गुरुवार, 17 जनवरी 2013

चौटाला का घोटाला हुआ साबित, जनता के सामने आया सच: तेजेंद्र पाल मान


चौटाला का घोटाला हुआ साबित, जनता के सामने आया सच:  तेजेंद्र पाल मान

(राज कुमार अग्रवाल)

कैथल (साई)। पूर्व मुख्यमंत्री एंव इनैलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला एंड कंपनी द्वारा अपने शासन के दौरान किया गया जेबीटी घोटाला अब पूरी तरह से साबित हो चुका है और सीबीआई ने जहां इस मामले की सहीं एंव पूरी जांच की है वहीं अदालत ने भी अब उन्हें दोषी करार दिया है, जिसके चलते ही अब उनकी राह सत्ताा की नहीं बल्कि जेल की बन चुकी है। यह कहना है पूर्व मंत्री एंव कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तेजेंद्रपाल मान का।
रोहणी अदालत द्वारा ओमप्रकाश चौटाला व उनके पुत्र अजय सिंह चौटाला सहित सभी 55 लोगों को दोषी करार दिए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि अदालत पूरी तरह से अपना कार्य कर रही है और जो जैसा करेगा उसे वैसा तो भरना ही पड़ता है। उन्हें पूरा यकिन है कि माननीय अदालत उन्हें 22 जनवरी को जेल की कोठरी में भेज देगी और प्रदेश की जनता को भी सकून मिल सकेगा। मान ने कहा कि चौटाला ने वर्ष 1999 से 2000 में जेबीटी शिक्षकों की पूरी तरह से अवैध भर्ती की थी, जिसमें उन्होंने सभी नियमों व कायदे को ताक पर रख दिया था।
लेकिन आज अदालत ने प्रदेश की जनता को न्याय दिया है और इससे भविष्य में भी नियमों को ताक पर रखे जाने की आंशका पर पूर्ण विराम लग जाएगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि अब सच जनता के सामने आ गया है और माननीय अदालत ने भी स्पष्ठ कर दिया है कि चौटाला एंड कंपनी ने जेबीटी घोटाला किया था, इसके बावजूद भी इनैलो नेता अभी भी यही आरोप लगा रहे है कि सीबीआई ने कांग्रेस सरकार के दबाव में यह कदम उठाया है जबकि इस प्रकार का कोई घोटाला नहीं किया गया और भर्ती पूरी तरह से नियमानुसार की गई थी।
यह कहकर इनैलो नेता फिर से प्रदेश की जनता को गुमराह करने में लगे है, लेकिन अब जनता पूरी तरह से समझ चुकी है और इनैलो नेताओं द्वारा कांग्रेस सरकार पर लागए जा रहे आरोपों को पूरी तरह से नकार देगी। मान ने कहा कि इनैलो नेता अदालत के इस फैंसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने की बात कह रहे है, लेकिन उन्हें पूरा विश्वास है कि माननीय हाईकोर्ट भी जनता के साथ न्याय करेगा और चौटाला व अन्य दोषियों को जेल में ही भेजने का कार्य  करेगा।
मान ने चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि चौटाला एंड पार्टी की मंशा एंव नीति हमेशा ही लूट एंव खसौट की रही है। उनके शासन काल में बैठा लोगों के दिलों में भय निकल नहीं पा रहा है और उस समय को याद कर लोग सिंहर उठते है। उन्होंने कहा कि गत दिवस हरियाणा विधान सभा के स्पीकर कुलदीप शर्मा द्वारा हजकां विधायकों को लेकर दिया गया फैंसला एक सही फैंसला है और यही फैंसला ही आना चाहिए था।
अब इस फैंसले को विरोधी लोगों द्वारा गलत ठहराया जा रहा है , जिसका उनके पास कोई आधार नहीं है और वह इस फैंसले से विचलित हो उठे है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस की वर्तमान सरकार में प्रदेश के हर क्षेत्र में एक समान विकास कार्य हुए है, जिसके चलते ही आज हर वर्ग एंव क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ी हुुई है। उन्होंने लोगों को कहा कि वर्तमान सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का ही परिणाम है कि आज चारों ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा का गुणगान हो रहा है।
जहां मुख्यमंत्री ने हरियाणा को विकास से लेकर हर क्षेत्र में नंबर एक प्रदेश बना दिया है वहीं अब हरियाणा सरकार की नीतियों का अनुकरण अन्य राज्यों की सरकारें भी करने लगी है। प्रदेश सरकार की नीतियों की सराहना गैर कांग्रेसी सरकारों द्वारा भी की जा रही है और कांग्रेस अपने घोषणापत्र के अनुसार हर वायदे पर खरी उतर पाई है। उन्होंने कहा कि गत दिवस भी प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गन्ने के भाव बढ़ा कर किसान हितैषी होने का प्रमाण दे दिया है जबकि किसानों के हित में पहले भी वह अनेकों कदम उठा चुके है। सरकार ने किसान से लेकर कर्मचारी तक हर वर्ग के कल्याण को लेकर नीतियां बनाई है और उन पर कार्य किया है। 

जाली अंगुठा लगाकर हड़पने के आरोप


जाली अंगुठा लगाकर हड़पने के आरोप

(ब्यूरो कार्यालय)

कैथल (साई)। अपने कार्यकाल दौरान 5 वर्ष तक महिला की बुढ़ापा पेंशन जाली अंगुठा लगाकर हड़पने के आरोप में वांछित साबका सरपंच को कलायत पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया था, कि आरोपियों ने अंततरू उसे 2011 में मृत दिखा दिया, जबकि वह सकुशल ङ्क्षजदा है। पुछताछ उपरांत सरकारी कर्मचारी समेत कुछ अन्य भी संदेह के घेरे में आए है, जिन पर नियमानुसार कार्यवाही कर शिकंजा कसा जाएगा। आरोपी को आज अदालत में पेश कर 29 जनवरी तक 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जिला पुलिस प्रवक्ता आर.एल. खटकड़ ने बताया कुराड़ वासी महिला मनकुर पत्नी धुपङ्क्षसह की शिकायत पर 18 अगस्त 2011 में दर्ज मामले अनुसार सरकारी योजना अनुसार बुढ़ापा, विधवा व अपंग पैंशन योग्य व्यक्तियों को सरपंच के माध्यम से बांटी जाती है। साबका तथा वर्तमान सरपंच सरकारी पैसे का गबन व दुरुपयोग करते हुए धोखाधड़ी पुर्वक महिला का जाली अंगुठा लगाकर पैशन हड़पते रहे तो जांच उपरांत 8 माह की पैशन हड़पने के आरोप में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पुर्व के वर्ष 06 से 10 तक के 5 वर्ष कार्यकाल दौरान महिला की पैंशन हड़पने वाले साबका सरपंच रामपाल को कलायत पुलिस के सबइंस्पेक्टर सुभाष चंद ने गिरफ्तार किया है।

मारूती ने बढ़ाए कारों के दाम


मारूती ने बढ़ाए कारों के दाम

(मणिका सोनल)

नई दिल्ली (साई)। कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी की कारें आज से मंहगी हो गई हैं। आज से मारुति की सभी कारें 20 हजार रुपय तक महंगी हो गई हैं। मारुति ने दिसंबर माह में ही कीमतों में एक से तीन फीसदी तक की बढ़ोतरी की बात कही थी।
मारुति सुजुकी के सीईओ (मार्केटिंग व सेल्स) मयंक पारीख ने बताया कि कच्चे माल की लागत में बढोतरी और मुद्रा की कीमत में उतार-चढ़ाव आने से कंपनी के मार्जिन पर पड़ते दबाव के चलते गाड़ियों के दाम बढ़ाने पड़े हैं। कंपनी देश में इंट्री लेवल कार मारुति 800 से लेकर इम्पोर्टिड किजाशी की बिक्री करती है। मारुति 800 की एक्स शोरूम कीमत 2.09 लाख है, वहीं किजाशी की 17.52 लाख है।
साल 2012 की दूसरी वित्तीय तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 5.41 फीसदी घटकर 227.45 करोड़ रुपये रह गया था। इसके पीछे मानेसर प्लांट में हुई हिंसा, बिक्री में गिरावट और मुद्रा में उतार-चढ़ाव की वजह रही है। मारुति के अलावा अन्य कार कंपनियां भी नए साल में अपनी कीमतों में वृद्धघ् िकर रही है।

फेसबुक ने किया अपने आप को अपग्रेड


फेसबुक ने किया अपने आप को अपग्रेड

(यशवंत)

न्यूयार्क (साई)।लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अपने उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधा ग्राफ सर्च पेश की है जिसकी मदद से उन्हें साइट पर लोगों, फोटो या खास स्थलों से जुडी सामग्री खोजने में आसानी होगी। ग्राफ सर्च का उपयोग मेरे मित्रों के फोटो या मेरे मां द्वारा डाले गये मेरे मित्रों के 1990 से पहले के फोटो जैसी सामग्री खोजने में किया जा सकेगा।
इस सेवा का अभी विकास किया जा रहा है और अभी केवल कुछ सैकडों लोगों ने कल इस सेवा का उपयोग किया। कुछ समय बाद यह सेवा संभवत सभी उपभोक्ताओं तक पहुंचेगी। अगर यह सेवा सफल रही तो यह चिरप्रतिद्वंद्वी गूगल की येल्प और वीडियो स्टरीमिंग साइट नेटफिक्स जैसी रेटिंग्स सेवाओं को चुनौती देगी। फेसबुक के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कैलीफोर्निया में मेंलो पार्क में कंपनी के नये मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ग्राफ सर्च सेवा गूगल की वेब सर्च सेवाओं से अलग अनुभव देगी। नई सेवा में शुरुआत में चार बिन्दुओं लोग, स्थल, फोटो और रुचि के अनुसार सामग्री की खोज की जाएगी। यह खोज सोशल नेटवर्क पर खोजकर्ता से जुडे लोगों की सामग्री में से होगी।
प्रमुख सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए एक खास टूल ग्राफ सर्च जारी किया है। इसके जरिए किसी खास इंसान, स्थान, तस्वीर और रुचि की चीजें ढूंढना और आसान हो जाएगा। फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, कि आप सैंद्धांतिक रूप से फेसबुक से यह जानकारी मांग सकेंगे कि सान फ्रांसिस्को में आपके कौन से मित्र हैं और श्ग्राफ सर्चश् इसमें आपकी मदद करेगा।
इस टूल के जरिए फोटो भी ढूंढा जा सकेगा जो कि फेसबुक के लिए बिल्कुल नई चीज है। फेसबुक के इंजीनियरिंग विभाग के निदेशक लार्स रैसमुसेन ने कहा, श्फोटो लोगों की जिज्ञासा, उसे कितनी बार पसंद किया गया है या उस पर कितनी टिप्पणी आई है, के आधार पर दिखाई देगा। उदाहरण के लिए, आप पेरिस में ली गई अपने दोस्त की तस्वीर देख सकेंगे और या फिर उस तस्वीर को भी जो राष्ट्रीय उद्यान में ली गई हो। फेसबुक इस्तेमाल करने वाले लोग यह भी देख सकेंगे कि उनके किस मित्र ने किस रेस्तरां में भोजन किया है।

भू-अर्जन कार्रवाई में ढ़िलाई सामने आने पर होगी सख्त कार्रवाई - कलेक्टर


भू-अर्जन कार्रवाई में ढ़िलाई सामने आने पर होगी सख्त कार्रवाई - कलेक्टर

(राजीव सक्सेना)

ग्वालियर (साई)। भू-अर्जन की कार्रवाई में किसी भी तरह की ढ़िलाई सामने आने पर संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। एवार्ड सहित भू-अर्जन से संबंधित अन्य सभी कार्यवाही समयबद्ध कार्यक्रम के तहत पूरी करें। उक्त आशय के निर्देश कलेक्टर पी नरहरि ने मंगलवार को भू-अर्जन प्रकरणों की समीक्षा बैठक में जल संसाधन तथा राजस्व विभाग के मैदानी अधिकारियों को दिये।
यहाँ कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में खासकर हरसी उच्च स्तरीय नहर संभाग क्रमांक-1 व 2 तथा जल संसाधन संभाग ग्वालियर के अंतर्गत चल रही भू-अर्जन की कार्रवाई की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान नरहरि ने कहा कि भू-अर्जन की कार्रवाई की वजह से हरसी उच्च स्तरीय नहर प्रणाली तथा अन्य जल संरचनाओं के काम कदापि प्रभावित न हों। इसके लिये जल संसाधन विभाग के अधिकारी तथा तहसीलदार व नायब तहसीलदार आपसी समन्वय बनाकर काम करें। उन्होंने भू-अर्जन प्रकरणों में अनियमितता बरतने की शिकायत सामने आने पर चीनौर क्षेत्र के एक पटवारी को निलंबित करने के निर्देश भी दिए। नरहरि ने जिला पंजीयक को भी ताकीद किया कि संबंधित उप पंजीयकों से वांछित जानकारी तत्परता से मुहैया कराएँ।
बैठक में बताया गया कि हरसी उच्च स्तरीय नहर संभाग क्रमांक- 1 व 2 तथा जल संसाधन संभाग ग्वालियर के अंतर्गत भू-अर्जन के कुल 249 प्रकरण प्रचलित हैं। इनमें से 96 प्रकरणों में एवार्ड पारित किए जा चुके हैं। साथ ही शेष प्रकरणों में से 153 में धारा-4 की कार्रवाई भी हो गई है। कलेक्टर ने शेष प्रकरणों में भी एवार्ड पारित करने की कार्रवाई जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा है। उन्होंने यह भी निर्देश दिये हैं कि भू-अर्जन राशि का वितरण अभियान बतौर किया जाए।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर एवं भू-अर्जन प्रभारी श्रीमती विदिशा मुखर्जी, हरसी उच्च स्तरीय नहर संभाग क्रमांक-1 के कार्यपालन यंत्री सुनील सेठी, क्रमांक-2 के कार्यपालन यंत्री बी के शर्मा, जल संसाधन संभाग ग्वालियर के कार्यपालन यंत्री बी के गर्ग तथा जिला पंजीयक ए के सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

आंगनवाड़ी केन्द्रों के समय में परिवर्तन


आंगनवाड़ी केन्द्रों के समय में परिवर्तन

(सुरेंद्र जायस्वाल)

जबलपुर (साई)। प्रदेश के अनेक स्थानों पर शीतलहर का प्रभाव देखा जा रहा है।  सर्द मौसम से बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों के वर्तमान समय पर परिवर्तन करते हुए प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा महिला एवं बाल विकास जबलपुर ने जिले के समस्त एकीकृत बाल विकास परियोजनाओं को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं। आंगनबाड़ी केन्द्रों का यह समय परिवर्तन 31 जनवरी 2013 तक प्रभावी रहेगा।

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हुआ रक्तदान


स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हुआ रक्तदान

(महेंद्र देशमुख)

बालाघाट (साई)। नेहरू युवा केन्द्र बालाघाट(युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वावधान में युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी 150 वीं जयंती पर आधारित राष्ट्रीय युवा सप्ताह के प्रथम दिवस कार्यालय भवन में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सी आर जंघेला लेखापाल, अभिनव सिंहमारे(लालबर्रा), मनोज उइके, कु.रीता कौरे (कटंगी), कृष्णकुमार कांवरे, कु.लक्ष्मी सुलाखे(वारासिवनी), कु.पुष्पलता बिसाने(किरनापुर), कु.दुर्गा कनौजिया (बालाघाट) ने अपने विचार व्यक्त किये। साथ ही उपस्थित विभिन्न युवा मंडल के पदाधिकारियों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शाे को जीवन में उतारने के लिये आहवान किया।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में नेहरू युवा केन्द्र बालाघाट, शा.जटाशंकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालाघाट की एनएसएस की इकाई के युवाओं के द्वारा शासकीय चिकित्सालय में 10 युवाओं के द्वारा रक्तदान किया गया। रक्तदान के पूर्व रक्तदान पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया  जिसके मुख्य अतिथि अनूपसिंह बैस ब्रॉड बैंड संघर्ष समिति के अध्यक्ष,श्री महेन्द्र पचौरी अध्यक्ष बैनगंगा सेवा समिति की अध्यक्षता तथा डॉ.वर्मा पैथालॉजिस्ट स्वास्थ्य विभाग, तेजेन्द्र शिव कार्यक्रम अधिकारी शा.जटाशंकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालाघाट, सुभाष पंडोरिया कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस ओपन यूनिट बालाघाट,श्री सी आर जंघेला नेहरू युवा केन्द्र,श्री राजकिशोर पवार के विशिष्ठ आतिथ्य में स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विषय विशेषज्ञ डॉ. वर्मा के द्वारा उपस्थित युवाओं को रक्तदान की आषंकाओं एवं महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही युवाओं से अपने जीवन में कम से कम 5 बार रक्त दान करने की बात कही।
श्री अनूप सिंह बैस ने स्वामी विवेकानंद जी को युवाओं के आदर्श बताते हुए बताया कि वे कम उम्र में उत्कृष्ट कार्य कर अमर हो गए। समस्त कार्यक्रम का सफलता पूर्वक संचालन भूपेन्द्र डहाके एनवायसी एवं संचालक दिशा शिक्षण समिति बालाघाट के द्वारा कियागया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शा.जटाशंकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालाघाट के छात्र छात्रायें, नेहरू युवा केन्द्र के युवा मंडल के सदस्यगण, दिशा शिक्षण समिति बालाघाट के सदस्य गण, जिला स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ।

निःशक्त बच्चों के परीक्षण हेतु शिविर जतारा में संपन्न


 निःशक्त बच्चों के परीक्षण हेतु शिविर जतारा में संपन्न

(सिद्धार्थ वर्मा)

टीकमगढ़ (साई)। जिले में कक्षा 12वीं तक अध्ययनरत समस्त निःशक्त बच्चों के विकलांगता संबंधी परीक्षण एवं उन्हें प्रमाण-पत्र तथा अन्य सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु विकासखंड स्तर पर शिविर 3 जनवरी से आयोजित किये जा रहे हैं। इन शिविरों में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की विकलांगता का परीक्षण किया जा रहा है। इन शिविरों में उपस्थित मेडीकल बोर्ड द्वारा बच्चों का परीक्षण कर पात्रतानुसार प्रमाण-पत्र बनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जतारा़ में शिविर आयोजित किया गया।
इसी प्रकार पलेरा में 19 को, पृथ्वीपुर में 24 जनवरी को तथा निवाड़ी में 2 फरवरी को ये शिविर आयोजित किये जायेंगे। ये शिविर विकासखंड स्तर पर स्थित बी.आर.सी. भवनों में आयोजित किये जायेंगे। इन शिविरों में डॉ. के.पी. नाग, डॉ. ओ.पी. अनुरागी नेत्र विशेषज्ञ, डा. बी.एम. खरे ई.एन.टी. विशेषज्ञ, संबंधित विकासखंड चिकित्सा अधिकारी तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे जो बच्चों का परीक्षण करेंगे।
कलेक्टर रघुराज राजेन्द्रन ने सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वे अपनी शाला में दर्ज प्रवेशी, अप्रवेशी या शाला त्यागी समस्त निःशक्त बच्चों को (जिन्हें आवश्यकता है विशेष सहायता की) उन्हें लेकर संबंधित शिविरों में उपस्थित रहें जिससे बच्चों को पात्रतानुसार सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

मुख्यमंत्री की पहल से लाभान्वित हुये विद्यार्थी


मुख्यमंत्री की पहल से लाभान्वित हुये विद्यार्थी

(ब्यूरो कार्यालय)

खण्डवा (साई)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर सामान्य जाति सहित सभी वर्गों के विद्यार्थियों को सायकिल मिल रही है। खंडवा जिले में इस पहल से 6896 विद्यार्थी लाभान्वित हुए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों की हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डारी स्कूल की कक्षा 9वीं में अध्ययनरत् छात्र एवं छात्राएँ जिनके स्वयं के ग्राम में शाला न होने के फलस्वरूप नजदीकी ग्राम की हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी में कक्षा 9 में प्रवेश लेते हैं, ऐसे समस्त अनुसूचित जाति, जनजाति, सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र एवं छात्राएँ लाभान्वित होते हैं। खंडवा जिले में वर्ष 2012-13 में सायकिल वितरण हेतु राशि एक करोड़ 65 लाख 50 हजार 400 रूपये की राशि मिली। प्रति विद्यार्थी 2400 रूपये के मान से राशि वितरित की गई। 

समस्याओं के निराकरण हेतु कार्यालय प्रमुखों को कलेक्टर ने दिये निर्देश


समस्याओं के निराकरण हेतु कार्यालय प्रमुखों को कलेक्टर ने दिये निर्देश

(ब्यूरो कार्यालय)

खण्डवा (साई)। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर नीरज दुबे ने जनसुनवाई में आए आवेदकों की समस्याओं को सुना एवं संबंधित कार्यालय प्रमुखों को जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिये। आज जनसुनवाई में लगभग 204 आवेदन प्राप्त किये गये। जनसुनवाई के दौरान संयुक्त कलेक्टर सी.एल.सोलंकी एवं सुरेशचन्द्र वर्मा, एस.डी.एम. हरीसिंह चौधरी एवं अन्य जिला विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत बिल्लौद से आये ग्रामवासियों ने सरपंच-सचिव द्वारा मिलीभगत से भ्रष्टाचार एवं ग्राम की सार्वजनिक भूमि पर अवैध निर्माण कार्य करने के संबंध में कलेक्टर को शिकायत दर्ज कराई। ग्रामवासियों की समस्या सुनकर कलेक्टर ने जिला पंचायत सी.ई.ओ. तरूण कुमार पिथौड़े को जाँच के निर्देश दिये। जनसुनवाई में आए मोहम्मद मुजम्मिल कुरैशी निवासी कल्लनगंज खंडवा ने नगर सेवा समिति कंट्रोल दुकान की शिकायत करते हुये बताया कि राशनकार्ड के माध्यम से मुझे 30 किलो अनाज मिला। जिसमें 2 किलो 624 ग्राम मिट्टी, कुशी, घास एवं बारिक गेहूँ मिलाकर दिया गया। कलेक्टर ने शिकायतकर्ता द्वारा लाये गये अनाज का सेम्पल देखा एवं जिला खाद्य अधिकारी को जनसुनवाई कक्ष में बुलाकर राशन दुकान की जाँचकर उचित कार्यवाही करने निर्देश दिये। ग्राम टिटगाँव से आये ग्रामवासियों ने अपनी समस्या में कलेक्टर को बताया कि साहब हमारे पास पहले गरीबी रेखा के कार्ड थे किंतु कार्डों के नवीनकरण पश्चात् हमें ए.पी.एल. राशनकार्ड अर्थात् गरीबी रेखा से ऊपर के राशनकार्ड प्राप्त हुये हैं। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा संबंधित तहसीलदार को बुलाकर मामले की जाँच करने एवं पात्र व्यक्ति को उसका अधिकार दिलाने के निर्देश दिये। 

आमला एयर फोर्स एवं सारनी थर्मल पावर स्टेशन की सुरक्षा को खतरा


आमला एयर फोर्स एवं सारनी थर्मल पावर स्टेशन की सुरक्षा को खतरा

(रामकिशोर पवार)

सारणी (साई)। सीमा पर पाकिस्तान की लगातार शीज फायर का उल्लघंन कर सीमा रेखा पर की जा रही गोलाबारी के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट की घोषणा के बाद पूरे देश के महत्व शहरो एवं संस्थानो की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है लेकिन ताप्तीचंल में बसे बैतूल जिले में पुलिस और सत्ता पक्ष के विधायक की बेरूखी एवं संरक्षण ने आमला एयर फोर्स स्टेशन एवं सारनी थर्मल पावर स्टेशन की सुरक्षा पर प्रश्र चिन्ह लगा दिया है। बैतूल जिले में इस बार सवा सौ से अधिक यूपी के गन्ना मिल के तथाकथित संचालको के साथ संदिग्ध एक समुदाय विशेष के लोगो की घुसपैठ एवं पुलिस द्वारा ऐसे लोगो का चरित्र सत्यापन न करवाए जाने से समस्या भयवाह रूप लेती जा रही है। बैतूल जिले की आमला तहसील एवं आमला - सारनी विधानसभा क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से कार्य करने के दौरान यूपी के अपराधिक जिलो के ढाई सौ से अधिक एक समुदाय विशेष के लोगो की चहल - पहल ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। वैसे भी आमला एयर फोर्स स्टेशन में कबाडिय़ों के द्वारा कई बार सेंघमारी की घटना की जा चुकी है। सारनी थर्मल पावर स्टेशन का तो पूरा कबाड़ा ही कबाडिय़ों के द्वारा चोरी छुपे बेचा जा चुका है। सारनी एवं पाथाखेड़ा में तो कई बार सुरक्षा कर्मचारियों के साथ एक समुदाय विशेष के कबाडिय़ों के द्वारा गोली बारी की घटना को अंजाम देकर कई लोगो की जाने तथा उन पर प्राण घातक हमले तक किए जा चुके है। आमला क्षेत्र में कबाडिय़ों की बड़े पैमाने पर जमात भी इन्ही समुदाय विशेष के लोगो की है जो सेन्ट्रल रेल्वे के आमला जक्शन का हजारो टन लोहा को चोरी छुपे बेचे चुके है। बैतूल जिले के आमला एयर फोर्स स्टेशन , आमला रेल्वे जक्शन एवं सारनी थर्मल पावर स्टेशन के बीच सवा सौ से अधिक एक समुदाय विशेष के लोगो की चहल - पहल ने लोगो को सोचने के लिए विवश कर दिया है कि इन लोगो की आमला , बोरदेही, सारनी पुलिस थानो में मुसाफिर दर्ज क्यों नहीं हो सकी है। दर्ज लोगो का मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा यूपी पुलिस से चरित्र सत्यापन क्यूं नहीं करवाया गया है। राज्य शासन का गन्ना उत्पादक संघ एवं कृषि विभाग से लेकर अन्य एक दर्जन विभाग की बिना अनुमति के क्षेत्रिय भाजपा विधायक चौतराम मानेकर एवं आमला थाना प्रभारी , बोरदेही थाना प्रभारी की मिली भगत से चल रही अवैध मिले वैसे भी अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रही है। अनेको मिलो के तथाकथित संचालक यहां पर कई अपराधो को अंजाम देकर नौ - दो - ग्यारह हो चुके है। जानकार सूत्रो की माने तो बैतूल जिले में बड़े पैमाने पर इन अवैध गन्ना मिलो के संचालक यूपी के बदायूं, फतेहपुर, सहित आधा दर्जन जिलो के सैकड़ो एक समुदाय तथा संगठन विशेष के अपराधिक प्रवृति के लोगो ने अपना डेरा जमा रखा है। इधर आमला पुलिस क्षेत्राधिकार का मामला बता कर बोरदेही थाना प्रभारी को जवाबदेह बता रही है वहीं दुसरी ओर बोरदेही पुलिस आमला पुलिस को इन मिलो का संरक्षक बता रही है। आमला एयर फोर्स स्टेशन के प्रभारी के अनुसार वे अपनी सुरक्षा को लेकर सर्तक एवं सजग है। इन सबके बावजूद भी आमला एवं बोडख़ी क्षेत्र में सक्रिय एक समुदाय विशेष के कबाडिय़ों के द्वारा यूपी के विभिन्न जिलो के अपराधिक प्रवृति के लोगो का देश के आतंकवादियों संगठनो से मेल जोल को नकारा नहीं जा सकता। अखंड भारत का केन्द्र बिन्दु कहे जाने वाले बैतूल जिले में आतंकवादियों की घुसपैठ की संभावना से नकारा नहीं जा सकता है। गणतंत्र दिवस के पूर्व जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की इस दिशा में थोड़ी सी भी लापरवाही - लोभ लालच की प्रवृति बैतूल जिले में किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकती है। वैसे भी बैतूल जिले की सीमा खंडवा से लगी हुई है। खंडवा में सिमी के कायकर्त्ताओं की सक्रियता एवं बैतूल जिले की इन्दौर , उज्जैन खंडवा से नजदीकी बैतूल जिले की सुरक्षा को खतरा पैदा कर सकती है। ऐसे में जरूरी है कि प्रदेश एवं केन्द्र सरकार के गृह विभाग को बैतूल जिले में स्थित आमला एयर फोर्स स्टेशन एवं सारनी थर्मल पावर स्टेशन तथा आमला रेल्वे जक्शन को ध्यान में रखते हुए आमला विधान सभा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित गन्ना मिलो एवं कबाडिय़ों पर लगाम कसनी चाहिए। यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो परिणाम घातक हो सकते है

बुधवार, 16 जनवरी 2013

किसान पुत्र ने दिलाया कृषि को सम्मान


किसान पुत्र ने दिलाया कृषि को सम्मान

(लिमटी खरे)

देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ वास्तव में किसान ही है। भारत गणराज्य गांवों में ही बसता है। किसानों की क्रय शक्ति बढ़ी है, जैसे मुहावरे अब सिर्फ भाषणों तक ही सीमित रह गए हैं। नेताओं ने देश की जनता को भ्रमित करने और सत्ता की मलाई चखने के लिए इन मुहावरों और किसानों को लुभाने वाले अस्त्रों का बखूबी इस्तेमाल किया है। मध्य प्रदेश में किसान पुत्र शिवराज सिंह चौहान ने भले ही खेती किसानी का प्रचार प्रसार ज्यादा ना किया हो पर कृषि के मामले में उन्होंने राष्ट्रीय कृषि कर्मण अवार्ड मध्य प्रदेश को दिलवाकर साबित कर दिया है कि किसान पुत्र के हाथों अगर सूबे की कमान है तो किसानों के हितों का संवर्धन सुनिश्चित है।

मध्यप्रदेश को कृषि कर्मण अवार्ड 2011-12 सबसे अधिक खाद्यान्न उत्पादन के लिए श्रेणी-1 के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए नवाजा गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से राष्ट्रपति भवन में केन्द्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम अवार्ड ग्रहण किया। पुरस्कार में दो करोड़ रूपये की राशि के साथ ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। मुख्यमंत्री चौहान के साथ प्रदेश के कृषि मंत्री डॉ0 रामकृष्ण कुसमरिया और राज्य सरकार के कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
यहां उल्लेखनीय तथ्य यह है कि केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पंवार महाराष्ट्र सूबे से हैं जहां उनके सहयोग से राज्य में कांग्रेस काबिज है, बावजूद इसके उनके सूबे के स्थान पर देश के हृदय प्रदेश को यह सम्मान मिला है। मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, मणिपुर और नागालैंड को कुल अनाज उत्पादन के मामले में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए अवॉर्ड दिया गया। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार और झारखंड को क्रमशः मोटे अनाज, गेहूं, धान और दालों का अधिक उत्पादन करने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा 10 राज्यों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया।  यह पुरस्कार दो श्रेणियों में दिया जाता है। पहला, कुल अनाज उत्पादन और दूसरा किसी खास फसल का सबसे ज्यादा उत्पादन। इन दोनों श्रेणियों में प्रशस्ति पत्र के साथ ही क्रमशः दो और एक करोड़ रुपये का नकद ईनाम राज्य को दिया जाता है। इस अवॉर्ड की शुरुआत 2010-11 में की गई थी।
कृषि कर्मण अवार्ड के चयन को दो श्रेणियों में बांटा गया है जिसके तहत 80 प्रतिशत खाद्यान्न उत्पादन में पिछले पांच सालों में अधिकतम उत्पादन, पिछले पांच सालों में उत्पादकता मंे सर्वोत्तम बढ़ोत्तरी, 2011-12 में उपार्जन में बढ़ोत्तरी के लिए तथा शेष 20 प्रतिशत वेबसाइट पर डाटा अद्यतन, प्रयोग/पहल, कृषि उत्पादन अभिलेखीकरण बढ़ाने के लिए किये गये नवाचार/पहल, मुख्य विभाग के साथ अंतर विभागीय समन्वय और भागीदारी और पूर्वानुमान की गुणवत्ता शामिल है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011-12 के दौरान कुल 216.08 लाख मीट्रिक टन उत्पादन हासिल किया जो कि अभूतपूर्व कीर्तिमान है। इससे पूर्व 2010-11 में खाद्यान्न फसलों का अधिकतम उत्पादन 166.41 लाख मीट्रिक टन था। गेहूं के उत्पादन में भी वर्ष 2011-12 में 127.53 लाख मीट्रिक टन उत्पादन किया गया। वहीं गेहूं की प्रति हेक्टयर अधिकतम उत्पादकता वर्ष 2010-11 में 2065 किलोग्राम थी जो वर्ष 2011-12 में 2609 किलोग्राम तक पहुंच गयी है।
इसके अलावा प्रदेश मंे कृषि विकास योजनाओं के तहत 95.87 प्रतिशत राशि का उपयोग किया गया है। राज्य में कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान के लिए कृषि केबिनेट का गठन किया गया। कृषि केबिनेट एवं कृषि बजट में कृषि, बागवानी, पशुपालन और डेयरी, मत्स्य, सहकारिता, जल संसाधन, नर्मदा घाटी विकास, ऊर्जा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग तथा वन विभाग को शामिल किया गया।
किसान पुत्र शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के किसानों के हितों का संवर्धन करते हुए, किसानों को दिये जाने वाले सहकारी ऋणों पर ब्याज दर को घटाकर शून्य प्रतिशत किया गया है। किसानों को गेहूं के उपार्जन पर 100 रूपये प्रति क्विंटल तथा धान के उपार्जन पर 50 रूपये प्रति क्विंटल बोनस दिया गया है। अनुदान राशि सीधे कृषकों के खातों में जमा कराना, अग्रिम उर्वरक भण्डारण योजना, जल क्षमता विस्तार के लिए बलराम ताल योजना, कृषि यंत्रों पर 25 प्रतिशत टॉपअप अनुदान तथा राज्य सरकार की ओर से 30 प्रतिशत टॉपअप अनुदान, यंत्रीकरण में वृद्धि के लिए कस्टम हाइरिंग केन्द्रों का विकास, तकनीक को प्रोत्साहित करना, किसान दीदी-किसान मित्र योजना का प्रभावी क्रियान्वयन आदि प्रदेश सरकार की ओर से उठाये गये अभिनव कदम हैं।
मध्य प्रदेश के निजाम शिवराज सिंह चौहान ने साबित कर दिया है कि वे किसान पुत्र हैं और उन्हें किसानों की चिंता है, उनके मन में किसानों के प्रति संवेदनाएं हैं। मध्य प्रदेश को मिले इस पुरूस्कार से निश्चित तौर पर किसानों के बीच शिवराज सिंह चौहान और भाजपा की छवि बेहद अच्छी जाने की उम्मीद है। किसानों को महज एक फीसदी ब्याज पर ऋण दिलवाकर किसानों के हाथ शिवराज सिंह चौहान ने मजबूत ही किए हैं। (साई फीचर्स)

गणतंत्र पर नहीं होगी एमपी की झांकी


लाजपत ने लूट लिया जनसंपर्क ------------------ 37

गणतंत्र पर नहीं होगी एमपी की झांकी

(आकाश कुमार)

नई दिल्ली (साई)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिन रात एक करके सूबे में तरक्की के मार्ग भले ही प्रशस्त कर रहे हों किन्तु उनके मातहत सफेद हाथी बने सरकारी नुमाईंदे ही शिवराज सिंह चौहान की मंशा में पलीता लगाते दिख रहे हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश में झांकी तैयार करने का कम मध्य प्रदेश जनसंपर्क के फील्ड पब्लिसिटी विभाग का है जो इसमें पिछले दो सालों से रूचि लेता ही नजर नहीं आ रहा है।

केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि वर्ष 2012 में गणतंत्र दिवस पर मध्य प्रदेश की झांकी राजपथ पर नहीं दिखाई दी थी। इस साल भी गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर सभी प्रदेशों की झांकियां होंगी किन्तु मध्य प्रदेश की झांकी देखने लोग तरस जाएंगे।
केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के डीसेरेमोनियल विभाग के एक उच्च अधिकारी ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि पिछले साल मध्य प्रदेश की ओर से तीन प्रस्ताव विभाग को मिले थे, किन्तु ये प्रस्ताव इस कदर प्रभावहीन थे कि पहली ही नजर में इन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में बाबूशाही और अफसरशाही के बेलगाम घेड़े इस कदर दौड़ रहे हैं कि इस साल तो मध्य प्रदेश की ओर से प्रस्ताव भेजने तक की जहमत नहीं उठाई गई।
उधर, मध्य प्रदेश सरकार के आवासीय आयुक्त कार्यालय के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया, को बताया कि इस साल मध्य प्रदेश की ओर से प्रस्ताव ही प्राप्त नहीं हुआ इसलिए इसे रक्षा मंत्रालय को नहीं भेजा जा सका है। कहा जा रहा है कि मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव कार्यालय और जनसंपर्क विभाग की अकर्मण्यता ही कही जाएगी कि लगातार दूसरे साल भी देश दुनिया के सामने मध्य प्रदेश की झांकी प्रस्तुत नहीं हो सकेगी।
(क्रमशः जारी)

फिर कंपकपाया बर्फीली हवाओं ने


फिर कंपकपाया बर्फीली हवाओं ने

(शरद)

नई दिल्ली (साई)। एक दो दिन मौसम में गर्मी के बाद फिर ठण्डी हवाओं ने अपना असर दिखाना आरंभ कर दिया है। पूर्वोत्तर और उत्तर भारत में तापमान में कमी के चलते जनजीवन प्रभावित हुए बिना नहीं है। मैदानी इलाकों में ठण्ड के तेवर तल्ख नहीं हैं पर पहाड़ी राज्यों में ठण्ड का असर देखने को मिल रहा है। देश भर से साई संवाददाताओं ने खबर दी है कि कहीं ठिठुरन तो कहीं कुछ राहत महसूस की जा रही है।
जम्मू से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के ब्यूरो से विनोद नेगी ने बताया कि कश्मीर घाटी में बर्फीली हवाओं ने फिर से लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया है। रात का तापमान जमाव बिंदु पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने कल हिमपात की संभावना जतायी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान में पिछले कुछ दिनों से इजाफा हो रहा था। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि इससे एक दिन पहले रात में तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को हिमपात के बाद जबरदस्त ठंड से लोगों को राहत मिली थी। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इससे एक दिन पहले तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
उत्तरी कश्मीर के कुपवाडा में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। इससे एक दिन पहले तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुलमर्ग में तापमान में थोडा इजाफा हुआ। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। लद्दाख में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कल हिमपात की उम्मीद जाहिर की है, जिसके 19 जनवरी तक जारी रहने की उम्मीद है।
उधर चंडीगढ़ से साई संवाददाता विक्की आनंद ने बताया कि इन दिनों पंजाब और हरियाणा में ठंड का असर बरकरार है। दोनों राज्यों में अमृतसर सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। मंगलवार को अमृतसर का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  मौसम विभाग ने बताया कि मैदानी इलाके में अमृतसर अभी भी ठंडा स्थान बना हुआ है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को यहां के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
लुधियाना में सोमवार की रात का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो रविवार के मुकाबले लगभग 5 डिग्री सेल्सियस कम है। पटियाला में भी ठंड का असर जारी है। यहां मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। हरियाणा में करनाल सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। मंगलवार को यहां का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है। हिसार का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस औप अंबाला का 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भिवानी और नारनौल का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उधर, दिल्ली से समाचार एजंसी ऑफ इंडिया के केंद्रीय कक्ष से मणिका सोनल ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग ने तापमान के साथ ही अगले चार दिनों के मौसम का अनुमान आपके सेल फोन पर मुहैया कराने का इंतजाम किया है। विभाग के 138वें स्थापना दिवस पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जयपाल रेड्डी ने मंगलवार को इस सेवा की शुरुआत की। रेड्डी ने उम्मीद जताई कि यह सेवा लोगों को मौसम के बारे में पुख्ता जानकारी देने में कामयाब रहेगी। मोबाइल फोन पर ऐसी सेवा भारत में पहली बार लॉन्च की गई है।
यह सेवा अभी एंड्रॉयड बेस्ड फोन पर उपलब्ध होगी। बाद में इसे ब्लैकबेरी और दूसरे फोन पर भी मुहैया कराया जाएगा। इस सर्विस को डिवेलप करने वाले मौसम विभाग के साइंटिस्ट राहुल सक्सेना बताते हैं कि अभी इसके तहत तापमान और ह्यूमिडिटी की जानकारी देने के अलावा अगले चार दिनों के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया जाएगा। बाद में इसका विस्तार करके तूफान, मॉनसून, फॉग आदि के बारे में अलर्ट जारी करने के साथ ही अडवाजरी भी जारी की जाएगी। यह सेवा फ्री होगी।
राहुल बताते हैं कि इस सेवा को गूगल के जरिए ऑपरेट किया जाएगा। इसे गूगल के प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। अभी यह देश के चार महानगरों- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नै के लिए उपलब्ध होगी। बाद में पूरे देश में इसका विस्तार किया जाएगा।
विभाग के स्थापना दिवस के मौके पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जयपाल रेड्डी ने इसकी उपलब्धियों की तारीफ करते हुए कहा कि भारत सरकार ने मौसम विज्ञान के क्षेत्र में देश को मजबूत बनाने के लिए 12वीं योजना में काफी पैसा दिया है। विभाग के महानिदेशक डॉ. एल. एस. राठौर ने कहा कि कई नए क्षेत्रों में काम किया जा रहा है और आने वाले बरसों में देश को इसका फायदा होगा।
देश की व्यवसायिक राजधानी मुंबई से साई ब्यूरो प्रमुख निधि गुप्ता ने बताया कि उत्तर भारत से चलने वाली ठंडी हवाओं से आमची मुंबई का तापमान भी लड़खड़ा गया है। एक दिन में यहां का न्यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री तक नीचे लुढ़क गया, जिसने गुलाबी ठंड के आदी मुंबईकरों को कंपकंपा दिया। मौसम विभाग के सूत्रों के मुताबिक विंड का डायरेक्शन बदलने से तापमान में गिरावट आई है। पहले ईस्टर्नली विंड के असर से टेंपरेचर में तब्दीली नहीं थी, लेकिन ठंडी हवा और कोहरे ने सर्दी का अहसास कराया, अब विंड नॉर्दर्नली हो चली है, जिससे तापमान भी नीचे का रुख कर गया।
गुरुवार को सांताक्रुज मौसम विज्ञान केंद्र में अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री और न्यूनतम 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं आईएमडी कोलाबा में मैक्सिमम टेंपरेचर 28.2 डिग्री और मिनिमम 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की बात मौसम विभाग ने बताई है। बहरहाल, स्कूल खुल जाने से नौनिहालों को अलसुबह गर्म कपड़ों में भेजा जा रहा है। मॉर्निंग वॉकर्स भी पहन-ओढ़कर ही बाहर निकल रहे हैं।
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से नॉर्थ में ठंडक बढ़ी है, जिसका असर यहां के वेदर पर भी दिख रहा है। इसके अलावा विंड का डायरेक्शन ईस्टर्नली से नॉर्दर्नली हो गया है, जिससे मिनिमम टेंपरेचर और नीचे चला गया है। फिलहाल, 1-2 दिनों तक हालात ऐसे ही रहेंगे, फिर धीरे-धीरे टेंपरेचर नॉर्मल होने लगेगा। 

हरदा, बैतूल और विदिशा आ सकते हैं राहुल


हरदा, बैतूल और विदिशा आ सकते हैं राहुल

(महेश)

नई दिल्ली (साई)। लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी मध्य प्रदेश का रूख करने जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने के उपरांत अब कांग्रेस का जवाबी हमला आरंभ होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। राहुल गांधी तीन दिन के एमपी दौरे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वे हरदा, बैतूल और विदिशा की ओर रूख कर सकते हैं।
राहुल गांधी के सरकारी आवास 12 तुगलक लेन, के सूत्रों ने समाचार, एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि राहुल गांधी इन तीन जिलों में आयोजित युवक कांग्रेस के सम्मेलनों में शिरकत करेंगे। सूत्रों ने आगे बताया कि  राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के तीन जिलों में अपने प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। यह दौरा जनवरी माह में ही होगा और मध्यप्रदेश के हरदा, बैतूल एवं विदिशा में रहेगा।
ज्ञातव्य है कि विदिशा वह जिला है जहां से लोकसभा में भाजपा की ओर से नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज सांसद हैं, बैतूल आदिवासी जिला है एवं मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा आदिवासी अत्याचार के मामले बैतूल में ही दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा इस सूची में हरदा भी शामिल किया गया है जो बैतूल लोकसभा का हिस्सा है। 

बार बार पाक की नापक हरकतें जारी


बार बार पाक की नापक हरकतें जारी

(महेंद्र देशमुख)

नई दिल्ली (साई)। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने के लिये सोमवार को चकां-दा-बाग में दोनो देशों के शीर्ष सेनाधिकारियों की बैठक के एक दिन बाद ही पाकिस्तानी सेना ने पांच बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों नेे बताया है कि दोनो देशों के कमांडरों की फ्घ्लैग बैठक के तुरंत बाद पाकिस्तानी सेना ने उड़ी में चरांदा इलाके में और पुंछ में मेंढर में भी छोटे हथियारों से गोलीबारी की और बालनोई इलाके में मोर्टार से हमले किये।
रक्षा प्रवक्ता कर्नल आर के पलटा के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने कल शाम पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर कृष्णा घाटी सेक्टर में पार्थी अग्रिम चौकी पर जबर्दस्त गोलाबारी की। भारतीय सेना ने संयम दिखाया और गोलीबारी का जवाब नहीं दिया। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने शाम पांच बजकर ४५ मिनट पर मेंढर इलाके में कुछ गोले दागे थे। आठ जनवरी को पाकिस्तानी सेना की तरफ से भारतीय सेना के दो जवानों की हत्या के बाद पाकिस्तानी सेना की तरफ से बार-बार अकारण गोलीबारी की जा रही है।
उधर, प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारतीय सैनिकों की हत्या और उनके शवों को क्षत-विक्षत करने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। डॉक्टर मनमोहन सिंह ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर ऐसी बर्बर कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के साथ संबध सामान्य नहीं रह सकते । एक निजी टीवी चौनल को दिए साक्षात्कार में प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच शांति प्रक्रिया का भविष्य अब इस पर निर्भर है कि पाकिस्तान क्या उचित कदम उठाता है । पाकिस्तान को लेकर सरकार के पास उपलब्ध विकल्पों के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि इस पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं की जा सकती। प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि सरकार इस बारे में बयान देगी। नियंत्रण रेखा पर तनाव के बारे में प्रधानमंत्री ने पहली बार टिप्पणी की है। डॉक्टर सिंह ने कल शाम नई दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन के सूत्रों ने बताया कि यह बैठक एक घंटे चली। एक अन्य घटनाक्रम में लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर हुई घटना के बारे में प्रधानमंत्री का जवाब भारतीय जनता पार्टी की सोच और देश की मनःस्थिति को दर्शाता है। इससे पहले कल दिन में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन ने लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली को नियंत्रण रेखा पर हालात की जानकारी दी।
विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है नियत्रंण रेखा पर दो भारतीय सैनिकों की हत्या के मामलें में पाकिस्तान जिस अडियल तरीके से इंकार कर रहा है और दोषी लोगों पर कोई उचित कार्रवाई नहीं हो रही है उसे नज$रअंदाज नहीं किया जाएगा। कल नई दिल्ली में जारी बयान में उन्होंने कहा कि भारत को उकसाने के अलावा पाकिस्तान की इस कार्रवाई से अंतर्राष्ट्रीय आचार संहिता का भी उल्लघन किया गया है। खुर्शीद ने कहा कि अब भारत को खुद ही किसी निष्कर्ष पर पहुचना होगा कि दोनों देशों के बीच संबंध सामान्य बनाने में पाकिस्तान कितना गंभीर है ।

ओवैसी से पूछताछ जारी


ओवैसी से पूछताछ जारी

(जाकिया जरीन)

हैदराबाद (साई)। नफरत फैलाने वाले भाषण देने को लेकर गिरफ्तार मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) पार्टी के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी से पुलिस ने लगातार चौथे दिन मंगलवार को पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान अकबरुद्दीन ने विडियो के असली होने पर ही सवाल उठा दिए और कहा कि उन्होंने कोई भड़काऊ भाषण नहीं दिया था। यू ट्यूब पर अपलोड विडियो में उनकी आवाज नहीं है।
अकबरुद्दीन ओवैसी को देशद्रोह और आपराधिक साजिश के आरोप में 8 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था और 12 जनवरी को उन्हें 5 दिनों की पुलिस कस्टडी में सौंप दिया गया था। पूछताछ में अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर अकबरुद्दीन ने कहा कि 22 दिसंबर को दिए उनके भाषण का जो विडियो यू ट्यूब पर अपलोड किया गया है वह छेड़छाड़ करके तैयार किया गया है। अकबरुद्दीन ने भड़काऊ भाषण देने की बात से साफ इनकार कर दिया और कहा कि कोई गलत इरादे से उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहा है।
हालांकि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अकबरुद्दीन के दावे के बारे में पूछे जाने पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। करीमनगर रेंज के डीआईजी भीमा नाइक ने बताया कि हम उस मामले पर राय नहीं देना चाहते जिन्हें एमआईएम विधायक के वकील कोर्ट के आगे रख सकते हैं। नाइक ने कहा कि जांच की प्रक्रिया को मीडिया में बताना भी उचित नहीं। खास कैदी का दर्जा दिए जाने संबंधी अकबरुद्दीन की याचिका पर बुधवार को ही सुनवाई होगी। ओवैसी को हैदराबाद से करीब 80 किलोमीटर दूर निर्मल अदालत में 17 जनवरी को पेश किया जाएगा।

बस ट्रक से टकराई 11 मरे 10 घायल


बस ट्रक से टकराई 11 मरे 10 घायल

(नन्द किशोर)

भोपाल (साई)। मध्य प्रदेश के धार जिले में जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर बदनावर के निकट पंचकवासा गांव में एक प्राइवेट बस के खडे़ ट्रक से टकरा जाने से 11 लोगों की मौत हो गई तथा 10 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के संवाददाता ने एसपी सुशांत सक्सेना ने बताया कि बुधवार की सुबह गुजरात से इंदौर जा रही प्राइवेट बस पंचकवासा गांव के पास खड़े ट्रक से जा टकराई।
इस घटना में 3 पुरुषों, 3 महिलाओं, 3 बालिकाओं और 2 बालकों की मौत हो गई तथा 10 अन्य घायल हो गए। घायलों को बदनावर अस्पताल ले जाया गया जहां से 2 को गंभीर अवस्था में इंदौर भेज दिया गया। प्रभारी मंत्री महेंद्र हार्डिया ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए और घायलों का निरूशुल्क इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।