मंगलवार, 10 जनवरी 2012

पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित


पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित

(साक्षी शाह)

पोर्ट ब्लेयर (साई)। श्डाक विभाग की ओर से जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय पोर्ट ब्लेयर में कल पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडमान निकोबार सर्किल के डाक सेवा निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। किसी एथलिट या महान खिलाड़ी को पत्र लिखते हुए ओलम्पिक खेल के बारे में जानकारी उपलब्ध करानाइस पत्र लेखन प्रतियोगिता का मुख्य विषय था।
पत्र लेखन प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई। पोर्ट ब्लेयर में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के तीस विद्यार्थी शामिल हुए। सर्किल स्तर पर चुने गए पहले तीन प्रतिभागियों के नाम राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभागियों में शामिल किये जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर  पर पहले तीन स्थानों पर रहने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिये जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: