सोमवार, 1 अप्रैल 2013

रायपुर : मुख्यमंत्री दो अप्रैल को करेंगे सेक्टर-27 का लोकार्पण


मुख्यमंत्री दो अप्रैल को करेंगे सेक्टर-27 का लोकार्पण

(आंचल झा)

रायपुर (साई)। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह मंगलवार दो अप्रैल को नया रायपुर में  छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा निर्मित प्रथम आवासीय कॉलोनी सेक्टर-27 का लोकार्पण करेंगे। नया रायपुर टाउनशिप में 156 एकड़ के रकबे में विकसित विभिन्न बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित इस कॉलोनी में दो हजार 665 परिवारों के लिए मकानों का निर्माण किया गया है।  इनमें 1832 प्रकोष्ठ भवन और 833 स्वतंत्र भवन शामिल हैं। मुख्यमंत्री लोकार्पण समारोह में हितग्राहियों को मकानों का आधिपत्य भी सौंपेंगे। सेक्टर-27 में दो वाणिज्यिक सह व्यवसायिक परिसरों और  2 सुविधा शॉप का निर्माण कार्य भी पूर्णता की ओर है। अन्य सुविधाओं में सामुदायिक भवन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल प्राईमरी स्कूल, नर्सरी स्कूल, लाईब्रेरी, स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण प्रस्तावित है । सामुदायिक भवन का निर्माण पी.पी.पी. मॉडल के आधार पर किया जाएगा तथा स्कूल एवं र्डिस्पेंसरी हेतु भूमि का आवंटन निजी संस्था को किया गया है । उल्लेखनीय है कि 24 जनवरी 2009 को भूमिपूजन के पश्चात इस कॉलोनी का निर्माण कार्य शुरू किया गया था।
आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत ने सेक्टर-27 के रहवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल ने अपनी प्रतिबध्दता के मुताबिक अच्छे गुणवत्ता पूर्ण घर के साथ सुन्दर परिवेश वाली कॉलोनी बनायी है। कॉलोनी में रहवासियों की बुनियादी सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा गया है तथा सामुदायिक गतिविधियों के साथ ही नागरिकों के मनोरंजन का भी पूरा ध्यान रखा गया है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष श्री सुभाष राव ने कहा कि कॉलोनी के निर्माण में आधाुनिक आवासीय परियोजनाओं के समस्त मानदंडों को पूरा किया गया है। कॉलोनी की चौड़ी सड़कों के किनारे एवेन्यू प्लांटेशन किए गए हैं। इससे इको-फ्रेंडली कॉलोनी में बसने का लोगों का सपना साकार होगा। सड़के क्रांकीट की बनाई गई है, जिनसे सड़क का जीवनकाल अधिक होने के साथ रख-रखाव हेतु खर्च भी कम होता है । इसके अतिरिक्त भी पूरी कॉलोनी में सघन पौधारोपण किए गए हैं। कॉलोनी के लोगों की मनोरंजन की सुविधाा का धयान रखते हुए गार्डन भी बनाए गए हैं। मनोरंजन के लिये हाट बाजार एवं चौपाटी के लिये स्थान सुरक्षित रखा गया है । उन्होंने बताया कि आधाुनिक मानदंडों के अनुरूप कॉलोनी में अंडरग्राउंड केबल सिस्टम, अंडरग्राउंड सीवरेज ट्रीटमेंट, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, रिसाइक्लिंग, वाटर हारवेस्टिंग की व्यवस्था की गई है। अंडरग्राउंड सीवरेज प्रणाली से कॉलोनी में स्वास्थ्यप्रद वातावरण बनेगा वहीं अंडरग्राउंड बिजली से दुर्घटनाओं की आशंका नहीं रहेगी।
कॉलोनी में पानी की सतत आपूर्ति बनाए रखने के लिए वाटर सप्लाई सिस्टम की व्यवस्था कॉलोनी में की गई है। यहाँ टीला जलाशय के माधयम से पचेड़ा फिल्टर प्लांट के माधयम से जलापूर्ति सुनिश्चित की गई है। इसके अतिरिक्त भी जलसंचय के लिए वाटर हारवेस्टिंग की व्यवस्था भी कॉलोनी में की गई है। इन उपायों से सेक्टर 27 के रहवासी जलसंकट से मुक्त रहेंगे। कॉलोनी में सामुदायिक गतिविधिायों को बढ़ावा देने के लिए सामुदायिक भवन, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र जैसी बुनियादी सुविधााओं के लिए भूमि आरक्षित की गई है। व्यावसायिक गतिविधिायों को बढ़ावा देने के लिए व्यवासायिक कॉम्प्लेक्स भी बनाया गया है। यहाँ व्यावसायिक काम्प्लेक्स में कुछ दुकानें परियोजना प्रभावित रहवासियों के लिए आरक्षित होंगी। कॉलोनी के दक्षिण पूर्व में निर्मित व्यावसायिक परिसर में मिल्क पार्लर, वेजिटेबल पार्लर, सेलून, जैसी मूलभूत आवश्यक सेवाओं वाली दुकानें बिना लाभ-हानि के स्थानीय/व्यवस्थापित परिवारों को दी जाएंगी। कॉलोनी में बैंक, पोस्ट आफिस एवं इंश्योरेंस कंपनियों के कार्यालयों के लिए भी प्रावधाान किए गए हैं। बीएसएनएल को टेलीफोन एक्सचेंज के लिए भूमि भी आवंटित की गई है।
छत्ताीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त श्री सोनमणि बोरा ने बताया कि कॉलोनी में मिश्रित आवासीय योजना के अंतर्गत विभिन्न भवनों का निर्माण किया गया है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तथा निम्न आयवर्ग के हितग्राहियों के मकान का सपना मंडल ने पूरा किया है और इन्हें सस्ते दर में गुणवत्ताापूर्ण आवास उपलब्धा कराए हैं। मकानों की डिजाइन में सौंदर्यशास्त्र के मानकों और वास्तुकला की खूबियों को शामिल किया गया है। वास्तुकला की नई तकनीकों को अपनाकर और अभिनव प्रयोग करने से मकान हितग्राहियों के लिए अधिाक उपयोगी हो गए हैं। सभी वर्गों के लोगों को आवास का लाभ मिले, इसके लिए मंडल ने इस कॉलोनी में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सरकारी कर्मचारी, निरूशक्तजन, मंडल के कर्मचारी, पत्रकार, कलाकार, सैनिक और भूतपूर्व सैनिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, विधावा महिलाओं को आरक्षण के अनुसार आवास उपलब्धा कराए गए हैं। मामूली बदलावों ने निरूशक्तजनों के मकानों को उनके उपयोग के लिए अधिाक उपयोगी बना दिया है। श्री बोरा ने बताया कि एक अत्याधाुनिक एवं सर्वसुविधाायुक्त कॉलोनी बसाने के लिए सभी आवश्यक मापदंडों को पूरा किया गया है।
उल्लेखनीय है कि सेक्टर 27 में 332 प्रकोष्ठ भवन शासकीय अधिाकारियों/कर्मचारियों के लिए आवंटित किए गए हैं। इससे शासकीय कामकाज में इन अधिाकारियों/कर्मचारियों को सुविधाा बढ़ेगी। रायपुर से कनेक्टिविटी के लिए पब्लिक मास ट्रांसपोर्ट के तहत सिटी बस का प्रावधाान किया गया है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी सेक्टर 27 के निकट है। इस प्रकार कैपिटल कॉम्प्लेक्स से नजदीकी एवं रेल-बस-एयर कनेक्टिविटी सेक्टर 27 के रहवासियों के लिए वरदान साबित होगी। नियोजित बसाहट, इको फ्रेंडली परिवेश, अच्छी कनेक्टिविटी से रोजगार की नई संभावनाओं का जन्म होता है। सभी वर्गों के लोगों की बसाहट सुनिश्चत कर मंडल ने सामाजिक सोद्देश्यता की भावना को भी सर्वाेपरि रखा है। इसके चलते यह कॉलोनी निकट भविष्य में आर्थिक एवं सामाजिक रूप से जागरूक नागरिक समुदाय की बसाहट साबित होगी।

दक्षिण दिशा में मुख्य द्वार होने पर उसके प्रभाव, लाभ एवं हानि तथा वास्तु उपचार


दक्षिण दिशा में मुख्य द्वार होने पर उसके प्रभाव, लाभ एवं हानि तथा वास्तु उपचार

(पंडित दयानंद शास्त्री)

नई दिल्ली (साई)। वेदों से संग्रहीत शास्त्रों में से ज्योतिष शास्त्र एक है इसे वेदों का नेत्र भी कहते है द्य इसी शास्त्र का एक अंग है वास्तु शास्त्र  यह शास्त्र मंगल्मय एवं शिल्पादि निर्माणों का आधार है द्य यह संसार के समस्त प्राणियों को समान रूप से श्रेय पहुचाने वाला शास्त्र  है द्य इसे प्रगति दायक निर्माण भी केह सकते है द्य यह कल्पनायो कि बजाए अनुभव को प्रधानता देने वाला एक अपूर्ण शास्त्र है द्य इस शास्त्र को श्रस्ति वैचित्र एवं मानव कल्याण के बीच कि कड़ी भी मान सकते है , क्यों कि दिशा मानव कि दशा को बदल सकती है द्य
पंडित  दयानंद शास्त्री के अनुसार वास्तु के सिद्धांतों के अनुसार सकारात्मक दिशा के द्वार गृहस्वामी को लक्ष्मी (संपदा), ऐश्वर्य, पारिवारिक सुख एवं वैभव प्रदान करते हैं जबकि नकारात्मक मुख्य द्वार जीवन में अनेक समस्याओं को उत्पन्न कर सकते हैं।
वास्तुशास्त्र में दक्षिण दिशा का द्वार शुभ नहीं माना जाता है। इसे संकट का द्वारा भी कहा जाता है जबकि, पूर्व दिशा को समृद्घि का द्वार कहा जाता है। पंडित  दयानंद शास्त्री के अनुसार यही कारण है कि लोग अधिक कीमत देकर भी पूर्व दिशा की ओर मुंह वाला मकान खरीदना पसंद करते हैं और दक्षिण की ओर मुंह वाला घर कम कीमत में भी लेना पसंद नहीं करते हैं।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घरों के द्वार की स्थिति के आधार पर सुख-संपत्ति, समृद्धि, स्वास्थ्य का अनुमान अलाया जा सकता हैं। प्राचीन समय में बड़े आवासों, हवेलियों और महलों के निर्माण में इन बातों का विशेष ध्यान रखा जाता था। दिशाओं की स्थिति, चौकोर वर्ग वृत्त आकार निर्माझा और वास्तु के अनुसार दरवाजों का निर्धाश्रण होता था।
पंडित  दयानंद शास्त्री के अनुसार वास्तु में सबसे ज्यादा मतांतर मुख्य द्वार को लेकर है। अक्सर लोग अपने घर का द्वार उत्तर या पूर्व दिशा में रखना चाहते हें  लेकिन समस्या तब आती है जब भूखंड के केवल एक ही ओर दक्षिण दिशा में रास्ता हो। वास्तु में दक्षिण दिशा में मुख्य द्वार रखने को प्रशस्त बताया गया है। आप भूखंड के 81 विन्यास करके आग्नेय से तीसरे स्थान पर जहां गृहस्थ देवता का वास है द्वार रख सकते हैं।
दिशा जिस काम के लिए सिद्ध हो, उसी दिशा में भवन संबंधित कक्ष का निर्माण हो और लाभांश वाली दिशा में द्वार का निर्माण करना उचित रहता हैं। प्लाटों के आकार और दिशा के अनुसार उनके उपयोग में वास्तु शास्त्र में उचित मार्गदर्शन दिया गया हैं।
पंडित  दयानंद शास्त्री के अनुसार  मुख्य द्वार की दिशा ही घर को शुभ या अशुभ नहीं बनाती। किसी भी वास्तु विचार के लिए जल, अग्नि एवं वायु का ध्यान रखना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। यदि घर का समस्त वास्तु ठीक व नियम के अनुसार हो, तो सिर्फ दिशा का महत्व कम हो जाता है। हां! खराब समय में दक्षिण मुखी घर ज्यादा कष्ट दे सकता है।
इस तरह की धारणा का कारण यह है कि लोग वास्तु के नियम को गहराई से समझे बिना अपनी राय बना लेते हैं। पंडित  दयानंद शास्त्री के अनुसार दक्षिण दिशा सभी व्यक्ति के लिए अशुभ नहीं होता है। जिन व्यक्तियों का जन्म मेष, धनु अथवा सिंह राशि में हुआ है उनके लिए दक्षिण दिशा का द्वार कष्टकारी नहीं होता है।
0 दक्षिण दिशा वाले द्वार से स्थायी वैभव की प्राप्ति होती हैं।
पंडित  दयानंद शास्त्री के अनुसार  दक्षिण दिशा यम के अधिपत्य और मंगल ग्रह के पराक्रम की दिशा है। यह पृथ्वी तत्व की प्रधानता वाली दिशा है। इस में वास्तु नियमों के अनुसार निर्माण के बाद निवास करने वाले उन्नतिशील और सुखमय जीवन जीते हैं। दक्षिण मुखी प्लॉट में निर्माण कराते समय इन बातों का ध्यान रखना उपयोगी रहेगा।
सामान्यतरू दक्षिण का द्वार अच्छा नहीं माना जाता है। दक्षिण का द्वार यमद्वार कहलाता है। आमतौर पर इसे शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु विशेषज्ञ की सलाह से इसका सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करें...
पंडित  दयानंद शास्त्री के अनुसार जिस भवन को जिस दिशा से सर्वाधिक प्राकृतिक ऊर्जाएं जैसे प्रकाश, वायु, सूर्य की किरणें आदि प्राप्घ्त होंगी, उस भवन का मुख भी उसी ओर माना जाएगा। ऐसे में मुख्घ्य द्वार की भूमिका न्घ्यून महत्घ्व रखती है।
भवन के मुख्य द्वार के सामने कई तरह की नकारात्मक ऊर्जाएं भी विद्यमान हो सकती हैं जिनमें हम द्वार बेध या मार्ग बेध कहते हैं।
प्रायरू सभी द्वार बेध भवन को नकारात्मक ऊर्जा देते हैं, जैसे घर का श्टीश् जंक्शन पर होना या गली, कोई बिजली का खंभा, प्रवेश द्वार के बीघ्चोंबीच कोई पेड़, सामने के भवन में बने हुए नुकीले कोने जो आपके द्वार की ओर चुभने जैसी अनुभूति देते हो आदि। इन सबको वास्घ्तु में शूल अथवा विषबाण की संज्ञा की जाती है।
पंडित  दयानंद शास्त्री के अनुसार लेकिन जरूरी नहीं कि घर में रहने वाले सभी व्यक्तियों की राशि इन्हीं तीन में से एक हो। इसलिए दक्षिण दिशा के द्वार के अशुभ प्रभाव को लेकर किसी भी प्रकार की आशंका हो तो वास्तु दोष दूर करने के कुछ सामान्य से उपाय को आजमाकर दक्षिण दिशा की ओर मुख्य द्वार वाले घर में भी सुख पूर्वक रहा जा सकता है।
जहां तक संभव हो पूर्व एवं उत्तर मुखी भवन का मुख्य द्वार पूर्वाेत्तर अर्थात ईशान कोण में बनाएं। पश्चिम मुखी भवन पश्चिम-उत्तर कोण में व दक्षिण मुखी भवन में द्वार दक्षिण-पूर्व में होना चाहिए।
आजकल बहुमंजिली इमारतों अथवा फ्लैट या अपार्टमेंट सिस्टम ने आवास की समस्या को काफी हद तक हल कर दिया है।
पंडित  दयानंद शास्त्री के अनुसार मुख्य प्रवेश द्वार के जरिये शत्रुओं, हिंसक पशुओं व अनिष्टकारी शक्तियों से भी रक्षा होती है। इसे लगाते समय वास्तुपरक बातों जैसे, प्रवेश द्वार के लिए कितना स्थान छोड़ा जाए, किस दिशा में पट बंद हों एवं किस दिशा में खुलें तथा वे लकड़ी व लोहे किसी धातु के हों, उसमें किसी प्रकार की आवाज हो या नहीं। प्रवेश द्वार पर कैसे प्रतीक चिन्ह हों, मांगलिक कार्यों के समय किस प्रकार व किससे सजाना इत्यादि बातों पर ध्यान देना उत्तम, मंगलकारी व लाभदायक रहता है। निम्नांकित बातों का ध्यान रखकर हम अपने एवं अपने पारिवारिक जीवन को सुखद व मंगलकारी बना सकते हैं
जहां तक मुख्य द्वार का संबंध है तो इस विषय को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैल चुकी हैं, क्घ्योंकि ऐसे भवनों में कोई एक या दो मुख्घ्य द्वार न होकर अनेक द्वार होते हैं। पंरतु अपने फ्लैट में अंदर आने वाला आपका दरवाजा ही आपका मुख्घ्य द्वार होगा।
यदि किसी कारणवश आप उपरोक्त दिशा में मुख्य द्वार का निर्माण न कर सके तो भवन के मुख्य (आंतरिक) ढांचे में प्रवेश के लिए उपरोक्त में से किसी एक दिशा को चुन लेने से भवन के मुख्घ्य द्वार का वास्तुदोष समाप्त हो जाता है।
पंडित  दयानंद शास्त्री के अनुसार दक्षिण मुखी प्लाट में मुख्य द्वार आग्न्ये दक्षिण दिशा में बनाएं। किसी भी कीमत पर नैऋत्य दिशा में मुख्य द्वार नहीं बनाएं। क्योंकि नैऋत्य दिशा पितृ आधिपत्य की दिशा होती है। दक्षिण मुखी प्लाट में मकान बनाते समय उत्तर तथा पूर्व की तरफ ज्यादा व पश्चिम व दक्षिण में कम से कम खुला स्थान छोडें। बगीचे में छोटे पौधे पूर्व-ईशान में लगाएं।
आग्नेय कोण का मुख्यद्वार यदि लाल या मरून रंग का हो, तो श्रेष्ठ फल देता है। इसके अलावा हरा या भूरा रंग भी चुना जा सकता है। किसी भी परिस्थिति में मुख्यद्वार को नीला या काला रंग प्रदान न करें।
दक्षिण मुखी भूखण्ड का द्वार दक्षिण  या दक्षिण-पूरब में कतई नहीं बनाना चाहिए। पश्चिम या अन्य किसी दिशा में मुख्य द्वार लाभकारी होता हैं।
0 इन वास्तु उपायों से करें दक्षिण दिशा में मुख्य द्वार होने पर वास्तु उपचार0
पंडित  दयानंद शास्त्री के अनुसार द्वार के ठीक सामने एक आदमकद दर्पण इस प्रकार लगाएं जिससे घर में प्रवेश करने वाले व्यक्ति का पूरा प्रतिबिंब दर्पण में बने। इससे घर में प्रवेश करने वाले व्यक्ति के साथ घर में प्रवेश करने वाली नकारात्मक उर्जा पलटकर वापस चली जाती है। द्वार के ठीक सामने आशीर्वाद मुद्रा में हनुमान जी की मूर्ति अथवा तस्वीर लगाने से भी दक्षिण दिशा की ओर मुख्य द्वार का वास्तुदोष दूर होता है। मुख्य द्वार के ऊपर पंचधातु का पिरामिड लगवाने से भी वास्तुदोष समाप्त होता।
पंडित  दयानंद शास्त्री के अनुसार जब घर बनावा रहे हों और उनके भवन का मुख्यद्वार दक्षिण दिशा के अलावा अन्य दिशा में नहीं हो सकता है तब दक्षिण दिशा के वास्तु को दूर करने के लिए गृह निर्माण के समय ही वास्तु उपाय कर लेना चाहिए। इसके लिए सबसे सरल उपाय यह है कि दक्षिण पूर्व से एक तिहाई भाग छोड़कर मुख्य द्वार का निर्माण करवायें।
0नए भवन के मुख्य द्वार में किसी पुराने भवन की चौखट, दरवाजे या पुरी कड़घ्यिों की लकड़ी प्रयोग न करें।
0मुख्य द्वार का आकार आयताकार ही हो, इसकी आकृति किसी प्रकार के आड़े, तिरछे, न्यून या अधिक कोण न बनाकर सभी कोण समकोण हो। यह त्रिकोण, गोल, वर्गाकार या बहुभुज की आकृति का न हो।
0किसी भी रोग की शान्ति के लिए घर की पूर्व दिशा में एक कलश में जल भरकर रखें  और उस में चावल-हल्दी ओर पीली सरसों मिलाएं. साथ में एक देसी घी का दीपक जलाएं.
0घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा को हमेशा भारी रखें. वास्तु के किसी भी प्रकार की दोष की शान्ति के लिए घर के हर कोने में सेंधा नमक कटोरे में भर कर रखें.
0विशेष ध्यान दें कि कोई भी द्वार, विशेष कर मुख्य द्वार खोलते या बंद करते समय किसी प्रकार की कोई कर्कश ध्वनि पैदा न करें।
0अगर किसी का द्वार दक्षिण दिशा में है तो उस दोष की शान्ति के लिए हल्दी ओर रोली मिलाकर मुख्य दरवाजे की चौखट के दोनों ओर स्वस्तिक चिन्ह बनाने से दोष की शान्ति होती है.
0अगर पति-पत्नी में हमेशा कलह रहता है तो ईशान कोण में राधा कृष्ण जी का चित्र लगाए और उस जगह को साफ़ रखें.
0धन-धान्य बढ़ोतरी के लिए उतर दिशा में एक कलश में पानी भरकर उसमे दो-चार दाने चावल के और चुटकी भर हल्दी डाले. प्रतिदिन उसको बदलते रहें. नजर दोष से बचने के लिए घर के दक्षिण दिशा में तिल के तेल का दीपक जलाएं.
0घर के दक्षिण-पश्चिम में मुख्य शयन कक्ष बनाना चाहिए क्योंकि यह यम का स्थान है. यम शक्ति और आराम का प्रतीक है.
0दरवाजों और खिड़कियों में आवाज आने से वास्तु दोष होता है. एक सीध में तीन दरवाजे होना वास्तु दोष कहलाता है. सीढ़ियों की संख्या 5-7-9 विषम संख्या में होनी चाहिए.   
0दरवाजा खोलते व बंद करते समय किसी प्रकार की आवाज नहीं आना चाहिए। बरामदे और बालकनी के ठीक सामने भी प्रवेश द्वार का होना अशुभ होता हैं।
0सूर्यास्त व सूर्याेदय होने से पहले मुख्य प्रवेश द्वार की साफ-सफाई हो जानी चाहिए। सायंकाल होते ही यहां पर उचित रोशनी का प्रबंध होना भी जरूरी हैं।
प्रवेश द्वार को सदैव स्वच्छ रखना चाहिए। किसी प्रकार का कूड़ा या बेकार सामान प्रवेश द्वार के सामने कभी न रखे। प्रातः व सायंकाल कुछ समय के लिए दरवाजा खुला रखना चाहिए।    
0पंडित  दयानंद शास्त्री के अनुसार हमें दक्षिण की और र्सि करके ही सोना चाहिये क्योंकि र्सि उत्तर दिशा को रेप्रेज़ेंट करता है, जब आप चुम्बक के उत्तरी दिशा को दूसरे चुम्बक के उत्तरी दिशा की तरफ करते हैं तो वे चिपकते नहीं बल्कि दूर हो जाते है इसी तरह् जब उन दोनों को चिपकाने के लिये फोर्स लगेगा तो दर्द होगा. उसी तरह दो चुम्बकों के दक्षिण दूर जायेंगे. अगर एक चुम्बक की उत्तर दिशा दूसरे चुम्बक की दक्षिण दिशा की तरफ़ रचें तो दोनों चिपक जायेंगे. इस प्रकार शरीर का उत्तर दिशा को रेप्रेज़ेंट करने वाला हिस्सा दक्षिण की तरफ रखेंगे तो शरी में दर्द नहीं होगा और नींद भी अच्छी आयेगी. आप की लंबाई भी बढेगी, आप को गुस्सा भी कम आयेगा, आप का हृदय् या चित भी शांत रहेगा
0पंडित  दयानंद शास्त्री के अनुसार दक्षिण दिशा  यम की दिशा है, यहां धन रखना उत्तम होता हैं। यम का आशय मृत्यु से होता है। इसलिए इस दिशा में खुलापन, किसी भी प्रकार के गड्ढे और शोचालय आदि किसी भी स्थिति में निर्मित करें। भवन भी इस दिशा में सबसे ऊंचा होना चाहिए। फैक्ट्री में मशीन इसी दिशा में लगाना चाहिए। ऊंचे पेड़ भी इसी दिशा में लगाने चाहिए। इस दिशा में धन रखने से असीम वृद्धि होती हैं। कोई भी जातक इन दिशाओं के अनुसार कार्यालय, आवास, दुकान फैक्ट्री का निर्माण कर धन-धान्य से परिपूर्ण हो सकता हैं।
0दक्षिण मुखी भूखण्ड का द्वार दक्षिण या दक्षिण-पूरब में कतई नहीं बनाना चाहिए। पश्चिम या अन्य किसी दिशा में मुख्य द्वार लाभकारी होता हैं।मेन गेट को ठीक मध्य (बीच) में नहीं लगाना चाहिए।ध्यान रखें, प्रवेश द्वार का निर्माण जल्दबाजी में नहीं करें।
इन कुछ बातों का ध्यान प्रवेश द्वार के निर्माण के समय रखते हुए आप सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य आरोग्य एवं दीर्घायु प्राप्त कर सकते हैं।

दिग्‍गी राजा का पांसा, सोनिया को फांसा


ये है दिल्ली मेरी जान

(लिमटी खरे)

राजा ने फेंका पांस सोनिया को फांसा!
कांग्रेस में उपरी स्तर पर सब कुछ सामान्य नहीं है। सत्ता का हस्तांतरण सोनिया गांधी से राहुल गांधी की ओर हो रहा है। राहुल के नवरत्नों में नए लोगों की आमद ने पुराने चावलों को नाराज कर दिया है। कांग्रेस के सत्ता और शक्ति के शीर्ष केंद्र 10, जनपथ (सोनिया का आवास) के सूत्रों ने इस बात के संकेत दिए हैं कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की हार से सोनिया गांधी राजा दिग्जिवय सिंह से इस कदर नाराज थीं कि वे उन्हें वापस मध्य प्रदेश भेजने पर आमदा थीं। सोनिया के विरोध के बाद भी राहुल गांधी ने अपने अघोषित राजनैतिक गुरू रहे राजा को अपनी अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय समीति में तो स्थान दे दिया पर वे उनकी किचिन कैबनेट में स्थान नहीं पा सके। हाल ही में एक निजी चेनल के साथ चर्चा के दौरान राजा ने सोनिया के दो पावर सेंटर को फेल्युअर बताकर बगावत का बिगुल फूंक दिया है। अब सोनिया बैकफुट पर हैं, राजा जो अर्जुन सिंह के बाद के कांग्रेसी चाणक्य ठहरे!

बाजपेयी की विरासत पर नाज करते कांग्रेसी!
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार 2004 में सत्ता में आई। इसके उपरांत कांग्रेस ने विकास की आधारशिला रखकर देश को आगे बढ़ाने का दावा किया जाने लगा। वस्तुतः विकास की सारी योजनाओं की आधारशिला पूर्व में राजग के शासनकाल में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने रखी थी। सड़क और रेल कारीडोर से संपूर्ण भारत को जोड़ने की अभिनव योजना का श्रीगणेश बाजपेयी के शासनकाल में ही हुआ था। देश की योजनाओं में भ्रष्टाचार का पलीता अवश्य लगाया है कांग्रेसनीत संप्रग सरकार ने। संप्रग और कांग्रेस के खिलाफ लोगों का गुस्सा अब सतह पर है। अण्णा हजारे और बाबा रामदेव केे आंदोलनों ने कांग्रेस को हिलाकर रख दिया है। अब कांग्रेस के नुमाईंदों को चुनाव जीतने तक की चिंता सताने लगी है। उधर, हालातों से डरे राहुल गांधी ने भी पीएम बनने से इंकार कर दिया है, तब मनमोहन सिंह तीसरी पारी का सपना देखकर खुश अवश्य हो सकते हैं।

पीहर पर मेहरबान मनमोहन
देश के सियासी गलियारों में एक बात घुमड़ रही है कि आखिर भारत सरकार आखिर इतालवी नागरिकों पर इतनी मेहरबानी क्यों दिखा रही है? इसका सीधा सा उत्तर दिया जा रहा है क्योंकि इटली देश में कांग्रेस की राजमाता श्रीमति सोनिया गांधी का पीहर जो ठहरा। एक आरटीआई कार्यकर्ता ने जानना चाहा है कि देश में बंद किसी नागरिक को क्या ईद या दीवाली मनाने उसके देश भेजा जा सकता है? जिस तरह क्रिसमस मनाने इतालवी नागरिकों को भेजा गया था। इसके बाद उन दोनों को वोट डालने कैसे भेजा गया? क्या दोनों चुनाव लड़ रहे थे। अगर मताधिकार की इतनी चिंता थी तो पोस्टल वैलेट से काम चलाया जा सकता था? दो देशों के बीच संधि क्या है इस बारे में भी भारत सरकार मौन है। लगता है मानो देश के संविधान को एक तरफ रखकर अघोषित संविधान बनाकर उस पर देश चलाया जा रहा है।

उत्तर भारत में कांग्रेसी सांसदों की बगावत!
उत्तर भारत के कांग्रेसी सांसद अब सदन में अपनी अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गांधी की गरिमा का भी ध्यान नहीं रख पा रहे हैं। रेल बजट पेश किया कांग्रेस के मंत्री पवन बंसल ने 17 साल बाद। बावजूद इसके अपने क्षेत्र की उपेक्षा से नाराज उत्तर प्रदेश के सांसद जगदंबिका पाल ने सोनिया की उपस्थिति में अपनी कमीज उताकर अफसरों को लानत मलानत भेजी और यहां तक कह डाला कि उन्हें वहां से चुनाव जीतना है। सोनिया गांधी ने स्थिति को भांपा और उन्हें अपने आसन पर बैठने का आदेश दिया। वे बैठ तो गए पर अचानक वे फिर खड़े हुए तब सोनिया गांधी ने शीला पुत्र सांसद संदीप दीक्षित को उन्हें चुप कराने भेजा। उत्तर भारत के कांग्रेस के सांसद सकते में हैं कि इन परिस्थितियों में उनकी वैतरणी पार कैसे लगेगी? उत्तर भारत में कांग्रेस के सांसदों में अगर विद्रोह के स्वर प्रस्फुटित हो जाएं तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

एनडी की शरण में नेताजी
कांग्रेस के आला क्षत्रप 88 साल के नारायण दत्त तिवारी को भले ही कांग्रेस बेकार समझ रही हो, किन्तु तिवारी को इस समय नेताजी यानी मुलायम सिंह यादव झेल रहे हैं। इसका कारण यह है कि नारायण दत्त तिवारी पुराने समाजवादी जो ठहरे। तिवारी का नैनीताल क्षेत्र में जलजला है। कहा जाता है कि वे अटल बिहारी बाजपेयी की तरह ही नैनीताल से बिना चुनाव प्रचार के भी जीत दर्ज करवा सकते हैं। उत्तर प्रदेश से चार बार सीएम रहे तिवारी लंबे समय तक उत्तर प्रदेश सरकार के सरकारी मेहमान बने रहे। नेताजी अल्प संख्यकों को तो साध चुके हैं सूबे के ब्राम्हण वोटों के लिए वे तिवारी का उपयोग करना चाह रहे हैं। नेताजी इन दिनों तिवारी पर इस कदर फिदा है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने तिवारी के एक पुरानी कोठी के जीर्णोद्धार में एक करोड़ रूपए से ज्यादा की रकम फूंक दी है। किसी ने सही ही कहा है कि नेताजी को नगीनों की परख अन्य लोगों की तुलना में कहीं ज्यादा है।

राकांपा की उड़ती नींद का राज
महाराष्ट्र में सब कुछ ठाकरे ब्रदर्स की मर्जी के हिसाब से ही चलता है। वे चाहें जिसे गालियां दें जिसे मारें पीटें देश का कानून भी उनके आड़े नहीं आ सकता है। पिछले दिनों ठाकरे ब्रदर्स में से चालाक चपल रााज ठाकरे के साथ भाजपा की गलबहियों ने राकांपा की नीद उड़ाकर रख दी है। सूबे में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इन परिस्थितियों में अगर राज और भाजपा के बीच समझौता हो गया तो राकांपा और कांग्रेस दोनों ही के लिए खतरे की घंटी बजना स्वाभाविक ही माना जा रहा है। पिछले महीने गोवा में एक मशहूर उद्योगपति गौतम अदानी के बेटे की शादी में टेबिल पर राज ठाकरे के साथ नरेंद्र मोदी को देखकर सभी का माथा ठनका। दोनों के बीच क्या बात हुई यह तो दोनों ही जाने पर राज ठाकरे ने अब उत्तर भारतीयों को छोड़ अपनी तोप का मुंह एनसीपी के मंत्रियों की ओर कर दिया है। मीडिया मैनेजमेंट में माहिर राज की इस चाल से राकांपा की नींद उड़ना स्वाभाविक ही माना जा रहा है।

अण्णा की बखिया उधेड़ने में लगी कांग्रेस
कांग्रेस की नींद हराम करने वाले अण्णा हजारे के खिलाफ अब कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर जहरबुझे तीर चलाना आरंभ कर दिए हैं। कांग्रेस मुख्यालय के सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के एक धड़े को अण्णा हजारे को बदनाम करने का काम सौंपा गया है। इस धड़े ने अण्णा की जन्मपत्री निकालना आरंभ कर दिया है। सूत्रों ने कहा कि अण्णा हजारे ने तीसरी बार अपनी नई टीम के लिए स्वयं सेवकों को भर्ती करना आरंभ किया है। इसके पहले उन्होने 1992 में पहली बार और 1997 में दूसरी बार लोगों की भर्ती की थी। आज अण्णा के साथ पहली दो भर्तियों के लोग नहीं है। अण्णा और अरविंद केजरीवाल के अलग होने की कहानी यह बताई जा रही है कि अण्णा भाजपा के रिमोट से चल रहे थे, पर केजरीवाल भाजपा पर हमला बोल रहे थे, यही कारण था कि केजरीवाल से अण्णा अलग हो गए। इन बातों के कितनी सच्चाई है यह तो वे ही जाने पर जब अफवाहें फैलती हैं तो अच्छे अच्छे मजबूत दरख्त भी उखड़ जाते हैं।

हुड्डा की नाक में दम करतीं शैलजा!
हरियाणा सूबे की दलित केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने इन दिनों सूबे के निजाम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की नाक में दम कर रखा है। कहा जाता है कि हुड्डा द्वारा शैलजा के संसदीय क्षेत्र की घोर उपेक्षा की जा रही है। एक दशक पहले कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गांधी की करीबी रहीं कुमारी शैलजा इस समय उपेक्षित पड़ी हैं। हरियाणा के दलितों को उनका वाजिब हक ना मिल पाने की शिकायत उन्होंने कई बार कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से की है। हर बार शैलजा को मुंह की ही खानी पड़ी है। हुड्डा और शैलजा के बीच रार इस कदर बढ़ चुकी है कि पिछले माह जब महामहिम राष्ट्रपति सूरजकुंड मेले के उद्घाटन के लिए आए तब भी शैलजा को राज्य सरकार ने आमंत्रित ही नहीं किया। शैलजा ने हुड्डा के विरोधियों से भी हाथ मिलाए पर इसका कुछ लाभ नहीं हुआ। ना तो सोनिया गांधी और ना ही मनमोहन सिंह इस बारे में कुछ सुनने को तैयार दिख रहे हैं।

ठाकुरों का वर्चस्व दिखने लगा महाकौशल में!
देश के हृदय प्रदेश की संस्कारधानी मानी जाता है जबलपुर को। जबलपुर और आसपास के जिलों को मिलाकर महाकौशल अंचल अप्रत्यक्ष तौर पर आज भी अस्तित्व में समझा जाता है। इस महाकौशल पर कांग्रेस की तरफ से आजादी के उपरांत पंडित द्वारका प्रसाद मिश्रा का बोलबाला था तो फिर यहां पंडित गार्गीशंकर मिश्र और विमला वर्मा की तूती बोली। नब्बे के दशक के आरंभ होते ही महाकौशल पर छिंदवाड़ा के सांसद कमल नाथ का दबदबा बढ़ने लगा। अब एक बार फिर वर्चस्व की जंग में महाकौशल में ठाकुर लाबी हावी होती दिख रही है। महाकौशल के अधिकांश कांग्रेसी नेता अब अपनी आस्था बदलते दिख रहे हैं। कोई राजा दिग्विजय सिंह को अपना आका मान रहा है तो कोई अजय सिंह राहुल का दामन थाम रहा है। बचे खुचे नेता मनराखनलाल हरवंश सिंह की शरण में जाना पसंद कर रहे हैं।

मोदी की राह में शिव का रोढ़ा!
भाजपा में शीर्ष स्तर पर गुजरात के निजाम नरेंद्र मोदी ने अपना सिक्का जमा लिया है। नरेंद्र मोदी की उपरी स्तर पर स्वीकार्यता लगभग तय हो चुकी है। मोदी की राह में बस एक ही रोढ़ा नजर आ रहा है वह हैं एमपी के निजाम शिवराज सिंह चौहान। सीधी साधी छवि वाले पांव पांव वाले भईया शिवराज सिंह चौहान लोकप्रियता के मामले में नरेंद्र मोदी से बीस ही नजर आ रहे हैं। गुजरात चुनाव में नरेंद्र मोदी हाईटेक हुए तो अब शिवराज उनसे दो कदम आगे निकलने आतुर दिख रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा चुनाव के दौरान एक साथ 250 स्थानों पर सभाएं संबोधित करते नजर आएंगे। हाईटेक तरीके से होने वाले इस चुनाव प्रचार में चौहान गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से भी आगे रहेंगे, क्योंकि मोदी ने एक साथ सिर्फ 53 सभाओं को ही संबोधित किया था। वहीं कहते हैं कि सुषमा स्वराज को अपनी सींची गई विदिशा संसदीय सीट देकर बहुत दूर की कौडी खेली थी शिवराज ने।

पुच्छल तारा
होली के अवसर पर देश भर में जमकर धूम हुई लोगों ने जमकर भांग मदिरा का सेवन किया। इंटरनेट पर सोशल नेटवर्किंग वेब साईट भी इससे अछूती नहीं रही। एक पोस्ट ने कांग्रेस की हालत बयां कर दी। इस पोस्ट में कांग्रेस के अखिल भारतीय स्तर से जिला स्तर के संगठन को बयां किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी जिसे एआईसीसी कहा जाता है को ये आई शीशी कहा गया। प्रदेश की कांग्रेस समिति तो पीसीसी कहा जाता है को पी शीशी कहा गया और फिर जिला कांग्रेस कमेटी को डीसीसी कहा जाता है को शीशी को पीने के बाद फेंकने वाले अंदाज में दी शीशी कहा गया है। (साई फीचर्स)

रविवार, 31 मार्च 2013

शिव का पत्ता काटा राजनाथ ने!


शिव का पत्ता काटा राजनाथ ने!

(लिमटी खरे)

नई दिल्ली (साई)। अंततः भारतीय जनता पार्टी ने लंबी रस्साकशी के उपरांत अपने संसदीय बोर्ड की घोषणा कर ही दी है। नए संसदीय बोर्ड में मध्य प्रदेश को महत्व तो दिया गया है पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के केंद्र में जाने की योजना पर ब्रेक लगा दिया है। सियासी हल्कों में इस बात का कारण खोजा जा रहा है कि आखिर क्या वजह है कि पांव पांव वाले भईया को संसदीय बोर्ड में स्थान नहीं दिया गया है। कहा जा रहा है कि देशव्यापी स्तर पर शिवराज सिंह चौहान के कुशासन का मीडिया में आना ही उनके लिए परेशानी का सबब बना है।
भारतीय जनता पार्टी ने अपने संसदीय बोर्ड के नए सदस्यों के नामों की घोषणा की है। संसदीय बोर्ड निर्णय करने वाली यह पार्टी की सर्वाेच्च संस्था है। नरेन्द्र मोदी एकमात्र मुख्यमंत्री हैं जिन्हें इसमें शामिल किया गया है। पार्टी के नए महासचिव हैं-वरूण गांधी , अमित शाह और राजीव प्रताप रूडी। उपाध्यक्षों के पद पर उमा भारती, स्मृति ईरानी, मुख्तार अब्बास नकवी और प्रभात झा की नियुक्ति की गई है।
टीम राजनाथ में नरेंद्र मोदी का दबदबा साफ तौर पर दिखाई पड़ रहा है। वे इकलौते मुख्यमंत्री हैं जो इसमें शामिल हुए हैं।  वहीं दूसरी ओर राजनाथ सिंह ने अपने करीबी विधायक अमित शाह को राजनाथ की टीम में महासचिव बनवाकर भी मोदी ने पार्टी में अपने बढ़ते हुए कद का अहसास कराया है। अमित शाह का राजनीतिक सफर विवादों में रहा है। वह सोहराबुद्दीन और तुलसी प्रजापति फर्जी मुठभेड़ मामले में आरोपी हैं और तीन महीने तक जेल में बिता चुके हैं।
भाजपा के नेशनल हेडक्वार्टर 11 अशोक रोड के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि टीम की घोषणा से पहले रविवार सुबह राजनाथ सिंह ने पार्टी के शीर्षस्थ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने आडवाणी से नई टीम पर चर्चा करने के साथ-साथ उनकी सहमति ली।
सूत्रों के अनुसार पार्टी सर्वाेच्च नीति निर्धारक संस्था संसदीय बोर्ड में 12 सदस्यों को शामिल किया गया है। 10 महासचिवों में से 6 महासचिव नितिन गडकरी की टीम के ही हैं। कहा जा रहा है कि उमा भारती को धर्मेंद्र प्रधान के महासचिव बनाए रखने उपाध्यक्ष बनाया गया है।
टीम राजनाथ में संसदीय बोर्ड में राजनाथ सिंह, अटल बिहार वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, रामलाल, अनंत कुमार, थावर चंद गहलोत और नरेंद्र मोदी को शामिल किया गया है। इसके अलावा महासचिवों में रामलाल (संगठन), अनंत कुमार, थावर चंद गहलोत, जेपी नड्डा, तापिर गाव, धर्मेंद्र प्रधान, अमित शाह, राजीव प्रताप रूडी, वरुण गांधी और मुरलीधर राव को स्थान दिया गया है।
पार्टी में बतौर उपाध्यक्ष सदानंद गौड़ा, मुख्तार अब्बास नकवी, डॉ. सीपी ठाकुर, जुएल उरांव, एस. एस. अहलूवालिया, बलबीर पुंज, सतपाल मलिक, प्रभात झा, उमा भारती, बिजॉय चक्रवर्ती, लक्ष्मीकांत चावला, किरण माहेश्वरी, स्मृति ईरानी, सचिव के तौर पर श्याम जाजू, भूपेंद्र यादव, कृष्णा दास, अनिल जैन, विनोद पांडेय, त्रिवेंद्र रावत, रामेश्वर चौरसिया, आरती मेहरा, रेणु कुशवाहा, सुधा यादव, सुधा मलैया, पूनम महाजन, लुईस मरांडी, डॉ तमिल एसाई, वाणी त्रिपाठी को शामिल किया गया है।
पार्टी प्रवक्ता की कमान प्रकाश जावड़ेकर, निर्मला सीतारमण, विजय शंकर शास्त्री, सुधांशु त्रिवेदी, मिनाक्षी लेखी, कैप्टन अभिमन्यु संभालेंगे तो मोर्चाओं के अध्यक्ष के बतौर महिला मोर्चारू सरोज पांडेय, युवा मोर्चा अनुराग ठाकुर, एससी मोर्चा संजय पासवान, एसटी मोर्चा फग्गन सिंह कुलस्ते, अल्पसंख्यक मोर्चा अब्दिल राशिद, किसान मोर्चा ओम प्रकाश धनाकर को बनाया गया है। केंद्रीय चुनाव समिति को भी अंतिम रूप दिया गया है जिसमें राजनाथ सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, नरेंद्र मोदी, अनंत कुमार, थावर चंद गहलोत, रामलाल, गोपीनाथ मुंडे, जुएल उरांव, शाहनवाज हुसैन, विनय कटियार, जेपी नड्डा, डॉ. हर्षवर्धन, सरोज पांडेय शामिल हैं।
टीम राजनाथ की घोषणा के साथ ही बगावत की भी सुगबुगाहट आने लगी है। राहुल गांधी के चचेरे भाई वरूण गांधी को महासचिव बनाने से विनय कटियार खफा हैं। विवादित चेहरे अमित शाह को भी महासचिव बनाने से पार्टी के अंदर असंतोष पनपता दिख रहा है। पार्टी के आला दर्जे के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि इससे कांग्रेस को भाजपा पर हमले करने में आसानी होगी।
सभी को उम्मीद थी कि आग और पानी का संतुलन बनाने के लिए पार्टी का शीर्ष नेतृत्व नरेंद्र मोदी के सामने शिवराज सिंह चौहान को शामिल करेगा वस्तुतः एसा हुआ नहीं। शिवराज सिंह चौहान के घुर विरोधी समझे जानी वाली उमा भारती और प्रभात झा को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया है जिससे लग रहा है मानो शिवराज सिंह चौहान को साईज में लाने का काम किया जाने वाला है।
उधर राजनाथ सिंह के करीबी सूत्रों ने साई न्यूज से चर्चा के दौरान कहा कि दरअसल, शिवराज सिंह चौहान का खुद का मीडिया मैनेजमेंट विफल रहा है। सोशल मीडिया के साथ ही साथ अनेक वेब साईट्स और छोटे मझौले समाचार पत्रों में शिवराज सिंह चौहान के अकुशल प्रबंधन, प्रशासन पर उनकी ढीली पकड़ की खबरों की कतरने प्रमुखता के साथ पार्टी अध्यक्ष के सामने रखी गईं थीं जिससे पार्टी अध्यक्ष एमपी में शिवराज की नहीं भाजपा की छवि प्रभावित होना मान रहे हैं।
पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को यह भी बताया कि इस संबंध में शीर्ष स्तर पर तीन नेताओं के बीच चर्चा हुई तब शिवराज का पक्ष एमपी के एक नेता ने रखा। इस पर राजनाथ सिंह का सीधा सा जवाब था कि जो अपने राज्य में ही शासन प्रशासन और मीडिया मैनेजमेंट में असफल हो वह केंद्र में आकर क्या खाक कर लेगा।

ज्यादा लोन को ना डालें बट्टे खाते में: केंद्र


ज्यादा लोन को ना डालें बट्टे खाते में: केंद्र

(शरद)

नई दिल्ली (साई)। वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से कहा है कि वे एक सीमा तक ही ऋण राशि को बट्टे खाते में डालें। मंत्रालय ने २०११-१२ तक समाप्त हुए छह वर्षों के दौरान ऋणों की वसूली के ब्यौरे भी मांगे हैं। इसका उद्देश्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की वित्तीय स्थिति को सुधारना है। बैंक जिन ऋणों की वसूली नहीं कर पाते, उन्हें बट्टे खाते में डाल देते हैं।
वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि मंत्रालय ने बैंकों से यह सुनिश्चित करने को भी कहा है कि किसी वर्ष के दौरान वसूल की गई राशि की तुलना में बट्टेखाते में डाले गए ऋण अधिक नहीं होने चाहिएं। वित्त मंत्रालय ने इस सिलसिले में सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंक प्रमुखों को हाल में एक पत्र लिखा है जिसमें कहा गया है कि यदि किसी वर्ष में बैंकों द्वारा वसूल किए गए ऋण के मुकाबले बट्टे खाते में डाली गई राशि अधिक हो तो मंत्रालय को इसके कारणों की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने इस महीने के शुरू में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक प्रमुखों के साथ एक समीक्षा बैठक में वसूल न हो सकने वाले कर्जों के बढ़ते जाने पर चिंता व्यक्त की थी।
वहीं सूत्रों नें साई न्यूज को बताया कि सरकार ने फरवरी में सेवा कर के रूप में दस हजार ४५३ करोड़ रूपए की वसूली की है। वसूली में इस वृद्धि से पता चलता है कि सेवा कर से बचने वालों को सरकार ने जो चेतावनी दी थी, उसके अच्छे परिणाम सामने आने लगे हैं। यह जानकारी देते हुए वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सेवा कर के रूप में जनवरी में जितनी राशि वसूली की गई थी उसके मुकाबले फरवरी में वसूल की गई राशि ४४ प्रतिशत अधिक है। राजस्व विभाग ने जनवरी में सेवा कर के तहत केवल सात हजार २५५ करोड़ रूपए इकट्ठे किए थे।

सालकुची में कर्फ्यू में तीन घंटे की ढील!


सालकुची में कर्फ्यू में तीन घंटे की ढील!

(पुरबाली हजारिका)

गोवहाटी (साई)। असम में कामरूप जिले के सॉलकुचि शहर में आज दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है। पुलिस महानिरीक्षक एल आर बिश्नोई ने बताया कि कल की हिंसा की घटनाओं में कथित रूप से शामिल होने के कारण सुरक्षाबलों ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थिति नियंत्रण में है लेकिन सुरक्षाबल सतर्कता बरत रहे हैं।
वहीं राज्य के गृहसचिव जी डी त्रिपाठी ने साई न्यूज के साथ चर्चा के दौरान कहा है कि कल की घटनाओं की मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश दिए गए हैं। सुरक्षाबलों के साथ कल व्यापारियों की झड़पों के बाद प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया था। मुख्यमंत्री कार्यालय भी इस पर पूरी नजर रखे हुए है।
सीएम आफिस के सूत्रों ने साई न्यूज को बताया कि मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने सॉलकुचि में स्थिति सुधारने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिये हैं। कामरूप जिले के उपायुक्त ने पूरे जिले में स्थानीय मेखला चादर के नाम पर बनारसी कपड़ों की बिक्री पर रोक लगा दी है। रंगाली बिहु में कुछ दिन बाकी रहते हुए बुनकरों को बिक्री में तेजी आने की उम्मीद थी लेकिन कुछ व्यापारियों द्वारा नकली कपड़े की बिक्री को लेकर गुस्साये लोग हिंसा पर उतर आये थे। सॉलकुचि के लगभग २५ हजार लोग इस उद्योग से जुड़े हुए हैं।

ढाई सौ मीटर के दायरे में होगा साफ पेयजल


ढाई सौ मीटर के दायरे में होगा साफ पेयजल

(एस.के.शर्मा)

भुवनेश्वर (साई)। ओडिशा सरकार ने लोगों को पीने का साफ पानी अधिकतम ढाई सौ मीटर के दायरे में उपलब्ध कराने का फैसला किया है। हालांकि, ये योजना केवल उन इलाकों में लागू की जाएगी जहां कम से कम ढाई सौ लोग रहते हों। हमारे संवाददाता ने बताया है कि राज्य सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायत के मुख्य गांवों तक पाइप से पानी पहुंचाने की सभी परियोजनाओं को दो वर्ष के भीतर पूरा करने का भी निर्णय लिया है।
ज्ञातव्य है कि केन्द्र और राज्य सरकार ग्रामीण इलाकों में शुद्ध पेयजल आवंटन के लिए ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम चला रहे हैं। जिसके तहत हर दिन प्रति व्यक्ति ५५ लीटर शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसे हासिल करने के लिए ओडीशा सरकार ने ग्रामीण पेयजल योजना के तहत ओवरहैड पानी टंकी बनाने का निश्चय किया है।
शासन के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि राज्य की लगभग आठ हजार ऐसी पेयजल योजनाओं में से लगभग तीन हजार योजनाओं में पानी टंकी का निर्माण किया जा चुका है।

ईस्टर की रही जमकर धूम


ईस्टर की रही जमकर धूम

(महेश)

नई दिल्ली (साई)। ईस्टर आज धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। सलीब पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन प्रभु ईसा मसीह के पुनर्जीवित होने की याद में यह दिन मनाया जाता है। इसी दिन ५० दिन का उपवास भी सम्पन्न होता है। प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने ईस्टर के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी। अपने संदेश में डॉ० सिंह ने कहा कि ईसा मसीह के जीवित होने का शाश्वत महत्त्व यह है कि नफरत को प्रेम से और असत्य को सत्य से जीता जा सकता है।
केरल से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया ब्यूरो से सविता नायर ने बताया कि केरल के मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने इस अवसर पर लोगों को बधाई दी है। वहीं नगालैंड के राज्यपाल अश्विनी कुमार और मुख्यमंत्री नेफ्यू रिओ ने ईस्टर सण्डे पर लोगों को बधाई दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि ईस्टर ईश्वर के प्यार, बलिदान और क्षमा की याद दिलाता है।

पाक में भारतीय कैदी की मौत की रिपोर्ट तलब


पाक में भारतीय कैदी की मौत की रिपोर्ट तलब

(सोहेल)

इस्लामाबाद (साई)। भारत ने पाकिस्तान से भारतीय कैदी चमेल सिंह की मौत से संबंधित परिस्थितियों की पूरी रिपोर्ट देने को कहा है। चमेल सिंह की पाकिस्तान की जेल में रहस्यमयी हालात में मौत हो गई थी। वह कोट लखपत जेल में पांच साल की कैद की सजा भुगत रहा था। सरकारी सूत्रों ने बताया कि इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग ने भी पाकिस्तान के अधिकारियों से चमेल सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की एक प्रति देने को कहा है।
वहीं पाकिस्तान के एक वकील तहसीन खान ने दावा किया है कि चमेल सिंह की मौत जेल कर्मचारियों द्वारा उसे पीटने से हुई।  पाकिस्तान की तरफ से चमेल सिंह का शव और पोस्टमार्टम रिपोर्ट भारत को देने में दो महीने का समय लगने से ये बात स्पष्ट होती है कि पाकिस्तान कितनी गंभीरता से इस मामले से निपटा। चमेल सिंह के देहांत की खबर १७ जनवरी को दी गई और उनका शव १३ मार्च को भारत को सौंपा गया। मीडिया की खबरों के अनुसार शव पर जख्मों के निशान भी थे। पाकिस्तान की तरफ से बार-बार इस तरह की उकसाने वाली हरकतों से निश्चित रूप से दो देशों के बीच संबंध बेहतर बनाने के प्रयास प्रभावित होंगे जो किसी के हित में नहीं।