मंगलवार, 27 दिसंबर 2011

मत्स्य महोत्सव 27 से


मत्स्य महोत्सव 27 से

(एन.के.श्रीवास्तव)

रायपुर (साई)। छत्तीसगढ़ में मत्स्य विकास की आपार संभावनाएं हैं। इसके मद्देनजर राजधानी रायपुर में आगामी सत्ताईस जनवरी से तीन दिवसीय मत्स्य-महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। केन्द्रीय कृषि और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री डॉक्टर चरणदास महंत ने अपने रायपुर प्रवास के दौरान इस महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की।
डॉक्टर मंहत ने बताया कि इस मत्स्य-महोत्सव का उद्देश्य किसानों कों मत्स्य उद्योग की नवीनतम् तकनीकों से परिचय कराना और उन्हें मछली पालन के लिए प्रोत्साहित करना है। उनतीस जनवरी तक चलने वाले इस महोत्सव का आयोजन भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान विभिन्न राज्यों के मछली पालन विभाग द्वारा स्टॉल भी लगाए जायेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: