शुक्रवार, 21 दिसंबर 2012

नालों की दुर्गंध को बदल देंगे खुशबू में


नालों की दुर्गंध को बदल देंगे खुशबू में

(निधि गुप्ता)

मुंबई (साई)। मुंबई बृहन्नमुंबई नगर निगम की योजना अगर रंग लाती है तो जल्द ही शहर की नालियों से गुलाब जैसी खुशबू आएगी। एक सूत्र के मुताबिक, शहर में नालियों पर इत्रछिडकने का प्रस्ताव जल्द ही स्थायी समिति की बैठक में सामने आएगा। बीएमसी के एक सूत्र ने प्रस्ताव के बारे में बताया कि नाले की बदबू से आसपास रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित होता है। यह प्रस्ताव अगले सप्ताह पेश किया जाएगा। इत्र छिडकने पर करीब सात लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है।

कोई टिप्पणी नहीं: