रविवार, 25 दिसंबर 2011

दिल्ली में हाड़ गलाने वाली ठण्ड का आगाज


दिल्ली में हाड़ गलाने वाली ठण्ड का आगाज

पारा दो डिग्री पर अटका



(शरद खरे)

नई दिल्ली (साई)। समूचा पूर्वोत्तर क्षेत्र इस समय हड्डी गलाने वाली ठण्ड की चपेट में है। राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिर कर २ डिग्री सेल्सियस हो गया और अधिकतम तापमान २० डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में आसमान साफ रहेगा और ठंडी हवाएं चलेंगी।
 उधर, जयपुर से ‘‘साई ब्यूरोका कहना है कि राजस्थान में राज्यभर में उत्तरी शीत लहर जारी है। चुरू राज्य में सबसे ठंडा रहा और न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे पहुंच गया। श्रीगगानगर में न्यूनतम तापमान एक दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रहा। गुड़गांव के साई ब्यूरोने बताया कि हरियाणा में हिसार में तापमान जमाव बिंदु तक पहुंच गया और रोहतक में तापमान शून्य से नीचे रहा। चंडीगढ़ से साई ब्यूरोका कहना है कि पंजाब में अमृतसर में सबसे अधिक ठंडा दिन महसूस किया गया और तापमान शून्य डिग्री तक पहुंच गया। पटियाला में न्यूनतम तापमान एक दशमलव आठ और लुधियाना में तीन दशमलव सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शिमला में साई ब्यूरोने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे रहा। किन्नौर जिले के कालपा में सबसे अधिक ठंड पड़ी और तापमान शून्य से छह दशमलव एक डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। मनाली में भी जबर्दस्त ठंड महसूस की गई और तापमान शून्य से दो दशमलव दो डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। भोपाल स्थित साई ब्यूरोका कहना है कि सूबे में ठण्ड ने असर दिखाना आरंभ कर दिया है। खजुराहो और अमरकंटक में जबर्दस्त ठण्ड पड़ रही है, वहीं सिवनी जिले के बरघाट में एक व्यक्ति की ठण्ड से मौत होने की खबर है।

कोई टिप्पणी नहीं: