शुक्रवार, 13 जनवरी 2012

नहीं थम रहा ठण्ड का प्रकोप


नहीं थम रहा ठण्ड का प्रकोप



(शरद खरे)

नई दिल्ली (साई)। राजधानी दिल्ली सहित समूचे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। कड़ाके की ठंड से उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में 21 और लोगों की मौत होने से इस मौसम में देश भर में ठंड से मरने वालों की कुल संख्या 159 हो गई है। मध्य प्रदेश में अमरकंटक, डिंडोरी और मण्डला में पारा एक डिग्री तक पहुंच गया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तो दो डिग्री कम है, लेकिन कल के 4.6 डिग्री सेल्सियस तापमान से कुछ बेहतर है। उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड से 18 लोगों की मौत हो गई। बाराबंकी में आठ, जौनपुर में पांच, महाराजगंज में चार और ललितपुर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। राज्य के नजीबाबाद और बांदा में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर धूप खिलने के बावजूद तापमान सामान्य से कम रहा और लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं मिली। चांबा में हिमपात में तीन लोगों की जान चली गई। राजधानी शिमला न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शिमला और मनाली में क्रमशरू 10 और 20 सेमी ताजा हिमपात हुआ।
उधर, कश्मीर घाटी में 16 साल का रिकार्ड तोड़ते हुए तापमान आज लगातार चौथे दिन भी शून्य से नीचे बना रहा। पिछली चार रातों और तीन दिन से घाटी में पारा शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे है और घाटी में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, कल रात से यहां तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग पर्यटन स्थल में तापमान शून्य से 16.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया जो कि कल रात के तापमान से 1.6 डिग्री अधिक है। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में तापमान शून्य से 12.1 डिग्री कम दर्ज किया गया। यह कल के तामपान से 1.4 डिग्री कम है।
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी आज शीत लहर जारी रही और तापमान सामान्य से कम बना रहा। अमृतसर में पारा पिछले कुछ दिन से शून्य से नीचे बना हुआ था। आज इसमें मामूली सी बढ़ोतरी हुई और मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटियाला में तीन डिग्री की गिरावट के साथ तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना में तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ़ में 4.6 डिग्री तापमान के साथ रात काफी ठंडी रही। हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा रहा और यहां तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। हिसार में भी तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस रहा और सर्दी का प्रकोप बना रहा।
राज्य के विभिन्न भागों में सर्दी का प्रभाव जारी है। रोहतक में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री, भिवानी में 2.2 डिग्री, करनाल में तीन डिग्री और अंबाला में 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राजस्थान में ठंड का प्रभाव लगातार जारी है और चुरू में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शिमला साई ब्यूरो से स्वाति सिंह ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश भागों में बीते रोज से मौसम साफ रहने से लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अधिकांश भागों में तापमान में गिरावट अभी भी जारी है। जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 10 दशमलव 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि राजधानी शिमला का तापमान माइनस 1 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस रहा। कल्पा, मनाली और सालन में भी तापमान जमाव बिंदु से नीचे रिकार्ड किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग 22 कोकुफरी और नारकंडा से खोल दिया गया है राज्य के अंदरूनी भागों में अभी भी अधिकतर संपर्क मार्ग बंद पड़े हैं। हालांकि प्रशासन द्वारा इन्हें खोलने के दावे किए जा रहे हैं। उधर मौसम विभाग ने 14 जनवरी से फिर से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फबारी होने की चेतावनी दी है। 
उधर देहरादून साई ब्यूरो अर्जुन कुमार ने बताया कि चमोली जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में आज कई जगह  हिमपात और निचले इलाकों में बादल छाए रहे। समूचे जिले में शीतलहर हवाएं चल रही हैं। उधर, जोषीमठ, घाट व देवाल प्रखण्ड के ऊंचाई वाले इलाकों में कई जगह बर्फबारी से पैदल मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं साथ ही पानी के पाइपों में भी पानी जम गया है, जिससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रुद्रप्रयाग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होेने के समाचार हैं। टिहरी जिले में कल रात बर्फबारी के चलते जन जीवन प्रभावित हो गया है। ठण्ड के कारण लोग घरो में ही रहने को मजबूर हैं। जिले के घनसाली क्षेत्र में विद्युत कटौती होने से ग्रामीणों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। चम्पावत जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी व ओले गिरने से ठण्ड बढ़ गई है। देवीधुरा, ऐबटमाउंट सहित ऊंचे इलाकों में बर्फ गिरने, जबकि अन्य स्थानों में बारिष होने से चुनाव प्रचार में लगे विभिन्न दलों को भी परेषानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिथौरागढ़ में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है।
उत्तर प्रदेश से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया ‘‘साई‘‘ ब्यूरो दीपांकर श्रीवास्तव ने खबर दी है कि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण दिन के तापमान मे गिरावट का दौर जारी है। बहराइच, गोरखपुर और इलाहाबाद सहित पूर्वांचल के कई जिलो के अधिकतम तापमान मे सामान्य से पांच से सात डिग्री संेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है। लखनऊ में अधिकतम तापमान सामान्य से दो  डिग्री कम बीस डिग्री सेल्सियस रिकार्ड कि दो  डिग्री कम बीस डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। भीषण ठंड के कारण प्रदेश के अधिकतर  िभीषण ठंड के कारण प्रदेश के अधिकतर जिलो में प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी है। गोरखपुर मे कक्षा बारह तक के स्कूल आगामी पन्द्रह जनवरी तक के लिये बंद कर दिये गये है। कोहरे के कारण लंबी दूरी की कई रेलगाड़ियां अभीे भी विलंब से चल  की कई रेलगाड़ियां अभीे भी विलंब से चल रही है जब िरही है जबकि ठंड के कारण रेल पटरियों के चटकने की कई क ठंड के कारण रेल पटरियों के चटकने की कई घटनाएँ सा घटनाएँ सामने आयी है।
प्रदेश के साथ ही संपूर्ण उत्तरी भारत मे शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कड़ाके की ठंड के कारण उत्तरी भारत के विभिन्न राज्यों में अब तक एक सौ बयालिस लोगों की मौत हो गयी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के महाराजगंज हाराजगंज जिले मे पिछले देा दिनो  जिले मे पिछले दो दिनो मे शीतलहर से दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हुई है।
जयपुर साई ब्यूरो से शैलेन्द्र ने खबर दी है कि प्रदेशभर में कड़ाके की सर्दी का असर बना हुआ है। कई स्थानों पर पारा शून्य से नीचे चल रहा है। राज्य में सबसे कम तापमान चूरू में शून्य से दो डिग्री सैल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया। बूंदी के जिला कलेक्टर ने कड़ाके की सर्दी को देखते हुए स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। माउंटआबू में तापमान में मामूली बढोतरी हुई है लेकिन वहां कोहरे के कारण आम जनजीवन पर असर पड़ रहा है और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में पिलानी में न्यूनतम तापमान 2 दशमलव 5, सवाईमाधोपुर में 4 और जयपुर में 4 दशमलव 4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। करौली में भी शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।
छत्तीसगढ़ के मोसम के बारे में रायुपर से एन.के.श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के उत्तरी संभाग के कुछ भागों में शीतलहर चल रही है। अंबिकापुर, बिलासपुर सहित कई स्थानों में रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। इस दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। साथ ही रायपुर तथा बस्तर संभाग के जिलों में भी तापमान सामान्य सेनीचे रहा।

कोई टिप्पणी नहीं: