मंगलवार, 5 जून 2012

मंत्रालय सेवा के छह शासकीय सेवक सेवानिवृत्त

मंत्रालय सेवा के छह शासकीय सेवक सेवानिवृत्त
(विनोद कुमार)
भोपाल (साई) ।छह शासकीय सेवकों को सेवानिवृत्त होने पर आज मंत्रालय में समारोहपूर्वक विदाई दी गई। उप सचिव, सामान्य प्रशासन श्री बी.आर. विश्वकर्मा ने सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन अवर सचिव (अधीक्षण) सामान्य प्रशासन सुश्री भारती ओगरे और आभार प्रदर्शन श्री अशोक पुरकाम ने किया। इस अवसर पर मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री सुधीर नायक, भारतीय स्टेट बैंक की मंत्रालय शाखा के प्रबंधक श्री पी.एल. कोरी उपस्थित थे।
सेवानिवृत्त होने वालों में अवर सचिव श्री टी.जी. पाथरकर, श्री एस.के. राजुरकर, अनुभाग अधिकारी श्रीमती जयश्री नीरद, सहायक ग्रेड-एक श्रीमती शकुन्तला सक्सेना, श्रीमती कमला और सहायक ग्रेड-2 श्री आर.के. खरे शामिल हैं। इन सभी को उनके स्वत्वों का भी भुगतान किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: