शुक्रवार, 27 जनवरी 2012

पंजाब में 32 करोड़ जप्त


पंजाब में 32 करोड़ जप्त

(विक्की आनंद)

चंडीगढ़ (साई)। पंजाब में निगरानी दल ने विभिन्न स्थानों से ३२ करोड़ रूपये से ज्यादा धनराशि जब्त की है। इसके अलावा भारी मात्रा में अवैध शराब, अफीम, हेरोइन, स्मैक और अन्य नशीले पदार्थ भी पकड़े गए हैं। नौ सौ निन्यानवें संवेदनशील इलाकों सहित राज्य भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतदाताओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास पैदा करने के लिए राज्य के विभिन्न स्थानों में पंजाब पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान लैग मार्च कर रहे हैं। राज्य में चुनाव प्रचार जोरों पर है।
चुनाव प्रचार के केवल दो दिन हैं। कल शाम खुला चुनाव प्रचार बदं हो जाएगा। सभी पार्टियों के बड़े चुनाव प्रचार जिनमें राष्ट्रीय नेता फिल्म व टीवी स्टार शामिल हैं। राज्य में विभिन्न स्थानों पर चुनाव रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। राज्य में सत्ताधारी श्रीरोमणि अकाली दल भारतीय जनता पार्टी गठबंधन मतदाताओं से अपनी पिछले पांच वर्षों की काजदारी पर वोट मांग रहा है।
गठबंधन के नेताओं का कहना है कि उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों पर उन्हों समर्थन मिलेगा। वहीं कांग्रेस का कहना है कि केवल केन्द्र से मिली ग्रांड से विकास हुआ है। तीसरा मोर्चा दोनों ही प्रमुख पार्टियों की विफलताओं को बताकर नये वादे कर रहा है। एक बात खुलकर सभी दलों के नेता मान रहे हैं कि अब मतदाता जागरूक हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: