गुरुवार, 17 मई 2012

सीबीआई की छापामार कार्यवाही जारी


सीबीआई की छापामार कार्यवाही जारी
(शरद खरे)
नई दिल्ली (साई)। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने देश में अनेक स्थानों पर छापामारी की है। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव ब्रह्घ्मानंद रेड्डी और जाने माने उद्योगपति निमागड्डा प्रसाद को कल शाम सी बी आई ने गिरफ्तार कर लिया। ये गिरफ्तारियां कडप्पा से लोकसभा सदस्य जगन मोहन रेड्डी पर दर्ज अवैध सम्पत्ति के मामले में की गई है।
सी बी आई के संयुक्त निदेशक ने हैदराबाद में संवाददाताओं को बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने प्रसाद के स्वामित्व वाली कम्पनी को जमीन आवंटित करने में अपनी भूमिका की पुष्टि की है। इसके साथ ही जगन मोहन रेड्डी पर दर्ज अवैध सम्पत्ति के मामले में गिरफ्तार होने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गयी है।
इसके साथ ही साथ केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने आज बड़े सवेरे बंगलूर और शिमोगा में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के निवासों पर छापे मारे। छह सदस्यों के दल ने इन शहरों में पांच स्थानों पर छापे मारे। श्री येदियुरप्पा पर अवैध खनन से जुड़े आरोपों की छानबीन चल रही है। उच्चतम न्यायालय ने इन आरोपों की जांच सीबीआई को सौंपी है।

कोई टिप्पणी नहीं: