मंगलवार, 27 दिसंबर 2011

नए चिकित्सक भर्ती किए सरकार ने


नए चिकित्सक भर्ती किए सरकार ने

(कुसुम नंदा)

जयपुर (साई)। राजस्थान में राज्य सरकार ने मरीजों की देखभाल के लिए साढ़े सात सौ नए डॉक्टर भर्ती किए हैं, जिससे सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सेवाओं की स्थिति आज सुधरने की संभावना है। राज्य में सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल का आज सातवां दिन है। राज्य सरकार ने राजस्थान आवश्यक सेवा अधिनियम के तहत करीब चार सौ पच्चीस डॉक्टरों को गिरतार किया है, और ५७ को निलंबित किया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने हड़ताली डॉक्टरों से अपील की है कि वे मरीजों के हित में हड़ताल खत्म कर दें।
डॉक्टरों के हॉस्पिटल न जाने से हजारों की जाने खतरे में हो सकती हैं। इस लिए मैं अपील करता हूं। उनकों दूसरे एनसोसियनस की तरह हड़ताल नहीं करनी चाहिए। जिसकी वजह से किसी की जान चली जाए। कहा जा रहा है कि हड़ताली डॉक्टर मांग कर रहे हैं कि वे काम पर लौटने को तैयार हैं, इसलिए सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई वापस ले और बातचीत शुरू कर दें।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कल उदयपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले हड़ताली डॉक्टरों को काम पर लौटना चाहिए। उसके बाद ही सरकार उनसे कोई बातचीत करेगी। उधर आंदोलन कर रहे डॉक्टर वार्ता से पहले बर्खास्तगी और डवलपमेंट के आदेश वापस लेने और गिरतार डॉक्टरों की रिहा करने की मांग कर रहे हैं। इस गतिरोध को तोड़ने की कोशिश के तहत सरकार ने बीस सूत्री कार्यक्रम की अनवेंश समिति के अध्यक्ष डॉक्टर करण सिंह यादव को हड़ताली डॉक्टरों से बातचीत के लिए अधिकृत किया है। सरकारी अस्पतालों में सेवाओं को सामान्य बनाए रखने के लिए ७५० नये डॉक्टरों की भर्ती के साथ ही ३७७ का तबादला किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: