शुक्रवार, 23 मार्च 2012

शनिवार को चार दिवसीय यात्रा पर कोरिया जाएंगे पीएम


शनिवार को चार दिवसीय यात्रा पर कोरिया जाएंगे पीएम

(सुमित माहेश्वरी)

नई दिल्ली (साई)। प्रधानमंत्री इस महीने की २४ से २७ तारीख के बीच दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रहेंगे। विदेश सचिव रंजन मथाई ने नई दिल्ली में पत्रकारों को बताया कि डा. मनमोहन सिंह की यह यात्रा दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ई म्योंग-बाक के आमंत्रण पर हो रही है। डॉ. सिंह २६ और २७ तारीख को सियोल में दूसरी परमाणु सुरक्षा शिखर बैठक में हिस्सा लेंगे।
उन्होंने कहा कि परमाणु सुरक्षा शिखर प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य परमाणु आतंकवाद से दुनिया में उत्पन्न वैश्विक खतरों पर बहुत ध्यान देना है। परमाणु सुरक्षा शिखर प्रक्रिया की सफलता को लेकर भारत प्रतिबद्ध है और सोल बैठक तथा वाशिंगटन में हुई पहली शिखर बैठक में प्रधानमंत्री की उपस्थिति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

कोई टिप्पणी नहीं: