शुक्रवार, 27 जनवरी 2012

आज दफनाया जाएगा फारूख को


आज दफनाया जाएगा फारूख को

(महिमा नायर)

पुद्दूचेरी (साई)। केरल के राज्यपाल एम ओ एच फारूक का कल रात चेन्नई में निधन हो गया। वे ७५ वर्ष के थे। उन्होंने पिछले वर्ष अगस्त में केरल के राज्यपाल का पदभार संभाला था। श्री फारूक केन्द्रीय मंत्री, लोकसभा सांसद और सउदी अरब में भारतीय राजदूत रहे। श्री फारूक का पार्थिव शरीर कल रात पुद्दुचेरी लाया गया। उन्हें आज शाम दफनाया जाएगा। केरल सरकार ने उनके निधन पर सात दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटील ने श्री फारूक के निधन पर संवेदना व्यक्त की है।

कोई टिप्पणी नहीं: