सोमवार, 1 अक्तूबर 2012

वन्य जीवों की सुध ली असम सरकार ने


वन्य जीवों की सुध ली असम सरकार ने

(पुरबालिका हजारिका)

गोवहाटी (साई)। असम सरकार वन्य जीवों के शिकार और वन्य जीव उत्पादों की तस्करी की समस्या से निपटने के लिए एक वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो की स्थापना करेगी। यह जानकारी असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कल गुवाहाटी में दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वन्य जीवों और वन संरक्षण पर एक श्वेत पत्र लाएगी, जिसमें इस क्षेत्र में उनकी सरकार और पिछली सरकार के काम का ब्यौरा होगा।
भारतीय जनता पार्टी और असम गण परिषद् जैसे विपक्षी दलों ने सरकार पर वन्य जीवों का शिकार रोकने में विफलता का आरोप लगाया है। श्री गोगोई ने कहा कि गेंडों के शिकार में उग्रवादी गुटों का हाथ पाया गया है। सरकार का ग्राम रक्षा समितियों की तर्ज पर वन्य जीव रक्षा दल बनाने का भी विचार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वन्य जीव संरक्षण के काम में गैर-सरकारी संगठनों को भी शामिल करना चाहती है।

कोई टिप्पणी नहीं: