मंगलवार, 6 सितंबर 2011

घातक है दवा कंपनियों और चिकित्सकों का गठजोड़


घातक है दवा कंपनियों और चिकित्सकों का गठजोड़

(लिमटी खरे)

भारत गणराज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं में तेजी से इजाफा दर्ज किया गया है। विडम्बना यह है कि स्वास्थ्य सुविधाओं परमहामहिम राष्ट्रपति तो चिंतित नजर आ रही हैं पर सरकारें पूरी तरह से मौन ही हैं। अपने कार्यकाल में इस संदर्भ में तीसरी बार अपील की है महामहिम राष्ट्रपति ने। आजाद भारत में चिकित्सकों पर जोर नहीं रह गया है सरकार का। कितने आश्चर्य की बात है कि आजादी के छः दशकों बाद भी नीम हकीमों के भरोसे बैठा है आम हिन्दुस्तानी। यक्ष प्रश्न आज भी यही खड़ा हुआ है कि आखिर कैसे लगे धनवंतरी के वंशजों पर अंकुश। चिकित्सा की पढ़ाई के वक्त लिए गए अपने अपने कौल को भूल चुके हैं चिकित्सक। यह सब कुछ धन पिपासा के चलते ही हुआ है। महामहिम राष्ट्रपति ने दवा कंपनियों ने अपील की है कि वे गरीबों तक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने में महती भूमिका निभाएं। एक दवा जो जैनरिक नाम से महज पांच रूपए की बिकती है वही दवा एक मशहूर कंपनी के रेपर में अस्सी रूपए की बिक रही है। इस लिहाज से दवा कंपनियों पर नकेल कसना जरूरी हो गया है।

हैदराबाद में इंटरनेशनल कन्वेन्शन सैंटर में शिक्षक दिवस के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति ने 71वें एफआईपी वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ फार्मेसी एण्ड फार्मास्युटिकल साईंस का उद्यघाटन करते हुए कहा कि आज चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में हुई प्रगति सराहनीय है। उन्होंन दवा उद्योग का आव्हान किया है कि वह देश के गरीबों तक स्वास्थ्य सेवा का लाभ पहुंचाने आगे आए। उन्होंने कहा कि आईपीआई क मौजूदा बारह अरब डालर के कारोबार को देखकर कहा जा सकता है कि 2015 तक यह बीस अरब डालर तक पहुंच सकता है।

एक तरफ यह है देश के पहले नागरिक का आव्हान वहीं दूसरी ओर कांग्रेसनीत केंद्र सरकार महामहिम राष्ट्रपति के सपनों पर पानी फेरती ही नजर आ रही है। योजना आयोग, वित्त मंत्रालय और वाणिज्य मंत्रालय प्रत्यक्ष विदेश निवेश अर्थात एफडीआई का हिमायती बन स्वास्थ्य सुविधाओं पर कुठाराघात करने से नहीं चूक रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय इसे उचित नहीं मानता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा देसी दवा कंपनियों के अधिग्रहण से आम जनता के लिए मौजूद सस्ती जैनरिक दवाओं की उपलब्धता पर खतरा मंडराना आरंभ हो गया है।

1600 में भारत आई ईस्ट इंडिया कंपनी ने बाद में देश पर शासन किया। यह कंपनी व्यापार के उद्देश्य से भारत आई थी। आज प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के जरिए शासकों की छिपी महात्वाकांक्षाएं और निहित स्वार्थ अवश्य ही पूरे हों किन्तु इससे हमारे घरेलू उद्योगों पर प्रतिकूल असर पड़े बिना नहीं रहेगा। गौरतलब है कि 2006 से 2010 के बीच बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने दवाओं के क्षेत्र में निवेश के नाम पर महज देशी कंपनियों का ही अधिग्रहण किया है। चिंता का विषय यह है कि किसी भी विदेशी कंपनी ने पिछले एक दशक में नई दवा फैक्टरी लगाने के नाम पर एक रूपए का भी निवेश नहीं किया है। पता नहीं यह बात सरकार को समझ में क्यों नहीं आ रही है।

आंकड़ों पर अगर नजर डाली जाए तो अगस्त 2006 में मैट्रिक्स लैब को दुनिया के चौधरी अमेरिका की कंपनी मेलान ने 736 मिलियन डालर में खरीद लिया था। अप्रेल 2008 में सिंगापुर की कंपनी फ्रेसेनियल काबी ने डाबर फार्मा के स्वामित्व को 219 मिलियन डालर में खरीदा था। इसी साल जून में जपान मूल की दाइची सांक्यू नामक कंपनी ने सुप्रसिद्ध रैनबेक्सी लैब को चार हजार छः सौ मिलियन डालर से ज्यादा में खरीदा था।

खरीदने बेचने का यह सिलसिला अनवरत जारी रहा। वाणिज्य, वित्त मंत्रालय के साथ ही साथ योजना आयोग भी इसके दुष्प्रभावों से अनजान या जानकार अनजान बने रहते हुए मौन साधे रहा। जुलाई 2008 में ही फ्रांस की एक कंपनी सानोफी अवेन्टीस ने सांता बायोटेक को 783 मिलियन डालर में खरीद लिया। दिसंबर 2009 में अमेरिका की एक कंपनी होसपीरा ने ऑर्चिड केमीकल्स को चार सौ मिलियन डालर में अपना बना लिया। इसी तरह मई 2010 में अमेरिका की ही अबोट ने पीरामल हेल्थ केयर को तीन हजार सात सौ बीस मिलियन डालर में खरीद लिया।

एक तरफ बहुराष्ट्रीय कंपनियां भारत सरकार की आंखों में धूल झोंकती रही वहीं दूसरी ओर जनसेवकों की मिली भगत से देश में ही काले अंग्रेज (भारतियों के दुश्मन बने खुद भारतीय) भी लोगों का खून चूसने का काम करने लगे। सरकार से मंहगी जमीने रियायती मूल्यों पर लेकर पांच सितारा अस्पताल बनाने वाले इन अस्पताल संचालकों ने जमीन लेते वक्त भरे बांड को भूलकर सिर्फ अमीरों का ही इलाज आरंभ किया। आदि काल में ‘राजवैद्य‘ का काम सिर्फ राजा का इलाज करना होता था। उसी तर्ज पर इन अस्पतालों ने अमीरों के इलाज में ही दिलचस्पी दिखाई जबकि नियमानुसार इन्हें अपने पच्चीस फीसदी बिस्तर गरीब गुरबों के लिए आरक्षित रखने थे।

हाल ही में दिल्ली में सर्वोच्च न्यायालय ने इस तरह के अस्पतालों को आड़े हाथों लिया है। जस्टिस आर.वी.रविंद्रन औश्र जस्टिस ए.के.पटनायक की युगल बैंच ने कहा है कि इस तरह के अस्पताल अपनी क्षमता का पच्चीस फीसदी ओपीडी में तो दस फीसदी बिस्तारों में गरीबों के इलाज के लिए सुरक्षित रखें। जब इनकी पैरवी करने वाले अधिवक्ता ने इसे अव्यवहारिक बताया तो कोर्ट ने दो टूक शब्दों में कह दिया कि अस्पतालों ने जमीन सरकार से क्यों ली? अगर अस्पताल एसा नहीं कर सकते तो वे जमीन सरकार को वापस कर दें और फिर बाजार से जमीन खरीदकर अस्पताल बनवाएं। रियायती जमीन लेते वक्त अनुबंध पर किए हस्ताक्षर से अस्पताल प्रबंधन अनुबंध की शर्तों से नहीं बच सकते।

बहरहाल, देश की पहली महिला महामहिम राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल की बारंबार की जाने वाली यह चिंता बेमानी नहीं है कि देश में चिकित्सकों की भारी कमी है। मार्च 2009 में पश्चिमी दिल्ली में भारतीय चिकित्सा परिषद की प्लैटिनम जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी यह पीड़ा सामने उभरकर सामने आई। इससे पहले अक्टूबर 2008 में भी महामहिम ने असम के तेजपुर में आर्युविज्ञान संस्थान की आधारशिला रखते हुए इसी मसले पर अपनी चिंता जाहिर की थी।

अपने अपने मतदाताओं को लुभाने के लिए सत्ता में बैठे जनप्रतिनिधि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), उप स्वास्थ्य केंद्र या सिटी डिस्पेंसरी तो स्वीकृत करा लेते हैं किन्तु इन अस्पतालों में कितना अमला वास्तव में कार्यरत है, इस बारे में देखने सुनने की फरसत किसी को भी नहीं है। सत्ता के मद में चूर ये जनप्रतिनिधि चुनावो की घोषणा के साथ ही एक बार फिर सक्रिय हो मतदाताओं को लुभावने वादों से पाट देते हैं।

नेशनल रूलर हेल्थ मिशन के प्रतिवेदन पर अगर नज़र डाली जाए तो देश की साठ फीसदी से अधिक पीएचसी में सर्जन नहीं हैं, इतना ही नहीं पचास फीसदी जगह महिला चिकित्सक गायब हैं, तो 55 फीसदी जगह बाल रोग विशेषज्ञ। क्या ये भयावह आंकड़े सरकार की तंत्रा तोड़ने के लिए नाकाफी नहीं हैं।

दिया तले अंधेरा की कहावत देश की सबसे बड़ी पंचायत में साफ हो जाती है। यूं तो सभी दल आरक्षण का झुनझुना बजाकर वोट बैंक तगड़ा करने की फिराक में रहते हैं किन्तु सांसदों के इलाज के लिए तैनात चिकित्सा कर्मियों में महज 22 फीसदी चिकित्सक ही कोटे के हैं। हाल ही में सूचना के अधिकार में निकाली गई जानकारी से यह कड़वा सच सामने आया है। सांसदों के लिए तैनात 49 चिकित्सकों मेंसे नौ अनुसूचित जाति, एक एक अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के हैं।

कांग्रेसनीत संप्रग सरकार के लिए क्या यह विचारणीय प्रश्न नहीं है कि महज पांच माहों में देश की महामहिम चिकित्सकों को गांव की ओर रूख करने और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की बात कह रहीं हैं। कांग्रेस की इस अनदेखी को उसकी निर्लज्जता से अधिक और कुछ नहीं कहा जा सकता है। देश के महामहिम की अपील को ही संप्रग सरकार ने एक कान से सुनकर दूसरे कान से बाहर निकाल दिया हो, तो फिर देश के आखिरी छोर के आदमी का तो भगवान ही मालिक है।

बहरहाल प्रश्न यह उठता है कि आखिर चिकित्सा जैसे पवित्र पेशे के माध्यम से जनसेवा को उतारू युवा गांव की ओर रूख क्यों नहीं करना चाहते? संभवतः विलासिता के आदी हो चुके युवाआंे को गांव की धूल मिट्टी और अभाव का जीवन रास नहीं आता होगा इसी के चलते वे गांव नहीं जाना चाहते। इसके साथ ही साथ शहरों में सरकारी चिकित्सकों के आवासों पर लगने वाली मरीजों की भीड़ भी उन्हें आकर्षित करती होगी। हर जिला मुख्यालय का नामी सरकारी डॉक्टर किसी न किसी अध्यनरत चिकित्सक का पायोनियर‘ भी होता होगा।

वैसे इस मामले में सरकार को दोष देना इसलिए उचित होगा क्योंकि सरकार द्वारा चिकित्सकों को गांव भेजने के लिए उपजाउ माहौल भी तैयार नहीं किया गया है। अस्सी के दशक में सुनील दत्त अभिनीत ‘‘दर्द का रिश्ता‘‘ चलचित्र का जिकर यहां लाजिमी होगा। उस चलचित्र में विदेश में अपनी सेवाएं दे रहे चिकित्सक का किरदार निभा रहे सुनील दत्त ने अपनी ही बेटी के इलाज के दौरान हुई तकलीफों से प्रेरणा लेकर हिन्दुस्तान में गांवों में जाकर सेवा करने का संकल्प लिया था।

वह निश्चित रूप से चलचित्र था, पर उससे प्रेरणा लेकर न जाने कितने नौजवानों ने गांवों की ओर रूख किया था। कहने का तात्पर्य महज इतना है कि सरकार को चाहिए कि फूहड़ और समाज को बरबादी के रास्ते पर ले जाने वाले चलचित्रों के स्थान र प्रेरणास्पद चलचित्रों के निर्माण को प्रोत्साहन देने की आज महती जरूरत है। कहने को तो देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से लेकर आज तक न जाने कितने नेताओं ने कहा है कि भारत का दिल गांव में बसता है। पर गांव की सुध लेने वाला आखिर है कौन? इस सबके आभाव में अप्रशिक्षित चिकित्सा कर्मी आज भारत के दिल के स्वास्थ्य के साथ सरेआम खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

पीडित मानवता की सेवा का संकल्प लेने वाले हिन्दुस्तान के चिकित्सकों की मानवता कभी की मर चुकी है। आज के युग में चिकित्सा का पेशा नोट कमाने का साधन बन चुका है। आज के समय को देखकर कहा जा सकता है कि मरीज की कालर एक डाक्टर द्वारा बिस्तर पर ही पकडी जाती है। दवा कंपनियों की मिलीभगत के चलते मरीजों की जेब पर सीधे सीधे डाका डाला जा रहा है। चिकित्सकों और दवा कंपनियों ने मिलकर तंदरूस्ती हजार नियामत की पुरानी कहावत पर पानी फेरते हुए अपना नया फंडा इजाद किया है कि स्वास्थ्य के नाम पर जितना लूट सको लूट लो। इसी तारतम्य में स्वयंभू योग गुरू बाबा रामदेव ने बिना मेडीकल रिपर्जेंटेटिव ही स्वास्थ्य की उपजाउ भूमि पर न केवल अपना साम्राज्य स्थापित किया है, वरन् अब तो वे देश पर राज करने का सपना भी देखने लगे हैं। संस्कृत की एक पुरानी कहावत है, ‘‘न दिवा स्वप्नं कुर्यात‘‘ अर्थात दिन में सपने नहीं देखना चाहिए, किन्तु बाबा रामदेव को लगता है कि योग के बल पर उन्होंने जो आकूत दौलत और शोहरत एकत्र की है, उसे वे भुना सकते हैं।

इस परिदृश्य में एक प्रश्न दिमाग में कौंधता है, वह है कि हमें सरकार से ही यह प्रश्न करना चाहिए कि हम उम्मीद तो करते हैं कि चिकित्सक को सेवा भावी होना चाहिए, किन्तु यह तो बताया जाए कि चिकित्सकों को प्रशिक्षण सेवा के लिए दिया जा रहा है या व्यवसाय के लिए? आज आर्युविज्ञान, आर्युवेदिक, यूनानी या होम्योपैथिक हर चिकित्सा को पैसा कमाने का साधन बना लिया गया है। इसके लिए जिम्मेदार कौन है? जाहिर है सरकारें। जब हम देखते हैं कि चिकित्सकों के दरवाजे पर दवा कंपनियों के प्रतिनिधियों की लाईन लगी हुई है। कभी पता लगता है कि चिकित्सक के घर का आटा दाल राशन यहां तक कि अंडर गार्मेंटस मकान दुकान सभी का यानी पिन टू प्लेन का खर्च दवा कंपनियां उठा रही हैं तो हर किसी का चिकित्सा जैसे दुधारू पेशे की ओर आकर्षित होना स्वाभाविक ही है।

सरकारी चिकित्सकों में गजब का स्टेमना होता है। वे आठ से एक बजे तक और शाम चार से छः बजे तक सात आठ घंटे की कठोर ड्यूटी करने के बाद भी अपने निजी क्लीनिक में जाकर सैकड़ों मरीजों को देखने का माद्दा रखते हैं। चिकित्सकों की इस एनर्जी पर शोध अवश्य ही होना चाहिए। अमूमन आठ घंटे का थका मांदा सरकारी कर्मचारी जब घर लौटता है तब उसे अपने परिवार के अलावा कुछ दिखाई नहीं देता है, पर इन चिकित्सकों को अपनी मरीजों से एक अलग किस्म का ‘लगाव‘ होता है, जिसके चलते ये अस्पताल के बाद भी चिकित्सा की निजी दुकानों पर जाकर मरीजों को देखने की जहमत उठाते हैं। हां अस्पताल से अगर समय बेसमय काल आ जाए जो एसा लगता है मानों इनके मुंह में किसी ने कुनैन की गोली फोड़ दी हो।

बहरहाल मेडीकल काउंसलि ऑफ इंडिया द्वारा अक्टूबर 2008 में एक कोड लाने की तैयारी की जा रही थी, जिसके तहत दवा कंपनियों से तोहफा लेने वाले चिकित्सकों का लाईसेंस रद्द किए जाने का प्रावधान किया गया था। एमसीआई द्वारा स्वास्थ्य के देवता भगवान धनवंतरी के वर्तमान वंशजों अर्थात चिकित्सकों पर लगाम कसने की कवायद की जा रही थी। एमसीआई कोड के अनुसार चिकित्सक और उसके परिजन अब दवा कंपनियों के खर्चे पर सेमीनार, वर्कशाप, कांफ्रेंस आदि में नहीं जा सकेंगे। कल तक अगर चिकित्सक एसा करते थे, तब भी वे उजागर तौर पर तो किसी को यह बात नहीं ही बताते थे। इसके अलावा दवा कंपनियों के द्वारा चिकित्सकों को छुट्टियां बिताने देश विदेश की सैर कराना प्रतिबंधित हो जाएगा। चिकित्सक किसी भी फार्मा कंपनी के सलाहकार नहीं बन पाएंगे तथा मान्य संस्थाओं की मंजूरी के उपरांत ही शोध अथवा अध्ययन के लिए अनुदान या पैसे ले सकेंगे। आज तीन साल बीतने के बाद भी वह कोड़ लापता है। जाहिर है दवा कंपनियों की भारी भरकम थैलियों ने सरकार का मुंह बंद कर दिया होगा।

वै एमसीआई कोड भले ही ले आए पर चिकित्सकों के मुंह में दवा कंपनियों ने जो खून लगाया है, उसके चलते चिकित्सक इस सबके लिए रास्ते अवश्य ही खोज लेंगे। देखा जाए तो दुनिया का चौधरी अमेरिका इस मामले में बहुत ही ज्यादा सख्त है। अमेरिका में अनेक एसे उदहारण हैं, जिनको देखकर वहां के चिकित्सक और दवा कंपनी वालों की हिम्मत मरीजों की जेब तक हाथ पहुंचाने की नहीं हो पाती है। अमेरिका की एली लिली कंपनी ने तीन हजार चार सौ चिकित्सकों और पेशेवरों के लिए 2.20 करोड डालर (एक अरब रूपए से अधिक) दिए, बाद में गडबडियों के लिए उस कंपनी को 1.40 अरब डालर (64.40 अरब रूपए से अधिक) की पेनाल्टी भरनी पडी।

इसी तरह फायजर कंपनी ने चिकित्सकों और पेशेवरों के माध्यम से गफलत करने पर 2.30 अरब डॉलर (एक सौ पांच अरब रूपए से अधिक) का दण्ड भुगता। ग्लेक्सोस्मिथक्लाइन ने 30909 डालर (14 लाख रूपए से अधिक) के औसत से 3700 डॉक्टर्स को 1.46 करोड डालर (6.71 अरब रूपए से अधिक) दिए तो मर्क ने 1078 पेशेवरों को 37 लाख डालर (सत्रह करोड रूपए से अधिक) का भुगतान किया।

अमेरिका में फिजिशियन पेमेंट सानशाइन एक्ट लाया जा रहा है, जिसके तहत दवा कंपनियों को हर साल 100 डालर से अधिक के भुगतान की जानकारी देनी होगी। जानकारी देने में नाकाम या आनाकानी करने वाली कंपनी को हर भुगतान पर कम से कम 1000 डालर और जानबूझकर जानकारी छिपाने के आरोप में कम से कम दस हजार डालर का भोगमान भुगतना पडेगा।

दरअसल पेंच चिकित्सकों द्वारा लिखी जाने वाली दवाओं में है। निहित स्वार्थ और लाभ के लिए चिकित्सकों द्वारा कंपनी विशेष की दवाओं को प्रोत्साहन दिया जाता है। दवा कंपनी द्वारा अनेक लीडिंग प्रेक्टीशनर्स को पिन टू प्लेन सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। चिकित्सकों के बच्चों की पढाई लिखाई से लेकर घर तक खरीदकर देती हैं, दवा कंपनियां। इसी बात से अंदाज लगाया जा सकता है कि दवा कंपनियों द्वारा चिकित्सकों के साथ मिलकर किस कदर मोनोपली मचाई जाती है, और मरीजों की जेब किस तरह हल्की की जाती है।

चिकित्सकों द्वारा सस्ती दवाएं नहीं लिखी जातीं हैं, क्योंकि जितनी मंहगी दवा उतना अधिक कमीशन उसे मिलता है। वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो चिकित्सकों पर होने वाले खर्चे के कारण ही दवाओं की कीमतें आसमान छू रहीं हैं। बीते साल में ही दवाओं की कीमतों में 20 से 30 फीसदी तक इजाफा हुआ है। हृदय रोग के काम आने वाली दवाएं तो 70 फीसदी तक उछाल मार चुकीं हैं। कहा जाता है कि लगभग पचास फीसदी दवाएं तो अनुपयुक्त ही हैं। मर्क कंपनी की अथर्राइटिस की दवा वायोक्स के साईड इफेक्ट के मामले में कंपनी ने मौन साध लिया था। इसके सेवन से हार्ट अटैक की संभावनाएं बहुत ज्यादा हो जाती थीं। अनेक मौतों के बाद इस दवा को वापस लिया गया था।

महानगरों सहित लगभग समूचे हिन्दुस्तान के बडे शहरों में चिकित्सा की दुकानें फल फूल रही है, आम जनता कराह रही है, सरकारी अस्पताल उजडे पडे हैं, पर सरकारें सो रहीं हैं। नर्सिंग होम में चिकित्सकों के परमानेंट पेथालाजी लेब, एक्सरे आदि में ही टेस्ट करवाने पर चिकित्सक उसे मान्य करते हैं, अन्यथा सब बेकार ही होता है। कितने आश्चर्य की बात है कि सरकारी अस्पतालों में होने वाले टेस्ट को इन्हीं चिकित्सकों द्वारा सिरे से खारिज कर दिया जाता है। अगर वाकई सरकारी अस्पताल के टेस्ट मानक आधार पर सही नहीं होते हैं तो बेहतर होगा कि सरकारी अस्पतालों से इन विभागों को बंद ही कर देना चाहिए। यहां तक कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज के संसदीय क्षेत्र और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कर्मभूमि विदिशा में जिला चिकित्सालय में पदस्थ सिविल सर्जन श्रीमति जैन के पास इतना समय है कि वे अस्पताल के ठीक गेट के सामने अपनी निजी चिकित्सा की दुकान चलाती हैं, और जनसेवक चुपचाप देख सुन रहे हैं।

चिकित्सकों पर अंकुश लगाने के लिए एमसीआई द्वारा नियमावली बनाई जा रही है, कहा जा रहा है कि मार्च माह में उसे लागू भी कर दिया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञों से सुझाव भी आमंत्रित करवाए जा रहे हैं। इस पाबंदी से डायरी, पेन, पेपवेट, कलेंडर जैसी चीजों को मुक्त रखा गया है। वैसे दवा कंपनियों से डी कंट्रोल श्रेणी की दवाओं के मूल्य निर्धारण का अधिकार छीनकर कुछ हद तक भ्रष्टाचार को रोका जा सकता है।

जब तक सरकार द्वारा चिकित्सकों के साथ ही साथ दवा कंपनियों पर अंकुश नहीं लगाया जाता तब तक मरीजों की जेब में डाका डालने का सिलिसिला शायद ही थम पाए। सरकार को अमेरिका जैसा कानून ‘‘सख्ती‘‘ से लागू कराना होगा। दवा कंपनियों से यह कहना होगा कि वे किसी चिकित्सक विशेष के बजाए मेडीकल एसोसिएशन या चिकित्सकों की टीम के लिए स्पांसरशिप कर नई दवाओं की जानकारी दे। इसके अलावा एमसीआई को चिकित्सकों और जांच केंद्रों के बीच की सांठगांठ के खिलाफ कठोर पहल करनी होगी। मार्च माह में लागू किए जाने वाले कोड और आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के लिए कठोर कदम ही उठाने आवश्यक होंगे। वहीं दूसरी ओर देश में गिरती स्वास्थ्य सुविधाआंे के बारे में महामहिम प्रतिभा देवी सिंह पाटिल की बार बार की जा रही चिंता स्वागतयोग्य है। हो सकता है महामहिम की इस चिंता से कंेद्र और राज्य सरकारें चेतें, और युवा चिकित्सकों के मानस पटल पर गांव के प्रति प्रेम जागृत कर सकें, अन्यथा गांव और छोटे शहरों में जीने वालों के स्वास्थ्य के साथ झोला छाप चिकित्सकों का खिलवाड़ बदस्तूर जारी रहेगा।

सांसद को नहीं सड़क बहने की जानकारी!


सांसद को नहीं सड़क बहने की जानकारी!

सीपी जोशी से मिले थे के.डी.देशमुख

लोकसभा में मामला नहीं उठाया पर व्यक्तिगत तौर पर एनएचएआई से मिले हैं सांसद

(लिमटी खरे)

नई दिल्ली। उत्तर दक्षिण की जीवन रेखा कहलाने वाले स्वर्णिम चतुर्भुज मार्ग के अंग उत्तर दक्षिण गलियारे में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच सिवनी जिले में कुरई घाट में लगभग सवा मीटर सड़क का हिस्सा बारिश के मौसम में बह गया है, जिसके चलते आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो चुका है। गत दिवस बहे इस मुख्य मार्ग के हिस्से की जानकारी सिवनी बालाघाट संसदीय क्षेत्र के जागरूक संसद सदस्य के.डी.देशमुख को नहीं है।

इस संवाददाता से दूरभाष पर चर्चा के दौरान जागरूक सांसद के.डी.देशमुख ने कहा कि वे उनके संसदीय क्षेत्र सिवनी जिले से होकर गुजरने वाले इस फोरलेन के लिए बेहद चिंतित हैं और इसके लिए जागरूक सांसद के.डी.देशमुख ने पिछले दिनों भूतल परिवहन मंत्री (अपने साथी से पूछा -‘‘क्या नाम है उसका, फिर बोले -‘सी.पी.जोशी) से मिले थे। जागरूक सांसद के.डी.देशमुख ने कहा कि इस सड़क का मामला सर्वोच्च न्यायालय से वापस आ गया है। अब नया प्रस्ताव बनाकर इसे पुनः भेजा जाएगा।

सिवनी बालाघाट लोकसभा क्षेत्र के जागरूक सांसद के.डी.देशमुख ने दूरभाष पर चर्चा के दौरान यह भी कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने नेशनल हाईवे को प्रदेश को सौंपने की बात कही गई है जब प्रदेश को ये हाईवे हेण्डोवर हो जाएंगे तब इनका रखरखाव प्रदेश सरकार द्वारा किया जाएगा। जब उनका ध्यान इस ओर आकर्षित कराया गया कि लखनादौन खवासा हाईवे को वापस नहीं मांगा गया है तब जागरूक सांसद के.डी.देशमुख ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की।
जागरूक सांसद के.डी.देशमुख ने कहा कि वे इस मामले की चर्चा के लिए (अपने साथी से पूछा कि हम कहां जा रहें हैं फिर बोले परिवहन भवन) परिवहन भवन जा रहे हैं, ताकि एनएचएआई के अफसरों से चर्चा हो सके। सिवनी के इस विवादस्पद और प्राचीन महत्व के राजमार्ग के बारे में जागरूक सांसद के.डी.देशमुख ने कहा कि इस मामले में उन्होंने संसद में कभी आवाज नहीं उठाई पर इसके लिए वे एनएचएआई के अफसरों के सतत संपर्क में रहे हैं। इस संवाददाता से चर्चा के दौरान जागरूक सांसद के.डी.देशमुख ने यह भी कहा कि संवाददाता के ध्यानाकर्षण के उपरांत वे इस मामले को संसद में उठाने का प्रयास अवश्य ही करेंगे।

सिवनी जिले के विवादस्पद कुरई घाट के हिस्से में लगभग सवा मीटर बही सड़क के बारे में पूछे जाने पर जागरूक सांसद के.डी.देशमुख ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। वे पिछले तीन चार दिनों से दिल्ली में ही अनेक कार्यक्रमों में पूरी तरह व्यस्त रहे इसलिए हो सकता है यह बात उनकी जानकारी में न लाई गई हो। बताया जाता है कि कुरई घाट में सड़क का एक हिस्सा बह गया है। इस बहे हिस्से में पुलिस द्वारा बेरीकेटिंग कर दी गई है, जिससे वाहन अब एक ही तरफ से आ जा पा रहे हैं, जिसके चलते जाम की स्थिति भी निर्मित हो रही है।

गौरतलब है कि उत्तर दक्षिण फोरलेन गलियारा जो कि सिवनी जिले से होकर गुजर रहा था में मोहगांव से लेकर खवासा तक का लगभग 22 किलोमीटर का काम तत्कालीन जिला कलेक्टर पिरकीपण्डला नरहरि के 18 दिसंबर 2008 के आदेश के उपरांत रोक दिया गया था। इसके बाद लगभग तीन सालों से न तो इस सड़क का रखरखाव लोक कर्म विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा ही किया गया और न ही एनएचएआई द्वारा ही इसकी सुध ली गई। परिणाम स्वरूप यह मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है।

वैसे देखा जाए तो लखनादौन से खवासा तक का यह फोरलेन गलियारा मण्डला और सिवनी के सांसदों बसोरी सिंह मसराम, के.डी.देशमुख के अलावा जिले के चारों विधायकों भाजपा के कमल मस्कोले, नीता पटेरिया, शाशि ठाकुर एवं कांग्रेस के हरवंश सिंह ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरता है। बावजूद इसके किसी भी जनसेवक ने इस मार्ग को दुरूस्त करवाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दिनों सिवनी जिले में ही जर्जर फोरलेन गलियारे में कटनी से तमिलनाड़ू जाने वाला एक ट्रक गड्ढ़े बचाने के चक्कर में पलट गया था जिससे चालक की मौत हो गई थी। इस मामले में समस्त संगठनों की चुप्पी आश्चर्यजनक है। ना ही केंद्र मंे बैठी भाजपा ने ही इस मामले को मुद्दा बनाने का प्रयास किया। पिछले साल कांग्रेस के विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष हरवंश सिंह ठाकुर ने सिवनी जिले में फोरलेन में पड़ने वाले आबादी वाले शहरों में गोपालगंज को छोड़कर शेष जगह पर सड़कों के सुधार कार्य का भूमिपूजन भी किया था। विडम्बना ही कही जाएगी कि आज तक यह कार्य आरंभ नहीं हो सका है। इस मामले में साल भर बीतने के बाद भी भाजपा की चुप्पी आश्चर्यजनक ही मानी जा रही है।

अनेक व्हाईट कालर नप सकते हैं शहला मामले में


अनेक व्हाईट कालर नप सकते हैं शहला मामले में

रसूखदारों के शामिल होने से जांच हो सकती है प्रभावित

तरूण विजय ने दिया था शहला को फिल्म बनाने का जिम्मा

(लिमटी खरे)

नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता शहला मसूद की मौत के बाद सीबीआई जांच आरंभ हो चुकी है। इसी के साथ अब शहला की हत्या या आत्महत्या का मामला भी सुलझने का इंतजार सबको है। दिल्ली के सियासी गलियारों में शहला मामले को लेकर सभी चोकन्ने ही दिखाई पड़ रहे हैं। इसकी वजह इस मामले में सांसद तरूण विजय का नाम आना है।

कहा जा रहा है कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी न्यास के प्रमुख रहते हुए सांसद तरूण विजय ने शहला मसूद को स्वर्गीय मुखर्जी पर एक चलचित्र बनाने का काम सौंपा था। इसके बाद भी दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ गईं थी। शहला इसके बाद मध्य प्रदेश के अनेक नेताओं के संपर्क में भी रही। ‘प्रोजेक्ट टाईगर‘ के सिलसिले में शहला की बैठकें और मुलाकातें तत्कालीन वन एवं पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश तथा तत्कालीन भूतल परिवहन मंत्री कमल नाथ से भी हुईं।

सियासी गलियारों में चल रही बयार के अनुसार अगर जांच में कोई बाधा नहीं आई तो इसमें मनमोहन सरकार के दो मंत्रियों, जामिया के एक पूर्व उपकुलपति, राहुल गांधी के करीबी एक महासचिव, मध्य प्रदेश सरकार के एक मंत्री, सीएम के एक रिश्तेदार, एक बलशाली विधायक, एक निगम अध्यक्ष, भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन आला अफसर और भारतीय पुलिस सेवा के दो अफसर भी इसकी जद में आ सकते हैं। चर्चा है कि दो बड़े अखबार ‘घरानों‘ के मालिकों तक भी इसकी आंच जा सकती है।

मनमोहन से कन्नी काटते पंजाब के कांग्रेसी


मनमोहन से कन्नी काटते पंजाब के कांग्रेसी

विधानसभा चुनावों से दूर रख सकते हैं पीएम को पंजाब के कांग्रेसी

भ्रष्टाचार के मुद्दे से भयाक्रांत हैं पंजाबी कांग्रेसी

देश के बजाए स्थानीय मुद्दों से ही संतोष करेगी सूबाई कांग्रेस

(लिमटी खरे)

नई दिल्ली। वजीरे आजम डॉ.मनमोहन सिंह भले ही देश को सात साल से चला रहे हों, उनकी छवि ईमानदार, उदारवादी की हो, वे कांग्रेस का एक अच्छा चेहरा साबित हों किन्तु उनके अपने ही समुदाय के लोग उनसे खासे भयजदा नजर आ रहे हैं। अगले साल होने वाले पंजाब के विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह शायद ही एकाध सभा में दिखाई दें। यह भी हो सकता है कि पीएम डॉ.एम.एम.सिंह को अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचार करने को कहा ही न जाए।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में जब इस तरह की चर्चाएं आईं तब आला नेताओं की पेशानी पर परेशानी की बूंदे छलक गईं कि अगर हर तरफ यही हाल रहा तो कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने से कोई नहीं रोक सकता है। एआईसीसीस के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि पंजाब में केप्टन अमरिंदर सिंह अगले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के सिलसिले में जब कांग्रेस के सूबाई नेताओं से रायशुमारी कर रहे थे तब यह बात उभरकर सामने आई कि इस बार न तो दिल्ली से किसी को प्रचार के लिए बुलाया जाए और न ही राष्ट्रीय मुद्दे को मेनीफेस्टो में शामिल ही किया जाए।

कांग्रेसियों ने एक स्वर में कहा कि हम स्थानीय मुद्दों और नेताओं के बल पर ही चुनाव लड़ सकते हैं। नेताओं के अनुसार पंजाब विधानसभा में राष्ट्रीय नेताओं की आवश्यक्ता नहीं है। स्थानीय नेता और मुद्दों के बल पर ही रण जीता जा सकता है। सूत्रों ने कहा कि इस बावत पंजाब के नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गांधी को भी अपनी भावनाओं से आवगत करा दिया है।
कांग्रेस के प्रबंधकों की समस्या यह है कि अगर एसा हुआ तो देश में यही संदेश जाएगा कि सिख बाहुल्य पंजाब प्रांत ही जब अपनी बिरादरी वाले मनमोहन सिंह पर एतबार नहीं कर पा रहा है तो बाकी का देश उन पर क्या खाक एतबार जताएगा। इससे अगले साल के बाद होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हालत पतली होने के साथ ही साथ आम चुनावों में भी कांग्रेस को इससे खासा नुकसान हो सकता है। उधर भाजपा इस तरह की खबरों से फूली नहीं समा रही है।

युवराज को पार्श्व में ढकेलने की तैयारी


युवराज को पार्श्व में ढकेलने की तैयारी

नरसिंहराव के नक्शे कदम पर मनमोहन

कांग्रेस की शीर्ष समिति में असहज हैं अंटोनी

आड़वाणी की तरह ही राहुल हो सकते हैं पीएम इन वेटिंग

सुषमा ने बनाया वरूण को हीरो

(लिमटी खरे)

नई दिल्ली। एक महीने की कांग्रेस की कवायद से साफ हो गया है कि धड़ों में बंटी कांग्रेस का एक गुट अब राहुल गांधी को पार्श्व में ढकेलने की तैयारी में जुट गया है। रामदेव बाबा के असफल प्रहसन के उपरांत अण्णा हजारे के सुपर डुपर हिट अनशन से राहुल गांधी को दूर रखना शायद उसी रणनीति का ही एक हिस्सा माना जा रहा है। सोनिया की अनुपस्थिति में कांग्रेस की डे टू डे की मानीटरिंग के लिए बनाई गई शीर्ष समिति को भी अण्णा प्रकरण में कई बार हाशिए पर ही रखा गया।

कांग्रेस में शीर्ष स्तर का अस्थाई ताज पहनने वाले इस शीर्ष समिति के प्रमुख ए.के.अंटोनी भी पिछले दिनों काफी असहज ही दिख रहे थे। कांग्रेस की कोर कमेटी का सदस्य होने के बाद भी अंटोनी को अण्णा मामले से दूर ही रखा गया। अण्णा के अनशन स्थल रामलीला मैदान पर उनके अनुज वरूण गांधी का जाना और राहुल गांधी द्वारा अपना विरोध करने वालों को समोसे और शीतल पेय भिजवाने की प्रतिक्रिया भी अच्छी नहीं कही जा सकती है। लोगों का कहना है कि अगर राहुल को गांधीगिरी दिखाना ही था तो कोल्ड ड्रिंक के बजाए निंबूज यानी नीबू पानी ही भेज दिया होता।

कांग्रेस में राहुल विरोधी गुट इस बात पर भी जमकर हवा दे रहा है कि राहुल गांधी के पास इतना समय है कि वे विश्व कप में भारत की जीत के बाद रात भर सिने अभिनेता सलमान खान के घर ‘जश्न‘ जिसमें सब कुछ था में शामिल हो सकते हैं पर अण्णा के आंदोलन पर दो शब्द बोलने या रामलीला मैदान जाने की जहमत नहीं उठा सकते हैं। अण्णा मामले में एसा लग रहा था मानो कांग्रेस की नजर में देश के भावी प्रधानमंत्री राहुल गांधी को किडनेप कर दिया गया हो।

उधर राहुल विरोधी यह खबर भी उड़ा रहे हैं कि चूंकि अण्णा मामले में कल तक राहुल के अघोषित राजनैतिक गुरू राजा दिग्विजय सिंह खामोश थे, इसलिए राहुल ने भी मौन वृत ही रखा। राहुल गांधी को ‘अमूल बेबी‘ की संज्ञा देने वाले कांग्रेसियों का कहना है कि आज भी राहुल बाबा एक भी कदम बिना दिग्गी राजा के पूछे नहीं रखते हैं। टाप टू बाटम कांग्रेस का हर नेता खुद से यही पूछ रहा है कि आखिर क्या वजह थी कि रामलीला मैदान में एक सफल और एक असफल अनशन पर राहुल गांधी ने अपना मंुह क्यों नहीं खोला।

उधर राजनीति की चतुर सुजान नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने मौके की नजाकत को बेहतर तरीके से भांपा। अण्णा मामले में संसद शनिवार को भी आहूत थी। इस दिन लोकपाल विषय पर अनंत कुमार से लेकर यशवंत सिन्हा तक अपनी पैनी धार दिखाना चाह रहे थे। इस दिन जो भी बोलता उसकी ‘टीआरपी‘ जमकर उछल जाती। गौरतलब है कि राहुल ने एक दिन पहले शुक्रवार को इस मामले में संसद में अपना वक्तव्य दिया था। सुषमा के करीबी सूत्रों का कहना है कि उन्होंने वीटो का उपयोग कर भाजपा के गांधी यानी वरूण गांधी को बोलने का मौका दे दिया। वरूण ने जो बोला उसके बाद राहुल और वरूण में तुलना आरंभ हुई। लोगों ने वरूण को राहुल के मुकाबले बीस ही पाया।

सोमवार, 5 सितंबर 2011

टीम अण्णा पर कसने लगा सरकारी शिकंजा

ये है दिल्ली मेरी जान

(लिमटी खरे)

टीम अण्णा पर कसने लगा सरकारी शिकंजा
किशन बाबूराव उर्फ अण्णा हजारे की हुंकार पर एकजुट हुए देश से कांग्रेसनीत संप्रग सरकार की चूलें हिल गईं हैं। सरकार घुटने पर आ गई और अण्णा की बातें मानने के अलावा उसके पास और कोई रास्ता ही नहीं बचा। टीम अण्णा की जीत को कांग्रेस के प्रबंधक पचा नहीं पा रहे हैं। अब कांग्रेस ने टीम अण्णा पर शिकंजा कसना आरंभ कर दिया है। सरकार का पहला निशाना किरण बेदी बनीं। बेदी ने सर पर दुपट्टा ओढ़कर सांसदों की नकल उतारी थी। अण्णा का साथ देने वाले अभिनेता ओम पुरी द्वारा सांसदों को नालायक और गंवार कहना जनसेवकों को नागवार गुजरा। सांसदों ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस देने का मन बना लिया है। टीम अण्णा का दिमाग कहे जाने वाले अरविंद केजरीवाल पर वित्त मंत्रालय ने शिकंजा कस दिया है। आयकर विभाग ने केजरी वाल पर नौ लाख सत्ताईस हजार रूपए की रिकवरी निकाली है। टीम अण्णा पर लगातार सरकारी हमलों से अण्णा हजारे कुछ खफा तो दिख रहे हैं, पर वे विचलित कतई नजर नहीं आ रहे हैं।

बाबा रामदेव के पास स्काटलेण्ड में एक द्वीप!
प्रवर्तन निदेशालय ने इक्कीसवीं सदी के स्वयंभू योग गुरू रामकिशन यादव उर्फ बाबा रामदेव और उनके हरिद्वार स्थित ट्रस्टों के खिलाफ विदेशी मुद्रा विनिमय प्रबंधन अधिनियम के उल्लंघन का आरोप मढ़ दिया है। ईडी के अधिकारियों का कहना है कि रिजर्व बैंक की रिपोर्ट और बाबा के इन ट्रस्टों द्वारा किए गए लेन देन में जानकारियों के आाार पर यह मामला दर्ज किया गया है। ईडी के सूत्रों ने एक चौंकाने वाली जानकारी देते हुए बताया कि बाबा रामदेव को उनके एक अनुयाई द्वारा कथित तौर पर स्काटलैण्ड में एक द्वीप भेंट किया गया है। ‘‘जब तक भारत को निरोगी न बना दूंगा, तब तक भारत के बाहर कदम न रखूंगा।‘‘ का कौल लेने वाले बाबा रामदेव ने विदेशों की खासी सैर की है। इतना ही नहीं स्काटलैण्ड में लिटिल कम्बरे आईलैण्ड के मंहगे इलाके में बाबा रामदेव का वैलनेस सेंटर संचालित है जहां धन के लेनदेन को लेकर बाबा के ट्रस्ट चर्चा में रहे हैं।

शेहला मसूद हत्याकाण्ड से भाजपा में उबाल
आरटीआई कार्यकर्ता शेहला मसूद की हत्या के लगभग एक पखवाड़े बाद भाजपा के सांसद तरूण विजय की उनसे नजदीकी के कारण अब भारतीय जनता पार्टी बचाव की मुद्रा में नजर आ रही है। इस मामले में दो फाड़ों में बंट चुकी भाजपा अब असमंजस में ही नजर आ रही है। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों पर शक की सुई घूमते घूमते भाजपा सांसद तरूण विजय तक जा पहुंची। एक वेब साईट के अनुसार शेहला ने एमपी के राज्य सभा सदस्य अनिल माधव दुबे के खिलाफ भी आयकर विभाग से सूचना के अधिकार में कुछ जानकारी मांगी थी। कहा जा रहा है कि तरूण विजय और शेहला जल्द ही एक दूजे के होने वाले भी थे। सत्ता के गलियारे में चल रही बयार के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस मामले में अहम खुलासों का अंदेशा पहले से ही था। यही कारण है कि उन्होंने अपना दामन पाक साफ रखने के लिए आनन फानन में हत्यारे पर एक लाख रूपए का इनाम घोषित कर मामले की जांच सीबीआई के हवाले करने की सिफारिश कर दी थी।

सिंह गर्जाना वाले कुम्भकरण
‘‘हमारी सलरी कितनी है, एक झूनियर क्लर्क से भी कम।‘‘ अपना वेतन बढ़वाने के लिए इस तरह की सिंह गर्जना करने वाले इक्कीसवीं सदी के स्वयंभू प्रबंधन गुरू और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव भले ही समाज सेवी अण्णा हजारे की अनशन के खिलाफ बड़ी बड़ी बातें करें किन्तु संसद के सत्र में जब वे सोते पाए गए तो लोगों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। कहा जा रहा है कि लालू के खुर्राटों से आसपास के सदस्यों को बाधा उतपन्न हो रही थी, कि अचानक ही किसी ने इशारे से लोकसभाध्यक्ष की कुर्सी पर विराजीं मीरा कुमार का ध्यान इशारे से लालू की ओर आकर्षित कराया। फिर क्या था, मुस्कुराते हुए मीरा कुमार ने लालू यादव के ठीक पीछे बैठे राजद सांसद उमाशंकर सिंह को ताकीद किया कि वे लालू यादव को नींद से जगा दें। कहते हैं कि नींद की बीमारी बहुत ही संक्रामक रोग की तरह ही है। यह जब लगती है तो कईयों को एकसाथ अपनी गिरफ्त में ले लेती है। लालू के बाजू वाली सीट पर वैसे अक्सर उंघने वाले एच.डी.देवगोड़ा ही बैठते हैं।

सीएम के निर्देश हवा में
देश के हृदय प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशों पर सूबे के आला अधिकारी ज्यादा कान देना पसंद नहीं करते हैं। सीएम चाहे जो भी कह जाएं, प्रदेश में होता वही है जो अधिकारी चाहते हैं। गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व बस चालकों के विवाद में जिन्दा जले यात्रियों के हादसे के बाद सीएम ने निर्देश दिए थे कि एक दरवाजे वाली यात्री बस सड़कों पर न दौड़ने दी जाएं। सूबे में सीएम के इन निर्देशों का क्या हाल है इसका अंदाजा मध्य प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम से कथित तौर पर अनुबंधित एक दरवाजे वाली यात्री बसें जो दिल्ली आती हैं उन्हें देखकर लगाया जा सकता है। दिल्ली के सराय काले खां अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल पर जर्जर हालत में खड़ी एक दरवाजे वाली बस सीएम के निर्देशों को खुद ही बयान करती हैं। इतना ही नहीं सीएम ने हाल ही में निर्देश दिए हैं कि अपराधिक चरित्र वाले लोगों को बस में चालक परिचालक न बनाया जाए। सीएम के इन निर्देशों को भी धता बताते हुए बिना वर्दी या बैज धारी चालक परिचालक यात्रियों को धमकाते सरेआम नजर आ ही जाते हैं।

व्यवस्था से न्यायपालिका भी कुपित
अण्णा हजारे के आंदोलन ने सरकार को हिला अवश्य ही दिया किन्तु सरकारी नुमाईंदों पर इसका कोई खास असर पड़ता नहीं दिख रहा है। देश में सरकारी सिस्टम में पसरी अराजकता के चलते न्यायपालिका की भवें भी इस पर तिरछी ही नजर आ रही हैं। पिछले दिनों सेवा के एक मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने सरकार को अस्पष्ट तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि दस साल और रूको, फिर लोग तुम्हें ही पाठ पढ़ाएंगे। अण्णा के आंदोलन का परोक्ष तौर पर हवाला देते हुए जस्टिस सिंघवी और जस्टिस एच.एल.दत्तु की बैंच ने कहा कि तीन दिन पहले ही आप सभी ने इसका सामना किया है। आने वाले दिनों में होने वाला आंदोलन इससे कहीं उग्र होगा। गौरतलब होगा कि अण्णा के आंदोलन में जब पुलिस और न्यायधीश ने मंच पर से समर्थन दिया तब सरकार के हाथ पांव फूलना स्वाभाविक ही है।

जेम्स बांड की फिल्मों में नजर आएगा भारत
हरदिल अज़ीज़ हो चुके 007 जेम्स बांड की फिल्म श्रंखला की 23वीं फिल्म की शूटिंग हिन्दुस्तान में होगी! जी हां दिल्ली का दरियागंज, सरोजनी नगर मार्केट, अंसारी रोड़ के अलावा मुंबई, अहमदाबाद और गोवा में जेम्स बांड की फिल्मों की शूटिंग की इजाजत भारत सरकार द्वारा दे दी गई है। लगभग एक हजार करोड़ रूपयों की लागत से बनने वाली इस नई फिल्म के हीरो डेनियल क्रेग ही होंगे। बतौर बांड डेनियल की पहली फिल्म केसीनो रायल थी, जिसने बाक्स ऑफिस के अनेक रिकार्ड ध्वस्त किए थे। दुनिया भर में लगभग 22 अरब डॉलर से अधिक का करोबार कर चुकी बांड की फिल्मों की इस 23 वीं फिल्म के ििलए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारत के चुनिंदा हिस्सों में फिल्माने की अनुमति दे दी है। इसमें अहमदाबाद के टोरंटो पावर लिममिटेडद्व ओएनजीसी, इंडियन ऑयल कार्पोरेशन, मुंबई और गोवा के दूध सागर सुरंग ओर जुआरी रेल ब्रिज भी फिल्मों में दिख सकते हैं।

अब सांसदों की आवभगत में सूचना केंद्र के अफसरान
मध्य प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनओं को जनता तक पहुंचाने के लिए पाबंद मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग का दिल्ली स्थित सूचना केंद्र एक बार फिर चर्चाओं का केंद्र बन चुका है। कल तक अघोषित तौर पर मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के मीडिया रूम के बतौर काम करने वाले इस कार्यालय ने अब सांसदों का दामन थाम लिया है। आरोपित है कि सूचना केंद्र द्वारा मीडिया को मिलने वाली सुविधाओं को भाजपा के अनुषांगिक संगठनों, सांसद और विधायकों को उपलब्ध करवाई जाती हैं। इतना ही नहीं भाजपा के संगठन के कामों का प्रचार प्रसार भी इसके द्वारा किया जाता है। पिछले दिनों एमपी के जनसंपर्क मंत्री के द्वारा भाजपा के एक प्रोग्राम में दिए गए वक्तव्य और एक अधिकारी के परिजन की कला प्रदर्शनी के समाचार को भी इस कार्यालय द्वारा आधिकारिक तौर पर जारी किया गया था। सूत्रों का कहना है कि अब सुषमा स्वराज के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति से मिलने गए प्रतिनिधिमण्डल के समाचार को न केवल इस कार्यालय द्वारा बनाया गया वरन् आधिकारिक तौर पर जारी भी किया गया है।

दिया तले अंधेरा दिख रहा लोकसभा में!
केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के सचिव ए.पी.पाठक को आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में धर दबोचा। सीबाीआई ने पाठक के स्वामित्व वाले दिल्ली और लखनऊ के परिसरों में छापा मारा और तलाशी ली। खबर मिलते ही पाठक को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। मूलतः भूतल परिवहन मंत्रालय के कर्मचारी पाठक को लोकसभा कार्यालय में जून में पदस्थ किया गया था। भरोसेमंद सूत्रों का कहना है कि विपक्ष द्वारा इसे मुद्दा न बना लिया जाए इसलिए संसद में उनके कक्ष के सामने लगी तख्ती को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। मीरा कुमार की मीडिया सलाहकार राखी बख्शी ने पाठक के हटाए जाने की पुष्टि की है। आय से अधिक संपत्ति का मामला केंद्रीय सतर्कता आयुक्त कार्यालय द्वारा सीबीआई को सौंपा गया था। चर्चा है कि अगर सही जांच हुई तो बात निकली है तो दूर तलक जाएगी की तर्ज पर अनेक लोगों पर शिकंजा कस सकता है।

भूरिया के आरोप और भाजपा की चुप्पी!
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया द्वारा शिवराज सिंह सरकार को सड़कों के मामले में कटघरे में खड़ा किया जा रहा है और सूबे की भाजपा मौन साधे हुए है। इससे पहले नेशनल हाईवे की दुर्दशा के लिए प्रदेश भाजपा द्वारा तत्कालीन भूतल परिवहन मंत्री कमल नाथ के खिलाफ पिछले साल इन्हीं दिनों मानव श्रंखला और हस्ताक्षर अभियान की बाकायदा तारीखें घोषित की थीं। अज्ञात कारणों के चलते अभियान परवान नहीं चढ़ पाया। हाल ही में स्टेट हाईवे की दुर्दशा को रेखांकित कर भूरिया ने कहा है कि रायसेन जिले में सौंठिया सनखेड़ी मार्ग पर खराब सड़क के चलते एक प्रसूता वंदना बघेल की असमय मृत्यु से राज्य की सड़कों की हालत साफ हो जाती है। उधर लखनादौन से सिवनी के बीच खराब एनएचएआई के फोरलेन पर बीते दिवस गड्ढ़ा बचाते एक ट्रक पलटने से चालक की हुई मौत के मामले में प्रदेश भाजपा मौन साधे बैठी है। भूरिया का कहना है कि शिवराज की सड़कें और कितनी प्रसूताओं की बली लेंगी? क्या भाजपा कांग्रेसनीत केंद्र सरकार से यह पूछने की जहमत नहीं उठा सकती कि खस्ताहाल नेशनल हाईवे कितने वाहन चालकों की बली लेगी?

. . . तो क्यों ली सरकार से जमीन!
सरकार से रियायती दरों पर जमीन लेते वक्त तो निजी अस्पतालों द्वारा अनुबंध पर हस्ताक्षर कर दिए जाते हैं किन्तु जब इन अनुबंधों की शर्तों के पालन की बारी आती है तब अस्पताल पीछे हट जाते हैं। न तो केंद्र और न ही राज्यों की सरकारें इन्हें गरीब गुरबों के इलाज के लिए बाध्य करती हैं। देश की महामहिम राष्ट्रपति तक चिकित्सकों से मानव सेवा की अपील कर चुकी हैं। बार बार न्यायालयों की चेतावनी भी इनके लिए बेअसर ही साबित हो रही है। दिल्ली हाईकोर्ट में 2007 में दायर एक पीआईएल की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस आर.व्ही.रवींद्रन और जस्टिस ए.के.पटनायक की बैंच ने ओपीडी में 25 फीसदी और बिस्तरों में दस फीसदी गरीबो के लिए निशुल्क इलाज की हिदायत दी है। युगल पीठ ने कहा कि अस्पतालों ने सरकार से रियायती जमीन ली ही क्यों? वे सरकार की जमीन वापस करें और निजी जमीन खरीदकर अस्पताल बनाएं। जमीन लेते वक्त किए अनुबंध के पालन पर छटपटाहट कैसी? अस्पताल अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकते।

जहर उगलतीं हिमाचल की पुण्य सलिलाएं
हिमाचल प्रदेश की लाट साहेब उर्मिला सिंह ने एक मर्तबा अपने संबोधन में हिमाचल प्रदेश को देवभूमि कहा था। वाकई हिमाचल प्रदेश देव भूमि ही है। सरकारी अनदेखी और मिलीभगत के चलते राज्य की नदियां जहर उगल रहीं हैं। हिमाचल प्रदेश के प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के वार्षिक प्रतिवेदन में इस बात का खुलासा हुआ है। हद तो तब हो जाती है जब हिमाचल में पेयजल की आपूर्ति करने वाली नदियां बुरी तरह प्रदूषित पाई गईं। प्रतिवेदन में कहा गया है कि सूबे में चल रहे हाईडल प्रोजेक्ट, औद्योगिक कचरे और शहरों के सीवर से निकलने वाले कचरे के कारण प्रदेश की नदियां प्रदूषण का शिकार हो रही हैं तथा लोग जहरीला पानी पीने मजबूर हैं। आश्चर्य तो इस बात पर होता है कि प्रदूषण नियंत्रण की महती जवाबदारी संभालने वाला विभाग ही प्रदूषण के लिए जिम्मेदार लोगों के बारे में बताकर अपने आप को ही बेबस साबित कर रहा है। यहां भी सूबे के सांसदों के साथ ही साथ राज्य में विपक्ष का मौन आश्चर्यजनक ही है।

पूर्व सांसद चीची फंसे जान से मारने की धमकी में
रूपहले पर्दे के मशहूर अदाकार गोविंदा के सितारे इन दिनों गर्दिश में ही नजर आ रहे हैं। एक समय रवीना टंडन की शादी क लिए किराए के उड़न खटोले के माध्यम से कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के संपर्क में आए गोविंदा को राजनीति में खींच लिया गया। महाराष्ट्र और उसकी सीमा से लगे मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में 2004 के लोकसभा चुनावों में गोविंदा का जादू सर चढ़कर बोला। इसके बाद गोविंदा को हाशिए पर ही ढकेल दिया गया। उनकी इतनी बुरी गत हुई कि टिकिट के ही लाले पड़ गए। कहते हैं कि अगर गोविंदा ने अमर सिंह का हाथ थामकर राजनीति की होती तो वे आज कहीं और होते। बहरहाल गोविंदा के जीजा और फिल्म निर्माता प्रवीण खन्ना ने उनके खिलाफ 24 अगस्त को आईएमपीपीए की बैठक में गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करा दिया है। अब देखना है कि चीची के पालीटिकल कनेक्शन किस हद तक उनकी मदद कर पाते हैं।

पुच्छल तारा
देश अभी भी अण्णा के बुखार से तप रहा है। कहने का तात्पर्य यह कि अण्णा हजारे का बुखार अभी उतरा नहीं है। अण्णा की आंधी आने वाले दिनों में भी जारी ही रहने की उम्मीद है। अण्णा के अनशन के वक्त से अब तक न जाने कितने स्लोगन मार्केट में आ चुके हैं। मध्य प्रदेश से महेश रावलानी ने एक एसएमएस भेजकर इसे रेखांकित किया है। महेश के लिखे स्लोगन इस प्रकार हैं:-

मनमोहन एक काम करो!
चड्डी पहन के डॉस करो!!
सोनिया जिसकी मम्मी है!
वो सरकार निकम्मी है!!
गली का कुत्ता कैसा हो!
कपिल सिब्बल जैसा हो!!
मनमोहन जिसका ताऊ है!
वो सरकार बिकाऊ है!!
देश का युवा जाग गया!
राहुल गांधी भाग गया!!
सरकार की मर गई नानी!
अण्ण लिखेंगे नई कहानी!!
अण्णा देश का भाई है!
कलमाड़ी सरकार का जमाई है!!
जाहिर हुई मनमोहन की सच्चाई!
ए.राजा का निकला भाई!!
देश की धरती करे पुकार!
नहीं चलेगा अब भ्रष्टाचार!!