शुक्रवार, 21 दिसंबर 2012

निजी अस्पताल में शिवसैनिकों का हंगामा


निजी अस्पताल में शिवसैनिकों का हंगामा

(सचिन धीमान)

मुजफ्फरनगर। (साई)। प्राइवेट अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं से खिन्न शिवसैनिको ने अस्पताल में हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलने पर नई मंडी पुलिस मौके पर पहंुची। पुलिस ने लाठियां भांजकर सभी को तीतर बीतर कर दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना पुरकाजी क्षेत्र के कस्बा पुरकाजी निवासी मान सिंह का जानसठ रोड स्थित ऊषा क्लीनिक में उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि इसी अस्पताल मे उसका आपरेशन भी हुआ था। घटनाक्रम के अनुसार अस्पताल में भर्ती मान सिंह का हाल जानने के लिए उसके कुछ परिचित शिवसेना पदाधिकारी ललित मोहन शर्मा, मंडल प्रमुख मनोज सैनी, जिला प्रमुख आनन्द प्रकाश गोयल, नगर अध्यक्ष मुकेश त्यागी, भुवन मिश्रा, नरेन्द्र पंवार आदि अनेक शिवसैनिक ऊषा क्लीनिक पर पहंुचे। जहां उन्होने अव्यवस्थाओ पर रोष व्यक्त करते हुए वहां हंगामा किया। हंगामे की खबर मिलते ही नई मन्डी इंस्पैक्टर विनोद सिरोही मय फोर्स मौके पर पहंुचे तथा हंगामा कर रहे शिव सैनिकों पर शांत किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: