मंगलवार, 20 नवंबर 2012

तीन दिवसीय मोगली महोत्सव प्रारंभ


तीन दिवसीय मोगली महोत्सव प्रारंभ

(शिवेश नामदेव)

सिवनी (साई)। राज्य स्तरीय मोगली बाल महोत्सव आज से सिवनी के पेंच टाईगर रिजर्व में प्रारंभ हुआ। प्रदेश भर के चयनित 200 से अधिक विद्यार्थी इस दौरान वन और वन्य-जीव से परिचित हुए। विद्यार्थियों का पर्यावरण के प्रति लगाव और जिज्ञासा गजब की थी। प्रत्येक जिले से सिवनी पहुँचे चयनित 2-2 छात्र-छात्राओं को व्हालीबाल की राष्ट्रीय खिलाड़ी सुश्री द्रोपदी चंद्रवंशी ने हरी झंडी दिखाकर अभ्यारण के लिए रवाना किया था।
204 प्रतिभागियों को बघीरा’, ‘बालूऔर काग्रुप में बाँटा गया है। पहले दिन बघीरा ग्रुप के 76 बच्चों ने शिक्षकों और सहजकर्त्ताओं के साथ जंगल भ्रमण किया। जंगल भ्रमण के दौरान बच्चों में रोमांच चरम पर था। विद्यार्थी प्रकृति के विभिन्न आयाम से परिचित हुए। शेष दो दल रोप एवं टूथ ब्रश सर्च तथा ट्रेजर हंट और हेबिटेट सर्च गतिविधियों में व्यस्त रहे।
वन विभाग ने मनोरंजक बाल फिल्म का प्रदर्शन किया। जैव विविधता बोर्ड ने बच्चों को पर्यावरण किट उपलब्ध करवाई। आदिम-जाति कल्याण विभाग के कलाकारों द्वारा दो नृत्यों का मंचन किया गया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

कोई टिप्पणी नहीं: