गुरुवार, 17 नवंबर 2011

शिव ने अपनी नगरी से ही किया विश्वासघात!


शिव ने अपनी नगरी से ही किया विश्वासघात!

वन मंत्री से मिले पर नहीं की फोरलेन की चर्चा!

सिवनीवासियों को मामा बना रही भाजपा कांग्रेस

(लिमटी खरे)

नई दिल्ली। देश के हृदय प्रदेश के सिवनी जिले को भगवान शिव की नगरी के तौर पर देखा जाता है। मान्यता है कि इसका नाम भगवान शिव के नाम पर ही सिवनी रखा गया था। सूबे के निजाम का नाम भी भगवान शंकर के नाम पर शिव राज सिंह चौहान हैं। विडम्बना है कि मुख्यमंत्री जब सिवनी के लोगों के बीच होते हैं तो बड़े बड़े वायदे कर जाते हैं, पर जब केंद्रीय मंत्रियों की देहरी पर अपनी आमद देते हैं तो वे इसे अमली जामा पहनाने की कवायद ही नहीं कर पाते हैं।

बुधवार को जब शिवराज दिल्ली आए और उन्होंने वन एवं पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन से भेंट की तब वाईल्ड लाईफ बोर्ड के पास लंबित सिवनी जिले के फोरलेन मार्ग के बारे में कोई चर्चा करना मुनासिब नहीं समझा। गौरतलब है कि चौहान ने पूर्व में कई बार ‘सूरज भले ही पश्चिम से उगना आरंभ हो जाए पर फोरलेन मार्ग सिवनी से ही जाएगा का दंभ भरा है। वहीं दूसरी और कांग्रेस का एक लगभग पचास सदस्यी प्रतिनिधिमण्डल विधानसभा उपाध्यक्ष के नेतृत्व में दिल्ली गया है, जो इस मामले के साथ अन्य मामलों में केंद्रीय मंत्रियों से चर्चा करने वाला है। कहा जा रहा है कि इस मामले का श्रेय लेने के लिए शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को खुला मौका दे दिया है।

मध्य प्रदेश सरकार के सूचना केंद्र द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री सुश्री जयन्ती नटराजन से भेंट की और उनसे आग्रह किया कि विकास और पर्यावरण में संतुलन बनाये रखते हुए विभिन्न ऊर्जा परियोजनाओं के लिए कोल ब्लाक आवंटित करने के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा शीघ्र स्वीकृति दी जाय। सुश्री नटराजन ने श्री चौहान को आश्वासन दिया कि मध्यप्रदेश की सभी लंम्बित परियोजनाओं पर शीघ्र निर्णय लिया जायेगा।

श्री चौहान ने सुश्री नटराजन का ध्यान आकर्षित किया कि छिंदवाड़ा जिले के मंडला, सिंगरौली जिले के महान, अमेलिया, अमेलिया नार्थ, उमरिया जिले के सेमरिया और पिपरिया के कोल ब्लाक ऊर्जा संयंत्रों के लिए चिन्हित किये गये हैं किन्तु अब तक वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की स्वीकृति नहीं मिलने के कारण सभी ऊर्जा परियोजनाओं के काम में विलम्ब हो रहा है। सिंगरौली जिले के महान और अमेलिया और मोरगा (एक) ऊर्जा संयंत्र बनकर तैयार हो गये हैं किन्तु उन्हें कोयला उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इस कारण बिजली के उत्पादन में वृद्धि नहीं हो पा रही है।

श्री चौहान ने सुश्री नटराजन से कैम्पा की 1130 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया। विगत दो वर्षों में प्रदेश को केवल 104 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। प्रदेश सरकार की ओर से कैम्पा की राशि में से 519 करोड़ रुपये के विभिन्न प्रोजेक्ट स्वीकृति के लिए भेजे गये हैं। इसके लिए शीघ्र राशि स्वीकृत की जाय। श्री चौहान ने सुश्री नटराजन का ध्यान टाइगर रिजर्व प्रोजेक्ट क्षेत्र के 735 गांवों के पुनसर््थापन के लिए 3300 करोड़ रुपये दिये जाने की मांग की। इन गांवों में से 117 गांव फारेस्ट रिजर्व की दृष्टि से अत्यन्त संवेदनशील हैं। प्रदेश सरकार ने इस वित्त वर्ष में 208 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है किन्तु भारत सरकार से पुनसर््थापन के लिए राशि नहीं मिलने के कारण इन गांवों के पुनसर््थापन के कार्य में विलम्ब हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अभ्यारण्य और टाइगर रिजर्व फारेस्ट में पर्यटन को प्रतिबंधित नहीं करते हुए उसे जारी रखने का आग्रह किया। वन अभ्यारण्यों में पर्यटकों की आवाजाही के कारण जहां एक ओर स्थानीय लोगों का आर्थिक विकास होता है वहीं वन्य प्राणी भी सुरक्षित महसूस करते हैं। पर्यटकों और शासकीय अमले की चौकसी की वजह से वन्य अभ्यारण्यों में वन्य जीवों के साथ छेड़छाड़ नहीं होती। न्यायालय में लम्बित जनहित याचिका में भारत सरकार की ओर से वन्य अभ्यारण्यों में पर्यटन को प्रतिबंधित नहीं करने की दलील दी जाय।

जहरीली हो जाएगी मध्य प्रदेश की जीवन रेखा


0 घंसौर को झुलसाने की तैयारी पूरी . . . 17

जहरीली हो जाएगी मध्य प्रदेश की जीवन रेखा

झाबुआ पावर की राख घोलेगी बरगी बांध में जहर

(लिमटी खरे)

नई दिल्ली। देश के मशहूर थापर ग्रुप के सहयोगी प्रतिष्ठान झाबुआ पावर का सिवनी जिले की आदिवासी बाहुल्य तहसील घंसौर में प्रस्तावित कोल आधारित पावर प्लांट से बड़ी तादाद में उड़ने वाली राख न केवल आसपास के जंगलों को प्रभावित करेगी वरन् यह विशाल जल संग्रह क्षमता वाले रानी अवंती सागर परियोजना के बरगी बांध के पानी में जहर घोलने का काम करेगी। गुपचुप जन सुनवाई कर प्रदूषण नियंत्रण मण्डल की अनापत्ति प्रमाण पत्र पाने का सिलसिला अभी थमा नहीं है।

उल्लेखनीय है कि नर्मदा मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों में बहती हैं लेकिन नदी का 87 प्रतिशत जल प्रवाह मध्यप्रदेश में होने से, इस नदी को मध्यप्रदेश की जीवन रेखा कहा जाता है। आधुनिक विकास प्रक्रिया में मनुष्य ने अपने थोड़े से लाभ के लिए जल, वायु और पृथ्वी के साथ अनुचित छेड़-छाड़ कर इन प्राकृतिक संसाधनों को जो क्षति पहुंचाई है, इसके दुष्प्रभाव मनुष्य ही नहीं बल्कि जड़ चेतन जीव वनस्पतियों को भोगना पड़ रहा है। नर्मदा तट पर बसे गांव, छोटे-बड़े शहरों, छोटे-बड़े औद्योगिक उपक्रमों और रासायनिक खाद और कीटनाशकों के प्रयोग से की जाने वाली खेती के कारण उद्गम से सागर विलय तक नर्मदा प्रदूषित हो गई है और नर्मदा तट पर तथा नदी की अपवाह क्षेत्र में वनों की कमी के कारण आज नर्मदा में जल स्तर भी 20 वर्ष पहले की तुलना में घट गया है।

ऐसे में नर्मदा को प्रदूषण मुक्त करना समय की सबसे बड़ी ज़रूरत बन गई है, लेकिन मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र की सरकारें औद्योगिक और कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए नर्मदा की पवित्रता बहाल करने में ज़्यादा रुचि नहीं ले रहे है। नर्मदा का उदगम स्थल अमरकंटक भी शहर के विस्तार और पर्यटकों के आवागमन के कारण नर्मदा जल प्रदूषण का शिकार हो गया है। इसके बाद, शहडोल, बालाघाट, मण्डला, डिण्डोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, होशंगाबाद, हरदा, खण्डवा, खरगोन आदि जिलों से गुजरती हुई नर्मदा महाराष्ट्र और गुजरात की ओर बहती है, लेकिन इन सभी जिलों में नर्मदा को प्रदूषित करने वाले मानव निर्मित सभी कारण मौजूद है।

अमलाई पेपर मिल शहडोल, अनेक शहरों के मानव मल और दूषित जल का अपवाह, नर्मदा को प्रदूषित करता है। सरकार ने औद्योगीकरण के लिए बिना सोचे समझे जो निति बनाई उससे भी नर्मदा जल में प्रदूषण बड़ा है, होशंगाबाद में भारत सरकार के सुरक्षा क़ागज़ कारखाने बड़वानी में शराब कारखानें, से उन पवित्र स्थानों पर नर्मदा जल गंभीर रूप से प्रदूषित हुआ है। गर्मी में अपने उदगम से लेकर, मण्डला, जबलपुर, बरमान घाट, होशंगाबाद, महेश्वर, ओंकारेश्वर, बड़वानी आदि स्थानों पर प्रदूषण विषेषज्ञों ने नर्मदा जल में घातक वेक्टेरिया और विषैले जीवाणु पाए जाने की ओर राज सरकार का ध्यान आकर्षित किया है।

(क्रमशः जारी)

आम आदमी का विश्वास खो चुके हैं मनमोहन और कांग्रेस


बजट तक शायद चलें मनमोहन . . . 29

आम आदमी का विश्वास खो चुके हैं मनमोहन और कांग्रेस

सोनिया दिशाहीन तो राहुल हैं अपरिपक्व

(लिमटी खरे)

नई दिल्ली। नेहरू गांधी परिवार (महात्मा गांधी नहीं) से इतर वजीरे आजम की कुर्सी पर बैठे कांग्रेस के सिपाही डॉ.मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार और कांग्रेस दोनों ही ने आम आदमी का विश्वास पूरी तरह खो दिया है। इक्कीसवीं सदी के पहले दशक में मंहगाई, घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार में आशातीत बढोत्तरी से आम आदमी हिला हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गांधी की कांग्रेस पर पकड़ बहुत ही कमजोर हो चुकी है।

गौरतलब है कि खुद को पाक साफ बताने के चक्कर में वजीरे आजम डॉक्टर मनमोहन सिंह ने इस साल के आरंभ में संपादकों की टोली को चाय पर बुलाकर उन्हें अपने अघोषित प्रवक्ता बना दिया था। इन संपादकों ने वजीरे आजम के बचाव में असफल प्रयास किए। लोगों ने इन संपादकों की टोली की बात को गंभीरता से नहीं लिया। परिणामस्वरूप सरकार, कांग्रेस और मनमोहन का ग्राफ उपर नहीं उठ सका।

युवा तरूणाई के प्रतीक कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पर लोगों की निगाहें थीं। राहुल गांधी की एक के बाद एक अपरिपक्व चालों से लोगों विशेषकर युवाओं का भरोसा उन पर से भी उठ गया। लोगों को उम्मीद थी कि मंहगाई, घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार पर राहुल गांधी कम से कम दो शब्द तो बोलेंगे, वस्तुतः एसा हुआ नहीं। राहुल गांधी का व्यवहार भी लोगों को बुरी तरह दुखी ही कर गया।

(क्रमशः जारी)

एक आईडी फर्जी तो दूसरी सही कैसे


एक आईडिया जो बदल दे आपकी दुनिया . . .  25

एक आईडी फर्जी तो दूसरी सही कैसे

उसी से ठंडा उसी से गरम का आईडिया

(लिमटी खरे)

नई दिल्ली। आदित्य बिरला के स्वामित्व वाले आईडिया सेल्यूलर द्वारा धोखाधड़ी के कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं। एक उपभोक्ता अपने परिचय पत्र की एक जैसी दो छाया प्रति जमा कर दो कनेक्शन लेता है। उसका एक कनेक्शन तो चालू हो जाता है पर दूसरा आईडी प्रूफ गलत होने से बंद हो जाता है। है न यह उपभोक्ता के साथ छल करने का नायाब आईडिया। यह कोई और नहीं वरन् आईडिया कंपनी के कारिंदों का खोजा गया आईडिया है।

एक उपभोक्ता ने बताया कि उसने आईडिया कम्पनी के दो सिम अपने नाम से ख़रीदे थे दोनों के लिए एक ही आई. डी. प्रूफ की एक जैसी दो फोटो कॉपी दी थी तीन चार महीने तक सिम चालू थी लेकिन बाद में एक नं 9694008009 की इन्कोमिंग काल्स बंद हो गई लेकिन एक नं 9694411414 चालू था उसके ठीक 18 दिन बाद उस नं (9694008009) पर जो इन्कोमिंग कॉल बंद होने का मैसेज आता था वो भी बंद हो गया कम्पनी में फ़ोन करने पर बताया की आपका आई. डी. प्रूफ सही जमा नहीं होने की वजह से आपका नं बंद कर दिया गया है आप अपना आई. डी. प्रूफ दुबारा देंगे तो आपका नंबर चालू हो जायेगा।

उपभोक्ता के अनुसार ठीक उसके एक दिन बाद आईडिया के उसने ऑफिस में जाकर उनको बताया गया तो उन्होंने बताया की आपका नंबर एक महीने बंद रहा था इसलिए आपका नंबर बंद कर दिया गया है और यह आपको नहीं मिलेगा उपभोक्ता ने वही ऑफिस से ही दुबारा कस्टमर केयर पर बात की तो उन्होंने आई. डी. प्रूफ नहीं होने की बात बताई और 50 रूपये देने पर आपका नंबर चालू हो जायेगा।

उन्होंने बताया कि इसके बारे में कम्पनी ऑफिस में बताया और कस्टमर केयर पर उसी समय उनको अपने मोबाइल से बात करने को कहा तो ऑफिस वालो ने मन कर दिया और चले जाने को कहा मैंने ये बात कस्टमर केयर पे सी समय कही तो उन्होंने कहा की ऑफिस वाले ऐसा क्यों कह रहे है ये गलत कह रहे है।

कम्पनी के कर्मचारी एक ही समय दो बाते कह रहे है की इस नं की आई. डी. प्रूफ सही नहीं है और दूसरा ये की ये नं एक महीने बंद होने के कारन बंद कर दिया गया है जो की सही नहीं है ऐसा कंही पर भी लिखित में नहीं है बाकि सभी कम्पनी जब तक सिम की वेलिडिटी ख़तम नहीं होतो जब तक नं बंद नहीं कर सकती वो भी इन्कोमिंग काल्स बंद होने के तीन महीने बाद ही बंद कर सकती है।

उपभोक्ता ने आरोप लगाया कि उसका नंबर एक महीने में ही बंद कार दिया जो की सरसर धोखा है उसका जो नंबर बंद हुआ वह उसके वव्यसाय के लिए लिया था और वो नंबर पूरे मार्केट में दिया हुआ है अब वो किसी और को दिया हुआ है जो कम्पनी की गलती है जिसका भोगमान उपभोक्ता को ही भोगना पड़ रहा है उसका काम में काफी नुक्सान हो रहा है। उसने कहा कि उसके पास आईडिया कम्पनी में कस्टमर केयर में जो बातचीत हुई है वो रिकॉर्ड है अतः उसे 9694008009 वापस दिलाये ताकि उसके नुक्सान की भरपाई हो सके.

(क्रमशः जारी)

सिवनी की समस्याओं पर परिचर्चा जरूरी: लिमटी खरे


सिवनी की समस्याओं पर परिचर्चा जरूरी: लिमटी खरे

चंडी के जैसे दुष्टों का शमन करे समाचार पत्र: तिवारी

सिवनी। ‘दो दशकों से समस्याओं से कराह रहे सिवनी जिले की बुनियादी समस्याओं पर परिचर्चा का अब समय आ चुका है। फोरलेन, ब्राडगेज, पेंच परियोजना जैसी महात्वाकांक्षी परियोजनाओं को कांग्रेस और भाजपा ने राजनीति का मुद्दा बना लिया है। आम आदमी हैरान परेशान है पर जनसेवकों को किसी की सुध नहीं। सामान्य ज्ञान के साथ ही साथ जिले की समस्याओं पर चर्चा अब आवश्यक है।‘ उक्ताशय की बात पत्रकार लिमटी खरे ने गत दिवस कन्या शाला, मठ में आयोजित पाक्षिक पत्रिका राष्ट्र चंडिका के द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के पुरूस्कार वितरण और ब्राम्हण समाज की मासिक पत्रिका ‘ब्राम्हण की बात‘ का विमोचन करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं अब गुजरे जमाने की बात हो चुकी है। सालों से इस तरह की प्रतियोगिताएं नहीं हो रही हैं। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता से ही बच्चों को प्रतियोगी परिक्षाओं का अभ्यास होता है। राष्ट्र चंडिका द्वारा कम समय में ही मुकाम हासिल करने की सराहना करते हुए उन्होने कहा कि समाज को एकसूत्र में पिरोने यह पत्रिका अपनी महती भूमिका निभाए।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त ज्योतिषाचार्य पंडित धर्म नारायण तिवारी ने कहा कि ब्राम्हण इस सृष्टि के रचियता भगवान ब्रम्हा के अंश हैं। उन्होंने कहा कि ब्राम्हण द्वारा अपनी जीविकोपार्जन में आरंभ से ही कठिनाई महसूस की गई किन्तु बिना लोभ के ही ब्राम्हण द्वारा जनकल्याण के लिए हवन पूजन कराए जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखबार का नाम चंडी के नाम पर है और उसे चंडी बनकर ही गलत बातों का शमन करना चाहिए।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में मिशन इंगलिश शाला की श्वेता जागरे प्रथम, इसी शाला की शिवानी तिवारी द्वितीय और आशीर्वाद शाला के अमित साहू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीनों विजेताओं को राष्ट्र चंडिका की ओर से क्रमशः पंद्रह सौ रूपए, एक हजार रूपए और पांच सौ रूपए नकद के साथ ही साथ शील्ड भी प्रदाय की गई।

कार्यक्रम का संचालन पत्रकार अभिषेक दुबे एवं आभार प्रदर्शन युवा भाजपा नेता नरेंद्र ठाकुर द्वारा किया गया। समारोह में बडी संख्या में विद्यार्थी और पालक तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

माया का गुण्‍डाराज


बुधवार, 16 नवंबर 2011

हिमाचल से भोपाल बरास्ता दिल्ली


हिमाचल से भोपाल बरास्ता दिल्ली

भाजपा शासित राज्य के अधिकारी कर रहे दिल्ली में रहकर भोपाल से पीएचडी

एमपी के अधिकारी दे रहे संरक्षण

(लिमटी खरे)

नई दिल्ली। भाजपा शासित हिमाचल प्रदेश के एक अधिकारी दिल्ली में नौकरी करते हुए आश्चर्यजनक तौर पर रोजाना हृदय प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। यह चमत्कार वे अपने भाजपा शासित मध्य प्रदेश के एक अधिकारी मित्र के जरिए कर रहे हैं। उप संचालक स्तर के उक्त अधिकारी अपने ही समकक्ष तथा समान विभाग के अधिकारी के माध्यम से पत्रकारिता में शोध के काम को अंजाम दे रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भाजपा शासित हिमाचल प्रदेश के एक उप संचालक स्तर के अधिकारी दिल्ली में पदस्थ हैं। उन्हें अचानक ही जर्नलिज्म में पीएचडी करने का भूत सवार हुआ। उन्होंने अपने समान विभाग के एक अन्य अधिकारी जो सेवानिवृति की कगार पर ही हैं से संपर्क साधा और अपनी बात रखी। मध्य प्रदेश काडर के उक्त अधिकारी द्वारा चुटकी बजाते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि वे दिल्ली में अपनी नौकरी करें, मध्य प्रदेश के माखन लाल चतुर्वेदी जर्नलिज्म प्रतिष्ठान में वे उनके लिए जुगाड़ लगवा देंगे।

फिर क्या था उक्त उप संचालक महोदय ने अपना पत्रकारिता में शोध का काम आरंभ कर दिया। भोपाल में अनुपस्थित रहते हुए उनका यह शोध लोगों के लिए शोध का विषय बन गया है। गौरतलब है कि पूर्व में मध्य प्रदेश के उक्त अधिकारी द्वारा सेवा वृद्धि की लालच में अपने कार्यालय को भाजपा संगठन का कार्यालय बना दिया था। इस कार्यालय से भाजपा की विज्ञप्ति आदि का वितरण भी किए जाने के आरोप लगे थे। जब मामला सार्वजनिक हुआ तब भाजपा के आला नेताओं ने उक्त सरकारी अधिकारी से किनारा कर लिया।

कहा जा रहा है कि मध्य प्रदेश काडर के सेवानिवृति की कगार पर खड़े उक्त अधिकारी को अब सेवा वृद्धि मिलने की गुंजाईश समाप्त हो गई है। अब उक्त अधिकारी का यह प्रयास जारी है कि वे किसी भी तरह माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता प्रतिष्ठान में पुर्ननियुक्ति पा जाएं ताकि सेवानिवृति के उपरांत भी वे सरकारी सुविधाओं का लाभ ले सकें।

लोकायुक्त कराएंगे शिवराज की किरकिरी


लोकायुक्त कराएंगे शिवराज की किरकिरी

सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई है पेंडिंग

(लिमटी खरे)

नई दिल्ली। कांग्रेस भले ही मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के इशारों पर मुजरा कर रही हो पर लोकायुक्त के मामले में शिवराज सिंह चौहान घिर चुके हैं। सर्वोच्च न्यायालय में इस मामले में सुनवाई होना अभी बाकी है, इन परिस्थितियों में लोकायुक्त पी.पी.नावलेकर को अगर त्यागपत्र देना पड़ा तो शिवराज सिंह चौहान की बुरी तरह किरकिरी होने से कोई नहीं बचा सकता है। मध्य प्रदेश के राज्यपाल भी इस मामले में अब दिलचस्पी लेने लगे हैं।

लोकायुक्त के मामले में मध्य प्रदेश का रिकार्ड बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। जस्टिस नावलेकर तीसरे लोकायुक्त हैं जिन पर आरोप लगे हैं। इसके पूर्व अस्सी के दशक में समाजवादी नेता रघु ठाकुर ने तत्कालीन लोकायुक्त जस्टिस पी.के. तारे पर तत्कालीन निजाम कुंवर अर्जनसिंह की कठपुतली बनने का आरोप लगाया था।

प्रदेश में दस साल लगातार शासन करने वाले राजा दिग्विजय सिंह के मुख्य मंत्रित्व काल में लोकायुक्त नियुक्त हुए जस्टिस रिपुसूदन दयाल को लेकर काफी विवाद रहा। जस्टिस दयाल पर आरोप लगे कि उन्होंने अपने प्रभाव का उपयोग करके भोपाल में स्वयं, पत्नि एवं अपने पुत्रों के नाम पर मप्र गृह निर्माण मंडल से तीन आवास आवंटित कराए हैं। इनमें से दो आवास रिवेयरा टाउन में और एक बाग मुगालिया में है।

तत्कालीन लोकायुक्त जस्टिस दयाल एवं मप्र के मुख्य सूचना आयुक्त पी.पी. तिवारी के बीच भी हुआ विवाद भी भोपाल के महारणा प्रताप नगर के थाने तक पहुंच गए थे। आरोप है कि जस्टिस दयाल ने सूचना के अधिकार के तहत एक मामले में पीपी तिवारी को उनके खिलाफ फैसला देने से रोकने का प्रयास किया था। इसके लिए जस्टिस दयाल तिवारी के घर पहुंचे थे और तिवारी ने इस सब का उल्लेख अपने फैसले की आर्डरशीट में भी लिखा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को डंपर मामले में क्लीन चिट देने वाले जस्टिस नावलेकर तब सुर्खियों में आए जब उनके व्यवसायी पुत्र संदीप नावलेकर ने मुख्यमंत्री के साथ चीन की यात्रा की। इससे जाने अनजाने में यह संकेत गया कि डम्पर मामले में क्लीन चिट मिलने के कारण ही मुख्यमंत्री चौहान लोकायुक्त के पुत्र संदीप को चीन यात्रा पर लेकर गए थे।

झाबुआ पावर करेगा पहले से ही प्रदूषित नर्मदा को और गंदा


0 घंसौर को झुलसाने की तैयारी पूरी . . . 16

झाबुआ पावर करेगा पहले से ही प्रदूषित नर्मदा को और गंदा

नर्मदा का पीएच दर्ज किया गया 9.02

(लिमटी खरे)

नई दिल्ली। तरह तरह के प्रदूषणों के चलते पुण्य सलिला नर्मदा अपने उदगम अमरकंटक से दाहोद के बीच बुरी तरह प्रदूषित हो चुकी है। इसका पीएच 9.02 दर्ज किया गया है जो मानक से कहीं अधिक है। संस्कारधानी जबलपुर के समीप बरगी बांध के मुहाने पर लगने वाले झाबुआ पावर लिमिटेड के कोल आधारित पावर प्लांट से इसका प्रदूषण कई गुना बढ़ने की उम्मीद है।

प्रचलित मान्यता यह है कि यमुना का पानी सात दिनों में, गंगा का पानी छूने से, पर नर्मदा का पानी तो देखने भर से पवित्र कर देता है। साथ ही जितने मंदिर व तीर्थ स्थान नर्मदा किनारे हैं उतने भारत में किसी दूसरी नदी के किनारे नहीं है। लोगों का मानना है कि नर्मदा की करीब ढाई हजार किलोमीटर की समूची परिक्रमा करने से चारों धाम की तीर्थयात्रा का फल मिल जाता है। परिक्रमा में करीब साढ़े सात साल लगते हैं।

जाहिर है कि लोगों की परंपराओं और धार्मिक विश्वासों में रची-बसी इस नदी का महत्व कितना है। लेकिन दुर्भाग्य से जंगल तस्करों, बाक्साइट खदानों और हमारी विकास की भूख से यह वादी इतनी खोखली और बंजर हो चुकी है कि आने वाले दिनों में उसमें नर्मदा को धारण करने का सार्म्थय ही नहीं बचेगा। इसकी शुरुआत नर्मदा के मैलेपन से हो चुकी है।

मजे की बात है कि सरकार का जल संसाधन विभाग और प्रदूषण नियंत्रण मंडल नदी जल में प्रदूषण की जांच करता है और प्रदूषण स्तर के आंकड़े कागज़़ों में दर्ज कर लेता है, लेकिन प्रदूषण कम करने के लिए सरकार कोई भी गंभीर उपाय नहीं कर पाता है। सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरकंटक और ओंकारेश्वर सहित कई स्थानों पर नर्मदा जल का स्तर क्षारीयता पानी में क्लोराईड और घुलनशील कार्बनडाईऑक्साइड का आंकलन करने से कई स्थानों पर जल घातक रूप से प्रदूषित पाया गया।

भारतीय मानक संस्थान ने पेयजल में पीएच 6.5 से 8.5 तक का स्तर तय किया है, लेकिन अमरकंटक से दाहोद तक नर्मदा में पीएच स्तर 9.02 तक दर्ज किया गया है। इससे स्पष्ट है कि नर्मदाजल पीने योग्य नहीं है और इस प्रदूषित जल को पीने से नर्मदा क्षेत्र में गऱीब और ग्रामीणों में पेट से संबंधित कई प्रकार की बीमारियां फैल रही है, इसे सरकारी स्वास्थ्य विभाग भी स्वीकार करता है। जनसंख्या बढऩे, कृषि तथा उद्योग की गतिविधियों के विकास और विस्तार से जल स्त्रोतों पर भारी दबाव पड़ रहा है।

(क्रमशः जारी)

चुनावों के मद्देनजर पेट्रोल की घटी कीमतें


बजट तक शायद चलें मनमोहन . . . 28

चुनावों के मद्देनजर पेट्रोल की घटी कीमतें

इस मसले पर सैट विपक्ष का हो सकता है मुंह बंद

(लिमटी खरे)

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर खासा दबाव बनाया और अंततः सरकार को पेट्रोल के बढ़े हुए दामों में कुछ कमी करनी ही पड़ी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम घटे नहीं पर देश में पेट्रोल की कीमतें कम कर दी गईं। विपक्ष के हाथ यह नायाब मुद्दा लग तो चुका है पर कांग्रेस के इशारों पर चलने वाले विपक्ष से इस मामले में उम्मीद करना बेमानी ही होगा।

सरकार ने पेट्रोल की कीमतों को नियंत्रण से मुक्त ही बताया हुआ है। यही कारण है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के मूल्य बढ़ते ही सरकार की नवरत्न कंपनियों में शुमार तेल कंपनियां भी पेट्रोल की कीमतें बढ़ा देती हैं। पेट्रोल की कीमतें बढ़ने से देश में हाहाकर मच जाता है। सरकार सफाई देती है कि उसने तो कीमतों को नियंत्रण से मुक्त रखा हुआ है।

मंगलवार और बुधवार की दर्मयानी रात से पेट्रोल की कीमतों में कमी की गई है। विपक्ष चाहे तो इस मामले को भुना सकती है। विपक्ष संसद के सत्र में सरकार को इस मामले में घेर सकती है और पूछ सकती है कि आखिर क्या वजह है कि पेट्रोल की कीमतों में कमी की गई है। उधर कांग्रेस के सत्ता और शक्ति के शीर्ष केंद्र 10, जनपथ के सूत्रों का कहना है कि भाजपा के आला नेता अंततः कांग्रेस के ‘पे रोल‘ पर ही हैं, अतः इस मामले में वे चुप्पी ही साधे रहेंगे।

(क्रमशः जारी)

चहुंओर त्रस्त हैं आईडिया के उपभोक्ता


एक आईडिया जो बदल दे आपकी दुनिया . . .  24

चहुंओर त्रस्त हैं आईडिया के उपभोक्ता

हर सेवा में उपभोक्ताओं को लूटने का आईडिया

(लिमटी खरे)

नई दिल्ली। देश के मशहूर उद्योगपति आदित्य बिरला के स्वामित्व वाली आईडिया सेल्यूलर कंपनी अपने उपभोक्ताओं के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार कर ही है। एक समय में एकाधिकार करने वाले क्षेत्रीय मोबाईल सेवा प्रदाता कंपनियों को खरीदकर आईडिया में तब्दील करने के बाद इस कंपनी ने उपभोक्ताओं की जेब हल्का करने के नए नए प्रयोग आरंभ किए हैं।

राजधानी के हजारो मोबाईल उपभोक्ता जो आईडिया सेल्लुलर कंपनी की सर्विसेस से आजकल बुरी तरह से परेशान है, जिनकी कही सुनवाई नही है। प्रीपेड उपभोक्ताओ के पैसे कही ये कम्पनी मेसेज के नाम तो कही रिंग टोन के नाम पर तो कही इन्टरनेट ब्राउसिंग के नाम पर हड़प रही है। वही दूसरी और जो उपभोक्ता पोस्ट पैड है जिन्होंने मिनिमम मासिक प्लान पर आईडिया का पोस्ट पैड प्लान लिया हुआ है उन उपभोक्ताओ को भी भारीभरकम बिल थमा कर आईडिया चूना लगा रहा।

जब इस तरह की शिकायत को लेकर ग्राहक आईडिया के आउट लेट पर जाते है तो वहा बैठे कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव द्वारा उपभोक्क्ताओं को उनकी तकलीफों को तुरंत हल करने के बजाये कंपनी के मुख्यालय मेसेज भेज कर ग्राहक को चलता कर देते है। जिलों में आईडिया प्वाईंट्स पर उपभोक्ताओं की सुनवाई भी नहीं हो पा रही है। जब आईडिया प्वाईंट पर ग्राहक जाता है तो उसे पोस्ट पेड या प्री पेड के चक्कर में ही उलझा दिया जाता है।

दस दस बार उपभोक्ता इन आउटलेट पर चक्कर लगाता रहता है मगर कोई सुनवाई नही होती। आईडिया की ग्राहक सेवा पर भी कोई शिकायत दर्ज करने के लिए अगर फोन लगाया जाता है तो पहले उससे बिना बात के दस विज्ञापन झेलने पड़ते है तब जाकर कंपनी का कोई पकाऊ बंदा फ़ोन अटैंड करता है। इन सब प्रक्रियाओ से ग्राहक को हर तो चार दिन में एक बार सामना करना पड़ता है मगर फिर भी समस्या जस की तस रहती है आईडिया के इस चूना लगाने की योजना ने ग्राहक को परेशानी में डाल रखा है लगता है जब तक कोई ग्राहक अपनी परेशानी के लिए अदालत की शरण में नही जायेगा तब तक शायद आईडिया ग्राहकों को चूना लगाने से बाज़ आने वाला नही।

(क्रमशः जारी)

मंगलवार, 15 नवंबर 2011

टीम राहुल जल्द ही दिखाएगी कमाल


ये है दिल्ली मेरी जान

(लिमटी खरे)

टीम राहुल जल्द ही दिखाएगी कमाल
कांग्रेस की नजर में भविष्य के वजीरे आजम राहुल गांधी की कोर टीम शनैः शनैः देश की सत्ता पर कब्जा जमाने की तैयारी में जुट गई है। राहुल गांधी ने आग और पानी का जिस तरह से संतुलन बनाया है उससे लगने लगा है कि राहुल को प्रशिक्षण अब सही व्यक्तित्व द्वारा दिया जा रहा है। राहुल ने अपनी कोर टीम को अब कांग्रेस के महासचिव राजा दिग्विजय सिंह के साथ ही साथ सिंह के घुर विरोधी सोनिया के राजनैतिक सचिव अहमद पटेल के हवाले भी कर दिया है। सियासी हल्कों में इस बात को लेकर शोध जारी है कि आखिर राहुल कौन सा तीर चला रहे हैं कि एक तरफ राजा दिग्विजय सिंह गुरू द्रोणाचार्य की भूमिका में तो दूसरी तरफ अहमद पटेल टीम राहुल को आकार देंगे। राजनैतिक वीथिकाओं में अब राहुल को इस तरह का अचूक मंत्र देने वाले चाणक्य की खोज आरंभ हो गई है।

बिहार से मन भरा लालू का
इक्कीसवीं सदी के पहले दशक में देश की राजनीति में धूमकेतू की तरह उभरे स्वयंभू प्रबंधन गुरू लालू प्रसाद यादव का अब बिहार से मोहभंग होता नजर आ रहा है। मौका चाहे उनके अपने जन्म दिवस का हो या फिर बिहार के महात्योहार छट पूजा का हर बार लालू बिहार से गायब रहकर दिल्ली में ही दिखाई दिए। गौरतलब है कि लगातार दूसरी मर्तबा बिहार में मरणासन्न स्थिति को पा चुकी है। बिहार में लालू को शायद अब कोई भविष्य नहीं दिखाई पड़ रहा है। लालू के करीबी लोगों का दावा है कि लालू यादव ने अब अपना ठौर दिल्ली को ही बना लिया है। उनके समर्थकों की मानें तो वे अब पश्चिम दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। गौरतलब है कि पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में पूर्वांचली विशेषकर बिहारी मतदाताओं की तादाद अधिक है।

मीडिया को कब्जाने की जुगत में मनमोहन
देश के गैर नेहरू गांधी परिवार (महात्मा गांधी नहीं) के वजीरे आजम डॉ.मनमोहन सिंह इन दिनों मीडिया को अपने पक्ष में करने की जुगत लगा रहे हैं। मनमोहन चाह रहे हैं कि घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार के ईमानदार संरक्षक का उन पर लगा अघोषित तमगा वापस हो जाए। मनमोहन जुंडाली इन दिनों मीडिया से पींगे बढ़ाने में जुटी हुई है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के आला अधिकारियों को भी इस हेतु पाबंद किया जा रहा है। मनमोहन जल्द ही अपनी पीआर ठीक करने के लिए निजी एजेंसियों की शरण में जाने हेतु गंभीरता से विचार कर रहे हैं। हाल ही में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन काम करने वाले पत्र सूचना ब्यूरो (पीआईबी) में आवासों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव अस्तित्व मे आया है। पीआईबी में आवासों की संख्या साठ से बढ़ाकर सौ की जाना प्रस्तावित है। मतलब साफ है कि चालीस पत्रकारों को जल्द ही रियायती दरों पर घर देने का वायदा किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस पर नहीं दिखेगा अपना एमपी
इस बार गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर मध्य प्रदेश की झांकी शायद ही देखने को मिले। केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश की थर्ड ग्रेड झांकी को नकार दिया है। इस बार कुल अठ्ठाईस राज्यों ने अपनी झांकियों के प्रस्ताव भेजे थे, पहली छटनी के बाद ये महज डेढ़ दर्जन ही रह गए हैं। रक्षा मंत्रालय के भरोसेमंद सूत्रों ने बताया कि इस बार गुजरात में नरेंद्र मोदी और तमिलनाडू में जयललिता सरकार ने तो झांकी का प्रस्ताव ही नहीं भेजा है। इस बार कुल 28 राज्यों के प्रस्ताव आए हैं। रक्षा मामलों की विशेषज्ञ समिति ने इनमें से 16 प्रस्तावों को मंजूरी दी है। एमपी द्वारा बड़ी राशि खर्च कर राजा भोज की थीम पर आधारित प्रदर्शनी तैयार करवाई गई थी। भोज नगरी की यह झांकी विशेषज्ञ समिति द्वारा सिरे से खारिज कर दी गई है।

विकास के मामले में पिछड़ा हृदय प्रदेश
पीएचडी चेंबर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के एक प्रतिवेदन ने मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार की कलई खोलकर रख दी है। इस प्रतिवेदन में शीर्ष स्थान दिल्ली ने पाया है, दिल्ली 65.15 अंक के साथ पहली, हरियाणा 53.61 के साथ दूसरी तो पंजाब 52.21 के साथ तीसरी पायदान पर है। चौथे मुकाम पर उत्तराखण्ड है जिसका विकास सूचकांक 45.19 है, तो इसके बाद नंबर आता है हिमाचल का जो 44.49 के साथ पांचवे स्थान पर है। छत्तीसगढ़ की रमन सिंह सरकार 44.13 के साथ छटवें तो जम्मू काश्मीर 42.55 के साथ सातवें स्थान पर है। इसके बाद उत्तर प्रदेश का नंबर आता है जो 42.54 तो उसके बाद राजस्थान 42.34 के साथ नौवें स्थान पर है। दसवें स्थान पर शिवराज सिंह चौहान हैं जिन्होंने 38.34 नंबर लिए हैं।

सीएजी रहेगी सरकार के कब्जे में
घपलों और घोटालों से आजिज आ चुके प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह भ्रष्टाचार के ईमानदार संरक्षक की छवि से बाहर निकलने बुरी तरह छटपटा रहे हैं। कांग्रेस की राजमाता श्रीमति सोनिया गांधी को लगने लगा है कि मनमोहन के नेतृत्व में कांग्रेस 2014 के आम चुनाव में शायद ही केंद्र पर काबिज हो पाए। यही कारण है कि वे मनमोहन से छुटकारे का ताना बाना बुन रही हैं। मनमोहन जुंडाली ने उन्हें मशविरा दिया है कि अगर नियंत्रक एंव महालेखा परीक्षक यानी सीएजी को काबू में कर लिया जाए तो घपले घोटाले मीडिया में जाने से बच सकते हैं। मनमोहन को यह बात जंची और उन्होंने इसके लिए ग्रीन सिग्नल दे दिया। अब सीएजी को शासन के अधीन लाने का प्रयास जारी है। मनमोहन जुंडाली इसके लिए विपक्ष को भी साधने का प्रयास अवश्य ही करेगी। अगर विपक्ष सैट नहीं हुआ तो सीएजी स्वतंत्र संस्था ही रहेगी।

आरटीओ का खौफ नहीं मोबाईल कर्मियों को
मशहूर उद्योगपति आदित्य बिरला के स्वामित्व वाली निजी क्षेत्र की मोबाईल सेवा प्रदाता कंपनी आईडिया सेल्यूलर के कारिंदों ने परिवहन और यातायात पुलिस को जेब में रखने का नया आईडिया निकाला है। देश भर में अनेक जिलों में आईडिया के सेल प्रमोशन के चलते दो पहिया वाहनों पर आईडिया के कर्मचारी नंबर प्लेट पर आईडिया के स्टीकर लगाकर यातायात नियमों का सरेआम माखौल उड़ाते नजर आ रहे हैं। आईडिया के जिलों में तैनात कर्मचारियों ने परिवहन विभाग और यातायाप पुलिस की आंखों में भी धूल झोंकने का काम किया जा रहा है। आईडिया के अधिकांश कर्मचारियों की निजी दो पहिया वाहनों पर भी नंबर प्लेट पर आईडिया का ही स्टीकर चस्पा मिलता है।

क्या है जोशी पर मेहरबानी का शिव ‘राज‘
देश की राजनैतिक राजधानी दिल्ली में इन दिनों छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ.प्रदीप जोशी को एमपी की आर्थिक राजधानी इंदौर में सरकारी आवास देने का मामला छाया हुआ है। एमपी काडर के अखिल भारतीय सेवा के कुछ अधिकारी इसके निहितार्थ खोजने में जुटे हुए हैं। दरअसल शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष रहे डॉ.जोशी जो अब छग के लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष हैं को इंदौर स्थित आयोग के अध्यक्ष का सरकारी आवास अगले साल 15 मई तक रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। जोशी का इंदौर प्रेम तो समझ में आता है, किन्तु शिव के जोशी प्रेम का ‘राज‘ किसी को समझ में नहीं आ पा रहा है। गौरतलब है कि जोशी का नया कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ है और उनका मुख्यालय रायपुर है, जहां उनके लिए एक बंग्ला अलग सजकर तैयार है।

क्या एसपीजी सरकार से झूट बोल रही है!
दिल्ली में मीडिया हैरान है कि सूचना के अधिकार के तहत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गांधी के विदेश दौरों के बारे में जब किसी भी मंत्रालय को जानकारी नहीं है। सोनिया के साथ चोबीसों घंटे साए की तरह रहने वाले स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के जवान और अधिकारी अखिरकार यात्रा भत्ता और वेतन तो भारत सरकार के गृह मंत्रालय से ही पा रहे हैं। इस परिस्थिति में एसपीजी ने अपने विभाग को तो सोनिया के दौरों के बारे में बताया ही होगा। वैसे भी सोनिया गांधी व्हीव्हीआईपी की फेहरिस्त में सबसे अव्वल हैं अतः विदेश दौरा उनका निजी हो या सरकारी, उनके लिए प्रोटोकाल की व्यवस्था तो भारत सरकार द्वारा ही की जा रही होगी। अब यही हो सकता है कि मनमोहन सरकार अपनी राजमाता के बारे में जानकारी सार्वजनिक ही न करना चा रही हो।

मामा के राज में भानजे हैं खौफज़दा!
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने आप को सूब के बच्चों का मामा बताते हैं, दरअसल वे मामा बताते नहंी बनाते हैं सबको। नेशलन क्राईम ब्यूरो और एनजीओ का प्रतिवेदन तो कमोबेश यही कह रहा है। नेशनल क्राईम ब्यूरो द्वारा जारी वर्ष 2009 - 2010 के प्रतिवेदन में मध्य प्रदेश को बच्चों के लिए सबसे असुरक्षित बताया गया है। इस अवधि में इंदौर में बच्चों के साथ हुए अपराधों की तादाद 337, जबलपुर में 257 तो भोपाल में 127 पाई गई। बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराधों में भी मध्य प्रदेश पहली पायदान पर है। एमपी में इस अवधि में शिवराज सिंह चौहान की 1071 भानजियों के साथ बलात्कार के मामले पंजीबद्ध किए गए। एमपी के बाद उत्तर प्रदेश में 625 तो महाराष्ट्र में 612 मामले बलात्कार के दर्ज हुए। बच्चों की हत्या के मामले में सूबे में इस अवधि में 115 अपराध दर्ज किए गए।

जनसेवकों को नहीं फिकर रियाया की
मध्य प्रदेश के 11 राज्य सभा और 29 लोकसभा सदस्यों को अपने प्रदेश की सुध लेने की फिकर नहीं है। एमपी के सांसदों ने अपने सूबे के मामले में लोकसभा या राज्य सभा में आवाज उठाने की जहमत तक नहीं उठाई है। उत्तर को दक्षिण से जोड़ने वाली रेल की जीवन रेखा इटारसी से झांसी के बीच बढ़े रेल यातायात के चलते इस मार्ग पर दो और रेल की पातों की आवश्यक्ता महसूस की जा रही है। आलम यह है कि छोटे से छोटे स्टेशन पर भी थ्रू लाईन छोड़कर शेष में माल गाड़ियां खड़ी रहती हैं। मध्य प्रदेश से कमल नाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्र में मंत्री हैं और सुषमा स्वराज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, फिर भी किसी को इस बात की परवाह ही नहीं है। सुषमा का संसदीय क्षेत्र विदिशा तो इस मेन ट्रेक पर ही है।

तीन लोगों को महिमा मण्डित करती कांग्रेस
सवा सौ साल पुरानी और इस देश पर आधी सदी से ज्यादा राज करने वाली कांग्रेस ने देश में नेहरू गांधी परिवार (महात्मा गांधी नहीं) ने अपने और अपने वारिसान को महिमा मण्डित करने की गरज से सियासी धुरी तीन लोगों के इर्द गिर्द ही घुमाई हुई है। इस परिवार के तीन सदस्यों ने देश की दिशा और दशा बदल दी। इनके अलावा आजादी के उपरांत भारत गणराज्य की स्थापना के बाद सभी का योगदान नगण्य ही है। यही कारण है कि अब नेहरू गांधी परिवार से इतर सात साल प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालने वाले अर्थशास्त्री वजीरे आजम डॉक्टर मनमोहन सिंह की रूखसती का ताना बाना बुना जाने लगा है। इतिहास इस बात का साक्षी है कि कांग्रेस ने नेहरू गांधी परिवार के तीन लोगों को ही महिमा मण्डित करने का जतन पूरे जोर शोर से किया है। आजाद भारत के पहले वजीरे आजम पंडित जवाहर लाल नेहरू, उनकी पुत्री श्रीमति इंदिरा गांधी और फिर नवासे राजीव गांधी। इसके अलावा देश के लिए सभी नेता गौड ही हैं।

पुच्छल तारा
देश की बागडोर इस समय मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह के हाथों में ही दिख रही है। इस चौकड़ी के आगे सब बेबस हैं। मंहगाई सुरसा की तरह मुंह फाड रही है। इस पर मध्य प्रदेश से नरेंद्र ठाकुर ‘‘गुड्डू‘‘ ने ईमेल से एक कविता भेजी है। गुड्डू लिखते हैं-

ये मनमोहन भी ले लो,
ये दिग्विजय भी ले लो!

भले ही छीन लो हमसे,
हमारी सोनिया गांधी!!

मगर लौटा दो हमको,
वो आटा, वो गैस!
वो बिजली, वो पानी!!

होगी आपकी बड़ी मेहरबानी!
ले ही लो अब हमसे यह कुर्बानी!!

भ्रष्टाचार पर राजपरिवार की आश्चर्यजनक खामोशी!


भ्रष्टाचार पर राजपरिवार की आश्चर्यजनक खामोशी!

(लिमटी खरे)

नेहरू गांधी परिवार (महात्मा गांधी नहीं) देश का अघोषित राज परिवार है। इस परिवार ने पीढ़ी दर पीढ़ी देश पर राज किया है। सत्ता का केंद्र सदा ही इस परिवार के आसपास ही रहा है। पंडित जवाहर लाल नेहरू और प्रियदर्शनी श्रीमति इंदिरा गांधी के अंदर नैतिकता थी। फिर भी सत्तर के दशक में इंदिरा गांधी पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगे थे। उसके बाद उनके पुत्र राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए उन पर भी भ्रष्ट होने के आरोप लगे। उनकी पत्नि इटली मूल की सोनिया माईनो कांग्रेस अध्यक्ष हैं, पुत्र राहुल गांधी कांग्रेस के महासचिव हैं। दोनों ही उत्तर प्रदेश से लोकसभा सांसद हैं। यूपी कांग्रेस के हाथ से कभी का फिसला है। मां बेटा दोनों के सामने मनमोहन सरकार भ्रष्टाचार की गंगोत्री बन चुकी है। सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूब चुकी है। मंहगाई आसमान छू रही है। देश में अराजकता है, सीमाएं असुरक्षित हैं, कभी पाक तो कभी चीन कालर पकड़ने पर आमदा है। यह सब देख सुनकर भी सोनिया और राहुल मौन साधे बैठे हैं, मानो यह देश उनका है ही नहीं!

कांग्रेस के नेता भी अजीब हैं। एक विदेशी महिला जो इस देश की बहू तो बन गई पर देश को सरेआम लुटते देख रही है के पीछे अगर बत्ती लिए दौड़ लगा रहे हैं। सोनिया के पुत्र राहुल गांधी भी अपने पीछे दिया लेकर दौड़ने वालों को देखकर मन ही मन प्रसन्न होते हैं। उन्हें जरूर लगता होगा कि कितने बेवकूफ हैं लोग जो सिर्फ नेहरू गांधी परिवार के नाम के सामने ही नतमस्तक हो जाते हैं। छः दशकों में कांग्रेस एक भी कद्दावर नेता को पैदा नहीं कर पाई जो कांग्रेस को संभाले।

आज कांग्रेसियों द्वारा अपनी राजमाता श्रीमति सोनिया गांधी और युवराज राहुल गांधी को प्रसन्न करने के लिए उनके पूर्वजों पंडित जवाहर लाल नेहरू, श्रीमति इंदिरा गांधी, राजीव गांधी को बड़ी शिद्दत से याद करते हैं। जब बारी संजय गांधी की आती है तो मुट्ठी भर नेता ही जुट पाते हैं उनकी पुण्य तिथि या जन्म दिवस पर। इसके अलावा गांधी नाम जिसने दिया उस फिरोज गांधी को ही भुला दिया कांग्रेसियों ने। न सरकारी विज्ञापन न कोई बड़ा कार्यक्रम होता है उनकी पुण्य तिथि या जन्म दिन पर।

आजादी के उपरांत देश पर सबसे अधिक कांग्रेस ने ही राज किया है। कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों में मनमोहन सिंह ही इकलौते हैं जो पांच साल से ज्यादा चल पाए। वरना तो पंडित जवाहर लाल नेहरू, श्रीमति इंदिरा गांधी के बाद सत्ता राजीव गांधी के हाथों में चली गई थी। वह तो राकांपा नेता शरद पवार थे जिन्होंने सोनिया गांधी के विदेश मूल के मामले को उकेरा, वरना आज सत्ता फिर नेहरू गांधी परिवार के पास घोषित तौर पर होती।

अब राहुल गांधी की ताजपोशी की तैयारियां हो रही हैं। कोई कह सकता है कि देश में प्रजातंत्र है? आज भी वही पुरानी राजशाही ही दिख रही है। जिसमें सत्ता एक के बाद परिवार में ही दूसरे को सौंपी जाती है। राजनीति में भी कमोबेश यही देखने को मिल रहा है। राजनेताओं के पुत्र तत्काल ही अनुकंपा नियुक्ति पा जाते हैं। प्रणव मुखर्जी ने तो अपने पुत्र को स्थापित कर ही दिया।

कितने आश्चर्य की बात है कि भ्रष्टाचार के मामले को लोकसभा में सोनिया गांधी ने एक मर्तबा भी नहीं उठाया। बाबा रामदेव के साथ रामलीला मैदान में हुई रावणलीला पर भी राहुल और सोनिया ने अपना मुंह सिल रखा था। अण्णा हजारे का मामला भी दोनों ने मूकदर्शक बनकर ही देखा। काला धन भारत लाने के मामले में भी दोनों ही नेताओं ने कोई बयान नहीं दिया।

राजमाता श्रीमति सोनिया गांधी सांसद हैं इस लिहाज से वे जनता की सेवक हैं। राजमाता की ठसक तो देखिए, वर्ष 2009 से अब तक वे कभी संसदीय शिष्ट मण्डल में शामिल नहीं हुंई और तो और उन्होंने कभी भी अंतर्राष्ट्रीय समारोहों में शिरकत नहीं की। सोनिया गांधी अपना कद सरकार के उपर ही समझतीं होंगी तभी तो उन्हें अब तक किसी भी संसदीय समिति का सदस्य नहीं बनाया गया।

आंकड़े इस बात के गवाह हैं कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गांधी ने विदेशों में जमा भारतीयों के गाढ़े पसीने की कमाई को हिन्दुस्तान वापस लाने के मामले को कभी संसद में नहीं उठाया। आजाद भारत गणराज्य के इस राजपरिवार के सदस्यों को भारत की कितनी चिंता है इस बात का अंदाजा दोनों ही के द्वारा संसद की कार्यवाही में हिस्से दारी से लगाया जा सकता है।

ईमानदार छवि वाले अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के ही नेता देश को नोंच नोंच का खा रहे हैं, मगर राजपरिवार खामोश है। टूजी स्पेक्ट्रम, एस बेण्ड, नोट फार वोट, कामन वेल्थ, आदर्श सोसायटी जैसे अनगिनत घोटाले हुए। सीबीआई को मजबूरी में कदम उठाकर अनेक नेताओं को जेल भेजना पड़ा। यह सब देखने सुनने के बाद मोटी चमड़ी वाले जनसेवकों के साथ ही साथ सोनिया और राहुल भी चुप रहे। क्या यह प्रजातंत्र का अपमान और मजाक नहीं?

देश की सीमाएं असुरक्षित हैं, अंदर ही अंदर नक्सलवाद, अलगाववाद, भाषावाद, क्षेत्रवाद, माओवाद, आतंकवाद आदि भय पैदा कर रहा है। कभी पाकिस्तान तो कभी चीन हमारी कालर पकड़कर झझकोर रहा है। इस सबके बाद भी राजपरिवार यानी गांधी परिवार खामोश है। आम आदमी आज यही सोच रहा है कि आखिर इटली मूल की सोनिया माईनो अपने नेतृत्व में भारत गणराज्य को किस अंधी और अंतहीन सुरंग में ले जा रही है।