गुरुवार, 3 अप्रैल 2014

पीएमटी फर्जीवाड़े में 6 संदिग्ध हिरासत में

पीएमटी फर्जीवाड़े में 6 संदिग्ध हिरासत में

(विजय सिंह राजपूत)

इंदौर (साई)। मध्य प्रदेश के मेडिकल डिग्री कॉलजों में ऐडमिशन के लिए आयोजित प्री-मेडिकल टेस्ट (पीएमटी) में फर्जीवाड़े में शामिल होने के आरोप में पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 3 विद्यार्थियों और उनके पिताओं को मंगलवार को हिरासत में ले लिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अमित कनासे और उसके पिता सत्यम कनासे, रवींद्र खर्ते और उसके पिता मदन खर्ते तथा रिंकी जौहरी और उसके पिता रामप्रकाश जौहरी को पीएमटी फर्जीवाड़े के मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ये सभी संदिग्ध नजदीकी देवास जिले से ताल्लुक रखते हैं।
सूत्रों ने बताया कि अमित और रिंकी इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि रवींद्र भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहा है। एसटीएफ को शक है कि पीएमटी फर्जीवाड़े को अंजाम देने वाले गिरोहों ने इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में तीनों स्टूडेंट्स के ऐडमिशन कराए थे। इन ऐडमिशन्स के बदले तीनों स्टूडेंट्स के पिताओं से कथित तौर पर मोटी रकम वसूली गई थी।

सूत्रों ने बताया कि पीएमटी फर्जीवाड़े में राज्य के व्यावसायिक परीक्षा मंडल के पूर्व परीक्षा नियंत्रक डॉ. पंकज त्रिवेदी और तीन अन्य अफसरों समेत 30 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन चारों अफसरों पर पीएमटी में अलग-अलग तरह से फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोहों से सांठ-गांठ का आरोप है। ये गिरोह उन उम्मीदवारों को मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिलवाते थे, जो अपने अवैध दाखिले के बदले उन्हें लाखों रुपये चुकाते थे।

. . . तो भाजपा से जुड़ जाएंगे अरविंद

. . . तो भाजपा से जुड़ जाएंगे अरविंद

(मोदस्सिर कादरी)

नई दिल्ली (साई)। अरविंद केजरीवाल ने एक बाद फिर नरेंद्र मोदी पर वार किया है. दिल्ली रोड शो के दौरान केजरीवाल ने बीजेपी से जुड़ने की बात कह डाली है, लेकिन इसके लिए एक शर्त भी रखी.

दिल्ली में रोड शो के दौरान नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘अगर नरेंद्र मोदी वादा करें कि वह गैस के दाम नहीं बढ़ाएंगे, तो मैं भी बीजेपी में शामिल हो जाऊंगा.‘ ज्ञातव्य है कि अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव 2014 में नरेंद्र मोदी को टक्क र देने के लिए वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं. आप के स्थानीय नेताओं के मुताबिक, दिल्ली में 10 अप्रैल को चुनाव हो जाने के बाद केजरीवाल के अलावा संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, गोपाल राय सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता वाराणसी में डेरा डाल देंगे. वाराणसी में 12 मई को मतदान होना है.

‘लोग मोदी पर कैसे कर सकते हैं भरोसा‘

‘लोग मोदी पर कैसे कर सकते हैं भरोसा‘

(ब्यूरो कार्यालय)

अलीबाग (साई)। राकांपा प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार पर तीखा हमले करते हुए यह जानना चाहा कि लोग नरेंद्र मोदी पर भरोसा कैसे कर सकते हैं जो गुजरात की राजधानी के निकट कथित रूप से जलाए गए कांग्रेस के एक सांसद के परिवार से मिलने भी नहीं गए।
पवार ने कहा कि मोदी के मुख्यमंत्री रहने के दौरान राज्य की राजधानी से 20 किलोमीटर दूर कांग्रेस के एक सांसद को जला दिया गया था लेकिन मुख्यमंत्री ने शोकसंतप्त परिवार से मिलने की भी जहमत नहीं उठाई। ऐसा व्यक्ति देश की भलाई का आश्वासन कैसे दे सकता है? वह रायगढ लोकसभा सीट से खड़े हो रहे राकांपा के मंत्री सुनील तातकारे की चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।
पवार ने कहा कि हमने कई लोकसभा चुनाव देखे हैं लेकिन हमने नेहरू के दौर से कभी यह नहीं सुना कि चुनाव से पहले प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा की गई हो। उन्होंने कहा कि लेकिन भाजपा ने चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी। यह संविधान के अपमान के समान है।
पवार ने कहा कि मोदी जहां कहीं भी जाते हैं, वह कहते हैं कि वह भारत को कांग्रेस मुक्त बनाना चाहते है। इसी पार्टी ने (कांग्रेस) ब्रिटिश लोगों को बाहर किया और भारत को आजादी दिलाई। उन्होंने कहा कि इन (भाजपा) नेताओं ने देश के लिए क्या बलिदान दिया है और पूर्व में जनसंघ में शामिल लोगों ने देश के लिए क्या बलिदान दिया है? हमें इन लोगों को सफल नहीं होने देना चाहिए। पवार ने कहा कि खाद्य सुरक्षा कानून से महाराष्ट्र में 7.3 करोड़ लोगों को लाभ हुआ है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि हालांकि सीटों के बंटवारे का तरीके पर पहले ही निर्णय लिया जा चुका है लेकिन कांग्रेस एवं राकांपा ने रायगढ लोकसभा सीट बदलने का फैसला किया है ताकि पहले की तरह शिवसेना के उम्मीदवार को मतों के बंटवारों का लाभ नहीं मिल पाए। उन्होंने भरोसा जताया कि सत्तारूढ गठबंधन राज्य में सभी 48 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। पिछले 10 साल में संप्रग ने देश का जो विकास किया है, वह इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया।

जालंधर के आप उम्मीदवार से छीना टिकिट

जालंधर के आप उम्मीदवार से छीना टिकिट

(विक्की आनंद)

जालंधर (साई)। जालंधर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजेश पदम का टिकट पार्टी ने छीन लिया है. राजेश पर यह आरोप है कि उन्होंने पार्टी जॉइन करने के बाद भी अब तक कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है. राजेश पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगे हैं. टिकट वापसी के बाद आम आदमी पार्टी के जालंधर कार्यालय में राजेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई.
हालांकि जब राजेश से इस बाबत पूछा गया तो उनका कहना था कि उन्होंने घरेलू कारणों से अपना नाम वापस लिया है. राजेश का कहना है कि उनका पार्टी से कोई मतभेद नहीं है.
गौरतलब है कि राजेश पदम के नाम की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी की जालंधर इकाई में कई दिनों से रोष चल रहा था. राजेश पर इल्जाम लगा कि 2009 में जब वो कांग्रेस में थे तो उन पर एक थ्प्त् दर्ज की गई थी. तब उनकी उम्मीदवारी खत्म करने के लिए कांग्रेस पार्टी आलाकमान पर काफी दबाव बनाया गया था.

जालंधर आम आदमी पार्टी के मीडिया कोऑर्डिनेटर कमलदीप सिंह ने कहा ‘राजेश पदम से टिकट वापस लिए जाने से सभी कार्यकर्ता खुश हैं. हम सब लोग केजरीवाल की सोच से जुड़े हैं और हमारा विश्वास स्क्रीनिंग कमिटी पर है. जिस भी दोष रहित उम्मीदवार को टिकट देंगे हम उसका पूरा साथ देंगे.‘

आईएम आतंकियों पर एनआईए-दिल्ली पुलिस में खींचतान

आईएम आतंकियों पर एनआईए-दिल्ली पुलिस में खींचतान

(एडविन अमान)

नई दिल्ली (साई)। दिल्ली की एक अदालत में इंडियन मुजाहिद्दीन के शीर्ष आतंकवादियों तहसीन अखतर और जिया उर रहमान उर्फ वकास की हिरासत को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी और दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा में खींचतान देखी गयी।
विशेष शाखा ने हथियार बनाने के गैर कानूनी कारखाने के मामले में अख्तर उर्फ मोनू, वकास एवं आईएम के अन्य तीन संदिग्ध आतंकवादियों को 15 दिन की पुलिस हिरासत में देने का अनुरोध किया। लेकिन एनआईए ने इसका विरोध करते हुए कहा कि उन्हें अख्तर और वकास की हिरासत 2013 के हैदराबाद के दिलसुखनगर विस्फोट मामले में चाहिए।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दया प्रकाश के समक्ष जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई एनआईए ने अदालत से कहा कि एक संघीय केन्द्रीय एजेंसी होने के नाते उन्हें यह अधिकार है कि वह विस्फोट मामले में वांछित दोनों आरोपियों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करे। बहरहाल विशेष शाखा ने एनआईए के अनुरोध का विरोध करते हुए कहा कि जांच एजेंसी किसी मामले की जांच करने के स्थानीय पुलिस के अधिकार को कम नहीं कर सकती।
विशेष शाखा के वकील राजीव मोहन ने कहा कि आप एनआईए कानून के नाम पर स्थानीय पुलिस के अधिकार कम नहीं कर सकत़े, एनआईए केवल अपने मामले की गंभीरता देख रही है लेकिन वे हमारे मामले की गंभीरता को नहीं देख रहे। बहरहाल, एनआईए के वकील अहमद खान ने कहा कि एनआईए कानून जरूरत पड़ने पर किसी अन्य कानून के स्थान पर लागू हो सकता है और यह एक विशेष कानून है। उन्होंने कहा कि विशेष शाखा का यह दायित्व है कि वह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एनआई को सूचित करे।

अख्तर एवं वकास की ओर से पेश हुए वकील एम एस खान ने अदालत से कहा कि उनके मुवक्किल पिछले दस दिनों से विशेष शाखा की हिरासत में है लेकिन पुलिस यह नहीं बता रही है कि इस दौरान क्या किया गया। 

तेजपाल की मां बीमार, मिली मुलाकात की अनुमति

तेजपाल की मां बीमार, मिली मुलाकात की अनुमति

(सुनील सोनी)

पणजिम (साई)। एक स्थानीय अदालत ने आज तहलका के संस्थापक संपादक और अपनी महिला सहयोगी के बलात्कार के आरोपी तरुण तेजपाल को कल उनकी बीमार मां से मिलने की अनुमति दे दी. फास्ट ट्रैक अदालत ने तेजपाल के प्रार्थना पत्र को अनुमति देते हुए कई शर्तें लगाईं.
तेजपाल को उत्तरी गोवा में मोरिया गांव स्थित अपने निवास पर अपनी मां से मिलते समय इन शर्तों का पालन करना होगा. इससे पहले अदालत ने तेजपाल को 13 मार्च को उनकी मां से मिलने की इजाजत दी थी. तेजपाल ने दावा किया है कि उनकी मां ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित हैं और अपने जीवन के अंतिम चरण में हैं. इसी आधार पर उन्होंने अपनी मां से मिलने की अनुमति मांगी थी.
अदालत ने तेजपाल को कल एक घंटे तक मुलाकात की इजाजत देते हुए कहा कि यदि उन्हें फिर से मिलना होगा तो उन्हें इसके लिए नये सिरे से प्रार्थना पत्र देना होगा, जिस पर गुण दोष के आधार पर विचार किया जाएगा. अदालत ने तेजपाल को कल के लिए अनुमति देते हुए कहा कि मुलाकात के समय और स्थल पर जांच अधिकारी का प्रतिनिधि या स्वयं आईओ उपस्थित रहेगा.
आदेश में कहा गया कि उनके साथ जाने वाली सुरक्षा पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि बीमार मां से मिलने की आड़ में मित्रों या रिश्तेदारों के साथ मुलाकात कर इस अवसर की गरिमा को बिगड़ने नहीं दिया जाए. अदालत ने कहा कि आरोपी को निर्देश दिया जाता है कि वह समुचित मर्यादा और अनुशासन बरकरार रखें ताकि सुरक्षा पार्टी को असुविधा न हो.

साथ ही उसने कहा कि आरोपी को अपनी तरफ से मीडिया या किसी को भी संबोधित करने की अनुमति नहीं होगी. तेजपाल को गोवा में एक कार्यक्रम में अपनी एक कनिष्ठ महिला के साथ कथित बलात्कार के आरोप में पिछले साल 30 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद से वह पणजी से करीब 40 किमी दूर वास्को कस्बे के सदा उपकारागार में बंद हैं.

बुधवार, 2 अप्रैल 2014

डॉ.गर्ग को निलंबित किया आयुक्त ने!

डॉ.गर्ग को निलंबित किया आयुक्त ने!

(सुरेंद्र जायसवाल)

जबलपुर (साई)। संभागायुक्त दीपक खाण्डेकर द्वारा गंभीर आरोपों और जिला कलेक्टर सिवनी की अनुशंसा पर सिवनी के प्रभारी जिला आयुष अधिकारी डॉ.सतीश दत्त गर्ग को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में डॉ.गर्ग का मुख्यालय कहां होगा? उनका प्रभार किसे सौंपा जाएगा? यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
आयुक्त कार्यालय के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि जिला आयुष अधिकारी पर लोकसभा निर्वाचन 2014 आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए कई प्रकार के गंभीर आरोप लगे हैं। डॉ.सतीश गर्ग द्वारा अपने पद पर रहने के दौरान आकाश सूर्यवंशी की नियुक्ति अंशकालिक सफाई कर्मी (पी.टी.एस.) के पद पर नियमों के विपरीत करना, स्वार्थसिद्धि के उद्देश्य से स्वयं के द्वारा आकाश सूर्यवंशी का नियुक्ति आदेश तैयार कर हस्ताक्षर करना एवं डाक बुक पंजी में अशोक सूर्यवंशी का नाम अंकित कर जारी किया जाना, नियुक्ति आदेश में सामान्यतः उपस्थिति के लिये समय-सीमा निर्धारित न करना, जावक पंजी में स्वयं के द्वारा पी.टी.एस. नियुक्ति आदेश की प्रविष्टि करना एवं जावक लिपिक को अनुपस्थित बताकर झूठा कथन देकर जांच अधिकारी को भ्रमित करना, नियम विरूद्ध आचार संहिता का उल्लंघन कर अवैधानिक तौर पर पी.टी.एस. के पद पर नियुक्ति करना, सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत आवेदक द्वारा मांगी गई जानकारी उपलब्ध न करवाना, आयुक्त आयुष अधिकारी द्वारा वेतन आहरण पर रोक लगाने के पश्चात स्वयं का वेतन नियम विरूद्ध आहरण करने का प्रयास करना, संयुक्त जांच समिति द्वारा उपरोक्त तथ्य सत्य पाये जाने पर जिला आयुष अधिकारी डॉ.सतीश दत्त गर्ग को अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता, शासकीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने, वित्तीय संहिता व कोषालय संहिता के प्रावधानों के दौरान अवैधानिक तौर पर नियम विरूद्ध कार्यवाही कर वित्तीय अनियमितता की गई है।
सूत्रों ने साई न्यूज को आगे बताया कि डॉ.गर्ग के उपरोक्त कृत्य लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के प्रावधानों, एवं म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम तीन सामान्य (1) (2) (3) के विरूद्ध ऊपर वर्णित अनुशासनहीता पूर्ण किये गये कृत्य गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आते हैं, जो म.प्र.सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 10 सहित उक्त वर्णित अधिनियम के प्रावधानों के तहत दंडनीय है। संभाग आयुक्त दीपक खाण्डेकर द्वारा नियमानुसार विभागीय एवं कानूनी कार्यवाही करते हुए डॉ.सतीश गर्ग को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

नस्ती जिला कलेक्टर सिवनी के माध्यम से हमारे पास आई थी। हमारे कार्यालय से प्रभारी जिला आयुष अधिकारी डॉ.सतीश दत्त गर्ग को निलंबित कर दिया गया है।
दीपक खाण्डेकर

आयुक्त, जबलपुर.

गंदा बदबूदार पानी पीने मजबूर हैं शिव की नगरी के निवासी

गंदा बदबूदार पानी पीने मजबूर हैं शिव की नगरी के निवासी

गट्टू दादू के ‘हंटर‘ से घबराता है पालिका प्रशासन!

(अखिलेश दुबे)

सिवनीं (साई)। सिवनी शहर को भगवान शिव की नगरी भी माना जाता है। भगवान शिव वे ही हैं जिनकी जटाआंे में पुण्य सलिला गंगा समाई है। युवा और ऊर्जावान नेता राजेश त्रिवेदी के मार्गदर्शन में नगर पालिका प्रशासन पता नहीं कैसे अपने मुख्य मार्ग से भटक गया है। सिवनी शहर वासियों को मूलभूत सुविधाएं तो नहीं मिल पा रहीं है पर कमीशन के बंदरबांट वाले निर्माण कार्यों को पालिका प्रशासन द्वारा अपनी प्राथमिकता की फेहरिस्त में सबसे ऊपर स्थान दिया हुआ है।
एक पार्षद ने नाम उजागर न करने की शर्त पर समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया से चर्चा के दौरान कहा कि जबसे राजेश त्रिवेदी के नेतृत्व वाली परिषद नगर पालिका पर काबिज हुई है तबसे सिवनी शहर में अव्यवस्थाएं सिर चढ़कर बोल रही हैं। लोग बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे हैं और राजेश त्रिवेदी के नेतृत्व में पालिका प्रशासन द्वारा निर्माण कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर संपादित किया जा रहा है।
उक्त पार्षद ने आगे कहा कि दरअसल, निर्माण कार्यों में मोटा कमीशन जो मिलता है इसी कारण ‘विकास‘ की आड़ लेकर निर्माण कार्यों को करवाया जा रहा है। उक्त पार्षद का आरोप था कि नगर पालिका में विपक्ष में बैठी कांग्रेस द्वारा भी समय-समय पर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी को आंख दिखाई जाती है, पर बाद में सब कुछ पहले की ही तरह सामान्य हो जाता है।
उक्त पार्षद के अनुसार नगर पालिका के अंदर अगर कुछ प्रतिशत मामले नियमानुसार हो रहे हैं तो इसका श्रेय अधिवक्ता और सूचना के अधिकार के कार्यकर्ता दादू निखिलेंद्र नाथ सिंह उर्फ ‘गट्टू दादू‘ को जाता है। उन्होंने बताया कि गट्टू दादू के आरटीआई वाले हंटर से पालिका के अंदर खलबली मच जाती है।

गंदे पानी की समस्या
वहीं, अनेक वार्ड में पिछले लगभग छः माहों से गंदे और बदबूदार पानी की समस्या का सामना वार्डवासी कर रहे हैं। बार-बार मीडिया की सुर्खियां बनने के बाद भी पालिका प्रशासन की कुंभकर्णीय निंद्रा न टूटने पर किसी को आश्चर्य नहीं हो रहा है किन्तु जब विपक्ष में बैठी कांग्रेस ही इस मामले में मौन साधी हुई है तब नागरिकों की समस्याओं के लिए लड़ने वाला शायद ही कोई बचा हो। विपक्ष में बैठी कांग्रेस द्वारा भी शहर भर में हो रही गंदे पानी की अनियमित सप्लाई के बारे में आवाज बुलंद नहीं करना वाकई लोगों के लिए पीड़ादायक ही साबित हो रहा है।

न आंदोलन न संवेदना!
सिवनी शहर के लोगों को गंदा पानी पीने पर मजबूर होना पड़ रहा है पर कांग्रेस द्वारा इसके लिए घड़ियाली आंसू भी नहीं बहाए गए हैं। जिला कांग्रेस के तीन और नगर कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने भी पालिका प्रशासन को कभी कटघरे में खड़ा नहीं किया है। एक बार अवश्य ईदगाह के पास वाले नाले हेतु कांग्रेस ने आंदोलन किया था, पर उसके बाद पालिका में कांग्रेस भाजपा की मिली जुली सरकार ही नजर आती रही है।

बढ़ रहीं बीमारियां!
गंदे पानी के सेवन से गैस, बदहजमी, आंव, आंत्रशोध, पेट दर्द, उल्टी दस्त जैसी बीमारियों के मरीजों की तादाद में जमकर इजाफा हुआ है। संपन्न और जानकार लोग तो इस पानी को फिटकरी आदि से साफ कर पीने योग्य बना लेते हैं पर बाकी सारे तो गंदा पानी पीकर बीमार होने पर मजबूर हैं।

करोड़ों के वारे न्यारे

बताया जाता है कि पानी के शोधन के लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा करोड़ों रूपए खर्च किए जाते हैं। सूचना के अधिकार के तहत भी यह जानकारियां मांगी गई हैं कि राजेश त्रिवेदी के अध्यक्षयीय कार्यकाल में जल शोधन के लिए कितनी मात्रा में क्या क्या खरीदा गया है? किन्तु एक माह की अवधि पूरी होने के बाद भी पालिका द्वारा जानकारियां प्रदान नहीं की गई हैं।

सोमवार, 31 मार्च 2014

ओला पीड़ितों को क्या भूल गए दिनेश!


ओला पीड़ितों को क्या भूल गए दिनेश!

दिनेश का भाजपा को समर्थन. . .

(अय्यूब कुरैशी)


सिवनी (साई)। सिवनी के निर्दलीय विधायक दिनेश राय द्वारा गत दिवस बालाघाट में नरेंद्र मोदी का मंच साझा करना और भाजपा के साथ कदम मिलाने की बात कहने की व्यापक प्रतिक्रयाएं सामने आ रही हैं। इस संबंध में सोशल मीडिया पर ‘क्या कहते हैं मित्रों‘ वाली पोस्ट वायरल हो रही है।
इस पोस्ट में कहा गया है कि सिवनी के निर्दलीय विधायक दिनेश राय जिन्होंने किसी पार्टी का झंडा नहीं उठाने का वायदा जनता से विधान सभा चुनाव के पहले किया था, अब लोकसभा में भाजपा का सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। सिवनी विधानसभा में ओलावृष्टि से फसलें तबाह हई हैं। किसानों के घर चूल्हे नहीं जल पा रहे हैं। दिनेश राय अगर नरेंद्र मोदी के सामने ही शिवराज सिंह चौहान से सिवनी विधानसभा के किसानों को तत्काल राहत दिए जाने की शर्त पर सपोर्ट देते तो सिवनी विधानसभा के लोग उनके ऋणी रहते, इस तरह का कोई वाक्या नहीं हुआ।
पोस्ट में आगे कहा गया है कि लगता है दिनेश भाई भी अब मंझे हुए राजनेता हो गए हैं। मुख्यमंत्री चाहे किसी दल का हो उसका साथ देने का वायदा करने वाले दिनेश भाई ने अच्छा काम किया है पर किसानों के लिए वे क्या कर रहे हैं इस बारे में जनता को अगर बता देते तो बेहतर होता। क्या अब उम्मीद की जाए कि लोकसभा चुनावों में सिवनी विधानसभा में उत्साह का संचार करने के लिए जिम्मेदार नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी और दिनेश राय साथ-साथ चुनाव प्रचार पर निकलेंगे. . .।
इस पोस्ट के संबंध में लोगों की प्रतिक्रियाएं मिलीजुली सामने आ रही हैं। इसके पहले भाजपा के कुछ नेता नरेंद्र मोदी की सभा में दिनेश राय के द्वारा शुक्रवारी बाजार में घोषणा पत्र जारी किए जाते समय किसी दल का झंडा नहीं उठाने की बात कही गई थी को भी चर्चाओं का मुद्दा बनाया गया था।
वहीं, एक नेता ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा कि दिनेश राय अपना सियासी नफा नुकसान खुद जानें, पर कम से कम गरीब किसानों की तबाह हुई फसल के बारे में नरेंद्र मोदी के सामने तो इस बात को रख देते।

किसानों से लेना देना नहीं कांग्रेस भाजपा को!
गौरतलब है कि मण्डला में चुनावी सभा को संबोधित करने आए कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मण्डला व बालाघाट में चुनावी सभा करने आए भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी द्वारा सिवनी जिले के किसानों की ओलावृष्टि में तबाह हुई फसल का जिकर करना भी मुनासिब नहीं समझा गया, जिससे लगने लगा है कि दोनों ही दलों के शीर्ष नेताओं को या तो यहां की जमीनी हालात के बारे में बताया नहीं गया है, या बताया गया है तो उन्होंने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया है।

मचने लगा पानी का हाहाकार!


मचने लगा पानी का हाहाकार!

(अखिलेश दुबे)

सिवनी (साई)। गर्मी की दस्तक के साथ ही जिला मुख्यालय में पानी के संकट की चिरपरिचित शुरूआत हो चुकी है। अनेक वार्डों में एक सप्ताह से नियमित तौर पर नल नहीं आने से हाहाकार मचा हुआ है। नपुंसक नगर पालिका प्रशासन की मदमस्त चाल देखकर लग रहा है, मानो गर्मी के मौसम में पानी का संकट और अधिक गहरा सकता है।
पिछले एक सप्ताह से मौसम में घुली ठण्ड एकाएक गायब हो चुकी है। अब भगवान भास्कर का रौद्र रूप सबके सामने आता जा रहा है। अपरान्ह ग्यारह बजते ही लोगों के कण्ठ सूखने आरंभ हो जाते हैं। लोगों के घरों में कूलर की आवाज सुनाई देने लगी है। इसके साथ ही साथ नगर पालिका प्रशासन के नकारेपन के चलते पानी का संकट भी तेजी से गहराने लगा है।
जिले के अनेक वार्ड ऐसे हैं जहां पानी का संकट साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। नगर के विवेकानन्द वार्ड, अकबर वार्ड, शास्त्री वार्ड सहित अनेक हिस्सों में पानी का संकट तेजी से गहराने लगा है। आलम यह है कि अनेक घरों में दो-दो नल कनेक्शन होने के बाद भी पानी की एक बूंद भी उन्हें नसीब नहीं हो पा रही है।
शहर में बाहुबली चौराहे से सर्किट हाउस मार्ग पर लगे एक सार्वजनिक नल ने तो एक सप्ताह से पानी ही नहीं उगला है जिससे यहां आसपास के दुकानदारों का जीना मुहाल हो रहा है। दुकानदार दूर-दूर जाकर पीने का पानी लेकर आ रहे हैं। नगर पालिका के पार्षद भी अपने-अपने वार्ड की सुध तक नहीं ले रहे हैं।
लोगों का मानना है कि अभी तो गर्मी का आगाज़ हुआ है। जैसे-जैसे गर्मी की तपन तेज होगी वैसे-वैसे पानी का संकट तेजी से बढ़ सकता है। कुछ लोगों का कहना है कि इसके पहले विधानसभा चुनाव के दौरान भी इसी तरह का संकट उत्पन्न हुआ था और अब लोकसभा चुनाव सिर पर हैं। कहीं, ऐसा तो नहीं कि यह किसी षणयंत्र के तहत किया जा रहा हो।

भयमुक्त हो चुके कर्मचारी!


भयमुक्त हो चुके कर्मचारी!

(शरद खरे)

सिवनी जनपद के तहत छुई के समीप मानेगांव प्राथमिक शाला के एक दर्जन बच्चे मटर खाने से बीमार पड़ गए। कहा जा रहा है कि यह मटर फफूंद लगा हुआ था। इन बच्चों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में दाखिल करवाया गया, जहां इनकी हालत खतरे से बाहर है। यह मटर तीन दिन पहले से फुलाकर रखी, बताई जाती है। कहा जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से यहां खाना नहीं बनाया गया था, और तीन दिन पहले फुलाई गई मटर को ही बच्चों को खिला दिया गया, जो आपत्तिजनक है।
वैसे भी गर्मी का मौसम आ चुका है और गर्मी के मौसम में खाना अपेक्षाकृत जल्दी ही खराब हो जाता है। इसकी परवाह शायद ही किसी को हो। दरअसल, ज्यादा से ज्यादा लाभ कमाने की जुगत में ठेकेदारों द्वारा सरकारी कर्मचारियों को अपने पक्ष में कर अवैध काम धंधों को अंजाम दिया जाता है। किसी भी रास्ते से मुनाफा कमाने की जुगत में लोग यह भूल जाते हैं कि इससे किसी का कितना बड़ा नुकसान हो सकता है। हो सकता है कि इससे किसी की जान पर भी बन आए।
सिवनी जिले में कर्मचारियों के मानस पटल से प्रशासनिक भय पूरी तरह समाप्त होता दिख रहा है। इसका कारण यह है कि जिला कलेक्टर कई बार मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण स्वयं कर चुके हैं। अगर जिला कलेक्टर स्वयं निरीक्षण कर रहे हैं और उनके निरीक्षण करते हुए चित्रों के साथ समाचारों का प्रकाशन और प्रसारण हो रहा हो तो इससे जिले भर में यह संदेश जाना चाहिए था कि कम से कम मध्यान्ह भोजन में तो कोताही जिला प्रशासन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं ही करेगा। विडम्बना ही कही जाएगी कि अनुविभाग या तहसील स्तर पर मध्यान्ह भोजन के निरीक्षण में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी और तहसीलदार पूरी तरह उदासीन रूख ही अख्तियार कर रहे हैं।
यह वाकई गंभीर मामला है। इस तरह की लापरवाहियां क्षम्य अपराध की श्रेणी में कतई नहीं आती हैं। इसके पहले कुरई विकास खण्ड में भी इसी तरह का वाक्या हो चुका है। उससे भी प्रशासन ने सबक नहीं लिया, जिसकी परिणिति अब इस रूप में सामने आई है। इस घटना की तो न्यायिक जांच होनी ही चाहिए, और दोषी सरकारी कर्मचारियों की बर्खास्तगी जैसी कठोर कार्यवाही होना चाहिए। ठेकेदार का अनुबंध समाप्त करना इसका इकलौता विकल्प नहीं है। ठेकेदार अब दूसरे नाम से ठेका ले लेगा, और वही लापरवाही फिर सामने आ सकती है। जिला प्रशासन को चाहिए कि इस संबंध में अब ‘कठोर कदम‘ उठाए।

छुट्टी मनाने जा रहे तीन नक्सली गिरफ्तार


छुट्टी मनाने जा रहे तीन नक्सली गिरफ्तार

(ब्यूरो कार्यालय)

भोपाल (साई)। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में तीन नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस बल और हाक फोर्स की संयुक्त कार्रवाई में इन्हें पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार ये ग्रामीणों के वेश में छत्तीसगढ़ स्थित अपने घर जा रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सबुन मरकाम निवासी लमरा, अजोर सिंह सिरसाम निवासी लखन झिरिया, केवल सिंह गौड़ निवासी काशी बहरा छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव स्थित अपने घर जा रहे थे। पुलिस को मुखबिर द्वारा इसकी सूचना पहले से ही मिल चुकी था। इसलिए राजनांदगांव जाने वाले सभी रास्तों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी।
जैसे ही ये 9 जनवरी के शाम ग्रामीणों के वेश में निकले पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पहले तो उन्होंने आनाकानी की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर अपना नक्सली होना कुबूल लिया। जानकारी के अनुसार ये तंडादलम नामक स्थन पर काफी सक्रिय हैं और परिवार के साथ छुट्टी मनाने घर जा रहे थे। तीनों नक्सली बरकटा थाना क्षेत्र के बताये जा रहे हैं।

स्वीकारी आगजनी की घटना
पकड़े गये तीनों नक्सली खतरनाक बताए जा रहे हैं। इन पर पांच-पांच हजार रूपए का इनाम भी घोषित किया था। बीते दिनों उन्होंने देवरबेली, केवराटोला व लुड़ामा गांव के पास बांस से भरे हुए ट्रक को आग के हवाले कर दिया था। आरोपियों ने अपना गुनाह कुबूल लिया है। 

बीजेपी से निकाले गए जसवंत ने साधा राजनाथ, मोदी पर निशाना


बीजेपी से निकाले गए जसवंत ने साधा राजनाथ, मोदी पर निशाना

(शैलेंद्र)

जैसलमेर (साई)। बीजेपी से निष्कासित किए गए जसवंत सिंह ने रविवार को नरेंद्र मोदी और उनके इर्द-गिर्द केंद्रित प्रचार पर हमला बोलते हुए ‘एक व्यक्ति की पूजा‘ की निंदा की और कहा कि दुनिया ऐसे लोगों की कब्रों की भरमार है, जिनके बारे में यह माना जाता था कि वह अपने देशों के लिए अत्यावश्यक हैं।
जसवंत सिंह को शनिवार को बीजेपी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया था, क्योंकि उन्होंने बाड़मेर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नाम वापस लेने से इनकार कर दिया था।
उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक पार्टी एक व्यक्ति की दासी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इसके साथ ही बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी को उनके (राजनाथ सिंह के) अध्यक्ष बनने को लेकर चेतावनी दी थी और यह भी कहा था कि पार्टी को उनके निर्णय का खामियाजा उठाना पड़ेगा।

कांग्रेस ने रायपुर में चौथी बार कैंडिडेट बदला


कांग्रेस ने रायपुर में चौथी बार कैंडिडेट बदला

(अभय नायक)

रायपुर (साई)। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की रायपुर लोकसभा सीट से चौथी बार अपना कैंडिडेट बदला है और दिग्गज नेता सत्यनारायण शर्मा को फिर से मैदान में उतारा है। शर्मा ने बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने कल देर रात इस बारे में निर्णय लिया।
इससे पहले कुर्मी समुदाय की छाया वर्मा को 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पार्टी ने अपना कैंडिडेट घोषित किया था। बाद में विधायक और पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा को उम्मीदवार बनाने से कुर्मी समुदाय ने नाराजगी जताई और उनकी उम्मीदवारी का विरोध किया।
इसके बाद एक बार फिर रायपुर से छाया वर्मा के नाम को हरी झंडी दे दी गई। इस बदलाव से कुछ कांग्रेसी नेता नाराज हो गये। शर्मा के समर्थकों ने 16 मार्च को पार्टी मुख्यालय में तोड़फोड़ की और उनकी उम्मीदवारी की मांग की। पार्टी ने कल देर रात शर्मा को फिर से अपना कैंडिडेट घोषित कर दिया। उनके खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री और छह बार भाजपा के सांसद रहे रमेश बैस मैदान में हैं।

उमर अब्दुल्ला की मंत्री ने वोट के लिए कुरान की कसम दिलाई


उमर अब्दुल्ला की मंत्री ने वोट के लिए कुरान की कसम दिलाई

(विनोद नेगी)

श्रीनगर (साई)। सोशल नेटवर्किंग साइट पर चल रहे एक वीडियो क्लिप जम्मू कश्मीर की सत्तारूढ़ नेशनल कांफ्रेंस सरकार के लिए शर्मिंदगी का सबब बन सकता है।
इस वीडियो में उमर अब्दुल्ला कैबिनेट की एकमात्र महिला सदस्य एवं राज्य की समाज कल्याण मंत्री सकीना इट्टू एक व्यक्ति को कुरान की कसम देकर समर्थन का वादा लेती दिख रही है। सोशल साइट्स पर खूब चल रहे इस विडियो में दिख रहा है कि यह शख्स कसम नहीं लेना चाहता। हालांकि नूराबाद की विधायक सकीना और उनके सहयोगी बार-बार उनसे ऐसा करने को कह रहे हैं।
विडियो में इट्टू कहती दिख रही हैं कि वह उनकी बेटी की तरह है, आप अपने हाथों में कुरान रख कर कसम खाएं कि आप पहले की तरह इस चुनाव में भी हमारा समर्थन करेंगे। इस पर वह बुजुर्ग शख्स कहते हैं कि वह मैडम (इट्टू) के लिए काम करेंगे, लेकिन वह कसम नहीं लेंगे।

सपा नेता ने दिया शर्मनाक बयान


सपा नेता ने दिया शर्मनाक बयान

कहा माया भी कुंआरी और मोदी भी कुंवारे, दोनों का रिश्तो पक्कौ

(ब्यूरो कार्यालय)

शामली (साई)। लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है नेताओं के विवादित बयानों की बाढ़ सी आ गई है। यूपी के कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नाहिद हसन ने भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीेदवार नरेन्द्रे मोदी और बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और गैरजिम्मे्दाराना बयान दिया है।
हसन के इस बयान के बाद विवाद शुरु हो गया है। इस विवादास्पदद बयान को लेकर नाहिद हसन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मोदी व मायावती पर प्रहार करते हुए हसन ने कहा कि मायावती और नरेन्द्रय मोदी का रिश्तार पुराना है। नाहिद ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि मायावती भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी की गोद में तीन बार बैठ चुकी हैं। सपा नेता ने कहा कि माया भी कुंवारी हैं और मोदी भी कुंवारे, दोनों का रिश्तौ पक्को‘।
नाहिद हसन ने कहा कि मायावती ने पहले उनके दादा से पंगा लिया था, दूसरी बार पिताजी से। उन्होंाने कहा कि मायावती ने अब पंगा उनके साथ लिया है। उनका मतलब था के 1984 के लोकसभा चुनाव में उनके बाबा अख्तर हसन ने मायावती को हराया था। उसके बाद लखनऊ में गेस्ट हाउस कांड उनके पिता मुनव्वर हसन का नाम भी उछला था। अब यदि मायावती उनके सामने प्रचार करने आती है तो वो भी उसे देख लेंगे।
साथ ही नाहिद ने कहा कि मायावती का पागल हाथी शामली व कैराना में नहीं घुस पाएगा।सुर्खियां बटोरने के चक्कार में नाहिद यहां तक भूल गए कि अब तक उनकी मां ठैच् से ही सांसद रही हैं। नाहिद ने शामली में इंटर कॉलेज के पास एक सभा को संबोधित करते हुए ये बयान दिया। आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर नाहिद हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शामली के जिला मजिस्ट्रेट एन पी सिंह ने रविवार को कहा कि समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नाहिद हसन के खिलाफ आईपीसी की धारा 171 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।

तोहफे में चोर दे गया नोट गिनने की मशीन


तोहफे में चोर दे गया नोट गिनने की मशीन

(विजय सिंह राजपूत)

इंदौर (साई)। चोर चोरी करने के लिए आएगा तो कुछ न कुछ सामान लेकर ही जाएगा, लेकिन चोर घुसे और सामान ले जाने के बजाय कुछ छोड़कर चला जाए तो किसी आश्चर्य से कम नहीं होगा, लेकिन घ्सा हुआ है। बदमाश चोरी करने के लिए घुसा, लेकिन कुछ लेकर नहीं गया बल्कि दुकान मालिक के लिए तोहफे में नोट गिनने की मशीन छोड़कर चला गया।
पुलिस के अनुसार विजय पिता बनारसीलाल चोपड़ा निवासी जानकी नगर ने बताया कि उनकी जवाहर मार्ग पर चोपड़ा टेंट सप्लायर्स के नाम से दुकान है। बदमाश उनकी दुकान का ताला तोड़कर चोरी की नीयत से अंदर घुस गया था। बदमाश ने दुकान को तलाशा, लेकिन उसे घ्सा कुछ नहीं मिला, जिसे वह चुराकर ले जाए। वहां पर टेंट का सामान रखा हुआ था। बदमाश वहां से बगैर चोरी कर चला गया। जाते-जाते वहां नोट गिनने की मशीन छोड़ गया। सुबह वह जब दुकान पर पहुंचे, तो ताला टूटा देख पहले तो उन्हें झटका लगा, लेकिन बाद में जब कुछ भी चोरी न जाने का पता चला तो राहत की सांस ली। जब उन्हें पता चला कि चोर दुकान में नोट गिनने क ी मशीन छोड़ गया है तो वह भी आचर्यचकित रह गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने नोट गिनने की मशीन को जब्त कर लिया है। पुलिस को शंका है कि बदमाश मशीन कहीं ओर से चुराकर लाया होगा और वहां चोरी करने के लिए घुसा, लेकि न सामान नहीं ले जा सका। पकड़े जाने के डर से उसने मशीन वहीं पटक दी। पुलिस आसपास के इलाके में देख रही है कि कहीं से मशीन चोरी तो नहीं हुई है। केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

शिक्षक ने किया 6 साल की मासूम से रेप


शिक्षक ने किया 6 साल की मासूम से रेप

(हिना देशमुख)

बालाघाट (साई)। मध्यप्रदेश के कटंगी थानाक्षेत्र में एक शिक्षक ने गुरू और शिष्य के रिश्ते को कलंकित कर 6 वर्षीय मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया। घटना उस वक्त हुई जब लंच के दौरान बच्ची स्कूल के पास ही खेल रही थी।
जानकारी के अनुसार कटंगी थाना वार्ड नं. 12 निवासी संतोष देशमुख कटंगी प्राथमिक शाला में शिक्षक है। पीडित मासूम बच्ची स्कूल समीप ही रहती है। संतोष की उस पर कई दिनों से नजर थी। दोपहर के वक्त जैसे ही लंच हुआ। संतोष स्कूल के बाहर आया जहां मासूम खेल रही थी। शिक्षक ने उसे अपनी मीठी-मीठी बातों में लगाकर बुला लिया और एकांत में लेजाकर उससे दुष्कर्म कर डाला।
संतोष की वैहशियाना हरकत से बच्ची घबरा गई और डरी सहमी हुई घर पहुंची। परिजनों ने उससे इसका कारण पूछा तो उसने संतोष के कुकर्म को बयान कर दिया। परिजनों ने पुलिस में संपर्क किया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे ले लिया है। सोमवार को उसे न्यायालय में पेशकर जेेल भेज दिया जाएगा।

भाजपा जीत के चक्कर में कर रही गलतियां : प्रभात झा


भाजपा जीत के चक्कर में कर रही गलतियां : प्रभात झा

(एस.के.कौशल)

नरसिंहपुर (साई)। सत्ता पाने के लिए भाजपाई इतने बेकरार हैं कि हर किसी को पार्टी में प्रवेश दिया जा रहा है। खुद भाजपा के वरिष्ठ नेता भी इस बात को मान रहे हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने भी बड़ी साफगोई दिखाते हुए यह बात मानी कि हमें जीतने वाले उम्मीदवार चाहिए, इसलिए कुछ समझौते करने पड़ रहे हैं। उन्होंने जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि हमें हर हाल में 272 सीटों का आंकड़ा प्राप्त करना है।
ऐसे में पार्टी से कुछ गड़बडियां हो सकती हैं। झा की यह स्वीकारोक्ति तब आई जब आपराधिक और भ्रष्ट छवि के नेताओं को भाजपा में लेने पर पत्रकारों ने प्रश्। किए। हालांकि उन्होंने इसके लिए यह सफाई भी दी कि पार्टी के विस्तार के लिए यह हो रहा है।
इससे पूर्व झा ने भाजपा प्रत्याशी उदय प्रताप सिंह के समर्थन में सभाओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेने जिले के विभिन्न स्थानों का दौरा किया। वहीं शुक्रवार को उन्होंने गाडरवारा मे कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें उन्होंने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ाकर कांग्रेस ने देश की दुर्दशा की है।

रेलवे आरक्षण केंद्रों पर भी रहेगी चुनाव आयोग की नजर


रेलवे आरक्षण केंद्रों पर भी रहेगी चुनाव आयोग की नजर

(दीप्ति)

भोपाल (साई)। चुनाव आचार संहिता के दायरे से अब रेलवे विभाग भी दूर नहीं रहा। जी हां जानकारी के अनुसार एक साथ दस या अधिक टिकट आरक्षित कराने या ग्रुप में रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों पर भी चुनाव आयोग की नजर रहेगी। दस से अधिक रिजर्वेशन कराने वालों का लेखा-जोखा चुनाव आयोग को दिया जा सकता है।
सूत्रों के अनुसार इस बारे में चुनाव आयोग ने रेल मंत्रालय को एक सर्कुलर जारी किया है। इसमें दस या अधिक आरक्षित गु्रप टिकट लेने वालों की जानकारी चुनाव आयोग को भेजने का जिक्र किया गया है। आयोग ने स्टेशन पर संदिग्धों पर भी कड़ी निगरानी रखने के आदेश दिए है।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार चुनाव अवधि में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न हो और राजनीतिक दल यात्रियों को मुफ्त यात्रा की सुविधाएं मुहैया न करा सकें इसके लिए गु्रप रिजर्वेशन और दस से अधिक टिकट कटवाने वाले लोगों पर निगरानी रखी जाएगी। आवश्यकता पडऩे पर ऐसे यात्रियों की सूची चुनाव आयोग को भी सौंपी जा सकती है। आयोग के सर्कुलर में कहा है कि टिकट लेने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाए।