़ा है यह मामला! अगर नहीं तो फिर एसा क्यों? इटली के एक मंत्री ने वहां के मीडिया से चर्चा के दौरान इस बात को स्वीकारा है कि अगर विवाद को नहीं बढ़ाया जाता तो इतालवी सरकार भारत से बात करने और अपनी शर्तें मनवाने की स्थिति में नहीं होता! क्या यही है भारत गणराज्य के प्रजातंत्र के असली मायने!
सलमान खुर्शीद खुद ही न्यायधीश बन बैठे हैं। उन्होंने कहा है कि जहां तक मौत की सजा का सवाल है, इस मामले की प्रकृति ऐसी नहीं है कि मौत की सजा दी जाए क्योंकि मौत की सजा दुर्लभतम मामलों में दी जाती है। मौत की सजा दी जाएगी या नहीं यह बात तो भविष्य के गर्भ में है। यह माननीय न्यायधीश के विवेक पर निर्भर करता है कि मौत की सजा दी जाए अथवा नहीं पर सलमान खुर्शीद कैसे इतालवी सरकार को एसा भरोसा दे सकते हैं।
प्रेस की संहिता के अनुसार किसी मामले में खबरों का प्रकाशन बहुत सावधानी से किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे प्रकरण पर असर पड़ सकता है। क्या सलमान खुर्शीद का बयान इस केस पर असर नहीं डालेगा? मौत की सजा नहीं होगी के आश्वासन के उपरांत माननीय न्यायालय का रूख क्या होगा? क्या सलमान खुर्शीद ने इसका उल्लंघन नहीं किया है।
सलमान खुर्शीद कैसे किसी को यह लिखकर दे सकते हैं कि उसे जेल नहीं भेजा जाएगा, उसे पकड़ा नहीं जाएगा, उसे दूतावास में ही रहने की छूट दी जाएगी? वह अपनी सजा विदेश यानी इटली की जेल में काट सकता है? उसे फांसी की सजा नहीं दी जाएगी। मतलब साफ है कि इटली के सामने भारत सरकार घुटनों पर ही दिखाई पड़ रही है।
 विपक्ष भी महज रस्म अदायगी के लिए इस बात के लिए सरकार की आलोचना करते हुए कह रहा है कि सरकार ने ट्रायल पूरा होने से पहले ही कैसै इटली को इस बात का आश्वसन दे दिया कि इन दोनों हत्या के आरोपियों को मौत की सजा नहीं दी जाएगी।
अब लगने लगा है कि मानो देश की सबसे बड़ी पंचायत के नीति निर्धारकों ने आपस में मिलकर नूरा कुश्ती खेलते हुए देश की जनता को गुमराह करने के काम में तेजी ला दी है। अब तो लगने लगा है कि मानो सोनिया गांधी के डर से ना केवल कांग्रेस के नेता वरन विपक्ष में बैठे लोग भी उन्हीं की जुबान ही बोल रहे हैं। क्या किया जा सकता है जब कुंए ही में भांग घुली हो, लगने लगा है मानो देश के नीति निर्धारकों ने भारत गणराज्य को ही गिरवी रखने का मुकम्मल इंतजाम कर लिया है। (साई फीचर्स)




जयपुर : राजस्थान में दो कुओं से उत्पादन आरंभ


राजस्थान में दो कुओं से उत्पादन आरंभ

(शैलेन्द्र)

जयपुर (साई)। राजस्थान में बाड़मेर जिले में दो और तेल कुओं से आज से तेल और प्राकृतिक गैस का व्यवसायिक उत्पादन आरंभ हो गया। पैट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इन तेल कुओं-ऐश्वर्या और रागेश्वरी का उद्घाटन किया। इनका उत्पादन आरंभ होने के अउपरांत बाड़मेर से तेल का कुल उत्पादन लगभग दो लाख बैरल प्रतिदिन के स्तर पर पहुंच जाएगा।
सरकारी सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑॅफ इंडिया को बताया कि केयर्न इंडिया ने तीन साल पहले थार रेगिस्तान के बाड़मेर में तेल का उत्पादन शुरू किया था। अब दो और तेल कुओं ऐश्वर्या और रागेश्वरी से इस साल के अंत तक २५ हजार बैरल कच्चे तेल का उत्पादन शुरू हो जायेगा। इससे करीब ५० लाख घन गैस प्रतिदिन निकलेगी।
तेल कंपनियों के सूत्रों ने साई न्यूज को बताया कि बाड़मेर से इस समय देश के कुल कच्चे तेल का २५ प्रतिशत हिस्सा मिल रहा है। अभी यहां से कच्चा तेल परिशोधन के लिए छह सौ किलोमीटर लंबी पाइपलाइन के जरिये गुजरात के रिफाइनरी में भेजा जाता है। अब एचपीसीएल और राजस्थान सरकार ने बाड़मेर में ३७ हजार करोड़ रुपये की लागत से रिफाइनरी लगाने की भी घोषणा की है।

ढाका : बंग्लादेश में तूफान ने बरपाया कहर


बंग्लादेश में तूफान ने बरपाया कहर

(एम.सलीम)

ढाका (साई)। बंग्लादेश में तूफान का कहर तेज हो रहा है। बंगलादेश में कल आये शक्तिशाली तूफान में २० लोग मारे गए और २०० से अधिक घायल हो गए। अधिकारियों का कहना है कि घायलों में १२ की हालत गंभीर है। जिला प्रशासक नूर मोहम्मद ने बताया कि तूफान इतना शक्तिशाली था कि उसके असर से कई मोटर वाहन और बड़े ट्रक पलट गए।
प्रत्यक्षदर्शियोें के अनुसार कल शाम महज १५ मिनट के इस तूफान से ब्रह्घ्मणबरिया में २० से अधिक जिले में आये इस तूफान से हजारों पेड़ उखड़ गए और सैकड़ों कच्चे मकान ढह गए। प्रभावित गांवों में सड़क और रेल यातायात में भी रूकावट आ गई है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मौतें पेड़ों और दीवारों के गिरने से हुई है। बंग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने स्थानीय प्रशासन को राहत और बचाव के लिए उचित कदम उठाने को कहा है।