बुधवार, 12 सितंबर 2012

सोनिया की शवयात्रा निकाली


सोनिया की शवयात्रा निकाली

(अभिषेक पाण्डे)

बस्ती (साई)। कोयला आवंटन घोटाला को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ताओं ने संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी की शवयात्रा निकाली और पुतला फूंका। नेतृत्व भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष हरीश द्विवेदी ने किया। शवयात्रा गांधी नगर चौराहे से निकली और कंपनी बाग होते हुए शास्त्री चौक पहुंची जहां कांग्रेस और सोनिया गांधी विरोधी नारे लगाए गए तथा पुतला फूंका गया।
हरीश द्विवेदी ने कहा कि घोटाला करना कांग्रेस सरकार की कार्यशैली का एक हिस्सा है। देश की जनता ने बोफोर्स घोटाला सामने आने पर केंद्र की सत्ता पलट दी थी। अब समय आ गया है कि जनता कोयला, आदर्श सोसाइटी, राष्ट्रमंडल खेल सहित अन्य घोटालों को लेकर कांग्रेस को करारा जवाब दे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। महंगाई से पूरा देश तबाह है।
भाजपा जिला संयोजक लक्ष्मी प्रसाद शुक्ल, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री राकेश श्रीवास्तव और भाजयुमो जिलाध्यक्ष भानु प्रकाश मिश्र केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। इन नेताओं ने कहा कि संप्रग ने देश का बंटाधार कर दिया है। आम आदमी परेशान है और सरकार घोटाले पर घोटाले कर रही है। देश की जनता अब कांगेस के कुशासन का करारा जवाब देगी।

कोई टिप्पणी नहीं: