शुक्रवार, 24 अगस्त 2012

ट्वीटर ने बंद किए छः एकाउंट

ट्वीटर ने बंद किए छः एकाउंट

(प्रियंका)

नई दिल्ली (साई)। सोशल साइट ट्वीटर ने प्रधानमंत्री कार्यालय के एकाउंट से मिलतेजुलते छह एकाउंटों पर प्रतिबंध लगा दिया है। ट्वीटर ने यह कदम भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अल्टीमेटम के बाद उठाया है। सरकार ने उससे आपत्तिजनक और भड़काऊ वेब सामग्री ब्लॉक करने का आदेश दिया था। सरकार पहले ही आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री वाले ३१० वेबपेजेस को ब्लॉक करने के आदेश दे चुकी है। ये सामग्री देश में गड़बड़ी फैलाने के लिए डाले गए थे।
संचार मंत्रालय ने इंटरनेट सर्विस प्रवाइडर्स को 16 ट्विटर अकाउंट्स ब्लॉक करने के निर्देश दिए हैं। इनमें दक्षिणपंथी संगठनों आरएसएस, पांचजन्य अखबार और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) नेता प्रवीण तोगड़िया जैसे लोगों के अकाउंट भी शामिल हैं। इसके अलावा फेसबुक और यूट्यूब पर यूजर-जेनरेटेड कंटेंट वाले सैकड़ों वेबपेज और ब्लॉगपोस्ट्स को ब्लॉक करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
संचार मंत्रालय ने 18 अगस्त से 21 अगस्त के बीच इंटरनेट सर्विस प्रवाइडर्स को दिए चार निर्देश के जरिए कई वेब पेजों को ब्लॉक कराया है। डिपार्टमेंट को आशंका थी कि असम के सीमावर्ती जिलों में हिंसा के बाद सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने के लिए इनका इस्तेमाल किया जा रहा था। 18 अगस्त को मुंबई में विरोध के हिंसक हो जाने के बाद सरकार ने कहा था पाकिस्तान स्थित समूहों द्वारा घृणा पैदा करने वाली सामग्री फैलाई जा रही है।
16 ट्विटर एकाउंट्स बंद करने का निर्देश संचार मंत्रालय की ओर से 20 अगस्त को भेजे नोटिफिकेशन का हिस्सा है। भारत में 160 करोड़ लोगों के ट्विटर अकाउंट हैं। इस सोशल साइट ने इनमें से छह फर्जी अकाउंट को ब्लॉक करने पर रजामंदी दिखाई है। सरकार की दलील है कि इन अकाउंट्स के जरिए प्रधानमंत्री की गलत छवि पेश की जा रही है।

संदीप दीक्षित का कद बढ़ा

संदीप दीक्षित का कद बढ़ा

(मणिका सोनल)

नई दिल्ली (साई)। दिल्ली की निजाम शीला दीक्षित के पुत्र और भोपाल एक्सप्रेस के एसी कोच में दस लाख रूपए भूल जाने के विवाद में चर्चाओं में आए सांसद संदीप दीक्षित का कद कांग्रेस में बढ़ गया है। संदीप दीक्षित को कांग्रेस का प्रवक्ता बनाया गया है।
लंबे समय से प्रवक्ताओं की कमी से जूझ रही कांग्रेस ने गुरुवार को अपनी मीडिया टीम का विस्तार करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता पी। सी। चाको और पूर्वी दिल्ली के युवा सांसद संदीप दीक्षित को पार्टी प्रवक्ता बनाया है। यह जानकारी कांग्रेस महासचिव व मीडिया विभाग के प्रमुख जनार्दन द्विवेदी ने दी। इन दोनों के आने से अब पार्टी के प्रवक्ताओं की तादाद पांच हो गई है। फिलहाल मनीष तिवारी, रेणुका चौधरी और राशिद अल्वी प्रवक्ता के रूप में काम कर रहे हैं।
माना जा रहा है कि लगातार विपक्ष के निशाने झेल रही कांग्रेस ने मीडिया में अपने पक्ष को मजबूती से रहने के लिए के लिए प्रवक्ताओं की तादाद में विस्तार किया है। गौरतलब है कि एक विवादास्पद सीडी के चलते अभिषेक मनु सिंघवी के प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने से पार्टी में प्रवक्ताओं की कमी महसूस की जा रही थी। उल्लेखनीय है कि चाको केरल के त्रिचूर से सांसद हैं और फिलहाल 2जी पर बनी जेपीसी के अध्यक्ष भी हैं।

एनआरएचएम घोटाले में उच्च न्यायालय के निर्देश

एनआरएचएम घोटाले में उच्च न्यायालय के निर्देश

(सीमा श्रीवास्तव)

इलहाबाद (साई)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार को करोड़ो रूपये के राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन घोटाले में आरोपी डॉक्टरों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के मसले पर अंतिम फैसला लेने का निर्देश दिया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई को इस मामले की जांच २० दिन के भीतर निपटाने को कहा है।
पीठ ने राज्य सरकार को अपने अंतिम निर्णय के बारे में २९ अगस्त तक लिखित में सूचित करने को कहा है। हमारे संवाददाता ने बताया कि बाद में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव न्यायालय में पेश हुए और उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के बारे में अंतिम फैसला मामले की अगली सुनवाई से पहले ले लिया जाएगा।
समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यायालय ने इस घोटाले में कथित अभियुक्त डॉक्टरों और अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए सीबीआई को अनुमति नहीं दिए जाने पर राज्य सरकार की खिंचाई की है। सीबीआई से भी अदालत ने अब तक हुई जांच के बारे में लिखित प्रपत्र दाखिल करने को कहा है।
उच्च न्यायालय के आदेश पर ही सीबीआई इस कथित घोटाले की जांच कर रही है। कुछ दिन पहले सीबीआई की विशेष अदालत ने इस मामले में अभियुक्त एक आईएएस अधिकारी प्रदीप शुक्ला को इस आधार पर जमानत दे दिया था कि सीबीआई निर्धारित ९० दिनों के भीतर उनके विरूद्ध अभियोग पत्र दाखिल नहीं कर सकी थी। उच्च न्यायालय इस मामले में भी सीबीआई से स्पष्टीकरण मांग चुकी है।

बेटी नहीं गीतिका को माशुका मानता था कांडा

बेटी नहीं गीतिका को माशुका मानता था कांडा

(महेश रावलानी)

नई दिल्ली (साई)। गीतिका आत्महत्या मामले में फंसे हरियाणा के पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल गोयल कांडा की पत्नि के इस खुलासे कि गीतिका को उनका पति कांडा पुत्री के समतुल्य मानता था के दूसरे ही दिन कांडा ने पुलिस को बताया कि वह गीतिका से बेपनाह मोहब्बत करता था।
दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि गोपाल कांडा ने पुलिस पूछताछ में माना है कि वह गीतिका के प्रेम में पागलों की तरह दीवाना था। महिलाओं से दूर रहने के बारे में तारा बाबा की चेतावनी को नजरअंदाज करने का कांडा को भारी दुख है। पुलिस ने अंकिता की गिरफ्तारी की संभावना से इनकार किया है।
सूत्रों के अनुसार कांडा ने पुलिस को बताया, कि तारा बाबा ने कई साल पहले मुझे चेतावनी दी थी कि मेरा पतन लड़कियों की वजह से ही होगा। उन्होंने लड़कियों से दूर रहने की हिदायत दी थी। लेकिन मैंने उनकी चेतावनी पर अमल नहीं किया, जिसका मुझे अफसोस है। लेकिन गीतिका से प्रेम करने का मुझे जरा भी अफसोस नहीं है। वह अच्छी लड़की थी। मैं उसे खरोंच लगते भी नहीं देख सकता था।
सूत्रों ने आगे बताया कि गोपाल कांडा ने पूछताछ के दौरान गीतिका से गहरी रिलेशनशिप कबूल की है। उसने पुलिस अफसरों को बताया, कि गीतिका से मुझे बहुत ज्यादा प्यार था। मुझे उसकी मौत का दुख उसके घरवालों से ज्यादा है। गीतिका मुझसे शादी करना चाहती थी। मैंने उससे कहा था कि मैं पब्लिक फिगर होने की वजह से उससे सरेआम शादी नहीं कर सकता। उसके जोर देने पर मैंने उससे कहा था कि दोनों बेटियों की शादी करने के बाद मैं उससे शादी कर लूंगा, लेकिन मुझे उसकी आत्महत्या करने की जरा-सी भी आशंका नहीं थी। गीतिका से शादी न करने की एक वजह कांडा का अपनी मां से बेहद लगाव भी था, पहली पत्नी को तलाक देकर दूसरी शादी कर वह मां को नाराज नहीं करना चाहता था।