रविवार, 25 दिसंबर 2011

चिकित्सकों की हड़ताल, मरीज बेहाल


चिकित्सकों की हड़ताल, मरीज बेहाल



(समीर मीणा)

जयपुर (साई)। राजस्थान में चिकित्सकों की हड़ताल का बुरा असर स्वास्थ्य सेवाओं पर देखने को मिल रहा है। सूबे में चिकित्सकों की हड़ताल का आज पांचवां दिन है। हड़ताल से अस्पतालों की सेवाओं पर असर पड़ा है। सरकारी अस्पतालों में सेना, सीमा सुरक्षा बल, रेलवे और गैर सरकारी डॉक्टरों की मदद से चिकित्सा सुविधाओं में कल से सुधार दिख रहा है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने बताया है कि राजस्थान आवश्यक सेवा अधिनियम के तहत लगभग ३६० डाक्टरों को गिरतार और ४० को निलंबित किया गया है।
सेना ने बीकानेर और अलवर में अपने अस्पतालों में आम आदमी को इलाज कराने की अनुमति दी है। सरकार द्वारा कुछ और निजी अस्पतालों को आम मरीजों को सेवाएं देने के लिए अधिकृत किया गया है। एक हजार नए डॉक्टरों की भर्ती कवायद शुरू की गई है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री हालात पर खुद नजर रखे हुए हैं और अधिकारियों को हर कीमत पर वैकल्पिक स्वास्थ्य सवाएं बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: