सोमवार, 2 जनवरी 2012

सिक्किम की रेल परियोजना का काम जारी


सिक्किम की रेल परियोजना का काम जारी

(प्रीति कुमारी)

गंगटोक (साई)। सिक्किम में रांगपो को पश्चिम बंगाल के सेवोके के रास्ते देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाली रेल परियोजना का काम युद्धस्तर पर जारी है। यह इस छोटे और सीमावर्ती राज्य की राजधानी को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने की दिशा में पहला कदम होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ५३ किलोमीटर लम्बे रन पुल सेवक रेल मार्ग पर पांच स्टेशन होंगे। मल्ली, तिस्ताबाजार, गिलखोला, रियांग और सीमांत शहर रम्पू इसके मार्ग में होंगे। करीब १३ सौ ४० करोड़ लागत वाली इस परियोजना के अगले चार वर्षों में पूरा हो जाने की आशा है।
गंगतोक से करीब ३० किलोमीटर दूर पाकियोंग में राज्य का पहला हवाई अड्डा भी तैयार हो रहा है। इस हवाई अड्डे और प्रस्तावित रेल मार्ग के जरिए इस पहाड़ी राज्य को वैकल्पि राज्य मिल जाएंगे देश के अन्य भागों से जोड़ने के लिए। इसकी बहुत असरे से जरूरत महसूस की जा रही थी क्योंकि खासकर बरसात में राज्य को जोड़ने वाला एक मात्र रास्ता राष्ट्रीय राजमार्ग ३१ चट्टानें खिसकने से अकसर बंद हो जाता है। प्रस्तावित रेल मार्ग से पहाड़ों से घिरे राज्य के अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: