शुक्रवार, 19 अप्रैल 2013

जलियां वाला बाग पहुंचे राज्यपाल


जलियां वाला बाग पहुंचे राज्यपाल

(विक्की आनंद)

अमृतसर (साई)। उत्तराखण्ड के राज्यपाल डॉ0 अज़ीज़ कुरैशी अपने एक सप्ताह के प्रवास के दौरान अमृतसर के निकट जलियांवाला बाग में स्थित स्मारक तथा गुरूद्वारा हरमंदिर साहिब जिसे स्वर्ण मंदिर नाम से भी जाना जाता है, पहुँचे। राज्यपाल ने जलियांवाला बाग स्थित उस स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की जिसे 13 अप्रैल 1919 को अंग्रेजी हुकूमत (जनरल डायर) की दरिंदगी का शिकार हुए सैकड़ों निहत्थे मासूम लोगों की स्मृति में बनाया गया है। राज्यपाल ने गुरूद्वारा हरमंदिर साहिब पहुँचकर पूर्ण श्रद्धा के साथ देश में अमन-चैन तथा सुख-समृद्धि की कामना की।

भाजपा के दरबार से है अध्यक्ष को आशा


भाजपा के दरबार से है अध्यक्ष को आशा

(शिवेश नामदेव)

सिवनी (साई)। लगातार तीन सालों तक हिटलर की तरह जनपद पंचायत का संचालन करने के बाद जब आक्रोषित सदस्यों ने जनपद पंचायत सिवनी की अध्यक्ष किरण अवधिया के विरूद्ध अविष्वास प्रस्ताव पेष कर दिया तो अध्यक्ष को अपनी वास्तविक हैसियत का अनुमान हो गया और आखिरकार वे उसी दरबार में मत्था टेक कर आषीर्वाद की भींख मांगने पंहुच गईं जिसके विरूद्ध इलेक्ट्रानिक मीडिया पर सैंकड़ों आरोप लगाकर स्वयं अध्यक्ष ने उस पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। स्मरणीय है कि श्रीेमति किरण अवधिया भाजपा समर्थित प्रत्याषी के रूप में सिवनी जनपदपंचायत की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कान्हीवाड़ा और कामता पंचायतों को मिलाकर बने जनपद क्षेत्र से जनपद सदस्य के रूप में निर्वाचित हुई थीं। जनपद सदस्य निर्वाचित होने के बाद सबसे पहले उन्हाने पदलोलुपता का परिचय देकर पार्टी के आदेषों की अव्हेलना कर पार्टी के अधिकृत प्रत्याषी के विरूद्ध अध्यक्ष का चुनाव लड़कर विद्रोही प्रत्याषी के रूप में अध्यक्ष पद का चुनाव जीता जिसमें गोंडवाना समर्थक सदस्यों के साथ साथ विधानसभा उपाध्यक्ष विरोधी कांग्रेास गुट के सदस्यों की विषेष भूमिका रही थी। अध्यक्ष बनने के बाद उनका सबसे पहले टकराव तत्कालीन महिला सी ई ओ से हुआ जिसे हटाने के लिये अध्यक्ष ने भाजपा के जिलास्तर से लेकर प्रदेष स्तर तक के नेताओं के चक्कर काटे किंतु उन्हे सफलता नहीं मिली। परिणामस्वरूप उन्होने अपने तथाकथित अपमान का विरोध करने का मन बनाया और एक दिन अपने कार्यालय में जिला मुख्याालय के मीडिया कर्मियों को आमंत्रित कर सार्वजनिक रूप से भाजपा से त्यागपत्र देने की घोषणा कर दी।उसके बाद विधानसभा उपाध्यक्ष के हस्तक्षेप से तत्कालीन सीईओ को अपना बोरिया बिस्तर बांधने को मजबूर होना पड़ा। इस उपकार के बदले जनपद अध्यक्ष ने भाजपा नेताओं के कार्यक्रमों में जाना बंद कर पूरी तरह विधानसभा उपाध्यक्ष का दामन थाम लिया। भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं से सम्पर्कों के दंभ में जनपद अध्यक्ष को कभी इस बात का अहसास नहीं हुआ कि सीईओ को हटाने या न हटाने का काम भले ही बड़े नेता करते हों किंतु उन्हे अध्यक्ष पद से हटाने या न हटाने का काम जनपद सदस्य भी कर सकते हैं। इसी गलतफहमी के कारण अध्यक्ष ने जनपद सदस्यों से नौकरों जैसा व्यवहार करना प्रारंभ कर दिया। यहां तक कि सदस्यों को इस बात के लिये भी आदेषित करने लगीं कि उनके क्षेत्र की कार्ययोजना भी अध्यक्ष के आदेषानुसार बनाई जाये अन्यथा कोई राषि उपलब्ध नहीं कराई जायेगी। अध्यक्ष के इस दुवर््यवहार का परिणाम यह हुआ कि आज 25 सदस्यों वाले सदन में अध्यक्ष के साथ खड़े होने के लिये उनके अतिरिक्त एक मात्र सदस्य के अतिरिक्त और कोई तैयार नहीं है। अपनी इस दुर्दषा का अनुमान लगते ही जनपद अध्यक्ष भाजपा के कार्यालय में आषीर्वाद मांगने पंहुच गई। बताया जाता है कि जिस समय अध्यक्ष पार्टी कार्यालय पंहुची उस समय पार्टी की प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक चल रही थी। भाजपा की रीति-नीति से अनभिज्ञ जनपद अध्यक्ष सीधे उस बैठक में जाने का प्रयास करने लगीं जिन्हे बाहर ही रोक दिया गया। लम्बी प्रतीक्षा के बाद कुछ वरिष्ठ नेताओं ने उनसे मुलकात कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया। बताया जाता है कि अध्यक्ष ने अब भविष्य में कांग्रेस नेता और पार्टी से किसी तरह के सम्बंध न रखने की सौगंध भाजपा नेताओं के समक्ष खाई है जिसपर संगठन मंत्री ने कुछ सहरानुभूति प्रकट की है उसके बावजूद अध्यक्ष को बचाने के मामले में भाजपा में मतैक्य नहीं दिख रहा है। बताया जाता है कि जिला भाजपा अध्यक्ष और केवलारी के प्रत्याषी रहे भाजपा नेता तो अध्यक्ष को एक अवसर देने की मानसिकता रखते हैं किंतु जनपद सदस्यों के बहुतायत वाली सिवनी विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला नेत्री उससे सहमत नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि सिवनी जनपद में कुल 25 सदस्य है जिनमें से केवलारी विधानसभा के क्षेत्र में 07 और सिवनी विधानसभा के क्षेत्र में 18 सदस्य है जिनमें से 17 सदस्य अध्यक्ष के विरोधी हैं।

गुरुवार, 18 अप्रैल 2013

सबको मना कर खुद बिजली का बिल जमा कर रही आप


सबको मना कर खुद बिजली का बिल जमा कर रही आप


(आकाश कुमार)

नई दिल्ली (साई)। अपनी सादगी और सत्यनिष्ठा के दम पर देश को हिलाकर रख देने वाले अण्णा हजारे के सहयोगी रहे अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी यानी आप द्वारा दिल्ली के लोगों को बिजली का बिल जमा ना करने की नसीहत दी जा रही है, वहीं दूसरी और आप द्वारा खुद ही बिजली का बिल अदा किया जा रहा है जिसकी चर्चाएं तेज हो गई हैं कि कहीं आप लोगों को गुमराह तो नहीं कर रही है।
समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को मिली जानकारी के अनुसार आरडब्ल्यूए फेडरेशन के अध्यक्ष अनिल वाजपेयी ने बिजली कंपनी बीएसईएस से प्रशांत भूषण के फ्लैट की बिल डिटेल निकलवाई। मयूर विहार फेज-1 में स्थित यह वही फ्लैट है, जहां अन्ना कई बार रुके हैं। जब 2011 में 16 अगस्त क्रांति नाम से आंदोलन शुरू किया था, तो अन्ना के साथ केजरीवाल और दूसरे लोगों को पुलिस ने यहीं से गिरफ्तार किया था। बिजली कंपनी की डिटेल के मुताबिक, इस फ्लैट का लगातार बिल जमा हुआ है। आखिरी बिल 5 मार्च को 4,360 रुपये जमा हुआ। इससे पहले 10 जनवरी को 3040 रुपये, 16 नवंबर 2012 को 8700 रुपये का बिल जमा किया गया।
लोगों में चर्चा है कि आप के नेता एक ओर तो कह रहे हैं कि बिजली का बिल अदा ना करें अगर कनेक्शन कटा तो आप के लोग जोड़ने आएंगे। इन परिस्थितियों में लगने लगा था कि लोगों को आप के रूप में एक विकल्प मिल गया है। पेशे से वकील प्रशांत भूषण कानूनी पेचीदगियों से वाकिफ हैं, संभवतः यही कारण है कि वे खुद बिजली का बिल अदा कर रहे हैं।

अप्राकृतिक सेक्स के साथ रातभर कराया नंगा नाच


अप्राकृतिक सेक्स के साथ रातभर कराया नंगा नाच

(सरवन मवई)

सीहोर (साई)। जिले की इछावर तहसील के आदिवासी बाहुल्य गांव के दो युवको को मछली पकडऩे की अमानवीय सजा डेम ठेकेदारों के गुंडो ने दी। इन दोनों युवकों के साथ जहां जमकर मारपीट की गई,इतने से दिल नही भरा तो इन दोनों युवकों को रातभर नंगा कर नचवाया गया। हद तो तब हो गई जब रिश्ते के दोनों भाईयों को अप्राकृतिक सेक्स करने पर मजबूर भी किया गया। किसी तरह ठेकेदार के चंगुल से छूटे दोनों युवक जब बिलकिसगंज थाने पहुंचे तो वहां पुलिस ने उल्टे उन्हें की हवालात की हवा खिला दी।
समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को मिली जानकारी के अनुसार बिलकिसगंज थाना अंतर्गत ग्राम फांगिया के चार युवक रविवार शाम चार बजे जंगल से लगे कोलार डेम पर मछलियां पकडऩे गए थे। यहां इन युवकों को मछली ठेकेदार के लोगों ने इन्हें घेर लिया। दो युवक तो इनके चंगुल से छूट गए लेकिन दो जिनमे अमर सिंह पिता गजे सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी फांगिया व उसका चचेरा भाई महेश पिता गोपाल सिंह उम्र 28 वर्ष को ठेकेदारो के लोगों ने घेर लिया। इन दोनों के साथ डेम पर लटठों से जमकर मारपीट की गई।
इसके बाद इन्हे एक कमरे में बंद कर दिया गया। रात में इन्हें नग्न कर  डांस करवाया गया। पीडितों की माने तो इनको एक-दूसरे के साथ अप्राकृतिक सेक्स करने को भी मजबूर किया। पीड़ितों ने यह बात पुलिस रिपोर्ट में भी कही है। मगर पुलिस ने पूरी जानकारी सुनने और लिखने के बाद भी मात्र मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है जबकि दोनों भाई गंभीर हालत में सीहोर जिला अस्पताल में भर्ती हैं। 

सिवनी जिले में बिक रहा रंगीन जहर!


सिवनी जिले में बिक रहा रंगीन जहर!

(शिवेश नामदेव)

सिवनी (साई)। शीतल पेय, आईसगोला, बर्फ के नाम पर सिवनी जिले में जहर बिक रहा है। सिवनी में ना जाने कितने ब्रांड के शीतल पेय बिक रहे हैं जो मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। खाद्य पदार्थों में अपमिश्रण की जांच के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अधीन खाद्य विभाग का अमला कार्यरत है, बावजूद इसके इस तरह के जहर बाजार में सरेआम बिक रहे हैं।
ग्रीष्म ऋतु आते ही प्यासे कंठों को तर करने के लिए चिल्ड पेय की मांग बढ़ जाती है। जिले भर में गन्ना रस, आम का रस आदि बेचने वाले किस बर्फ का प्रयोग कर रहे हैं यह बात किसी से छिपी नहीं है। सिवनी की इकलौते आईस एण्ड कोल्ड स्टोरेज में बाई प्रोडेक्ट के बतौर निकलने वाली बर्फ को बेचने के पूर्व चेतावनी वाला बार्ड कि यह बर्फ शीतल करने के लिए है मानव उपयोग के लिए नहीं, की खरीददारों द्वारा अनदेखी कर दी जाती है।
शाम ढलते ही शहर में अघोषित मयखानों में भी इसी तरह की बर्फ का प्रयोग आम बात है। इसी तरह अनेक ब्रांड के पानी के पाउच भी जिले भर में चलन में हैं, जिनमें से अजीब सी दुर्गंध भी आती है। ये पाउच आईएसआई मार्का का उपयोग तो करते हैं पर वास्तव में ये आईएसआई के मानकों से कोसों दूर होते हैं।
समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को मिली जानकारी के अनुसार सिवनी के विकासखण्ड मुख्यालय बरघाट के वार्ड नंबर 12 में इस तरह के कथित जहर को बनाने वाली एक फेक्ट्री पर प्रशासन ने छापा मारकर वहां से कुछ माल जप्त किया है। यद्यपि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है पर फिर भी बताया जाता है कि मीडिया में बात उछलने के बाद इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।

पुलिस कर रही थी चोर की मदद!


पुलिस कर रही थी चोर की मदद!

(ब्यूरो कार्यालय)

सीहोर (साई)। जब पहरेदार ही लुटेरा बन जाए तो फिर आमजन की सुरक्षा किस प्रकार हो रही होगी समझा जा सकता है। ऐसा ही एक प्रत्यक्ष मामला गत दिवस दोपहर नगर में सामने आया। इस मामले में एक चोर जहां वाहन से बैटरी चुराने का प्रयास कर रहा था तो पुलिसकर्मी उसके पास खड़ा होकर उसकी मदद कर रहा था। दोनों को जनता ने रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके पर ही दोनों की धुनाई भी लगा दी। लेकिन फरियादी के आगे नही आने पर मामला दर्ज नही हो सका।
समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को मिली जानकारी के अनुसार नगर के पावर हाउस चौराहे के नजदीक एक वाहन से एक युवक बैटरी निकालने का प्रयास कर रहा था। इस वाहन व चोर के नजदीक ही पुलिस कर्मी जिसकी वर्दी पर उसका नाम रमेश कुमार लिखा था खड़ा था। चोर आराम से बैटरी निकालने में लगा था। इसी दौरान आसपास के लोगों की इन पर नजर पड़ गई।
मौके पर उपस्थित लोगों ने दोनों की मौके पर जमकर धुनाई कर दी। लोग इन दोनों को कोतवाली तक भी लाए। लेकिन वाहन मालिक के मामला दर्ज करने से इंकार करने पर इन पर मामला दर्ज नहीं हो सका। इधर चोरी के एक प्रयास में पुलिस कर्मी के शामिल होने की बात पर लोगों मे काफी आक्रोश भी देखा गया। 

साई भजन संध्या का आयोजन


साई भजन संध्या का आयोजन

(एम.एस.श्रीवास्तव)

शाहजहांपुर (साई)। साईंनाथ शोभायात्रा व भंडारा के बाद उदासीन बड़ी संगत साईं मंदिर में साईं भजन संध्या का आयोजन किया गया। वैशाली आरक्रेस्ट्रा एवं जागरण ग्रुप के कलाकारों ने भक्ति की गंगा बहाई। बरेली के कलाकार अंकुर सक्सेना ने मेरे घर के आगे साईं नाथ तेरा मंदिर बन जाए भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। काशीपुर के शुभम् तिलकधारी ने गणेश वंदना गाकर मन मोह लिया।
कलाकार अमित गुप्ता ने साईं तेरा नाम गाया, इसके बाद आरती एवं प्रसाद वितरण हुआ। भजन संध्या में अरुण रस्तोगी, शरद राही, अनुपम, अमिताभ बेरी, महंत बाबा मथुरा दास, हरिकिशोर गुप्ता, अरुण रस्तोगी, भवनीश गुप्ता, राजकमल रस्तोगी, वरुण गुप्ता, राजीव रस्तोगी, पवन, मनमोहन, महेश बोहरा, जवाहर रस्तोगी, गौरव रस्तोगी, भरत गुप्ता, मनोज शर्मा, अमित कश्यप, विष्नुदास, शेखर रस्तोगी, सुमित जेटली, मनोज अग्रवाल, अवतार सिंह टुटेजा, अखिल, अनुपम, मनोज कटियार, अंकुर कटियार, राजीव गुप्ता, संजीव आदि भक्त उपस्थित थे।

गणेश मंदिर के सामने हुआ सीमेंटीकरण


गणेश मंदिर के सामने हुआ सीमेंटीकरण

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी  (साई)। सिवनी शहर में छिंदवाड़ा चौक पर विराजे गजानन के प्रांगण का गत दिवस सीमेंटीकरण का कार्य संपन्न हुआ। इस सीमेंटीकरण के कार्य के लिए गणेश मंदिर समिति द्वारा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी का आभार व्यक्त किया गया।
मन्दिर के पुजारी हरि कुमार तिवारी ने इस पुनीत कार्य के लिए नगरपालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी के चिरायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा है कि उनका यह अभिनन्दनीय कार्य भगवान सिद्धी विनायक की कृपा से निश्चित ही उनकी उत्तरोत्तर प्रगति के साथ ही जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहने के उनके संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा ।
उल्लेखनीय है कि नगर के व्यस्तम क्षेत्र छिन्दवाड़ा चौक स्थित गणेश मन्दिर में बड़ी संख्या में भक्त और श्रृद्धालु तो आते जाते है, साथ ही छिन्दवाड़ा रोड़ में पड़ने वाले ग्रामीण अंचलों के लिए आने जाने वाले यात्रीगण भी मन्दिर परिसर और इसके सामने स्थित प्रागंण बैठे रहते है । इस प्रागंण का सीमेन्टीकरण न होने से यहां अनेक तरह की असुविधाऐं व्याप्त रहती थी । साथ ही मन्दिर परिसर के सामने लगा हेण्डपम्प भी यहां के पेयजल का प्रमुख स्त्रोत होने के कारण प्रागंण में स्वाभाविक रूप से उत्पन्न कीचड़ भी दर्शनार्थी व आमजनों के लिए सुविधा के बीच असुविधा का कारण बनी हुई थी ।
उक्त परिस्थितीयों को देखते हुए मन्दिर समिति एवं मन्दिर के पुजारी द्वारा नगर पालिका प्रशासन का ध्यान इस ओर आर्कषित कराते हुए सीमेन्टी करण की मांग की गई थी, जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने इस प्रागंण का सीमेन्टीकरण करवा दिया । जिससे श्रृद्धालु एवं आमजनों को काफी सुविधाऐं मिलने लगी है।

लोकसभा चुनावों के बाद सत्ता पर काबिज होगी भाजपा: सतपाल मलिक


लोकसभा चुनावों के बाद सत्ता पर काबिज होगी भाजपा: सतपाल मलिक

(सचिन धीमान)

मुजफ्फरनगर (साई)। जानसठ रोड स्थित बैंकट हॉल में भाजपा नेताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के उपाध्यक्ष सतपाल मलिक ने विचार रखते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ देश की सत्ता पर काबिज होगी। हाल के वर्षों में कई दल बदल चुके तथा हाल ही में भाजपा के उपाध्यक्ष बने सतपाल मलिक का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट मतों को लुभाने के लिए आतुर है। पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े जाट नेता सतपाल मलिक को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर संदेश दे दिया है। सतपाल मलिक की पहचान छात्र राजनीति से शुरू हुई थी। इसके बाद किसान नेता स्व. चौधरी चरण सिंह के सान्निध्य में उन्होंने राजनीति की एबीसीडी सीखी। सतपाल मलिक की गिनती अच्छे वक्ताओं में की जाती है। चौ. चरण सिंह के समय पार्टी की अंदरूनी राजनीति का शिकार हुए सतपाल मलिक ने लोकदल छोड़ कांग्रेस व उसके बाद भाजपा की ओर रूख किया। वे पिछले काफी समय से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय है। अपने राजनीतिक कैरियर में विधायक, सांसद रहते हुए वे केंद्रीय सरकार में भी मंत्री पद पर विराजमान रहे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट बिरादरी का अच्छा खासा प्रभाव है। इन मतों पर रालोद मुखिया चौ. अजित सिंह अपना दावा करते रहे है। लेकिन जाट मतों पर उनकी पकड़ कमजोर होती आ रही है। ऐसा नहीं है कि सौ के सौ प्रतिशत जाट मतदाता अजित सिंह के इशारे पर ही वोट डालते है। अजित सिंह के गढ में जाटों ने कई बार उनके प्रत्याशियों को हराकर यह संकेत दिया है कि जाट बिरादरी अजित सिंह की बंधुआ मजदूर नहीं है। एक बार तो बागपत में स्वयं अजित सिंह को हार का मुंह देखना पडा था।
भाजपा द्वारा सतपाल मलिक को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व मध्यप्रदेश में भी जाटों को पार्टी के साथ जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। पिछले दिनों गांव कुटबा में भाजपा के युवा नेता डा. संजीव बालियान द्वारा किसान रैली आयोजित की गई थी जिसमें भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकडी ने सभा को सम्बोधित किया था। किसानों की भारी भीड़ देखकर भाजपा के नेता उत्साहित थे। अभी चुनाव में लगभग एक वर्ष का समय बचा है। यदि भाजपा ने अपनी रणनीति में परिवर्तन करते हुए जाटों को यह विश्वास दिलाने में कामयाबी हासिल कर ली कि भारतीय जनता पार्टी उनके हितों को संरक्षण देने में पीछे नहीं हटेगी तो निश्चित रूप से भाजपा का ग्राफ बढे़गा।

शूट आउट एट वड़ाला आएगी तीन को!


शूट आउट एट वड़ाला आएगी तीन को!

(निधि गुप्ता)

मुंबई (साई)। रूपहले पर्दे के उभरते अदाकार अभिनेता जॉन अब्राहम के अभिनय से सजी फिल्म ‘शूटआउट एट वडाला’ के प्रदर्शन की तारीख तीन मई तक टाल दी गयी है। संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित यह एक्शन फिल्म 2007 में आयी ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ का ‘प्रीक्वल’ है और ‘डोंगरी टू दुबई’ किताब पर आधारित है।
यह फिल्म मुंबई पुलिस द्वारा किये गये पहले मुठभेड़ की पृष्ठभूमि पर आधारित है जिसमें गैंगेस्टर मान्या सुर्वे वडाला में ढेर हो गया था। मान्या की भूमिका जॉन अब्राहम ने निभायी है और यह घटना 1982 की है। पहले यह फिल्म पिछले साल सात दिसंबर को प्रदर्शित होने वाली थी लेकिन आमिर खान की फिल्म ‘तलाश’ के 30 नवंबर को प्रदर्शित होने के चलते इसका प्रदर्शन टाल दिया गया और इसे 25 जनवरी को रिलीज करने की बात कही गयी।
उस समय निर्माताओं ने इसे एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस और भारत में श्रमिक दिवस के मौके पर रिलीज करने की घोषणा की थी, लेकिन अब इसे तीन मई तक टाल दिया गया। जॉन ने यहां संवाददाताओं को बताया कि फिल्म अब शुक्रवार, तीन मई को प्रदर्शित होगी। इस फिल्म को लेकर जॉन काफी उत्साहित हैं और उन्होंने उम्मीद जताई है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी।

विवादों पर विराम लगाती विकास की सड़क


विवादों पर विराम लगाती विकास की सड़क

(अभय द्विवेदी)

खण्डवा (साई)। जिला मुख्यालय से 15 कि.मी. दूर बसी है छैगांवमाखन जनपद की ग्राम पंचायत सुरगांवजोशी। इस ग्राम पंचायत की विडंबना थी कि यहाँ लोगों के पास पर्याप्त पैसा होने पर भी पंचायत में विकास की धुरी ठहरी हुयी थी। कारण था लोगो में आपसी मनमुटाव होना। ग्राम पंचायत में विकास कम, विवाद ज्यादा थे। गांव में पक्की बिल्डिंगें तो बनी थी परंतु गाँव की गलियाँ कच्ची व कीचड़ से सराबोर थी। पंचों के आपस में विवाद होने के कारण पंचायत की बैठकें भी बहुत ही कम हो पाती थी। इस पंचायत में ग्रामीणों द्वारा आपसी रंजिश के चलते 13 स्थानों पर शिकायतें दर्ज करवा रखी थी। जिस समय पंचायत में विकास गर्त में जाने लगा था, उसी समय प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना पंच-परमेश्वर प्रारंभ हुयी एवं अन्य पंचायतों की भंाति ही सुरगांवजोशी पंचायत में भी पंच-परमेश्वर अंतर्गत सीमेंट कांक्रीट मार्ग के निर्माण की स्वीकृतियाँ जारी की गई। सुरगांवजोशी के लोगों के लिये यह पहला अवसर था, जब उनके गाँव में पक्की सड़क बन रही थी। लोगों में आपसी समन्वय न होने के कारण गाँव की लगभग 25 गलियाँ गंदगी का घर बनकर बीमारियों को पनाह दे रही थी। पंच-परमेश्वर योजना अंतर्गत आस-पास की ग्राम पंचायतों में बने पक्के मार्गों को देखकर सुरगांवजोशी के लोगांे ने भी इस योजना से अपने गाँव की गंदगी को दूर कर विकास के मार्ग का निर्माण करने की मन में ठान ली थी।
पंच-परमेश्वर योजना और मनरेगा योजना के समन्वय द्वारा सुरगांवजोशी में 4 लाख 2 हजार रूपये की लागत से मार्ग का निर्माण किया जाना तय हुआ और पहले मार्ग निर्माण के लिए जगदीश चम्पालाल से नथ्थू की दुकान की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई। यह गाँव की वह गली थी जो ढलान में बनी थी ओर गाँव के घरों से निकलने वाला अधिकांश निस्तारी पानी इसी गली में से बहता था। यह गली एक गटर का रूप ले चुकी थी। नथ्थू पिता श्यामलाला बताते है कि इस गली की गंदगी के चलते उनकी किराना दुकान पर व्यवसाय बहुत कम हो पाता था। अब पक्की सड़क बन जाने से ग्राहकी में दोगुनी वृद्धि हो गयी है। मनरेगा के समन्वय से बने पंच-परमेश्वर योजना के एक मार्ग से सुरगांवजोशी के लगभग 100 परिवारों को नरकीय जीवन से मुक्ति मिल गयी है।
सुरगांवजोशी में बने पंच-परमेश्वर के पक्के मार्ग ने वहाँ के निवासियों के विचारो में भी परिवर्तन कर दिया है। गाँव के सरपंच चंद्रशेखर पटेल बताते है कि गाँव के लोग इस विकास कार्य से इतना प्रभावित हुए है कि सभी लोगांे द्वारा अपनी शिकायतें वापिस ले ली गई हैं और अब सभी लोग गाँव में विवाद की जगह विकास चाहते हैं। लोगों का तो यहाँ तक कहना है कि यदी पंच-परमेश्वर से बने मार्ग जैसा मार्ग गाँव में कभी पहले बन जाता तो शायद गाँव के लोग आपसी रंजिश को भुलाकर विकास के नवीन सोपानों की ओर बढ़ गये होते।

पशुओं के आहार का जिले के बाहर निर्यात पर प्रतिबंध


पशुओं के आहार का जिले के बाहर निर्यात पर प्रतिबंध

(ब्यूरो कार्यालय)

खण्डवा (साई)। कलेक्टर नीरज दुबे ने चारे की संभाव्य कमी को दृष्टिगत रखते हुये नियार्त नियंत्रण आदेश के तहत् पशुओं के आहार में उपयोग में आने वाले सभी प्रकार के चारा, घास, समस्त फसलों का भूसा व कड़वी आदि को खंडवा जिले से बाहर निर्यात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है।
कलेक्टर श्री दुबे ने निर्देश दिये हैं कि उक्त आदेश के अंतर्गत कोई भी व्यापारी, कृषक या व्यक्ति निर्यातक किसी भी प्रकार के वाहन द्वारा जिले से बाहर पशुचारे का निर्यात नहीं करेगा। पशु चारे का युक्तियुक्त मूल्य से अधिक मूल्य पर कोई विक्रय नहीं करेगा और न ही कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने की नियत से अनावश्यक रूप से संग्रहण करेगा। चुना, ईंट, भट्टे पकानें में तथा व्यवसायिक उत्पादन कार्यों में पशु चारे का उपयोग नहीं किया जायेगा। बाहर से जिले में घांस मंगवाई जाती है, तो इस पर प्रतिबंध नहीं रहेगा। कलेक्टर ने आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये हैं। यह आदेश आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।

मंगलवार, 16 अप्रैल 2013

पुलिस ने मारे 15 नक्सली!


पुलिस ने मारे 15 नक्सली!

(अभय नायक)

रायपुर (साई)। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में १५ माओवादी मारे गये हैं। बस्तर जिले के जनजातीय बीजापुर जिले में कंचल जंगलों में नक्सलरोधी बल ग्रेहाउण्डस, राज्य पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल और माओवादियों के बीच जबर्दस्त मुठभेड़ हुई। हमारे रायपुर संवाददाता ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि माओवादियों के शव बरामद हो गये हैं।
पुलिस सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि सुरक्षाबलों को माओवादियों के खिलाफ आज छत्तीसगढ़ में एक बड़ी कामयाबी मिली है। आंध्रप्रदेश सीमा पर ग्रेहाउण्डस फोर्स और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में १५ नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। मौके से नौ नक्सलियों के शव बरामद कर लिये गये हैं। मरने वालों में पांच महिला नक्सली भी शामिल हैं। सुरक्षाबलों ने घटना स्थल से चार सैल्फ लोडिंग राइफल, एक कार्बाइन सी नॉट थ्री राइफल सहित अन्य हथियार बरामद किये हैं। इस इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन अभी जारी है।
वहीं हैदराबाद से साई ब्यूरो ऋतु सक्सेना ने बताया कि आंध्रप्रदेश के खम्मम जिले के पुलिस अधीक्षक रंगनाथ के हवाले से बताया कि करीब १५० माओवादी वहां एकत्र थे और ये जानकारी मिलने पर सुरक्षाबलों ने कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में बांसगुडा क्षेत्र के माओवादी कमाण्डर पापाराव भी मृतकों में शामिल है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि करीब बीस माओवादी घायल हुए हैं। 

नहीं बढ़ेगी समर्पण की समय सीमा


नहीं बढ़ेगी समर्पण की समय सीमा

(शरद)

नई दिल्ली (साई)। उच्चतम न्यायालय ने आज १९९३ के मुम्बई विस्फोट मामले में ७१ वर्षीय जैबुन्निसा काजी और दो अन्य दोषियों की कैद के लिए समर्पण करने की समय सीमा बढ़ाने की याचिकाएं खारिज कर दी हैं। उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि समर्पण की अवधि इस आधार पर नहीं बढ़ाई जा सकती कि माफी की याचिका राष्ट्रपति के पास विचाराधीन है। जैबुन्निसा ने उच्चतम न्यायालय में पुनर्विचार याचिका में अनुरोध किया है कि न्यायालय अपने फैसले पर फिर से विचार करे और वह जितना समय जेल में काट चुकी है, उसकी सजा उतनी ही कर दी जाए।
जैबुन्निसा को फिल्म अभिनेता संजय दत्त की तरह पांच साल जेल की सजा सुनाई गई है। संजय दत्त को माफिया सरगना अबू सलेम से मिले हथियार रखने और बाद में उन्हें नष्ट करने का दोषी पाया गया है। इनमें से कुछ हथियार कुछ दिन के लिए जैबुन्निसा के बांद्रा स्थित आवास पर रखे गये थे। जैबुन्निसा और संजय दत्त दोनों पर ही आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा और सहायता देने के लिए टाडा कानून तथा हथियार कानून के तहत आरोप लगाये गये थे।
संजय दत्त को हथियार कानून के तहत दोषी पाया गया है, जबकि जैबुन्निसा को टाडा कानून के तहत भी दोषी पाया गया। संजय दत्त ने अपनी साढ़े तीन साल की कैद की सजा पूरी करने के लिए समर्पण करने की समय सीमा बढ़ाने के लिए कल उच्चतम न्यायालय में अर्जी दी थी।
वहीं दूसरी ओर सरकार ने आज उच्चतम न्यायालय को आश्वासन दिया कि इटली के सुरक्षाकर्मियों के मामले की जांच साठ दिन के अन्दर पूरी कर ली जाएगी। दूसरी तरफ इटली सरकार के वकील ने इन दो सुरक्षाकर्मियों के मामले की जॉंच करने के राष्ट्रीय जॉंच एजेंसी के अधिकार क्षेत्र पर प्रश्न उठाया है।
इन दोनों सुरक्षाकर्मियों पर दो भारतीय मछुआरों की हत्या करने का आरोप है। सरकारी वकील ने इटली सरकार के वकील की दलील को खारिज कर दिया। इटली सरकार की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने प्रधान न्यायाधीश अल्तमश कबीर की अध्यक्षता में एक पीठ के सामने कहा कि राष्ट्रीय जॉंच एजेंसी को इन सुरक्षाकर्मियों पर लगाये गये आरोपों की जांच करने का अधिकार नहीं है, क्योंकि वे राष्ट्रीय जॉंच एजेसी कानून के दायरे में नहीं आते।
महाधिवक्ता जी ई वाहनवटी ने इटली सरकार की इस दलील पर आपत्ति की और कहा कि राष्ट्रीय जॉंच एजेंसी मामले की जांॅच कर सकती है। उन्होंने न्यायालय को आश्वासन दिया कि जॉंच का काम साठ दिन में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीबीआई के पास पहले से ही बहुत ज्यादा काम है, इसलिए सरकार ने इस मामले की जॉंच का काम राष्ट्रीय जॉंच एजेंसी को सौंपा है। न्यायालय ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद अगली सुनवाई के लिए २२ अप्रैल की तारीख तय की है।

पीएम प्रेजीडेंट ने की धमाकों की निंदा


पीएम प्रेजीडेंट ने की धमाकों की निंदा

(महेश)

नई दिल्ली (साई)। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने बोस्टन में हुए विस्फोटों की निंदा की है। श्री मुखर्जी ने कहा कि विश्व को आतंकवाद के खतरे का मिल कर मुकाबला करना चाहिए। विस्फोटों में मारे गए व्यक्तियों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति ने आशा प्रकट की कि विस्फोटों को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
पीएमओ के सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने विस्फोटों की कड़ी निन्दा करते हुए आतंकवाद की रोकथाम के लिए अमरीका के प्रयासों में भारत के पूरे सहयोग का आश्वासन दिया। अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को लिखे पत्र में प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत मृतकों के परिजनों और घायलों के प्रति गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करता है।

नेताजी की फिर फिसली जुबान


नेताजी की फिर फिसली जुबान

(सोनल सूर्यवंशी)

भोपाल (साई)। मध्य प्रदेश में दूसरी बार सत्ता का सुख भोगने वाली भाजपा के मंत्री भी अब गलत बयानी पर उतर आए हैं। नेताओं के बेतुके बोल नए नहीं हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के आदिवासी कल्याण मंत्री विजय शाह ने रविवार को हद ही कर दी। उन्होंने झाबुआ में एक कार्यक्रम में सैकड़ों छात्राओं और टीचरों की मौजूदगी में अश्लील भाषण दे डाला।
इस कार्यक्रम में पहुंचे शाह ने पहले सरकार की आदिवासी तबके के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र किया और फिर उन्होंने मंच पर मौजूद एक नाम की दो महिला नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा, लगता है कि झाबुआ में एक के साथ एक फ्री मिलता है। शाह यहीं नहीं रुके, उन्होंने शिविर में बैठी लड़कियों की ओर इशारा करते हुए यहां तक कह डाला, श्पहला-पहला जो मामला होता है, वह आदमी भूलता नहीं। भूलता है क्या?.. बच्चे समझ गए होंगे।श् बच्चों के ठहाकों पर उनकी प्रतिक्रिया थी कि बच्चे भी बड़े समझदार हैं। बहरहाल, इस बात के फौरन बाद मंत्री ने शरारती लहजे में कहा कि श्पहले-पहले मामलेश् से उनका मतलब पहली बार मंत्री पद पर पहुंचने से था।
कार्यक्रम में लगते ठहाकों के बीच मंत्री जी इतने मस्त हो गए कि उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी नहीं बख्शा। शाह ने कहा कि एक बार उन्होंने चौहान की पत्नी से कहा, भइया के साथ तो रोज जाती हो, कभी देवर के साथ भी चली जाया करो।
शाह की इस बयानबाजी पर कांग्रेस ने सख्त नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस ने राज्यपाल से शाह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ इस तरह की अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्री को पद पर रहने का हक नहीं है।
वहीं, बयान पर विवाद बढ़ने के बाद शाह ने सोमवार को माफी मांग ली। शाह ने कहा, अगर मेरे भाषण से किसी को थोड़ा सा भी दुख हुआ हो, तो मैं इसके लिए 10 बार माफी मांगता हूं।श् उन्होंने कहा, श्मैं इस बात से दुखी हूं कि हास-परिहास के मूड में दिए गए मेरे भाषण को गलत तरह से लिया गया।

द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग की 5वीं रिपोर्ट की अनुशंसाओं स्वीकार नहीं


द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग की 5वीं रिपोर्ट की अनुशंसाओं स्वीकार नहीं

(प्रदीप चौहान)

नई दिल्ली (साई)। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग की 5वीं रिपोर्ट की अनुशंसाओं को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह रिपोर्ट स्वीकार नहीं की जा सकती है। यह रिपोर्ट देश के संघीय ढांचे की अवधारणा के विपरीत है। श्री उमाशंकर गुप्ता आज यहां आयोजित द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग की लोक व्यवस्था पर 5वीं रिपोर्ट पर मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में बोल रहे थे। बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय गृह मंत्री श्री सुशील कुमार शिन्दे ने की। बैठक में केन्द्रीय मंत्री सर्वश्री वीरप्पा मोइली, कपिल सिब्बल, जयराम रमेश, सी.पी.जोशी, नारायण स्वामी, आर.पी.एन. सिंह सहित गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
श्री गुप्ता ने कहा कि कानून व्यवस्था राज्य का विषय है तथा उसकी चुनौतियों से राज्य को ही निपटना होता है, इसे उसके स्वरूप और अस्तित्व में बिना संविधान के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ किये हुए, केन्द्र सरकार अपने हस्तक्षेप की वस्तु नहीं बना सकता। केन्द्र सरकार संविधान के अनुच्छेद 355 की आड़ में, संविधान के अनुच्छेद 356 छद्म रूप में प्रयोग करते हुए चिन्हित क्षेत्रों को प्रशासनिक परिवेक्षण एवं नियंत्रण अपने हाथ में लेना चाह रही है। केन्द्र बार-बार विभिन्न रिपोर्टों के जरिये चाहे वह एन.सी.टी.सी. के गठन की हो, चाहे द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग की अनुशंसाए हों, या फिर प्रिन्वेशन ऑफ कम्युनल एण्ड टारगेटिड वायलेंस बिल;च्तमअमदजपवद व िब्वउउनदंस ंदक ज्ंतहमजमक टपवसमदबम ठपससद्ध हो। श्री गुप्ता ने सुझाव दिया कि आंतरिक सुरक्षा पर होने वाले व्यय को राज्य सरकारों को दिया जाना चाहिए तथा समन्वय के लिए एक आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय का गठन किया जाना चाहिए।
श्री गुप्ता ने कहा कि आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारियां और चुनौतियां उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी कि देश की सैन्य सुरक्षा। उन्होंने कहा कि पहले पुलिस आधुनिकीकरण पर केन्द्र व राज्य 75ः25 के अनुपात में व्यय भार वहन करते थे। लेकिन अब राज्यों के लिए यह भार बढ़ाकर 60ः40 के अनुपात में कर दिया है। श्री गुप्ता ने द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग द्वारा 9 विभिन्न निकायों, एजंेसियों, कमेटियों एवं प्राधिकरणों के गठन के प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए कहा कि इतने सारे विभिन्न निकायों को पुलिस के काम के लिए गठित करने में न केवल व्यवस्था ध्वस्त होगी बल्कि सुधार की कल्पना करना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस से जुडे कार्यों को विभक्त कर उनका निजीकरण नहीं किया जा सकता है। यदि ऐसा प्रयास किया गया तो देश में पुलिस व्यवस्था ध्वस्त हो जायेगी और आंतरिक सुरक्षा छिन्न-भिन्न होकर बिखरने के कगार पर आ जायेगी।
श्री गुप्ता ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार आतंकवाद और नक्सलवाद जैसे खतरनाक दानव के विरूद्ध एक समन्वित और प्रभावशाली कार्ययोजना की जरूरत पर देती रही है। सरकार को इसमें हस्तक्षेप न करके सहयोगात्मक रवैया अपनाना चाहिए। बैठक में मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री नंदन दुबे और अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह श्री आइ.एस. दाणी भी मौजूद थे। 

जेल में कैदी उपवास पर


जेल में कैदी उपवास पर

(प्रतीक खरे)

कानपुर (साई)। नवरात्रि के अवसर पर कानपुर के जिला जेल के कैदी भी उपवास (व्रत) रख रहे है इनके खाने पीने के लिये विशेष नवरात्र भोजन की व्यवस्था की गयी है। कानपुर जेल के अधीक्षक पी डी सलोनिया ने बताया कि इस समय जेल में 620 कैदी नवरात्र के व्रत रख रहे हैं और नवरात्र के पहले दिन और आखिरी दिन तो यह आंकड़ा एक हजार के आसपास पहुंच जायेगा। व्रत रखने वालों में कुछ महिला कैदी भी शामिल हैं।
नवरात्र के अवसर पर जेल में कैदियों के लिये खाने पीने की अलग व्यवस्था की गयी है। इसमें व्रत रखने वाले कैदियों को व्रत के दौरान आधा किलो दूध, केले और अन्य फल तथा नवरात्र व्रत में खाने वाला अन्य सामान दिया जाता है।
उपवास रखने वाले कैदियों ने जेल में मां दुर्गा और अन्य देवी देवताओं के चित्र लगाकर पूजा पाठ का कार्यक्रम भी नियमित रुप से शुरु कर दिया है और रोजाना भजन कीर्तन किये जा रहे हैं।
जेलर ने बताया कि इसी तरह रमजान के महीने में मुस्लिम कैदी 30 दिन रोजा रखते हैं और उनके लिए भी खाने पीने के विशेष इंतजाम किये जाते हैं। मुस्लिम कैदियों के लिए तो रमजान में अलविदा और ईद की नमाज के भी इंतजाम किये जाते है।

अम्बेडकरनगर जिले का इंजीनियरिंग कालेज उपेक्षा का शिकार


अम्बेडकरनगर जिले का इंजीनियरिंग कालेज उपेक्षा का शिकार

(रीता विश्वकर्मा)

अम्बेडकर नगर (साई)। सुश्री मायावती द्वारा बसपा शासनकाल में इस जिले को दिए गए कई खास तोहफों में से एक मान्यवर कांशीराम इन्स्टीट्यूट ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी कालेज उपेक्षा का शिकार है। कालेज भवन व हास्टल निर्माण तो प्रभावित हुआ ही है साथ ही अभी तक इसे आई।सी।ए।सी।टी। से मान्यता भी नही मिल पाई है, जिसके चलते इस कालेज का अपना कोई अस्तित्व ही नहीं दिखाई पड़ रहा है। मान्यवर कांशीराम आई टी इंजीनियरिंग कालेज में पढ़ने वाले छात्र/छात्राओं को कई कठिन परिस्थितियों से भी जूझना पड़ रहा है, जिसमें ‘छात्रावास’ एवं प्रयोगशाला की व्यवस्था का न होना सर्व प्रमुख है। इस आई टी कालेज की स्थापना मायावती के चतुर्थ शासन काल में हो गई थी और छात्र/छात्राओं का प्रवेश 2010 में ही शुरू हो गया था।
2010-11 और 2011-12 दो शिक्षा सत्र में इस कालेज में प्रवेश पाए छात्र/छात्राओं ने दो वर्ष तक के।एन।आई।टी। सुल्तानपुर में शिक्षा ग्रहण किया और तीसरे वर्ष 540 भावी अभियन्ताओं का स्थानान्तरण मा।कांशी राम आई।टी। इंजीनियरिंग कालेज अम्बेडकरनगर में सत्र 2012-13 के शिक्षण हेतु कर दिया गया। कालेज में इंजीनियरिंग की तीन शाखाओं में सिविल इंजीनियरिंग, इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी व इलेक्ट्रिकल विभागों का संचालन किया जा रहा है। उक्त तीन विभागों के 540 छात्र/छात्राओं को प्रवेश उपरान्त के।एन।आई।टी। सुल्तानपुर में दो वर्ष तक कुल 4 सेमिस्टर शिक्षा ग्रहण करनी पड़ी और फिर दो वर्ष उपरान्त सत्र 2012-13 की पढ़ाई के लिए उन्हें अम्बेडकरनगर स्थानान्तरित होना पड़ा। वर्तमान सत्र में प्रथम से लेकर तृतीय वर्ष की छात्र/छात्राएँ शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
गौतमबुद्ध प्राविधिक विश्व विद्यालय की शाखा के रूप में स्थापित इस आई।टी। कालेज को एन।सी।ई।टी।ई। से मान्यता भी नहीं मिल सकी है। इस कालेज के छात्रों को पढ़ाई व प्रयोगशाला आदि के लिए सुल्तानपुर के।एन।आई।टी। तक का चक्कर लगाना पड़ रहा है। वहाँ भी छात्रों की संख्या अधिक होने के चलते यहाँ के बच्चों को कहने भर का समय प्रयोगशाला आदि के उपयोग के लिए मिल पाता है। शिक्षण व प्रशासनिक भवन के अलावा छात्रावास का भवन अभी निर्माणाधीन है। छात्रावास के अभाव में लड़कियों को परेशानी न हो वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कालेज प्रशासन द्वारा शहजादपुर कस्बे में किराए के एक आवासीय परिसर को गर्ल्स हॉस्टल के रूप में इस्तेमाल किया जाने लगा जिसमें 92 छात्राएँ व 6 महिला प्रवक्ता रहतीं हैं। इनको आने-जाने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए एक बस की व्यवस्था की गई है। उक्त हॉस्टल में तीन महिला वार्डेन मिस विनीता गुप्ता, मिस आरती सिंह, सोनालिका मौया (तीनों प्रवक्ता) भी हैं। इस तरह लड़कियों को तो आवासीय व्यवस्था उपलब्ध करा दी गई है, लेकिन छात्रों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई छात्रों ने बताया कि वह लोग कालेज के निकटवर्ती गाँवों, कस्बों एवं मोहल्लों में महंगे किराए पर कमरे लेकर रह रहे हैं, जहाँ अव्यवस्था के चलते वे लोग पढ़ाई ठीक ढंग से नहीं कर पाते हैं। यहाँ यह भी बताना आवश्यक है कि एक छात्र की सालाना फीस 55,500रू. है। चार वर्षीय कोर्स के लिए लगभग ढाई लाख रूपए का खर्च आता है। कालेज परिसर मे छात्रावास न होने से वोर्डिंग और फूडिंग पर प्रतिमाह 5 हजार से अधिक खर्च हो रहे हैं। छात्र भले ही न परेशान हों, लेकिन उनके अभिभावकों को अवश्य ही आर्थिक रूप से हानि उठानी पड़ रही है।
आश्चर्य का विषय है कि ऐसे महत्वपूर्ण अभियान्त्रिकी संस्थान में अभियन्ता बनाने वाले शिक्षार्थियों को पढ़ाने के लिए 27 मेहमान प्रवक्ताओं का सहारा लेना पड़ रहा है। इस कालेज के प्राचार्य से लेकर प्रवक्ताओं की नियुक्ति भी स्थाई नहीं है। कालेज के कोआर्डिनेटर डॉ। बी।एन। राय का इस बारे में कहना है कि शीघ्र ही प्रवक्ताओं और गैर शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्ति कर ली जाएगी। इसके लिए जी।बी।टी।यू। द्वारा समाचार-पत्रों में विज्ञप्तियाँ जारी की जाएँगी। अभी तक जो भी टीचर हैं वह एक वर्ष के अनुरोध-अनुबन्ध पर यहाँ के छात्र/छात्राओं को पढ़ा रहे हैं। वह स्वयं के।एन।आई।टी। में अध्यापक हैं और सुल्तानपुर से अप-डाउन करते हैं। कोआर्डिनेटर डॉ। राय ने कहा कि यहाँ सबसे बड़ी समस्या प्रयोगशाला की है। प्रयोगशाला न होने की स्थिति में प्रयोगात्मक अध्ययन के लिए छात्र/छात्राओं को के।एन।आई।टी। ले जाना-आना पड़ता है, जो काफी कठिन एवं कष्टकारी है। इंजीनियरिंग कालेज में आगामी कुछेक महीनों में शिक्षक एवं गैर शिक्षक (50 के लगभग दोनों) की नियुक्ति गौतमबुद्ध प्राविधिक विश्व विद्यालय द्वारा कर ली जाएगी। पहले 27 टीचर्स की स्थाई नियुक्ति होगी तत्पश्चात् 23 नॉन टीचर स्टाफ की भर्ती होगी। कुल मिलाकर यदि देखा जाए तो जुगाड़ के सहारे चल रहे इस आई टी कालेज में छात्र/छात्राओं को पग-पग पर बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है।