शुक्रवार, 21 दिसंबर 2012

डिप्टी कलक्टर बिजेंद्र सिंह का निधन


डिप्टी कलक्टर बिजेंद्र सिंह का निधन

(ब्यूरो कार्यालय)

मुजफ्फरनगर। (साई)। जनपद में दो वर्षो तक खतौली एवं जानसठ के उपजिलाधिकारी रहे बिजेंद्र सिंह का कैंसर के कारण निधन हो गया। डिप्टी कलेक्टर बिजेंद्र सिंह जनपद में दो वर्षो तक विभिन्न स्थानों पर उप जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत रहे। वर्तमान में वे डिप्टी कलक्टर मेरठ के पद पर आसीन थे। कैंसर के कारण आज सवेरे उनका उनके पैतृक गांव में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार ब्रजघाट में गंगा किनारे किया गया। बिजेंद्र सिंह के निधन पर कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों की शोकसभा हुई जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी। एडीएम वित्त राजेश कुमार श्रीवास्तव ने डिप्टी कलक्टर बिजेन्द्र सिंह के निधन पर शोक जताया।
वहीं दूसरी ओर समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को प्राप्त जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर। सड़क दुर्घटना मंे गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव मेघा शकरपुर का पूर्व प्रधान राजेन्द्र सिंह कल देर शाम अपनी बाइक पर सवार होकर कस्बा पुरकाजी से अपने गांव मेघा शकरपुर वापिस जा रहा था कि जब उक्त प्रधान निकटवर्ती गांव सेठपुरा के समीप पहंुचा कि इसी बीच जंगल से निकली एक नील गाय ने प्रधान राजेन्द्र सिह पर हमला बोलते हुए उसे टक्कर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया था। जिसे ग्रामीणों व पुलिस की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराने के साथ साथ इस घटना से उनके परिजनो को भी सूचित करा दिया गया था। आज सुबह हालत बिगड़ने पर जिला चिकित्सालय के डाक्टरों ने उसे मेरठ के लिए रैफर कर दिया लेकिन उसने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। इस घटना से परिजनांे मंे शोक फैल गया। परिजनों ने इस मामले मंे किसी प्रकार की कार्यवाही कराने से इंकार कर दिया। सैंकड़ांे लोगों की मौजूदगी मंे गांव मेघा शकरपुर में पूर्व प्रधान राजेन्द्र सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। घटना से गंाव मे शोक व्याप्त है। 

कोई टिप्पणी नहीं: