मंगलवार, 20 दिसंबर 2011


18 अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक पदोन्नत



(उर्वशी)

भोपाल (साई)। राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के 18 मुख्य वन संरक्षकों को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत करते हुए नवीन पदस्थापना आदेश जारी किये हैं। इसके साथ ही साथ वन विभाग के अन्य आला अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश भी जारी किए गए हैं।
अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति के उपरांत एल.के. सूद को प्रतिनियुक्ति पर नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण भोपाल, मनोज कुमार सपरा को राज्य वन विकास निगम भोपाल, डॉ. शेषमणि पाण्डे को कार्य-आयोजना आंचलिक इंदौर, सी.पी. राय कार्य-आयोजना जबलपुर, शाहबाज अहमद सदस्य सचिव जैव-विविधता बोर्ड भोपाल, संजय मुखारिया नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण भोपाल, प्रवीण कुमार चौधरी मध्यप्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ भोपाल, अशोक कुमार सिंह, मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम भोपाल, डॉ. शिवेन्दु श्रीवास्तव जैव-प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल, रामप्रकाश को राज्य वन अनुसंधान संस्थान जबलपुर, जी.डी. सागर को एन.सी.एल. सिंगरौली, डॉ. ए.के. सिंह को कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक भोपाल में पदस्थ किया गया है।
राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के 5 और 7 अन्य वन अधिकारियों के भी तबादला आदेश जारी किये हैं। तद्नुसार मुख्य वन संरक्षक सर्वश्री के.पी. सिंह, मनोज कुमार सिन्हा, शैवालदास गुप्ता, विनय कुमार वर्मन और अरुण कुमार को कार्यालय प्रधान मुख्य संरक्षक भोपाल में पदस्थ किया गया है।
राज्य शासन ने वन विभाग के 7 अधिकारियों के भी नवीन पदस्थापना आदेश जारी किये हैं। सर्वश्री सी.पी. शर्मा को सहायक वन संरक्षक मध्यप्रदेश लघु वनोपज संघ भोपाल, आर.एस. श्रीवास्तव को उप वन मण्डल अधिकारी चिचौली (बैतूल), तोमर सिंह सूलिया को उप वन मण्डल अधिकारी भिण्ड, हेमंत कुमार रायकवार को उप वन मण्डल अधिकारी बाड़ी (औबेदुल्लागंज), एच.एस. मिश्रा को उप प्रबंधक मध्यप्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ, मुन्नालाल सोनी को उप वन मण्डल अधिकारी सतना और आर.एन. वर्मा को उप वन मण्डल अधिकारी गौरवी (सिंगरौली) में पदस्थ किया गया है।

1 टिप्पणी:

बेनामी ने कहा…

Hold down an app for a second, and start turning off all the
apps that you aren't using by pressing the "minus" button. Their producers imagine this can make the user a lot more mindful in the should change the batteries, lessening the prospect of the discover program failing through ability loss. For the first generation, you'll need to release the back cover from the unit by
running a shim along the edge of the unit to release all of the clips holding the backing on.


Also visit my web page; please click the following internet site - c-university.com
My website > internet radio